RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 23 Shift3

नरसिम्हा राव की सरकार द्वारा आर्थिक सुधार किस योजना के माध्यम से शुरू किए गए थे?
A. 8वीं पंचवर्षीय योजना
B. 9वीं पंचवर्षीय योजना
C. 7वीं पंचवर्षीय योजना
D. 5वीं पंचवर्षीय योजना

उदासीनीकरण अभिक्रिया के दौरान _________ से तथा _______ से क्रमशः H+ आयन तथा OH आयन मिलकर र जल अणु बनाता है।
A. अम्ल; लवण
B. क्षारक; अम्ल
C. अम्ल; क्षारक
D. लवण; आधार

गुणनफल sin 90°. sin 89°. sin 88°. sin 87° …………..sin 0° का मान क्या है?

A. 0
B. \(\/2\)
C. 1
D. π

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्त का अनुसरण करते हुए कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या/प्रतीक = $ 6 8 < ? / 2 5 ! @ 7 3 ^
कूट G L F M E N D P C R T B V A

शर्त:

(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्वों को क्रमशः © और ¥ के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

(ii) यदि पहला तत्व विषम संख्या है और अंतिम तत्व सम संख्या है, तो इन दोनों के कूट को आपस में बदल दिया जाएगा।

(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

‘5 < = 2 @ 6' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

A. F E G P T C
B. B E L D T C
C. C E G P T F
D. F N G P T C

एक समबाहु त्रिभुज की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए, यदि इसका क्षेत्रफल 4 \(3\) वर्ग इकाई है।
A. 2 इकाई
B. \(3\) इकाई
C. 16 इकाई
D. 4 इकाई

16x2 – 8x + 1 = 0 है, तो \((16x^2+1/4x^2)\) का मान क्या है?
A. 7
B. 5
C. 4
D. 6

अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन का चिह्न _____ होता है। 
A. जब प्रतिबिंब आभासी हो तो धनात्मक तथा जब प्रतिबिंब वास्तविक हो तो ऋणात्मक
B. सदैव धनात्मक 
C. जब प्रतिबिंब वास्तविक हो तो धनात्मक तथा जब प्रतिबिंब आभासी हो तो ऋणात्मक
D. सदैव ऋणात्मक 

चार अलग-अलग तत्व उनके परमाणु क्रमांक के साथ A (9), B (11), C (19) और D (37) के रूप में दिए गए हैं। आवर्त सारणी में उनकी स्थिति के संबंध में इनमें से विषम तत्व ज्ञात कीजिए?
A. D
B. A
C. C
D. B

निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवनों से अधिकतम वर्षा प्राप्त करने के लिए जाना जाता है?
A. पश्चिमी घाट
B. गंगा के मैदान
C. मध्य पठारी क्षेत्र
D. पूर्वी घाट

यदि 18 ∶ 30 30 x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 50
B. 40
C. 35
D. 45

एक टैंक को तीन पाइपों A, B और C द्वारा 4 घंटे में भर जाता है। पाइप C, पाइप B से दोगुना तेज है और पाइप B, पाइप A से दोगुना तेज है। पाइप A को टैंक भरने में कितना समय लगेगा?
A. 25 घंटे
B. 28 घंटे
C. 20 घंटे
D. 26 घंटे

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘Dare2eraD TB’ का शुभारंभ निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया?
A. डॉ. भारती प्रवीण पवार
B. डॉ. वी.के. पॉल
C. डॉ. जितेंद्र सिंह
D. डॉ. मनसुख मंडाविया

2488 में कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जानी चाहिए, जिससे वह 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए?
A. 32
B. 34
C. 42
D. 28

अर्थशास्त्र विषय के संबंध में मांग के नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a) मांग का नियम अर्थशास्त्र का एक मूलभूत सिद्धांत है, जो बताता है कि उच्च कीमत पर उपभोक्ता किसी वस्तु की कम मात्रा की मांग करेगा।

b) मांग घटती सीमांत उपयोगिता के नियम से उत्पन्न होती है, यह इस तथ्य पर आधारित है कि उपभोक्ता अपनी सबसे मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सबसे पहले आर्थिक वस्तुओं का उपयोग करते हैं।

c) मूल्य में परिवर्तन के अनुरूप मांग का आकार और परिमाण बदल जाता है।

A. केवल c
B. केवल b
C. a और b दोनों
D. केवल a

नीचे दिया गया चित्र एक त्रिभुजाकार काँच के प्रिज्म से होकर प्रकाश की किरण AB के अपवर्तन को दर्शाता है। यहाँ, ∠ EOD किसे दर्शाता है?

A. आपतन कोण
B. निर्गमन कोण
C. अपवर्तन कोण
D. विचलन कोण

निम्नलिखित प्रश्न दी गई सात, 3-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।

(बायाँ) 347, 486, 627, 113, 721, 418, 779 (दायाँ)

(उदाहरण के लिए, 456 : 6 = इकाई के स्थान पर अंक, 5 = दहाई के स्थान पर अंक, 4 = सैकड़े के स्थान पर अंक)

नोट – सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं।

यदि ऊपर दी गई प्रत्येक संख्या के सैकड़ा के अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में सैकड़ा का संशोधित अंक, दहाई के अंक से पूर्णतः विभाजित होगा?

A. 4
B. 2
C. 1
D. 3

निम्नलिखित में से कौन सा तापीय अपघटन अभिक्रिया का उदाहरण है?
A. 2H2O → 2H2 + O2
B. 2NaCI (गलित) → 2Na + Cl2
C. ZnCO3 → ZnO + CO2
D. 2AgCI → 2Ag + CI2

वह सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है जिससे 8954, 9806 और 11297 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल समान होगा?
A. 125
B. 213
C. 230
D. 222

छह व्यक्ति, L, M, N, O, P और Q, एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात फरवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर में खाना पकाने की कक्षाएं लेते हैं।

P की कक्षा Q से ठीक पहले है। केवल M की कक्षा O से पहले है। L की कक्षा N के ठीक बाद और Q से पहले है। निम्न में से कौन सा सही है?

A. Q की कक्षा फरवरी में है।
B. की कक्षा मार्च में है।
C. P की कक्षा सितम्बर में है।
D. की कक्षा जून में है।

चार मित्र W, X, Y और Z एक वर्गाकार मेज के कोनों पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W और Z विपरीत कोनों पर नहीं हैं, लेकिन W, Y के ठीक दाएं है। निम्नलिखित में से कौन X के सम्मुख बैठा है?
A. W
B. X
C. Z
D. Y

सरल कीजिए: x2 + 5x – 12 – 3(x2 – 2x + 9)
A. 2x2 – 11x – 39
B. -2x2 + 11x + 39
C. -2x2 + 11x – 39
D. 2x2 + 11x – 39

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विशेष रूप से उल्लेख है कि, ‘संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी’?
A. अनुच्छेद 51A
B. अनुच्छेद 80
C. अनुच्छेद 343(1)
D. अनुच्छेद 395

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

8, 18, 38, 78, 158, ?

A. 306
B. 324
C. 224
D. 318

1987 में UNEP द्वारा किए गए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या था?
A. जल प्रदूषण रोकना 
B. अग्निशामक यंत्रों में अधिक CFC का उपयोग करना
C. हरितगृह गैसों के उत्सर्जन को रोकना
D. CFCका उत्पादन 1986 के स्तर पर स्थिर रखना

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 17 Shift2 part2

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर की पहचान कीजिए।

कथन-l: सोडियम हाइड्रोक्साइड क्लोर-क्षार प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है।

कथन-II: सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग कृत्रिम कपड़ा फाइबर (जैसे रेयान) बनाने के लिए किया जाता है।

A. कथन-I सत्य है और कथन-II असत्य है।
B. दोनों कथन असत्य हैं।
C. कथन-II सत्य है और कथन-I असत्य है।
D. दोनों कथन सत्य हैं।

भारतीय सेना द्वारा सैन्य क्षेत्र के लिए इन-हाउस मैसेजिंग एप्लिकेशन के रूप में जारी किए गए ऐप का नाम बताइए।
A. MY IAF
B. DGNCC
C. SAI
D. ASIGMA

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर की पहचान कीजिए।

कथन I: यौगिकों की वह शृंखला जिसमें कार्बन शृंखला में हाइड्रोजन के स्थान पर समान क्रियात्मक समूह कार्य करता है, समांगी शृंखला कहलाती है

कथन II: किसी भी समजातीय श्रेणी में जैसे-जैसे आणविक द्रव्यमान बढ़ता है, भौतिक गुणों में क्रमिकता देखी जाती है।

A. दोनों कथन ग़लत हैं।
B. दोनों कथन सही हैं।
C. कथन II सही है और कथन I गलत है।
D. कथन I सही है और कथन II गलत है।

यदि x + \(1/x\) = 4 है, तब x2 + \(1/x^2\) =
A. 14
B. 16
C. 12
D. 18

यदि 23k – 5 = 4096 है, तो k का मान क्या है?
A. 7
B. \(17/3\)
C. 11
D. \(16/3\)

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘, ‘-‘ का अर्थ ‘÷’, ‘÷’ का अर्थ ‘×’ और ‘ × ‘ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

64 + 32 – 8 × 11 ÷ 3 = ?

A. 39
B. 93
C. 90
D. 35

निम्न तालिका में तीन अलग-अलग महीनों में चार विक्रेताओं द्वारा बेचे गए सोफा सेटों की संख्या दर्शाई गई है। तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

बिक्री कर्मचारियों मई जून जुलाई
विशाल 125 110 95
अरुणिमा 140 92 75
कार्तिक 188 114 80
मितालि 125 120 210

मई की कुल बिक्री में विशाल की मई की बिक्री का प्रतिशत योगदान क्या है?

A. 23.4%
B. 25.6%
C. 18.5%
D. 21.6%

निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत-चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है?
A. विद्युत मोटर
B. विद्युत पंखा
C. विद्युत बल्ब
D. विद्युत जनित्र

रासायनिक समीकरण में किसी पदार्थ के प्रतीक/सूत्र के बाद लिखा गया शब्द (aq) यह दर्शाता है कि वह कहाँ मौजूद है:
A. गैसीय अवस्था
B. ठोस अवस्था
C. तरल अवस्था
D. जल में विलयन

आरेख का अध्ययन कीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए। विभिन्न खंडों में संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं। कितनी महिलाएँ वक्ता हैं और प्रोफेसर नहीं हैं तथा कितनी प्रोफेसर वक्ता हैं और महिलाएँ नहीं हैं?

A. क्रमशः 62 और 32
B. क्रमशः 77 और 49
C. क्रमशः 47 और 49
D. क्रमशः 62 और 49

मधु और शाइनी मिलकर एक कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं, शाइनी और रोजी मिलकर उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं, तथा रोजी और मधु मिलकर उसी कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। तीनों मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?
A. 12 दिन 
B. 5 दिन 
C. 15 दिन 
D. 10 दिन 

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(A) प्रतिरोध, ताप से स्वतंत्र होती है।

(B) किसी चालक पर वोल्टता जितनी अधिक होगी, प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा।

(C) प्रतिरोध की SI इकाई ओम होती है।

A. A और B दोनों
B. केवल A 
C. केवल C 
D. A और C दोनों

यदि a + b + c  = 6 और ab + bc + ca = -2 है, तो a3 + b3 + c3 – 3abc का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 240
B. 192
C. 200
D. 252

जिन तत्वों के बाह्यतम कोश में 2 इलेक्ट्रॉन होते हैं वे सामान्यतः होते हैं:
A. अधातु
B. उपधातु
C. आदर्श गैसें
D. धातु

समीकरण x2 + 11x – 26 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
A. -2 और 11
B. -13 और 2
C. 11 और 2
D. 13 और -2

राजीव के वेतन में पहले 40% की कमी की जाती है और बाद में 50% की वृद्धि की जाती है। उसे अपने शुरुआती वेतन से कितने प्रतिशत की हानि हुई है?
A. 12%
B. 14%
C. 10%
D. 15%

दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

# 9 1 @ 4 * 7 ^ 5 3 # 9 1 < 5 4 @ 3 $ # 2 * 6 ! 4 2 & 9 < 3 6

ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक सम संख्या है?

A. 6
B. 4
C. 5
D. 3

19वीं एशियाई 100 UP बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2022 में अपना आठवां खिताब किसने जीता है?
A. गीत सेठी
B. आदित्य मेहता
C. ध्रुव सितवाला
D. पंकज आडवाणी

5, 15, 23, 26 और 29 का अंकगणितीय माध्य ज्ञात कीजिए।
A. 17.6
B. 19.6
C. 18.6
D. 20.6

द्वार कोशिकाओं में क्या परिवर्तन होते हैं, जिनके कारण रंध्र खुल जाते हैं?
A. जल द्वार कोशिकाओं में प्रवेश करता है और वे सिकुड़ जाती हैं। 
B. द्वार कोशिकाओं से जल बाहर आ जाता है और वे सिकुड़ जाती हैं। 
C. जल द्वार कोशिकाओं में प्रवेश करता है और वे फूल जाती हैं। 
D. द्वार कोशिकाओं से जल बाहर निकलता है और वे फूल जाती हैं

भारत में माइक्रोफाइनेंस वित्तीय सेवा का एक रूप है, जो निर्धन और निम्न आय वाले परिवारों को _________ के लिए छोटे ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।
A. मध्यम और दीर्घ अवधि
B. दीर्घकालिक
C. लघु अवधि
D. मध्यम अवधि

निम्नलिखित में से कौन-सा द्विघात समीकरण है?

A. x(x – 4) = 2x + x2 – 7

B. 5 (2y + 3) – 6y = 5y(y2 – 8y)

C. k(k + 1) – k(k – 2) 2k = 0

D. p(p2 + 7) = p2 + p3 – 18

A. केवल D
B. केवल C
C. केवल A
D. केवल B

17 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, प्रत्येक ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। A का शीर्ष से 9वाँ स्थान है, जबकि B का नीचे से 11वाँ स्थान है, C का शीर्ष से स्थान A से बेहतर है लेकिन B से खराब है। C का शीर्ष से स्थान क्या है?
A. 9वाँ
B. 8वाँ
C. 7वाँ
D. 6वाँ 

निम्नलिखित में से कौन सा फसल उत्सव मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है?
A. ओणम
B. उत्तरायण
C. बिहु
D. माघी

एक कार का ओडोमीटर यात्रा की शुरुआत में 12,000 किमी और यात्रा के अंत में 12,800 किमी दिखाता है। यदि यात्रा में 4 घंटे लगे, तो कार की औसत गति मीटर/सेकंड में कितनी है?
A. \(430/8\) मीटर/सेकंड
B. \(500/9\) मीटर/सेकंड
C. \(188/9\) मीटर/सेकंड
D. \(270/8\) मीटर/सेकंड

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FEELING’ को ‘VVUOTMR’ और ‘HEAVILY’ को ‘ZVSEBOR’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FORTUNE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ILGUVMF
B. ULIGFMV
C. ILUGFMV
D. ILUGVMF

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 15 Sept 2022 Shift2

कथन:

प्याज की कमी और कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर इसकी जमाखोरी के कारण प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं।

निष्कर्ष:

I. सरकार को जमाखोरों पर नकेल कसनी चाहिए और जमाखोरों पर कठोर दंड लगाना चाहिए।

II. लोगों को प्याज खाना बंद कर देना चाहिए और उसकी जगह आलू खाना शुरू कर देना चाहिए।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

12, 14, 31, 97, 393, ?

A. 1970
B. 1972
C. 1971
D. 1965

पाँच घर, P, Q, R, S और T, एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। T, Q के पूर्व में 40 मीटर की दूरी पर है। P, Q के दक्षिण में 30 मीटर की दूरी पर है। R, Q के पश्चिम में 40 मीटर की दूरी पर है। Q, S के दक्षिण में 35 मीटर की दूरी पर है। T के संदर्भ में R किस दिशा में है?
A. उत्तर
B. पश्चिम
C. पूर्व
D. दक्षिण

श्वेत प्रकाश का वह घटक जिसका अपवर्तनांक अधिकतम होता है:
A. लाल
B. पीला
C. बैंगनी
D. हरा

छह बॉक्स, A, B, C, D, E और F, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। B और D के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। B और E के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। E को A के ठीक ऊपर रखा गया है। F को B के ठीक ऊपर रखा गया है। बॉक्स A को सबसे नीचे नहीं रखा गया है। कौन-सा बॉक्स सबसे ऊपर रखा गया है?
A. E
B. D
C. B
D. C

सीमा ने एक नींबू निचोड़ा और उसका रस एक गिलास में इकट्ठा किया। उसने अनुभव किया कि जब उसने इसमें थोड़ा जल मिलाया तो इसका खट्टापन कम हो गया। जल मिलाने से हाइड्रॉक्साइड आयनों की सांद्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
A. यह स्थिर रहती है। 
B. यह बढ़ जाती है। 
C. यह कम हो जाती है। 
D. यह पहले बढ़ती है और फिर घटती है। 

दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, तथा दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है।

KDRB : PWIY

UNCG : FMXT

A. FTZN : UGVW
B. DHEL : WSVO
C. VQCX : EPXZ
D. TNDK : GMRP

निम्नलिखित चार्ट एक घर के विभिन्न मदों पर व्यय को दर्शाता है। घर का कुल व्यय 85,200 रुपये है। चार्ट का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

किराये की अपेक्षा राशन पर कितनी अधिक राशि खर्च होती है?

A. रु. 13,512
B. रु. 13,852
C. रु. 13,632
D. रु. 14,332

निम्नलिखित में से कौन सी नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी नहीं है?
A. सुबानसिरी
B. लोहित
C. गंडक
D. मानस

यदि शब्द QUALITY के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 3
B. 4
C. 1
D. 2

एक दुकानदार गलत वजन का उपयोग करके प्रत्येक 40 किग्रा के स्थान पर 35 किग्रा चीनी बेचता है। यदि वह चीनी को क्रय मूल्य (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) पर बेचता है तो उसे कितने प्रतिशत लाभ होगा?
A. 15.33%
B. 14.28%
C. 12.50%
D. 17.66%

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से सम्बन्धित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से सम्बन्धित है।

4 : 8 :: 8 : 32 :: 12 : ?

A. 72
B. 36
C. 24
D. 144

________ से कुछ सरीसृपों में निषेचित अंडों का लिंग निर्धारित होता है।
A. आर्द्रता
B. कायसूत्र 
C. तापमान
D. लिंग गुण सूत्र

छह लड़कियों, नताशा, युविका, अदिति, तान्या, शहनाज़ और दलजीत में से प्रत्येक की लम्बाई अलग-अलग है। अदिति केवल नताशा और एक अन्य लड़की से लम्बी है। शहनाज़, दलजीत से छोटी है, जो युविका से छोटी है। सभी छह लड़कियों में तीसरी सबसे लम्बी कौन है?

A. अदिति
B. युविका
C. शहनाज
D. दलजीत

एक घनाभाकार कमरे की लंबाई 15 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और ऊंचाई 21 मीटर है। 40 रुपये/मीटर2 की दर से इसकी दीवारों और छत को रंगने की लागत ज्ञात कीजिए।
A. 63,960 रुपये
B. 58,912 रुपये
C. 44,250 रुपये
D. 85,126 रुपये

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से सम्बन्धित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से सम्बन्धित है।

15 : 180 :: 17 : 204 :: 21: ?

A. 252
B. 240
C. 248
D. 232

1000 W पर अंकित एक इलेक्ट्रिक हीटर का उपयोग प्रतिदिन 5 घंटे के लिए किया जाता है। 6.00 रुपये प्रति यूनिट की लागत के लिए, सितंबर महीने के लिए डिवाइस को चलाने की कुल लागत (रुपये में) की गणना करें।
A. 900
B. 500
C. 180
D. 150

नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानें, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न हों, और तय कीजिए कि निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करते हैं या नहीं।

कथन:

I. कुछ शेर बिल्लियाँ हैं।

II. सभी बिल्लियाँ जानवर हैं।

III. कुछ जानवर शेर नहीं हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ जानवर शेर हैं।

II. सभी शेर जानवर हैं।

III. कोई भी जानवर शेर नहीं है।

A. निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

सरल कीजिए: \(47/978/981+23/4\)
A. 3055.25
B. 3053.25
C. 3053.75
D. 3055.75

एक समांतर चतुर्भुज में दो आसन्न भुजाएँ 3 ∶ 2 के अनुपात में हैं और परिमाप 65 सेमी है। इस समांतर चतुर्भुज की दो छोटी भुजाओं में से प्रत्येक की लंबाई कितनी है?
A. 18 सेमी
B. 21 सेमी
C. 19 सेमी
D. 13 सेमी

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. 4.7
B. 6.7
C. 5.7
D. 3.7

एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन: X < Z = T > V > P < Y = O

A. T > Y
B. O > P
C. T < X D. V > Y

एक वस्तु का विक्रय मूल्य (रुपये में) ज्ञात कीजिए यदि क्रय मूल्य 4,500 रुपये है और लाभ 5% है।
A. 4,675
B. 4,657
C. 4,725
D. 4,527

निम्नलिखित में से कौन कहता है, कि “कानून सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे व्यक्ति की स्थिति कुछ भी हो”?
A. सरकार का शासन
B. सत्ता का शासन
C. राज्य का नियम
D. विधि का शासन

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 16 Sept 2022 Shift3

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, भारत में राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या _______ है।
A. 250
B. 542
C. 475
D. 122

G, H, I, J, K और L छह लड़कियों के नाम के पहले अक्षर हैं जो अपने पिकनिक स्थल पर एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठकर चर्चा कर रही थीं। वे सभी मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी थीं। L, G या H के ठीक बगल में नहीं थी। I, K के बाएँ दूसरे स्थान पर थी। J और G के बीच में ठीक दो लड़कियाँ थीं। I, G के ठीक बाएँ थी। K, H के ठीक बाएँ थी। L के ठीक दाएँ कौन था?
A. I
B. G
C. J
D. K

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी उपहार अक्षर हैं।

सभी अक्षर चैट हैं।

सभी शब्द उपहार हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ चैट शब्द हैं।

II. सभी उपहार चैट हैं।

III.कुछ शब्द अक्षर नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
C. सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

निम्नलिखित में से कौन सा रक्त घटक थक्के के निर्माण में सहायता करता है?
A. प्लेटलेट्स
B. प्लाज्मा प्रोटीन
C. श्वेत रुधिराणु
D. लाल रक्त कोशिकाओं

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प निकटतम अनुमानित मान होगा?

12.999 – 3.998 + 14.002 × 3.998 + 27.008 ÷ 3.001 + 35.999 ÷ 5.998 = ?

A. 89
B. 80
C. 72
D. 68

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

8G, 14C, 20Y, 26U, ?

A. 32Q
B. 32P
C. 30R
D. 30Q

एक मूलधन वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्ष बाद 13,380 रुपये तथा 6 वर्ष बाद 20,070 रुपये हो जाता है। मूलधन ज्ञात कीजिए।
A. 8,920 रुपये
B. 7,020 रुपये
C. 7,007 रुपये
D. 8,505 रुपये

एक 2 Ω प्रतिरोध को 4 Ω प्रतिरोध से श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। उनका समतुल्य प्रतिरोध होगा:
A. 4/3 Ω
B. 3/4 Ω
C. 6 Ω
D. 1 Ω

ओडिशा के कोरापुट, रायगढ़ा, कालाहांडी, बलांगीर जिले किस खनन खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं?
A. बाक्साइट
B. चूना पत्थर
C. ताँबा
D. अभ्रक

पौधे का कौन सा भाग अपशिष्ट पदार्थ को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है?
A. रिक्तिकाएँ
B. प्लास्टिड
C. लाइसोसोम
D. नाभिक

निम्नलिखित के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।

दो त्रिभुज समरूप होते हैं यदि:

a) उनकी कोई भी दो भुजाएँ बराबर हैं।

b) उनकी संगत भुजाएँ समानुपाती हैं।

c) उनके कोई भी दो कोण बराबर हैं।

d) उनके संगत कोण बराबर हैं।

A. a और d दोनों
B. b और दोनों
C. b और दोनों
D. a और दोनों

वह घटना क्या कहलाती है, जिसके कारण चालक और चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण चालक में विभवांतर उत्पन्न होता है?
A. विद्युत बल
B. विद्युत
C. विद्युत-चुंबकीय बल
D. विद्युत-चुंबकीय प्रेरण 

48 घंटों में कितनी बार एक सही घड़ी की घंटे और मिनट की सुइयां एक सीधी रेखा में लेकिन विपरीत दिशाओं में होती हैं?
A. 76
B. 102
C. 44
D. 94

16 मार्च, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) के लिए एक पायलट परियोजना का उद्घाटन किया। इस पायलट परियोजना की शुरुआत किसने की थी?
A. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड
B. टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
C. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
D. किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

1989 में _______ ने स्थानीय सरकारी निकायों के लिए संवैधानिक मान्यता की सिफारिश की।
A. खुसरो समिति
B. राजा चेल्लिया समिति
C. सरकारिया आयोग
D. पी.के. थुंगोन समिति

मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग उल्टी की अनैच्छिक क्रिया को नियंत्रित करता है?
A. अग्रमस्तिष्क
B. मध्यमस्तिष्क
C. पूर्ववर्तीमस्तिष्क
D. मेरुदंड

कल्पित एक पार्क में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। फिर, वह 45° के दो क्रमागत दक्षिणावर्त मोड़ लेता है। फिर, वह कुछ डिग्री का तीसरा मोड़ लेता है जिसके बाद वह अब दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़ा है। उसने तीसरा मोड़ कितने डिग्री का और किस दिशा में लिया था?
A. 135°, वामावर्त
B. 90°, दक्षिणावर्त
C. 135°, दक्षिणावर्त
D. 90°, वामावर्त

निम्नलिखित में से किन कारकों द्वारा वनों का संरक्षण किया जा सकता है?

a) वृक्षों की नियमित एवं योजनाबद्ध कटाई

b) वनाग्नि पर नियंत्रण

c) जंगल में सड़कों का निर्माण

d) एकल कृषि रोपण

e) वनरोपण और पुनर्वनिकरण को बढ़ावा देना

f) वन एवं वन उत्पादों का समुचित उपयोग

g) मवेशियों के चरने के लिए भूमि साफ करना

A. d, e, f और g
B. a, b, e और f
C. a, c, d और e
D. b, c, e और g

एक जादुई दर्पण व्यवस्था के सामने खड़ा एक लड़का पाता है कि उसका सिर बड़ा हो गया है, शरीर उसी आकार का है और पैर आकार में छोटे हैं। जादुई दर्पण व्यवस्था के शीर्ष, मध्य और निचले भाग में प्रयुक्त दर्पण क्रमशः कौन से हैं?
A. अवतल, समतल, उत्तल
B. अवतल, उत्तल, समतल
C. उत्तल, अवतल, समतल
D. उत्तल, समतल, अवतल

जैन धर्म से संबंधित जल मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
A. राजा अशोक
B. ऋषभदेव
C. पार्श्वनाथ
D. राजा नन्दीवर्धन

जीव विज्ञान की कौन सी शाखा वंशागति प्रतिरूप के अध्ययन पर केंद्रित है?
A. विकास जीवविज्ञान
B. आनुवंशिकी
C. जैव प्रौद्योगिकी
D. मनुष्य जाति का विज्ञान

निम्नलिखित में से किसने इंडिया ओपन 2022 में पुरुष एकल का फाइनल जीता?
A. चिराग शेट्टी
B. लक्ष्य सेन
C. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
D. किदांबी श्रीकांत

मान ज्ञात कीजिए:. \({( {{{ – 2}}{5}} )^{ – 2}} \) \({( {{{ – 4}}{5}} )^4}\)
A. \(25/26\)
B. \(64/25\)
C. \(25/64\)
D. \(26/25\)

स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास का पेशा क्या था?
A. अध्यापक
B. चिकित्सक
C. चित्रकार
D. वकील

संख्या 34135278 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4

जुलाई 2022 तक, किस सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम के साथ बीमा प्रदान किया जाता है, जिसे एक किस्त में ‘ऑटो-डेबिट’ सुविधा के माध्यम से खाताधारक के बैंक खाते से काटा जाता है?
A. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY)
B. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
C. वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना
D. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

Leave a Comment

error: