RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 30 Sept 2022 Shift2

छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच, माता-पिता या अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा के अवसर प्रदान करने चाहिए। यह शिक्षा के अधिकार कानून का हिस्सा कब बना?
A. 2009
B. 2008
C. 2004
D. 2005

प्रथम पंचवर्षीय योजना कब आरम्भ की गई थी?
A. 1961 – 1966
B. 1951 – 1956
C. 1956 – 1961
D. 1946 – 1951

निम्नलिखित में से किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में शून्य प्रतिशत वन क्षेत्र है?
A. लक्षद्वीप
B. हरियाणा
C. गोवा
D. चंडीगढ़

दिए गए कथन के आधार पर चार निष्कर्ष निकाले गए हैं। कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन: L < W > X = V > B E   

A. L = E
B. W = V
C. X < E D. W > B

गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a) मुख्य अक्ष एक काल्पनिक रेखा है जो दर्पण के दोनों ओर विस्तारित होती है।

(b) मुख्य अक्ष वक्रता केंद्र, मुख्य फोकस और ध्रुव से होकर गुजरता है।

(c) वक्र दर्पण के लिए मुख्य अक्ष वक्र होता है।

A. केवल (a) सही है। 
B. केवल (b) सही है। 
C. (a), (b) और (c) सही हैं। 
D. केवल (a) और (b) सही हैं। 

मानव शरीर में अनाॅक्सी श्वसन कहाँ होता है?
A. केवल रेखित पेशी कोशिकाओं में
B. कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में
C. सभी कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया में
D. केवल शिराओं में लाल रक्त कोशिकाओं में

₹48 प्रति किग्रा वाले 6 किग्रा चावल को 3 किग्रा अन्य किस्म के चावल के साथ मिलाकर ₹60 प्रति किग्रा वाला मिश्रण प्राप्त किया जाता है। मिश्रण में अन्य किस्म के चावल का प्रति किग्रा मूल्य क्या है?
A. 72
B. 84
C. 64
D. ₹80

निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक चक्रीय और असंतृप्त है?
A. बेंजीन
B. एथेन
C. साइक्लोप्रोपेन
D. साइक्लोहेक्सेन

फ़रवरी 2022 में, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. डॉ. एस. उन्नीकृष्णन नायर
B. एस सोमनाथ
C. जी अशोक कुमार
D. डॉ. के. सिवन

मान लीजिए कि एक उपग्रह धरातल से 102 किमी ऊपर है और इसका उपयोग वस्तुओं के उच्च आवर्धन वाले प्रतिबिम्ब लेने के लिए किया जाता है। यदि किसी 1.0 मीटर आकार की वस्तु का प्राथमिक प्रतिबिम्ब बनाने के लिए एक अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है और यदि प्रतिबिम्ब का आकार 5 μm है और यह उल्टा है, तब अवतल दर्पण का मुख्य फोकस होना चाहिए:
A. +0.50 मीटर
B. -1.0 मीटर
C. -0.5 मीटर
D. +1.0 मीटर

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटित किया गया है। शर्तों का पालन करते हुए कूट का सही संयोजन ही आपका उत्तर है।

संख्या

$

3

@

8

%

2

#

&

6

φ

π

7

5

ϕ

कूट

A

V

L

K

R

M

B

F

N

T

E

C

S

W

शर्ते:

(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्वों) के कूट को आपस में बदलना है।

(ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्वों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना है

(iii) यदि दूसरा और चौथा दोनों तत्व 3 के गुणज हैं, तो दूसरे और चौथे दोनों तत्वों को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

#376φ%    

A. KVCVWB 
B. ©ACAS© 
C. BVCTRV 
D. BVCVTR

फ्यूज के रूप में प्रयुक्त तत्व ___________ जाता है, जब उसमें से बहुत अधिक धारा प्रवाहित होती है।
A. ठंडा हो
B. गर्म हो
C. उबल
D. पिघल

2008 में शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त होने के बाद, क्लासिकल तेलुगु अध्ययन केंद्र (CESCT) किस संस्थान के अंतर्गत स्थापित किया गया था?
A. अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ तमिल लैंग्वेज
B. भारतीय भाषाओं का केंद्रीय संस्थान, मैसूर
C. राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली
D. इंग्लिश और विदेशी विश्वविद्यालय, हैदराबाद

यदि 1950 मीटर लंबी एक ट्रेन एक खंभे को 150 सेकंड में पार करती है, तो 338 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को पार करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
A. 176
B. 174
C. 170
D. 175

सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. सिक्किम
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल

निम्नलिखित में से किस भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीता, और इस आयोजन में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?
A. महिला फोर लॉन बाउल्स टीम
B. महिला रग्बी सेवन्स टीम
C. महिला हैंडबॉल टीम
D. महिला टेनिस टीम

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।

(ध्यान दें: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभक्त किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रिया जैसे 13 को जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(4, 17, 33)

(5, 34, 59)

A. (3, 45, 51)
B. (9, 19, 37)
C. (6, 82, 118)
D. (27, 13, 28)

विद्युत परिपथ में विद्युत ऊर्जा के क्षय की दर को ___________ कहा जाता है।
A. विद्युत कार्य
B. विद्युत ऊष्मा
C. विद्युत बल
D. विद्युत शक्ति

प्रकाश की किरण का मार्ग किस ________ विलयन में दिखाई देता है जिसमें कणों का आकार अपेक्षाकृत बड़ा होता है।
A. पानी
B. कोलाइडी
C. चीनी
D. नमक

Δ ABC ~ Δ QPR है और (Δ ABC का क्षेत्रफल) : (Δ PQR का क्षेत्रफल) = 3 : 2 है। यदि AB = 12 सेमी, BC = 10 सेमी और AC = 9 सेमी है, तो QR की लंबाई (सेमी में) क्या है?
A. \(10/3\)
B. \(20/3\)
C. 8√3
D. 3√6

राघव ने एक वस्तु 15% की हानि पर बेची। यदि उसने वस्तु को 5% कम मूल्य पर खरीदा होता और उसे 195 रुपये अधिक में बेचा होता, तो उसे 10% का लाभ हुआ होता। वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) ज्ञात कीजिए।
A. 1,000
B. 1,250
C. 750
D. 1,500

त्रिभुज ABC में, m( \( \) ) = m(\( \)), और m∠BAC = 30° है। यदि त्रिभुज ABC की भुजा BC को D तक बढ़ाया जाता है, तो m∠ACD ज्ञात कीजिए।
A. 50°
B. 75°
C. 120°
D. 105°

निम्नलिखित में से कौन किसी संघ राज्य क्षेत्र में उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करता है या उसे इससे बाहर करता है?
A. उस राज्य का विधानमंडल जिसमें उच्च न्यायालय स्थित है
B. कानून द्वारा संसद
C. भारत के राष्ट्रपति
D. भारत के मुख्य न्यायाधीश

यदि x = 2 है, तो \( {(4x)(x)+4x+1} +5x\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 13
B. 15
C. 17
D. 9

निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 15 Sept 2022 Shift1 part2

(बायाँ)  G H U B Q R P M E N S T A V L M A (दायाँ)

ऐसे कितने स्वर हैं जिनके ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में भी एक व्यंजन है?

A. 6
B. 3
C. 4
D. 1

नीचे दिए गए बारंबारता बंटन की माध्यिका ज्ञात कीजिए।

अंक

बारंबारता

30

4

40

7

50

2

85

6

A. 50
B. 10
C. 40
D. 30

छह मित्र, A, B, C, D, E और F केंद्र की ओर मुख करके एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। E, B और D का निकटतम पड़ोसी है। F, B के ठीक दायें बैठा है, और C के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A कहाँ बैठा है?
A. D के दायें से दूसरा
B. B के बायें से तीसरा​
C. C के ठीक दायें
D. F के ठीक दायें

जीवन प्रक्रिया में अनुरक्षण प्रक्रिया किसके लिए आवश्यक है?
A. शरीर के अंदर से ऊर्जा स्रोत का परिवहन
B. शरीर के बाहर पोषक तत्वों का परिवहन
C. क्षय और क्षरण से बचना
D. शरीर के अंदर से पोषक तत्वों की पुनःपूर्ति

एक लम्ब वृत्ताकार बंद बेलन के आधार की त्रिज्या 3.5 सेमी है और इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 269.5 सेमी2 है। इसकी ऊँचाई और व्यास का अनुपात क्या है? (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 4 : 5
B. 5 : 7
C. 5 : 4
D. 7 : 5

धड़कन का क्या कारण होता है?
A. हृदय में रक्त प्रवाह
B. धमनियों में रक्त प्रवाह
C. फेफड़ों में रक्त प्रवाह
D. शिराओं में रक्त प्रवाह

निम्नलिखित में से कौन-सा \(0.1 82 \) के बराबर है?
A. \(1/9\)
B. \(181/990\)
C. \(81/500\)
D. \(1/999\)

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV-C52, EOS-04 उपग्रह के साथ, निम्नलिखित में से किस स्थान से प्रक्षेपित किया गया था?
A. थुंबा
B. भुवनेश्वर
C. श्रीहरिकोटा
D. तिरुवनंतपुरम

यदि दो समान्तर सीधे चालक एक ही दिशा में धारा ले जा रहे हैं, तो उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्रों की दिशाएँ होंगी:
A. एक दूसरे के विपरीत
B. एक दूसरे के लंबवत
C. एक ही दिशा में
D. यादृच्छिक दिशाओं में

वायुमंडल के उच्च स्तरों पर ओजोन, पराबैंगनी विकिरण के किस अणु पर कार्य करने से बनती है?
A. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
B. कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)
C. ऑक्सीजन (O2)
D. सल्फर डाइऑक्साइड (SO2)

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) की उपभोक्ता शिकायत निकाय कौन सी है?
A. उपभोक्ता शिकायत आयोग (CCC)
B. उपभोक्ता शिकायत समिति (CCC)
C. उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC)
D. उपभोक्ता शिकायत कंपनी (CCC)

निम्नलिखित रेखा आरेख जनवरी माह में विभिन्न कंपनियों के व्यय को दर्शाता है। आरेख का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

कंपनी C, D और E के कुल व्यय तथा कंपनी F, G और H के कुल व्यय का क्रमशः अनुपात क्या है?

A. 20 : 21
B. 100 : 110
C. 21 : 11
D. 11 : 21

रानीखेत हिल स्टेशन भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. हिमाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. उत्तराखंड

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A) लार का pH मान: 6.2 – 8

B) शुद्ध रक्त का pH मान: 7.35 – 7.45

C) शुद्ध जल का pH मान: 9

A. केवल B
B. केवल C
C. B और C
D. A और B

कृतिका 6 मीटर दक्षिण की ओर चलती है। वह दायीं ओर मुड़ती है और 6 मीटर चलती है वह बायीं ओर मुड़ती है और 5 मीटर चलती है। वह फिर से बायीं ओर मुड़ती है और 6 मीटर चलती है। वह फिर से बायीं ओर मुड़ती है और 5 मीटर चलती है। वह अब किस दिशा की ओर उन्मुख है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)

A. पूर्व 
B. उत्तर 
C. पश्चिम 
D. दक्षिण 

यदि संख्या 4311253 के प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाता है और प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनी नयी संख्या में बायें से तीसरे और दायें से दूसरे अंक का योग क्या होगा?
A. 11
B. 15 
C. 9
D. 12

यदि a = \((3/7)^2(9/7)^0\) है, तो a-2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. \(2401/81\)
B. \(81/343\)
C. \(81/2401\)
D. \(343/81\)

निम्नलिखित में से कौन सा तत्व द्वितीय समूह से संबंधित है?
A. Be
B. C
C. Na
D. B

छह बॉक्स लम्बवत रूप से एक के ऊपर एक रखे गए हैं, बॉक्स 1 को शीर्ष पर रखा गया है, बॉक्स 2 को बॉक्स 1 के नीचे रखा गया है और इसी तरह आगे। F को शीर्ष से सम संख्या वाले स्थान पर रखा गया है लेकिन दूसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। B को सबसे नीचे वाले स्थान पर रखा गया है। F और E के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। C को F के ठीक ऊपर रखा गया है। F को A के ठीक ऊपर रखा गया है। नीचे से बॉक्स A का स्थान क्या है?

A. चौथा 
B. पाँचवाँ 
C. दूसरा 
D. तीसरा 

यदि संख्या 1374856 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नयी संख्या में निम्नलिखित में से कौन-सा अंक एक से अधिक बार आएगा?
A. केवल 8
B. 4, 6 तथा 8
C. 6 तथा 7 दोनों 
D. 2, 4 तथा 6

दिए गए समीकरण को हल कीजिए।

(5x2 – 5) + 5(-x2 + 2x – 7) = 0

A. x = 4
B. x = -4
C. x = -2
D. x = 2

प्रकाश संश्लेषण के दौरान संश्लेषित कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होते हैं?
A. प्रोटीन
B. वसा
C. स्टार्च
D. विटामिन

निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

4 3 7 9 2 5 6 8 7 9 1 5 3 9 2 4 3 5 9

ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद एक सम अंक है?

A. चार 
B. दो 
C. एक 
D. तीन 

रामू की आयु लक्ष्मण की आयु से 4 वर्ष अधिक है। यदि उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 6:5 है, तो लक्ष्मण की आयु कितनी है?
A. 20 वर्ष
B. 18 वर्ष
C. 22 वर्ष
D. 24 वर्ष

एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 24 सेमी और कर्ण 26 सेमी है?
A. 120 सेमी2
B. 240 सेमी2
C. 130 सेमी2
D. 312 सेमी2

एक चालक तार की लंबाई 1 किमी है और इसके अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या 7 मिमी है। इस तार से 10 Ω प्रतिरोध का एक प्रतिरोधक बनाया गया है। इस चालक की प्रतिरोधकता _________ होगी।
A. 7 × 10-6 Ω – m
B. 1.54 × 10-6 Ω – m
C. 2.22 × 10-6 Ω – m
D. 1 × 10-6 Ω – m

1970 के दशक में बने किस बांध के विस्थापित लोग अभी भी उनसे किए गए वादों के लाभों के लिए संघर्ष कर रहे हैं?
A. टावा बांध
B. हीराकुड बांध
C. सरदार सरोवर बांध
D. नागार्जुन सागर बांध

2022 में सामुदायिक सशक्तिकरण के 50 वर्ष पूरे करने वाले बेयरफुट कॉलेज का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?
A. गुजरात
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. ओडिशा

माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (MFIN) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा भारत के पहले स्व-नियामक संगठन (SRO) के रूप में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (NBFC-MFI) के लिए ______ में मान्यता दी गई थी।
A. 2018
B. 2017
C. 2014
D. 2015

समुच्चय {61, 62…100} में, दूसरी सबसे बड़ी और दूसरी सबसे छोटी अभाज्य संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
A. 156
B. 158
C. 164
D. 150

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार सम्बन्धित है, जिस प्रकार चौथा पद, तीसरे पद से सम्बन्धित है और दूसरा पद, पहले पद से सम्बन्धित है।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 6 Shift1 part2

SPACE : URCEG : : PLANET : RNCPGV : : MACHINE : ? 

A. OCEFGPG
B. ОСЕЈKPG 
C. KYAJKPG 
D. KYAFGLC

यदि cot⁴ x + cot² x = 1 है, तो cosec⁴x – cosec²x का मान क्या है?
A. 2
B. 4
C. -1
D. 1

एक कक्षा के सभी 32 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। आनंद दायें छोर से छठवें स्थान पर खड़ा है, जबकि मीना बायें छोर से 14वें स्थान पर खड़ी है। आनंद और मीना के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
A. 12
B. 13
C. 10
D. 8

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और निर्णय करना है कि उनमें से कौन तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी से उचित संदेह से परे अनुसरण करता है।

कथन:

राधा जानती थी कि तरबूज का स्वाद गर्मियों में हमेशा मज़ेदार होता है। आज जो उसने खरीदा, वह बेस्वाद था।

निष्कर्ष:

I. वर्तमान में गर्मी का मौसम नहीं है।

II. दुकानदार ने राधा को ठगा है।

A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से किस यौगिक में केवल एक कार्बन-कार्बन एकल आबंध होता है?
A. ईथेन
B. प्रोपेन
C. ब्यूटेन
D. मीथेन

2022 के गणतंत्र दिवस परेड में, किस राज्य के झांके का विषय एंग्लो-अबोर (आदि) युद्धों पर आधारित था?
A. सिक्किम
B. त्रिपुरा
C. असम
D. अरुणाचल प्रदेश

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी अंगूर, सेब हैं।

कोई सेब, चीड़ नहीं है।

सभी चीड़, कोन हैं।

निष्कर्ष:

(I) कोई कोन, अंगूर नहीं है।

(II) कोई अंगूर, चीड़ नहीं है।

(III) कुछ कोन, सेब हैं।

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं।

एक सामान्य आँख में, रेटिना की आँख के लेंस से दूरी 2.5 सेमी है। जब आँख का लेंस अपने निकट बिंदु 25 सेमी पर केंद्रित होता है, तो आँख के लेंस की शक्ति क्या होगी?
A. 22 D
B. 40 D
C. 44 D
D. 4 D

दी गई अभिक्रिया में कौन सा पदार्थ ऑक्सीकरण से गुजरता है?

2Cu + O2 → 2CuO

A. केवल कॉपर
B. कॉपर ऑक्साइड
C. कॉपर और ऑक्सीजन
D. केवल ऑक्सीजन

फ्लेमिंग का दायाँ हाथ नियम _________ में गतिमान चालक में प्रेरित धारा की दिशा बताता है।
A. विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र
B. गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र
C. विद्युत क्षेत्र
D. चुम्बकीय क्षेत्र

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

233, 404, 575, 746, 917,?

A. 1088
B. 1078
C. 1089
D. 1079

छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लम्बाई अलग-अलग है। P केवल तीन अन्य मित्रों से लम्बा है। R केवल एक मित्र से लम्बा है। S, R से लम्बा है लेकिन U से छोटा है। T, U से लम्बा है। सभी मित्रों में दूसरा सबसे लम्बा कौन है?
A. T
B. S
C. U
D. Q

सुरभि ने तीन योजनाओं A, B और C में कुल 47,740 रुपये का निवेश किया, इस प्रकार से कि योजना A से 10% वार्षिक दर पर 3 वर्षों के बाद, योजना B से 9% वार्षिक दर पर 4 वर्षों के बाद और योजना C से 8% वार्षिक दर पर 5 वर्षों के बाद प्राप्त साधारण ब्याज समान थे। योजना C और A में किए गए निवेशों के बीच सकारात्मक अंतर (रुपये में) क्या है?
A. 3,080
B. 4,620
C. 3,840
D. 1,540

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी तार, धातु हैं।

सभी धातुएँ, प्लास्टिक हैं।

कुछ तार, ताँबा हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ ताँबा, धातु हैं।

(II) कुछ प्लास्टिक, ताँबा हैं।

(III) कोई ताँबा, प्लास्टिक नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. या तो निष्कर्ष I या III अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

जैनियों की सार्वभौमिक प्रार्थना नवकार मंत्र में ‘नमो अरिहंताणं’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
A. मैं उन सभी आत्माओं को नमन करता हूँ जो अपने सभी गति कर्मों से बच गए हैं।
B. मैं सभी गुरुजनों को नमन करता हूँ।
C. मैं सभी आध्यात्मिक गुरुओं या दिव्य शिक्षकों को नमन करता हूँ।
D. मैं सभी पूर्णतया मुक्त आत्माओं को नमन करता हूँ।

सुजॉय बिंदु A से ​ड्राइव करना प्रारम्भ करता है और 11 किमी पूर्व की ओर ड्राइव करता है। फिर वह बायें मुड़ता है, 5 किमी ड्राइव करता है पुनः वह बायें मुड़ता है, 7 किमी ड्राइव करता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 13 किमी ड्राइव करता है। अंत में वह दायें मुड़ता है और 4 किमी ड्राइव करता है और बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं) 

A. दक्षिण दिशा में 6 किमी
B. दक्षिण दिशा में 8 किमी
C. उत्तर दिशा में 8 किमी
D. उत्तर दिशा में 4 किमी

चार घंटियाँ क्रमशः 2, 4, 6 और 8 सेकंड के अंतराल पर बजती हैं। वे दोपहर 12 बजे एकसाथ बजीं। अगले 50 मिनट में वे कितनी बार एकसाथ बजेंगी, दोपहर 12 बजे के बजने को छोड़कर, लेकिन दोपहर 12:50 बजे के बजने को शामिल करते हुए?
A. 124
B. 123
C. 125
D. 126

दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बायाँ) 2 @ 1 ϕ $ λ £ 5 3 & 9 # * 2 @ 6 7 & % 3 £ 2 & 1 5 (दायाँ)

ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या भी है?

A. 2
B. 3
C. 4
D. 1

परमाणु त्रिज्या के सही बढ़ते क्रम का चयन करें।
A. Li < B < Be < Rb
B. B < Be < Rb < Li
C. Li < Be < B < Rb
D. B < Be < Li < Rb

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अवक्षेपण अभिक्रिया के बारे में सत्य है?
A. केवल जल बनता है।
B. एक अघुलनशील लवण बनता है।
C. केवल हाइड्रोजन गैस बनती है।
D. केवल घुलनशील विलयन बनता है।

6 पुरुष और 10 महिलाएँ एक कार्य को 10 दिनों में पूरा करते हैं। 5 पुरुष और 4 महिलाएँ उसी कार्य को 14 दिनों में पूरा करते हैं। उसी कार्य को 1 महिला कितने दिनों में पूरा करेगी?
A. 364
B. 390
C. 350
D. 280

निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और निम्न प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बायाँ) 9 C W 7 $ K T @ B 1 6 L C S 8 & J F 2 % U D 7 P 5 * 4 V Z ? A (दायाँ)

यदि उपरोक्त शृंखला में अभाज्य संख्या वाले सभी तत्वों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा तत्व बाएं छोर से 18वें स्थान पर होगा?

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 13 Sept 2022 Shift1

A. 4
B. K
C. P
D. F

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी आलू टमाटर हैं।

सभी टमाटर बैंगन हैं।

सभी बैंगन प्याज हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ प्याज आलू हैं।

(II) सभी टमाटर आलू हैं।

(III) कोई टमाटर आलू नहीं है।

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।​
D. या तो निष्कर्ष I या III अनुसरण करता है।

1919 के जलियांवाला बाग़ घटना की जाँच के लिए भारत सरकार द्वारा कौन सा आयोग गठित किया गया था?
A. बैबिंगटन स्मिथ आयोग
B. फ्रेज़र आयोग
C. हंटर आयोग
D. बटलर आयोग

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

VPR 3, TNP 7, RLN 11, ?, NHJ 19 

A. PLJ 13
B. PJL 13
C. PLJ 15
D. PJL 15

एक कक्षा के सभी 29 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। सुरेश दायें छोर से 24वें स्थान पर है, जबकि भास्कर बायें छोर से 16वें स्थान पर है। सुरेश और भास्कर के बीच कितने विद्यार्थी खड़े हैं?
A. 9
B. 6
C. 12
D. 14

निम्नलिखित में से किसके पास किसी दिए गए क्षेत्र में नगर पालिका, नगर निगम या पंचायत बनाने का अधिकार है?
A. केंद्र सरकार
B. जिला कलेक्टर
C. संभागीय आयुक्त
D. राज्य सरकार

यदि एक द्विघात समीकरण के मूलों का योगफल \( /p\) और गुणनफल \(^2/q\) है, जहाँ p, q ≠ 0 है, तो द्विघात समीकरण और द्विघात समीकरण का विभेदक क्रमशः क्या है?
A. pqx2 + q2x + pr2 और q4 – 4p2r2q
B. pqx2 + q2x + pr2 = 0 और q4 – 4p2r2
C. pqx2 q2x + pr2 = 0 और q4 – 4p2r2q
D. pqx2 – q2x + pr2 = 0 और q4 + 4p2r2q

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्या को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

(18, 27, 225)

(15, 33, 240)

A. (22, 49, 568)
B. (25, 45, 560)
C. (30, 15, 225)
D. (33, 38, 568)

बॉब की आयु का 6 गुना और विल की आयु का 5 गुना जोड़ने पर 43 वर्ष आते हैं, और बॉब की आयु का 5 गुना और विल की आयु का 5 गुना जोड़ने पर 40 वर्ष आते हैं। बॉब की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 1 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 10 वर्ष
D. 5 वर्ष

स्विट्ज़रलैंड के बेसल में हुए स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर किस वर्ष जीत हासिल की थी?
A. 2021
B. 2022
C. 2020
D. 2019

निम्नलिखित में से किस जंतु ऊतक में चपटी कोशिकाएँ पाई जाती हैं?
A. प्लाज्मा कोशिकाएँ
B. मास्ट कोशिकाएँ
C. घनाभ उपकला
D. शल्की उपकला

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कानून द्वारा बनाई गई स्वायत्त संस्था ESIC का पूर्ण रूप क्या है?
A. कर्मचारी राज्य क्षतिपूर्ति निगम
B. नियोक्ता राज्य बीमा निगम
C. कर्मचारी राज्य बीमा निगम
D. कर्मचारी सांविधिक बीमा निगम

द्विघात समीकरण x2 – 4x – 1 = 0 के मूल क्या हैं?
A. -2 ± √3
B. 2 ± √5
C. 2 ± √3
D. -2 ± √5

किसी 4 घंटे की यात्रा के लिए एक कार की औसत गति 60 किमी/घंटा है। यदि यह पहले 2 घंटों में 65 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है, तो अगले 2 घंटों में कार की गति क्या होगी?
A. 53 किमी/घंटा
B. 60 किमी/घंटा
C. 55 किमी/घंटा
D. 50 किमी/घंटा

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

0, 7, 26, 63, 124, 215, ?

A. 342 
B. 344 
C. 340 
D. 343

एक आयत की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 5 : 2 है। यदि आयत की चौड़ाई 48 सेमी है, तो आयत की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 102 सेमी
B. 186 सेमी
C. 168 सेमी
D. 120 सेमी

नमक के विद्युत अपघटन के दौरान ‘X’ गैस उत्पन्न होती है। फिर, ‘X’ गैस का उपयोग शुष्क बुझे हुए चूने में CaOCl2 बनाने के लिए किया जाता है। ‘X’ क्या है?
A. नाइट्रोजन
B. हाइड्रोजन
C. क्लोरीन
D. गंधक

दिए गए वृत्त-आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

वृत्त-आलेख 4 दिनों में खेल के मैदान में जाने वाले बच्चों की कुल संख्या (जो कि 40 है) में से 4 दिनों में एकसाथ खेल के मैदान का दौरा करने वाले बच्चों का प्रतिशत दर्शाता है।

यदि खेल के मैदान के प्रवेश टिकट की कीमत प्रत्येक बच्चे के लिए 25 रुपये थी, तो रविवार को कितनी धनराशि एकत्रित हुई?

A. 250 रुपये
B. 300 रुपये
C. 200 रुपये
D. 150 रुपये

दो संख्याएँ 5 : 7 के अनुपात में हैं। यदि संख्याओं का योगफल 108 है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 42
B. 45
C. 47
D. 36

छह शिक्षक केंद्र की ओर मुख करके एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। टॉमी, प्रिया के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। ओलिवर, कविता के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। ओलिवर, प्रिया और वीना दोनों का निकटतम पड़ोसी है। सागर, कविता के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। सागर और कविता दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. वीना
B. टॉमी
C. ओलिवर
D. प्रिया

राज्य सभा में _______ सदस्य होते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर मनोनीत किया जाता है।
A. 10
B. 12
C. 21
D. 11

8 पुरुष और 13 महिलाएँ किसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, और 10 पुरुष और 14 महिलाएँ उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक पुरुष के बराबर कितनी महिलाओं का कार्य है?
A. 3
B. 1.5
C. 4
D. 2

संख्या 7235491 में प्रत्येक अंक को आरोही क्रम में बायें से दायें व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में अपरिवर्तित रहने वाले अंकों का योग कितना होगा?
A. 9
B. 17
C. 5
D. 14

लूप गर्भनिरोधक के रूप में कैसे कार्य करता है?
A. यह शुक्राणु के निकलने को रोकता है।
B. यह डिंब के निकलने को रोकता है।
C. यह भ्रूण के आरोपण को रोकता है।
D. यह फैलोपियन ट्यूब तक पहुँच को रोकता है।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PROUD’ को ‘RPQSF’ के रूप में लिखा जाता है और ‘FLICK’ को ‘HJKAM’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘TEMPT’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. UDOOU
B. VNOCV
C. VCONV
D. UCNNU

Leave a Comment

error: