RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 22 Shift3

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में दो निष्कर्षों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?

कथन: A = F ≥ S > H < Z > R = G

निष्कर्ष:

I. S < G

II. S ≥ A

A. केवल निष्कर्ष II सत्य है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है
C. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं
D. केवल निष्कर्ष I सत्य है

श्वेत प्रकाश का वह घटक जो कांच के प्रिज्म से गुजरने पर सबसे अधिक विचलित होता है:
A. हरा
B. बैंगनी
C. नीला
D. लाल

मार्च 2022 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
A. एन.वी. रमण
B. उदय उमेश ललित
C. रंजन गोगोई
D. डी.वाई. चंद्रचूड़

मानव नर में वृषण उदर गुहा के बाहर एक थैली में क्यों मौजूद होते हैं जिसे अंडकोश कहा जाता है?
A. यह शुक्राणु निर्माण के लिए हार्मोन स्रावित करता है
B. यह शुक्राणु निर्माण के लिए शरीर के तापमान को 2-3 डिग्री कम बनाए रखने में मदद करता है
C. शुक्राणु निर्माण के लिए आवश्यक रक्त वाहिकाओं द्वारा इसकी भरपूर आपूर्ति की जाती है
D. यह शुक्राणु निर्माण के लिए शरीर में कम दबाव बनाए रखने में मदद करता है

एक दुकानदार ने 5 रुपये प्रति अंडे की दर से 12 दर्जन अंडे खरीदे। परिवहन के दौरान 12 अंडे टूट गए। उसने बचे हुए अंडे 6 रुपये प्रति अंडे की दर से बेच दिये। उसके लाभ का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 15%
B. 5%
C. 20%
D. 10%

दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न अनुभागों में संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं।

उपरोक्त आरेख के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A. ऐसे शिक्षकों की संख्या 20 है जो लेखक और कवि दोनों हैं।
B. ऐसे कवियों की संख्या 44 है जो शिक्षक भी हैं।
C. ऐसे लेखकों की संख्या 10 है जो न तो शिक्षक हैं और न ही कवि हैं।
D. ऐसे कवियों की संख्या 48 है जो शिक्षक भी हैं लेकिन लेखक नहीं हैं।

एक पंक्ति में कुछ निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। D, H के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है। A, C के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। H और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, C के दाएं पांचवे स्थान पर बैठा है। D पंक्ति के सबसे दाएं छोर पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 16
B. 18
C. 12
D. 14

जनवरी 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सरकार मिशन का उद्देश्य क्या है?
A. श्रमिकों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करना
B. सेवाओं को नागरिकों की आवश्यकताओं का पहले से ही अनुमान लगाना, इससे पहले कि वे सेवाओं तक पहुंचें।
C. बालिकाओं और महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवा प्रदान करना
D. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर ही संक्रियाएं की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना, गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है)

(5, 62, 7)

(8, 188, 12)

A. 10, 181, 9
B. 6, 117, 19
C. 11, 390, 13
D. 7, 114, 9

हरितेजा 4 किमी/घंटा की गति से अपने स्कूल गया और 20 किमी/घंटा की गति से स्कूटर पर लौटा है। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान उसकी औसत गति कितनी है?
A. \(20/3\) किमी/घंटा
B. 8 किमी/घंटा
C. 6 किमी/घंटा
D. 12 किमी/घंटा

दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह दूसरे अक्षर-समूह से एक निश्चित तर्क के अनुसार संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, तथा दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन करें जो समान तर्क का पालन करता है।

HCM : MHR

FET : KJY 

A. PRT : TPS 
B. UPJ : ZUO
C. UFL : LKU
D. GHK : HKJ

20 सेमी परिमाण की फोकस दूरी वाला एक अवतल दर्पण इससे 60 सेमी की दूरी पर एक वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। बिम्ब की दूरी (सेमी में) है:
A. -15
B. -30
C. +30
D. +15

भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों में से एक को शामिल किया गया है, जो यह निर्धारित करता है कि ‘राज्य ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए कदम उठाएगा और उन्हें ऐसी शक्तियां और अधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक हो’?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 37
D. अनुच्छेद 48

झारखंड की गुआ खदानें निम्नलिखित में से किस खनिज से संबंधित हैं?
A. लौह अयस्क
B. जस्ता
C. बाक्साइट
D. कोयला

\({ .030625/0.001225}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 25
B. 15
C. 20
D. 5

निम्नलिखित में से कौन सा त्रिक डोबेराइनर त्रिक नहीं है?

(i) Li, Na, K

(ii) Ca, Sr, Ba

(iii) N, P, Sb

(iv) Cl, Br, I 

A. केवल i
B. केवल iii
C. केवल ii
D. केवल iv

रमेश ने एक बैंक में 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 1,232 रुपये का निवेश किया। 3 वर्ष बाद उसे कितनी राशि मिलेगी?
A. 1,416.80 रुपये
B. 2,145.80 रुपये
C. 1,848.80 रुपये
D. 1,285.80 रुपये

दो दोस्तों अनुज और मैथ्यू की मासिक आय 5 ∶ 7 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक प्रति माह 10,000 रुपये बचाता है। यदि उनके व्यय का अनुपात 2 ∶ 3 है, तो अनुज की आय ज्ञात कीजिए।
A. 20,000 रुपये
B. 15,000 रुपये
C. 50,000 रुपये
D. 5,000 रुपये

निम्नलिखित में से कौन सा एक द्विघात समीकरण है, जिसके मूल \(7/3\) और \(12/5\) हैं?
A. 15x2 – 71x + 84 = 0
B. 15x2 – 70x + 84 = 0
C. x2 – 71x + 84 = 0
D. 15x2 – 72x + 84 = 0

ईसाई धर्म के पवित्र ग्रन्थ का नाम क्या है जिसमें दो भाग हैं: पुराना नियम जो मूलतः यीशु के समय का हिब्रू ग्रन्थ है: और नया नियम जिसमें यीशु मसीह और आरंभिक चर्च के बारे में लेख शामिल हैं?
A. बाइबिल
B. परमेश्वर यीशु को जानना
C. भजन संहिता की पुस्तक
D. ईसाई सिद्धांत

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ पर्स चाबियाँ हैं.

सभी लॉकर चाबियाँ हैं।

सभी चाबियाँ पिन हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पिन पर्स हैं।

II. कोई पिन पर्स नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

कोकबोरोक त्रिपुरा की राज्य भाषाओं में से एक है।  19 जनवरी 2022 को त्रिपुरा ने कौन सा कोकबोरोक दिवस मनाया?
A. 55वां
B. 24वां
C. 34वां
D. 44वां

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 20 Sept 2022 Shift3

निम्नलिखित में से कौन हेक्सीन की समजातीय श्रृंखला का अगला सदस्य होगा?
A. हेप्टीन
B. पेंटेन
C. पेन्टेन
D. हेपटैन

L, M, N, O, P, Q और R, उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। Q और N के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। M और O निकटतम पड़ोसी हैं। O पंक्ति के सबसे दाएं छोर पर है। R, N के तुरंत बाएं है। पंक्ति के बाएं छोर से पांचवें स्थान पर कौन है?
A. M
B. P
C. L
D. N

दी गई अभिक्रिया में ________ एक अपचायक के रूप में कार्य करता है।

Fe2O3 + 3CO → 2Fe + 3CO2

A. Fe2O3
B. CO2
C. Fe
D. CO

कुछ पक्षी (एक-एक नारंगी, पीला, काला, हरा, ग्रे, लाल रंग और तीन सफ़ेद रंग के) उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में बैठे थे। काला पक्षी लाल और ग्रे पक्षी दोनों का निकटतम पड़ोसी था। पीला पक्षी हरे पक्षी के ठीक दाईं ओर बैठा था। नारंगी और लाल पक्षी के बीच केवल तीन पक्षी बैठे थे और ये तीनों पक्षी सफ़ेद थे। पीला पक्षी काले पक्षी के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा था। पंक्ति के सबसे बाएँ और सबसे दाएँ छोर पर क्रमशः कौन से रंग के पक्षी बैठे थे?
A. सफेद (बाएं) और नारंगी (दाएं)
B. ग्रे (बाएं) और लाल (दाएं)
C. पीला (बाएं) और सफेद (दाएं)
D. नारंगी (बाएं) और पीला (दाएं)

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ बिस्तर टेबल हैं।

कुछ मेजें अलमारियाँ हैं।

कुछ अलमारियाँ कुर्सियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कुर्सियाँ बिस्तर हैं।

II.कुछ बिस्तर अलमारियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

निम्नलिखित आरेख वर्ष 2021 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान से बेचे गए विभिन्न उत्पादों का प्रतिशत दर्शाता है। 2021 में दुकान से बेचे गए उत्पादों की कुल संख्या 16800 है। आरेख का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

2021 में दुकान से ओवन की तुलना में कितने अधिक पंखे बेचे गए हैं?

A. 3566
B. 3200
C. 3420
D. 3360

निम्नलिखित धातुओं के धात्विक गुण का सही क्रम क्या है?
A. Ba < Cs < Mg < Na
B. Cs < Ba < Na < Mg
C. Mg < Na < Ba < Cs
D. Na < Mg < Cs < Ba

नीचे दिए गए परिपथ में कुल धारा की गणना कीजिये:

A. 1 A
B. 8 A
C. 2 A
D. 4 A

श्री शर्मा, श्री गुप्ता और सुश्री सिन्हा ने एक व्यवसाय में क्रमशः 4,000 रुपये, 8,000 रुपये और 6,000 रुपये का निवेश किया। 6 महीने बाद श्री शर्मा व्यवसाय से अलग हो गए। यदि 8 महीने के बाद 34,000 रुपये का लाभ हुआ, तो श्री गुप्ता का अंश क्या होगा?
A. 14,000 रुपये
B. 20,000 रुपये
C. 12,000 रुपये
D. 16,000 रुपये

उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 2022 में शुरू किए गए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का नाम क्या है?
A. उपभोक्ता व्यवहार सप्ताह
B. उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह
C. उपभोक्ता सशक्तिकरण सप्ताह
D. उपभोक्ता अधिकार सप्ताह

कुछ महिलाओं में अंडवाहिनी अवरुद्ध हो जाती है। ये महिलाएँ बच्चे पैदा करने में असमर्थ होती हैं क्योंकि शुक्राणु निषेचन के लिए अंड तक नहीं पहुँच पाते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर IVF (पात्रे निषेचन) की सलाह देते हैं। नीचे प्रक्रिया के कुछ चरण दिए गए हैं। गलत चरण का चयन कीजिए।
A. युग्मनज को बाहर रखा जाता है और विकास एक परखनली में होता है।
B. युग्मनज का निर्माण होता है और एक सप्ताह के बाद गर्भाशय में स्थापित हो जाता है।
C. अंड और शुक्राणुओं का संलयन शरीर के बाहर होता है।
D. संपूर्ण विकास गर्भाशय में होता है। 

L, G, K, P, H और Z एक ही बहुमंजिला इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, जिनमें से 2 मंजिलें खाली हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर की मंजिल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 8 है। H मंजिल संख्या 1 पर रहता है, K नंबर 2 पर और P नंबर 8 पर रहता है। Z के ठीक ऊपर एक मंजिल और Z के ठीक नीचे एक मंजिल खाली है। G की मंजिल उस मंजिल के ठीक ऊपर है जिस पर L रहता है और G की मंजिल भी P की मंजिल के ठीक नीचे है। मंजिल संख्या 4 पर कौन रहता है?
A. Z
B. G
C. H
D. L

\(\1/(1+^2x)^2+\^2x/(1+^2x)^2+1/1+^2x\) का मान क्या है?
A. 1
B. 4
C. 5
D. 3

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पादपों में उत्सर्जन के विभिन्न तरीकों को बताता है?
A. केवल वाष्पोत्सर्जन और विसरण
B. केवल वाष्पोत्सर्जन एवं भंडारण
C. वाष्पोत्सर्जन, विसरण और भंडारण
D. केवल विसरण एवं भंडारण

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी और दी गई संख्या श्रृंखला को पूरा करेगी?

45, 52, 61, 73, 90, ?

A. 115
B. 114
C. 112
D. 116

सागा दवा त्योहार निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में मनाया जाता है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. केरल
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन सा समरूप त्रिभुजों का गुण नहीं है?
A. संगत भुजाओं का अनुपात = संगत माध्यिकाओं का अनुपात
B. संगत भुजाओं का अनुपात = संगत परिमापों का अनुपात
C. संगत भुजाओं का अनुपात = संगत ऊँचाईयों का अनुपात
D. किन्हीं दो कोणों का अनुपात = किन्हीं दो माध्यिकाओं का अनुपात

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-‘ को भी परस्पर बदल दिया जाए?

42 + 7 ÷ 24 × 6 – 3 = ?

A. 14
B. 12
C. १३
D. 10

अभिक्रिया ZnO + C → Zn + CO:
A. Zn रेडॉक्स अभिक्रिया नहीं करता है।
B. ZnO का ऑक्सीकरण Zn में होता है
C. ZnO को Zn में अपचयित किया जाता है
D. कार्बन CO में अपचयित हो जाता है

दो अंकों की संख्या में अंकों का योग 9 है। यदि संख्या का मान इकाई अंक के 5 गुना से 6 अधिक है, तो संख्या क्या होगी?
A. 45
B. 18
C. 27
D. 36

समीकरण x2 – 6x + 9 = 0 को किस प्रकार लिखा जा सकता है?
A. (x + 3)2 = 0
B. (x – 3)2 = 0
C. (x – 2)(x – 3)2 = 0 
D. (x – 2)(x – 3) = 0

OPTICAL शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में दो बार आएगा?
A. O
B. P
C. J
D. B

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरणार्थ 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 7 Shift2

(11, 64, 3)

(17, 36, 11)

A. (26, 56, 8)
B. (21, 144, 32)
C. (24, 169, 11)
D. (30, 49, 11)

एक चुंबक, जब किसी कुंडली के पास ले जाया जाता है, तो कुंडली में एक प्रेरित विभवांतर उत्पन्न करता है। क्या होता है जब हम कुंडली के पास चुंबक की गति बढ़ाते हैं?
A. कुण्डली में प्रेरित धारा समान रहती है।
B. प्रेरित विभवांतर समान रहता है।
C. कुण्डली में प्रेरित विभवान्तर घट जाता है।
D. कुण्डली में प्रेरित विभवान्तर बढ़ जाता है।

दी गई आकृति में रेखा l, m के समानांतर है और p अनुप्रस्थ रेखा है। कोण 1 का माप ज्ञात कीजिए। 

A. 140°
B. 300°
C. 150°
D. 200°

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद की शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कोडित किया गया है। शर्तों के अनुसार कोडों का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या/प्रतीक 4 6 7 $ # @ 2
कोड्स H F M E T P Z

स्थितियाँ:

(i) यदि पहला तत्व सम संख्या है और अंतिम तत्व भी सम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्व) के कोडों को आपस में बदल दिया जाना चाहिए।

(ii) यदि दूसरा तत्व सम संख्या है और पाँचवाँ तत्व प्रतीक है, तो इन दोनों (दूसरे और पाँचवें तत्व) के कोडों को आपस में बदल देना चाहिए।

(iii) यदि चौथा तत्व एक प्रतीक है और छठा तत्व भी एक प्रतीक है, तो इन दोनों तत्वों (चौथे और छठे तत्व) को N के रूप में कोडित किया जाएगा।

प्रश्न: 4 6 $ 7 4 # @ 2

A. H F E M H T P Z
B. Z F E M H T P H
C. Z F E N H N P H
D. Z H E M F T P H

दो संख्याओं का गुणनफल 1472 है और उनका महत्तम समापवर्तक 8 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात करें।
A. 176
B. 184
C. 144
D. 108

INCURABLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बनने वाले नए शब्द में कितने स्वर होंगे?
A. 1
B. 4
C. 3
D. 2

निम्नलिखित में से कौन सा/से संसाधनों की स्थिरता के लिए उपयोगी प्रयास है/हैं?

a. अनावश्यक लाइटें और पंखे बंद करना

b. सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट का उपयोग करना

c. जल संरक्षण के लिए टपकते नलों की मरम्मत करना

d. चीजों को स्टोर करने के लिए खाली कंटेनरों का उपयोग करना

e. साइकिल चलाने के बजाय अपनी कार से स्कूल जाना

A. केवल e
B. केवल b
C. a, c और d
D. b और e

श्याम उत्तर की ओर 10 मीटर चला और फिर बाएं मुड़ा और 11 मीटर चला। फिर वह दाएं मुड़ा और 13 मीटर चला, फिर दाएं मुड़ा और 10 मीटर चला। फिर वह बाएं मुड़ा और 14 मीटर चला, और फिर अंत में दाएं मुड़ा और 1 मीटर चला। श्याम शुरुआती बिंदु से कितनी दूर है?

(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

A. 37 मीटर 
B. 34 मीटर 
C. 33 मीटर 
D. 35 मीटर 

निम्नलिखित रेखा आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

मान लीजिए कि यदि वर्ष 2020 में, प्रति कंटेनर बेचे गए माल का औसत मूल्य वर्ष 2019 के समान था, तो वर्ष 2020 में कुल निर्यात का नया अनुमानित मूल्य (करोड़ में) क्या होगा यदि वर्ष 2020 में कंटेनरों की संख्या अपरिवर्तित रहती है?

A. 346
B. 555
C. 500
D. 387

अर्थशास्त्र में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. कुल लागत कुल परिवर्तनीय लागत और कुल स्थिर लागत का योग है।
B. औसत स्थिर लागत वक्र नीचे की ओर झुका हुआ होता है।
C. लघु न्यूनतम सीमांत लागत, औसत परिवर्तनीय लागत और अल्पावधि औसत लागत वक्र ‘U’ आकार के होते हैं।
D. दीर्घकाल में, सभी निर्गत निश्चित होते हैं।

1000 W रेटेड एक विद्युत हीटर और 2000 W रेटेड एक विद्युत गीजर का उपयोग प्रतिदिन 4 घंटे के लिए किया जाता है। 10 दिनों में उपभोग की गई ऊर्जा (किलोवाट में) है:
A. 1200
B. 12000
C. 120
D. 12

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।

कथन: टीम A के छात्रों ने पिछले सत्र में खेले गए 20 खेलों में से 14 गेम हार गए।

निष्कर्ष:

I. टीम A के छात्र खेल की तुलना में पढ़ाई में अधिक रुचि रखते हैं।

टीम A के छात्र बदकिस्मत हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CURRY’ को ‘BSONT’ और ‘KHAKI’ को ‘JFXGD’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BHEEM’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. CFBBH
B. AEBBI
C. AFBAH
D. AFBBI

नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही उत्तर पहचानें।

कथन-I: आयनिक यौगिक आम तौर पर भंगुर होते हैं और दाब डालने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं।

कथन-II: आयनिक यौगिकों का गलनांक और क्वथनांक कम होता है।

A. दोनों कथन सत्य हैं।
B. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
C. दोनों कथन असत्य हैं।
D. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।

पहली 8 अभाज्य संख्याओं का योग 7 से विभाजित करने पर _______ के बराबर होगा 
A. 13
B. 11
C. 10
D. 14

एल्वियोली की कुछ विशेषताएं नीचे बताई गई हैं। गलत विकल्प चुनें।
A. रक्त वाहिकाओं का व्यापक नेटवर्क है
B. पतली दीवार वाले हैं
C. बड़ा सतह क्षेत्र है
D. उंगली जैसी संरचनाएं हैं

सरल करें: \( 3/2x^2+2x-3/2+^2/2-6x+1/2\) 
A. 2x2 – 4x – 1
B. 2x2 + 4x – 1
C. 2x2 + 4x + 1
D. 2x2 – 4x + 1

एक सही घड़ी की मिनट की सुई 3 घंटे 10 मिनट की अवधि में कितनी कोणीय दूरी तय करेगी?
A. 1140°
B. 1202°
C. 1000°
D. 978°

\(\(4x^2-9y^2)^3+(9y^2-49z^2)^3+(49z^2-4x^2)^3/(2x-3y)^3+(3y-7z)^3+(7z-2x)^3\) का मान क्या होगा?
A. (2x + 3y)(3y + 7z)(7z + 2x)
B. 42xyz (2x + 3y)(3y + 7z)(7z + 2x)
C. 42xyz (2x – 3y)(3y – 7z)(7z – 2x)
D. (2x – 3y)(3y – 7z)(7z – 2x)

A और B मिलकर एक कार्य को 8 दिनों में पूरा करते हैं। यदि B, A से 25% अधिक दक्ष है, तो A अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 12 दिन
B. 18 दिन
C. 24 दिन
D. 6 दिन

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदलना होगा?

[{(44 + 36) – (4 × 4)} ÷ (1 – 5)] × 2 = 8

A. +, ×
B. +, ÷
C. +, –
D. ×, ÷

श्वसन के दौरान पत्तियों के किस भाग में भारी मात्रा में गैसीय विनिमय होता है?
A. क्लोरोफिल
B. थायलाकोइड
C. ग्रेना
D. रंध्र

निम्नलिखित में से कौन सा चिह्न परिवर्तन दिए गए समीकरण को सही बना देगा?

5 × 4 ÷ 10 – 8 + 2 = 8

A. +, ÷
B. ×, ÷
C. +, ×
D. +, –

नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही उत्तर की पहचान कीजिए।

कथन-I: वाशिंग सोडा सोडियम क्लोराइड से निर्मित होता है।

कथन-II: यह गंदगी और ग्रीस पर हमला करके पानी में घुलनशील उत्पाद बनाता है, जो पानी से धोने पर धुल जाते हैं।

A. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
B. दोनों कथन सत्य हैं।
C. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
D. दोनों कथन असत्य हैं।

इथेनॉल का एथेनोइक अम्ल में रूपांतरण निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया का उदाहरण है?
A. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
B. दहन प्रतिक्रिया
C. प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया
D. योगात्मक अभिक्रिया

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 18 Shift2 part2

एक विद्युत हीटर को 220 V पर 2200 W रेट किया गया है। उपकरण से संयोजित होने वाले फ्यूज तार की न्यूनतम रेटिंग है:
A. 22 A
B. 10 A
C. 20 A
D. 5 A

दी गई अक्षर श्रृंखला का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Q I O M J E S T R U L E B A C K J M N

ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर आता है?

A. 3
B. 4
C. 1
D. 2

एक घनाकार खंड, 12 सेमी x 24 सेमी x 30 सेमी को वास्तविक संख्या में समान घनों में काटा जाता है। ऐसे घनों की न्यूनतम संभावित संख्या क्या होगी?
A. 40
B. 45
C. 55
D. 50

जनवरी 2022 में, कौन सा गांव मिजोरम का पहला खुले में शौच मुक्त (ODF) प्लस गांव बन गया?
A. खानपुई
B. सालेम
C. डुल्टे
D. दक्षिण माउबुआंग

यदि 3 x-2 + 3 x = 7290 है, तो x का मान है:
A. 9
B. 8
C. 6
D. 7

संविधान के भाग _________ में निहित अनुच्छेद 12 से 35 मौलिक अधिकारों से संबंधित हैं।
A. II
B. I
C. IV
D. III

वायुमंडल की समताप मंडल परत में ओजोन की कमी निम्नलिखित में से किसके लिए जिम्मेदार है?
A. पृथ्वी की सतह तक पहुंचने वाले यूवी विकिरणों में वृद्धि
B. पृथ्वी के वायुमंडल का ठंडा होना
C. ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि
D. क्षोभमंडल में अवरक्त विकिरणों में वृद्धि

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

16, 18, 27, 55, 120,?

A. 246
B. 230
C. 510
D. 240

चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान 1969 में इंदिरा गांधी द्वारा कितने निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया?
A. 14
B. 24
C. 17
D. 10

यदि किसी गोले की त्रिज्या में 2 सेमी की वृद्धि की जाए, तो उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में 704 सेमी2 की वृद्धि होती हैं। π = \(22/7\) का उपयोग करके, वृद्धि से पहले गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
A. 14 सेमी
B. 15 सेमी
C. 16 सेमी
D. 13 सेमी

जनवरी 2022 में, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने किस राज्य के जीवित जड़ पुलों के लिए कुछ हरित नियमों को रेखांकित किया ताकि इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का टैग मिल सके?
A. केरल
B. हरयाणा
C. मेघालय
D. राजस्थान 

प्रेरित-विभवान्तर की SI इकाई है:
A. V
B. mV
C. A
D. mA

मोनाज़ाइट अयस्क भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य की रेत में पाया जाता है?
A. ओडिशा
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. केरल

चौरी चौरा की घटना किस वर्ष हुई थी?
A. 1921
B. 1922
C. 1920
D. 1919

P ने उत्तर की ओर मुख करके एक बिंदु से चलना शुरू किया और फिर दाएं मुड़कर 24 मीटर पूर्व की ओर दौड़ा, फिर बाएं मुड़कर 26 मीटर चला। फिर वह बाएं मुड़ा और पहले 24 मीटर दौड़ा और फिर 6 मीटर चला और फिर दाएं मुड़कर 6 मीटर चला, फिर से दाएं मुड़कर 30 मीटर दौड़ा। उसने पैदल चलकर कितनी दूरी तय की और अब उसका मुख किस दिशा में है?

(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)

A. 38 मीटर, पूर्व
B. 126 मीटर, पश्चिम
C. 38 मीटर, पश्चिम
D. 126 मीटर, पूर्व

एक उत्तल लेंस, लेंस से 1.5 मीटर की दूरी पर रखी वस्तु के लिए -3 का आवर्धन उत्पन्न करता है। प्रतिबिम्ब की दूरी ज्ञात करें (सही चिह्न के साथ)।
A. -4.5 m
B. -0.5 m
C. 0.5 m
D. 4.5 m

यदि माध्यक 28.5 है, तो x ज्ञात कीजिए।

वर्ग अंतराल 0-10 10-20 20-30 30-40 40-50 50-60
बारंबारता 5 X 20 15 7 5

A. 2
B. 4
C. 8
D. 7

7+ {4 + 4 का 3 – (5 + 3 – 6 ÷ 2)} का मान ज्ञात करें।
A. 18
B. 15
C. 21
D. 17

दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 36 मिनट और 48 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप एक ही समय में खोले जाते हैं और पाइप B कुछ समय बाद बंद कर दिया जाता है। यदि टैंक आधे घंटे में भर जाता है, तो पाइप B को कितने मिनट बाद बंद किया गया?
A. 8
B. 5
C. 10
D. 9

भारत का पहला ‘वन हेल्थ कंसोर्टियम’ किसने लॉन्च किया?
A. गृह मंत्रालय
B. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
C. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
D. शिक्षा मंत्रालय

मनुष्यों में परिसंचरण तंत्र की कुछ विशेषताएं नीचे दी गई हैं। गलत विकल्प चुनें।
A. उच्च रक्तचाप नसों के संकुचन के कारण होता है
B. प्लेटलेट्स रक्त का थक्का जमाने में मदद करते हैं
C. लसीका को ऊतक द्रव भी कहा जाता है
D. केशिकाएं मिलकर शिराएं बनाती हैं

_______ वह धन है जो किसी व्यक्ति के वेतन से स्थानीय, राज्य और संघीय करों का भुगतान करने के बाद उपलब्ध होता है।
A. व्यक्तिगत आय
B. प्रयोज्य आय
C. प्रति व्यक्ति आय
D. राष्ट्रीय आय

एक गोलाकार दर्पण प्रकाश की किरण को मुख्य अक्ष पर एक निश्चित बिंदु पर अभिसरित करता है। दर्पण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) प्रयुक्त दर्पण अवतल है

(b) दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है

(c) अभिसरण बिंदु दर्पण का मुख्य फोकस है

A. केवल a)
B. (a) और (c) दोनों
C. केवल (b)
D. a और b दोनों)

जनवरी 2022 में, भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी किस राज्य में शुरू की गई?
A. हरयाणा
B. पंजाब
C. उतार प्रदेश
D. झारखंड

एक नाव बिंदु P से शुरू होकर धारा के अनुकूल बिंदु Q तक 3 घंटे में जाती है और बिंदु Q से बिंदु P पर 4 घंटे में वापस आती है। यदि जल की गति 3 किमी/घंटा है, तो स्थिर जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए।
A. 20 किमी/घंटा
B. 12 किमी/घंटा
C. 32 किमी/घंटा
D. 21 किमी/घंटा

एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर पता लगाइए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन: G < D < R = T > Y > Q = H

A. H > T
B. R < G C. G = T D. D < T

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षरांकीय समूह श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगा?

ACE 9, BDF 12, GIK 27, HJL 30, ?, NPR 48, SUW 63 

A. MNO 42
B. MOQ 45
C. NOP 42
D. OPQ 48

आठ व्यक्ति, A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज़ के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं जबकि अन्य चार मेज़ की भुजाओं के ठीक केंद्र पर बैठे हैं। C एक कोने पर बैठा है। F, C के ठीक दाईं ओर है। C और G के बीच केवल H बैठा है। D एक कोने पर बैठा है। A किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। E, B के ठीक बाईं ओर है। E, F का निकटतम पड़ोसी है। कौन से दो व्यक्ति G के बाईं ओर लेकिन B के दाईं ओर बैठे हैं?
A. A और F
B. C और H
C. A और E
D. A और D

जुलाई 2022 तक, अटल पेंशन योजना के ग्राहक की आवश्यक आयु सीमा क्या है?
A. 16-25 वर्ष
B. 14-35 वर्ष
C. 21-60 वर्ष
D. 18-40 वर्ष

21 से 25 मार्च 2022 के बीच 2nd राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 कहाँ आयोजित की गई?
A. चंडीगढ़
B. नई दिल्ली
C. लक्षद्वीप
D. पुदुचेरी

एक कॉस्मेटिक उत्पाद 75% छूट पर उपलब्ध है। यदि दुकानदार 1,874 रुपये लेता है, तो इसका अंकित मूल्य क्या है?
A. 5,674 रुपये
B. 7,496 रुपये
C. 6,145 रुपये
D. 8,342 रुपये

Leave a Comment

error: