छह खंभे, A, B, C, D, E और F, एक ही कॉलोनी में स्थित हैं। B, C के पश्चिम में 20 मीटर की दूरी पर है। F, E के दक्षिण में 60 मीटर की दूरी पर है। C, E के उत्तर में 30 मीटर की दूरी पर है। A, B के पश्चिम में 60 मीटर की दूरी पर है। D, B के दक्षिण में 30 मीटर की दूरी पर है। C के संदर्भ में A किस दिशा में है?
A. पश्चिम
B. उत्तर
C. पूर्व
D. दक्षिण
निम्नलिखित में से कौन सा/से दुर्बल अम्ल है/हैं?
HCl, CH3COOH, H2SO4, HNO3, H2CO3, H2SO3
A. CH3COOH, H2CO3
B. HCl, CH3COOH, H2SO4
C. CH3COOH, H2SO4, HNO3, H2CO3
D. H2SO4, HNO3, H2CO3
यदि 12 घंटे की घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में समय 3:55 है, तो वास्तविक समय कितना है?
A. 7 : 25
B. 8 : 25
C. 7 : 05
D. 8 : 05
हमें प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि ________.
A. एंजाइम प्लास्टिक का विघटन कर पाने में अक्षम होते है
B. प्लास्टिक पानी में घुलनशील हैं
C. प्लास्टिक लंबे समय तक नहीं टिकता
D. प्लास्टिक कीड़ों द्वारा आसानी से नष्ट हो जाता है
जनवरी 2022 में, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट और RMI इंडिया के सहयोग से ‘भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर बैंकिंग’ रिपोर्ट किसने जारी की?
A. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
B. वित्त मत्रांलय
C. नीति आयोग
D. DRDO
9 Ω के तीन प्रतिरोधक समांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। उनका समतुल्य प्रतिरोध है:
A. 3 Ω
B. 18 Ω
C. 9 Ω
D. 27 Ω
वह सबसे छोटी 5 अंकों की संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 15, 24, 35 और 42 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 13 प्राप्त हो?
A. 10067
B. 10093
C. 10106
D. 10073
दिगंबर संप्रदाय निम्नलिखित में से किस धर्म से संबंधित है?
A. सिख धर्म
B. बौद्ध धर्म
C. इस्लाम
D. जैन धर्म
निम्नलिखित में से कौन वर्ष 2022 में पद्म भूषण प्राप्त करने वाले भारत के पहले पैरा-एथलीट बने?
A. प्रमोद भगत
B. देवेन्द्र झाझरिया
C. हरविंदर सिंह
D. मनोज सरकार
पौधों में कायिक प्रवर्धन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. पौधे बीजों से उत्पन्न फूलों और फलों की तुलना में पहले फूल और फल देते हैं।
B. उत्पादित पौधे आनुवंशिक रूप से मूल पौधे से भिन्न होते हैं।
C. पौधे जड़, तने और पत्तियों से उगाए जाते हैं।
D. जिन पौधों ने बीज पैदा करने की क्षमता खो दी है, उन्हें उगाया जा सकता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में समान क्रम में बाएँ से दाएँ रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।
F_LN_SV_ZC_
A. IQXF
B. IPYF
C. IPXF
D. IPXE
डोलड्रम भूमध्य रेखा के आसपास ________ दाब का एक क्षेत्र है, जहां प्रचलित हवाएं शांत होती हैं।
A. निम्न
B. स्थिर
C. उच्चावच
D. उच्च
ओमिक्रॉन वेरिएंट के परीक्षण के लिए ‘CSIR – केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान’ द्वारा विकसित पहली स्वदेशी RT-PCR किट निम्नलिखित में से कौन सी है?
A. कोविन
B. शांति
C. विनकॉम
D. इंडिकोव-ओम
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करते हुए कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
|
संख्या/प्रतीक |
8 | 3 | ! | & | 4 | # | 6 | @ | $ | 7 |
| कूट | Q | W | E | R | T | Y | U | L | P | K |
शर्तें:
(i) यदि दूसरा तत्व एक प्रतीक है और अंतिम भी एक प्रतीक है, तो इन दो प्रतीकों को कूटित करने की आवश्यकता नहीं है।
(ii) यदि पहला तत्व एक सम संख्या है और अंतिम एक प्रतीक है, तो पहले और अंतिम तत्वों के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।
(iii) यदि प्रश्न में दो से अधिक विषम संख्याएँ हैं, तो सभी सम संख्याओं को कूटित करने की आवश्यकता नहीं है।
(iv) यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो कूट का सीधे उपयोग करते हैं।
प्रश्न: 7 # $ 4 6 @ 4 ! 8 3
A. KYPTULTEQW
B. KYP46L4E8W
C. WYP4UL4EQK
D. KYPYULTEQW
एक प्रोटॉन को चुंबकीय क्षेत्र में प्रक्षेपित किया जाता है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, इसके द्वारा अनुभव किये गये बल की दिशा है:
A. प्रोटॉन की गति की दिशा में
B. कागज़ के तल में
C. प्रोटॉन की गति की दिशा के विपरीत
D. कागज़ के समतल से बाहर
निम्न तालिका 2019, 2020, 2021 से तीन अलग-अलग वर्षों में K, L, M, N और O नामक पाँच ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा बेचे गए दोपहिया वाहनों की संख्या दर्शाती है।
| कम्पनी | वर्ष | ||
|---|---|---|---|
| 2019 | 2020 | 2021 | |
| K | 210 | 240 | 320 |
| L | 655 | 345 | 225 |
| M | 235 | 340 | 765 |
| N | 265 | 325 | 650 |
| O | 650 | 345 | 555 |
वर्ष 2019 में कंपनी M द्वारा की गई बिक्री का प्रतिशत हिस्सा, तीनों वर्षों में कंपनी M की कुल बिक्री में क्या है?
सभी तीन वर्षों को मिलाकर कंपनी M की कुल बिक्री में वर्ष 2019 में की गई कंपनी M की बिक्री का प्रतिशत कितना है?
A. 16.40%
B. 19.80%
C. 15.3%
D. 17.5%
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले निकटतम अनुमानित मान में से कौन-सा विकल्प सही है? 12.998 + 20.009 ÷ 4.998 – 2.999 × 2.998 = ?
A. 8
B. 19
C. 12
D. 16
निम्नलिखित में से उच्चतम संयोजकता वाले तत्व का चयन करें।
A. Ca
B. N
C. Al
D. Li
J, K, L, M, N, O और P सात हास्य कलाकार हैं जो उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। K के बाएँ केवल दो लोग बैठे हैं। L, N के ठीक दाएँ बैठा है। P, K और N दोनों का ठीक पड़ोसी है। यदि J पंक्ति के ठीक बाएँ छोर पर बैठा है, तो दाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. N
B. M
C. O
D. P
एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़िए और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दी गई जानकारी से निकाला जा सकता है।
कथन:
एक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफ़ॉर्म ने बताया है कि जब से उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव समस्या-समाधान कक्षाएँ शुरू की हैं, तब से सदस्यता के माध्यम से लगभग दोगुना कमाई हुई है।
निष्कर्ष:
I. कोई अन्य ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफ़ॉर्म लाइव समस्या-समाधान कक्षाएँ प्रदान नहीं करता है।
II. जो छात्र उक्त प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव समस्या-समाधान सत्रों का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियमित कक्षाओं का विकल्प चुनने वालों की तुलना में दोगुना शुल्क देना पड़ता है।
A. न तो I और न ही II का निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
B. केवल I का निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
C. केवल II का निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
D. I और II दोनों का निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
√3m2 + 10m + 7√3 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
A. -7/√3 और -√3
B. -7/√3 और √3
C. 7/√3 और -√3
D. -7/√3 और -2√3
जुलाई 2022 में, लोकसभा ने हिमाचल प्रदेश और ________ राज्यों में पारिवारिक न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र की कमी के मुद्दे को दूर करने के लिए पारिवारिक न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।
A. मेघालय
B. मिजोरम
C. नागालैंड
D. सिक्किम
निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन यौवन की शुरुआत को चिह्नित नहीं करता है
A. आवाज़ में बदलाव
B. नाखूनों की वृद्धि
C. शरीर के आकार में परिवर्तन
D. अचानक ऊंचाई में वृद्धि
भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम, 2021 किस तिथि को पेश किया गया था ?
A. 28 दिसंबर 2021
B. 25 दिसंबर 2021
C. 26 दिसंबर 2021
D. 24 दिसंबर 2021
यहाँ दिया गया बारंबारता बंटन किसी इलाके के 60 उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत को दर्शाता है। डेटा का माध्यिका क्या है?
| मासिक खपत (यूनिट में) | उपभोक्ताओं की संख्या |
| 50-60 | 6 |
| 60-70 | 8 |
| 70-80 | 15 |
| 80-90 | 20 |
| 90-100 | 11 |
A. 83.1
B. 82.4
C. 80.5
D. 81.2
निम्नलिखित में से किस राज्य में आप ‘काल बैसाखी’ का अनुभव करेंगे?
A. गुजरात
B. पंजाब
C. पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु
_______ तमिलनाडु राज्य एवं पुदुचेरी नामक केंद्र शासित प्रदेश का एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी।
A. INLD
B. AIADMK
C. DMDK
D. BJD
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
1. सभी चीनी गुड़ हैं।
2. कोई भी गुड़ मिठास नहीं है।
3. सभी मिठास फल हैं।
निष्कर्ष:
I. कोई भी चीनी मिठास नहीं है।
II. कुछ गुड़ मिठास हैं।
III. कुछ गुड़ चीनी हैं।
A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
एक पंक्ति में कुछ निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएँ छोर से 8वें स्थान पर है। राहुल और समर के बीच केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाएँ किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान के ठीक बाएँ है, जो कि सबसे दाएँ छोर पर बैठा है। समर सबसे दाएँ छोर से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 26
B. 27
C. 29
D. 28
यदि एक चतुर्भुज के चार कोणों के माप p, q, r और s, 3 ∶ 5 ∶ 4 ∶ 6 के अनुपात में हैं, तो 3p + 2r का मान है:
A. 330º
B. 310º
C. 340º
D. 360º
दो धनात्मक पूर्णांकों का योग 55 है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 5 और 120 हैं, तो उनके व्युत्क्रमों का योग ________ है।
A. 12/13
B. 11/120
C. 14/6
D. 120/13
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी तरह संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
6 ∶ 150 ∶ ∶ 4 ∶ 36 ∶ ∶ 5 ∶ ?
A. 84
B. 78
C. 82
D. 80
निम्नलिखित में से कौन संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है?
A. ZnCO3 → ZnO + CO2
B. N2 + H2 → 2NH3
C. MgCl2 + Na → 2NaCl + Mg
D. 2NaCl → 2Na + Cl2
यह प्रश्न निम्नलिखित तीन-अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है:
(बाएँ) NAT PAL COT TAN (दाएँ)
यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. एक
भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा ‘सम्प्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य’ शब्दों के स्थान पर ‘सम्प्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य’ शब्द तथा ‘राष्ट्र की एकता’ के स्थान पर ‘राष्ट्र की एकता और अखंडता’ शब्द प्रतिस्थापित किए गए?
A. 53वे
B. 42वे
C. 31वे
D. 64वे
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(12, 61, 7)
(15, 51, 6)
A. (20, 54, 5)
B. (14, 78, 8)
C. (12, 46, 4)
D. (16, 70, 9)
एक दुकानदार 2,000 रुपये के अंकित मूल्य वाली वस्तु पर क्रमिक रूप से 20% और 15% की छूट देता है। उसने वस्तु को किस मूल्य पर बेचा?
A. 1,360 रुपये
B. 1,300 रुपये
C. 1,240 रुपये
D. 1,200 रुपये
अवतल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है। वस्तु कहाँ रखी गई है?
A. ध्रुव और फोकस के बीच
B. फोकस और वक्रता केंद्र के बीच
C. वक्रता केंद्र से परे
D. फोकस पर
एक वर्ष पूर्व, कृष्णा की आयु उसकी पुत्री कविता से चार गुना अधिक थी। छह वर्ष बाद, कृष्णा की आयु उसकी पुत्री की आयु से 12 वर्ष अधिक होगी। कृष्णा और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 12 ∶ 5
B. 11 ∶ 3
C. 9 ∶ 2
D. 17 ∶ 5
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिक के समान पैटर्न का अनुसरण करता है, दोनों त्रिक एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
PY – RW – TU
EN – GL – IJ
A. MT – OR – QP
B. DE – EF – FG
C. XC – YB – ZA
D. UV – TU – ST
18 मीटर भुजा वाला एक घन दूध से पूरी तरह भरा हुआ है। दूध को 27 मीटर लंबाई और 7 मीटर ऊँचाई वाले एक घनाभ में स्थानांतरित किया जाता है। घनाभ की चौड़ाई होगी?
A. 30.8 मीटर
B. 72.5 मीटर
C. 54.6 मीटर
D. 12.7 मीटर
दिए गए कथन के आधार पर चार निष्कर्ष निकाले जाते हैं। कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन: J > H = N ≥ B ≤ C < E
A. H < B
B. N > C
C. N > E
D. B < J
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न अनुभागों की संख्याएँ दी गई सामग्री का उपयोग करके कुक बुक में व्यंजनों की संख्या दर्शाती हैं।
कितने व्यंजनों में दिए गए सामग्रियों में से ठीक दो का उपयोग किया जाता है?
A. 7
B. 33
C. 14
D. 12
2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के मेजबान के रूप में ________ शहर को नामित किया गया है?
A. नई दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. मुंबई
D. पुणे
निम्नलिखित में से प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग कौन सा है?
(i) कांच, साबुन और कागज का निर्माण
(ii) घरेलू प्रयोजनों के लिए सफाई एजेंट के रूप में
(iii) खिलौने, सजावट की सामग्री और सतहों को चिकना बनाने के लिए सामग्री बनाना
(iv) बेकिंग के लिए
A. केवल i
B. केवल ii
C. केवल iii
D. केवल iv
कौन सा कोशिका अंग विषाक्त पदार्थों और दवाओं को शुद्ध करता है?
A. अंतर्द्रव्यी जालिका
B. माइटोकॉन्ड्रिया
C. गॉल्जी निकाय
D. राइबोसोम
किसी संख्या का पाँच-चौथाई भाग उस संख्या के तीन-चौथाई भाग से 6 अधिक है। संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 14
B. 12
C. 8
D. 10
A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा एक ही सप्ताह के सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है, C की परीक्षा मंगलवार को होती है। A और G के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा होती है, A की परीक्षा, G से पहले होती है। D की परीक्षा, A से ठीक पहले वाले दिन होती है, लेकिन गुरुवार को नहीं होती है। F की परीक्षा, E से पहले लेकिन B के बाद वाले दिन होती है। E की परीक्षा रविवार को होती है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा सोमवार को होती है?
A. F
B. B
C. D
D. E
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करते हुए कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
| संख्या/प्रतीक | 6 | 5 | 4 | 3 | % | # | 8 |
| कूट | R | G | U | W | K | P | B |
शर्तें:
(i) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्वों) के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।
(ii) यदि दूसरा तत्व एक प्रतीक है और पाँचवाँ तत्व एक सम संख्या है, तो इन दोनों (दूसरे और पाँचवें तत्वों) के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।
(iii) यदि तीसरा तत्व एक संख्या है और चौथा तत्व एक प्रतीक है, तो इन दोनों तत्वों (तीसरे और चौथे तत्वों) को Y के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
प्रश्न: 6 # % 3 8 5 # 4
A. R B Y Y P G P U
B. R P K W B G P U
C. R B K W P G P U
D. B U K W P G P R
निम्नलिखित में से कौन सा सूत्र विद्युत धारा के प्रवाह के कारण चालक में उत्पन्न ऊष्मा को नहीं दर्शाता है?
A. H = \(^2/R\)t
B. H = I2Rt
C. H = VIt
D. H = IR2t
किसी धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र _____ होता है:
A. एकसमान और अशून्य
B. सिरों पर अधिक तथा केन्द्र में कम
C. सिरों पर कम और केन्द्र में अधिक
D. शून्य
सात बक्से, A, B, C, D, E, F और G, एक दूसरे के ऊपर रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। C और D के बीच ठीक दो बक्से रखे गए हैं, C को D के ऊपर रखा गया है। F, A के ठीक नीचे है। G, B के ठीक ऊपर है। B, ऊपर से तीसरा बॉक्स है। D और E के बीच ठीक दो बक्से रखे गए हैं, D को E के ऊपर रखा गया है। E और A के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। E के ठीक ऊपर कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
A. C
B. G
C. F
D. D
लंबी अवधि के दौरान मृत पौधों के ______ में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कार्बनीकरण कहलाती है।
A. जीवाश्म
B. डीजल
C. कोयला
D. पेट्रोल
निम्नलिखित में से किस राज्य में नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने 1961 में अपना पहला कारखाना स्थापित किया?
A. केरल
B. मध्य प्रदेश
C. पंजाब
D. हरियाणा
पाइप A, पाइप B से 3 गुना तेज है। दोनों पाइप मिलकर एक टैंक को 36 मिनट में भरते हैं। पाइप A अकेले टैंक को भरने में कितना समय लेगा?
A. 156 मिनट
B. 48 मिनट
C. 100 मिनट
D. 80 मिनट
दस वर्ष पूर्व, एक पुत्र अपने पिता की आयु का 1/8वाँ था। अब, वह अपने पिता की वर्तमान आयु का 9/37वाँ वर्ष है। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिये।
A. 57 वर्ष
B. 87 वर्ष
C. 74 वर्ष
D. 67 वर्ष
निम्नलिखित में से कौन पादप कोशिका में स्टार्च, प्रोटीन और तेल कणिकाओं को संग्रहीत करता है?
A. ल्यूकोप्लास्ट
B. क्लोरोप्लास्ट
C. प्रोटोप्लास्ट
D. क्रोमोप्लास्ट
1 + 3 + 5 + 7 + ….. + 21 का मान कितना है?
A. 211
B. 144
C. 121
D. 108
________बड़े वसा ग्लोब्यूल्स के आकार को कम करता है, जिससे एंजाइम अधिक प्रभावी ढंग से काम कर पाते हैं।
A. हाइड्रोक्लोरिक एसिड
B. अग्नाशय रस
C. पित्त लवण
D. सक्कस एन्टेरिकस
पौधों में, मेरिस्टेमेटिक ऊतक की कोशिकाएँ एक ऐसी प्रक्रिया से गुज़रती हैं जिसमें वे विभाजित होने की अपनी क्षमता खो देती हैं, एक स्थायी आकार और माप ले लेती हैं और एक विशिष्ट कार्य करने के लिए विशिष्ट हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
A. उत्थान
B. विकास
C. विभेदीकरण
D. प्रसार
नीचे दी गई तालिका, हज़ारों की संख्या में, उन छात्रों (लड़कियों और लड़कों) की संख्या दर्शाती है, जिन्होंने चार अलग-अलग स्थानों – J, K, L और M से वर्षों में एक निश्चित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ‘XYZ’ में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त किया। तालिका का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
| स्थान/वर्ष | J | K | L | M | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| लड़के | लड़कियाँ | लड़के | लड़कियाँ | लड़के | लड़कियाँ | लड़के | लड़कियाँ | |
| 2016 | 12.5 | 10 | 14 | 7.5 | 7 | 10 | 6 | 9 |
| 2017 | 10 | 9 | 13 | 7 | 8.5 | 11 | 8 | 7 |
| 2018 | 11 | 9 | 10 | 8.5 | 8 | 6 | 5 | 4 |
| 2019 | 9.5 | 7 | 11 | 9 | 9 | 8 | 10 | 11 |
| 2020 | 10.5 | 6 | 12 | 10.5 | 10.5 | 9.5 | 14 | 12 |
| 2021 | 12 | 8 | 10 | 9.5 | 11 | 10 | 15 | 18 |
वर्ष 2017 में स्थान J और M से प्रवेश पाने वाले लड़कों की कुल संख्या, निम्नलिखित में से किस वर्ष स्थान M से प्रवेश पाने वाली लड़कियों की कुल संख्या के बराबर थी?
A. 2017
B. 2021
C. 2020
D. 2019
यदि A, त्रिभुज ABC का एक न्यून कोण है, तो (cos A−sin A+1)/(cos A+sin A−1) किसके बराबर है:
A. cos A + cosec A
B. cot A + cosec A
C. tan A + cos A
D. cot A + sec A
कौन सा त्योहार नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित और संरक्षित करता है, और इसकी असाधारण परंपराओं को प्रदर्शित करता है?
A. थाईपुसम उत्सव
B. त्रिशूर पूरम महोत्सव
C. लोसर महोत्सव
D. हॉर्नबिल महोत्सव
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
43, 80, 117, 154, ?
A. 193
B. 190
C. 191
D. 196
निम्नलिखित में से कौन ‘विद्युत अपघटन अभिक्रिया’ का उदाहरण है?
A. ZnCO3 → ZnO + CO2
B. 2KClO3 → 2KCl + 3O2
C. 2H2O → 2H2 + O2
D. 2AgBr → 2Ag + Br2
यदि नीचे दी गई संख्या में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से तीसरे और दाएँ से तीसरे अंक के बीच का अंतर कितना होगा?
(बाएँ) 86547231 (दाएँ)
A. 3
B. 5
C. 4
D. 6
कृषि उत्पाद का वह हिस्सा जो किसानों द्वारा बाजार में बेचा जाता है, उसे लोकप्रिय रूप से ________ के रूप में जाना जाता है।
A. विपणन अधिशेष
B. न्यूनतम विपणन उत्पाद
C. विपणन योग्य कृषि उत्पाद
D. स्वीकृत कृषि उत्पाद
समांतर रेखाओं के एक युग्म को एक तिर्यक रेखा इस प्रकार प्रतिच्छेदित करती है कि ∠1 और ∠2 तिर्यक रेखा के एक ही ओर अंतः कोणों का एक युग्म बनाते हैं। यदि m ∠1 = 35º है, तो ∠2 का माप क्या है?
A. 55º
B. 65º
C. 145º
D. 35º
यदि किसी डेटा का माध्य 65 है और उसका बहुलक 23 है, तो अनुभवजन्य सूत्र का उपयोग करके माध्यिका है:
A. 52
B. 53
C. 51
D. 54
सरलीकृत कीजिए: a2 + 9b2 + c2 – 6ab + 6bc – 2ac =
A. (a – 3b – 2c)2
B. (a – 3b – c)2
C. (a + 3b + c)2
D. (a – 3b + c)2
तारपीन के तेल और काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.47 और 1.52 हैं। प्रकाश की एक किरण तारपीन के तेल से काँच में जाती है। तारपीन के तेल के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक _______ है और काँच में किरण में किरण _______ झुकती है।
A. 1.03, अभिलंब की ओर
B. 0.97, अभिलंब से दूर
C. 1.03, अभिलंब से दूर
D. 0.97, अभिलंब की ओर
20 सेमी फोकस दूरी वाले एक अवतल लेंस के मुख्य अक्ष पर 10 सेमी की दूरी पर एक वस्तु रखी जाती है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन _______ है और प्रतिबिम्ब _______ है।
A. 1 से अधिक, उल्टा
B. 1 से कम, सीधा
C. 1 से कम, उल्टा
D. 1 से अधिक, सीधा
________ एक समावयवी युग्म बनाते हैं।
A. ब्यूटेन और 2-मिथाइल प्रोपेन
B. प्रोपेन और ब्यूटेन
C. ब्यूटेन और 2-एथिल ब्यूटेन
D. प्रोपेन और 2-मिथाइल प्रोपेन
नाबार्ड का पूर्ण रूप क्या है?
A. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
B. राष्ट्रीय कृषि और क्षेत्रीय विकास बैंक
C. राष्ट्रीय कृषि बैंक ग्रामीण विकास प्राधिकरण
D. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास बैंक
\(2/3 + {1}{1 + 4/5} – 5/6\) का मान ज्ञात कीजिए:
A. 11/18
B. 7/18
C. 5/18
D. 13/18
तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
सभी तार स्विच हैं।
कोई भी स्विच पाइप नहीं है।
सभी बल्ब पाइप हैं।
निष्कर्ष:
I. कोई भी तार पाइप नहीं है।
II. कोई भी बल्ब स्विच नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में देश में चुनाव कराने और विनियमित करने के लिए भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की परिकल्पना की गई है?
A. अनुच्छेद 324
B. अनुच्छेद 148
C. अनुच्छेद 350 बी
D. अनुच्छेद 76
निम्नलिखित में से कौन सा समूह शून्य संयोजकता का प्रतिनिधित्व करता है?
A. 18
B. 14
C. 12
D. 16
पाँच लड़कियाँ, बीना, एलिसा, हेमा, केतकी और ज़ोया, एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सामने बैठी हैं। बीना, केतकी के ठीक बाएँ बैठी है। हेमा, ज़ोया के ठीक दाएँ बैठी है। केवल केतकी, बीना और एलिसा के बीच बैठी है। एलिसा के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
A. हेमा
B. बीना
C. ज़ोया
D. केतकी
भारत और निम्नलिखित में से कौन सा देश फरवरी 2022 में दोनों देशों के निवेश से “एक जलविद्युत परियोजना के निर्माण के प्रस्ताव” पर एक संयुक्त कार्य बल गठित करने पर सहमत हुए?
A. म्यांमार
B. भूटान
C. नेपाल
D. बांग्लादेश
रॉयल बंगाल टाइगर का निवास स्थान कौन सा वन है?
A. मैंग्रोव वन
B. कांटेदार वन
C. पर्णपाती वन
D. पर्वतीय वन
7 सेमी त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = (22)/(7) का प्रयोग करें]
A. 616 सेमी2
B. 661 सेमी2
C. 166 सेमी2
D. 666 सेमी2
जब तक एम.पी. (सीमांत उत्पाद) औसत उत्पाद (ए.पी.) से अधिक रहता है, औसत उत्पाद ________ होता है।
A. घटती दर के साथ गिरता है
B. स्थिर रहता है
C. गिरना जारी है
D. वृद्धि जारी
यदि x ∶ y = 7 ∶ 3 है, तो (x2 + y2) ∶ (x2 – y2) = ?
A. 29 ∶ 20
B. 5 ∶ 2
C. 25 ∶ 4
D. 5 ∶ 1
एक व्यापारी ने अपने सामान पर क्रय मूल्य से 26% अधिक पर अंकित किया और फिर 13% की छूट दी। उसका लाभ (प्रतिशत में) है:
A. 9.62
B. 6.29
C. 6.92
D. 9.26
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
11, 31, 55, 84, 119, ?
A. 131
B. 157
C. 161
D. 142
यदि एक द्विघात समीकरण का एक मूल, α, उसी समीकरण के दूसरे मूल का आधा है, तो द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए।
A. x2 – 3αx – 2α2 = 0
B. x2 – 3αx + 2α2 = 0
C. x2 + 3αx + 2α2 = 0
D. x2 + 3αx – 2α2 = 0
समान लंबाई की दो ट्रेनें समान दिशा में 56 मीटर/सेकेंड और 46 मीटर/सेकेंड की गति से समानांतर पटरियों पर चल रही हैं। तेज ट्रेन, धीमी ट्रेन को 26 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई है:
A. 140 मीटर
B. 120 मीटर
C. 100 मीटर
D. 130 मीटर
निम्नलिखित को मिलाएं:
|
सूत्र |
नाम |
||
|
i. |
CH3COOH |
a. |
मीथेन |
|
ii. |
CHCl3 |
b. |
इथेनॉल |
|
iii. |
CH3CH2OH |
c. |
एसीटिक अम्ल |
|
iv. |
CH4 |
d. |
क्लोरोफार्म |
A. i – a, ii – b, iii – c, iv – d
B. i – a, ii – c, iii – b, iv – d
C. i – c, ii – d, iii – a, iv – b
D. i – c, ii – d, iii – b, iv – a
मोहन को पहले वर्ष में अपनी बिक्री राशि में 12% की वृद्धि और दूसरे वर्ष में 15% की वृद्धि प्राप्त हुई, इसके साथ ही उसकी वर्तमान बिक्री 1,28,800 रुपये है, दो वर्ष पहले उसकी बिक्री कितनी थी?
A. 1,50,000 रुपये
B. 1,25,000 रुपये
C. 1,00,000 रुपये
D. 1,75,000 रुपये
1083 को एक पूर्ण वर्ग बनाने के लिए, उसे किस सबसे छोटी पूर्ण संख्या से गुणा करना होगा?
A. 3
B. 11
C. 4
D. 2
दिए गए कथन के आधार पर दो निष्कर्ष निकाले गए हैं। कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन: T ≥ C, B < D, C > B
निष्कर्ष:
1. D = C
2. T > B
A. केवल निष्कर्ष 2 सही है
B. केवल निष्कर्ष 1 सही है
C. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 सही है
D. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों सही हैं
कौन सी भारतीय भाषा को सिंगापुर और श्रीलंका की आधिकारिक भाषा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है?
A. बंगाली
B. कन्नडा
C. तेलुगू
D. तामिल
दो बैंक, A और B, क्रमशः 4.5% और 5.5% प्रति वर्ष की दर से ऋण देते हैं। रमेश ने प्रत्येक बैंक से 2,00,000 रुपये उधार लिए। 2 वर्षों के बाद रमेश द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशि में धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 2,000 रुपये
B. 4,000 रुपये
C. 8,000 रुपये
D. 6,000 रुपये
दो बल्ब A और B किसी निश्चित वोल्टेज पर क्रमशः 100 W और 25 W रेटेड हैं। बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोध का अनुपात है:
A. 1 ∶ 4
B. 2 ∶ 1
C. 1 ∶ 2
D. 4 : 1
पार्वती बिंदु A से चलना शुरू करती है और दक्षिण दिशा में 35 मीटर चलती है। वहाँ से, वह बाएँ मुड़ती है और 60 मीटर चलती है। फिर, वह बाएँ मुड़ती है और 15 मीटर चलती है। उसके बाद, वह बाएँ मुड़ती है और 90 मीटर चलती है। अंत में, वह दाएँ मुड़ती है और बिंदु D तक पहुँचने के लिए 20 मीटर चलती है। बिंदु A से बिंदु D कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. 20 मीटर, पश्चिम
B. 20 मीटर, दक्षिण
C. 30 मीटर, पूर्व
D. 30 मीटर, पश्चिम
यदि शब्द ‘ANOTHER’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. कोई नहीं
B. 1
C. 2
D. 3
1.0 सेमी ऊँचाई वाली एक वस्तु को 10.0 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 18.0 सेमी की दूरी पर उसके मुख्य अक्ष पर रखा जाता है। इसका प्रतिबिम्ब ________ ऊँचाई का और ________ होता है।
A. 1.0 सेमी से कम, उल्टा
B. 1.0 सेमी से कम, सीधा
C. 1.0 सेमी से अधिक, सीधा
D. 1.0 सेमी से अधिक, उल्टा
यदि संख्या 457943246 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बायें से चौथे और दायें से चौथे अंक का योग कितना होगा?
A. 12
B. 16
C. 10
D. 8
शब्द ‘ROASTERS’ में ऐसे कितने अक्षरों के युग्म हैं (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में होते हैं?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो