चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ ___________ होती हैं।
A. बंद वक्र
B. सीधी रेखाएँ
C. खुले लूप
D. बिंदु
सही कथन का चयन करें।
A. जवाहरलाल नेहरू योजना आयोग के पहले उपाध्यक्ष थे।
B. द्वितीय पंचवर्षीय योजना पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी।
C. द्वितीय पंचवर्षीय योजना जोसेफ स्टालिन द्वारा प्रस्तुत रूसी मॉडल पर आधारित थी।
D. प्रथम पंचवर्षीय योजना पी.सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी।
त्रिभुज ABC में, \( \) रेखाखंड \( \) के समांतर है, जहाँ D, \( \) पर एक बिंदु है और E, \( \) पर एक बिंदु है, और m(\( \)) ∶ m(\( \)) = 2 ∶ 5 है। यदि m(\( \)) 8.4 सेमी है, तो m(\( \)) ज्ञात कीजिए।
A. 2.8 सेमी
B. 2.4 सेमी
C. 1.4 सेमी
D. 1.2 सेमी
निम्नलिखित में से किस कच्चे माल का उपयोग धोने का सोडा बनाने के लिए किया जाता है?
A. MgCO3
B. NaHCO3
C. NaOH
D. NaCl
राजा, विक्रम के पिता हैं। राजा अब विक्रम से 13 गुना बड़े हैं। 10 वर्षों के बाद, राजा की आयु, विक्रम की उस समय की आयु की 3 गुना होगी। विक्रम की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
A. 3
B. 2
C. 4
D. 1
दिए गए रेखा आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दिया गया रेखा आलेख पाँच महीनों में भर्ती हुए रोगियों की संख्या को दर्शाता है।
दिए गए पाँच महीनों में भर्ती हुए रोगियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 140
B. 135
C. 120
D. 130
एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 81 सेमी2 है और इसका आधार संगत ऊँचाई का दोगुना है। त्रिभुज की ऊँचाई (सेमी में) है:
A. 18
B. 81
C. 10
D. 9
यदि एक दूधवाला दूध 50 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता है, तो उसे 2,000 रुपये की हानि होती है। यदि वह इसे 60 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता है, तो उसे 1,500 रुपये का लाभ होता है। उसके द्वारा बेचे गए दूध की कुल मात्रा (लीटर में) है:
A. 200
B. 350
C. 400
D. 150
जब एक बिजली का पंखा 20 V के स्रोत से जुड़ा होता है, तो उसकी शक्ति 10 वाट होती है। पंखे से गुजरने वाली धारा क्या है?
A. 0.5 amp
B. 200 amp
C. 0.005 amp
D. 2 amp
कमल अब अपने बेटे की वर्तमान आयु का चार गुना बड़ा है। 18 वर्षों के बाद उसका बेटा, कमल की उस समय की आयु का आधा होगा। बेटे की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
A. 36
B. 9
C. 24
D. 10
निम्नलिखित में से कौन सी संस्था/निकाय पंचायती राज व्यवस्था के त्रिस्तरीय ढाँचे में शामिल नहीं है?
A. ग्राम पंचायत
B. पंचायत समिति
C. तहसील परिषद
D. जिला परिषद
समजातीय श्रेणी के सदस्यों में __________ का अंतर होता है।
A. CH इकाई
B. CH2 इकाई
C. C2H इकाई
D. C2H2 इकाई
ईसाइयों के लिए ईस्टर त्यौहार का क्या महत्व है?
A. यह ईसाइयों के नए साल की शुरुआत का प्रतीक है।
B. यह ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
C. यह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में एक शरद ऋतु त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
D. यह ईसा मसीह के मृत्यु से पुनर्जीवित होने का प्रतीक है।
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उसके ऊपर वाली मंजिल को 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 नंबर दिया गया है। A, 5 नंबर की मंजिल पर रहता है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। न तो D और न ही B सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। E, C के ठीक नीचे रहता है। B सम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। 3 नंबर की मंजिल पर कौन रहता है?
A. B
B. C
C. D
D. A
2.\({6}\) को एक विषम भिन्न के रूप में व्यक्त कीजिए।
A. \(7/3\)
B. \(22/9\)
C. \(8/3\)
D. \(20/9\)
राजस्थान के पश्चिमी भाग से बहने वाली प्रमुख नदी कौन-सी है?
A. घग्गर
B. चंबल
C. लूनी
D. बनास
अवतल दर्पण के सामने रखी किसी वस्तु की किस स्थिति में एक छोटा प्रतिबिम्ब बनता है?
A. वक्रता केंद्र से परे
B. फोकस और वक्रता केंद्र के बीच
C. ध्रुव और फोकस के बीच
D. फोकस पर
वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(75, 16, 67)
(33, 14, 26)
A. (28, 72, 64)
B. (88, 54, 76)
C. (40, 56, 96)
D. (29, 6, 26)
अरुण ₹1,710 में 38 किलो चावल खरीदता है। वह इसे 8 किलो के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ पर बेचता है। 5 किलो चावल का विक्रय मूल्य कितना है?
A. ₹285
B. ₹295
C. ₹290
D. ₹280
सरल कीजिए:
[65 + {31 – (45 का 3 ÷ 5)} × 4]
A. 102
B. 79
C. 80
D. 81
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उसके ऊपर वाली मंजिल को 2, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 नंबर दिया गया है।
B, C के ठीक नीचे रहता है। C एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। A, F के ठीक ऊपर रहता है। 4 नंबर की मंजिल पर कौन रहता है?
A. B
B. F
C. C
D. A
विज्ञान प्रयोगशाला में एक गतिविधि करते समय एक छात्र के शर्ट पर दाग लग गया। दाग हटाने के लिए उसे किस रसायन का उपयोग करना चाहिए?
A. सोडियम कार्बोनेट
B. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
C. सोडियम क्लोराइड
D. सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट
एक आदमी 40 किमी/घंटा की दर से बस द्वारा एक निश्चित दूरी तय करता है और उसी मार्ग से 5 किमी/घंटा की दर से पैदल वापस लौटता है। यदि संपूर्ण यात्रा में उसे कुल 4 घंटे 30 मिनट लगे हैं, तो इस 4.5 घंटे में उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी थी:
A. 40 किमी
B. 20 किमी
C. 25 किमी
D. 30 किमी
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
1. कुछ जानवर, पौधे हैं।
2. कुछ पौधे, पक्षी हैं।
3. कोई बत्तख, जानवर नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कुछ बत्तख, पक्षी हैं।
(II) कोई भी पक्षी, जानवर नहीं है।
(III) कुछ जानवर, पक्षी हैं।
A. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
संख्या 56137428 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. तीन
B. एक
C. कोई नहीं
D. दो
निम्नलिखित में से, चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के सही गुणों की पहचान करें।
(a) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ बंद पाश होती हैं।
(b) चुंबक के उत्तरी ध्रुव से उसके दक्षिणी ध्रुव तक, चुंबक के बाहर, चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ होती हैं।
(c) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।
(d) यदि चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ अधिक हैं, तो उस क्षेत्र में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है।
(e) प्रति इकाई क्षेत्रफल में चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की संख्या को चुंबकीय अभिवाह कहा जाता है।
A. (a), (b), (c) और (d)
B. (b), (c), (e)
C. (a), (c), (d)
D. (a), (b), (d)
विद्युत बल्ब का तंतु किस पदार्थ से बना होता है?
A. टंगस्टन
B. ताँबा
C. सोना
D. निक्रोम
एक अध्ययन केंद्र में 5 कक्षाएँ हैं जिनमें क्रमशः 50, 60, 25, 40 और 70 छात्र हैं। इन 5 कक्षाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 20%, 25%, 20%, 10%, 30% हैं। केंद्र में प्रति कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 10
C. 12
D. 11
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाई 24 सेमी और 26 सेमी है। निम्नलिखित में से कौन-सी तीसरी भुजा का माप हो सकती है?
A. 54 सेमी
B. 55 सेमी
C. 48 सेमी
D. 52 सेमी
यदि समय 1 ∶ 20 अपराह्न है, तो 58 मिनट बाद क्या समय होगा?
A. 2 ∶18 अपराह्न
B. 2 ∶ 10 अपराह्न
C. 2 ∶ 15 अपराह्न
D. 2 ∶ 00 अपराह्न
CNG और LPG के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
A. CNG और LPG को ‘स्वच्छ ईंधन’ कहा गया है।
B. CNG और LPG को घरों तक पाइप किया जा सकता है।
C. CNG और LPG दोनों कार्बन-आधारित ईंधन हैं।
D. CNG और LPG में कार्बन कण नहीं होते हैं।
अल्पकालीन औसत लागत किसके बराबर होती है?
A. औसत परिवर्ती लागत x औसत स्थिर लागत
B. औसत परिवर्ती लागत + औसत स्थिर लागत
C. औसत परिवर्ती लागत – औसत स्थिर लागत
D. \( \ Variable \ Cost /Average \ Fixed \ Cost\)
एक उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्या 40 cm है। लेंस की क्षमता है:
A. +2.5 D
B. -2.5 D
C. +5.0 D
D. -5.0 D
निम्नलिखित में से कौन सा वित्तीय संस्थान भारत सरकार द्वारा देश में सतत कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था?
A. PNB
B. RBI
C. SIDBI
D. NABARD
रेडॉक्स अभिक्रिया वह अभिक्रिया है जिसमें ___________।
A. ऑक्सीकरण और अपचयन एक साथ होते हैं
B. केवल अपचयन होता है
C. न तो ऑक्सीकरण और न ही अपचयन होता है
D. केवल ऑक्सीकरण होता है
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले निकटतम अनुमानित मान का चयन कीजिए।
29.99 + 15.01 + 44.99 × 15.01 = ?
A. 735
B. 725
C. 745
D. 720
सात डिब्बे M, N, O, P, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। P के ऊपर केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। P और M के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। S और Q के बीच केवल R रखा गया है। O और M के बीच केवल N रखा गया है। न तो Q और न ही M सबसे ऊपर की स्थिति में है। Q और O के बीच कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
A. P
B. S
C. N
D. R
नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन कीजिए। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
LJ – HF – DB
WU – SQ – OM
A. ZW – OR – FC
B. TR – QS – GI
C. US – QO – MK
D. SV – XV – TR
भारतीय औद्योगिक वित्त निगम लिमिटेड (IFCI) को उद्योग को मध्यम और दीर्घकालिक वित्त प्रदान करने के लिए एक सांविधिक निगम के रूप में कब स्थापित किया गया था?
A. 1969
B. 1975
C. 1948
D. 1954
दी गई अभिक्रिया किसका उदाहरण है?
Na2CO3(aq) +CaCl2(aq) → CaCO3(s) + 2NaCl(aq)
A. संयोजन और अपघटन अभिक्रिया
B. विस्थापन और संयोजन अभिक्रिया
C. केवल विस्थापन अभिक्रिया
D. द्विविस्थापन और अवक्षेपण अभिक्रिया
Q, R, S, T, U और V छह परिवार के सदस्य हैं जो एक रेस्टोरेंट में एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। U, S के निकटवर्ती बाएँ बैठा है। V, Q के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है और U का निकटवर्ती पड़ोसी है। R, S के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। U के बाएँ दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. V
B. R
C. T
D. Q
निम्नलिखित में से कौन सा पहाड़ियों और उनके स्थित राज्यों का सही संयोजन है?
A. कार्डामम पहाड़ियाँ – ओडिशा
B. महादेव पहाड़ियाँ – केरल
C. गरहजात पहाड़ियाँ – मध्य प्रदेश
D. कैमूर पहाड़ियाँ – बिहार
राज्य के राज्यपाल को भारत के _________ द्वारा एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित किया जा सकता है।
A. लोकसभा
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. राज्यसभा
छोटे माँसाहारी या द्वितीयक उपभोक्ता __________ स्तर पर आते हैं।
A. चतुर्थ पोषी
B. प्रथम पोषी
C. द्वितीय पोषी
D. तृतीय पोषी
निम्नलिखित में से किन दो तत्वों में समान संख्या में संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं?
A. F और Cl
B. N और C
C. H और He
D. B और Br
3 × 6 + 5 – 6 ÷ 2 – 9 + 72 ÷ (3 × 4) + 42 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 85
B. 72
C. 149
D. 59
किसी कूट भाषा में, MONKS को ‘LMMIR’ लिखा जाता है और ‘PRICE’ को ‘OPHAD’ लिखा जाता है। इस भाषा में ‘FROCK’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. EMPAK
B. EMPAL
C. ENPAJ
D. EPNAJ
दो संख्याओं x और y का LCM (लघुत्तम समापवर्त्य) और HCF (महत्तम समापवर्तक) क्रमशः 286 और 2 है। यदि इन दोनों संख्याओं का योग 48 है, तो \( 1/x+ 1/y\) का मान है:
A. \(24/167\)
B. \(48/571\)
C. \(572/48\)
D. \(12/143\)
एक परीक्षा में, रमन ने प्रिंस से अधिक अंक प्राप्त किए। रॉबिन ने केशव और दीपक से कम अंक प्राप्त किए। अभिषेक ने दीपक से अधिक लेकिन प्रिंस से कम अंक प्राप्त किए। दीपक ने केशव से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा में तीसरे सबसे अधिक अंक किसने प्राप्त किए?
A. रॉबिन
B. दीपक
C. अभिषेक
D. प्रिंस
अर्चित बिंदु A से शुरू होता है और पूर्व की ओर 6 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 24 किमी गाड़ी चलाता है, दाएँ मुड़ता है और 8 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ता है, 14 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 अंश के मोड़ हैं)
A. 12 किमी दक्षिण की ओर
B. 12 किमी उत्तर की ओर
C. 14 किमी पूर्व की ओर
D. 16 किमी दक्षिण की ओर
बोमन संपुट ________ को घेरता है।
A. पट्टिकाणु
B. नेफ्रॉन
C. न्यूरॉन
D. ग्लोमेरुलस
(6 × 16 – 9 ÷ 3) + 17 – 12 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 76
B. 98
C. 67
D. 89
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि
कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी पेड़, पौधे हैं।
सभी पत्तियाँ, पेड़ हैं।
सभी हरे, पत्तियाँ हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी पौधे, हरे हैं।
II. सभी पेड़, पत्तियाँ हैं।
III. कुछ पौधे, पत्तियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। तब हीरे में प्रकाश की चाल है:
A. 3 x 108 m/s
B. 2.48 x 108 m/s
C. 1.72 x 108 m/s
D. 1.24 x108 m/s
रिया 25 मीटर उत्तर की ओर चलती है। फिर वह दाएँ मुड़कर 30 मीटर चलती है, फिर दाएँ मुड़कर 40 मीटर चलती है। फिर वह बाएँ मुड़कर 15 मीटर चलती है। अंत में, वह बाएँ मुड़कर 15 मीटर चलती है। वह अब प्रारंभिक बिंदु से किस दिशा में और कितने मीटर की दूरी पर है? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं)
A. 45 मीटर, पश्चिम
B. 15 मीटर, दक्षिण
C. 45 मीटर, पूर्व
D. 15 मीटर, उत्तर
एक द्विघात समीकरण क्या है जिसके मूल m और n हैं:
A. x2 – (m + n) x + mn = 0
B. x2 + (m + n) x + mn = 0
C. x2 – (m + n) x – mn = 0
D. x2 – (m – n) x + mn = 0
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पदार्थों को उनके प्रतिरोध के बढ़ते क्रम में दर्शाता है?
A. विद्युतरोधी, चालक, मिश्रधातुएँ
B. विद्युतरोधी, मिश्रधातुएँ, चालक
C. चालक, मिश्रधातुएँ, विद्युतरोधी
D. मिश्रधातुएँ, चालक, विद्युतरोधी
एक वयस्क मानव मूत्र में होता है:
A. 95% जल, 2.0% यूरिया और 2.0% अमोनिया
B. 85% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अमोनिया
C. 95% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट उत्पाद
D. 85% जल, 2.0% यूरिया और 2.0% क्रिएटिनिन
दी गई संख्या, प्रतीक शृंखला का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
2 $ 3 @ 4 * 7 8 5 3 # 9 1 > 5 & 4 @ 3 $ # 5 * 6 ! 8 2 & 9 < 4 6 # 3 % 2 = 7 8 * 4 > 7
ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक अभाज्य संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक है?
A. तीन
B. कोई नहीं
C. दो
D. एक
यदि नीचे दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाएँ से पाँचवीं संख्या और बाएँ से चौथी संख्या के बीच का अंतर क्या है?
बाएँ 202, 323, 266, 182, 315, 285, 193, 217, 231, 186 दाएँ
A. 37
B. 27
C. 29
D. 49
यदि किसी गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 1144 सेमी2 है, तो उसका व्यास (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
(π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए)
A. \({91}\)
B. 19
C. \(2{95}\)
D. \(2{91}\)
किसी कूट भाषा में, ‘BOUTS’ को ‘54%8#’ के रूप में लिखा जाता है और ‘ULTRA’ को ‘%38@9’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘BLARE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 543@%
B. 534#2
C. 593#2
D. 539@2
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
573 136 357 442 814
(उदाहरण – 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ा जाता है, तो इस प्रकार बनने वाली कितनी संख्याओं में दूसरा अंक, तीसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
A. दो
B. कोई नहीं
C. एक
D. तीन
7xy + 5yz – 3zx, 4yz + 9zx – 4y, और -3xy + 5x – 2xy का योग कितना है?
A. 5x – 4y – 2xy – 9yz + 6zx
B. 5x – 4y + 2xy + 9yz + 6zx
C. 5x – 4y + 6xy + 9yz – 6zx
D. 5x – 4y + 6xy + 9yz + 6zx
1923 में स्वराज पार्टी किसने बनाई थी?
A. मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास
B. जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी
C. मोतीलाल नेहरू और मौलाना आजाद
D. सुभाष चंद्र बोस और बाल गंगाधर तिलक
मान लीजिए रघु ने एक वस्तु को फोकस दूरी (f) के अवतल दर्पण के सामने विभिन्न दूरियों (u) पर रखा है और उसने संगत प्रतिबिंब दूरी (v) मापी है। इस तरह के प्रयोग से, रघु 1/आवर्धन बनाम u अर्थात u बनाम 1/m का आलेख बनाने में सक्षम है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सत्य है?
A. यह ढलान + f, और x अंतःखंड + 1 और y अंत:खंड – f सहित एक सरल रेखा है।
B. यह ढलान – 1/f, और x अंतःखंड + 1 और y अंत:खंड – f सहित एक सरल रेखा है।
C. यह ढलान + f, और x अंतःखंड -1 और y अंत:खंड + f सहित एक सरल रेखा है।
D. यह ढलान 1/f, और x अंतःखंड + 1 और y अंत:खंड + f सहित एक सरल रेखा है।
तीन अलग-अलग अभाज्य संख्याओं का योग 40 है। इन अभाज्य संख्याओं का गुणनफल कितना है?
A. 682
B. 310
C. 722
D. 434
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाली संख्या का चयन कीजिए।
1 9 22 32 47 ? 76 90 109
A. 64
B. 59
C. 69
D. 72
किसी निश्चित धनराशि पर 8% वार्षिक दर से 4 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) के बीच का अंतर ₹20 है। धनराशि ज्ञात कीजिए। [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक सही दीजिए।]
A. ₹ 483.83
B. ₹ 493.96
C. ₹ 473.83
D. ₹ 463.83
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?
1.6 2.5 3.6 ? 6.4 8.1
A. 8.1
B. 4.9
C. 4.8
D. 2.5
अक्टूबर 2021 में मालदीव के खिलाफ 2021 SAFF चैंपियनशिप के दौरान, माल में किस भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ने महान फ़ुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ा?
A. भाईचुंग भूटिया
B. जेजे लालपेखलुआ
C. संदेश झिंगन
D. सुनील छेत्री
सात व्यक्ति – A, C, G, K, M, R और V उत्तर के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। A के बाएँ उतने ही व्यक्ति बैठे हैं जितने A के दाएँ बैठे हैं। C, A के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। C और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K, G का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। M, K के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। R पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। V और R के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. तीन से अधिक
C. तीन
D. एक
मेंडल के प्रयोगों में दो लक्षणों के बीच द्विसंकर क्रॉस के परिणामस्वरूप अनुपात क्या था?
A. 9 ∶ 3 ∶ 3 ∶ 1
B. 9 ∶ 4 ∶ 2 ∶ 1
C. 1 ∶ 3 ∶ 9 ∶ 3
D. 9 ∶ 1 ∶ 3 ∶ 3
मार्च 2022 में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) के लिए अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का उद्घाटन किया, जिसे _______ के रूप में जाना जाता है।
A. हुंडई NEXO
B. टोयोटा मिराई
C. होंडा FCX क्लैरिटी
D. होंडा क्लैरिटी फ्यूल सेल
मेंडेलीव की आवर्त सारणी में चौथे आवर्त के VIII समूह और पहली श्रेणी में कौन सा तत्व उपस्थित नहीं है?
A. Ni
B. Fe
C. Co
D. Cu
677 एनसीसी कैडेट एक परेड में भाग लेना चाहते थे। इस परेड में भाग लेने के लिए कैडेटों को एक आयताकार पैटर्न में व्यवस्थित किया जाना था जहाँ पंक्तियों की संख्या, स्तंभों की संख्या के बराबर हो। एनसीसी कैडेटों की न्यूनतम संख्या कितनी है जो परेड में भाग लेना चाहते थे लेकिन उन्हें परेड से बाहर होना पड़ा?
A. 4
B. 1
C. 2
D. 3
राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा _____________ में दिया गया था।
A. 2022
B. 2018
C. 2021
D. 2020
5 वर्ष के अंतराल पर जन्मे 4 लड़कों की आयु का योग 42 वर्ष है। सबसे छोटे लड़के की आयु कितनी है?
A. 4 वर्ष
B. 6 वर्ष
C. 5 वर्ष
D. 3 वर्ष
जब पौधों को तीन दिनों के लिए अंधेरे कमरे में रखा जाता है, तो क्या होता है?
A. पौधों के तेल भंडार समाप्त हो जाते है।
B. पौधों के स्टार्च संसाधन समाप्त हो जाते हैं।
C. पौधे उन 3 दिनों के लिए शीत निष्क्रिय हो जाते हैं।
D. पौधे प्रोटीन भंडार का उपयोग करते हैं।
कुछ मछलियाँ जल निगलकर साँस लेती हैं। ये मछलियाँ ____________ जल निगलती हैं।
A. जल की सतह के पास होने पर अधिक तेज़ी से
B. हवा में साँस लेने वाले जंतुओं की तुलना में प्रति मिनट कम बार
C. हवा में साँस लेने वाले जंतुओं की तुलना में प्रति मिनट अधिक बार
D. जब वे किसी उथल-पुथल वाली नदी में रहती हैं, तो कम तेज़ी से
वह विकल्प चुनिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
7 ∶ 40 ∶∶ 9 ∶ 50 ∶∶ 12 ∶ ?
A. 120
B. 65
C. 70
D. 105
वित्तीय वर्ष 2020-21 में, किस राज्य ने सबसे अधिक कोयला उत्पादन दर्ज किया?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार
D. छत्तीसगढ़
छह दोस्तों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की ऊँचाई अलग-अलग है। B, F से लंबा है लेकिन E से छोटा है। केवल एक व्यक्ति D से छोटा है। केवल तीन व्यक्ति C से लंबे हैं। F सबसे छोटा नहीं है। सभी दोस्तों में से सबसे छोटा कौन है?
A. B
B. D
C. A
D. C
दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
रेस्टोरेंट X ने पिछले महीने बर्गर की तुलना में अधिक पिज्जा बेचे हैं।
निष्कर्ष:
I. पिज्जा बर्गर से बेहतर हैं।
II. रेस्टोरेंट X में, पिज्जा खरीदारों के बीच बर्गर की तुलना में अधिक लोकप्रिय प्रतीत होता है।
A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
मेंडल ने दो प्रयोग किए: (1) लंबे पौधों से पराग को छोटे पौधों के अंडाशय को निषेचित करने के लिए लिया गया, और (2) छोटे पौधों से पराग को लंबे पौधों के अंडाशय को निषेचित करने के लिए लिया गया। यदि हम इन दो प्रयोगों से उत्पन्न पौधों की तुलना करें, तो हम देखेंगे कि _________.
A. प्रयोग 1 लंबे पौधे उत्पन्न करेगा और प्रयोग 2 भी लंबे पौधे उत्पन्न करेगा
B. प्रयोग 1 लंबे पौधे उत्पन्न करेगा और प्रयोग 2 छोटे पौधे उत्पन्न करेगा
C. प्रयोग 1 छोटे पौधे उत्पन्न करेगा और प्रयोग 2 भी छोटे पौधे उत्पन्न करेगा
D. प्रयोग 1 छोटे पौधे उत्पन्न करेगा और प्रयोग 2 लंबे पौधे उत्पन्न करेगा
भारत की पहली मस्जिद ‘चेरमन जुमा मस्जिद’ वर्ष 2021 में जीर्णोद्धार के बाद अपने जीर्णोद्धार के कारण समाचारों में थी। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. पश्चिम बंगाल
रवि शहर A से शहर B की यात्रा करता है। यदि रवि अपनी कार को अपनी सामान्य गति की दो-पाँचवीं गति से चलाता है, तो वह शहर B, 30 मिनट देर से पहुँचता है। रवि को शहर A से शहर B की यात्रा करने में कितना समय (मिनटों में) लगता यदि वह अपनी सामान्य गति से गाड़ी चलाता है?
A. 18
B. 20
C. 22
D. 15
भारत में 5G नेटवर्क के संचालन का प्रदर्शन करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी कौन सी थी?
A. BSNL
B. Vi
C. रिलायंस जियो
D. एयरटेल
यदि AB = DC = 4 मीटर, AD = BC = 2.5 मीटर और PC = 1 मीटर है, तो ABPD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 9.00 मीटर2
B. 8.75 मीटर2
C. 6.25 मीटर2
D. 7.85 मीटर2
निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार ‘पीरला पंडुगा’ के रूप में भी जाना जाता है?
A. लैलात अल-क़द्र
B. बकरीद
C. रमज़ान
D. मुहर्रम
4 फरवरी 2022 को, निम्नलिखित में से कौन सी योजना कठिन परिस्थितियों में महिलाओं की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा करती है – पारिवारिक कलह, अपराध, हिंसा, मानसिक तनाव, सामाजिक बहिष्कार के कारण बेघर हुई महिलाएं और लड़कियां या जिन्हें वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है और नैतिक खतरे में हैं?
A. वन स्टॉप सेंटर (OSCs)
B. उज्ज्वला योजना
C. स्वाधार गृह योजना
D. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)
दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
TRK52, AYR46, HFY40, OMF34,?
A. VTM30
B. VTM28
C. UTN30
D. UTN28
जब कार्बन डाइऑक्साइड को सोडियम हाइड्रॉक्साइड के जलीय विलयन में घोला जाता है, तो मिश्रण जलीय सोडियम कार्बोनेट और द्रव जल देने के लिए अभिक्रिया करता है। इस अभिक्रिया के लिए सही संतुलित समीकरण है:
A. CO2(aq) + 2NaOH(aq) → NaCO3(aq) + H2O(l)
B. CO2(aq) + 2NaOH(aq) → Na2CO3(aq) + H2O(l)
C. 2CO2(aq) + NaOH(aq) → 2NaCO3(aq) + H2O(l)
D. 2CO2(aq) + NaOH(aq) → 2Na2CO3(aq) + H2O(l)
निम्नलिखित पाँच 3-अक्षर वाले शब्दों को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
MAY JUG TEN FOR CAN
यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में निकटवर्ती पिछले अक्षर में बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार बनने वाले कितने शब्दों में कम से कम एक स्वर होगा? (नोट – A को Z में बदल दिया जाता है)
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
निम्नलिखित में से किस प्रधानमंत्री ने स्वर्ण सिंह समिति का गठन किया, जिसने भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने की सिफारिश की थी?
A. मोरारजी देसाई
B. इंदिरा गांधी
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. जवाहरलाल नेहरू
दिया गया वृत्त आलेख विभिन्न परिवारों की आय का प्रतिशत दर्शाता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
परिवार A, C, D, F, G और H की कुल आय के लिए केंद्रीय कोण क्या है?
A. 310.7°
B. 316.8°
C. 302.9°
D. 234.8°
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी इमारतें, सीमेंट हैं।
सभी सीमेंट, पाउडर हैं।
सभी पाउडर, डिटर्जेंट हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी पाउडर, इमारतें हैं।
(II) कुछ डिटर्जेंट, सीमेंट हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
A. आवेश खान
B. ईशान किशन
C. दीपक चाहर
D. श्रेयस अय्यर
\( 505/^2 – 505/^2 + 15\ / \) का मान है:
A. 520
B. -490
C. 490
D. -520
यदि कोई संख्या 4 से विभाज्य है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. संख्या के इकाई स्थान पर 0 है।
B. संख्या के अंकों का योग 4 से विभाज्य है।
C. उसके अंतिम दो अंकों से बनी संख्या 4 से विभाज्य है।
D. संख्या 2 और 6 से विभाज्य होगी।