RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 8 Sept 2022 Shift2 part2

निम्नलिखित में से किस यौगिक के निर्माण में धावन सोडा का प्रयोग किया जाता है?
A. बोरेक्स
B. हरा थोथा
C. विरंजन चूर्ण
D. नीला थोथा

15 सेमी त्रिज्या और 32 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
A. 860 π सेमी2
B. 960 π सेमी2
C. 760 π सेमी2
D. 1060 π सेमी2

निम्नलिखित में से किस टीम ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 जीता?
A. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
B. राजस्थान रॉयल्स (RR)
C. गुजरात टाइटन्स (GT)
D. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

भारत के संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में ________ विषयों की सूची है।
A. 21
B. 29
C. 23
D. 26

नीचे दिया गया आरेख उन छात्रों को दर्शाता है जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित का अध्ययन करते हैं। उन छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए जो भौतिकी और रसायन विज्ञान का अध्ययन करते हैं लेकिन गणित का नहीं।

A. 6
B. 8
C. 10
D. 13

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प निकटतम अनुमानित मान है जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

7.98 – (6.064 + 6.003 ÷ 6.003) + 2.003 – 1.02 = ? 

A. 22
B. 8
C. 12
D. 2

उत्पादन की किस अवस्था में सीमांत उत्पाद वक्र ऋणात्मक हो जाता है?
A. चरण 2
B. चरण 1
C. चरण 4
D. चरण 3

छह वर्ष पहले, L और M की औसत आयु 39 वर्ष थी और L, M और N की वर्तमान आयु का औसत 54 वर्ष है। अब से, 5 वर्ष बाद N की आयु कितनी होगी? 
A. 77 वर्ष
B. 92  वर्ष
C. 72 वर्ष 
D. 97 वर्ष

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना ​​है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ खरबूजे केले हैं

कोई केला चेरी नहीं है

सभी चेरी लीची हैं

निष्कर्ष:

(I) कुछ लीची केले नहीं हैं

(II) सभी केले खरबूजे हैं।

(III) सभी लीची चेरी हैं

A.

केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

B. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है

दिए गए अक्षर-समूह त्रिक में, एक विशेष त्रय में अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार संबंधित हैं। दिए गए त्रिक का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उस त्रिक का चयन करें जो समान तर्क का अनुसरण करता हो।

(ACE : BDF : CEG)

(SUW : TVX : UWY)  

A. (SUW : TVX : YAC) 
B. (QRS : TUV : WXY)
C. (ACF : BDE : CFH)
D. (KMO : LNP : MOQ)

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सन्निकट मान है, जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

4.99 + .99 – 4.01 × 2 + 3.59 = ?

A. 3
B. 2
C. 1
D. 5

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

D & C N ^ E G ^ Y T % @ G R I & * H K & Z $ P * ^

ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद एक प्रतीक है?

A. चार
B. दो
C. छह
D. तीन

सात व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। E, M और N का निकटतम पडोसी नहीं हैI N भी M का निकटतम पडोसी नहीं है. M, L के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है. I पंक्ति के दायें छोर पर बैठा है. N, B के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है। P, M के बायें से तीसरे स्थान पर और N के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। अंतिम बायें छोर पर कौन बैठा है?
A. N
B. P
C. I
D. E

एक जलीय विलयन X है, जिसका pH मान 2.6 है। यह प्रदर्शित करता है कि विलयन _______ है।
A. प्रकृति में दुर्बल क्षारकीय
B. प्रकृति में प्रबल अम्लीय
C. प्रकृति में प्रबल क्षारीय
D. प्रकृति में उदासीन

जब किसी विद्युत धारावाही कुंडली को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो उस पर एक बल उत्पन्न होता है। यह किसका कार्य सिद्धांत है?
A. मोटर
B. टरबाइन
C. शीतक
D. जनित्र

यदि समीकरण 4x2 – 2x + k – 4 = 0 का एक मूल दूसरे का व्युत्क्रम है, तो k का मान है:
A. 4
B. -8
C. -4
D. 8

छ: मित्रों G, H, I, J, K और L में से प्रत्येक की लम्बाई भिन्न है। G केवल दो अन्य मित्रों से लम्बा है। I केवल एक मित्र से छोटा है। K, G से छोटा है लेकिन J से लंबा है। H, L से छोटा है। सभी मित्रों में सबसे छोटा कौन है?
A. L
B. G
C. J
D. K

तीन बच्चे एक वृद्धाश्रम में लोगों के लिए कार्ड बना रहे हैं। एक कार्ड को पूरा करने में उन्हें क्रमशः 12 मिनट, 18 मिनट और 20 मिनट लगते हैं। यदि वे एक ही समय पर कार्ड बनाना शुरू करते हैं, तो कितने मिनट बाद, बाद वे फिर से एक साथ नया कार्ड बनाना शुरू करेंगे?
A. 140 मिनट
B. 180  मिनट
C. 110  मिनट
D. 130  मिनट

निम्नलिखित संख्या-प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दें।

1 * 2 9 8 4 ! ^ 3 5 4 # 9 ! $ 3 ^ 1 3 & 9 6 8 $ * $ 9 3

ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक संख्या है?

A. 6
B. 3
C. 2
D. 4

गोपाल 4,000 रुपये निकालने के लिए बैंक गया। उसने कैशियर से केवल 50 रुपये और 100 नोट रुपये में कैश देने को कहा। गोपाल को कुल 50 नोट मिले। उसे कितने 50 रुपये के कितने नोट मिले?
A. 20
B. 30
C. 32
D. 24

चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?
A. डेली मेमोरियल अवार्ड
B. धनवंतरी पुरस्कार
C. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
D. बोरलॉग पुरस्कार

यदि कोण (3x – 5)° और 80° संपूरक कोणों का एक युग्म बनाते हैं, तो x का मान है:
A. 35°
B. 90°
C. 50°
D. 45°

एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की परिधि 136.4 सेमी है और इसकी ऊँचाई 50 सेमी है। बेलन का आयतन (सेमी3 में) कितना है? ( \( = {22 7}\) लीजिए)।
A. 31713
B. 10571
C. 63426
D. 73997

एक खोखला गोलाकार गोला 6 ग्राम/सेमी3 घनत्व वाली धातु से बना है। इसकी आंतरिक और बाहरी त्रिज्याएँ क्रमशः 8 सेमी और 9 सेमी हैं। खोल का वजन (किग्रा में) कितना है?
A. 4.546
B. 6.642
C. 6.462
D. 5.456

फरवरी 2022 में, महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना को ________ तक बढ़ा दिया।
A. 28 फरवरी 2022
B. 31 दिसंबर 2022
C. 31 मार्च 2022
D. 30 जून 2022

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को भी परस्पर बदल दिया जाए, निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

17 ÷ 5 + 216 × 3 + 33 – 930 × 3 + 28 = ? 

A. 222
B. 246
C. 262
D. 232

मेंडेलीव का आवर्त नियम, आवर्त सारणी में ________ की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर सका।
A. समभारिक
B. समस्‍थानिक
C. तुल्यांतरी नाभिक
D. समन्यूट्रॉनी नाभिक

आधुनिक आवर्त सारणी में निम्नलिखित विशेषताओं का मिलान कीजिए:

i.

न्यूनतम परमाणु

a.

सीज़ियम

ii.

उपधातु

b.

फ़्लोरीन

iii.

सर्वाधिक धात्विक प्राकृतिक तत्व

c.

सिलिकॉन

iv.

सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक

d.

आयोडीन

v.

न्यूनतम विद्युत ऋणात्मक

e.

लिथियम

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 27 Sept 2022 Shift3

A. i – a, ii – d, iii – b, iv – e, v – c 
B. i – e, ii – c, iii – a, iv – b, v – d
C. i – a, ii – b, iii – c, iv – d, v – e 
D. i – e, ii – c, iii – a, iv – d, v – b

निम्नलिखित में से किस देश में पुरुष टी-20 आईसीसी विश्व कप-2021 का आयोजन किया गया था?
A. दक्षिण अफ्रीका – नामीबिया
B. ओमान – यूएई
C. भारत – बांग्लादेश
D. श्रीलंका – मालदीव

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है?
A. 0.3%
B. 0.03%
C. 71%
D. 21%

यदि विद्युत प्रवाह के प्रतिरोध और समय को अपरिवर्तित रखते हुए हीटर से गुजरने वाली विद्युत धारा को तीन गुना कर दिया जाए, तो उत्पन्न ऊष्मा –
A. नौ गुनी हो जाती है। 
B. दोगुनी हो जाती है। 
C. छः गुनी हो जाता है। 
D. तीन गुनी हो जाती है। 

एक व्यक्ति एक यात्रा 14 घंटे में पूरी कर सकता है। वह पहली एक-तिहाई दूरी 40 किमी/घंटा की गति से और शेष दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी कितनी है? 
A. 720 किमी 
B. 480 किमी  
C. 540 किमी 
D. 360 किमी  

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

33, 36, 42, 51, 63, ?

A. 80
B. 78
C. 75
D. 79

द्विविस्थापन अभिक्रिया पूर्ण करें।

2NaOH + CuSO4 → X + Na2SO4, यहाँ  X ________ होगा।

A. CuCl2
B. Cu(OH)2
C. Ca(OH)2
D. CaCl2

2 + [2 + 2 ÷  {2 + 2 ÷ (2 + \(1 3\) )}] का मान ज्ञात कीजिए।

A. \(47 10\)
B. \(37 10\)
C. \(67 10\)
D. \(57 10\)

A की आयु और B की आयु के दोगुने का योग 42 वर्ष है। जब A की आयु का दो गुना, B की आयु के तीन गुना में जोड़ा जाता है, तो परिणाम 69 वर्ष होता है। A और B की आयु का योग (वर्षों में) कितना है: 
A. 29
B. 30
C. 27
D. 31

P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सप्ताह के एक अलग दिन पर होती है, जो उसी सप्ताह के सोमवार से शुरू होती है और रविवार को समाप्त होती है।

S की परीक्षा गुरुवार को है S और V के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। Q की परीक्षा, V से ठीक पहले वाले दिन है लेकिन सोमवार को नहीं है। Q और U के बीच केवल दो लोगों की परीक्षा है। P की परीक्षा, T से पहले लेकिन R के बाद किसी एक दिन पर है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को है?

A. Q
B. R
C. T
D. P

नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित अंतर्निहित धारणाएँ I और II हैं। जानकारी को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें।

कथन:

अंतर्राष्ट्रीय भर्तीकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 25% उम्मीदवारों को उनके सीवी में अपर्याप्त डेटा के आधार पर या कुछ वेबसाइटों द्वारा स्वतः बनाए गए सीवी के प्रारूप के कारण खारिज कर दिया जाता है।

दिए गए कथन से निम्नलिखित में से कौन-सा माना जा सकता है?

I. नौकरी चाहने वालों द्वारा मैन्युअल रूप से बनाए गए सीवी में स्वतः निर्मित सीवी की तुलना में देखे जाने/चयन किए जाने की संभावना अधिक होती है।

II. सीवी की अस्वीकृति के लिए अपर्याप्त जानकारी और प्रारूप परिणामों के अलावा कोई मानदंड नहीं है।

A. केवल I ही माना जा सकता है। 
B. केवल II ही माना जा सकता है। 
C. न तो I और न ही II माना जा सकता है। 
D. I और II दोनों माना जा सकता है। 

5,800 रुपये की राशि को 6% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर निवेश किया जाता है। 4 वर्ष बाद राशि कितनी हो जाएगी? 

A. 8,192 रुपये 
B. 7,192 रुपये 
C. 6,192 रुपये 
D.  9,192 रुपये 

वायुमंडल के उच्च स्तर पर ऑक्सीजन अणुओं पर कार्य करने वाली UV (पराबैंगनी) विकिरणों का उत्पाद क्या है?
A. ओजोन
B. क्लोरोफ्लोरो कार्बन
C. जल
D. कार्बन डाईऑक्साइड

छह मित्रों B, I, H, J, O और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। H केवल चार अन्य मित्रों की तुलना में लंबा है। O केवल एक मित्र से लंबा है। B, U से लंबा है लेकिन J से छोटा है। J सबसे लंबा नहीं है। सभी मित्रों में सबसे छोटा कौन है?
A. U
B. I
C. H
D. B

एक प्रकाश किरण वायु से एक जार में रखे जल की सतह पर 30° के कोण पर आपतित होती है। किरण जल में ________ के कोण पर अपवर्तित होगी और आपतित किरण के तल में ________ होगी।
A. 30° से कम, स्थित नहीं
B. 30° से अधिक, स्थित 
C. 30° से अधिक, स्थित नहीं
D. 30° से कम, स्थित 

A एक काम को 12 दिनों में कर सकता है, B उसी काम को 15 दिनों में कर सकता है। C उसी काम को 9 दिनों में कर सकता है। यदि वे एक साथ काम करते हैं, तो समान काम को पूरा करने में उनके द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिये।
A. \(3 {39 47}\) दिन
B. \(5 {39 47}\) दिन
C. \(4 {39 47}\) दिन
D. \(2 {39 47}\) दिन

एक ट्रेन दो व्यक्तियों को, जो ट्रेन की दिशा में क्रमशः 15 मीटर/सेकेंड और 35 मीटर/सेकेंड की गति से चल रहे हैं, क्रमशः 20 सेकंड और 40 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की लम्बाई ज्ञात कीजिए। 

A. 700 मीटर
B. 1000 मीटर
C. 800 मीटर 
D. 900 मीटर

भारत में पायी जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी बेसाल्टिक प्रभाव क्रेटर झील निम्नलिखित में से कौन सी है?
A. लोकतक झील
B. पुलिकट झील
C. लोनार झील
D. वुलर झील

दो समान बल्ब 4 V की बैटरी के समानांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। यदि परिपथ में धारा 0.2 A है, तो बैटरी द्वारा व्यय की गई शक्ति कितनी है?
A. 0.8 W 
B. 10 W 
C. 0.05 W 
D. 20 W 

निम्नलिखित में से कौन सा भूतापीय ऊर्जा का स्रोत नहीं है/हैं?
A. गीज़र
B. लावा प्रवाह 
C. जैव ईंधन
D. वातिमुख 

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत वार्षिक वित्तीय विवरण तैयार किया जाता है?
A. अनुच्छेद 112
B. अनुच्छेद 130
C. अनुच्छेद 140
D. अनुच्छेद 101

53 – 92 + (12 ÷ 4)2 – 32 + 8 × 0 का मान ज्ञात कीजिए।

A. 61
B. 25
C. -15
D. 21

एक निश्चित कोड भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों को अक्षरों का उपयोग करके नीचे दी गई तालिका के अनुसार और दी गई स्थिति के अनुसार कोडित किया जाता है।

संख्या चिह्न

*

1

&

2

3

^

4

%

5

$

11

#

6

@

7

!

8

कोड

Q

A

Z

X

S

W

E

D

C

V

F

R

T

G

B

N

H

Y

स्थितियाँ:

I. यदि पहला पद एक विषम संख्या है और अंतिम भी एक विषम संख्या है, तो पहले पद का कोड P होगा और अंतिम पद का कोड K होगा।

II. यदि अंतिम दो पद संख्याएं हैं तो इन दोनों के कोड को आपस में बदलना होगा।

III. यदि पहले दो पद प्रतीक हैं, तो इन दोनों पद को UU के रूप में कोडित किया जाएगा।

3$7%68 का कोड क्या होगा?

A. WUNCYG 
B. WFNCGY
C. PFNCGK 
D. WFNCYG 

\(0.359\) को \(p q\) के रूप में व्यक्त करें, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q \( \) 0 है।
A. \(179 495\)
B. \(178 495\)
C. \(359 990\)
D. \(119 330\)

पाँच बक्से A, B, C, D और E को एक दूसरे के ऊपर रखा गया है लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। A को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। A और B के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। D और B के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। C, B के ठीक ऊपर रखा गया है। A और D के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?  
A. 1
B. 0
C. 3
D. 2

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 9 Sept 2022 Shift3 part2

पोल E, पोल R के पूर्व में है। पोल G, पोल R के पश्चिम में और पोल A के उत्तर में है। पोल T, पोल A के दक्षिण में है। पोल A के सम्बन्ध में पोल ​​R की स्थिति क्या है? 
A. दक्षिण-पूर्व 
B. उत्तर 
C. उत्तर-पूर्व 
D. उत्तर-पश्चिम 

किसी कूट भाषा में, संख्याओं/प्रतीकों को नीचे दी गई तालिका के अनुसार और दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटित किया जाता है।

संख्या \प्रतीक 

2

$

7

@

4

#

9

&

1

!

3

*

कूट 

T

D

C

R

G

B

Y

H

N

J

P

L

 

स्थितियाँ:

i. यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और आखिरी तत्व) के कूट को आपस में बदला जाना है।

ii. यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्व को © के रूप में कूटित किया जाना चाहिए।

iii. यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटित किया जाना है।

@4#3*9 का कूट क्या होगा? 

A. RGBPLY 
B. YGCPLR 
C. YGBPLR 
D. RGCPLY 

दो शहरों X और Y में अलग-अलग वर्षों में तेज गति से चलते हुए पकड़े गए वाहनों की संख्या निम्नलिखित आरेख में दिखाया गया है। आरेख का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।


वर्ष 1998 – 2001 के बीच किस शहर में तेज गति से चलते हुए पकड़े गए वाहनों की कुल संख्या अधिक है? किस वर्ष में दोनों शहरों के बीच पकड़े गए वाहनों की संख्या का अंतर अधिकतम है? 

A. Y, 1999
B. Y, 2000
C. X, 1999
D. X, 2000

गुलशन अपनी कार उत्तर की ओर 77 किमी तक चलाता है, फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 109 किमी तक चलाता है। पुनः, वह बायीं ओर मुड़ता ​है और 77 किमी और चलाता ​है। अंत में, वह बायीं ओर मुड़ता ​है, और अपनी कार 127 किमी तक चलाता है तथा रुक जाता है। आरंभिक बिंदु और समाप्ति बिंदु के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

(सभी घुमाव केवल 90 डिग्री के हैं) 

A. 18 किमी
B. 109 किमी
C. 154 किमी
D. 127 किमी

8 : 4 :: 3.2 : x और 3 : 6 :: 6 : y है। x से y का अनुपात कितना है?
A. 1∶3
B. 4 ∶ 9
C. 3 ∶ 8
D. 2 ∶ 15

व्यावसायिक मोटर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(a) इसमें स्थायी चुंबक के स्थान पर विद्युत चुंबक का प्रयोग किया जाता है।

(b) इसमें एक नर्म लौह क्रोड का प्रयोग किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. (a) और (b) दोनों नहीं
B. केवल (a) 
C. (a) और (b) दोनों
D. केवल (b) 

नीचे दिया गया चित्र F2 पीढ़ी तक के दो पौधों के बीच संकरण को दर्शाता है। इस संकर से जो कुछ निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं, वे नीचे दिए गए हैं। कौन सा विकल्प गलत निष्कर्ष देता है?

A. लक्षण वंशागत में प्राप्त होते हैं परंतु व्यक्त नहीं होते हैं।
B. लाल और हरा दोनों ही प्रभावी हैं, यद्यपि कम संख्या में हरा रंग उत्पन्न किया जाता है।
C. लाल रंग ही प्रभावी है।
D. हरा रंग अप्रभावी है।

यौगिक CH3OH का अगला सजात सदस्य कौन सा होगा?
A. C2H5OH
B. C3H5OH
C. C3H7OH
D. C2H3OH

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा देखा गया आकाश का रंग कैसा होगा?
A. नीला
B. लाल
C. सफ़ेद
D. काला

निम्नलिखित में से कौन-सी शास्त्रीय द्रविड़ भाषा है?
A. उड़िया
B. तामिल
C. गुजराती
D. बंगाली

हम प्रकाश-संश्लेषण के प्रयोगों में स्टार्च की उपस्थिति क्यों मापते हैं?  
A. बनने वाला ग्लूकोज स्टार्च में परिवर्तित हो जाता है। 
B. स्टार्च जल में घुलनशील होता है। 
C. स्टार्च का निर्माण प्रकाश संश्लेषण के परिणामस्वरूप होता है। 
D. ग्लूकोज जल में अघुलनशील होता है। 

दो धनात्मक संख्याओं का अंतर 3422 है। जब बड़ी संख्या को छोटी संख्या से विभाजित किया जाता है, तो भागफल 4 प्राप्त होता है और शेषफल 290 प्राप्त होता है। दी गई दो संख्याओं और 4292 में से बड़ी संख्या का महत्तम समापवर्तक कितना होगा
A. 148
B. 58
C. 116
D. 74

प्रकाश की एक किरण 8 cm वक्रता त्रिज्या वाले एक अवतल दर्पण (ध्रुव P) पर, उसके मुख्य अक्ष के समानांतर, आपतित होती है। परावर्तन के बाद, यह अपने मुख्य अक्ष पर एक बिंदु Q से होकर गुजरता है। नई कार्तीय चिह्न परिपाटी के बाद, PQ = ________।
A. 8 cm
B. -4 cm
C. -8 cm
D. 4 cm

दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों की संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं।

निम्नलिखित वेन आरेख में, ऐसी कितनी लड़कियाँ हैं जो खिलाड़ी हैं लेकिन कोच नहीं हैं?

A. 9
B. 7
C. 11
D. 6

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर की पहचान कीजिए।

कथन I: लवण और जल बनाने के लिए अम्ल और क्षार के बीच की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया के रूप में जाना जाता है।

कथन II: एक उदासीनीकरण अभिक्रिया को इस प्रकार लिखा जा सकता है: अम्ल + क्षार → लवण + जल 

A. दोनों कथन ग़लत हैं। 
B. कथन I सही है और कथन II ग़लत है।
C. दोनों कथन सही हैं। 
D. कथन II सही है और कथन I ग़लत है।

दिए गए विकल्पों में से उस शब्द का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

A3J5R, E6K6S, I9L7T, O12M8U, ?, A18O10W 

A. U15N9A
B. U15N9V
C. U15N10A
D. P15N9A

एक विद्यालय में कक्षा IX में चार अनुभाग अर्थात A, B, C, D हैं। इन चारों अनुभागों के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा एवं अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम निम्न तालिका में दिया गया है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

परिणाम

विद्यार्थियों की संख्या

अनुभाग  A 

अनुभाग B 

अनुभाग C 

अनुभाग D 

दोनों परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 

27

25

23

26

अर्धवार्षिक में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी लेकिन वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 

17

15

18

19

अर्धवार्षिक में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी लेकिन वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 

6

8

9

7

दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी 

62

57

60

59

यदि कोई विद्यार्थी दो परीक्षाओं (अर्धवार्षिक/वार्षिक) में से कम से कम एक में उत्तीर्ण होता है, तो उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाता है। किस अनुभाग में अधिकतम उत्तीर्ण प्रतिशत है?

A. अनुभाग D  
B. अनुभाग B 
C. अनुभाग C 
D. अनुभाग A

भारत के पहले मत्स्य व्यवसाय इनक्यूबेटर का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री द्वारा ________ में किया गया था।
A. रोहतक
B. करनाल
C. गुरुग्राम
D. नोएडा

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B के बायीं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, G के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के ठीक दायें बैठा है। पंक्ति के अंतिम बायें छोर पर कौन बैठा है?

A. C
B. B
C. G
D. D

गंगोत्री से शुरू होने वाली कौन सी भारतीय नदी मानवीय गतिविधियों और उद्योगों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदूषित है?
A. कावेरी
B. कृष्णा
C. गंगा
D. ब्रह्मपुत्र

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 24 Shift1 part2

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से सम्बन्धित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से सम्बन्धित है।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

1 : 10 :: 3 : 18 :: 9 : ? 

A. 79
B. 54
C. 42
D. 71

निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक कितना है?

43, 41, 46, 48, 43, 50, 54, 41, 48, 54, 46, 43, 48, 50, 46, 48, 50, 54 

A. 48
B. 46
C. 54
D. 50

निम्नलिखित में से कौन सा, मानव उत्सर्जन तंत्र का एक अंग नहीं है?
A. मूत्रवाहिनी 
B. श्वासनली
C. मूत्रमार्ग 
D. मूत्राशय 

डिक्लोफेनाक दवा भारत में अधिकांश ________ आबादी को खत्म करने के प्रमुख कारणों में से एक है।
A. गिद्ध
B. एक सींग वाला गैंडा
C. गौरैया
D. काला हिरन

भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन किस काल में आयोजित किए गए थे?
A. 1919-1922
B. 1931-1933
C. 1850-1857
D. 1943-1947

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

5, 12, ?, 96, 285, 852 

A. 56
B. 27
C. 33
D. 48

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

D & C N E ^ & G ^ Y % % @ G Y & I & * H K Z

ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक आता है? 

A. छह
B. पाँच
C. आठ
D. चार

\([{40^ 1+40^}] + [{1+40^ 40^}]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 2 cosec 40° 
B. 2 cot 40°
C. 2 tan 40°
D. 2 sec 40°

भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत स्थापित किस संवैधानिक प्राधिकरण के पास केंद्र और प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों की प्राप्तियों और व्यय का लेखा-जोखा करने की शक्ति है?
A. भारत के महान्यायवादी
B. भारत के महाधिवक्ता
C. भारत का वित्त आयोग
D. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

भारत के संविधान के अनुच्छेद 51A (d) के अनुसार, ________।
A. राज्य भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर किसी व्यक्ति को कानून के समक्ष समानता या कानूनों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा
B. देश के एक नागरिक को देश की रक्षा करनी चाहिए और ऐसा करने के लिए बुलाए जाने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करनी चाहिए
C. अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया है और किसी भी रूप में इसका अभ्यास प्रतिबंधित है
D. प्रत्येक वयस्क को चुनाव में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का अधिकार है

यदि 2,400 रुपये को A और B के बीच 7 : 5 के अनुपात में वितरित किया जाना है, तो B का हिस्सा कितना होगा?
A. 1,300 रुपये 
B. 1,600 रुपये 
C. 1,900 रुपये
D. 1,000 रुपये 

एक वस्तु का अंकित मूल्य 1,200 रुपये है और अंकित मूल्य पर 15% की छूट दी जाती है। कुल विक्रय मूल्य को 887.40 रुपये तक लाने के लिए ग्राहक को पहले से ही रियायती मूल्य पर कितने प्रतिशत अतिरिक्त छूट की पेशकश की जानी चाहिए?
A. 11.5%
B. 12.5%
C. 12%
D. 13%

निम्नलिखित में से कौन सा एक द्विघात समीकरण है जिसके मूल 7 और 12 हैं?
A. x2 – 14x + 84 = 0
B. x2​ – 19x + 34 = 0
C. 2x2​ – 19x + 84 = 0
D. x2​ – 19x + 84 = 0

31 दिसंबर 2021 तक कितने पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे से बाहर रखा गया?
A. 9
B. 3
C. 5
D. 12

निम्नलिखित में से कौन सा बैंक ग्लोबल हैकाथॉन, हर्बिंगर 2021 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन, ‘स्मार्टर डिजिटल पेमेंट्स’ थीम के साथ आयोजक था?
A. भारतीय रिजर्व बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. एचडीएफसी बैंक
D. एचएसबीसी बैंक

गर्भनिरोधक गोलियाँ जन्म नियंत्रण में किस प्रकार सहायता प्रदान करती हैं?
A. अंडाशय से अंडों के निकलने को रोककर
B. युग्मनज (जाइगोट) को मारकर
C. मासिक धर्म को रोककर
D. शुक्राणु उत्पादन को रोककर

जानवरों की तुलना में पौधे उत्सर्जन के लिए पूर्णतः अलग प्रक्रिया का उपयोग करते हैं। पौधों द्वारा उत्सर्जन के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है?
A. अपशिष्ट उत्पादों को रिक्तिकाओं में संग्रहित करना। 
B. पत्तियों के माध्यम से अविष पदार्थों को निस्यंदन करना। 
C. कुछ अपशिष्ट को मृदा में उत्सर्जित करना। 
D. वाष्पोत्सर्जन द्वारा अतिरिक्त जल बाहर निकाल दिया जाता है। 

भारत भर में 6000 OSC (वन स्टॉप सेंटर) पदाधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ‘स्त्री मनोरक्ष’ परियोजना मार्च 2022 में ________ द्वारा शुरू की गई थी।
A. अमित शाह
B. स्मृति जुबिन ईरानी
C. डॉ. मनसुख मंडाविया
D. नरेंद्र मोदी

तत्कालीन इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ________ 1950 में भारत के गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाने वाले पहले मुख्य अतिथि थे।
A. अब्दुर्रहमान वाहिद
B. सुकर्णो
C. बी. जे. हबीबी
D. सुहार्तो

यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन अंकों की संख्याओं पर आधारित है।

(बायाँ) 577 534 249 842 718 (दायाँ)

(उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7)

नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ किए जाने चाहिए।

यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में दूसरा अंक उस संख्या के पहले अंक से पूर्णतः विभाजित हो जाएगा? 

A. 3
B. 1
C. 2
D. 4

एक उत्तल दर्पण का फोकस उसके ध्रुव से 30 cm की दूरी पर होता है। इसका वक्रता केंद्र फोकस से ________ की दूरी पर होगा।
A. 45 cm
B. 60 cm
C. 30 cm
D. 15 cm

एक बल्ब 12 V की बैटरी से जुड़े होने पर 5 A विद्युत धारा लेता है। बल्ब की शक्ति कितनी है?
A. 60 W
B. 1.2 W
C. 2.4 W
D. 0.41 W

D, E, F, G, H, I और J में से प्रत्येक को एक ही सप्ताह के सोमवार से रविवार तक, सप्ताह के अलग-अलग दिन में भाग लेने के लिए एक फुटबॉल मैच है। E का मैच I के ठीक बाद वाले दिन है। G का मैच H के ठीक बाद है। J का मैच E के ठीक बाद है, लेकिन रविवार को नहीं है। D का मैच बुधवार को है। निम्नलिखित में से किसका मैच रविवार को है? 

A. G
B. E
C. F
D. H

एक वस्तु को 28% लाभ पर बेचा जाता है और विक्रय मूल्य 72 रुपये कम कर दिया जाता है, तो लाभ 12% होगा। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। 

A. 400
B. 350
C. 480
D. 450

एक वर्ष में कृष्णा का कुल व्यय 4,20,000 रुपये है। यदि उसका वेतन प्रति माह 45,000 रुपये है, तो प्रति माह उसकी औसत बचत ज्ञात कीजिए।​
A. 10,000 रुपये 
B. 16,000 रुपये 
C. 14,000 रुपये 
D. 12,000 रुपये 

निम्नलिखित में से किस वेद को “गीतों की पुस्तक”, “मंत्रों का वेद” या “गीतों का योग” भी कहा जाता है?
A. यजुर्वेद 
B. ऋग्वेद 
C. अथर्वेद 
D. सामवेद 

निम्नलिखित में से किसकी श्वास दर सबसे तेज़ होती है? 
A. कबूतर
B. मछली
C. मानव
D. हाथी

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से सम्बन्धित है और चौथी संख्या, तीसरी  संख्या से सम्बन्धित है।

4 : 20 :: 15 : 240 :: 19 : ? 

A. 390
B. 391
C. 388
D. 380

Leave a Comment

error: