SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 5 Shift2

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से संबंधित शब्द युग्म का चयन कीजिए।

विद्युत धारा : एंपियर ∷ ? : ?

A. वायु : किलोग्राम
B. कार्य : जूल
C. दाब : गति
D. तापमान : मीटर

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या का चयन कीजिए।

14 : 16 22 : ?

A. 26
B. 29
C. 24
D. 28

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से संबंधित अक्षर/अक्षरों का चयन कीजिए।

ART : BSU MRV : ?

A. KFT
B. NSW
C. MFG
D. NRV

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से भिन्न शब्द का चयन कीजिए।
A. कार
B. साइकिल
C. टायर
D. ट्रक

निम्नलिखित प्रश्न में, चार संख्याओं के समूह दिये गये हैं। (-) के बायीं ओर की संख्या, (-) के दायीं ओर की संख्या से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से भिन्न का चयन कीजिए।​

A. 10 – 121
B. 12 – 169
C. 14 – 225
D. 16 – 279

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से भिन्न अक्षर/अक्षरों का चयन कीजिए।
A. RTVX
B. GIKM
C. DFIK
D. LNPR

दिए गये शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिये।

1. Journey

2. Judge

3. Jingling

4. Jingle

5. Judgement

A. 32541
B. 53142
C. 43125
D. 15342

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गयी शृंखला में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिये।

11, 13, 16, 18, 21, ?

A. 29
B. 25
C. 27
D. 23

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो श्रृंखला को पूरा करेगा।

IM, JO, KQ, LS, ?

A. NV
B. MU
C. MY
D. NT

लड़कों की एक पंक्ति में, पुनीत का बाएं छोर से स्थान 33वां है और दाएं छोर से अंकित का स्थान 25वां है। उनके स्थानों को बदलने के पश्चात, पुनीत का स्थान बाएं छोर से 45वां हो जाता है। पंक्ति में कितने लड़के हैं?
A. 70
B. 71
C. 69
D. 74

निम्नलिखित प्रश्न में, उस शब्द का चयन कीजिए जिसे दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।

Threatened

A. Heart
B. Detain
C. Treat
D. Heated

एक निश्चित कूट भाषा में, “book is tough” को “fu la mi” लिखा जाता है, “tough can easy” को “fu muk po” लिखा जाता है और “easy not book” को “ti po la” लिखा जाता है। इस कूट भाषा में “tough” के लिए क्या कूट होगा?

A. mi
B. po
C. la
D. fu

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘-‘, ‘+’ को दर्शाता है, ‘+’, ‘x’ को दर्शाता है, ‘x’, ‘÷’ को दर्शाता है और ‘÷’, ‘-‘ को दर्शाता है। निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर ज्ञात कीजिये।

2 – 12 + 10 x 5 ÷ 12 = ?

A. 32
B. 8
C. 4
D. 14

निम्नलिखित समीकरण गलत है। समीकरण को सही करने के लिए कौन से दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?

1 ÷ 14 × 30 + 20 – 10 = 12

A. – और +
B. ÷ और x
C. × और –
D. + और ÷ 

यदि 8 * 2 = 3, 14 * 18 = -2 और 18 * 2 = 8, तो 14 * 10 का मान ज्ञात कीजिये।

A. 2
B. 5
C. -2
D. 6

निम्नलिखित में से कौन से पद दी गई सूची की प्रवृत्ति का पालन करते हैं?

XxXXXXX, XXxXXXX, XXXxXXX, XXXXxXX, XXXXXxX, ________.

A. xXXXXXX
B. XxXXXXX
C. XXXXXXx
D. XXxXXXX

एक ऑटो-रिक्शा एक सवारी को लेता है और उत्तर में 6.5 किमी यात्रा करता है, उसके बाद यह अपने बायीं ओर मुड़ जाता है और फिर 1.5 किमी यात्रा करता है, फिर यह दक्षिण में मुड़ जाता है और 2.5 किमी यात्रा करता है, फिर यह अपनी बायीं ओर मुड़ जाता है और 1.5 किमी यात्रा करता है। अपनी प्रारंभिक स्थिति के सन्दर्भ में ऑटो-रिक्शा कहाँ हैं?

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 11 Shift1

A. 9 किमी उत्तर
B. 4 किमी दक्षिण
C. 4 किमी उत्तर
D. 9 किमी दक्षिण

निम्न प्रश्न में दो कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिया गया कौन सा निष्कर्ष ज्ञात तथ्यों को नजरंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन I: कोई बाइक दो पहिया वाहन नहीं है

कथन II: सभी पहिये बाइक हैं

निष्कर्ष I: कोई दो पहिया वाहन पहिया नहीं है

निष्कर्ष II: सभी पहिये दो पहिया वाहन हैं

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. न निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

निम्नलिखित आकृति में, आयत चिकित्सकों को दर्शाता है, वृत्त पुष्प डिजाइनरों को दर्शाता है, त्रिभुज मूर्तिकारों को दर्शाता है और वर्ग अमरिकियों को दर्शाता है। अक्षरों का कौन-सा समूह अमरिकियों को दर्शाता है जो या तो पुष्प डिजाइनर हैं या मूर्तिकार हैं?

A. FGDH
B. FGK
C. FHJD
D. GK

एक श्रृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गये विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो श्रृंखला को पूरा करेगा।

LOP, MPQ, NQR, ORS, ?

A. QTU
B. QST
C. PST
D. PTU

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गयी श्रृंखला में से लुप्त संख्या ज्ञात कीजिये।

10, 12, 14, 16, 18, ?

A. 22
B. 24
C. 20
D. 26

निम्नलिखित प्रश्न में तीन संख्याओं के चार समूह दिये गये हैं। प्रत्येक समूह में, दूसरी और तीसरी संख्या, पहली संख्या से एक तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। इनमें से तीन समान नियम/संबंध/तर्क के आधार पर एक समान हैं। दिये गये विकल्पों में से भिन्न पद को चुनिए।​

A. (2, 3, 4)
B. (4, 5, 6)
C. (6, 7, 8)
D. (4, 6, 8)

यदि एक दर्पण को MN रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति की सही छवि होगी?

A.
B.
C.
D.

प्रश्न आकृति में दिए गए खुले घन के आधार पर निम्न उत्तर आकृति में से कौन-सा घन नहीं बनाया जा सकता है?

A.
B.
C.
D.

एक शब्द दिए गये विकल्पों में से केवल संख्याओं के एक समूह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। विकल्पों में दिए गये संख्याओं के समूह, आव्यूहों में दर्शाए गये अक्षरों के दो वर्गों द्वारा प्रदर्शित किए गये हैं। आव्यूह – I के स्तंभ और पंक्तियों को 0 से 4 तक अंकित किया गया है और आव्यूह – II के स्तंभ और पंक्तियों को 5 से 9 तक अंकित किया गया है। इन आव्यूहों में एक अक्षर को पहले उसकी पंक्ति और फिर उसके स्तम्भ से दर्शाया जा सकता है, उदाहरण के लिए ‘H’ को 12, 34 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है और ‘Q’ को 86 द्वारा दर्शाया जा सकता है। उसी प्रकार, आपको शब्द ‘BURN’ के लिए समूह को पहचानना है।

आव्यूह-I

 

आव्यूह-II

 

0

1

2

3

4

 

5

6

7

8

9

0

M

J

I

J

F

5

Z

X

W

O

Z

1

B

F

H

F

B

6

R

Y

S

W

O

2

L

D

A

B

A

7

Y

P

S

W

R

3

K

C

C

D

H

8

Y

Q

R

Z

Y

4

B

F

K

I

K

9

N

Z

S

U

S

A. 43, 69, 13, 56
B. 30, 75, 11, 97
C. 10, 98, 79, 95
D. 44, 79, 11, 57

(3757 + 4357) और (3737 + 4337) का उभयनिष्ठ गुणन-खंड ज्ञात कीजिए।
A. (43 – 37)
B. (43 + 37)
C. (3737 + 4337)
D. (3757 + 4357)

\({{( {61681 61681 – 31681 31681} )}}{{30000}}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 93352
B. 94362
C. 93362
D. 95362

‘g’ के किस मान के लिए रैखिक आलेख 6x + 12y +9 = 0 और 2x + gy + 3 = 0  के रैखिक आलेख के अनगिनत हल होंगे?
A. 3
B. 4
C. 6
D. 9

पंक्तियों x = -4, x = 2, y = -2 और y = 3 के आलेख से संलग्न आकृति का क्षेत्रफल(वर्ग इकाई में) क्या है?
A. 12
B. 24
C. 30
D. 60

AB एक वृत्त की जीवा है और इसका केंद्र “O” है। ON, AB के लंबवत है। यदि AB की लंबाई = 20 सेमी, ON = (2√11) सेमी, वृत्त की त्रिज्या (सेमी) में ज्ञात कीजिए।
A. 10
B. 12
C. 13
D. 15

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 20 Shift3 part2

वृत्त की सबसे बड़ी की जीवा की लंबाई 20.4 सेमी है। वृत्त की त्रिज्या ______ होगी।
A. 10.2 सेमी
B. 10.2 सेमी से अधिक
C. 10.2 से अधिक और समान
D. 10.2 से कम

एक आयत की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 40% और 70% बढ़ा दी जाती है। आयत के क्षेत्रफल में कितनी प्रतिशत वृद्धि होगी ?
A. 118
B. 110
C. 138
D. 128

6300 रुपयों को A, B और C क बीच 1/2 : 1 : 3/5 के अनुपात में विभाजित किया गया है। B हिस्सा (रुपयों में) कितना है?

A. 3300
B. 2700
C. 3000
D. 4200

U और V ने क्रमशः 184000 रुपये और 224000 रुपये का निवेश करके एक बिज़नेस शुरू किया। यदि वर्ष के अंत प्राप्त लाभ में U का हिस्सा 20700 रुपये है, तो उनके द्वारा अर्जित कुल लाभ कितना होगा?
A. 43200
B. 45900
C. 52300
D. 56400

प्रथम 19 विषम संख्याओं का औसत क्या है?
A. 9.5
B. 15.5
C. 19
D. 38

साधारण ब्याज पर एक राशि 2 वर्षों में 1392 रुपये और 3 वर्षों में 1488 रुपये हो जाती है। प्रतिवर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) क्या होगी?
A. 8
B. 10
C. 12
D. 8.5

मेज का विक्रय मूल्य 2808 रुपये है। यदि लाभ प्रतिशत 17% है, तो मेज का क्रय मूल्य (रुपयों) क्या है?
A. 2288
B. 2300
C. 2400
D. 3285

एक कुर्सी का अंकित मूल्य अपने क्रय मूल्य से 40% अधिक है। यदि 40 रुपयों की छूट के बाद कुर्सी 520 रुपयों में बेची गई, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 33
B. 40
C. 25
D. 30

निम्न में से कौनसा/से कथन सत्य हैं?

I. 2√3 > 3√2

II. 4√2 > 2√8
A. केवल I
B. केवल II
C. न तो I न ही II
D. I और II दोनों

X, Y और Z एक कार्य क्रमशः 30, 40 और 50 दिनों में कर सकते हैं। वह तीनों साथ में कार्य शुरू करते हैं लेकिन Y कार्य पूरा होने से 4 दिन पहले कार्य छोड़ देता है। कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ?
A. 660/47
B. 640/47
C. 680/47
D. 665/47

एक रेलगाड़ी 72 किमी/घंटा की गति पर चल रही है। उसे 1400 मी की दूरी तय करने में कितने सेकंड लगेंगे?
A. 70
B. 80
C. 72
D. 84

दूसरा अधिकतम व्यय किस वस्तु के लिए है?
A. मज़दूर
B. संग्रहण
C. विधिक
D. उपकरण का पट्टा

कुल कितना व्यय (लाख रुपयों में) है?
A. 1200
B. 900
C. 1000
D. 1100

मशीन का पट्टा दर्शा रहे वृत्तखंड के केंद्रीय कोण का परिमाप ________ डिग्री है।
A. 70
B. 75
C. 80
D. 90

मज़दूरी और अनुसंधान पर व्यय कुल व्यय का कितना प्रतिशत बनाता है?
A. 10%
B. 12%
C. 7.5%
D. 8.33%

विकर्ण की लंबाई और आयत की चौड़ाई क्रमशः 17 सेमी और 8 सेमी है। इसका परिमाप (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 92
B. 46
C. 42
D. 84

एक अर्धवृत्त का क्षेत्रफल 1925 सेमी2 है। इसके परिमाप की गणना (सेमी) कीजिए।
A. 360
B. 80
C. 160
D. 180

एक गोले का पृष्ठ क्षेत्रफल 5544 सेमी2 है। गोले का व्यास (सेमी) ज्ञात कीजिए।
A. 42
B. 21
C. 84
D. 63

∆ABC, B पर समकोण है। यदि m∠A = 45°, तो (cosec C + 1/√3) का मान ज्ञात कीजिए।
A. (3√2 + 1)/3
B. (2 + √3)/2
C. 5/√3
D. (√6 + 1)/√3

∆UVW कोण V 90° का है। यदि Cosec U = 13/12, और UV = 2.5 सेमी, तो भुजा VW की लंबाई (सेमी में) क्या है?
A. 6.5
B. 6
C. 4
D. 5.6

निम्नलिखित में से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधन व्यक्तिगत रूप से स्वामित्व में होते हैं?
A. पूंजीवादी
B. समाजवादी
C. मिश्रित 
D. पूंजीवादी और समाजवादी दोनों

गरीबी रेखा की अवधारणा की समीक्षा करने के लिए किस समिति की स्थापना की गई थी?
A. एस तेंदुलकर समिति
B. लकडावाला समिति
C. वंचू समिति
D. दत्त समिति

निम्नलिखित में से कौन सा स्थान नव पाषाण युग के सबसे पुराने साक्ष्य प्रस्तुत करता है?

A. चिरांद
B. मेहरगढ़
C. बुर्जहोम
D. दयमाबाद

आगरा में किस मस्जिद को बंगाली शैली की माना जाता है?
A. नगीना मस्जिद
B. मोती मस्जिद
C. जामा मस्जिद
D. बदशाही मस्जिद

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 28 Shift2

सूर्य से ग्रहों की दूरी के अनुसार, निम्न में से कौन सा क्रम सही है?
A. बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल
B. बुध, पृथ्वी, मंगल, शुक्र
C. बुध, मंगल, पृथ्वी, शुक्र
D. बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी

भारत के कितने राज्यों में समुद्र तट है?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 10

अमीर खुसरो किसके शिष्य थे?
A. मिर्जा गियास बेग
B. निजामुद्दीन औलिया
C. असदुल्लाह बेग
D. शेख सलीम चिश्ती

जापान की मदद से संचालित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को पूरा करने के लिए किस वर्ष तक का लक्ष्य रखा गया है?

A. 2022
B. 2023
C. 2024
D. 2025

कृष्णा सोबती 53वें ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता हैं। निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तकें उनके द्वारा नहीं लिखी गई हैं?
A. दार से बिछुड़ी
B. मित्रों मारजानी
C. जिंदगीनामा
D. विश्व मिथोक सरित सागर

निम्नलिखित में से किस देश की सीमा चीन को नहीं छूती है?
A. कंबोडिया
B. लाओस
C. वियतनाम
D. म्यांमार

रेयॉन निम्नलिखित में से किससे प्राप्त किया जाता है?
A. रेशम
B. काष्ठ-लुगदी
C. ऊन
D. कपास

निम्नलिखित में से किसे पीटा जा सकता है और पतली शीट में परिवर्तित किया जा सकता है?

A. जिंक
B. फास्फोरस
C. सल्फर
D. ऑक्सीजन

भारत के प्रधान मंत्री निम्नलिखित में से किस निकाय के वास्तविक प्रमुख हैं?

I. नीति आयोग

II. राष्ट्रीय एकता परिषद

II. भारतीय वन्यजीव बोर्ड

A. केवल I
B. केवल II
C. II और III दोनों
D. सभी I, II और III

किस प्रकार का नगर प्रशासन बड़े शहरी क्षेत्र को नियंत्रित करता है?
A. नगर पंचायत
B. नगर परिषद
C. नगर निगम
D. कोई भी विकल्प सही नहीं है

प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित में से कौन सी घटना नहीं होती है?

A. क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
B. प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करना
C. पानी के अणुओं को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करना
D. कार्बोहाइड्रेट के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का ऑक्सीकरण

सबसे छोटी रक्त वाहिकाएँ जो एक-कोशिका जितनी मोटी होती हैं, उन्हें ______ कहा जाता है।

A. वेना कैवा
B. धमनियाँ
C. नसें
D. केशिकाएँ

सितंबर 2017 में, ‘प्रधान मंत्री LPG पंचायत योजना’ का शुभारंभ किसने किया?

A. नरेंद्र मोदी
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. पीयूष गोयल
D. आर.के. सिंह

चीनी वैज्ञानिकों द्वारा क्लोन किए गए दो एक जैसे दिखने वाले लंबे पूंछ वाले बंदरों के नाम क्या हैं?
A. लांग हांग और झुआ झुआ
B. झोंग-झोंग और हुआ हुआ
C. टेलोंग और शानुआ
D. रोंगला और शामोन

भारत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम था। यह जीडीपी का कितना प्रतिशत था?

A. 3.50%
B. 4.20%
C. 3.00%
D. 2.50%

10 अप्रैल 2017 को, लोकसभा ने मोटर वाहन अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2016 पारित किया है। नए प्रावधानों के तहत, मृत्यु के लिए मुआवजे को 25,000 से बढ़ाकर ________ रुपये कर दिया गया है।
A. 2 लाख रू. या उससे अधिक
B. 5 लाख रू. या उससे अधिक
C. 10 लाख रू. या उससे अधिक
D. 15 लाख रू. या उससे अधिक

यदि 500  कूलम्ब का आवेश 25 सेकंड में प्रवाहित होता है, तो  विद्युत धारा (A) की गणना करें।

A. 12500
B. 20
C. 40
D. 6250

एक सीधी रेखा के साथ किसी वस्तु की ________ गति के दौरान, वेग समय के साथ स्थिर रहता है।
A. रैखिक
B. अंतरण
C. समरूप
D. समतुल्य

उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आम तौर पर गर्म जलवायु होती है क्योंकि यह ________ के आसपास स्थित है।
A. ध्रुव 
B. दक्षिणी गोलार्द्ध
C. ऊँचा स्थान
D. भूमध्य रेखा

नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा कथन सत्य है?

  1. संयुक्त अरब अमीरात ने बैडमिंटन 2017 BWF वर्ल्ड सीनियर चैम्पियनशिप की मेजबानी की।
  2. जोहाना कोन्टा ने टेनिस 2017 मियामी ओपन महिला एकल जीता।
  3. ग्रोगार डिमिट्रोव ने टेनिस 2017 यूएस ओपन मेन सिंगल्स जीता।

A. केवल B
B. केवल C
C. B और C
D. A, B और C

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, करैक्टर फॉर्मेटिंग में ________ का प्रयोग अक्षरों का रंग बदलने के लिए किया जाता है।
A. फ़ॉन्ट स्टाइल
B. फ़ॉन्ट कलर
C. इफेक्ट्स
D. साइज़

Leave a Comment

error: