RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 6 Sept 2022 Shift3 part2

यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय की संख्याओं पर आधारित है।

(बाएँ) 724 893 720 525 492 (दाएँ)

(उदाहरण: 246 – पहला अंक = 2, दूसरा अंक = 4, तीसरा अंक = 6)

नोट – सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए।

यदि सबसे बड़ी संख्या का तीसरा अंक, सबसे छोटी संख्या के पहले अंक में जोड़ दिया जाए तो परिणाम क्या होगा?

A. 7
B. 8
C. 10
D. 9

यदि α और β, x2 – 5x + 3 = 0 के मूल हैं, तो वह द्विघात समीकरण जिसके मूल α2 और β2 हैं, है:
A. x2 + 19x – 9 = 0
B. x2 – 19x – 9 = 0
C. x2 – 19x + 9 = 0
D. x2 + 19x + 9 = 0

50 से छोटी अभाज्य संख्याओं की कुल संख्या है:
A. 14
B. 15
C. 17
D. 13

एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य 500 रुपये पर 25%, 8% और x% की तीन क्रमिक छूट देने के बाद 303.60 रुपये में बेचा जाता है। यदि वही वस्तु (33 + x )% की एकल छूट देने के बाद बेची जाती है, तो इसका विक्रय मूल्य (रुपये में) होगा:
A. 275
B. 285
C. 300
D. 280

एक निश्चित कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों को नीचे दी गई तालिका के अनुसार और दी गई शर्त के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया जाता है।

संख्या / प्रतीक  2 $ 7 @ 4 # 9 & 1 ! 3 *
कूट T D C R G B Y H N J P L

शर्त:

I. यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्व) के कूट को आपस में बदला जाना है।

II. यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्व को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए।

III. यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

!927$3 के लिए कूट क्या होगा?

A. PYYCDJ
B. JGGCDP
C. PYTCDJ
D. JYGCDP

सौर पैनल में, ऊर्जा रूपांतरण _______ से __________ तक होता है

A. सौर, विद्युत
B. ऊष्मा, प्रकाश
C. विद्युत, प्रकाश
D. विद्युत, चुम्बकीय 

 HIV ________ के माध्यम से फैलता है। 
A. संदूषित रक्त के आधान
B. बिना दस्तानों के मिट्टी में काम करने
C. संदूषित पानी पीने
D. खुले में रखे भोजन का सेवन करने

निम्नलिखित में से किसे औषधीय पौधा माना जाता है?
A. साल
B. सागौन-पौधा
C. नीम
D. देवदार

भारत सरकार की निम्नलिखित में से कौन सी योजना UPSC/SSC, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) आदि द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों का समर्थन करती है?
A. नई उड़ान
B. मौलाना आज़ाद नेशनल फ़ेलोशिप
C. नई मंजिल
D. नया सवेरा

एक वस्तु को अवतल दर्पण के सामने 12 सेमी की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिम्ब एक ही ओर 18 सेमी की दूरी पर बनता है। दर्पण की फोकस दूरी है:
A. -36 cm
B. 36 cm
C. -7.2 cm
D. 7.2 cm

एक तत्व X में कुल 16 प्रोटॉन और 16 न्यूट्रॉन हैं। यह ______ से संबंधित है।
A. चौथा आवर्त और 13वां वर्ग
B. तीसरा आवर्त और 16वां वर्ग
C. दूसरा आवर्त और तीसरा वर्ग
D. तीसरा आवर्त और दूसरा वर्ग

निम्नलिखित में से कौन राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर भाषण देता है?
A. भारत के प्रधान मंत्री
B. भारत के राष्ट्रपति
C. भारत के उपराष्ट्रपति
D. दिल्ली के उपराज्यपाल

सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। B नीचे से तीसरे स्थान पर है। B और C के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। A और E के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। A को E के ऊपर किसी भी स्थान पर रखा गया है। F को D के ठीक नीचे रखा गया है। G और B के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. 3
B. 2
C. 4
D. 1

मान \( P=(1/x-1/y)[(x+y)^2-xy]+(1/x+1/y)[(x-y)^2+xy]\) और Q = \( /x\), तो P ÷ Q बराबर है:
A. 2y
B. 2x
C. \( /x\)
D. \( /y\)

एक व्यक्ति ने एक वस्तु को पहले उसके अंकित मूल्य पर d% छूट देकर, और फिर समान अंकित मूल्य (रुपये में) पर एक और छूट देकर 405 रुपये में बेचा। यदि वस्तु का अंकित मूल्य 540 रुपये है, तो d का मूल्य क्या है?
A. 10.5
B. 12
C. 12.5
D. 15

मुख गुहा मानव ________ तंत्र का एक भाग है।
A. पाचन
B. परिसंचरण
C. श्वसन
D.  उत्सर्जन 

पिछले वर्ष, गंगा का मासिक वेतन 12,000 रुपये और सरस्वती का मासिक वेतन 10,000 रुपये था। इस वर्ष, गंगा का मासिक वेतन 14,400 रुपये है जबकि सरस्वती का मासिक वेतन 12,500 रुपये है। यदि पिछले वर्ष के मासिक वेतन की तुलना में इस वर्ष सरस्वती के मासिक वेतन में प्रतिशत वृद्धि को x% द्वारा दर्शाया जाता है, और पिछले वर्ष के मासिक वेतन की तुलना में इस वर्ष गंगा के मासिक वेतन में प्रतिशत वृद्धि को y% द्वारा दर्शाया जाता है, तो \( (-y/y100)\%\) का मान क्या है?
A. 25%
B. 22%
C. 20%
D. 24%

15, 10 और 12 का चतुर्थानुपाती है:
A. 8
B. 12
C. 6
D. 10

“राज्य छह से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को इस तरह से मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा जैसा कि राज्य, कानून द्वारा निर्धारित कर सकता है” को भारतीय संविधान में _________ के तहत जोड़ा गया है।
A. अनुच्छेद 42B
B. अनुच्छेद 21A
C. अनुच्छेद 19A
D. अनुच्छेद 27B

दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

तालिका कर्मचारियों की कुल संख्या के साथ-साथ चार वर्षों की अवधि में कंपनी के विभिन्न विभागों को छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या भी प्रस्तुत करती है।

 

2001

2002

2003

2004

विभाग

कुल कर्मचारी

शेष कर्मचारी

कुल कर्मचारी

शेष कर्मचारी

कुल कर्मचारी

शेष कर्मचारी

कुल कर्मचारी

शेष कर्मचारी

बिक्री

110

19

121

20

245

38

222

40

उत्पादन

245

37

224

45

432

50

345

38

मानव संसाधन

43

8

45

11

45

24

34

17

मार्केटिंग

423

65

423

92

511

80

500

99

वित्त

44

4

45

9

45

30

56

22

किस वर्ष सभी विभागों को मिलाकर 20% से अधिक कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी है?
A. 2003
B. 2004
C. 2001
D. 2002

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

375, 250, 186, 159, 151,?

A. 146
B. 150
C. 145
D. 148

 फ्यूज किस सिद्धांत पर कार्य करता है: 
A. विद्युत धारा द्वारा अवशोषित ऊष्मा
B. प्रकाश से विद्युत धारा उत्पन्न होती है
C. विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न ऊष्मा
D. चुम्बकीय प्रभाव से धारा उत्पन्न होती है

\(7.8964\) को \( /q\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
A. \(78956/9999\)
B. \(74478/4995\)
C. \(7996/1111\)
D. \(7166/185\)

\(183183183-737373/183183+18373+7373\) का मान ज्ञात कीजिए
A. 210
B. 110
C. 136
D. 256

फरवरी 2022 में किस पूर्व भारतीय फुटबॉलर का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
A. सुरजीत सेनगुप्ता
B. अरुण घोष
C. सुभाष भौमिक
D. सुखविंदर सिंह

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 13 Sept 2022 Shift3 part2

श्वेत प्रकाश के परिवेश में दूध सफेद दिखाई देता है क्योंकि दूध के कण उस पर पड़ने वाले श्वेत प्रकाश में विभिन्न रंगों की तरंग दैर्ध्य की तुलना में _______ होते हैं, और श्वेत प्रकाश के सभी रंग _________ मात्रा में बिखर जाते हैं।
A. बड़ा, लगभग समान
B. बड़ा अंतर
C. छोटा अंतर
D. छोटा, लगभग समान

जब राजेश खिलौने की दुकान पर पहुँचा तो उसने देखा कि उसका भाई अनूप बाजार में खो गया है। वह पूर्व की ओर 60 मीटर चलता है और फिर दाएँ मुड़कर 10 मीटर चलता है। वह फिर दाएँ मुड़ता है और आइसक्रीम की दुकान पर अपने भाई को ढूंढने के लिए 10 मीटर तक चलता है लेकिन उसका भाई वहाँ नहीं था। फिर वह उत्तर की ओर मुड़ता है और 10 मीटर तक चलता है और फिर वह अपने भाई को सड़क पर देखता है। राजेश की वर्तमान स्थिति से खिलौने की दुकान किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. दक्षिण 
B. पश्चिम 
C. पूर्व 
D. उत्तर 

भारत के राजस्थान राज्य को भारत की पहली पंचायती राज व्यवस्था किस वर्ष मिली?
A. 1961
B. 1952
C. 1959
D. 1947

नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। जानकारी को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प चुनें।

कथन:

देश X की पांच सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अगले आठ वर्षों के लिए अपनी नियुक्ति योजना की घोषणा की है, जिसके तहत वे हर साल नियुक्त किए जाने वाले एमबीए स्नातकों की सामान्य संख्या से तीन गुना अधिक एमबीए स्नातकों को नियुक्त करने की योजना बना रही हैं।

दी गई जानकारी से निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

I: एमबीए पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सभी कॉलेज अगले शैक्षणिक वर्ष से अपनी फीस दोगुनी कर देंगे।

II. आने वाले कुछ वर्षों में देश X में एमबीए पाठ्यक्रमों में आवेदकों की संख्या कुछ हद तक बढ़ जाएगी।

A. दी गई जानकारी से केवल II निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
B. दी गई जानकारी से न तो निष्कर्ष I और न ही II निकाला जा सकता है।
C. दी गई जानकारी से I और II दोनों निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
D. दी गई जानकारी से केवल I ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

3 : 12 :: 5 : 30 :: 9 : ?  

A. 88
B. 81
C. 90
D. 99

ओम के नियम के अनुसार:
A. V ∝ I स्थिर तापमान पर
B. \( V\1/I\) स्थिर स्थिति में
C. V ∝ I स्थिर स्थिति में
D. \( V\1/I\)  स्थिर तापमान पर

 नेहा हाइपर एसिडिटी से पीड़ित है, इससे राहत के लिए निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक दिया जा सकता है? 
A. NaCl
B. C6H12O6
C. NaOH
D. Mg(OH)2

एक सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या जिसके सभी अंतः कोणों का योग 2700° है:
A. 15
B. 16
C. 17
D. 18

रीना और मीना साथ-साथ चल रही हैं। पार्क से वे दक्षिण की ओर चलने लगती हैं। 50 मीटर चलने के बाद वे बाएँ मुड़ती हैं और 30 मीटर चलती हैं। इसके बाद वे दाएँ मुड़ती हैं और 50 मीटर तक चलती हैं। अब रीना किस दिशा के सम्मुख है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. दक्षिण 
B. पूर्व 
C. उत्तर 
D. पश्चिम 

कार्बन परमाणुओं के संयोजकता कोश में मौजूद इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या है:
A. 4
B. 3
C. 2
D. 5

A और B किसी कार्य को 18 दिनों में कर सकते हैं, B और C उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकते हैं, जबकि A और C उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं। एक साथ कार्य करके कार्य पूरा करने में उनके द्वारा लिया गया समय है:
A. \(1027/37\) दिन
B. \(927/37\) दिन
C. \(827/37\) दिन
D. \(1127/37\) दिन

निम्नलिखित डेटा का मोड क्या है?

66, 69, 83, 69, 84, 74, 71, 83, 69, 84, 73, 83, 69, 71, 84, 74, 83, 66, 74, 71, 83, 66, 90, 90

A. 74
B. 84
C. 83
D. 90

निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बायाँ) R 5 $ 3 9 G C P $ E 2 # 8 @ M # 1 D Z 4 Q & (दायाँ)

यदि सभी प्रतीकों को शृंखला से हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा पद दाएँ से पाँचवाँ होगा?

A. D
B. Z
C. M
D. 1

गोदावरी नदी से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. घाटप्रभा इसकी कई सहायक नदियों में से एक है।
B. यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
C. यह पश्चिमी घाट की ढलानों से निकलती है।
D. इसका जल निकासी बेसिन आंध्र प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों को कवर करता है।

चतुर्भुज ABCD में, AB = 17 cm, BC = 8 cm, CD = 9 cm, AD = 12 cm, और AC = 15 cm है। चतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) क्या है?
A. 114
B. 144
C. 110
D. 140

हिंदू धर्म के अनुसार, कौन सा देवता विश्व के संरक्षक और रक्षक के रूप में प्रतीक है?
A. भगवान शिव
B. भगवान विष्णु
C. देवी सरस्वती
D. देवी लक्ष्मी

निम्नलिखित में से किसने 1920 में भारत के सबसे पुराने कपड़ा श्रमिकों के संघ, अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन (मजूर महाजन संघ) की स्थापना की?
A. अनसूया साराभाई
B. पूर्णिमा अरविन्द पकवासा
C. हंसा जीवराज मेहता
D. इंदुमती चममलाल

दिए गए वेन आरेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

दिया गया वेन आरेख एक कॉलेज में विभिन्न विषय लेने वाले छात्रों की संख्या को दर्शाता है।

कितने छात्र भौतिकी पढ़ रहे हैं लेकिन गणित नहीं पढ़ रहे हैं?

A. 271
B. 247
C. 252
D. 230

निम्नलिखित संख्या एवं प्रतीक शृंखला के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
 
7 4 & @ 3 4 % @ $ 4 @ 3 4 % 4 $ 5 * @ 4 3 4 5 * 3
 
उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक बाद एक संख्या आती है?

A. दस 
B. सात 
C. नौ 
D. ग्यारह 

एक वस्तु 15 सेमी फ़ोकस दूरी के अवतल दर्पण के सामने उसके मुख्य अक्ष पर 30 सेमी की दूरी पर रखी गई है। इसका प्रतिबिम्ब बनता है:
A. 15 सेमी और 30 सेमी के बीच एक बिंदु
B. 30 सेमी
C. 15 सेमी
D. 30 सेमी से अधिक एक बिंदु

निम्नलिखित में से किसने अप्रैल 2022 में जिला गंगा समितियों के प्रदर्शन निगरानी प्रणाली के लिए डिजिटल डैशबोर्ड लॉन्च किया?
A. नितिन जयराम गड़करी
B. राज नाथ सिंह
C. पीयूष गोयल
D. गजेंद्र सिंह शेखावत

वायुमंडलीय दाब और वाष्पोत्सर्जन की दर _________ है
A. बराबर
B. वे संबंधित नहीं हैं
C. प्रत्यक्ष आनुपातिक
D. व्युत्क्रमानुपाती

यदि × का अर्थ ÷ है, – का अर्थ × है, ÷ का अर्थ + है और + का अर्थ – है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 29 Sept 2022 Shift3

(12 – 17 ÷ 21) × 15 + 9 = ?

A. 18
B. 6
C. 13
D. 17

एक नल एक टंकी को 15 घंटे में भर सकता है। दूसरा नल भरी हुई टंकी को 24 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों नलों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी कितने समय में भर जाएगी:
A. 50 घंटे
B. 70 घंटे
C. 40 घंटे
D. 60 घंटे

प्राकृतिक गैस (CH4) के जलने पर कौन सी गैस निकलती है?
A. NH3
B. CO2
C. N2
D. H2

यदि एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 20% कम कर दी जाए और इसकी ऊँचाई 125% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 36%
B. 65%
C. 60%
D. 44%

 किसी विद्युत धारावाही चालक द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र हैं: 
A. एक दूसरे के समानांतर
B. अर्धवृत्ताकार आकार
C. संकेंद्रित वृत्त
D. प्रतिच्छेदी रेखाएँ

कुछ आँकड़ों के लिए, बहुलक, माध्य से 6 अधिक है और इसका माध्यक 13 है। उन आँकड़ों का बहुलक क्या है?
A. 17
B. 15
C. 14
D. 11

दो अंकों की एक संख्या उसके अंकों के योग के 7 गुने के बराबर है। अंकों को आपस में बदलने पर प्राप्त संख्या मूल संख्या से 18 कम है। संख्या के अंकों का गुणनफल है:
A. 8
B. 18
C. 12
D. 10

निम्नलिखित में से कौन सी एक संयोजन अभिक्रिया है?

(i) ZnCO3 (s) → ZnO (s) + CO2 (g)

(ii) Mg (s) + 2HCl (aq) → MgCl2 (aq) + H2 (g)

(iii) 2KBr (aq) + BaI2 (aq) → 2KI (aq) + BaBr2 (s)

(iv) H2 (g) + Cl2 (g) → 2 HCl (g)

A. (ii)
B. (iv)
C. (i)
D. (iii)

एक व्यक्ति ने कुल 50 पेन और पेंसिल खरीदने पर 273 रुपये खर्च किए। यदि प्रत्येक पेन का मूल्य 6 रुपये और प्रत्येक पेंसिल का मूल्य 5 रुपये है, तो उसने कितने पेन खरीदे?
A. 21
B. 27
C. 23
D. 25

\({(70^{}-2^370^{})}{(2^370^{}-70^{})}\) है:
A. cot 70°
B. tan 70°
C. cosec 70°
D. sec 70°

चुंबकीय क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
 
(a) चुंबकीय क्षेत्र की आपेक्षिक प्रबलता रेखाओं की निकटता की डिग्री से दर्शाई जाती है।
 
(b) चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं में केवल परिमाण होता है और कोई दिशा नहीं होती।
 
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल (a)
B. (a) और (b) दोनों
C. केवल (b)
D. न तो (a) और न ही (b)

निम्नलिखित में से कौन सा एंजाइम स्टार्च को सरल शर्करा में विघटित करता है?
A. पेप्सिन
B. ट्रिप्सिन
C. एमाइलेज
D. लाइपेज

15 PK एक निश्चित तरीके से 225 SQ से संबंधित है। इसी प्रकार 16 TQ का संबंध 256 WW से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 14 OK निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. 196 RR
B. 198 RQ
C. 56 RQ
D. 196 RQ

3 पुरुष और 2 महिलाएँ किसी कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 2 पुरुष और 3 महिलाएँ उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 2 पुरुष और 1 महिला समान कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 13
B. 12.5
C. 13.5
D. 15

यदि 2 और -3 द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो समीकरण है:
A. x2 + x + 6 = 0
B. x2 – x – 6 = 0
C. x2 – x + 6 = 0
D. x2 + x – 6 = 0

यदि संख्या 83752964 में प्रत्येक विषम अंक से 2 घटाया जाए और प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से तीसरे और दाएँ से दूसरे अंक का योग कितना होगा?
A. 8
B. 16
C. 6
D. 12

भारत के संविधान में ______ संशोधन ने पंचायत राज प्रणाली की नींव के रूप में ग्राम सभा की परिकल्पना की।
A. 76वां
B. 73वां
C. 79वां
D. 71वां

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

45, 61, 86, 122, ?

A. 186
B. 172
C. 174
D. 171

निम्नलिखित में से किसके कारण मनुष्यों में HIV संक्रमण नहीं होता है?
A. नियमित रूप से रक्त आधान करना
B. HIV रोगी के साथ शौचालय साझा करना
C. दवाओं को अंतःशिरा में इंजेक्ट करने वाले सिरिंज साझा करना
D. HIV पॉजिटिव माता से जन्मे शिशु में

नीचे तीन कथनों के बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक विश्व ज्ञान के अनुरूप न हों, कथनों के आधार पर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों/संभावनाओं में से कौन-सा सत्य हो सकता है।

कथन:

1. कुछ खिलौने, पियानो हैं।

2. कुछ पियानो, सफेद हैं। 

3. सभी सफेद, गिटार हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ सफेद, खिलौने हैं।

II. कुछ गिटार, खिलौने हैं। 

III. कुछ गिटार, पियानो हैं। 

A. केवल निष्कर्ष III सत्य है। 
B. केवल निष्कर्ष II सत्य है। 
C. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं। 
D. केवल निष्कर्ष I सत्य है। 

यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर संयोजित किया जाए तो एक वर्ष के बाद 16,000 रुपये की राशि कितनी हो जाएगी?

A. 19,360 रुपये
B. 19,200 रुपये
C. 19,720 रुपये
D. 19,480 रुपये

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

F15UN, L19AT, R23GZ, X27MF, ? 

A. D13SL
B. S13DL
C. S31LD
D. D31SL

3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2 में, उत्पादों में परमाणुओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 10
B. 08
C. 15
D. 04

यदि संख्या 6287451 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. तीन 
B. दो 
C. एक 
D. चार 

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। A और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A के बाएँ केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, F का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G, C के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। B, D के ठीक दाएँ बैठा है। पंक्ति के अंतिम बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. B
B. A
C. G
D. E

निम्नलिखित में से कौन सा एक उपधातु नहीं है?
A. सिलिकॉन
B. एंटिमनी
C. आर्सेनिक
D. सेलेनियम

त्रिभुज ABC त्रिभुज PQR के समरूप है जहाँ \( /QR=1/5.\ (triangle\ PQR)/Area\ (triangle\ ABC)\) है:
A. 1/25
B. 25
C. 5
D. 1/5

निम्नलिखित में से किसने 2022 में अमेरिका के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में साउंड रनिंग ट्रैक मीट में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13:25:65 का समय लेकर 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
A. सिद्धांत थिंगालय 
B. अविनाश साबले
C. रहमतुल्ला मोल्ला
D. अय्यासामी धरुण

निम्नलिखित आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

यदि 2021 में कंपनी A द्वारा निवेश पर अर्जित लाभ की राशि 24.60 लाख रुपये थी, तो कुल निवेश क्या था?

A. 34,75,576.78 रुपये
B. 34,74,576.27 रुपये
C. 34,47,576.92 रुपये
D. 34,54,776.49 रुपये

निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति जटिल पादपों का एक विशिष्ट लक्षण है जिसने स्थलीय पर्यावरण में उनकी उत्तरजीविता को संभव बनाया है?
A. विभज्योतक ऊतक
B. पैरेन्काइमा ऊतक
C. संवहनी ऊतक
D. स्क्लेरेन्काइमा ऊतक

32 एथलीटों की दौड़ में भाग लेते हुए, मयंक शीर्ष से 12वाँ स्थान प्राप्त करता है। नीचे से उसका स्थान क्या है?
A. 20
B. 21
C. 22
D. 23

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 30 Shift2 part2

निम्नलिखित में से कौन सा कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट से बना एक नरम निर्जलीकरण खनिज है जो व्यापक रूप से वॉलबोर्ड बनाने के लिए उपयोग किया जाता है जिसका उपयोग दीवारों और छत को आच्छादित करने के लिए किया जाता है?
A. चूना पत्थर
B. जिप्सम
C. डोलोमाइट
D. बैराइट

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं। 

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(13, 8, 40)

(21, 16, 80) 

A. 17, 10, 60 
B. 15, 20, 50 
C. 11, 5, 30 
D. 19, 14, 70 

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्त का अनुसरण करते हुए कूट का सही संयोजन ज्ञात कीजिए।

संख्या / प्रतीक  3 5 & @ ? 7 < # 2 % ! 4 / 6
कूट J K R T U P W Y M V C X D S

शर्त:

(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और तीसरा तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों के कूट आपस में बदल दिए जाएंगे।

(ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्व को Φ के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए।

(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

‘/ 5 2 < @' का कूटबद्ध रूप क्या होगा?

A. TKMWD
B. MKDWT
C. DKMWT
D. MRDWU

अपनी वर्षगाँठ पर श्रीमान और श्रीमती सिंह को पाँच उपहार बॉक्स मिलते हैं। जब उन्हें ये बॉक्स मिलते हैं, तो वे इन बॉक्स को एक से पाँच तक गिनते हैं। संध्या में वे एक बॉक्स खोलते हैं तो उसमें एक जोड़ी अंगूठी मिलती है। उन्हें एक सम संख्या वाले बॉक्स में एक डिनर सेट मिलता है। श्रीमान सिंह की बहन द्वारा भेजे गए पहले बॉक्स में एक फोटो कोलाज था और अंतिम बॉक्स के रूप में प्राप्त बॉक्स में एक विंड चाइम था। उन्हें एक सम संख्या वाले बॉक्स में एक सुंदर पोशाक मिलती है। उन्हें किस संख्या के बॉक्स में एक जोड़ी अंगूठी मिलती है?
A. 1
B. 5
C. या तो 3 या 5
D. 3

निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का गैर-पारंपरिक स्रोत है?
A. कच्चा तेल
B. प्राकृतिक गैस
C. सौर ऊर्जा
D. कोयला

2021 में ओमीक्रॉन वायरस का पता लगाने के लिए टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स द्वारा विकसित किट का नाम क्या है?
A. ओमीश्योर 
B. ओमीचेक
C. ओमिकिट
D. ओमीफ़ाइंडर

यदि \(\(3/7)^8\(3/7)^{-14}=(3 /7)^{3p-3}\) है, तो p का मान है:
A. 1
B. 0
C. -1
D. -2

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022 के अनुसार, ________ 2021-22 में 1,02,866 करोड़ रुपये FDI प्रवाह के साथ अग्रणी राज्य बनकर उभरा।
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. उत्तर प्रदेश
D. तमिल नाडु

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

1. M = L ≥ G

2. O > G

3. I = O > Q

निष्कर्ष:

I. L > O

II. M > Q 

A. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 

B, C, D, E, F, G, H और I आठ नर्स उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। G, D के निकटतम दाएँ बैठी है। केवल B, H के बाएँ बैठी है। D, C के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। G, I के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। E और G निकटतम पड़ोसी हैं। C और F निकटतम पड़ोसी हैं। बाएँ छोर से चौथे स्थान पर कौन बैठी है?
A. G
B. C
C. F
D. D

नीचे एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन: A ≥ C > D = B ≤ F > G 

A. C = G
B. A ≤ F
C. A > D
D. D > G

भारत में विमानन क्षेत्र का उद्घाटन ______ में टाटा एयरलाइंस की शुरुआत के साथ हुआ था।
A. 1935
B. 1939
C. 1936
D. 1932

निम्नलिखित में से कौन सी भाषा शास्त्रीय भाषा श्रेणी से संबंधित है?
A. पाली
B. प्राकृत
C. संस्कृत
D. हिन्दी

वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रिया द्वारा विघटित हो सकते हैं, कहलाते हैं:
A. जैव निम्नीकरणीय पदार्थ
B. विषाक्त पदार्थ
C. गैर-जैवनिम्नीकरणीय पदार्थ
D. रासायनिक पदार्थ

शिक्षा मंत्रालय ने ________ शिक्षा की सभी सुविधाओं को कवर करने के लिए फरवरी 2022 में एक नई योजना “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” को मंजूरी दी।
A. पूर्व प्राथमिक
B. वयस्क
C. प्राथमिक
D. विशेष

______ में वाणिज्य, प्रशासन, परिवहन और वित्तीय और रियल एस्टेट गतिविधियों से लेकर व्यवसाय और व्यक्तिगत सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों तक की विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
A. तृतीयक क्षेत्र
B. मिश्रित क्षेत्र
C. द्वितीयक क्षेत्र
D. प्राथमिक क्षेत्र

विभाजन विधि द्वारा दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक ज्ञात करने में भागफल क्रमशः 1, 5 और 2 हैं, और अंतिम भाजक 15 है। दोनों संख्याओं का लघुतम समापवर्त्य क्या है?
A. 2145
B. 2130
C. 3045
D. 2115

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सार्वजनिक वस्तुओं का सही ढंग से प्रतिनिधित्व करता है?
A. पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ
B. प्रतिद्वंदी  वस्तुएँ
C. गैर बहिष्कृत
D. सरकारी स्वामित्व वाली वस्तुएँ

नीचे तीन कथनों के बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक विश्व ज्ञान के अनुरूप न हों, कथनों के आधार पर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों/संभावनाओं में से कौन-सा सत्य हो सकता है।

कथन:

1. सभी बिल्लियाँ, कुत्ते हैं।

2. कुछ कुत्ते, पक्षी हैं।

3. सभी भालू, पक्षी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ भालू, बिल्लियाँ हैं।

II. सभी पक्षियों के कुत्ते होने की संभावना है।

III. कुछ पक्षी, बिल्लियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष I सत्य है। 
B. केवल निष्कर्ष III सत्य है। 
C. केवल निष्कर्ष I और II सत्य हैं। 
D. केवल निष्कर्ष II सत्य है। 

एक बिंब को 15 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर 40 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा निर्मित आवर्धन _____ है और प्रतिबिंब _________ है।
A. 1 से कम, उल्टा
B. 1 से अधिक, सीधा
C. 1 से कम, सीधा
D. 1 से अधिक, उल्टा

निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें।

(बाएँ) 4 T 6 $ 2 A D & C E 2 4 + & 7 6 U 5 H U K 8 E W @ E A & P (दाएँ)

यदि शृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएँ से दसवां होगा?

 

A. 7
B. &
C. +
D. 6

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

सोडा

रासायनिक सूत्र

(i)

कास्टिक सोडा

(a)

NaHCO3

(ii)

बेकिंग सोडा

(b)

Na2CO3

(iii)

धावन सोडा

(c)

NaOH

A. i – c, ii – b, iii – a
B. i – a, ii – c, iii – b
C. i – c, ii – a, iii – b
D. i – a, ii – b, iii – c

Leave a Comment

error: