निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से सम्बंधित शब्द जोड़ी चुनिए।
जहाज : पानी : : ? : ?
A. पटरी : ट्रेन
B. ट्रक : सड़क
C. जमीन : शेर
D. सड़क : साइकिल
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या समूह को चुनिए।
45 : 60 : : ? : ?
A. 25 : 30
B. 65 : 90
C. 35 : 45
D. 55 : 70
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर समूह को चुनिए।
MCG : NDH : : ? : ?
A. IOT : JPU
B. JMP : LOR
C. RTP : SUR
D. FPL : GQN
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ शब्द को चुनिए।
A. पानी
B. भाप
C. बर्फ
D. वाष्पीकरण
निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्याओं के समूह दिये गये हैं। (-) के बायीं ओर की संख्या (-) के दायीं ओर की संख्या से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से बेजोड़ को चुनिए।
A. 29 – 34
B. 32 – 37
C. 34 – 39
D. 24 – 28
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ अक्षर/अक्षरों को चुनिए।
A. BDF
B. LNP
C. TVX
D. JLP
दिए गये शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिये।
1. Wan
2. Want
3. Walker
4. Wag
5. Wake
A. 41523
B. 45312
C. 51243
D. 34521
दी गयी श्रृंखला में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिये।
9, 16, 13, 12, 17, 8, ?, ?
A. 21, 4
B. 4, 21
C. 9, 12
D. 12, 18
एक श्रृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो श्रृंखला को पूरा करेगा।
FL, IO, LR, ?, RX
A. OP
B. OU
C. PS
D. QT
विकास और रमन की वर्तमान आयु क्रमशः 6 : 5 के अनुपात में है। यदि रोहन की वर्तमान आयु 98 वर्ष है और विकास की वर्तमान आयु रोहन की वर्तमान आयु की 3/7 है, तो कितने वर्षों के बाद विकास और रमन की आयु 7 : 6 के अनुपात में होगी?
A. 6
B. 7
C. 5
D. 8
निम्नलिखित प्रश्न में, वह शब्द चुनिए जिसे दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
Headstrong
A. Gang
B. Head
C. Sead
D. Strong
एक निश्चित कूट भाषा में, “LATIN” को “ODWLQ” लिखा जाता है| इस कूट भाषा में “ROUTE” को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. HWXRU
B. URXWH
C. HTZAH
D. VRVLH
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘×’, ‘+’ को दर्शाता है, ‘÷’, ‘×’ को दर्शाता है, ‘-‘, ‘÷’ को दर्शाता है और ‘+’, ‘-‘ को दर्शाता है। निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर ज्ञात कीजिए।
13 + 8 × 2 ÷ 25 – 10 = ?
A. 46
B. 10
C. 49
D. 19
निम्नलिखित समीकरण गलत है। समीकरण को सही करने के लिए कौन से दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
26 – 2 × 30 ÷ 6 + 16 = 20
A. ÷ और ×
B. – और +
C. × और –
D. ÷ और –
यदि 3!5 = 30, 6!1 = 12 और 5!8 = 80, तो 2!2 का मान ज्ञात कीजिये?
A. 28
B. 12
C. 8
D. 32
निम्नलिखित में से कौन से पद दी गई सूची की प्रवृत्ति का पालन करते हैं?
XXXXXXY, XXXXXYY, XXXXYYY, XXXYYYY, XXYYYYY, ____________.
A. XXXXXXX
B. XXXXXXY
C. XYYYYYY
D. XXXXXYY
एक स्कूल बस 5 किमी पश्चिम में यात्रा करती है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ती है और 7 किमी यात्रा करती है, फिर पूर्व की ओर मुड़ती है और 5 किमी यात्रा करती है, फिर अपनी बाईं ओर मुड़ती है और 2 किमी यात्रा करती है। प्रारंभिक स्थिति के सन्दर्भ में अब यह कहाँ है?
A. 5 किमी दक्षिण
B. 9 किमी दक्षिण
C. 5 किमी उत्तर
D. 9 किमी उत्तर
निम्न प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिया गया कौन सा निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन I: सभी कार्ड लेबल हैं
कथन II: कोई भी पोस्टर लेबल नहीं है
निष्कर्ष I: कोई भी कार्ड पोस्टर नहीं है
निष्कर्ष II: कुछ पोस्टर कार्ड हैं
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
निम्न आकृति में आयत वेब डिज़ाइनर को दर्शाता है, वृत्त ब्लॉगर को दर्शाता है, त्रिभुज फोटोग्राफर को दर्शाता है और वर्ग क्रिकेटर को दर्शाता है। कौन-से अक्षरों का समूह उन वेब डिज़ाइनर को दर्शाता है जो क्रिकेटर हैं।
A. BH
B. IB
C. AG
D. EA
एक श्रृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो श्रृंखला को पूरा करेगा।
HRA, GQZ, FPY, EOX, ?
A. DNW
B. EMX
C. EOY
D. CMV
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गयी श्रृंखला में से लुप्त संख्या को चुनिए।
2, 5, 9, 14, 20, ?
A. 26
B. 27
C. 30
D. 31
निम्नलिखित प्रश्न में तीन संख्याओं के चार समूह दिये गये हैं। प्रत्येक समूह में, दूसरी और तीसरी संख्या, पहली संख्या से एक तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से भिन्न पद को चुनिए।
A. (3, 12, 14)
B. (4, 16, 13)
C. (6, 24, 19)
D. (5, 20, 16)
यदि एक दर्पण को MN रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति की सही छवि होगी?
A.
B.
C.
D.
प्रश्न आकृति में दिए गए खुले घन के आधार पर निम्न उत्तर आकृति में से कौन – सा घन नहीं बनाया जा सकता है?
A.
B.
C.
D.
एक शब्द दिए गये विकल्पों में से केवल संख्याओं के एक समूह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। विकल्पों में दिए गये संख्याओं के समूह, आव्यूहों में दर्शाए गये अक्षरों के दो वर्गों द्वारा प्रदर्शित किए गये हैं। आव्यूह – I के स्तंभ और पंक्तियों को 0 से 4 तक अंकित किया गया है और आव्यूह – II के स्तंभ और पंक्तियों को 5 से 9 तक अंकित किया गया है। इन आव्यूहों में एक अक्षर को पहले उसकी पंक्ति और फिर उसके स्तम्भ से दर्शाया जा सकता है, उदाहरण के लिए ‘B’ को 41, 32 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है और ‘Z’ को 57, 98 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है। उसी प्रकार, आपको शब्द ‘FARM’ के लिए समूह को पहचानना है।
|
आव्यूह-I |
|||||
|
|
0 |
1 |
2 |
3 |
4 |
|
0 |
I |
B |
A |
G |
J |
|
1 |
C |
H |
G |
C |
M |
|
2 |
H |
F |
I |
G |
M |
|
3 |
C |
K |
B |
A |
F |
|
4 |
F |
B |
F |
G |
J |
|
आव्यूह-II |
|||||
|
|
5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
|
5 |
Y |
Y |
Z |
U |
Q |
|
6 |
Y |
Y |
U |
O |
V |
|
7 |
Q |
Y |
Q |
X |
X |
|
8 |
O |
T |
P |
O |
R |
|
9 |
V |
U |
X |
Z |
N |
A. 23, 69, 13, 87
B. 21, 33, 89, 24
C. 20, 97, 12, 65
D. 14, 79, 32, 65
\(\{ {( {216} )^{2/3}}\; + \;{( {36} )^{1/2}}\} \) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 48
B. 38
C. 44
D. 42
20790 के अभाज्य गुणनखंड की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 7
B. 9
C. 11
D. 13
यदि \(p = {72 – {72 – {72 – {72 – } } } } \), तो 2p2 + 1 का मान ज्ञात कीजिए।
A. -129
B. -163
C. 129
D. 163
यदि \(x + y + z = 6\) और \(xy + zx + zy = 10\) है, तो x3 + y3 + z3 – 3xyz का मान ज्ञात कीजिए।
A. 16
B. 26
C. 36
D. 46
एक त्रिभुज ABC में, C से एक रेखा खींची जाती है जो बिंदु D पर AB को समद्विभाजित करती है। त्रिभुज DBC और ABC के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 1 ∶ 1
B. 2 ∶ 1
C. 1 ∶ 2
D. 1 ∶ 3
एक समकोण त्रिभुज ABC, जो B पर समकोण है, जिसका क्षेत्रफल 46 वर्ग इकाई है। बिंदु A से एक माध्यिका खींची गयी है जो BC को D पर काटती है। त्रिभुज ABD का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 23
C. 46
D. 88
X और Y ने एक परीक्षा देते हैं। उनके अंकों का अंतर 45 है और उनके अंकों का अंतर अधिकतम अंक का 15% है। परीक्षा के लिए अधिकतम अंक क्या हैं?
A. 180
B. 450
C. 150
D. 300
यदि P : Q : R = 6 : 7 : 8 और R : S = 3 : 5 है, तो P : S क्या है?
A. 18 : 25
B. 9 : 20
C. 11 : 24
D. 16 : 45
11% चीनी सामर्थ वाले मिश्रण को 25% सामर्थ वाले चीनी के मिश्रण के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए जिससे 13% चीनी सामर्थ वाला एक नया मिश्रण मिल सके?
A. 5 : 1
B. 6 : 1
C. 7 : 2
D. 10 : 3
90, 250, 240, 204, और 616 का औसत क्या है?
A. 280
B. 210
C. 230
D. 255
एक राशि साधारण ब्याज पर निवेश करने पर 2 वर्ष और 6 महीने में स्वयं की 13/10 गुना हो जाती है। ब्याज की वार्षिक दर (प्रतिशत में) क्या है?
A. 10
B. 15
C. 12
D. 18
किसी वस्तु के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 5: 3 है। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 40
B. 20
C. 66.66
D. 33.33
एक दुकानदार निम्नलिखित 3 योजनाओं का प्रस्ताव देता है। कौन सी योजना में अधिकतम छूट प्रतिशत है?
I. 30% और 20% की दो क्रमिक छूट
II. 4 खरीदें और 7 पाएँ
III. 4 खरीदें और 3 मुफ्त पाएँ
A. केवल I
B. केवल III
C. केवल II और III
D. सभी बराबर है।
यदि \({4^x} = [7]{{1024}}\) है, तो x का मान क्या है?
A. 5/7
B. 4/7
C. 3/7
D. 6/7
12 पुरुष या 30 लड़के एक कार्य को 72 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 48 पुरुष और 24 लड़कों उसी कार्य को पूरा करने के लिए कितने दिन लेंगे?
A. 20
B. 18
C. 15
D. 25
एक ट्रेन एक स्थान P से सुबह 10:00 बजे चलना आरंभ करती है और अन्य स्थान Q पर, उसी दिन शाम 5:30 बजे पहुँचती है। यदि ट्रेन की गति 50 किमी/घंटा है, तो ट्रेन द्वारा तय की गयी दूरी (किमी में) क्या होगी?
A. 424
B. 390
C. 375
D. 225
किस वाशिंग मशीन ब्रांड की बिक्री दूसरी सबसे उच्चतम थी?
A. G
B. D
C. C
D. A
ब्रांड G और ब्रांड A की बिक्री का अनुपात क्या है?
A. 9 : 4
B. 1 : 2
C. 2 : 1
D. 4 : 9
ब्रांड D की बिक्री ब्रांड B की तुलना में ________ से अधिक थी।
A. 300%
B. 75%
C. 100%
D. 200%
यदि बिक्री के आंकड़े में टैक्स शामिल नहीं है, तो 18% टैक्स की दर से सभी 7 ब्रांडों की वॉशिंग मशीनों की बिक्री पर कितने टैक्स (रुपये में) भुगतान करना होगा?
A. 28,800
B. 2,70,000
C. 2,88,000
D. 27,000
वर्ग का क्षेत्रफल 42.25 सेमी² है इसका परिमाप (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 52
B. 26
C. 28
D. 56
यदि अर्धवृत्त का परिमाप 72 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल (सेमी² में) ज्ञात कीजिए।
A. 308
B. 616
C. 160
D. 320
घन का आयतन 274.625 सेमी³ है। इसकी भुजा (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 7.5
B. 6.5
C. 5.5
D. 3.5
ΔXYZ, Y पर समकोण है। यदि ∠X = 45° है, तो (cosec Z + √3/2) का मान ज्ञात कीजिए।
A. (2√2 + √3)/2
B. 5/6
C. (1 + 2√3)/2
D. (√2 + 1)/√2
ΔXYZ, Y पर समकोण है यदि sin X = 4/5 तो cos Z का मान ज्ञात कीजिए।
A. 3/4
B. 5/3
C. 4/5
D. 4/3
एक विकासशील देश वो होता है जहाँ ________है।
A. स्थिर कीमतों पर GNP बढ़ती
B. मौजूदा कीमतों पर GNP बढ़ती
C. स्थिर कीमतों पर GNP स्थिर रहती
D. कोई विकल्प सही नहीं है।
भारत में 1867-68 में प्रति व्यक्ति आय 20 रूपए थी, पहली बार इसकी गणना___________ द्वारा की गयी थी।
A. एम. जी. रानडे
B. सर डब्ल्यू. हंटर
C. आर. सी. दत्त
D. दादाभाई नौरोजी
निम्नलिखित शासकों में से कौन ‘संगम काल के चेर राज्य’ से संबंधित नहीं था?
A. नेडियन
B. उथियाँ चेरालाथन
C. नेदुम चेरालाथन
D. नेदुम
निम्नलिखित में से कौन सा राज्य अकबर के साम्राज्य में शामिल नहीं था?
A. काबुल
B. अवध
C. लाहौर
D. बीजापुर
पृथ्वी की उपसौर स्थिति किस महीने में होती है?
A. जून
B. जनवरी
C. सितंबर
D. मार्च
मैकमोहन रेखा, जो भारत और चीन के बीच की सीमा निर्धारित करती है, निम्नलिखित में से किस राज्य की उत्तरी सीमा तक खींची गयी है?
A. जम्मू-कश्मीर
B. उत्तर प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश
संगीत उस्ताद तानसेन के गुरु कौन थे?
A. बिसालदेव
B. हरिदास
C. संत ज्ञानेश्वर
D. रामानुज
बांग्लादेश और भारत के बीच नवंबर 2017 में ‘संप्रीति’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस स्थान पर किया गया था?
A. मिजोरम
B. मध्य प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. कोई विकल्प सही नहीं है।
निम्नलिखित में से किसको हॉकी में अपने योगदान के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार 2017’ से सम्मानित किया गया है?
A. एस. वी. सुनील
B. पी. ए. रफेल
C. सरदार सिंह
D. विक्रम नेगी
म्यांमार दक्षिणपूर्व एशिया में _________ सबसे बड़ा देश है।
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पांचवां
सिंथेटिक फाइबर के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सत्य है?
I. वे आग पकड़ने के बाद पिघल जाते हैं।
II. वे अधिक टिकाऊ होते हैं।
III. वे पेट्रोकेमिकल्स का उपयोग करके कई प्रक्रियाओं द्वारा तैयार किए जाते हैं।
A. केवल I और II
B. केवल I और III
C. केवल II और III
D. I, II और III सभी
कोयला प्रसंस्करण से निम्नलिखित में से कौन सा उत्पाद प्राप्त किया जा सकता है?
A. कोक
B. कोलतार
C. कोल गैस
D. सभी विकल्प सही हैं।
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने पर कोई नागरिक भारत के सर्वोच्च न्यायालय तक जा सकता है?
A. अनुच्छेद 21
B. अनुच्छेद 1
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 226
नगर पालिकाओं के सदस्य कितनी अवधि के लिए चुने जाते हैं?
A. दो वर्ष
B. तीन वर्ष
C. पांच वर्ष
D. छह वर्ष
निम्नलिखित में से कौन ऐसे जीव का एक उदाहरण नहीं है जो पूरे खाद्य पदार्थ को मुंह के रास्ते अंदर ले जाता है और इसे अपने शरीर के अंदर तोड़ता है?
A. मशरूम
B. मछली
C. सांप
D. छिपकलियां
लक्षणों की विरासत के नियमों के अनुसार प्रत्येक बच्चे में प्रत्येक विशेषता के कितने संस्करण होंगे?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
जुलाई 2017 में, भारत सरकार ने ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना’ के वित्तीय वर्ष में व्यक्तियों के लिए निवेश सीमा में ______ की वृद्धि की है।
A. 5 किलो
B. 4 किलो
C. 6 किलो
D. 10 किलो
स्वदेशी विकसित परिवहन विमान SARAS के नए उन्नत संस्करण, SARAS PT1N ने _______से अपनी पहली उड़ान भरी।
A. हैदराबाद
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरु
D. चेन्नई
अप्रैल 2017 में, GDP गणना के लिए आधार वर्ष को बदलने के लिए घोषणा की गई थी। नया आधार वर्ष ______ होगा।
A. 2011-12
B. 2015-16
C. 2017-18
D. 2016-17
10 अप्रैल 2017 को, लोकसभा ने संविधान (123वां संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया। विधेयक में एक नया अनुच्छेद 342-A डालने का प्रस्ताव है जो निम्नलिखित में से किसको राज्य / संघ शासित प्रदेश के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची को सूचित करने का अधिकार देता है?
A. प्रधान मंत्री
B. राष्ट्रपति
C. उपाध्यक्ष
D. वित्त मंत्री
किसी बल के प्रयोग के कारण एक 3 किलो द्रव्यमान वाली वस्तु का त्वरण 5 सेकंड में 10 मीटर/सेकेंड से 20 मीटर/सेकेंड तक बढ़ जाता है। इस बल के परिमाण की गणना करें (N में)।
A. 6
B. 18
C. 12
D. 36
किसी वस्तु की प्रारंभिक स्थिति से अंतिम स्थिति तक मापी गई की सबसे छोटी दूरी __________ कहलाती है।
A. गति
B. दिशा
C. वेग
D. विस्थापन
मौसम रिपोर्ट सरकार के ________ विभाग द्वारा तैयार की जाती है।
A. पारिस्थितिक
B. मौसम विज्ञान
C. आर्थिक
D. टॉपोलॉजिकल
नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा सत्य है?
A) 2017 में, स्टीफन करी ने NBA टीम मिल्वौकी बक्स के लिए खेला।
B) सेबेस्टियन वेटेल ने फ़ॉर्मूला वन 2017 सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स जीता।
C) रोजर फेडरर ने टेनिस 2017 मियामी ओपन मेन सिंगल्स जीता।
A. केवल C
B. B और C
C. A और C
D. A, B और C
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फ़ाइल, एडिट, व्यू इत्यादि ________ में दिया जाता है।
A. स्टैण्डर्ड टूलबार
B. मेनू बार
C. फोर्मैटिंग टूलबार
D. स्टेटस बार