SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 14 Shift1 part2

ADEC अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से GJKI से सम्बन्धित है। उसी प्रकार, HKLJ, NQRP से सम्बन्धित है। समान तर्क का पालन करते हुए, MPQO निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

A. TVWU
B. SWXV
C. TWXU
D. SVWU

दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ निष्पादित करके प्राप्त की जाती है। एक को छोड़कर सभी संख्या युग्मों में समान संक्रियाओं का अनुसरण किया जाता है। विषम संख्या युग्म ज्ञात कीजिए।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।

A. 31 : 215
B. 29 : 201
C. 21 : 145
D. 25 : 177

विकल्पों में दी गई उस आकृति की पहचान कीजिए, जिसे ? के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार समूह बनाते हैं। वह कौन-सा समूह है जो उस समूह से सम्बन्धित नहीं है? 
A. QMS
B. HDC
C. VRX
D. DZF

एक निश्चित कूट भाषा में,

A + B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,

A – B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’,

A × B का अर्थ है ‘A, B की माता है’,

A ÷ B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’।

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P × Q – R ÷ S + T’ है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

A. T, R का भाई है
B. P, R की माता है
C. T, S की बहन है
D. Q, P का पुत्र है

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर FAP एक निश्चित तरीके से PAF से सम्बन्धित है। उसी प्रकार, JFM, MFJ से सम्बन्धित है। समान तर्क के आधार पर NKT निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

A. TKN
B. OLU
C. KTN
D. LIR

NETWORK शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित  किया गया हैं। अंग्रेजी वर्णमाला शृंखला में बायें से चौथे अक्षर और दायें से दूसरे अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?

A. 3
B. 6
C. 5
D. 4

31 एक निश्चित तरीके से 94 से सम्बन्धित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 37, 112 से सम्बन्धित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 63 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 192
B. 189
C. 190
D. 194

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

141, 152, 143, 155, 145, 158, ?

A. 147
B. 162
C. 148
D. 161

वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जो रिक्त स्थान को समान क्रम में भरने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

CN_F F_ZE ILC_ _KFC OJI_

A. VNDLA
B. XNDKB
C. XMCLA
D. WMDLB

L, H की पुत्री है। H का विवाह K से हुआ है। K, I की माता है। I, J का पिता है। J का विवाह M से हुआ है। M, N की बहन है।

J का H से क्या सम्बन्ध है?

A. भतीजा
B. नाती
C. पोता 
D. पुत्र 

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ बस मोटरबाइक हैं।

सभी मोटरबाइक वैन हैं।

सभी बस कार हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ कार वैन हैं।

(II) कुछ वैन बस हैं।

(III) कुछ वैन मोटरबाइक हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं 
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

जब दर्पण को दिखाए गए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में X के स्थान पर क्या आना चाहिए?

16 19 25 34 46 X 

A. 60
B. 58
C. 59
D. 61

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?

See also  SSC CHSL 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 12 Shift2

53 ÷ 4 – 21 × 7 + 14 = ?

A. 203
B. 201
C. 202
D. 200

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DOG’ को ’26’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BIN’ को ’25’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘JAM’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 25
B. 23
C. 24
D. 27

चार संख्या-युग्म दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी तरह से समान हैं और एक भिन्न है। जो भिन्न है उसका चयन कीजिए।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

216 : 40

72 : 22

112 : 32

312 : 82

A. 216 : 40
B. 112 : 32
C. 312 : 82
D. 72 : 22

यदि ‘V’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘Z’ का अर्थ ‘×’ है, ‘M’ का अर्थ ‘+’ है और ‘P’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

81 M 46 P 72 V 12 Z 12 = ?

A. 10
B. 35
C. 15
D. 55

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जिस प्रकार दिए गए सेट की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

12 : 92 : 8

16 : 92 : 6

A. 9 : 122 : 14
B. 13 : 60 : 5
C. 15 : 184 : 12
D. 8 : 109 : 14

यदि 12 अप्रैल 2004 को सोमवार है, तो 24 मई 2012 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. रविवार
B. शुक्रवार
C. गुरुवार
D. सोमवार

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HALF’ को ‘8041” के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘FLAG’ को ‘4980’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘G’ के लिए क्या कूट होगा?  
A. 4
B. 9
C. 0
D. 8

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं? 

A. 16
B. 18
C. 15
D. 17

वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जिसे रिक्त स्थान को समान क्रम में भरने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

R _ R _ D _ _ DR _ _ R _ D _

A. DRDDDRRD
B. RDRRDRDD
C. DRRRRDRR
D. RDDRDDRD

अक्षर-समूहों की उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए अक्षर-समूहों की युग्म के दो सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करती है। अक्षर-समूहों के दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

BFG : LPQ

HKM : RUW

A. MPO : WZY
B. GKN : TPM
C. ABC : FGH
D. JRS : IQR

इनमें से कौन सी MFIs, RBI द्वारा विनियमित नहीं है?  
A. लघु वित्त बैंक के नेतृत्व वाली MFIs
B. बैंक के नेतृत्व वाली MFIs
C. NBFC MFIs
D. गैर-लाभकारी MFIs 

पंडित बिरजू महाराज किस नृत्य शैली से सम्बंधित हैं? 
A. कथक
B. छाऊ
C. कुचिपुड़ी
D. कथकली

किस कोशिकांग को कोशिका के डाकघर के रूप में जाना जाता है? 
A. केंद्रक
B. गॉल्जी काय
C. राइबोसोम
D. लवक (प्लास्टिड)

समूह 13 के किस तत्व की परमाणु संख्या 113 है और इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Rn] 5f146d107s27pहै?
A. गैलियम
B. इंडियम
C. निहोनियम
D. थैलियम

कुल कार्यबल का 54.69% _______ और संबद्ध क्षेत्र की गतिविधियों (भारत की जनगणना 2011) में लगा हुआ है। 
A. शिकार करना और इकट्ठा करना 
B. विनिर्माण
C. कृषि
D. खनन

2023 में ______ द्वारा 3.4 करोड़ की बोली के साथ स्मृति मंधाना महिला इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं।
A. चेन्नई सुपर किंग्स
B. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
C. मुंबई इंडियंस
D. राजस्थान रॉयल्स

2022 में 36वें राष्ट्रीय खेलों में किस राज्य ने भारतीय ओलंपिक संघ का ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ पुरस्कार जीता था?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. महाराष्ट्र
D. हरयाणा

अर्थव्यवस्था का संरचनात्मक संगठन किसे संदर्भित करता है?
A. GDP में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान 
B. जनसंख्या का पुरुष-महिला वितरण
C. निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के वर्गीकरण
D. जनसंख्या का ग्रामीण और शहरी वितरण 

निम्नलिखित में से किस राजपूत राजवंश के शासकों ने जैन धर्म को संरक्षण दिया था और बताया जाता है कि उनमें से एक ने जैन विद्वान हेमचंद्र के प्रभाव में जैन धर्म स्वीकार कर लिया था?  
A. प्रतिहार
B. परमार
C. चालुक्य
D. चाहमान

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 17 Shift4 part2

2022 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नलिनी-कमलिनी अस्थाना निम्नलिखित में से किस कला शैली से संबंधित हैं?
A. चित्रकारी
B. मूर्तिकला
C. कथक नृत्य
D. वास्तुकला

2004 से, भारत में निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का स्थायी स्थल है?
A. गुजरात
B. नई दिल्ली
C. गोवा
D. महाराष्ट्र

ग्रामीण बैंक की स्थापना करने और माइक्रोक्रेडिट तथा सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
A. मुहम्मद यूसुफ
B. मुहम्मद यूनुस
C. मुहम्मद वसीम
D. मुहम्मद आसिफ

भारत द्वारा आमों का निर्यात इसकी राष्ट्रीय आय को मापने की _______ पद्धति का एक भाग है।
A. चक्रीय आय
B. वर्धित मूल्य
C. व्यय
D. आय

भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य में उसकी जनसंख्या का सबसे अधिक अनुपात शहरी क्षेत्रों में रहता है?
A. केरल
B. हरियाणा
C. गोवा
D. तमिलनाडु

ऊपरी ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है जो तिब्बती हिमालय से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करती है?
A. सुबानसिरी
B. येराला
C. मूसी
D. अनेर

VIBGYOR से आने वाले प्रकाश के किस रंग में न्यूनतम ऊर्जा होती है?
A. हरा
B. बैंगनी
C. पीला
D. लाल

ट्यूलिप महोत्सव किस शहर में प्रसिद्ध है? 
A. आगरा
B. इलाहाबाद
C. लुधियाना
D. श्रीनगर

अगस्त 2021 में, राम नाथ कोविंद ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान करने और उन्हे निर्दिष्ट करने का अधिकार देने वाले किस संविधान संशोधन अधिनियम को मंजूरी दी थी?
A. 105
B. 104
C. 103
D. 102

निम्नलिखित में से किस आर्थिक खाते में अंतरण भुगतान किया जाता हैं?
A. सरकारी खाता
B. घरेलू खाता
C. विनियोग खाता
D. उत्पादन खाता

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, जिसे अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के रूप में जाना जाता है, इसे पहली बार वर्ष ______ में अधिनियमित किया गया था।
A. 2000
B. 2005
C. 2009
D. 2014

विद्यालय में क्रिसमस, ईद और होली का उत्सव बच्चों को मौलिक कर्तव्यों की सीख देने का भी एक उदाहरण है। निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य इस प्रकार के आदर्शों का समर्थन करता है?
A. देश की रक्षा करना और राष्ट्रीय सेवा प्रदान करना
B. वैज्ञानिक सोच का विकास करना
C. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा का त्याग करना
D. सद्भाव और सामान्य भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत में प्रायद्वीपीय पठार का भाग नहीं है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. पंजाब
D. तमिलनाडु

पोषण अभियान 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की पोषण स्थिति प्राप्त करने का एक कार्यक्रम है।

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद पोषण स्तर को बढ़ाने का प्रावधान देता है?

A. अनुच्छेद 47
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 46
D. अनुच्छेद 45

निम्नलिखित में से कौन यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी हैं?
A. शांति मल्लिक
B. बाला देवी
C. मनीषा कल्याण
D. ओइनम बेमबेम देवी

उस्ताद असद अली खान निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते थे?
A. रुद्र वीणा
B. अलगोज़ा
C. सितार
D. रावणहत्था

ΔXYZ में, L और M क्रमशः भुजाओं XY और XZ के मध्य बिंदु हैं। N, रेखा खंड LM पर एक बिंदु इस प्रकार है कि LN ∶ NM = 1 ∶ 2 है। यदि LN = 5 cm है, तो YZ बराबर है:
A. 30 cm
B. 24 cm
C. 28 cm
D. 26 cm

यदि θ एक न्यून कोण है और tan θ + cot θ = 2 है, तो 2 tan2θ + cot2θ + tan4θ cot4θ का मान है:
A. 4
B. 2
C. 3
D. 6

यदि cosec A + cot A = 7 है, तब cosec A बराबर है:
A. \(11/7\)
B. \(16/7\)
C. \(25/7\)
D. \(19/7\)

समकोण त्रिभुज ABC में, यदि ∠A = 30° है, तो 3 sin A – 4 sin3A का मान ज्ञात कीजिए।
A. 2
B. -1
C. -2
D. 1

एक साहूकार ने 30,000 रुपये दो भागों में उधार दिए, एक 8% की दर पर और दूसरा 9% की दर पर। यदि राशि पर कुल वार्षिक साधारण ब्याज 2,650 रुपये है, तो 8% की दर पर उधार दी गई धनराशि क्या है?
A. 6,000 रुपये
B. 5,000 रुपये
C. 4,500 रुपये
D. 5,500 रुपये

तीन अस्पतालों A, B और C में चार अलग-अलग श्रेणियों में रोगियों की संख्या नीचे दी गई है।

 

तीन अस्पतालों A, B और C में रोगियों की कुल संख्या क्रमशः है:

See also  SSC CHSL 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 5 Shift2

A. 12, 14, 12
B. 12, 12, 14
C. 14, 12, 12
D. 14, 13, 12

A एक कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकता है। B और C उसी कार्य को क्रमशः 12 दिन और 18 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A, B, C एक साथ कार्य करते हैं, तो वे कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 10
B. 8
C. 4
D. 15

अरुण अंकित मूल्य पर 15% की छूट पर 50 kg चावल लाया। बड़ी मात्रा में खरीद के लिए, उन्हें 5 kg गेहूं (जिसका अंकित मूल्य चावल के अंकित मूल्य का 60% था) मुफ्त दिया गया। यदि खुदरा विक्रेता ने दोनों वस्तुओं को उनके अंकित मूल्य पर अपने अन्य ग्राहकों को बेचा होता, तो दुकानदार लगभग कितना लाभ प्रतिशत कमा सकता था?
A. 24.7%
B. 25.2%
C. 22.8%
D. 23.5%

रोमा अपनी आय का 25% भोजन पर, 15% बच्चों की पुस्तकों पर और शेष आय का 75% वर्दी पर खर्च करती है। उसके पास आय का कितना प्रतिशत बचा है?
A. 35%
B. 20%
C. 15%
D. 19%

एक पुस्तक का अंकित मूल्य 250 रुपये है और इसे 12% की छूट पर बेचा गया था। पुस्तक का विक्रय मूल्य है:
A. 230 रुपये
B. 234 रुपये
C. 220 रुपये
D. 225 रुपये

एक शोरूम  में, टीवी और कुकर का अनुपात 2 ∶ 3 है। शोरूम में कुकर का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 40%
B. 30%
C. 60%
D. 50%

4-तिमाहियों में किसी कंपनी की एक वस्तु की बिक्री नीचे दी गई है।

यदि तीसरी तिमाही और चौथी तिमाही में वस्तु की बिक्री में अंतर 36 है, तो पहली तिमाही की कुल बिक्री _____ है।

A. 250
B. 256
C. 264
D. 260

यदि x + 3y = 6 है, तो x3 + 27y3 + 54xy का मान क्या है?
A. 264
B. 258
C. 216
D. 220

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। \((381+119)^2+(381-119)^2/(381)^2+(119)^2\)
A. -1
B. -2
C. 1
D. 2

राजू और सोहन ने एक ही बिंदु से, एक ही दिशा में और 1725 m लंबे एक ही वृत्ताकार पथ पर क्रमशः 72 km/h और 90 km/h की चाल से कार दौड़ प्रारंभ की। कितने समय बाद (सेकंड में) वे पहली बार पुनः मिलेंगे?
A. 345 सेकंड
B. 335 सेकंड
C. 340 सेकंड
D. 350 सेकंड

यदि चक्रवृद्धि ब्याज दर \(21/2\%\) प्रतिवर्ष है और ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो 18 महीनों में कितना मूलधन ₹9,826 हो जाएगा?
A. ₹9,392.00
B. ₹9,444.00
C. ₹9,512.45
D. ₹9,466.55

यदि एक लंब वृत्तीय शंकु की तिर्यक ऊँचाई और त्रिज्या क्रमशः 28 cm और 21 cm है, तो लंब वृत्तीय शंकु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) है:

π = \(22/7\) लीजिए

A. 3234
B. 3342
C. 3243
D. 3324

एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई 8 cm, 15 cm और 17 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 65 cm2
B. 75 cm2
C. 60 cm2
D. 70 cm2

एक स्कूल के 45 विद्यार्थियों का औसत भार 55 kg है। यदि शिक्षक का भार शामिल कर लिया जाए, तो औसत भार में 500 ग्राम की वृद्धि हो जाती है। शिक्षक का भार (kg में) ज्ञात कीजिए।
A. 78
B. 77
C. 79
D. 80

नीचे दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

नीचे दी गई तालिका एक कॉलेज में विभिन्न विषयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या और लड़कों और लड़कियों के प्रतिशत को दर्शाती है।

विषय विद्यार्थियों की संख्या लड़कियों का प्रतिशत लड़कों का प्रतिशत
हिंदी 110 60 40
अंग्रेजी 70 50 50
भौतिक विज्ञान 50 30 70
रसायन विज्ञान 40 80 20
गणित 80 20 80
कंप्यूटर 90 40 60

सभी विषयों में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 240
B. 200
C. 420
D. 440

(0.125 × 0.01) ÷ (0.5 × 0.005) को हल कीजिए
A. 0.6
B. 0.5
C. 0.8
D. 0.7

6 सेमी त्रिज्या वाले दो समान वृत्त एक दूसरे को इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि प्रत्येक एक दूसरे के केंद्र से होकर गुजरते हैं। उभयनिष्ठ जीवा की लंबाई (cm में) है:
A. 5√3
B. 6√3
C. 4√3
D. 3√3

दो समरूप त्रिभुजों GST और FAX का परिमाप क्रमशः 48 cm और 36 cm है। यदि FA = 12 cm है, तब GS है:
A. 18 cm
B. 16 cm
C. 24 cm
D. 12 cm

सोने की 4 अंगूठियों और 2 चूड़ियों का मूल्य 40,000 रुपये है। 10 अंगूठियों और 5 चूड़ियों का मूल्य क्या है?
A. 1,00,000 रुपये
B. 80,000 रुपये
C. 1,20,000 रुपये
D. 90,000 रुपये

एक दुकानदार ने स्टेशनरी वस्तुओं के मूल्यों पर 25% छूट की घोषणा की है। यदि किसी को 40 रुपये की छूट चाहिए तो 32 रुपये की कितनी स्टेशनरी वस्तुएँ खरीदनी चाहिए?
A. 5 वस्तुएँ
B. 6 वस्तुएँ
C. 4 वस्तुएँ
D. 3 वस्तुएँ

Leave a Comment

error: