बॉम जीसस का बेसिलिका, जो एक रोमन कैथोलिक बेसिलिका है, किस राज्य में स्थित है और यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है?
A. मेघालय
B. आंध्र प्रदेश
C. गोवा
D. केरल
नीचे दिए गए चित्र में दिखाए अनुसार एक कटी हुई टहनी को रंगीन पानी में रखा गया है। कुछ घंटों बाद, जब टहनी को काटा जाता है, तो वह कैसी दिखेगी (हमें रंगीन ऊतक कहाँ मिलेगा)?
A. चित्र C की तरह
B. चित्र B की तरह
C. चित्र D की तरह
D. चित्र A की तरह
कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन से कार्बन मोनोऑक्साइड का निर्माण किसका उदाहरण है?
A. उदासीनीकरण अभिक्रिया
B. अपघटन अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. संयोजन अभिक्रिया
एक सेल के दौरान, एक व्यापारी 25% नकद छूट देता है और उसके बाद 10% व्यापारिक छूट देता है। यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 800 रुपये है, तो उसका विक्रय मूल्य कितना है?
A. 510 रुपये
B. 280 रुपये
C. 540 रुपये
D. 275 रुपये
निम्नलिखित में से किसका उपयोग पानी की स्थायी कठोरता को दूर करने के लिए किया जाता है?
A. CaOCl2
B. NaHCO3
C. NaCl
D. Na2CO3 10H2O
दी गई आकृतियों में (आकृतियाँ पैमाने पर नहीं बनाई गई हैं), निम्नलिखित में से किस समरूपता मानदंड द्वारा ΔPQR, ΔXYZ के समरूप है, जहाँ S – भुजा और A – कोण है?
A. SAS
B. SSS
C. AAA
D. AAS
एक त्रिभुजाकार मैदान की दो भुजाएँ 41 मीटर और 28 मीटर हैं। यदि इसका परिमाप 84 मीटर है, तो त्रिभुज की सबसे छोटी ऊँचाई की लंबाई क्या है? [अपना उत्तर दशमलव के दो स्थानों तक सही दीजिए।]
A. 6.12 मीटर
B. 6.15 मीटर
C. 7.12 मीटर
D. 7.15 मीटर
दो विद्युत परिपथों में प्रवाहित धाराओं का अनुपात 1 ∶ 4 है। यदि प्रतिरोधों का अनुपात 2 ∶ 1 है, तो उनकी शक्तियों का अनुपात क्या है?
A. 32 ∶ 1
B. 1 ∶ 8
C. 8 ∶ 1
D. 1 ∶ 32
दिए गए दंड आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। दिया गया दंड आलेख 2018, 2019 और 2020 में स्पेन और पुर्तगाल के लिए जारी किए गए वीज़ा की संख्या को दर्शाता है।
2018 में दोनों देशों के लिए जारी किए गए वीज़ा की कुल संख्या और 2020 में पुर्तगाल के लिए जारी किए गए वीज़ा की संख्या के बीच क्रमशः अनुपात क्या है?
A. 5 ∶ 2
B. 3 ∶ 1
C. 5 ∶ 1
D. 3 ∶ 2
निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राज्य की कार्यपालिका शक्तियों का निवेश राज्यपाल में करता है?
A. अनुच्छेद 181
B. अनुच्छेद 154
C. अनुच्छेद 176
D. अनुच्छेद 146
विद्युत मोटर में, मोटर के आर्मेचर की भुजाओं पर कार्य करने वाले बल जो चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लंबवत हैं, वे हैं:
A. परिमाण में समान और समान दिशा में
B. परिमाण में समान और विपरीत दिशा में
C. परिमाण में असमान और समान दिशा में
D. परिमाण में असमान और विपरीत दिशा में
नीचे दिए गए विकल्पों में से वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 242 को भाग देने पर भागफल एक पूर्ण वर्ग बन जाए।
A. 3
B. 1
C. 4
D. 2
दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदलने पर दिया गया समीकरण सही हो जाएगा?
382 + 9 ÷ 4 – 39 × 172 = 74
A. 9 और 4
B. 4 और 172
C. 382 और 39
D. 9 और 172
जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखा जाता है, तो बनने वाला प्रतिबिम्ब कैसा होता है?
A. आभासी और सीधा
B. वास्तविक और उल्टा
C. वास्तविक और सीधा
D. आभासी और उल्टा
जब कोई छात्र दूध में कुछ बूँदें नींबू मिलाता है, तो कौन सी अभिक्रिया होती है?
A. अवक्षेपण अभिक्रिया
B. संयोजन अभिक्रिया
C. जल अपघटन
D. विस्थापन अभिक्रिया
निम्नलिखित वर्ण श्रेणी को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
Y A B U Y H I R J S B R X M P Q S D I R A Y E F G
ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 4
एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और उसके आधार पर तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
बगीचे में कीचड़ और तितलियों के साथ खेलना छोटे बच्चों के लिए कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर शैक्षणिक वीडियो देखने से अधिक फायदेमंद है।
निष्कर्ष:
I. मोबाइल फोन और कंप्यूटर छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हैं।
II. वास्तविक अनुभव बच्चों के विकास के लिए आभासी अनुभवों से अधिक फायदेमंद होते हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
यदि 63 वस्तुओं का क्रय मूल्य, 54 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ या हानि का प्रतिशत क्या है?
A. 151/3% हानि
B. 162/3% हानि
C. 151/3% लाभ
D. 162/3% लाभ
1909 का भारतीय परिषद अधिनियम को ________ के रूप में भी जाना जाता है।
A. साइमन कमीशन
B. भारत छोड़ो आंदोलन
C. चौरी-चौरा घटना
D. मॉर्ले-मिंटो सुधार
कोलॉइडी कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन की परिघटना ________ को उत्पन्न करती है।
A. प्रकीर्णन
B. टिंडल प्रभाव
C. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
D. प्रकाश का अपवर्तन
यदि किसी आँकड़ा समुच्चय का माध्य और बहुलक क्रमशः 5 और 8 हैं, तो प्रासंगिक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करके उसी आँकड़ा समुच्चय की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 3.5
C. 7
D. 14
आप कैसे जान सकते हैं कि किसी व्यक्ति को एक साल पहले HIV हुआ था?
A. रक्त में एंटी-HIV प्रतिरक्षी द्वारा
B. लगातार बुखार (एक महीने से अधिक समय तक)
C. रक्त कोशिकाओं की कम संख्या द्वारा
D. वजन कम होना और थकान
विद्युत शक्ति का SI मात्रक _______ है।
A. न्यूटन
B. वाट
C. जूल
D. कैलोरी
जब दो प्रतिरोधक श्रृंखला में जुड़े होते हैं, तो उनका कुल प्रभावी प्रतिरोध 120Ω होता है। जब उन्हीं दो प्रतिरोधकों को समानांतर में जोड़ा जाता है तो उनका प्रभावी प्रतिरोध 30Ω होता है। दो प्रतिरोधकों के प्रतिरोध हैं:
A. 70 Ω और 50Ω
B. 80 Ω और 40Ω
C. 90Ω और 30Ω
D. 60 Ω और 60Ω प्रत्येक
कौन सा भारतीय राज्य रोंगाली बिहू, एक वसंत ऋतु का नाट्य-सांस्कृतिक उत्सव, मनाता है?
A. त्रिपुरा
B. असम
C. पश्चिम बंगाल
D. मेघालय
निम्नलिखित में से कौन वन संसाधनों के सतत प्रबंधन का कारण बन सकता है?
A. वनों के विकास की दर के आधार पर लकड़ी की कटाई को समायोजित करना
B. मानव और उनके पशुओं के लिए वनों को सीमित करना
C. वन को लॉगिंग से बचाने के लिए सफारी पर्यटकों से प्राप्त धन का उपयोग करना
D. पेड़ों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए उर्वरक और विकास प्रोत्साहक का उपयोग करना
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी लिली, डेज़ी हैं।
सभी गुलाब, लिली हैं।
सभी पेटुनिया, लिली हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ डेज़ी, पेटुनिया हैं।
II. कुछ गुलाब, पेटुनिया हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
एक टैंक में तीन पाइप A, B और C हैं। पहला पाइप A खाली टैंक को 8 घंटे में भर सकता है, दूसरा पाइप B खाली टैंक को 10 घंटे में भर सकता है, और तीसरा पाइप C पूरी तरह से भरे हुए टैंक को 20 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं जब टैंक पूरी तरह से खाली है, तो कितने घंटों में टैंक पूरी तरह से भर जाएगा?
A. \(25/11\) घंटे
B. \(20/11\) घंटे
C. \(30/7\) घंटे
D. \(40/7\) घंटे
A, B, C, D, E, F, G और H एक ही इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 8 है।
D एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन मंजिल संख्या 4 या 2 पर नहीं रहता है। D और A के बीच केवल पाँच व्यक्ति रहते हैं। C, A के ठीक ऊपर रहता है। H मंजिल संख्या 1 पर रहता है। F और D की मंजिलों के बीच केवल B रहता है। E सम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। E की मंजिल के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. 4
B. 1
C. 2
D. 3
किसी कूट भाषा में, ‘PROOF’ को ‘OPLKA’ लिखा जाता है और ‘BONES’ को ‘AMKAN’ लिखा जाता है। इस भाषा में ‘MINKS’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. LHKHO
B. LGKGN
C. LKGKN
D. LKHGO
स्तंभों का मिलान कीजिए।
| समूह – I | समूह – II | ||
| I. | ठोस अपशिष्ट | A. | कम्पोस्टिंग |
| II. | जैविक अपशिष्ट | B. | खुला डंपिंग |
| III. | अस्पताल अपशिष्ट | C. | भस्मीकरण |
A. I – B, II – C, III – A
B. I – C, II – A, III – B
C. I – C, II – B, III – A
D. I – B, II – A, III – C
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) 8 # 7 * 3 $ 9 6 2 @ 7 & 9 % 4 3 7 % & 2 5 ^ 6(दाएँ)
शृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या भी है?
A. पाँच
B. चार
C. तीन
D. दो
1 मार्च 2022 को, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा सम्पूर्ण भारत में कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया था?
A. 49
B. 79
C. 59
D. 69
शब्द INTERNAL में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से और प्रत्येक व्यंजन को उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बनने वाले प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाईं ओर से पाँचवाँ अक्षर कौन-सा होगा?
A. K
B. J
C. M
D. F
वह रसीद जो सरकार पर किसी दावे को जन्म नहीं देती, उसे ________ के रूप में जाना जाता है।
A. दावा रसीद
B. राजस्व रसीद
C. वापसी योग्य रसीद
D. पूँजीगत रसीद
चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति ________ द्वारा निर्धारित की जा सकती है।
A. एक वोल्टमीटर
B. एक गैल्वेनोमीटर
C. एक चुंबकीय सुई
D. एक एमीटर
पद्म श्री 2022 से सम्मानित पैरा-भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं?
A. कर्नाटक
B. उत्तराखंड
C. राजस्थान
D. हरियाणा
पुराने जाइलम में किस प्रकार के अपशिष्ट उत्पाद संग्रहीत होते हैं?
A. यूरिक अम्ल
B. वृद्धि को बढ़ावा देने वाले पदार्थ
C. रेजिन और गोंद
D. अमोनिया, यूरिया और एमिनो अम्ल
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए और साथ ही ‘×’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए?
100 × 25 – 10 ÷ 5 + 24 = ?
A. 30
B. 54
C. 24
D. 40
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?
11, 12, 14, 18, 26, ?
A. 42
B. 56
C. 48
D. 34
सही कथन का चयन कीजिए।
A. राजकोषीय घाटा सरकार की आय की तुलना में उसके व्यय में कमी है।
B. सरकार के राजकोषीय राजस्व और राजकोषीय व्यय का वार्षिक विवरण राजकोषीय बजट के रूप में जाना जाता है।
C. पूँजीगत बजट सरकारी बजट का हिस्सा नहीं है।
D. सरकार द्वारा ब्याज, शुल्क और लाभांश के रूप में एकत्र की गई राशि को कर राजस्व प्राप्ति के रूप में जाना जाता है।
भारतीय बजट में राजकोषीय घाटे की सबसे अच्छी परिभाषा कौन सी है?
A. कुल व्यय धन कुल प्राप्तियाँ जिसमें उधार भी शामिल है
B. कुल व्यय धन कुल प्राप्तियाँ जिसमें उधार शामिल नहीं है
C. पूँजीगत व्यय ऋण पूँजीगत प्राप्तियाँ
D. राजस्व व्यय धन पूँजीगत व्यय ऋण राजस्व प्राप्तियाँ
निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) $ Q 8 J & L N 9 % * K T # 6 2 V 4 @ 5 Z 7 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. एक
तीन पाइप K, L और M हैं। पाइप K एक टंकी को 45 मिनट में भर सकता है और पाइप L उसी टंकी को एक घंटे में भर सकता है। पाइप M उसी भरी हुई टंकी को 1 घंटे 45 मिनट में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं जब टंकी खाली होती है, तो टंकी कितने समय में भर जाएगी?
A. \(445/37\) मिनट
B. \(342/37\) मिनट
C. \(549/37\) मिनट
D. \(243/37\) मिनट
यदि 2 और 5 एक द्विघात समीकरण के मूल हैं, तो द्विघात समीकरण है:
A. x2 + 3x + 7 = 0
B. 2x2 + 7x + 10 = 0
C. x2 – 7x + 10 = 0
D. x2 + 7x + 10 = 0
निम्नलिखित में से कौन वृद्धि के लिए प्रोटीन प्रदान करता है?
A. दालें
B. अनाज
C. सेब
D. हरी पत्तेदार सब्जियां
विमल बिंदु A से शुरू होता है और उत्तर की ओर 6 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 7 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 19 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 7 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 8 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 13 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 5 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 अंश के मोड़ हैं)
A. 9 किमी दक्षिण की ओर
B. 6 किमी पूर्व की ओर
C. 8 किमी दक्षिण की ओर
D. 13 किमी पश्चिम की ओर
सरल रेखाएँ l और m एक-दूसरे के समानांतर हैं। बिंदु A और B रेखा l पर स्थित हैं, बिंदु C और D रेखा m पर स्थित हैं, और E एक ऐसा बिंदु सरल रेखाओं l और m के बीच इस प्रकार स्थित है कि ∠EAB = 50° और ∠ECD = 70° है। यदि बिंदु A और C, बिंदु E के एक ही तरफ स्थित हैं, तो ∠AEC का मान ज्ञात कीजिए।
A. 100°
B. 60°
C. 120°
D. 70°
निम्नलिखित में से कौन सा जीव अपने शरीर के बाहर भोजन सामग्री को तोड़ता है और फिर पचे हुए भोजन को अवशोषित करता है?
A. अमीबा
B. हिरण
C. जूँ
D. मशरूम
नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व कहां स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. सिक्किम
D. लद्दाख
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में, बाएँ से दाएँ समान क्रम में रखे जाने वाले उन अक्षरों का चयन कीजिए जो अक्षर शृंखला को पूरा करेंगे।
K H U_H K_U S G K H U S_ _H U S E
A. HSKF
B. SHFK
C. SSFK
D. HFHK
निम्नलिखित में से कौन मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति थे?
A. प्रो. मोहम्मद शमीम जयराजपुरी
B. डॉ. मोहम्मद असलम परवेज
C. प्रो. अब्दुल जलील खान एम. पठान
D. प्रो. मोहम्मद मियां
दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह किसी तर्क का अनुसरण करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से, उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है।
YRF : UNB
GLS : CHO
A. TDU : GWF
B. RJM : TSY
C. MPL : ILH
D. OKA : LPZ
यदि x में से 5 घटाया जाए, तो परिणामी संख्या 18, 16, 24 और 32 से पूर्णतः विभाज्य होती है। x का सबसे छोटा मान क्या है?
A. 581
B. 293
C. 283
D. 288
यदि sec θ + tan θ = p है, तो 4sec θ ज्ञात कीजिए।
A. \(2(1-p^2)/p\)
B. \(2(1+p^2)/p\)
C. \((1+p^2)/2p\)
D. \((1+p^2)/p\)
निम्नलिखित को हल कीजिए:
(-2)4 ÷ (-2)6
A. 1/4
B. -4
C. – 1/4
D. 4
निम्नलिखित में से कौन सा संविधान अधिनियम, शहरी स्थानीय निकायों की संरचना और जनादेश के लिए एक सामान्य ढांचा प्रदान करने का प्रयास करता है ताकि वे स्थानीय स्वशासन की प्रभावी लोकतांत्रिक इकाइयों के रूप में कार्य कर सकें?
A. 4वाँ संशोधन अधिनियम, 1956
B. 74वाँ संशोधन अधिनियम, 1992
C. 10वाँ संशोधन अधिनियम, 1966
D. 70वाँ संशोधन अधिनियम, 1990
गुणनखंड कीजिए: y3 – xy2 – x2y + x3
A. (y + x)2(y – x)
B. (y – x)(y2 + x2)
C. (y – x)2(y + x)
D. (y – x)2(y – x)
इस प्रश्न में, कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष सत्य नहीं है, ज्ञात कीजिए।
कथन: L > D = W ≥ K > Q < C ≤ P
A. K ≤ D
B. D ≤ Q
C. L > W
D. P > Q
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर ऐसी संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(32, 166, 19)
(49, 230, 17)
A. (36, 186, 21)
B. (36, 187, 21)
C. (36, 186, 20)
D. (37, 186, 21)
दिए गए रासायनिक समीकरण के बाईं ओर ऑक्सीजन के कितने अणु हैं?
Ca (OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O
A. 4
B. 1
C. 2
D. 3
सात दोस्त एक बेंच पर एक पंक्ति में उत्तर दिशा के सम्मुख बैठे हैं। केवल डैन, लियो और बेन के बीच में बैठा है। लियो बेंच के बिल्कुल बाएँ छोर पर बैठा है। हैरी दाएँ छोर से तीसरे स्थान पर है। केवल पीटर, टिम और हैरी के बीच में बैठा है। फ्लिंट पंक्ति के ठीक बीच में बैठा है। फ्लिंट के निकटवर्ती बाएँ कौन बैठा है?
A. बेन
B. डैन
C. हैरी
D. पीटर
अहमदाबाद नगर परिवहन सेवा भारत की सबसे बड़ी नगर परिवहन सेवा है जो स्थानीय आवागमन के लिए है। R.T.A ने जनवरी _______ में अहमदाबाद नगर पालिका को बस सेवा के लिए 29 मार्गों का प्रबंधन करने की अनुमति जारी की थी।
A. 1952
B. 1947
C. 1950
D. 1941
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
1. कुछ गुलाब, गेरानियम हैं।
2. कुछ गुलाब, डेज़ी हैं।
3. कुछ लिली, गेरानियम हैं।
निष्कर्ष:
I – कुछ गेरानियम, डेज़ी हैं।
II – कुछ लिली, गुलाब हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सी योजना या पहल युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नहीं है?
A. राष्ट्रीय खेल विकास कोष
B. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय खेल कल्याण कोष
C. खेलो इंडिया योजना
D. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करने वाले कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
| संख्या/प्रतीक | 1 | & | 2 | 9 | * | 7 | 3 | $ | 8 | 5 | 6 | 4 | @ | # |
| कूट | B | F | I | K | A | V | S | U | E | Q | C | P | X | T |
शर्तें:
(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और दूसरा तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और दूसरे तत्वों को ∈ के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।
(ii) यदि पहला और अंतिम दोनों तत्व संख्याएँ हैं, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्वों) के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।
(iii) यदि अंतिम तत्व एक प्रतीक है, तो तत्व को β के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।
5 @ & 2 7
A. FXIQV
B. VFXIV
C. QXFIV
D. VXFIQ
कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उत्कृष्टता केंद्र किस संगठन की पहल है?
A. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
B. INFLIBNET
C. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
D. भारतीय विज्ञान संस्थान
यदि ax2 – 8x – 8 को (x + 2) से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 24 प्राप्त होता है। a का मान ज्ञात कीजिए।
A. 2
B. 4
C. 1
D. 3
एक भिन्न के अंश और हर का योग 13 है। यदि अंश और हर दोनों में 6 जोड़ा जाता है, तो भिन्न 8/17 हो जाती है। दिए गए भिन्न के अंश और हर के बीच का निरपेक्ष अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 10
C. 12
D. 8
एक कथन दिया गया है जिसके बाद चार निष्कर्ष विकल्प के रूप में दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष सही है, इसका चयन कीजिए।
कथन: R > M = N < Q < P = J
A. J > M
B. M > P
C. P < M
D. R < Q
निम्नलिखित आँकड़ों की माध्यिका 28.5 है। कुल आवृत्ति 60 है। x और y के मान क्रमशः तालिका में दर्शाए गए हैं।
| आयु वर्ग (वर्षों में) | रोगियों की संख्या |
|---|---|
| 0-10 | 5 |
| 10-20 | x |
| 20-30 | 20 |
| 30-40 | 15 |
| 40-50 | y |
| 50-60 | 5 |
| कुल | 60 |
A. x = 7, y = 8
B. x = 8, y = 7
C. x = 9, y = 6
D. x = 6, y = 9
दी गई संख्या श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
176, 168, 160, 152, 144, ?
A. 138
B. 136
C. 142
D. 132
A की आय का B की आय से अनुपात 3 ∶ 5 है। A का व्यय, उसकी आय का (7/12) है, और B का व्यय उसकी आय का (8/15) है। उनके व्यय के बीच धनात्मक अंतर 14,300 रुपये है। A की आय ज्ञात कीजिए।
A. 16,800 रुपये
B. 46,800 रुपये
C. 78,000 रुपये
D. 48,300 रुपये
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी छाते, रेनकोट हैं।
सभी रेनकोट, मेंढक हैं।
कुछ रेनकोट, पानी हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ मेंढक, पानी हैं।
(II) सभी छाते, मेंढक हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
एक या एक से अधिक द्विबंध वाले असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को ________ के रूप में जाना जाता है।
A. कीटोन
B. एल्कीन
C. अम्ल
D. एल्केन
अमीबा और पैरामीशियम में भोजन ग्रहण करने में मूल अंतर क्या है?
A. अमीबा अपने पूरे कोशिका पृष्ठ से भोजन ग्रहण कर सकता है जबकि पैरामीशियम केवल एक विशिष्ट स्थान से
B. अमीबा एक विशिष्ट स्थान से भोजन ग्रहण करता है जबकि पैरामीशियम 2 स्थानों से ग्रहण कर सकता है
C. अमीबा अपने पूरे कोशिका पृष्ठ से भोजन ग्रहण कर सकता है और पैरामीशियम अपनी कोशिका के पृष्ठ पर 4 स्थानों से
D. दोनों अपने पूरे कोशिका पृष्ठ से भोजन ग्रहण कर सकते हैं
एक निश्चित वार्षिक ब्याज दर पर 6 वर्षों का साधारण ब्याज, मूलधन का छठा भाग है। समान साधारण ब्याज दर पर, कितनी धनराशि 3 वर्षों में कुल 6,000 रुपये हो जाएगी? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक सही दीजिए।]
A. 6,539.65 रुपये
B. 6,565.39 रुपये
C. 5,565.39 रुपये
D. 5,538.46 रुपये
यदि नीचे दी गई संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो दाईं ओर से तीसरी संख्या कौन-सी है?
बाएँ 11, 3, 2, 6, 14, 9, 7, 5, 2 दाएँ
A. 3
B. 9
C. 7
D. 11
कच्छ के रण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. सफेद नमक का यह प्रसिद्ध रेगिस्तान मानसून के मौसम के बाद दिखाई देता है।
B. यह ओडिशा राज्य में पूर्वी घाट में स्थित है।
C. यह जंगली गधे के लिए प्रसिद्ध है।
D. यह गुजरात के कच्छ जिले में थार रेगिस्तान में एक नमक का दलदल है।
7 मार्च, 2022 को शुरू किए गए ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ नामक विशेष अभियान, 11-14 वर्ष की आयु वर्ग की स्कूल से बाहर रह गई किशोरी लड़कियों (OoS AG) को फिर से नामांकित करने के लिए किस मंत्रालय ने शुरू किया था?
A. गृह मंत्रालय
B. महिला और बाल विकास मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
यदि M और N की आयु का गुणनफल 486 वर्ष है और उनकी आयु का अनुपात 3 : 2 है, तो उनकी आयु का योग क्या है?
A. 60 वर्ष
B. 65 वर्ष
C. 70 वर्ष
D. 45 वर्ष
नर्मदा या नेरबुड्डा मध्य भारत की एक नदी है जो _______ राज्य में अरब सागर में मिलती है।
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
0.5 मीटर फोकस दूरी वाले किसी अवतल दर्पण के लिए यदि वस्तु की दूरी 0.6 मीटर है, तो उत्पन्न आवर्धन होगा:
A. 5
B. -0.5
C. 0.5
D. -5
सल्फर का परमाणु क्रमांक और संयोजकता क्रमशः क्या है?
A. 16 और 2
B. 15 और 3
C. 14 और 4
D. 17 और 1
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि चौदह वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को किसी कारखाने या खदान में काम करने के लिए नियोजित नहीं किया जाएगा या किसी अन्य खतरनाक रोजगार में नहीं लगाया जाएगा?
A. अनुच्छेद 25
B. अनुच्छेद 27
C. अनुच्छेद 24
D. अनुच्छेद 26
निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करके ब्लीचिंग पाउडर बनाता है?
A. क्विकलाइम
B. कैल्शियम कार्बोनेट
C. बुझा हुआ चूना
D. कैल्शियम बाइकार्बोनेट
D, E, H, K, M, R, S और W एक वर्गाकार मेज़ के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज़ के कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक बीच में बैठे हैं।
D मेज़ के किसी एक कोने पर बैठा है। E, D के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। E और H के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। H और M के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। S, M के निकटवर्ती बाएँ बैठा है। W, D का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। K, R के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है।
दी गई व्यवस्था के अनुसार, _________, R के निकटवर्ती बाएँ बैठा है।
A. M
B. H
C. E
D. D
सुरेश बिंदु A से शुरू होता है और पूर्व की ओर 7 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 4 किमी गाड़ी चलाता है, दाएँ मुड़ता है और 5 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 10 किमी गाड़ी चलाता है, दाएँ मुड़ता है और 8 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 13 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 4 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 अंश के मोड़ हैं)
A. 7 किमी दक्षिण की ओर
B. 7 किमी पश्चिम की ओर
C. 3 किमी दक्षिण की ओर
D. 5 किमी उत्तर की ओर
अपवर्तनांक (μ), वायु में प्रकाश की चाल (c) और माध्यम में प्रकाश की चाल (v) के बीच सही संबंध है:
A. \(1/=/v\)
B. \(=/v\)
C. \(c=\/v\)
D. \(v=\/c\)
(x + 2y – 3z)2 किसके बराबर है?
A. x2 + 4y2 – 9z2 + 4xy – 12yz – 6xz
B. x2 + 4y2 + 9z2 + 4xy + 12yz – 6xz
C. x2 + 4y2 + 9z2 + 4xy – 12yz – 6xz
D. x2 + 4y2 + 9z2 + 4xy – 12yz + 6yz
N, R, S, W, X और Z एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। N, 2 संख्या की मंजिल पर रहता है। N और R के बीच कोई नहीं रहता है। R और S के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। W, X के ठीक ऊपर रहता है। Z किस मंजिल संख्या पर रहता है?
A. 6
B. 5
C. 3
D. 1
भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?
A. 41वाँ
B. 40वाँ
C. 43वाँ
D. 42वाँ
वह विकल्प चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और छठा पद, पाँचवें पद से संबंधित है।
57 : 39 :: 82 : ? :: 89 : 71
A. 66
B. 67
C. 64
D. 62
एक सम पंचभुज जिसकी प्रत्येक भुजा 2a सेमी लंबी है, का परिमाप है:
A. 10a2 सेमी
B. 5a सेमी
C. 5a5 सेमी
D. 10a सेमी
8 वर्ष पहले रघु की आयु, मोहन की उस समय की आयु की तीन गुनी थी। आठ वर्ष बाद, रघु की आयु, मोहन की आयु की दोगुनी होगी। मोहन और रघु की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः ज्ञात कीजिए।
A. 4 ∶ 5
B. 6 ∶ 7
C. 3 ∶ 5
D. 3 ∶ 7
छह दोस्त L, M, N, O, P और Q एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है।
केवल O, M और Q की मंजिलों के बीच की मंजिल पर रहता है। केवल N, L और P की मंजिलों के बीच की मंजिल पर रहता है। Q, L की मंजिल से ऊपर की किसी मंजिल पर रहता है। O किस मंजिल पर रहता है?
A. दूसरी
B. पाँचवीं
C. चौथी
D. तीसरी
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) का 10 गुना है तथा LCM और HCF का योग 451 है। यदि संख्याओं का योग 287 है, तो दो संख्याओं में से एक संख्या है:
A. 82
B. 164
C. 41
D. 123
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा पाइथागोरस त्रिक को दर्शाता है?
A. 12, 143, 150
B. 20, 99, 101
C. 15, 224, 223
D. 10, 99, 111
दिए गए दंड आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। दंड आलेख 2001 और 2003 में दो पाठ्यक्रमों (बीए और एमए) के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या को दर्शाता है।
2001 और 2003 में महिलाओं से बीए के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या क्रमशः 73 और 101 थी। 2001 और 2003 में पुरुषों से बीए के लिए प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या कितनी थी?
A. 126
B. 124
C. 116
D. 128
आधुनिक आवर्त सारणी में जिंक की स्थिति क्या है?
A. वर्ग 12, आवर्त 4
B. वर्ग 11, आवर्त 4
C. वर्ग 11, आवर्त 3
D. वर्ग 12, आवर्त 3