RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 11 Shift2

एक विद्युत परिपथ गर्म होने पर 540 वाट प्रति मिनट की दर से ऊर्जा की खपत करता है। यदि परिपथ में वोल्टेज 270 वोल्ट है, तो परिपथ का प्रतिरोध क्या है?
A. 135 ओम
B. 270 ओम
C. 540 ओम
D. 65 ओम

एक दर्जी के पास 22 मीटर कपड़ा है और उसे प्रत्येक मीटर कपड़े को 5 टुकड़ों में काटना है। वह अपने पास मौजूद 22 मीटर कपड़े से कितने टुकड़े प्राप्त कर सकता है?
A. 55
B. 110
C. 1110
D. 11

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।

कथन:

सभी किताबें, कागज हैं।

सभी पेड़, कागज हैं।

सभी कागज, पुनर्चक्रण योग्य हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ किताबें, पेड़ हैं।

II. सभी पेड़, पुनर्चक्रण योग्य हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है
B. केवल निष्कर्ष I निकलता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II निकलते हैं
D. केवल निष्कर्ष II निकलता है

उस अवतल दर्पण की फोकस दूरी क्या है जो -2 आवर्धन और ध्रुव से 1.5 मीटर की दूरी पर वास्तविक प्रतिबिम्ब उत्पन्न कर सकता है?
A. 1.5 मीटर
B. 0.5 मीटर
C. 2 मीटर
D. 5 मीटर

निम्नलिखित में से किस समीकरण के वास्तविक मूल नहीं हैं?
A. 3x² – 5x + 2 = 0
B. 6x² – 14x + 9 = 0
C. x² – 7x + 5 = 0
D. x² – 4x – 3 = 0

विद्युत मोटर में, _________ बैटरी के टर्मिनलों और कम्यूटेटर के बीच संपर्क के रूप में कार्य करता है।
A. प्लग कुंजी
B. कार्बन ब्रश
C. विभाजित वलय
D. चुंबकीय ध्रुव

उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले स्व-स्वामित्व वाले इनपुट की लागत किसको संदर्भित करती है?
A. कुल परिवर्तनशील लागत
B. अप्रत्यक्ष लागत
C. सीमांत लागत
D. कुल लागत

त्रिभुज ABC में, AD ⊥ BC बिंदु D पर है, BE ⊥ AC बिंदु E पर है तथा AD तथा BE एक बिंदु F (त्रिभुज के आंतरिक भाग में) पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि BF = AC है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. △CAD ≅ △DBF
B. △CAD ≅ △BFD
C. △CAD ≅ △FBD
D. △CAD ≅ △DFB

आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक बहुत अधिक होते हैं क्योंकि _______।
A. कमजोर अंतर-आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए थोड़ी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है
B. मजबूत अंतर-आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए थोड़ी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है
C. कमजोर अंतर-आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है
D. मजबूत अंतर-आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है

जब मेंडल ने लंबे मटर के पौधों को छोटे मटर के पौधों के साथ संकरित किया, तो संतति सभी लंबे पौधे थे। जब उन्होंने गोल बीज वाले पौधों को झुर्रीदार बीज वाले पौधों के साथ संकरित किया, तो संतति सभी गोल बीज वाले थे। यदि उन्होंने झुर्रीदार बीज वाले लंबे पौधों को गोल बीज वाले छोटे पौधों के साथ संकरित किया, तो संतति के पौधे कैसे दिखेंगे?
A. गोल बीज वाले छोटे पौधे
B. झुर्रीदार बीज वाले छोटे पौधे
C. गोल बीज वाले लंबे पौधे
D. झुर्रीदार बीज वाले लंबे पौधे

मेन्डल को वंशानुगत नियमों को प्राप्त करने में सफलता के पीछे मुख्य कारण क्या था? 
A. उन्होंने मटर के पौधे का चयन किया।
B. उन्होंने अपने क्रॉस में एक समय में केवल एक ही लक्षण का अध्ययन किया।
C. उन्होंने ऐसे माता-पिता चुने जो समान थे।
D. उन्होंने प्रत्येक पीढ़ी में किसी विशेष लक्षण को प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों की गणना की।

मान लीजिए कि 5 सेमी ऊँचाई की एक वस्तु एक अवतल दर्पण के सामने रखी जाती है और समान आकार का एक वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब 20.0 सेमी की दूरी पर बनता है। तब दर्पण का वक्रता केंद्र कहाँ पर है?
A. 20 सेमी
B. 10 सेमी
C. 5 सेमी
D. 15 सेमी

यदि 1.345 + 13.45 + 0.1354 + 0.0596 = 11.453 – 0.543 + k है, तो k का मान क्या है?
A. 3.28
B. 4.48
C. 4.08
D. 3.06

निम्नलिखित में से कौन-सा लीप वर्ष नहीं है?
A. 6800
B. 2600
C. 4800
D. 8800

छह मित्रों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की ऊँचाई अलग-अलग है। B, D से लंबा है लेकिन A से छोटा है। D सबसे छोटा नहीं है। केवल एक व्यक्ति C से छोटा है। केवल दो व्यक्ति E से छोटे हैं। सभी मित्रों में से सबसे छोटा कौन है?
A. B
B. F
C. D
D. C

रहमान एक निश्चित बिंदु F से 20 किमी उत्तर की ओर जाता है, फिर अपने दायें मुड़कर 15 किमी जाता है। इसके बाद वह अपने दायें मुड़कर 20 किमी जाता है। वह अब प्रारंभिक बिंदु F के सापेक्ष कितनी दूर और किस दिशा में है?

(सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं)

A. 15 किमी पूर्व की ओर
B. 15 किमी उत्तर की ओर
C. 15 किमी दक्षिण की ओर
D. 15 किमी पश्चिम की ओर

सात बॉक्स S, T, U, V, W, X और Y एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। X को V के ठीक नीचे रखा गया है। केवल दो बॉक्स U के ऊपर रखे गए हैं। T को S के ठीक ऊपर रखा गया है। U को V के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल दो बॉक्स X के नीचे रखे गए हैं। V के नीचे कितने बॉक्स हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. एक

यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘−’ का अर्थ ‘+’ है, ‘×’ का अर्थ ‘−’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘×’ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

[{(16 × 6) − (2 ÷ 3)} + (4 − 4)] ÷ 2

A. 4
B. 8
C. 6
D. 2

निम्नलिखित में से कौन सी योजना वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रशासन और इन संपत्तियों पर अतिक्रमण को रोकने और उससे बचाव के उद्देश्य से है?
A. इस्लामिक वक्फ बोर्ड तरक्कीयती योजना (IWBTS)
B. मौलाना वक्फ बोर्ड तरक्कीयती योजना (MWBTS)
C. आवामी वक्फ बोर्ड तरक्कीयती योजना (AWBTS)
D. कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कीयती योजना (QWBTS)

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना ​​है और यह तय करना है कि उनमें से कौन-सा तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का उचित संदेह से परे अनुसरण करता है।

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 10 Shift1 part2

कथन:

देश X में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के घरों को LPG कनेक्शन प्रदान करने से देश में खाना पकाने की गैस का सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित होगा।

निष्कर्ष:

I. देश X के ग्रामीण क्षेत्रों में जलाऊ लकड़ी, कोयला आदि जैसे पारंपरिक ईंधन का उपयोग एक सामान्य प्रथा है।

II. LPG के उपयोग जितना प्रभावी कोई अन्य खाना पकाने का तरीका नहीं है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

भारत का पहला अंगच्छेदन क्लिनिक किस स्थान पर शुरू किया गया था?
A. चंडीगढ़
B. बेंगलुरु
C. भोपाल
D. कानपुर

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

1.1, 1.2, 1.4, 1.8, 2.5, ?

A. 3.5
B. 3.2
C. 3.6
D. 3.7

किसी फर्म का उत्पादन फलन उपयोग किए गए इनपुट और _______ के बीच का संबंध है।
A. फर्म द्वारा उपयोग किए गए इनपुट की गुणवत्ता
B. फर्म द्वारा उत्पादित उत्पादन
C. फर्म द्वारा उपयोग किए गए इनपुट की मात्रा
D. फर्म द्वारा उपयोग किए गए इनपुट की कीमत

निम्नलिखित में से कौन सा विकलांग व्यक्तियों के लिए भारत का पहला AI-आधारित नौकरी प्लेटफॉर्म है?
A. भारतक्षमता
B. उजालाक्षमता
C. स्वराजक्षमता
D. जीवनक्षमता

फ्लोरिडा में 2022 के प्लेयर्स चैंपियनशिप में उपविजेता कौन सा भारतीय गोल्फर रहा?
A. अर्जुन अटवाल
B. शिव कपूर
C. गौरव घई
D. .अनिर्बान लाहिड़ी 

दी गई अभिक्रिया में, किस पदार्थ का अपचयन होता है?

Fe2O3(s) + 2Al(s) → Al2O3(s) + 2Fe(l)

A. फेरिक ऑक्साइड
B. एल्यूमीनियम
C. एल्यूमीनियम ऑक्साइड
D. आयरन

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाएँ 10 सेमी, 12 सेमी और 14 सेमी हैं:
A. 24√6 सेमी²
B. 25√5 सेमी²
C. 30√2 सेमी²
D. 32√3 सेमी²

दिए गए व्यंजक को हल कीजिए।

\(\(x^3−y^3)/x^2+x y+y^2+(y^3−z^3)/y^2+y z+z^2+(z^3−x^3)/z^2+z x+x^2\)

A. 0
B. x + y + z
C. x − y − z
D. x2 + y2 + z2

भारत में ‘उत्तरी सरकार’ ________ का नाम है।
A. नदी घाटी
B. झरना
C. तटीय मैदान
D. पर्वत

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता है।

कथन:

सभी चमगादड़, स्तनधारी हैं।

कुछ चमगादड़, वायरस हैं।

सभी वायरस, रोग हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ चमगादड़, रोग हैं।

(II) कुछ स्तनधारी, वायरस हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।

U, V, W, X, Y और Z छह छात्र हैं जो एक स्कूल असाइनमेंट के लिए एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। X, W का निकटतम पड़ोसी है। V, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। U, Y के ठीक दाईं ओर बैठा है। V, X के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. Y
B. W
C. U
D. V

उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे रिक्त स्थान में समान क्रम में बायें से दायें रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।

J J L _ K K J J _ K K K J _ L K K K J J

A. JKL
B. KLJ
C. KJL
D. KLK

विद्युत बल्ब के तंतु में उपयोग किए जाने वाले पदार्थ के लिए निम्नलिखित में से कौन सा गुण आवश्यक है?
A. कम तापमान
B. कम गलनांक
C. उच्च प्रतिरोधकता
D. उच्च चालकता

घरों और उद्योगों में उपयोग के लिए बड़ी धाराएँ उत्पन्न करने के लिए प्रयुक्त उपकरण _______ है।
A. विद्युत जनरेटर
B. विद्युत टोस्टर
C. विद्युत मोटर
D. विद्युत केतली

आशुतोष अपने घर से 90 मीटर उत्तर की ओर चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 110 मीटर चलता है। वह फिर से बाएँ मुड़ता है और 150 मीटर चलता है। फिर वह एक बार फिर बाएँ मुड़ता है और 130 मीटर की दूरी तय करता है। प्रारंभिक बिंदु के संबंध में आशुतोष अब किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं)
A. दक्षिण-पश्चिम
B. दक्षिण-पूर्व
C. उत्तर-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम

निम्नलिखित वर्णमाला शृंखला देखिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

P L M O K I J N B H U Y G A V E C F T

उपरोक्त शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनके ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में एक स्वर है?

A. तीन
B. शून्य
C. एक
D. दो

निम्नलिखित अभिक्रिया पर विचार करें।

Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl(s)

यह अभिक्रिया किसका उदाहरण है?

A. अपघटन अभिक्रिया
B. अवक्षेपण अभिक्रिया
C. संयोजन अभिक्रिया
D. विस्थापन अभिक्रिया

वह विकल्प चुनिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है, और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

23 ∶ 14 ∶ 11 ∶ 8 ∶∶ 7 ∶ ?

A. 5
B. 6
C. 8
D. 4

पौधों में, रेजिन और गोंद विशेष रूप से ________ में संचित होते हैं।
A. पुराना कॉर्टेक्स
B. पुराना जाइलम
C. पुराना मज्जा
D. पुराना फ्लोएम

दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से, उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का पालन करता है।

ACR ∶ BDS

GUX ∶ HVY

A. OIF ∶ NHE
B. MQF ∶ NRG
C. SIO ∶ KQP
D. HJL ∶ SQO

यदि 12 ∶ 3 ∶∶ 8 ∶ x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 1
C. 2
D. 6

एक विशेष कूट भाषा में, ‘MATCH’ को ‘NDYJQ’ के रूप में लिखा जाता है और ‘SKULL’ को ‘TNZSU’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘CHAMP’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. DJFTZ
B. EJFTZ
C. ELFTY
D. DKFTY

दिया गया वृत्त आलेख एक छात्र द्वारा पूरे दिन (24 घंटे) में समय के उपयोग को दर्शाता है। वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

स्वाध्याय और स्कूल के समय में घंटों का अनुमानित अंतर कितना है?

A. 2 घंटे
B. 4.5 घंटे
C. 4 घंटे
D. 3.5 घंटे

निम्नलिखित में से कौन सा अपने आप में संतुलित भोजन है?
A. दूध
B. शहद
C. मांस
D. दालें

एक कक्षा के सभी 28 छात्र उत्तर के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में खड़े हैं। जय दाएँ छोर से 14वें स्थान पर है, जबकि बेला बाएँ छोर से 12वें स्थान पर है। जय और बेला के बीच कितने छात्र खड़े हैं?
A. 3
B. 4
C. 1
D. 2

5,000 रुपये की राशि को दो भागों में बाँटा गया है। एक भाग बैंक A में 5% वार्षिक साधारण ब्याज पर जमा किया गया है, और दूसरा भाग बैंक B में 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर जमा किया गया है। यदि प्राप्त कुल वार्षिक ब्याज 325 रुपये है, तो बैंक A में जमा की गई राशि थी:
A. 1,500 रुपये
B. 5,000 रुपये
C. 4,000 रुपये
D. 3,500 रुपये

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2 Sept 2022 Shift1

एक कक्षा के सभी 20 छात्र पूर्व के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। राम दाएँ छोर से 8वें स्थान पर है और सीता बाएँ छोर से 16वें स्थान पर है। राम और सीता के बीच कितने छात्र बैठे हैं?
A. 2
B. 8
C. 3
D. 4

पॉवल कुट किस राज्य में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में सबसे बड़ा है?
A. केरल
B. मिज़ोरम
C. मेघालय
D. गोवा

संख्या 46734 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति बदल जाएगी?
A. 2
B. 5
C. 3
D. 4

निम्नलिखित अक्षर-प्रतीक शृंखला देखिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) $ R ^ * * F $ V # Y @ Z Y T G B Y S & Z R $ V @ ^ C Y N (दाएँ)

बाएँ से कितने ऐसे अक्षर हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद एक अक्षर है?

A. 4
B. 5
C. 7
D. 3

जब हम जैवनिम्नीकरणीय पदार्थों पर विचार करते हैं, तो हम देखते हैं कि उनका सामान्य गुण यह है कि _________.
A. वे विषाक्त नहीं होते हैं
B. वे सभी जैविक उत्पत्ति के होते हैं
C. वे सभी पादप उत्पाद हैं
D. वे सभी जल में घुलनशील होते हैं

A और B एक व्यापार में 7 ∶ 8 के अनुपात में समान समय के लिए निवेश करते हैं। यदि कुल लाभ का 7% दान में चला जाता है और A का लाभ में हिस्सा 12,600 रुपये है, तो अर्जित कुल लाभ क्या है? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक सही दीजिए।]

A. 28,032.25 रुपये
B. 29,032.26 रुपये
C. 29,025.32 रुपये
D. 28,025.32 रुपये

वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे तीन गुना करने पर, 5, 15 और 35 से भाग देने पर शेषफल शून्य बचता है।
A. 35
B. 100
C. 150
D. 70

दो समान लंबाई की ट्रेनें समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में क्रमशः 46 किमी/घंटा और 36 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन, धीमी गति वाली ट्रेन को 36 सेकंड में पार करती है। इन दोनों ट्रेनों की सापेक्ष गति (मीटर/सेकंड में) है:
A. (25)/(18)
B. (25)/(7)
C. (25)/(8)
D. (25)/(9)

एक व्यापारी द्वारा दूसरे व्यापारी को 9,000 रुपये एक वर्ष में देने हैं। हालाँकि, व्यापारी 4 महीने बाद राशि का निपटान करना चाहता है। यदि ब्याज दर 6% प्रति वर्ष है, तो उसे कितनी धनराशि देनी चाहिए? (अपने उत्तर को निकटतम पूर्णांक मान पर सही दीजिए।)
A. 8,654 रुपये
B. 8,645 रुपये
C. 8,688 रुपये
D. 8,686 रुपये

एथेनॉल का एसीटिक अम्ल में रूपांतरण किसका उदाहरण है?
A. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
B. प्रतिस्थापन अभिक्रिया
C. योगात्मक अभिक्रिया
D. अपचयन अभिक्रिया

{40 ÷ (25 ÷ 4) × 125} का मान कितना है?
A. 1000
B. 625
C. 225
D. 2000

कार्बन अन्य तत्वों के साथ प्रबल बंध बनाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन के लिए सही स्पष्टीकरण है?

A. कार्बन नाभिक अपने छोटे आकार के कारण इलेक्ट्रॉनों के साझा युग्मों को दृढ़ता से धारण करता है।
B. कार्बन नाभिक अपने छोटे आकार के कारण इलेक्ट्रॉनों के साझा युग्मों को कमजोर रूप से धारण करता है।
C. कार्बन नाभिक अपने बड़े आकार के कारण इलेक्ट्रॉनों के साझा युग्मों को दृढ़ता से धारण करता है।
D. कार्बन नाभिक अपने बड़े आकार के कारण इलेक्ट्रॉनों के साझा युग्मों को कमजोर रूप से धारण करता है।

संवैधानिक अधिनियम 1992 में किस संशोधन के तहत पंचायती राज संस्थानों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ?
A. 75वाँ संशोधन
B. 70वाँ संशोधन
C. 73वाँ संशोधन
D. 65वाँ संशोधन

खनन से बड़ी मात्रा में प्रदूषण होता है, क्योंकि इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
A. अयस्क
B. स्लैग
C. स्लज
D. स्लरी 

यदि 12600 = p3 × q2 × r2 × sहै, जहाँ p, q, r और s आरोही क्रम में क्रमागत अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (3p + 2q – r + s) का मान क्या है?
A. 12
B. 14
C. 13
D. 17

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से दिए गए कथनों से निकलता/निकलते हैं।

कथन:

कुछ मकड़ियाँ, इल्लियाँ हैं

कोई भी इल्ली, टिड्डा नहीं है

सभी टिड्डे, खटमल हैं

निष्कर्ष:

I. कुछ खटमल, इल्लियाँ नहीं हैं

II. सभी इल्लियाँ, मकड़ियाँ हैं

III. सभी खटमल, टिड्डे हैं

A. केवल निष्कर्ष II निकलता है
B. कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है
C. या तो निष्कर्ष I या III निकलता है
D. केवल निष्कर्ष I निकलता है

30 विद्यार्थियों की एक कक्षा एक प्रतियोगी परीक्षा देती है। इनमें से 18 विद्यार्थियों को औसतन 90 अंक मिले हैं और शेष विद्यार्थियों को औसतन 80 अंक मिले हैं। पूरी कक्षा के औसत अंक क्या हैं?
A. 86
B. 76
C. 82
D. 92

जब कोई तीर्थंकर अपना नश्वर शरीर त्यागता है, तो उसे _________ के रूप में जाना जाता है।
A. ताप कल्याण
B. सिद्धशिला
C. जन्म कल्याण
D. निर्वाण

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 126.4 सेमी और ऊँचाई 54.8 सेमी है।
A. 9267.72 सेमी²
B. 3463.36 सेमी²
C. 3343.36 सेमी²
D. 6926.72 सेमी²

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों की सूची में 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया था?
A. 2004
B. 1999
C. 2002
D. 2000

नीचे एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन: A > S ≥ D > F ≤ G < H

A. S > F
B. S = H
C. A ≥ G
D. D > G

यदि दो समान्तर रेखाओं को प्रतिच्छेद करने वाली एक तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित दो बाह्य कोणों का अनुपात 7 ∶ 5 है, तो इन दो बाह्य कोणों में से बड़ा कोण, छोटे कोण से कितना अधिक है?

A. 60º
B. 30º
C. 45º
D. 75º

निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है?
A. कंदला
B. जेएलएन पोर्ट नवा शेवा
C. पारादीप
D. माझगांव

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) % Ω 8 3 1 $ 2 4 @ 6 7 @ 1 & & $ 5 # 2 8 @ 3 % & $ 3 (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं (बाएँ से दाएँ) जिनके ठीक बाद एक सम संख्या है और ठीक पहले एक विषम संख्या है?

A. 1
B. 4
C. 3
D. 2

एक तांबे के तार की त्रिज्या 0.5 मिमी और लंबाई 100 मीटर है। यदि पदार्थ की प्रतिरोधकता 2.5 × 10 −8 ओम-मीटर है, तो तार का प्रतिरोध ________ है।
A. 10π ओम
B. 1000π ओम
C. 1000/π ओम
D. 10/π ओम

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 7 Shift1

छह मित्र एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं और उनके दो पड़ोसियों के बीच समान दूरी है। सारा, लॉरा के ठीक बाईं ओर बैठी है। रॉन, टायलर के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। सारा, एडम के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। लॉरा, टायलर के ठीक बाईं ओर बैठी है। टेसा, रॉन के ठीक दाईं ओर बैठी है। सारा के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
A. टायलर
B. टेसा
C. लौरा
D. रॉन

दिए गए व्यंजक को हल कीजिए।

\(^2+3 x−10/x^2−25 ^2+3 x+2/x^2−4 (x+2)/(x+1)^2+(x+1)\)

A. \(/x−5\)
B. \(/x+5\)
C. \(−5/x\)
D. \(+5/x\)

दिए गए रेखा आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

दिया गया रेखा आलेख अप्रैल और मई के महीनों में दो जिम A और B में सदस्यों की संख्या को दर्शाता है।

अप्रैल में जिम B में सदस्यों की संख्या, मई में जिम A में सदस्यों की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?

A. 20%
B. 10%
C. 40%
D. 12%

श्वसन वर्णक, हीमोग्लोबिन, कहाँ उपस्थित होता है?
A. श्वेत रक्त कणिकाएँ
B. लाल रक्त कणिकाएँ
C. रक्त प्लेटलेट्स
D. रक्त प्लाज्मा

आवर्त सारणी में नीचे की ओर जाने पर निम्नलिखित में से कौन सा गुण समान रहता है?
A. अधात्विक लक्षण
B. संयोजकता
C. धात्विक लक्षण
D. परमाणु आकार

cot θ \(({1}{{cosec} −1}+{1}{{cosec} +1})\) × (sin θ − cosec θ) (cos θ − sec θ) का मान क्या है, जहाँ 0°< θ < 90° है? A. cosec θ B. 2 cos θ C. 2 sin θ D. sec θ यदि a और b, समीकरण x2 + 5x + 4 = 0 के मूल हैं, तो \(^3+b^3/a^2+b^2−4 \) का मान क्या है?
A. -4
B. -5
C. -6
D. -7

बादल सफ़ेद दिखाई देते हैं क्योंकि बादल की छोटी जल की बूंदें _________.
A. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंगदैर्ध्य को बहुत अधिक मात्रा में प्रकीर्णित करती हैं
B. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंगदैर्ध्य को बहुत कम मात्रा में प्रकीर्णित करती हैं
C. दृश्य प्रकाश की किसी भी तरंगदैर्ध्य को प्रकीर्णित नहीं करती हैं
D. दृश्य प्रकाश की सभी तरंगदैर्ध्य को लगभग समान तीव्रता से प्रकीर्णित करती हैं

एक ________ एक खुदरा प्रतिष्ठान है जो एक डिपार्टमेंट स्टोर और एक किराना सुपरमार्केट को जोड़ता है।
A. हिटमार्ट
B. सुपरमार्केट
C. हाइपरमार्केट
D. मिनिमार्ट

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले निकटतम अनुमानित मान का चयन कीजिए।

320.002 का 20.01% + 121.99 = ?

A. 162
B. 186
C. 154
D. 174

4 व्यक्तियों का औसत वजन 3 किग्रा बढ़ जाता है जब 53 किग्रा के एक व्यक्ति को एक नए व्यक्ति से प्रतिस्थापित किया जाता है। नए व्यक्ति का वजन (किग्रा में) है:
A. 67
B. 65
C. 62
D. 68

दिब्रू-सैकहोवा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. नागालैंड
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. असम

वह पदार्थ जो डॉक्टर भग्न हड्डियों को सही स्थिति में सहारा देने के लिए प्लास्टर के रूप में उपयोग करते हैं:
A. Na2CO3⋅10H2O
B. CaSO41/2H2O
C. CuSO45H2O
D. CaSO42H2O

2022 में अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक किसने जीता?
A. दीपक पुनिया
B. अंशु मलिक
C. सुशील कुमार
D. रवि कुमार दहिया

दिए गए व्यंजक को हल कीजिए।

2(x2 + y2)2 − 3xy(x2 + y2) − 2x2y2

A. (2x2 + 2y2 + xy)(x2 + y2 − 2xy)
B. (2x2 + 2y2 − xy)(x2 + y2 − 2xy)
C. (x2 + y2 − xy)(2x2 + 2y2 − xy)
D. (x2 + y2 + xy)(2x2 + 2y2 + xy)

आओ एक प्रमुख भाषा है जो ________ राज्य में बोली जाती है।
A. ओडिशा
B. नागालैंड
C. छत्तीसगढ़
D. त्रिपुरा

मार्च 2022 में, ________ को मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया, जो कोलकाता के संत टेरेसा द्वारा स्थापित वैश्विक संगठन के शीर्ष पद पर रहने वाला चौथा व्यक्ति बन गया।
A. सिस्टर मार्गुराइट
B. सिस्टर मैरी जोसेफ
C. सिस्टर मैरी प्रेमा पियरिक
D. सिस्टर एंसेल्म

3 पुरुष एक कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते हैं जबकि 6 महिलाएँ इसे 5 दिन में पूरा कर सकती हैं। 5 महिलाएँ और 3 पुरुष इसे कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 6 दिन
B. 3 दिन
C. 4 दिन
D. 5 दिन

निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘कुडुम्बश्री’ कार्यक्रम शुरू किया है जो राज्य में कम विशेषाधिकार प्राप्त महिलाओं की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में अपनी बचत और ऋण कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
A. केरल
B. पश्चिम बंगाल
C. ओडिशा
D. असम

वह विकल्प चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और छठा पद, पाँचवें पद से संबंधित है।

6 : 27 :: 8 : ? :: 12 : 54

A. 35
B. 34
C. 32
D. 36

सूर्य के प्रकाश का विभिन्न रंगों के इंद्रधनुष में विभाजन ________ कहलाता है।
A. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
B. प्रकाश का विक्षेपण
C. प्रकाश का परावर्तन
D. प्रकाश का प्रकीर्णन

भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के महान्यायवादी के प्रावधान से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 46
B. अनुच्छेद 66
C. अनुच्छेद 56
D. अनुच्छेद 76

एक निश्चित अक्षर-संख्या कूट में, ‘PLATE’ को 45 के रूप में लिखा जाता है और ‘BLEAK’ को 13 के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट में ‘PASTE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 54
B. 21
C. 12
D. 16

दी गई श्रेणियों में से सही डाॅबेराइनर के त्रिक का चयन करें।
A. Ca, Sr, Ba
B. Li, Na, Ba
C. Ca, Sr, I
D. F, Cl, Br

दी गई संख्या श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

590, 605, 588, 607, 586, ?

A. 611
B. 613
C. 605
D. 609

किसी वस्तु का अंकित मूल्य 1,820 रुपये है और उसका विक्रय मूल्य 1,420 रुपये है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित कीजिए।)
A. 28%
B. 22%
C. 26%
D. 25%

वर्ष 2021 में, निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (HRC) की सलाहकार समिति के पहले भारतीय अध्यक्ष बने?
A. निरुपमा राव
B. अजय मल्होत्रा
C. बरकत अहमद
D. सैयद अकबरुद्दीन

8 के दो क्रमागत गुणजों का योग 56 है। इन दो गुणजों में से बड़ा गुणज है:
A. 24
B. 32
C. 42
D. 23

पाचन के संदर्भ में गलत कथन की पहचान करें।
A. आत्मसात्करण अंतर्ग्रहण से पहले लेकिन अवशोषण के बाद होता है।
B. आत्मसात्करण और अवशोषण दोनों उत्सर्जन से पहले होते हैं।
C. पाचन उत्सर्जन से पहले लेकिन अंतर्ग्रहण के बाद होता है।
D. अवशोषण आत्मसात्करण से पहले लेकिन पाचन के बाद होता है।

Leave a Comment

error: