11, 16, 33, 15, 51, 18, 71, 75, 22, 17 आँकड़ों का माध्यक ज्ञात कीजिए?
A. 22
B. 20
C. 24
D. 18
(32)3+ (23)2 को सरल कीजिए।
A. 729
B. 793
C. 379
D. 739
मावसिनराम पृथ्वी पर सबसे अधिक आर्द्र स्थान है और यह ______ में स्थित है।
A. महादेव पहाड़ियाँ
B. लुशाई पहाड़ियाँ
C. राजमहल पहाड़ियाँ
D. खासी पहाड़ियाँ
पिछले वर्ष रंजन का मासिक वेतन 34,500 रुपये था और इस वर्ष उसका मासिक वेतन 38,640 रुपये है। पिछले वर्ष के मासिक वेतन की तुलना में इस वर्ष रंजन के मासिक वेतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 20%
B. 12%
C. 15%
D. 13%
जनवरी 2022 में, GAIL ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन मिश्रण की भारत की पहली परियोजना किस स्थान पर प्रारंभ की?
A. ग्वालियर
B. इंदौर
C. उज्जैन
D. भोपाल
बिंदु A से बिंदु B तक पहुंचने के लिए, अनीता को पश्चिम की ओर 70 m चलना होगा, फिर उसे दाएँ मुड़ना होगा और 70 m चलना होगा, फिर उसे बाएँ मुड़ना होगा और 150 m चलना होगा, फिर उसे बाएँ मुड़ना होगा और 70 m चलना होगा, फिर उसे बाएँ मुड़ना होगा और 90 m चलना होगा, फिर उसे दाएँ मुड़ना होगा और 100 m चलना होगा, और अंत में उसे बाएँ मुड़ना होगा और 130 m चलना होगा। बिंदु A से बिंदु B कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. 130 m, उत्तर
B. 130 m, दक्षिण
C. 100 m, दक्षिण
D. 100 m, उत्तर
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
11, 21, 47, 97, 179, ?
A. 281
B. 301
C. 231
D. 295
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी फ़ोन, टैबलेट हैं।
कोई टैबलेट, कैलकुलेटर नहीं हैं।
सभी ड्राइव, कैलकुलेटर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ ड्राइव, फ़ोन हैं।
II. कुछ कैलकुलेटर, फ़ोन हैं।
III. कोई टैबलेट, ड्राइव नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
किस कारक/कारकों ने वैज्ञानिकों को तत्वों के वर्गीकरण की ओर अग्रसर किया?
(i) तत्वों के संश्लेषण की विभिन्न विधियाँ
(ii) तत्वों के विभिन्न स्रोत
(iii) तत्वों के विभिन्न गुण
A. i, ii, iii
B. केवल ii
C. केवल iii
D. केवल i
तीन प्रतिरोधों R1, R2 और R3 का IV आलेख नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। R1, R2 और R3 के बीच सही संबंध है:
A. R1 > R2 > R3
B. R3 > R1 > R2
C. R3 < R1 < R2
D. R1 < R2 < R3
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को 29 अगस्त, ______ को उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में हेवी इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) लिमिटेड (HE(I)L) के रूप में पंजीकृत किया गया था।
A. 1962
B. 1969
C. 1952
D. 1956
मनुष्य के पाचन तंत्र में होने वाली कौन-सी क्रिया गंदगी पर साबुन की पायसीकरण क्रिया के समान है?
A. पित्त लवण बड़ी वसा कणों को छोटे कणों में तोड़ते हैं
B. पित्त रस एंजाइम स्टार्च के पाचन में मदद करते हैं
C. पित्त रस अम्लीय माध्यम प्रदान करता है
D. पित्त रस क्षारीय माध्यम प्रदान करता है
एक गोलाकार दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी, वक्रता त्रिज्या R के पदों में, बराबर है:
A. 2R
B. R/2
C. R/4
D. R
सात मित्र, P, Q, R, S, T, U और V, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। सभी मेज के केंद्र के सम्मुख हैं। केवल R, Q और S के बीच में बैठा है। केवल T, P और V के बीच में बैठा है। V, Q के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। V, U के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। R के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
A. S
B. T
C. P
D. V
दिए गए कथन के आधार पर, दो निष्कर्ष निकाले जाते हैं। कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन : Z > R ≥ Y > P = Q ≤ N < S
निष्कर्ष :
1. P > S
2. Z < Q
A. केवल निष्कर्ष 1 सत्य है
B. केवल निष्कर्ष 2 सत्य है
C. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 सत्य है
D. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों सत्य हैं
नीचे दिया गया आलेख और तालिका तीन व्यक्तियों A, B और C द्वारा तीन परीक्षणों टेस्ट 1, टेस्ट 2 और टेस्ट 3 में प्राप्त अंकों को दर्शाती है। आलेख और तालिका का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
यदि टेस्ट 1 और टेस्ट 2 दोनों के लिए अधिकतम अंक 80 हैं और टेस्ट 3 के लिए अधिकतम अंक 100 हैं, तो तीनों परीक्षणों के प्रदर्शन को देखते हुए A ने C से कितने प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं?
A. 7.69%
B. 8.2%
C. 5.56%
D. 6.92%
निम्नलिखित चार्ट P, Q, R, S और T नाम के पाँच विक्रेताओं द्वारा बेची गई बीमा पॉलिसियों की संख्या दर्शाता है। चार्ट का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पाँचों विक्रेताओं द्वारा बेची गई कुल बीमा पॉलिसियों में Q द्वारा बेची गई बीमा पॉलिसियों का प्रतिशत कितना है?
A. 30%
B. 25%
C. 20%
D. 28%
जब सूखे बुझे चूने का क्लोरीनीकरण होता है, तो ______ मुख्य उत्पाद के रूप में बनेगा।
A. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
B. कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
C. बिना बुझाया हुआ चूना
D. एसीटिक अम्ल
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो।
COWBOY : WOCYOB
TANGLE : NATELG
A. PICKLE : CIPLKE
B. CROWDS : ORDWSC
C. FLOWER : OLFREW
D. MANGLE : NMALEG
निम्नलिखित में से कौन सा ग्राहक के लिए सबसे अधिक लाभदायक है?
योजना 1.) 5 खरीदें, 3 मुफ्त पाएँ
योजना 2.) 5 खरीदें, 6 मुफ्त पाएँ
योजना 3.) 10% और 5% की दो क्रमिक छूट
A. योजना 2 और 3 दोनों
B. योजना 1
C. योजना 2
D. योजना 1 और 2 दोनों
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा 2021 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, मानव विकास सूचकांक, 2020 में भारत का स्थान क्या है?
A. 131st
B. 161st
C. 135th
D. 128th
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/हटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(12, 15, 18)
(45, 35, 25)
A. (13, 10, 17)
B. (19, 18, 1)
C. (15, 20, 25)
D. (14, 28, 14)
संगाई हिरण एक स्थानिक प्रजाति है जो निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में पाई जाती है?
A. राजस्थान
B. तेलंगाना
C. मणिपुर
D. केरल
\(0.4 {24}\) को \({{{p}}}{{{q}}}\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं तथा q ≠ 0 है।
A. \({{41}}{{990}}\)
B. \({{14}}{{33}}\)
C. \({{13}}{{33}}\)
D. \({{41}}{{165}}\)
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। कौन-सा विकल्प नीले काले रंग के दिखने का कारण सही ढंग से बताता है?
A. आलू के रस में प्रोटीन होता है, जो आयोडीन के साथ नीले काले रंग में बदल जाता है
B. आलू के रस में स्टार्च होता है, जो आयोडीन के साथ नीला काला हो जाता है
C. आलू के रस में ग्लूकोज होता है, जो आयोडीन के साथ मिलकर नीला काला हो जाता है
D. आलू के रस में वसा होती है, जो आयोडीन के साथ नीले काले रंग में बदल जाती है
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
124, 129, 136, 145, 156, ?
A. 168
B. 169
C. 172
D. 165
एक पाठ्यपुस्तक में कुल 892 पृष्ठ हैं। इसे दो भागों में बांटा गया है। पुस्तक के दूसरे भाग में, पहले भाग की तुलना में 52 पृष्ठ कम हैं। पुस्तक के दूसरे भाग में कितने पृष्ठ हैं?
A. 464
B. 482
C. 420
D. 472
किस बैक्टीरिया की उपस्थिति जल प्रदूषण का सूचक है?
A. साल्मोनेला टाइफी
B. विब्रियो कोलरा
C. ई. कोली कोलीफॉर्म
D. माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस
निम्नलिखित में से कौन-सा भाग पौधों में गैसों के आदान-प्रदान में सहायता करता है?
A. कोशिका झिल्ली
B. नाभिक
C. स्टोमेटा
D. रक्षक कोशिका
निम्नलिखित में से किस तत्व के आण्विक रूप में परमाणुओं की संख्या अधिकतम है?
A. S
B. P
C. Ar
D. Ne
जब तीन समांतर रेखाओं को दो तिर्यक रेखाएँ काटती हैं और पहली तिर्यक रेखा द्वारा बनाए गए अंतःखंड 3 : 4 के अनुपात में हैं, तो दूसरी तिर्यक रेखा द्वारा बनाए गए अंतःखंड ______ अनुपात में हैं।
A. 2 : 4
B. 1 : 1
C. 3 : 4
D. 4 : 3
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षरों का प्रयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का अनुसरण करते हुए कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
|
संख्या/प्रतीक |
9 |
5 |
3 |
# |
6 |
& |
7 |
@ |
% |
8 |
2 |
|
कूट |
L |
K |
J |
H |
G |
F |
D |
S |
A |
P |
B |
शर्त:
(i) यदि पहले दो अवयव संख्याएँ हैं और अंतिम एक प्रतीक है, तो दूसरी संख्या और अंतिम प्रतीक के कूट को आपस में बदल दीजिए।
(ii) यदि दूसरा अवयव एक प्रतीक है और अंतिम एक प्रतीक है, तो सभी प्रतीकों को C के रूप में लिखा जाना चाहिए।
(iii) यदि प्रश्न में कोई ऐसी संख्या है जिसके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या है, तो प्रश्न में आने वाली पहली और अंतिम संख्या के कूट को आपस में बदल दीजिए।
प्रश्न: 7 9 & 8 % # 3
A. DL&P%#J
B. DLGPSJJ
C. JLFPAHD
D. SLFPAHJ
साइक्लोहेक्सेन में ______ CC बंध और ______ CH बंध होते हैं, इसलिए कुल ______ सहसंयोजक बंध होते हैं।
A. 4, 8, 12
B. 4, 12, 16
C. 6, 10, 16
D. 6, 12, 18
विद्युत मोटर के आर्मेचर में निम्नलिखित में से कौन सा/से भाग शामिल होते हैं?
(i) नरम लोहे का कोर
(ii) कुंडली
(iii) चुम्बक
A. (i) और (iii) दोनों
B. केवल (i)
C. केवल (ii)
D. (i) और (ii) दोनों
दिए गए अक्षर, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
# 9 1 @ 4 * 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 * 6 ! 4 2 & 9 < 3 6 # 2 % 2 @ 7
यदि दी गई शृंखला में सभी सम संख्याओं को एक ऐसी संख्या से बदल दिया जाए जो अभाज्य और सम संख्या दोनों हो, तो इस प्रकार बनी परिणामी शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
A. 3
B. 5
C. 2
D. 4
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है?
A. तीस्ता
B. सतलुज
C. नर्मदा
D. गोदावरी
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FUEL’ को ’50’ और ‘JEER’ को ’44’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FARE’ कैसे लिखा जाएगा?
A. 36
B. 40
C. 34
D. 38
सभी पंचायत संस्थाओं में कितने प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं?
A. 1/4
B. 1/2
C. 1/5
D. 1/3
यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’, -‘ का अर्थ ‘×’, ‘×’ का अर्थ ‘+’, ‘÷’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
16 + 4 – 8 ÷ 3 × 2 = ?
A. 23
B. 14
C. 22
D. 31
निम्नलिखित में से कौन रेडॉक्स अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है?
(i) ZnO + C → Zn + CO
(ii) MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2
(iii) 4Na+ O2 → 2Na2O
(iv) AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3
A. iv
B. iii
C. i
D. ii
नवरोज़ त्यौहार किस धार्मिक समुदाय से संबंधित है?
A. जैन
B. सिख
C. पारसी
D. बौद्ध
प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
A. हैदराबाद
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. अजमेर
नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर की पहचान कीजिए।
कथन – I : निर्जल सोडियम कार्बोनेट का उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक यंत्रों में किया जाता है।
कथन – II: निर्जल सोडियम कार्बोनेट को जल में विलय किया जाता है और क्रिस्टलीकरण के जल के 10 अणुओं वाले वाशिंग सोडा क्रिस्टल प्राप्त करने के लिए पुनः क्रिस्टलीकृत किया जाता है।
A. दोनों कथन सत्य हैं
B. दोनों कथन असत्य हैं
C. कथन – I सत्य है, और कथन – II असत्य है
D. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है
यदि संख्या 34135278 में प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो बाएँ से तीसरे और दाएँ से तीसरे अंक का योग क्या होगा?
A. 4
B. 3
C. 1
D. 7
भारतीय संविधान के किस भाग में केवल एक अनुच्छेद 51-A है, जो नागरिकों के लिए 11 मौलिक कर्तव्यों की संहिता से संबंधित है?
A. भाग IV-A
B. भाग V
C. भाग IXA
D. भाग VII
निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
UCK – 4, WFO – 9, YIS – 19, ALW – 39, ?
A. COA – 79
B. BOA – 76
C. COA – 77
D. CPB – 79
दी गई व्यवस्था का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) 3 ^ % 7 2 4 £ 3 ¥ 4 ρ @ 8 8 & 6 @ 1 (दाएँ)
उपरोक्त व्यवस्था में ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक बाद एक प्रतीक है और ठीक पहले भी एक प्रतीक है?
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4
36 संख्याओं का माध्य 42 पाया गया है। बाद में यह निर्धारित किया गया कि संख्या 47 को गलती से 41 पढ़ लिया गया था। दी गई संख्याओं का सही माध्य ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 43.74
B. 42.17
C. 42.83
D. 43.62
आयत विद्यार्थियों को दर्शाता है, वृत्त लड़कियों को दर्शाता है, दीर्घवृत्त कला संकाय को दर्शाता है, और त्रिभुज खेल को दर्शाता है। विभिन्न खंडों की संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं। कितनी छात्राओं ने कला संकाय लिया है और खेल नहीं खेलते हैं और कुल कितने छात्र हैं जो खेल खेलते हैं लेकिन लड़कियाँ नहीं हैं और उन्होंने कला संकाय लिया है?
A. क्रमशः 479 और 211
B. क्रमशः 138 और 178
C. क्रमशः 211 और 178
D. क्रमशः 138 और 479
A की आयु B से दोगुनी है। B की आयु C की आयु का 1/3 है। A, B और C की आयु का योग 42 वर्ष है। A और B की आयु का योग ज्ञात कीजिए।
A. 21 वर्ष
B. 23 वर्ष
C. 15 वर्ष
D. 12 वर्ष
(sin2 22° + sin2 68°) से (cos2 33° + cos2 57°) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 1 : 4
B. 2 : 1
C. 1 : 2
D. 1 : 1
96, 144 और अन्य संख्या x का लघुत्तम समापवर्त्य 576 है। नीचे दिए गए मानों में से कौन सा मान x का मान हो सकता है?
A. 144
B. 192
C. 288
D. 96
सुनीत 10 m उत्तर की ओर चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 11 m चलता है, फिर वहाँ से वह दाएँ मुड़ता है और 13 m चलता है, और फिर वह पुनः दाएँ मुड़ता है और 25 m चलता है। अब सुनीत किस दिशा के सम्मुख है?
(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. उत्तर
B. पश्चिम
C. दक्षिण
D. पूर्व
भारतीय संग्रहालय अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 1909
B. 1910
C. 1921
D. 1915
चुंबकीय क्षेत्र के अंदर रखे धारावाही चालक पर बल ज्ञात करने के लिए उपयोग किए जाने वाले फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम के अनुसार, अंगूठा और तर्जनी क्रमशः ______ और ______ की दिशाओं को दर्शाते हैं।
A. क्षेत्र, धारा
B. चुंबकीय क्षेत्र, बल
C. बल, चुंबकीय क्षेत्र
D. धारा, क्षेत्र
यदि 15 मार्च 2022 को मंगलवार था, तो 15 मार्च 2020 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. शुक्रवार
B. रविवार
C. शनिवार
D. सोमवार
S, T, U, V, W और X एक ही भवन की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। भवन में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है।
V सबसे निचली मंजिल पर रहता है। X और U प्रत्येक सम संख्या वाली मंजिल पर रहते हैं। T, U और W के ठीक बीच में रहता है। W मंजिल संख्या 2 पर रहता है। मंजिल संख्या 5 पर कौन रहता है?
A. S
B. T
C. X
D. U
नीचे दर्शाए गई आकृति में, आपतित किरण और निर्गत किरण क्रमशः इस प्रकार हैं:
A. AB और CD
B. AB और BC
C. CD और AB
D. BC और CD
यदि एक गोले का आयतन 36 π सेमी3 है, तो गोले का व्यास कितना है?
A. 9 सेमी
B. 27 सेमी
C. 3 सेमी
D. 6 सेमी
3x2 + 6x – 5 = 0 के मूलों की प्रकृति क्या है?
A. कोई वास्तविक मूल नहीं है।
B. मूल वास्तविक और समान हैं।
C. मूल वास्तविक और विशिष्ट हैं।
D. मूल वास्तविक तथा 2 से अधिक हैं।
साधारण ब्याज पर, एक निश्चित धनराशि 2 वर्षों में 1,250 रुपये और 5 वर्षों में 2,000 रुपये हो जाती है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 33.33%
B. 16.67%
C. 27.27%
D. 11.11%
निम्नलिखित में से कौन सा 4 और 8 दोनों से विभाज्य है?
A. 4382
B. 3824
C. 8342
D. 3842
एक अभिसारी लेंस से 25 cm की दूरी पर रखी गई वस्तु लेंस से 30 cm की दूरी पर एक वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनाती है। लेंस द्वारा उत्पादित आवर्धन बराबर है:
A. -5/6
B. -6/5
C. 6/5
D. 5/6
गुर्दे में मूत्र का निर्माण निम्नलिखित में से किस क्रम में तीन प्रक्रियाओं में शामिल होता है?
A. निस्पंदन, निष्कासन, चयनात्मक पुनः अवशोषण
B. निस्पंदन, चयनात्मक पुनः अवशोषण, निष्कासन
C. चयनात्मक पुनः अवशोषण, निस्पंदन, निष्कासन
D. चयनात्मक पुनः अवशोषण, निष्कासन, निस्पंदन
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘राज्य-प्रमुख भाषा’ युग्म गलत सुमेलित किया गया है?
A. आंध्र प्रदेश – तेलुगु
B. मणिपुर – मैतेई
C. मेघालय – खासी
D. केरल – कन्नड़
निम्नलिखित में से कौन-सा अलैंगिक प्रजनन का उदाहरण नहीं है?
A. मुकलन
B. विखंडन
C. ग्राफ्टिंग
D. द्विचर विखंडन
उपभोक्ता अधिकारों के संदर्भ में, COPRA का पूर्ण रूप क्या है?
A. उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी
B. उपभोक्ता संरक्षण गठबंधन
C. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
D. उपभोक्ता संरक्षण संघ
निम्नलिखित संख्या शृंखला देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
5 1 2 6 3 8 6 5 3 6 5 3 2 5 6 9 5 1 7 2
शृंखला में ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक सम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
A. 3
B. 5
C. 4
D. 2
P, Q, R, S, T, U और V एक ही भवन की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। भवन में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 7 है। Q मंजिल क्रमांक 2 पर रहता है। R, U की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, V की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर है। T और P की मंजिलों के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। R सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। R और P की मंजिलों के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। P किस मंजिल पर रहता है?
A. मंजिल 4
B. मंजिल 5
C. मंजिल 3
D. मंजिल 2
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।
(नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(35, 12, 29)
(23, 16, 31)
A. (21, 25, 29)
B. (33, 30, 27)
C. (18, 12, 21)
D. (19, 8, 23)
3x2 – 13x + 6 = 0 के मूलों का गुणनफल क्या है?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2
कार्बन के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में सम्मिलित कोशों की कुल संख्या कितनी है?
A. एक
B. चार
C. तीन
D. दो
5 पुरुष और 6 महिलाएँ एक कार्य को 6 दिनों में कर सकते हैं जबकि 3 पुरुष और 5 महिलाएँ उसी कार्य को 9 दिनों में कर सकते हैं। 3 पुरुष और 2 महिलाएँ समान कार्य को कितने दिनों में कर सकते हैं?
A. 11 \({5}{{11}}\) दिन
B. 13 \({3}{{11}}\) दिन
C. 10 \({9}{{11}}\) दिन
D. 12 \({1}{{11}}\) दिन
1876 में भारत की राष्ट्रीय आय का पहला आकलन किसने तैयार किया था?
A. दादाभाई नौरोजी
B. पीसी महालनोबिस
C. वीकेआरवी राव
D. विलियम डेगबोई
7 मीटर त्रिज्या और 20 मीटर ऊँचाई वाले एक बेलनाकार टैंक में पानी की मात्रा ज्ञात कीजिए। यहाँ ज्ञात है कि टैंक पूरी भरा हुआ है।
A. 4250 मीटर3
B. 3125 मीटर3
C. 5110 मीटर3
D. 3080 मीटर3
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकोनॉमी के आँकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 में किस राज्य में सबसे अधिक बेरोजगारी दर देखी गई है?
A. हरियाणा
B. पंजाब
C. हिमाचल प्रदेश
D. राजस्थान
कोई भी अभिक्रिया जो अघुलनशील अवक्षेप उत्पन्न करती है उसे कहा जा सकता है:
A. अपचयोपचय (रेडॉक्स) अभिक्रिया
B. विस्थापन अभिक्रिया
C. अवक्षेपण अभिक्रिया
D. अपघटन अभिक्रिया
किसी दिए गए प्रतिरोध R को दो बराबर भागों में काटा जाता है। प्रत्येक भाग का प्रतिरोध है:
A. 2R
B. R/4
C. R
D. R/2
14 वर्ष पहले एक पिता की आयु, उसके बेटे की आयु की तीन गुना थी। अब पिता की आयु, अपने बेटे की दोगुनी है। पिता और पुत्र की वर्तमान आयु का योग क्या है?
A. 84 वर्ष
B. 56 वर्ष
C. 42 वर्ष
D. 98 वर्ष
इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में दोनों में से कौन-सा/से निष्कर्ष सत्य है/हैं?
कथन: H > Y ≥ S = X = A > W
निष्कर्ष:
I. H < S
II. A ≤ Y
A. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं
B. केवल निष्कर्ष I सत्य है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है
D. केवल निष्कर्ष II सत्य है
एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर का चयन कीजिए।
कथन :
अपार्टमेंट परिसरों ने उन निवासियों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है जो अपने सूखे कचरे और गीले कचरे को अलग नहीं करते हैं।
तर्क :
I. सरकार ने सभी घर मालिकों के लिए गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग करना अनिवार्य कर दिया है।
II. कचरा पृथक्करण की सुविधा के लिए सभी अपार्टमेंटों में सूखे कचरे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बे उपलब्ध कराए गए हैं।
A. तर्क I और II दोनों कथन को प्रबल करते हैं
B. तर्क I और II दोनों कथन को दुर्बल करते हैं
C. तर्क II दुर्बल करता है, जबकि तर्क I कथन को प्रबल करता है
D. तर्क I दुर्बल करता है, जबकि तर्क II कथन को प्रबल करता है
जेम्स द्वारा एक वस्तु को 1,920 रुपये में बेचकर अर्जित प्रतिशत लाभ, उसे 1,500 रुपये में बेचने पर हुई प्रतिशत हानि के बराबर है। यदि वह 10% लाभ अर्जित करना चाहता है, तो विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?
A. 7,000 रुपये
B. 2,000 रुपये
C. 4,000 रुपये
D. 1,881 रुपये
अनुच्छेद 279A निम्नलिखित में से किस संवैधानिक निकाय से संबंधित है?
A. माल और सेवा कर परिषद
B. भारत चुनाव आयोग
C. वित्त आयोग
D. संघ लोक सेवा आयोग
मई 2022 में, निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक नया स्वास्थ्य और कल्याण योजना ऐप AAYU लॉन्च किया है?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
निम्नलिखित में से किस खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीपी ओसेफ ने 2021 का द्रोणाचार्य पुरस्कार जीता?
A. भारोत्तोलन
B. एथलेटिक्स
C. मुक्केबाज़ी
D. टेबल टेनिस
दिए गए परिपथ में 4Ω प्रतिरोध पर विभवपात है:
A. 5V
B. 3 V
C. 2 V
D. 0.5 V
3a – 4b – 2c)2 का विस्तार निम्नलिखित में से कौन-सा है?
A. 9a2 + 16b2 + 4c2 – 24ab + 8bc + 12ac
B. 9a2 + 16b2 + 4c2 + 12ab – 8bc + 6ac
C. 9a2 + 16b2 + 4c2 – 24ab + 16bc – 12ac
D. 9a2 + 16b2 + 4c2 – 24ab + 16bc – 6ac
मृदा अपरदन पर्यावरण के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। निम्नलिखित में से कौन मृदा अपरदन को रोकने में मदद कर सकता है?
A. खराब सिंचाई पद्धतियाँ
B. अत्यधिक जुताई
C. मवेशी चराई
D. समोच्च जुताई
संध्या गुरुंग को ______ के क्षेत्र में कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2021 मिला।
A. कबड्डी
B. तैरना
C. मुक्केबाज़ी
D. शूटिंग
एक समतल पर चार अलग-अलग बिंदु हैं, जिनमें से कोई भी तीन एकरेखीय नहीं हैं। उनसे होकर खींची जा सकने वाली अलग-अलग सीधी रेखाओं की संख्या है:
A. 8
B. 4
C. 2
D. 6
एक गोलाकार दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी, इसकी फोकस दूरी f के संदर्भ में, बराबर है:
A. f / 2
B. 2f
C. f
D. f / 4
दिविज, पलक, रवनीत, सेजल और तपन एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। रवनीत और तपन के बीच केवल पलक बैठी है। तपन, सेजल के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। रवनीत और दिविज के बीच केवल सेजल है। तपन के निकटतम बाएँ कौन बैठा है?
A. पलक
B. दिविज
C. रवनीत
D. सेजल
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न अनुभागों की संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं।
ऐसे कितने अकाउंटेंट हैं जो द्विभाषी भी हैं?
A. 9
B. 22
C. 24
D. 15
किशोरावस्था के दौरान मानव शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन केवल लड़कियों में यौन परिपक्वता से संबंधित है?
A. तैलीय त्वचा और मुंहासे
B. शरीर के विभिन्न भागों पर बालों का उगना
C. अपने रूप के प्रति सचेत
D. स्तन ग्रंथियों की वृद्धि
A, B और C ने एक व्यवसाय शुरू किया है। उन्होंने क्रमशः 6 महीने, 12 महीने और 14 महीने के लिए साझेदारी की है। यदि उनका लाभ क्रमशः 5 : 4 : 7 के अनुपात में है, तो उनके संबंधित निवेश का अनुपात कितना है।
A. 5 : 2 : 3
B. 1 : 5 : 3
C. 2 : 3 : 7
D. 2 : 3 : 5
गणितीय चिह्नों के उस सही संयोजन का चयन कीजिए जो निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए * को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित कर सके।
20 * 4 * 6 * 2 * 14 * 18
A. +, =, ÷, ×, +
B. ÷, ×, +, =, +
C. ÷, ×, =, +, +
D. ÷, ×, -, =, ×
यदि रीना अपने घर से 3 किमी/घंटा से चलकर जन्मदिन के समारोह में 20 मिनट देरी से पहुँचती है। यदि वह अपनी गति 4 किमी/घंटा तक बढ़ा देती है, तो वह 30 मिनट पहले पहुँच जाएगी, तो उसके घर और जन्मदिन के समारोह के स्थान के बीच की दूरी कितनी है।
A. 4 किमी
B. 9 किमी
C. 7 किमी
D. 10 किमी
दिसंबर 2021 में, किस राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस की ‘पिंक फोर्स’ का उद्घाटन किया?
A. केरल
B. सिक्किम
C. गोवा
D. मेघालय
6124.8 × 625.5 × 0.0043 का मान किसके बराबर है?
A. 612.48 × 625.5 × 0.43
B. 61.248 × 6255 × 0.043
C. 6.1248 × 62.55 × 0.43
D. 6.1248 × 62.55 × 0.043
O, P, Q, R, S, T और U सात बक्से हैं जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। R और P के बीच केवल एक बक्सा रखा गया है। S और T के बीच केवल एक बक्सा रखा गया है। P और Q के बीच केवल एक बक्सा रखा गया है। Q को सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। T को Q के ठीक ऊपर रखा गया है। S और Q के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?
A. एक
B. तीन
C. दो
D. चार