SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 20 Shift3

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द जोड़ी को चुनिए।

आरी : बढ़ई :: ? : ? 
A. कलम : सैनिक
B. तलवार : मूर्तिकार
C. छुरी: खेती
D. कुल्हाड़ी: लकड़हारा

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित जोड़ी को चुनिए।

69 : 87 :: ? : ?
A. 77 : 97
B. 117 : 135 
C. 95 : 107
D. 121 : 145

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर जोड़ी को चुनिए।

SQM : RPL :: ? : ?
A. KCN : JBO
B. DQA : CPB
C. BSU : ART 
D. PYC : OXD 

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ शब्द को चुनिए।
A. लाल
B. हरा
C. सफेद
D. चित्रकारी

निम्नलिखित प्रश्न में, चार संख्या के जोड़े दिए गए हैं। (-) के बाईं तरफ की संख्या कुछ तर्क/नियम/संबंध के साथ (-) के दाहिने तरफ की संख्या से संबंधित है। तीन समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर समान हैं। जोड़े में से बेजोड़ का चयन करें।
A. 16 – 32
B. 24 – 48 
C. 36 – 72
D. 32 – 66

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से बेजोड़ शब्द को चुनिए।
A. GEC
B. NLJ
C. OMK
D. YWN

निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिये।

1. Clump 2. Clown 3. Climax 4. Clumsy 5. Climb
A. 32541
B. 41523
C. 35214
D. 45213

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या का चयन करें।

2, 3, 4, 9, 16, 29, 54, ? 
A. 109
B. 99
C. 87
D. 117

एक श्रंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प को चुनिए जो श्रंखला को पूरा करेगा।

E, I, M, ?, U, Y
A. Q
B. R
C. T
D. S

R और S की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 3 : 2 है। यदि H की वर्तमान आयु 117 वर्ष है और R की वर्तमान आयु H की वर्तमान आयु की 4/13 है, तब R और S की आयु कितने वर्षों के बाद 15 : 11 के अनुपात में होगी?
A. 9
B. 6
C. 7
D. 8

दिए गए विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जिसे दिए गए शब्द का प्रयोग कर के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।

Represhensible
A. Repair
B. Hen
C. Rise
D. Ripe

एक निश्चित कूट भाषा में “FUMIC” को ““6211393” और “STEAM” को “19205113” लिखा गया है। उस कूट भाषा में “PROP” कैसे लिखा जाता है?
A. 714812
B. 6159134
C. 16181516
D. 1271418

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘×’ , ‘+’ को दर्शाता है, ‘÷’, ‘×’ को दर्शाता है, ‘-‘, ‘÷’ को दर्शाता है और ‘+’ ,’-‘ को दर्शाता है निम्रलिखित प्रश्नों का उत्तर ज्ञात करें

20 ÷ 12 – 30 + 10 × 10 = ?
A. 8
B. 25
C. 14
D. 21

निम्नलिखित समीकरण गलत है। समीकरण को सही करने के लिए कौन से दो संकेतों की अदला – बदली की जानी चाहिए?

32 ÷ 16 – 5 × 8 + 2 = 13
A. + और ÷ 
B. + और ×
C. – और +
D. ÷ और ×

यदि 6@16 = 11, 2@14 = 8 और 8@8 = 8 हैं, तब 10@18 का मान ज्ञात कीजिये।
A. 4
B. 6
C. 12
D. 14

निम्रलिखित में कौन सा पद दी गई सूचि का अनुसरण करता है?

BAAAAABA, BAAAABAA, BAAABAAA, BAABAAAA, BABAAAAA, ________. 
A. BAAAAAAB
B. BAAAAABA
C. BBAAAAAA
D. BAAAABAA

एक बूढ़ा आदमी अपने दैनिक चलने की दिनचर्या शुरू करता है। वह 2 किमी पूर्व चलता है, फिर उत्तर में मुड़ जाता है और 1 किमी चलता है, फिर पश्चिम की ओर जाता है और 2 किमी चलता है, फिर अपने दाहिने मुड़ जाता है और 1.5 किमी चलता है। वह अब शुरुआती स्थिति के संबंध में कहाँ है?
A. 0.5 किमी उत्तर
B. 2.5 किमी दक्षिण
C. 0.5 किमी दक्षिण
D. 2.5 किमी उत्तर

निम्न प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिये गये निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 23 Shift3 part2

कथन I: कोई नल टोंटी नहीं हैं

कथन II: कुछ वाल्व नल हैं

निष्कर्ष I: सभी टोंटी वाल्व हैं

निष्कर्ष II: सभी वाल्व टोंटी हैं
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

निम्न आकृति में आयत हेयरस्टायलिस्ट को दर्शाता है, वृत्त धावकों को दर्शाता है, त्रिभुज गोताखोरों को दर्शाता है और वर्ग पिताओं को दर्शाता है। पिता जो गोताखोर हैं उन्हें कौन – से अक्षरों का समूह दर्शाता है?

A. BA
B. AC
C. HA
D. GA

एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करेगा।

RFT, QDQ, PBN, OZK, ?
A. LVF
B. KUE
C. MWG
D. NXH

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए अनुक्रम में से लुप्त संख्या को चुनिए।

52, 41, 32, 25, ?, 17 
A. 21
B. 20
C. 18
D. 19

निम्नलिखित प्रश्न में, तीन संख्याओं के चार समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में दूसरी और तीसरी संख्या किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा प्रथम संख्या से संबंधित है। तीन समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर समान हैं। दिए गए विकल्पों में बेजोड़ का चयन करें।
A. (6, 19, 30)
B. (9, 29, 45)
C. (11, 34, 55)
D. (13, 40, 65)

यदि एक दर्पण को MN रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति की सही छवि होगी?

A.
B.
C.
D.

प्रश्न आकृति में दिए गए खुले घन के आधार पर निम्न उत्तर आकृति में से कौन – सा घन नहीं बनाया जा सकता है?

A.
B.
C.
D.

एक शब्द दिए गये विकल्पों में से केवल संख्याओं के एक समूह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। विकल्पों में दिए गये संख्याओं के समूह, आव्यूहों में दर्शाए गये अक्षरों के दो वर्गों द्वारा प्रदर्शित किए गये हैं। आव्यूह – I के स्तंभ और पंक्तियों को 0 से 4 तक अंकित किया गया है और आव्यूह – II के स्तंभ और पंक्तियों को 5 से 9 तक अंकित किया गया है। इन आव्यूहों में एक अक्षर को पहले उसकी पंक्ति और फिर उसके स्तम्भ से दर्शाया जा सकता है, उदहारण के लिए C’ को 23,40, आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है और ‘X’ को 66, 69 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है। उसी प्रकार, आपको ‘DUNG’ शब्द के लिए समूह को पहचानना है।

आव्यूह I

 

आव्यूह II

 

0

1

2

3

4

 

5

6

7

8

9

0

M

A

E

L

M

5

V

Y

U

S

S

1

C

G

M

J

K

6

P

X

Q

O

R

2

F

B

I

C

F

7

N

V

V

O

Q

3

F

A

L

J

I

8

S

Q

U

T

U

4

C

L

D

K

F

9

Q

X

S

V

Z

A. 31, 76, 24, 96
B. 20, 59, 41, 88
C. 33, 68, 31, 75
D. 42, 57, 75, 11

जक \({( {159} )^{144}} + {( {114} )^{123}} – {( {110} )^{510}} + {( {213} )^{25}}\) में इकाई अंक ज्ञात कीजिये।
A. 3
B. 4
C. 7
D. 8

यदि \({{256}}{{0.256}} = {{25.6}}{x}\) है, तब x का मान क्या होगा?
A. 2.56
B. 25.6 
C. 0.256
D. 0.0256

यदि \(x = {15 {15 {15 {15 {15} } } } } . \) और x > 0, तब x2 + 4 का मान ज्ञात कीजिये।
A. 125
B. 179
C. 200
D. 229

दो समीकरणों x – 4y = 0 और 4x + 3y = 19 का एक हल (a, b) है। \({{ab}}{{a\; + \;4b}}\) का मान ज्ञात कीजिये।
A. 1/4
B. 1/2
C. 1
D. 23

एक त्रिभुज के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. यदि त्रिभुज सर्वांगसम हैं तो उनका क्षेत्रफल समान होगा।
B. यदि दो समरूप त्रिभुजों का क्षेत्रफल समान है तब त्रिभुज सर्वांगसम हैं।
C. दो सर्वांगसम त्रिभुज हमेशा एक दूसरे के समरूप होते हैं।
D. सभी विकल्प सही हैं।

यदि त्रिभुज की भुजाएँ क्रमशः 6, 12 और 13 इकाई हैं, तब त्रिभुज को उसके प्रकार से वर्गीकृत कीजिये।
A. समकोण त्रिभुज
B. अधिक कोण त्रिभुज
C. न्यून कोण त्रिभुज
D. इनमें से कोई नहीं

आयुश और अभिषेक का वजन 6 : 11 के अनुपात में है। अभिषेक के वजन में 25% वृद्धि तथा आयुश और अभिषेक के कुल वजन में 40% की वृद्धि होती है। यदि कुल वजन 119 किग्रा हो जाता है, तो वृद्धि के बाद आयुश का वजन (किग्रा में) कितना होगा?
A. 45.5
B. 30
C. 50.25
D. 47.75

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 17 Shift2

एक बक्से में 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रुपये के सिक्के हैं और उनका मूल्य क्रमशः 15 : 4 : 2 के अनुपात में है। यदि कुल 112 सिक्के हैं, तो बक्से में 2 रुपये के कितने सिक्के हैं?
A. 32
B. 48
C. 64
D. 24

एक मिश्रण में द्रव A और द्रव B, 5 : 4 के अनुपात में हैं। यदि 2 लीटर द्रव B इसमें मिश्रित किया जाता है, तब द्रव A और द्रव B का अनुपात 7 : 6 हो जाता है। मिश्रण में द्रव A की मात्रा (लीटर में) कितनी है?
A. 32
B. 35
C. 40
D. 42

10 संख्याओं का औसत 14 है। यदि प्रत्येक संख्या को 6 से गुणा किया जाए, तो नया औसत क्या होगा?
A. 70
B. 84
C. 56
D. 92

एक मूलधन पर साधारण ब्याज 25 वर्षों में मूलधन का 5/9 है। वार्षिक ब्याज दर (प्रतिशत में) कितनी है?
A. 25/9
B. 9/2 
C. 20/9
D. 15/4

यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य और क्रय मूल्य क्रमश: 684.25 रुपये और 595 रुपये है, तो लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 15
B. 10
C. 12.5
D. 20

एक पुस्तक का अंकित मूल्य 4200 रुपये है। दुकानदार ग्राहक को 25% और y% की दो क्रमिक छूट देता है। यदि ग्राहक पुस्तक के लिए 2898 रुपये का भुगतान करता है, तो y का मान (प्रतिशत में) क्या है?
A. 7
B. 8
C. 6
D. 5

[(√529) + (√5.29) + (√0.0529)] का मान क्या है?
A. 25.323
B. 25.53
C. 23.253
D. 23.53

P और Q ने 7200 रुपये में एक कार्य करने के लिए लिया। P अकेले इस कार्य को 20 दिनों में और Q अकेले इसे 12 दिनों में पूरा कर सकता है। R की सहायता से इन्होंने 5 दिनों में कार्य पूरा कर दिया। R का हिस्सा (रुपये में) कितना है?
A. 1800
B. 2400
C. 2800
D. 2600

एक नाव 143 किमी की दूरी को धारा के प्रतिकूल 13 घंटों में और समान दूरी को धारा के अनुकूल 11 घंटों में तय करती है। स्थिर जल में नाव की गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. 10
B. 12
C. 14
D. 8

पिछले वर्ष की तुलना में किस वर्ष में इस्पात का उत्पादन कम था?
A. 2013
B. 2014
C. 2012
D. 2016

वर्ष 2011 और 2015 के बीच इस्पात उत्पादन में (लाख टन में) क्या अंतर था?
A. 10
B. 5
C. 15
D. 20

2012 में इस्पात उत्पादन 2015 से ________ अधिक था।
A. 80%
B. 73.6%
C. 200%
D. 260%

यदि 1 टन स्टील का लागत मूल्य 30,000 रुपये है, तो वर्ष 2017 में स्टील उत्पादन की लागत (बिलियन रुपये में) क्या थी?
A. 240
B. 3000 
C. 2400
D. 300

एक वर्ग का परिमाप 26 सेमी है। इसका क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिये।
A. 42.25
B. 84.5
C. 39.25
D. 78.5

एक वृत्त का क्षेत्रफल 616 वर्ग सेमी है। इसकी त्रिज्या (सेमी में) ज्ञात कीजिये।
A. 14
B. 28
C. 11
D. 22

14 सेमी व्यास वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये।
A. 616
B. 910
C. 511
D. 1025

(1/√3 – sin 45°) का क्या मान है?
A. 1/2√3
B. (√2 – √3)/√6
C. 1 – √2
D. (4 – √3)/2

ΔPQR में कोण Q की माप 90° है। यदि cotP = 8/15, और PQ = 4 सेमी है, तब भुजा PR की लम्बाई (सेमी में) क्या है?
A. 8.5
B. 7.5
C. 5
D. 4

आईएमएफ में मतदान अधिकार ___________ के आधार पर दिये जाते हैं।
A. एक देश एक मतदान
B. विश्व आय में देश की आय के हिस्से का अनुपात
C. प्रत्येक देश द्वारा दिए गए योगदान का अनुपात
D. समय-समय पर देशों को आवंटित कोटा का अनुपात

भूमि सुधार का उद्देश्य ___________ करना था।
A. उत्पादन में वृद्धि
B. ग्रामीण जनसंख्या की क्रय शक्ति में वृद्धि
C. आर्थिक विकास के साथ वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करना
D. सभी विकल्प सही हैं।

कार्स्ट समतल-भूमि प्रदेशों में स्थित अवशिष्ट अवशोषित माउंड को क्या कहा जाता है?
A. मोनाडॉक
B. पेडीप्लेन
C. हुम
D. कोई भी विकल्प सही नहीं है।

प्रायद्वीपीय भारत की निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी शेष तीन नदियों से अलग है?
A. नर्मदा
B. कावेरी
C. कृष्णा
D. गोदावरी

See also  SSC CHSL 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 4 Shift1 part2

निम्नलिखित हड़प्पा स्थलों में से किसमें कब्र में दो लोगों के शव पाए गये?
A. मोहनजोदाड़ो
B. हडप्पा
C. चन्हुदड़ो 
D. लोथल

भारतीय परिषद अधिनियम, 1892 किस योजना पर आधारित थी?
A. नॉर्थब्रुक योजना
B. डफरिन योजना
C. रिपोन योजना
D. ग्लेडस्टोन योजना

नंदलाल बोस ने किस क्षेत्र में प्रसिद्धि अर्जित की?
A. चित्रकारी
B. लोक कला
C. नृत्य
D. राजनीति

अक्टूबर 2017 में किस देश ने 2018 से पहली बार महिलाओं को तीन खेल स्टेडियमों में जाने की अनुमति दे दी है?

A. संयुक्त अरब अमीरात
B. कतर
C. सऊदी अरब
D. कुवैत

जनवरी 2018 में, अजीज अंसारी किस भारतीय कॉमेडी सीरीज के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई तथा पहले भारतीय-अमेरिकी बने?

A. पेरेंट ट्रैप
B. रनिंग नॉर्थ
C. मास्टर ऑफ नन
D. गोन विद् द वाइंड

श्रीलंका के राष्ट्र गान के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?
A. आनंद समरकंद
B. कुमारतुंगा मुनिदासा
C. सिरी गनसिंघे
D. पी. बी. जयासीक्रा

निम्नलिखित में से कौन सा समूह न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत का अनुसरण नहीं करता है?
A. Li, Na
B. Be, Mg
C. C, Si
D. Mn, Hg

निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक पदार्थ का उदाहरण है?
A. मैंगनीज
B. वायु
C. ओजोन
D. अमोनिया गैस

73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की कौन सी अनुसूची को शामिल किया गया था?
A. आठवीं अनुसूची
B. नौवीं अनुसूची
C. दसवीं अनुसूची
D. ग्यारहवीं अनुसूची

भारत में, निम्नलिखित में से किसमें संसद के विशेष बहुमत और राज्यों की सहमति से संशोधन किया जा सकता है?

I. राष्ट्रपति का चुनाव और उसकी शैली

II. सातवीं अनुसूची में कोई भी सूची

III. मौलिक अधिकार में संशोधन

A. सिर्फ I
B. सिर्फ II
C. I और II दोनों
D. I, II और III सभी

रक्त एक संयोजी ऊतक है जो किस प्रकार के इंटरसेल्युलर मैट्रिक्स में सन्निहित है?
A. जेली की तरह
B. द्रव
C. घना
D. कोई भी विकल्प सही नहीं है

वृक्षों की छाल पर धीरे-धीरे बढ़ने वाले रंगीन धब्बे नामक सहजीवी जीवन रूपों के उदाहरण हैं।
A. एफिड्स
B. बगुला
C. कवक
D. श्रिम्प

17 अक्टूबर 2017 को, किसने लिंग पक्षपात को समाप्त करने के लिए ‘वुमेन फॉर वुमेनः# IAmThatWomen’ ऑनलाइन अभियान का शुभारम्भ किया?

A. निर्मला सीतारमण
B. सुषमा स्वराज
C. सोनिया गांधी
D. मेनका गांधी

9 दिसंबर 2017 को भारत ने खुद को किस आँखों के संक्रामक रोग से मुक्त घोषित किया गया था?

A. ब्लेफेराइटिस
B. चालाज़िया
C. पिंकआई
D. ट्रेकोमा

25 अक्टूबर 2017 को सरकार ने सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों के लिए एक पुनर्पूंजीकरण योजना घोषित की। बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए कितनी राशि घोषित की गई थी?

A. 3.11 लाख करोड़ रुपये
B. 5.1 लाख करोड़ रुपये
C. 2.11 लाख करोड़ रुपये
D. 7 लाख करोड़ रुपये

22 नवंबर 2017 को कैबिनेट ने देश के कितने जिलों में पैन इंडिया कवरेज के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के विस्तार को मंजूरी दी?

A. 640
B. 820
C. 1000
D. 1100

प्रतिरोधक 800 Ω के एक गर्म हो रहे तत्व में उत्पन्न उष्मा (J में) कितनी होती है जब 0.2 A का विद्युत प्रवाह 40 सेकंड के लिए इसके माध्यम से गुजरता है?

A. 6400
B. 1280
C. 640
D. 3200

जब किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो इसकी अधिकतम ऊंचाई पर इसकी __________ होती है।
A. स्थितिज ऊर्जा शून्य
B. गति अधिकतम
C. गतिक ऊर्जा शून्य
D. गुरुत्वाकर्षण बल अधिकतम

_______ ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देती है इसलिए इसे ग्रीनहाउस गैस कहा जा सके।
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन
C. हाइड्रोजन
D. मीथेन

नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा कथन सही है?

A) संयुक्त अरब अमीरात ने टेनिस 2017 एटीपी (ATP) वर्ल्ड टूर फाइनल की मेजबानी की।

B) 2017 में, पर मर्टसेकर ने प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड का नेतृत्व किया।

C) 2017 में, स्टीफन करी एनबीए (NBA) टीम गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के लिए खेले।

A. सिर्फ A
B. सिर्फ B
C. सिर्फ C
D. A, B और C

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में, Ctrl + राइट ऐरो की स्प्रेडशीट पर _______ सेल की ओर ले जाती है।
A. कॉलम के अंत
B. पंक्ति के अंत
C. एक सेल के बाएं
D. एक सेल के दाएं

Leave a Comment

error: