SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 13 Shift2 part2

निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्या युग्म दिए गए हैं। प्रत्येक युग्म में (-) के बाईं ओर की संख्या (-) के दाईं ओर की संख्या से कुछ तर्क/नियम/संबंध के साथ संबंधित है। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर तीन युग्म समान हैं। दिए गए विकल्पों में से विषम का चयन कीजिए

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए।

उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. 3241-5732
B. 2354-4835
C. 1326-3807
D. 2345-4826

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BED’ को ‘122’ और ‘CAB’ को ’37’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘ADD’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 65
B. 50
C. 101
D. 82

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

3, 4, 7, 11, 18, 29,?

A. 48
B. 45
C. 47
D. 46

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोले जाने पर यह कागज कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समूह में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूह में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है।
(ध्यान दीजिए: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ निष्पादित की जानी चाहिए।
उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(12, 144, 1728)

(6, 36, 216)

A. (11, 121, 1000)
B. (14, 196, 2197)
C. (10, 100, 1000)
D. (8, 64, 729)

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 21
B. 22
C. 19
D. 20

यदि 739 R 635 = 52 और 814 R 122 = 346 है, तो 532 R 220 का मान क्या है?
A. 156
B. 160
C. 134
D. 148

यदि रेखा AB पर एक दर्पण रखा जाए, तो दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?

A.
B.
C.
D.

दिए गए दो चिह्नों को परस्पर बदलने के बाद क्रमश: व्यंजक (I) और (II) का मान क्या होगा?

+ और −

I. 45 + 15 × 30 ÷ 10 − 25

II. 6 × 9 + 5 − 8 ÷ 4

A. 25 और 51
B. 27 और 53
C. 53 और 27
D. 51 और 25

उस शब्द युग्म का चयन कीजिए जिसमें शब्द उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित युग्म में शब्द संबंधित हैं:

किसान : हल

A. सिपाही : कलम
B. सर्जन : स्कालपेल
C. लेखक : कुदाल
D. दर्जी : हैरो

दिए गए शब्दों को शब्दकोश क्रम के अनुसार व्यवस्थित करने पर ‘पाँचवें’ स्थान पर कौन-सा शब्द आएगा?

1. Wrap

2. Wrath

3. Wrasse

4. Wrangler

5. Wrack

A. Wrangler
B. Wrack
C. Wrath
D. Wrasse

शब्दों के चार समूहों में से तीन किसी प्रकार से एक जैसे हैं। शब्दों के विषम समूह का चयन कीजिए।
A. (कार, ट्रक, सड़क)
B. (कुर्सी, टेबल, स्टूल)
C. (कोरियोग्राफर, संपादक, बढ़ई)
D. (शर्ट, पतलून, साड़ी)

अक्षरों का कौन-सा समूह दी गई अक्षर शृंखला में रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर इसे पूरा करेगा?

WX _ WW _ _ Y _ W _ WXX _ Y _ Y

A. WXXYXWW
B. YXYYWXX
C. YXXYWXY
D. WYXYWXY

कितने गुलाबी न तो हरे हैं और न ही पीले हैं?

A. 10
B. 17
C. 9
D. 8

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ISLAND’ को ‘HTKBME’ और ‘TABLET’ को ‘SBAMDU’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BANGLE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ABOHKF
B. ABMHKD
C. ABMHKF
D. ABMHMF

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति शृंखला में अगले स्थान पर आएगी।

A.
B.
C.
D.

अमन, बमन और चमन का भाई है। बमन, एमिली की माँ है। फरहान, अमन का पिता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा निश्चित रूप से सत्य है?
A. बमन, चमन की बहन है।
B. अमन और एमिली भाई-बहन हैं।
C. चमन, अमन का भाई है।
D. चमन पुरुष है।

See also  SSC CHSL 2020 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 15 Shift2 part2

यदि रेखा AB पर एक दर्पण रखा जाए, तो दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति, प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?

 

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समूह में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूह में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (ध्यान दीजिए: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है)

(8, 5, 39)

(14, 11, 75)

A. (12, 6, 70)
B. (9, 5, 54)
C. (11, 7, 74)
D. (7, 4, 33)

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों को का चयन कीजिए।

ATXJ : BVAN :: YMOU : ?

A. ZORY
B. HUVL
C. UVXZ
D. ASND

प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष, यदि कोई हो, कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

I. कोई मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु नहीं है।

II. सभी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, मूल्यवान हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई मूल्यवान, मोबाइल नहीं है।

II. कुछ मूल्यवान, मोबाइल हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(::) के बायीं ओर दिए गए शब्द परस्पर किसी न किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित हैं। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दायीं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन कीजिए।

टैडपोल : मेंढक :: कैटरपिलर 😕

A. कुत्ता
B. मुर्गी
C. तितली
D. भेड़

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहली संख्या, दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या, चौथी संख्या से संबंधित है।

33 : 121 :: 27 : 81 : : 45 : ?

A. 256
B. 305
C. 275
D. 225

एक पासे की तीन स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। उस पर संख्या ‘4’ वाले फलक के आसन्न फलकों पर क्या आ सकता है?

A. 7 और 5
B. 3 और 7
C. 7 और 6
D. 6 और 5

निम्नलिखित चार अक्षर समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक भिन्न है।

उस समूह को चुनिए जो अन्य से भिन्न है।

A. UTS
B. ONM
C. GHI
D. WVU

RBI ने M1 को CU + DD के रूप में परिभाषित किया DD क्या है?
A. केवल अंतर्राष्ट्रीय बैंकों द्वारा धारित शुद्ध मांग जमा
B. RBI द्वारा आयोजित शुद्ध मांग जमा
C.  SBI आई द्वारा धारित शुद्ध मांग जमा
D. वाणिज्यिक बैंकों द्वारा धारित शुद्ध मांग जमा

FTP का पूर्ण रूप क्या है?
A. फाइल टेक्स्ट पेजिंग
B. फाइल ट्रांसफर पेजिंग
C. फाइल टेक्स्ट प्रोटोकॉल
D. फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल

जब रेत के कण बहुत महीन और हल्के होते हैं, तब पवन इसे बहुत लंबी दूरी तक ले जा सकती है। जब ऐसी रेत बड़े क्षेत्रों में निक्षेपित हो जाती है, तब इसे _______ कहा जाता है।
A. स्टैक
B. लोएस
C. हिमोढ़
D. क्षत्रक

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की प्रत्येक कक्षा में _______ मिनट लगते हैं।
A. 85-87
B. 83-86
C. 90-93
D. 80-82

भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख है?
A. सट्टेबाजी और जुआ
B. रेलवे
C. डाकघर बचत बैंक
D. अंतर्राज्यीय व्यापार और वाणिज्य

________ पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी है।
A. कंचनजंगा
B. खासी
C. अनाई मुड़ी
D. महेंद्रगिरि

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के किस राज्य ने की थी?
A. मध्य प्रदेश
B. कर्नाटक
C. हरियाणा
D. असम

भारत सरकार द्वारा जारी ट्रेजरी बिलों की अवधियों का निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सही है?
A. 82 दिवसीय, 182 दिवसीय, 345 दिवसीय
B. 91 दिवसीय, 182 दिवसीय, 364 दिवसीय
C. 61 दिवसीय, 145 दिवसीय, 360 दिवसीय
D. 91 दिवसीय, 152 दिवसीय, 356 दिवसीय

“शब्द-खेल” का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?

I. ईगल – हॉकी

II. पेनाल्टी किक – वॉलीबॉल
A. केवल I
B. न तो I और न ही II
C. I और II दोनों
D. केवल II

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 17 Shift3

अक्टूबर 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निम्नलिखित में से किस गलियारे का उद्घाटन किया गया था?
A. महाकाल लोक कॉरिडोर
B. चेन्नई बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
C. काशी कॉरिडोर
D. नॉर्थ ईस्ट इकनोमिक कॉरिडोर

नवंबर 2022 तक, भारत का पहला नागरिक कौन है?
A. अमित शाह
B. द्रौपदी मुर्मू
C. नरेंद्र मोदी
D. सोनिया गांधी

शीतल अपने व्यवसाय के लिए वित्तीय विवरण तैयार करना चाहती है। इसके लिए उसे निम्नलिखित में से किस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना चाहिए?
A. मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर
B. प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर
C. सिस्टम सॉफ्टवेयर
D. स्प्रैड शीट सॉफ्टवेयर

आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, महात्मा गांधी NREGA के अंर्तगत मजदूरी/दिन 1 अप्रैल, 2020 से ________ है।
A. 182 रुपये
B. 412 रुपये
C. 202 रुपये
D. 152 रुपये

स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति कौन हैं?
A. प्रतिभा पाटिल
B. द्रौपदी मुर्मू
C. राम नाथ कोविंद
D. प्रणब मुखर्जी

निम्नलिखित में से किस दाब पेटी को अश्व अक्षांश के रूप में जाना जाता है?
A. उप-ध्रुवीय निम्न दाब
B. भूमध्यरेखीय निम्न दाब
C. उपोष्णकटिबंधीय उच्च दाब
D. उच्च दाब

WHO के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का BMI 18.5 से कम है तो उसे _______ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
A. मानसिक रूप से अयोग्य
B. कम वजन
C. अंधा
D. सेहतमंद

निम्नलिखित में से किस त्योहार को तेलुगु नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है?
A. मोनपा 
B. उगादी
C. विशु
D. दशहरा

1757 ई. में, _______ ने प्लासी में सिराजुद्दौला के विरुद्ध कंपनी की सेना का नेतृत्व किया था।
A. लॉर्ड कार्नवालिस
B. लॉर्ड मिंटो
C. वारेन हेस्टिंग्स
D. रॉबर्ट क्लाइव

सितंबर 2022 में बेंगलुरु में बेंगलुरु स्पेस एक्सपो (BSX) में, ISRO और _______ की अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरिक्ष तकनीक पर ध्यान केंद्रित करने वाले दोनों देशों के स्टार्टअप के बीच आधा दर्जन समझौता ज्ञापनों की सुविधा प्रदान की थी।
A. ऑस्ट्रेलिया
B. फ्रांस
C. अमेरीका
D. इजराइल

‘द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस’ नामक पुस्तक _______ द्वारा लिखी गई है।
A. ​जिआ पिनगवां 
B. अरुंधति रॉय
C. सुनीता नारायण
D. डैन ब्राउन

निम्नलिखित में से कौन मराठा वंश के प्रसिद्ध शासक थे?
A. पृथ्वीराज चौहान
B. मान सिंह
C. छत्रपति शिवाजी महाराज
D. पोरस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है?
A. 12 जुलाई
B. 12 मार्च
C. 8 जुलाई
D. 8 मार्च

हरि प्रसाद चौरसिया निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से संबंधित हैं?
A. तबला
B. बांसुरी
C. वीणा
D. ड्रम

पाइरूवेट का लैक्टिक अम्ल में विघटन और ऑक्सीजन की कमी में ऊर्जा का निर्माण निम्नलिखित में से किसमें होता है?
A. जीवाणु
B. मानव पेशी कोशिकाएं
C. यीस्ट
D. माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्रकणिका)

कौन-सा महाद्वीप विश्व के आधे से अधिक टिन प्रदान करता है?
A. यूरोप
B. एशिया
C. उत्तरी अफ्रीका
D. अफ्रीका

\(4 x^2+9 y^2+12 x y/144\) का मान क्या है?
A. \((/3+/4)^2\)
B. \((/3+y)^2\)
C. \((/4+/6)^2\)
D. \((/6+/4)^2\)

नीचे दिया गया रेखा आलेख दो दुकानदारों A और B द्वारा 5 महीने में बेची गई पेंसिल की संख्या को दर्शाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

I. A द्वारा P और Q में बेची गई कुल पेंसिल की संख्या B द्वारा S और T में बेची गई कुल पेंसिल की संख्या से 31.72 प्रतिशत अधिक है।

II. B द्वारा Q और R में बेची गई कुल पेंसिल की संख्या A द्वारा P और T में बेची गई कुल पेंसिल की संख्या का 105.88 प्रतिशत है।

A. न तो I और न ही II
B. केवल I
C. केवल II
D. I और II दोनों

जितेंद्र और नरेंद्र की आय का अनुपात क्रमशः 4 : 7 है और उनके व्यय का अनुपात क्रमशः 6 : 5 है। यदि जितेंद्र 2,800 रुपये की आय में से 400 रुपये की बचत करता है, तो नरेंद्र की बचत ज्ञात कीजिए।
A. 2,900 रुपये
B. 2,000 रुपये
C. 4,900 रुपये
D. 3,900 रुपये

यदि m = sec θ – tan θ और n = cosec θ + cot θ है, तो m + n(m – 1) का मान क्या है?
A. 2
B. 1
C. 0
D. -1

नीचे दिया गया दंड आलेख पांच कंपनियों J, K, L, M और N की बाइक और कारों की बिक्री को दर्शाता है।

P1 = सभी 5 कंपनियों की बाइक की कुल बिक्री

P2 = सभी 5 कंपनियों की कारों की कुल बिक्री

(P2 – P1) का मान क्या है?

A. 550
B. 350
C. 450
D. 400

वस्तु A पर 20 प्रतिशत की छूट, वस्तु B पर 15 प्रतिशत की छूट के बराबर है। वस्तु A और B के अंकित मूल्यों का अनुपात क्या है?
A. 6 : 11
B. 3 : 4
C. 7 : 8
D. 6 : 7

See also  SSC CHSL 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 14 Shift3 part2

एक समबाहु त्रिभुज ABC के भीतर O केंद्र वाला एक अंतःवृत्त खींचा जाता है और भुजा की लंबाई 12 सेमी है। त्रिभुज के उस भाग का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) ज्ञात कीजिए जो अंतःवृत्त में नहीं है।
A. 24.64
B. 21.48
C. 37.71
D. 30.64

एक दूध व्यापारी 50 रुपये प्रति लीटर की दर से 30 लीटर दूध खरीदता है और उसमें 20 लीटर पानी मिलाता है (पानी मुफ्त है)। यदि वह इस मिश्रण को 48 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता है, तो लाभ प्रतिशत क्या है?

A. 50 प्रतिशत
B. 60 प्रतिशत
C. 40 प्रतिशत
D. 66.66 प्रतिशत

तीन संख्याएँ P, Q और R दी गई हैं। P का 30 प्रतिशत, Q के 15 प्रतिशत के बराबर है। Q का 20 प्रतिशत, R के 10 प्रतिशत के बराबर है। R, P से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 150%
B. 300%
C. 200%
D. 250%

यदि x2 \(1/x^2\) = 7 है, तो x3 +\(1/x^3\) का मान क्या है?
A. 9
B. 18
C. 27
D. 36

P एक टंकी को 5 घंटे में भर सकता है। Q उस टंकी को 10 घंटे में भर सकता है। R उस टंकी को 20 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइप द्वारा एक-साथ उस टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
A. 10 घंटे
B. 4 घंटे
C. 6 घंटे
D. 5 घंटे

नीचे दिया गया दंड आलेख चार वस्तुओं L, M, N और O के क्रय मूल्यों और विक्रय मूल्यों को दर्शाता है।

हानि के लिए निम्नलिखित में से कौनसा क्रम सही है?

A. O > N > L > M
B. N > O > L > M
C. O > N > M > L
D. O > L > N > M

स्थिर जल में नाव की गति और धारा की गति का अनुपात 8 : 3 है और नाव धारा के अनुकूल 22 किमी की यात्रा 24 मिनट में कर सकती है। तो नाव द्वारा धारा के प्रतिकूल 50 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
A. 4 घंटे
B. 2.5 घंटे
C. 3 घंटे
D. 2 घंटे

यदि sin 2θ = √3/2 है, तो tan θ का मान क्या है?
A. 1/2
B. 1
C. 1/√3
D. √3

एक घनाभ बक्से की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का योगफल 20 सेमी है और घनाभ का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 256 वर्ग सेमी है। घनाभ बक्से के अंदर रखी जा सकने वाली छड़ी की अधिकतम लंबाई (अनुमानित) कितनी होगी?

A. 16 सेमी
B. 24 सेमी
C. 32 सेमी
D. 12 सेमी

25% of 720 + 57 ÷ 19 × \(1/3\) of ​​\(100/11\) of \(33/25\)− 15% of 300 का मान है:
A. 191
B. 157
C. 127
D. 147

यदि A + B = -5 और AB = 6 है, तो A+ B3 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 35
B. 45
C. -35
D. 215

3 tan 20°.tan 45°.tan 70° का मान क्या है?
A. 2
B. 3
C. 1.5
D. 4

6000 रुपये 20 प्रतिशत प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज (अर्धवार्षिक चक्रवृद्धि) की दर से उधार दिए जाते हैं। 18 महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
A. रु. 1825
B. रु. 1986
C. रु. 1876
D. रु. 2036

वर्तमान से 3 वर्ष बाद जितिन की आयु, जितिन की वर्तमान आयु और 8 वर्ष पहले उसकी आयु के औसत की दोगुनी होगी। 5 वर्ष पहले जितिन की आयु कितनी थी?
A. 7 वर्ष
B. 8 वर्ष
C. 11 वर्ष
D. 6 वर्ष

X, Y और Z तीन समबाहु त्रिभुज हैं। X और Y के क्षेत्रफलों का योगफल, Z के क्षेत्रफल के बराबर है। यदि X और Y के भुजाओं की लंबाई क्रमशः 6 सेमी और 8 सेमी है, तो Z की भुजा की लंबाई कितनी है?
A. 10 सेमी
B. 10.5 सेमी
C. 9.5 सेमी
D. 9 सेमी

एक वृत्त का व्यास 20 सेमी है। एक जीवा AB की लंबाई 10 सेमी है। इस जीवा द्वारा इस वृत्त के केंद्र पर बना कोण क्या होगा?
A. 75 डिग्री
B. 45 डिग्री
C. 60 डिग्री
D. 90 डिग्री

15 से विभाज्य तीन अंकों की सभी संख्याओं का योगफल क्या है?
A. 41200
B. 36825
C. 32850
D. 28750

निम्नलिखित वृत्त आलेख एक दुकान पर एक दिन में विभिन्न सब्जियों की बिक्री को दर्शाता है।

यदि एक दिन में 1000 किग्रा सब्जियां बेची गईं, तो बेचे गए टमाटरों की संख्या (किग्रा में) कितनी है?

A. 400
B. 250
C. 100
D. 150

यदि वृत्त की त्रिज्या 42 सेमी है और एक चाप द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण 150° है, तो संगत चाप की लंबाई कितनी है?
A. 66 सेमी
B. 77 सेमी
C. 110 सेमी
D. 55 सेमी

Leave a Comment

error: