SSC CHSL 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 10 Shift2

एक निश्चित कूट भाषा में, “CAUTIOUS” को “CUAITUOS” और “DEADLINE” को “DAELDNIE” के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में “ECONOMIC” को कैसे लिखा जाएगा?
A. ECOONIMC
B. EOCOINMC
C. EOOCNIMC
D. EOCONIMC

यदि 30 जुलाई 2015 को गुरुवार था, तो 03 सितंबर 2016 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. रविवार
D. शनिवार

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को ‘PQ’ पर रखा जाता है, जैसा कि दिखाया गया है।

A.

B.

C.

D.

नीचे दी गई आकृतियों में कागज को मोड़कर छिद्रित करने का क्रम दिया गया है। यह कागज खोलने पर कैसा दिखाई देगा?

A.

B.

C.

D.

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

पहली पंक्ति: 8, 13, 25

दूसरी पंक्ति: 12, 7, 25

तीसरी पंक्ति: 9, 15, ?

(नोट: संख्या को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. 36
B. 30
C. 16
D. 49

उस व्यवस्था का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ संबंधित हैं

(11, 8, 33)

(33, 5, 924)

(नोट: संख्या को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. (22, 17, 156)
B. (24, 15, 216)
C. (26, 22, 188)
D. (21, 17, 87)

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

PUCH, QTDG, RSEF, SRFE, ?.

A. TQGC
B. GTCA
C. TQGD
D. GDQT

यदि M का अर्थ ‘-‘ है, N का अर्थ ‘÷’ है, O का अर्थ ‘×’ है और P का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

(72 N 9) O 4 M 26 P 97 M (36 N 2) = ?

A. 90
B. 85
C. 75
D. 80

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई संख्या शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

7350, 7345, 7345, ?, 7360, 7375

A. 7360
B. 7335
C. 7350
D. 7340

* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

3 * 4 * 2 * 10 * 17 * 2

A. +, +, +, =, –
B. ×, ×, +, =, ×
C. ×, +, =, -, –
D. +, +, =, ×, –

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियों को दर्शाया गया है, जिसके छह फलक लाल, हरे, नीले, पीले, काले, सफेद रंग के हैं।

उस रंग का चयन कीजिए जो काले रंग के विपरीत फलक पर होगा।

A. नीला 
B. लाल 
C. हरा 
D. सफेद 

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

पहली पंक्ति : 162, 91, 71

दूसरी पंक्ति : 218, 126, 92

तीसरी पंक्ति: 194, 79, ?

(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 ​को जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, उसके बाद 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. 122
B. 125
C. 115
D. 109

* चिह्नों को बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

46 * 16 * 4 * 21 * 72 * 4 * 57

A. ÷, =, -, ×, -, +
B. -, +, ×, =, -, +
C. =, ×, +, +, ÷, –
D. +, =, -, ×, -, +

यदि 15 अगस्त 1947 को शुक्रवार था, तो 26 जनवरी 1950 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. शनिवार
B. शुक्रवार
C. रविवार
D. गुरुवार

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर-समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

TCID, YJRO, ?, IXJK, NESV

A. ANRH
B. QUDS
C. ZKEW
D. DQAZ

See also  SSC CHSL 2020 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 17 Shift2

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी पत्थर, ईंट हैं

कोई सीमेंट, ईंट नहीं है।

कुछ मार्बल, पत्थर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ ईंट, मार्बल हैं।

II. कुछ सीमेंट, पत्थर हैं।

III. कोई मार्बल, ईंट नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

एक निश्चित कूट भाषा में ‘FAMOUS’ को ’19 21 15 13 1 6′ और ‘GARDEN’ को ’14 5 4 18 1 7′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘LEADER’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 18 4 5 1 6 12
B. 16 4 5 1 2 15
C. 18 5 4 1 5 12
D. 17 5 4 1 8 14

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

558, 570, 555, ?, 552, 576

A. 571
B. 572
C. 573
D. 574

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

27 : 196 :: 19 : 100 :: 17 : ?

A. 57
B. 81
C. 96
D. 89

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

14, 18, 54, 58, 174, 178, ?

A. 534
B. 712
C. 634
D. 522

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार  दूसरा पद, पहले पद से और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

REASON : ROSAEN :: SOCIAL : SAICOL :: TRAVEL : ?

A. TERLAR
B. TEVARL
C. TEVRAL
D. TEVALR

नीचे दी गई आकृतियों में कागज को मोड़कर छिद्रित करने का क्रम दिया गया है। यह कागज खोलने पर कैसा दिखाई देगा?

A.

B.

C.

D.

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 10
B. 7
C. 8
D. 11

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SCREEN’ को ’14e5r3s’ और ‘SHOT’ को ’20o8s’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘CODE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 5e15c
B. 5d156
C. 5d15c
D. 5d19c

नीचे दी गई आकृतियों में कागज को मोड़कर छिद्रित करने का क्रम दिया गया है। यह कागज खोलने पर कैसा दिखाई देगा?

A.

B.

C.

D.

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।

\({{( {62 62 62} ) – 3( {62 62 22} ) + 3( {62 22 22} ) – ( {22 22 22} )}}{{8 8 8}}\)

A. 225
B. 1250
C. 125
D. 25

एक समांतर चतुर्भुज का आधार, इसकी संगत ऊँचाई से दोगुना लंबा है। यदि समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल 144 सेमी2 है, तो उल्लिखित ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
A. 2\(2\) सेमी
B. 6\(2\) सेमी
C. 3 \(2\) सेमी
D. 8\(2\) सेमी

64 और 4096 के बीच माध्य समानुपाती क्या है?
A. 512
B. 192
C. 128
D. 8

A और B मिलकर किसी काम को 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A उसी कार्य को 60 दिनों में स्वयं कर सकता है। B उसी कार्य का तीन-चौथाई अकेले पूरा करने में कितना समय लेगा?
A. 90 दिन
B. 100 दिन
C. 80 दिन
D. 120 दिन

₹5,000 की राशि 3 वर्ष के लिए 10% प्रति वर्ष की दर से जमा की गई, जो वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज 
पर संयोजित होती है। 2 वर्ष के ब्याज और 3 वर्ष के ब्याज के बीच का अंतर है:
A. रु. 560
B. रु. 506
C. ₹650
D. रु. 605

दिए गए बार-चार्ट का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

बार चार्ट 2011 से 2015 के दौरान कारों के उत्पादन (production) और बिक्री (sales) (हजारों में) को दर्शाता है।

2012 में उत्पादन बिक्री से कितना प्रतिशत अधिक है?

A. 35
B. 30
C. 25
D. 20

यदि  cotθ = cot 30° cot 60°  और θ एक न्यून कोण है, तो 2θ बराबर है:
A. 90°
B. 60°
C. 45°
D. 30°

एक दुकानदार ₹50 प्रति किग्रा, ₹60 प्रति किग्रा और ₹75 प्रति किग्रा की लागत वाले तीन प्रकार के चावलों को 3 : 1 : 2 के अनुपात में मिलाता है। प्रति किग्रा मिश्रण की औसत लागत है:
A. ₹ 75
B. ₹ 65
C. ₹ 50
D. ₹ 60

निम्नलिखित बार ग्राफ 2000 और 2001 में एक प्रकाशन कंपनी की छह अलग-अलग शाखाओं से पुस्तकों की बिक्री (हजारों में) दर्शाता है।

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 21 Shift1 part2

  

दंड आलेख के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

दोनों वर्षों के लिए C3 की कुल बिक्री का दोनों वर्षों के लिए C4 की कुल बिक्री से अनुपात क्या है?

A. 14 ∶ 15
B. 12 ∶ 13
C. 13 ∶ 14
D. 15 ∶ 14

यदि x + 2y = 10 और 2xy = 9, तो x – 2y का एक मान है:
A. 8
B. 6
C. 10
D. 12

एक एकल छूट जो 20%, 10% और 5% के समतुल्य है, द्वारा कितनी छूट दी जाती है?
A. 32.60%
B. 32.80%
C. 30.60%
D. 31.60%

P ने एक वस्तु Q को 20% के लाभ पर बेचा और Q ने इसे R को 10% की हानि पर बेचा। यदि R ने वह वस्तु ₹1,080 में खरीदी, तो P ने उसे किस कीमत पर खरीदा?
A. ₹5000
B. ₹3000
C. ₹1000
D. ₹800

एक गृहस्वामी ने अपना मासिक वेतन ₹7,200 विभिन्न मदों पर खर्च किया। यदि वह भोजन पर ₹4,000 और शिक्षा पर ₹400 खर्च करता है, तो केंद्रीय कोण क्रमशः हैं:
A. 200°, 20°
B. 50°, 200°
C. 200°, 60°
D. 30°, 60°

₹96 प्रति किग्रा और ₹104 प्रति किग्रा के चावल को एक तीसरी किस्म के साथ 1 : 1 : 2 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि मिश्रण का मूल्य ₹113 प्रति किग्रा है, तो तीसरी किस्म के चावल का मूल्य प्रति किग्रा होगा:
A. ₹109
B. ₹126
C. ₹117
D. ₹128

एक पर्स की खरीद पर क्रमशः 10% और 20% की छूट दी जाती है। यदि पर्स का मूल्य ₹2,250 है, तो विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,520
B. ₹1,290
C. ₹1,320
D. ₹1,620

एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है जिसका व्यास 30 सेमी है?

[π = 3.14 का प्रयोग कीजिए।]

A. 1134 सेमी2
B. 2826 सेमी2
C. 1413 सेमी2
D. 1130 सेमी2

₹5,50,000 पर 7% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, जो वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
A. रु. 80,605
B. रु. 62,695
C. ₹79,690
D. रु. 79,695

सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या क्या होगी जिसे 54321 में जोड़ा जाना चाहिए ताकि योग 6 से विभाज्य हो?
A. 5
B. 1
C. 7
D. 3

15 सेमी त्रिज्या वाले मिट्टी के एक गोलाकार गोले को पिघलाकर 5 सेमी त्रिज्या वाले कितने गोलाकार गोले बनाए जा सकते हैं?
A. 18
B. 3
C. 9
D. 27

एक परिवार का औसत मासिक खर्च पहले चार महीनों के लिए 13,750 रुपये, अगले तीन महीनों के लिए 11,750 रुपये और अंतिम पांच महीनों के लिए 31,750 रुपये है। यदि परिवार पूरे वर्ष के दौरान ₹15,550 बचाता है, तो वर्ष के दौरान परिवार की औसत मासिक आय ज्ञात कीजिए। (केवल अभिन्न अंग पर विचार करें)
A. रु.21,055
B. रु.22,045
C. ₹23,040
D. रु.22,000

12 – 8 ÷ 2 – {16 का -2 + 3 × 5 – 4} का मान क्या है?
A. 0
B. 1
C. 29
D. 45

‘A’ और ‘B’, एक-दूसरे से 494 किमी दूर स्थित दो स्टेशन हैं। एक ट्रेन स्टेशन ‘A’ से दोपहर 3 बजे शुरू होती है और स्टेशन ‘B’ की ओर 83 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है। एक अन्य ट्रेन स्टेशन ‘B’ से शाम 4 बजे शुरू होती है और स्टेशन ‘A’ की ओर 54 किमी/घंटा की गति से चलती है। वे किस समय मिलती हैं?
A. 7 अपराह्न
B. 7 पूर्वाह्न
C. 8 अपराह्न
D. 9 पूर्वाह्न

एक त्रिभुज का एक कोण 108° है, और अन्य दो कोण बराबर हैं। इन बराबर कोणों में से प्रत्येक का माप क्या है?
A. 36°
B. 72°
C. 78°
D. 39°

k के किस मान (मानों) के लिए व्यंजक \(p + 1/9 p + {k^2}\) एक पूर्ण वर्ग होगा?
A. \(k = 1/8\)
B. \(k = 1/9\)
C. \(k = 1/21\)
D. \(k = 1/18\)

एक पंचायत चुनाव में उम्मीदवार A ने कुल मतों का 30% प्राप्त किया और 6 मतों से अर्हता प्राप्त नहीं की। उम्मीदवार B ने कुल मतों का 40% प्राप्त किया और अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम मतों से 6 अधिक मत प्राप्त किए। वोटों की कुल संख्या _________ थी।
A. 140
B. 160
C. 100
D. 120

निम्नलिखित में से किस बाघ अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान और राज्यों में उनकी स्थिति का गलत मिलान किया गया है?
A. मानस बाघ अभयारण्य – असम
B. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश
C. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान – ओडिशा
D. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान – उत्तराखंड

यामिनी कृष्णमूर्ति को 1977 में ___________ से सम्मानित किया गया था।
A. पद्मश्री
B. कबीर सम्मान
C. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
D. कालिदास सम्मान

निम्नलिखित में से किस देश ने कभी ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं किया?
A. दक्षिण अफ़्रीका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जापान
D. चीन

निम्नलिखित में से कौन रामपुर सहसवान घराने से संबंधित नहीं हैं?
A. उस्ताद राशिद खान
B. गुलाम मुस्तफा खान
C. उस्ताद फतेह अली खान
D. उस्ताद इनायत खान

See also  SSC CHSL 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 27 Shift1

निम्नलिखित में से कौन सा खनिज नदियों (जलोढ़ निक्षेप) और तटों विशेष रूप से समुद्र तटों (प्लेसर निक्षेप) पर नहीं पाया जाता है?
A. टिन
B. बॉक्साइट
C. प्लैटिनम
D. सोना

निम्नलिखित में से कौन कर्नाटक से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ख्याल शैली का भारतीय गायक था?
A. गंगूबाई हंगल
B. पंडित रविशंकर
C. बेगम अख्तर
D. दुर्गा जसराज

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता एल बिनो देवी को निम्नलिखित में से किस नृत्य रूप में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला था?
A. कुचीपुड़ी
B. ओडिसी
C. मणिपुरी
D. सत्त्रिया

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही है?
A. विजय कुमार सिंह – करेज एंड कनविक्शन
B. के. नटवर सिंह – स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट
C. खुशवंत सिंह – लिविंग शैडोज
D. लालकृष्ण आडवाणी – मैटर्स ऑफ डिस्क्रेशन 

मई 2021 में, जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एमटीए) ने जनजातीय स्कूलों के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने के लिए किस संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
A. माइक्रोसॉफ्ट
B. विप्रो
C. इन्फोसिस
D. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)

सैलामैंडर भ्रूण में कोशिका विभाजन की 1879 खोज किसने देखा, जहां कोशिकाएं निश्चित अंतराल पर विभाजित होती हैं?
A. अल्बर्ट वॉन कोलिकर
B. गर्थ एल निकोलसन
C. वाल्थर फ्लेमिंग
D. एडविन गॉर्टर

निम्नलिखित में से कौन “मृगनयनी” उपन्यास के लेखक हैं?
A. चतुरसेन शास्त्री
B. सुमित्रानंदन पंत
C. रंगिया राघव
D. वृंदावन लाल वर्मा

1976 में विश्व प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्य जोड़ी ___________ द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नाट्य तरंगिनी की स्थापना की गई थी।
A. सीता नागजोती और पी नागाजोथी
B. पसुमार्थी विट्ठल और भारती
C. राधा और राजा रेड्डी
D. जयराम राव और वनश्री राव

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 66
B. अनुच्छेद 68
C. अनुच्छेद 64
D. अनुच्छेद 62

पैरामीशियम, अमीबा, यूग्लीना जैसे प्रोटोजोआ संघ के जंतुओं का शरीर ________ स्तरीय संगठन दिखाता है।
A. ऊतक-अंग
B. प्रोटोप्लाज्मिक
C. कोशिका-ऊतक
D. कोशिकीय

मेंडेलीव की आवर्त सारणी के अनुसार, समूह III के किस अज्ञात तत्व का परमाणु द्रव्यमान 68 था जिसे बाद में गैलियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था?
A. एका-मैंगनीज
B. एका-सिलिकॉन
C. एका-एल्यूमीनियम
D. एका-बोरॉन

निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण फेंकने वाले खेलों के आयोजनों में प्रयोग किया जाता है?
A. आयरन रॉड
B. इंडियन क्लब
C. शॉट पुट
D. आयरन रिंग

निम्नलिखित में से क्या सरकारी बजट का उद्देश्य होता है?

(A) GDP विकास

(B) संसाधनों का पुन: आवंटन

(C) संतुलित क्षेत्रीय विकास

A. A और C
B. A, B C
C. केवल A
D. A और B

कलकत्ता के निम्नलिखित में से कौन सा गायक नवंबर 1902 में ग्रामोफोन पर व्यावसायिक रूप से रिकॉर्ड करने वाला उपमहाद्वीप का पहला कलाकार था?

A. सुचित्रा मित्र
B. गौहर जान
C. टीएच विनायक्रम
D. लता मंगेशकर

निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं किया गया है?
A. लता मंगेशकर
B. पंडित विश्व मोहन भट्ट
C. टी एच विनायकराम
D. एआर रहमान

वर्ष 1674 में, तालाब के पानी की जांच के लिए एकल-लेंस माइक्रोस्कोप का उपयोग किसने किया और दर्जनों प्रोटिस्ट देखे, जिन्हें उन्होंने ‘एनिमलक्यूल्स’, साथ ही स्पाइरोगाइरा, या हरी शैवाल भी देखे? 
A. रॉबर्ट ब्राउन
B. रॉबर्ट हुक
C. रूडोल्फ विरचो
D. एंटोन वैन ल्यूवेनहॉक

भारत के भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य रूपों के मलेशियाई कोरियोग्राफर रमाली बिन इब्राहिम ने निम्नलिखित में से किस वर्ष पद्म श्री प्राप्त किया?
A. 2018
B. 2020
C. 2008
D. 2014

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) बीमा योजना को केंद्र सरकार द्वारा जून वर्ष 2021 में विस्तारित किया गया था। यह प्रावधान करता है कि स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों को व्यक्तिगत दुर्घटनाओं के मामले में _______ लाख मुआवजा मिलेगा।
A. 50 रु.
B. 25 रु.
C. 45 रु.
D. 30 रु.

संयोजक इलेक्ट्रॉनों द्वारा अनुभव किया जाने वाला प्रभावी नाभिकीय आवेश समूह में नीचे की ओर क्यों घटता है?
A. तत्व निष्क्रिय हैं
B. सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉन नाभिक के सबसे निकट होते हैं
C. अंतरतम इलेक्ट्रॉन नाभिक से अधिक दूर होते हैं
D. सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉन नाभिक से अधिक दूर होते हैं

अक्टूबर वर्ष 2021 में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में समाज में अपराध को कम करने के लिए ‘ऑपरेशन सजग’ शुरू किया गया था?
A. पूर्वी भारत में एक राज्य
B. दिल्ली
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा 

निम्नलिखित में से कौन ‘ए मूवेबल फीस्ट’ के लेखक हैं?
A. अर्नेस्ट हेमिंग्वे
B. विलियम फॉल्कनर
C. जॉर्ज ऑरवेल
D. रोनाल्ड डाली

Leave a Comment

error: