निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से संबंधित शब्द जोड़ी चुनिए।
ट्रक : वाहन :: ? : ?
A. कार : सड़क
B. सड़क : पत्थर
C. स्कूटर : पहिया
D. हरा : रंग
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या को चुनिए।
446 : 443 : : 552 : ?
A. 445
B. 549
C. 543
D. 551
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से संबंधित अक्षर/अक्षरों को चुनिए।
HER : SVI : : MET : ?
A. AVT
B. RKG
C. NVG
D. LVA
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ शब्द की जोड़ी चुनिए।
A. मरीज – डॉक्टर
B. अपराधी – पुलिस
C. छात्र – अध्यापक
D. पशु – पक्षी
निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्याओं के समूह दिये गये हैं। (-) के बायीं ओर की संख्या (-) के दायीं ओर की संख्या से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से बेजोड़ को चुनिए।
A. 10 – 14
B. 14 – 18
C. 12 – 16
D. 16 – 24
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ अक्षर/अक्षरों को चुनिए।
A. CDFI
B. RSUX
C. JKMP
D. FGJM
दिए गये शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिये।
1. Jumbo Jet
2. Juggling
3. Justice
4. Jewel
5. Jealous
A. 54213
B. 23415
C. 12345
D. 42315
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गयी श्रृंखला में से लुप्त संख्या को चुनिए।
5, 9, 13, 17, 21, ?
A. 32
B. 26
C. 25
D. 29
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो शृंखला को पूरा करेगा।
XJ, WL, VN, UP, ?
A. TU
B. TR
C. ST
D. SU
लड़कों की एक पंक्ति में, दायें छोर से राहुल का स्थान 39वां है और बाएं छोर से पंकज का स्थान 53वां है। उनके स्थानों को परस्पर बदलने के बाद, दायें छोर से राहुल का स्थान 64वां हो जाता है। पंक्ति में कितने लड़के हैं?
A. 118
B. 117
C. 116
D. 120
दिए गए विकल्पों में से, वह शब्द चुनिए जिसे दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
RANKING
A. INK
B. RAIN
C. KING
D. ACTING
एक निश्चित कूट भाषा में, “PRANK” को “RUESQ” लिखा जाता है। उस कूट भाषा में “RATES” को किस प्रकार लिखा जायेगा?
A. XDTYF
B. ZFTDX
C. FDXTZ
D. TDXJY
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘-‘, ‘+’ को दर्शाता है, ‘+’, ‘x’ को दर्शाता है, ‘x’, ‘÷’ को दर्शाता है और ‘÷’, ‘-‘ को दर्शाता है। निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर ज्ञात कीजिये।
10 + 20 x 10 ÷ 20 – 8 = ?
A. 43
B. 9
C. 30
D. 8
निम्नलिखित समीकरण गलत है। समीकरण को सही करने के लिए कौन से दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
16 ÷ 8 – 5 x 2 + 6 = 9
A. + और x
B. + और ÷
C. – और +
D. ÷ और x
यदि 4!4 = 4, 14!2 = 8 और 10!18 = 14 है, तब 2!6 = ? का मान ज्ञात कीजिये।
A. 4
B. 8
C. 18
D. 12
निम्नलिखित में से कौन से पद दी गई सूची की प्रवृत्ति का पालन करते हैं?
BAAAAAA, AAAAAAB, ABAAAAA, AAAAABA, AABAAAA, ________.
A. ABAAABA
B. AAAABAA
C. BAAAAAA
D. AAAAABA
एक नदी दो शहरों A और B को जोड़ती है। यह नदी शहर A से दक्षिण की ओर 37 मील दूर बहती है, फिर पश्चिम की ओर मुड़ती है और 23 मील बहती है, फिर यह उत्तर की ओर मुड़ती है और 40 मील बहती है, फिर यह अपने दायीं ओर मुड़ती है और शहर B तक पहुँचने के लिए 23 मील बहती है। शहर B के संबंध में शहर A कहाँ है?
A. 3 मील दक्षिण में
B. 13 मील दक्षिण में
C. 3 मील उत्तर में
D. 13 मील उत्तर में
प्रश्न में दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। आपको तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा, यदि कोई, कथनों का अनुसरण करता है।
कथन I: सभी मोबाइल फ़ोन हैं।
कथन II: सभी फ़ोन उपकरण हैं।
निष्कर्ष I: कुछ फ़ोन उपकरण हैं।
निष्कर्ष II: कोई उपकरण फ़ोन नहीं है।
A. केवल I अनुसरण करता है
B. केवल II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D. ना तो निष्कर्ष I और ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
निम्न आकृति में, आयत इंजीनियरों को दर्शाता है, वृत्त कला समीक्षकों को दर्शाता है, त्रिभुज हास्य-कलाकारों को दर्शाता है और वर्ग एशियाईयों को दर्शाता है। अक्षरों का कौन सा समूह उन एशियाईयों को दर्शाता है जो कला समीक्षक और साथ ही इंजीनियर हैं?
A. ECB
B. AB
C. B
D. BH
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो शृंखला को पूरा करेगा।
PEN, MBK, JYH, GVE, ?
A. ESB
B. DRC
C. DSB
D. ERC
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गयी शृंखला में से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
101, 97, 93, 89, ?, 81
A. 85
B. 84
C. 83
D. 86
निम्नलिखित प्रश्न में तीन संख्याओं के चार समूह दिये गये हैं। प्रत्येक समूह में, दूसरी और तीसरी संख्या, पहली संख्या से एक तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से भिन्न पद को चुनिए।
A. (2, 22, 222)
B. (3, 33, 333)
C. (1, 11, 111)
D. (4, 44, 4444)
यदि एक दर्पण को MN रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति की सही छवि होगी?
A.
B.
C.
D.
प्रश्न आकृति में दिए गए खुले घन के आधार पर निम्न उत्तर आकृति में से कौन – सा घन नहीं बनाया जा सकता है?
A.
B.
C.
D.
एक शब्द दिए गये विकल्पों में से केवल संख्याओं के एक समूह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। विकल्पों में दिए गये संख्याओं के समूह, आव्यूहों में दर्शाए गये अक्षरों के दो वर्गों द्वारा प्रदर्शित किए गये हैं। आव्यूह – I के स्तंभ और पंक्तियों को 0 से 4 तक अंकित किया गया है और आव्यूह – II के स्तंभ और पंक्तियों को 5 से 9 तक अंकित किया गया है। इन आव्यूहों में एक अक्षर को पहले उसकी पंक्ति और फिर उसके स्तम्भ से दर्शाया जा सकता है, उदाहरण के लिए ‘A’ को 31, 23 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है और ‘P’ को 86, 97 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है। उसी प्रकार, आपको शब्द ‘KILT’ के लिए समूह को पहचानना है।
|
Matrix I |
|
Matrix II |
||||||||||
|
|
0 |
1 |
2 |
3 |
4 |
|
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
|
|
0 |
H |
J |
F |
F |
I |
5 |
Z |
V |
Q |
Y |
X |
|
|
1 |
C |
D |
F |
M |
H |
6 |
Y |
U |
W |
V |
X |
|
|
2 |
B |
H |
D |
A |
B |
7 |
V |
Z |
T |
V |
T |
|
|
3 |
K |
A |
L |
K |
C |
8 |
Y |
P |
R |
W |
W |
|
|
4 |
F |
J |
I |
F |
J |
9 |
N |
R |
P |
T |
X |
|
A. 33, 86, 33, 78
B. 14, 58, 22, 56
C. 30, 42, 32, 77
D. 21, 79, 42, 97
वह संख्या ज्ञात कीजिये जो 49 से उतनी ही बड़ी है जितनी 95 से छोटी है।
A. 23
B. 55
C. 72
D. 76
तंजीम अपने वेतन का 1/5 भाग अपने दोस्तों पर, वेतन का 1/10 भाग आवास पर खर्च करता है और वेतन के 1/4 भाग को बचाता है। अगर उसके पास 1800 रुपये बचे हैं
तब उसका आवास और बचत पर कुल खर्चा ज्ञात कीजिये।
A. 1,200 रु.
B. 1,400 रु.
C. 1,600 रु.
D. 1,800 रु.
(2 – 2z + z2) (2 + 2z – z2) का मान क्या है, जब z + 2/z = 2.
A. 0
B. 2
C. 4
D. 8
समीकरण \(x = {20 + {20 + {20 + {20 + } } } } \) ‘में x’ का मान ज्ञात कीजिये।
A. 4
B. 5
C. 20
D. 25
वह बिंदु जिस पर लंबवत द्विभाजक त्रिभुज के भुजाओं को प्रतिच्छेद करता है उसे किस रूप में जाना जाता है?
A. परिकेन्द्र
B. लम्बकेन्द्र
C. केन्द्रक
D. अंतःकेंद्र
एक समबाहु त्रिभुज के तीन शीर्षकों को घेरने वाले वृत्त की त्रिज्या 12 सेमी है समबाहु त्रिभुज की ऊंचाई (सेमी में) निर्धारित करें।
A. 12
B. 14
C. 18
D. 20
यदि P = 350 और Q = 600 है तो P, Q से कितना प्रतिशत कम है?
A. 41.67%
B. 58.33%
C. 71.42%
D. 35.33%
दो संख्याओं का अनुपात 5 : 4 है। यदि दोनों संख्याओं का योग 180 है तब सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिये।
A. 100
B. 80
C. 60
D. 75
P ने 35000 रुपये निवेश करके एक व्यवसाय आरम्भ किया और Q एक वर्ष के बाद 21,000 रुपये की राशि के साथ उससे जुड़ गया। व्यवसाय शुरू होने के दो साल बाद उन्होंने 26000 रुपये का लाभ अर्जित किया। लाभ में P का हिस्सा (रुपये में) क्या होगा?
A. 15000
B. 18000
C. 20000
D. 16000
यदि 31x + 31y = 403 तब X और Y का औसत क्या होगा?
A. 3.5
B. 5
C. 6.5
D. 13
7500 रुपये की राशि को दो भागों में विभाजित किया गया। प्रति वर्ष 12% की दर से पहले भाग का साधारण ब्याज 18% की दर से दूसरे भाग का साधारण ब्याज के बराबर है। एक वर्ष के लि पहले भाग पर ब्याज (रुपये में) क्या होगा?
A. 600
B. 360
C. 480
D. 540
एक कैलकुलेटर का विक्रय मूल्य 13924 रु. है और प्रतिशत लाभ 18% है। यदि विक्रय मूल्य 10266 रु. है, तो हानि प्रतिशत क्या होगी?
A. 17.2%
B. 13%
C. 14.9%
D. 11%
45% छूट देने के बाद रोहित बेल्ट पर 21% मुनाफा कमाता है। उसे वस्तु के लागत मूल्य से ऊपर कितनी कीमत को अंकित करना चाहिए?
A. 75%
B. 120%
C. 66%
D. 102%
√(513 – √144 – √81 – √64) का मान क्या होगा ?
A. 22
B. 21
C. 28
D. 19
दो नल P और Q क्रमश: 24 घंटे और 18 घंटे में एक टैंक भर सकते हैं। यदि दो नल सुबह 11 बजे खोले जाते हैं, तो नल P को किस समय (अपराह्न में) पर बंद कर दिया जाना चाहिए ताकि टैंक सुबह 2:00 बजे पूर्वाह्न तक पूरा भर जाये?
A. 5
B. 2
C. 3
D. 4
यदि अनुज 4 किमी/घंटा की दर से चलता है, तो वह 6 मिनट देर से अपने स्कूल तक पहुंचता है लेकिन यदि वह 5 किमी/घंटा की दर से चलता है, तो वह निर्धारित समय से 6 मिनट पहले पहुंचता है। उसके घर से उसके स्कूल की दूरी (किमी में) कितनी है?
A. 4
B. 3
C. 6
D. 3.5
किस वर्ष में विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण छात्रों की संख्या पिछले वर्ष में उत्तीर्ण छात्रों की तुलना में कम थी?
A. 2012
B. 2014
C. 2015
D. 2013
2017 और 2014 के बीच विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण छात्रों की संख्या में क्या अंतर था?
A. 6000
B. 5000
C. 4000
D. 3000
2012 में विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2011 में विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या से कितनी अधिक थी।
A. 350%
B. 100%
C. 200%
D. 250%
यदि विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाते हैं, तो पिछले तीन वर्षों में प्रमाण पत्रों की संख्या क्या है?
A. 16500
B. 15500
C. 14500
D. 13500
एक आयत की लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 24 सेमी और 7 सेमी है। इसके विकर्ण की लंबाई (सेमी में) क्या होनी चाहिए?
A. 50
B. 25
C. 28
D. 56
10.5 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की परिधि (सेमी में) ज्ञात कीजिये।
A. 84
B. 35
C. 70
D. 66
42 सेमी व्यास और 14 सेमी ऊंचाई वाले समकोणीय बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिये।
A. 4488
B. 4250
C. 4010
D. 4620
(2 – sin30°) का मान क्या है?
A. 3/2
B. \({3}{{ 2 }}\)
C. 2 – √3
D. \(( {2 3 – 6 } )2 2 \)
Δ PQR, Q पर समकोण है। यदि cos P = 5/13 है, तो cosec R का मान क्या है?
A. 13/5
B. 5/12
C. 5/13
D. 13/12
समानांतर अर्थव्यवस्था (काला धन) का अस्तित्व ________
A. अर्थव्यवस्था को और अधिक स्पर्धात्मक बनाता है।
B. मौद्रिक नीतियों को कम प्रभावी बनाता है।
C. आय और धन का बेहतर वितरण सुनिश्चित करता है।
D. लाभकारी निवेश में वृद्धि सुनिश्चित करता है।
‘गरीबी हटाओ’ और ‘स्थिरता के साथ विकास’, किसके मुख्य उद्देश्य थे?
A. प्रवाही योजना
B. चौथी पंचवर्षीय योजना
C. पांचवीं पंचवर्षीय योजना
D. 2 और 3 दोनों
“धमेक स्तूप” निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
A. बोधगया
B. सारनाथ
C. साँची
D. कौशाम्बी
असहयोग आंदोलन किस अवधि तक आयोजित किया गया था?
A. अप्रैल 1920 से फरवरी 1922
B. सितम्बर 1920 से फरवरी 1922
C. जून 1920 से दिसम्बर 1922
D. दिसम्बर 1920 से जून 1922
भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से नहीं गुजरती है?
A. केन्या
B. मेक्सिको
C. इंडोनेशिया
D. ब्राज़ील
निम्नलिखित में से किस राज्य/देश की सीमा अरुणाचल प्रदेश को नहीं छूती है?
A. असम
B. नागालैंड
C. भूटान
D. मणिपुर
अच्छन महाराज निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं?
A. वाद्य संगीत
B. नृत्य
C. चित्रकारी
D. लेखन
दिसम्बर 2017 में किस देश ने सूडान के साथ राष्ट्र में नाभिकीय ऊर्जा संयत्र बनाने के लिए समझौता किया है?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. रूस
D. भारत
केंद्र सरकार द्वारा स्वछता रैंकिंग 2017 में किस विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
A. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
B. हैदराबाद विश्वविद्यालय
C. ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय
D. मदुराई विश्वविद्यालय
नेपाल का क्षेत्रफल लगभग कितने वर्ग किलोमीटर का है?
A. 115187
B. 128540
C. 135789
D. 147181
इनमें से किसकी इलेक्ट्रॉन बंधुता सबसे कम है?
A. फ्लोरीन
B. क्लोरीन
C. ब्रोमिन
D. आर्गन
निम्न में से कौन सा/कौन से कथन अम्लों के लिए सही है/हैं?
I. वे लाल लिटमस के रंग को नीले में बदलते हैं।
II. वे नीले लिटमस के रंग को लाल में बदलते हैं।
III. इनका pH मान 7 से कम होता है।
A. केवल I और III
B. केवल II और III
C. केवल I
D. केवल II
भारत के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक, लेखापरीक्षा रिपोर्ट किसके समक्ष प्रस्तुत करते हैं?
A. भारत के राष्ट्रपति
B. भारत के प्रधानमंत्री
C. भारत के वित्त मंत्री
D. भारत के गृह मंत्री
दल-बदल विरोधी क़ानून को किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अंतर्गत पारित किया गया?
A. 41वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
B. 46वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
C. 48वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
D. 52वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
जब पौधों को प्रकाश-संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता नहीं होती है तो वे स्टोमेटा (रंध्र) को क्यों बंद कर लेते हैं?
A. कार्बन डाइऑक्साइड का संचय करने के लिए
B. पानी के क्षय को रोकने के लिए
C. संचित ऑक्सीजन को निस्तारित करने के लिए
D. कोई भी विकल्प सही नहीं है
अल्वेओली ______के भीतर मौजूद गुब्बारे के जैसी संरचनाएं हैं।
A. फेफड़े
B. गुर्दा
C. यकृत
D. हृदय
SAMPADA (कृषि-समुद्री प्रसंस्करण एवं कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टर विकास स्कीम) योजना का नाम बदलकर ‘PMKSY’ कर दिया गया है। ‘PMKSY’ में ’K’ क्या दर्शाता है?
A. किसान
B. कृत्रिम
C. कौशल
D. कल्याण
फ्रांस के बाद फोटोवोल्टिक राजमार्ग बनाने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन सा है?
A. चीन
B. जापान
C. जर्मनी
D. कनाडा
अगस्त 2017 में आरबीआई द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबंदी के तहत परिचालन से बंद की गई मुद्रा का कितना प्रतिशत सेंट्रल बैंक में लौट आया है?
A. 99
B. 90
C. 85
D. 80
19 सितंबर 2017 को, विधि मंत्रालय ने भगोड़ा आर्थिक अपराधियों विधेयक, 2017 को मंजूरी दे दी। यह FIU, वित्त विज्ञान के तहत प्रमुख तकनीकी स्नूप विंग, को भगोड़ा आर्थिक अपराधियों की घोषणा के लिए आवेदन करने के लिए अनुमति देगा। ‘FIU’ में ‘I’ क्या दर्शाता है?
A. इंटलेक्चुअल
B. इंटेलिजेंस
C. इन्सट्रक्शन
D. इंटरोडक्शन
एक बल्ब की पावर रेटिंग (वाट में) क्या होगी यदि 0.3 A की धारा इसके टर्मिनल में 240 V के विभवांतर से गुजरती है?
A. 800
B. 36
C. 400
D. 72
गति के समीकरण v = u + at में u क्या दर्शाता है?
A. प्रारंभिक वेग
B. अंतिम वेग
C. गतिज ऊर्जा
D. स्थितिज ऊर्जा
एक चक्रवात दुनिया के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसे जापान और फिलीपींस में ‘_______’ कहा जाता है।
A. फनल
B. व्हर्लपूल
C. ट्विस्टर
D. टाइफून
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
A) जूलियो ग्रांडा ने 2017 विश्व वरिष्ठ शतरंज चैंपियनशिप जीती।
B) टैन झोंगई ने 2017 विश्व जुनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती।
C) रूस ने गोल्फ 2017 प्लेयर्स चैंपियनशिप की मेजबानी की।
A. केवल A
B. केवल C
C. B और C दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
कॉलम या पंक्तियों को हटाने के लिए हम माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड में _______ के अंतर्गत डिलीट विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
A. मेनू
B. स्टैण्डर्ड टूलबार
C. टेबल मेनू
D. ड्राइंग टूलबार