निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्या युग्म दिए गए हैं। प्रत्येक युग्म में (-) के बाईं ओर की संख्या (-) के दाईं ओर की संख्या से कुछ तर्क/नियम/संबंध के साथ संबंधित है। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर तीन युग्म समान हैं। दिए गए विकल्पों में से विषम का चयन कीजिए। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
A. 21 – 1020
B. 17 – 1006
C. 11 – 1010
D. 23 – 1022
नीचे प्रश्न आकृतियों में दिखाए अनुसार कागज के एक टुकड़े को मोड़कर उसमें छेद किया गया है। खोले जाने पर दी गई उत्तर आकृतियों में से यह कैसी दिखाई देगी?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
कितने मोबाइल, बैटरी नहीं हैं?
A. 7
B. 5
C. 9
D. 14
एक लड़की की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए सुमन ने कहा, “वह मेरे भाई के पिता की पुत्री है”। वह लड़की सुमन से किस प्रकार संबंधित है? (यह मानते हुए कि यह स्वयं की तस्वीर नहीं है)।
A. पुत्री
B. भतीजी/भांजी
C. बहन
D. साली/भाभी
(::) के बायीं ओर दिए गए शब्द आपस में किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा संबंधित हैं। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दायीं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म को चुनिए।
गाय : चार :: ?
A. कौआ : दो
B. चार : कुत्ता
C. बाघ : आठ
D. तोता : पाँच
उस शब्द-युग्म का चयन कीजिए जिसमें दोनों शब्द उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित शब्द-युग्म में हैं:
हाइग्रोमीटर : आर्द्रता :: ?
A. अमीटर : लम्बाई
B. एनीमोमीटर : तापमान
C. सिस्मोग्राफ : भूकंप
D. ओडोमीटर : गंध
दी गई आकृति में कितने चतुर्भुज हैं?
A. 16
B. 17
C. 15
D. 14
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी में से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
169, 196, 225, 256, ?
A. 289
B. 324
C. 441
D. 361
उस विकल्प का चयन कीजिए जिस समुच्चय में संख्याएँ वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया जाता है। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(8, 6, 50)
(24, 4, 98)
A. (2, 48, 100)
B. (12, 8, 100)
C. (32, 3, 144)
D. (18, 6, 110)
निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ C, D हैं।
II. सभी D, E हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी C, E हैं।
II. सभी D, C हैं।
III. सभी E, D हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
यदि 52 % 38 % 84 = 174 है, और 16 % 12 % 95 = 123 है, तो 44 % 28 % 7 = ?
A. 79
B. 81
C. 76
D. 77
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए’ जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
दिए गए दोनों चिह्नों को परस्पर बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही होगा?
+ और ×
I. 5 × 12 – 15 + 20 ÷ 30 = 7
II. 51 ÷ 17 × 9 + 10 – 8 = 85
A. I और II दोनों
B. न तो I न ही II
C. केवल I
D. केवल II
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम अक्षर/अक्षरों को चुनिए।
A. ZWSH
B. FCYB
C. PMIR
D. GDAZ
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HUMAN’ को ‘JYSIX’ के रूप में कूटित किया गया है। उस कूट भाषा में ‘IMAGE’ के लिए कूट क्या है?
A. KOGQO
B. KQGOM
C. KQGOA
D. KQGOO
दर्पण को आकृति के दायीं ओर रखने पर दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पहली संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे तीसरी संख्या, चौथी संख्या से और पाँचवीं संख्या, छठवीं संख्या से संबंधित है।
12 : ? :: 15 : 1728 :: 11 : 512
A. 216
B. 81
C. 729
D. 6561
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MOCK’ को ‘9326’, ‘MINK’ को ‘2538’, ‘LUNE’ को ‘5041’, ‘LOUT’ को ‘6714’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘ONM’ को क्या लिखा जाएगा?
A. 649
B. 653
C. 567
D. 658
निम्नलिखित में से तीन शब्द एक निश्चित प्रकार से समान हैं और एक भिन्न है। उस शब्द का चयन कीजिए, जो शेष सभी से भिन्न है।
A. भेड़
B. मगरमच्छ
C. गाय
D. बकरी
दी गई शृंखला में एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
RCMG, VWUW, ZQCM, DKKC, ?
A. HFQS
B. SMRQ
C. HMRQ
D. HESS
उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में दर्शाता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।
1. Advantage
2. Advice
3. Advise
4. Admirable
5. Adorable
A. 4, 5, 3, 2, 1
B. 4, 5, 1, 2, 3
C. 4, 5, 1, 3, 2
D. 4, 2, 3, 5, 1
निम्नलिखित प्रश्न में चार संख्या युग्म दिए गए हैं। प्रत्येक युग्म में (-) के बाईं ओर की संख्या (-) के दाईं ओर की संख्या से कुछ तर्क/नियम/संबंध के साथ संबंधित है। समान तर्क/नियम/संबंध के आधार पर तीन युग्म समान हैं। दिए गए विकल्पों में से विषम का चयन कीजिए। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
A. 38 – 1444
B. 44 – 1936
C. 42 – 1764
D. 36 – 1266
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
GT : HV :: HU : ?
A. IW
B. XW
C. BX
D. ZA
निम्नलिखित में से कौन सी अंतर्राष्ट्रीय सीमा सबसे लंबी है?
A. भारत-बांग्लादेश
B. भारत-म्यांमार
C. भारत-चीन
D. भारत-पाकिस्तान
अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कौन थी?
A. नागिन कॉक्स
B. योगिता शाह
C. कल्पना चावला
D. सिरीशा बंदला
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है?
A. अनुच्छेद 52
B. अनुच्छेद 377
C. अनुच्छेद 60
D. अनुच्छेद 74
भारतीय संसद के पास भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के माध्यम से व्यापार, वाणिज्य और समागम पर निर्बंधन अधिरोपित करने की शक्ति है?
A. 304
B. 300A
C. 303
D. 302
निम्नलिखित में से कौन सा संघ ऐनेलिडा का उदाहरण है?
A. अंकुशकृमि
B. फाइलेरिया कृमि
C. केंचुआ
D. गोल कृमि
निम्नलिखित में से कौन सा एंजाइम वसा को तोड़ने में मदद करता है?
A. लाइपेज
B. एमाइलेज
C. ट्रिप्सिन
D. राइबोन्यूक्लिएज
नामीबिया से लाए गए चीतों को ______ में स्थित कुनो नेशनल पार्क में पेश किया गया था।
A. कर्नाटक
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. राजस्थान
निम्नलिखित में से कौन मणिपुर की एक भारतीय मार्शल आर्ट है?
A. मय थाई
B. कलरिपयट्टू
C. थांग-टा
D. गटका
______ अक्टूबर 2023 में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
A. गोवा
B. पश्चिम बंगाल
C. केरल
D. महाराष्ट्र
2022 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन हैं?
A. उर्जित आर. पटेल
B. डी. सुब्बाराव
C. शक्तिकांत दास
D. रघुराम राजन
नेचिपु सुरंग, अरुणाचल प्रदेश में, सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित और मई 2022 में पूरा किया गया इसका उत्खनन कार्य ______ परियोजना के अंतर्गत आता है।
A. हीराक
B. संपर्क
C. गगनयान
D. वर्तक
शहनाई को लोकप्रिय बनाने वाले भारतीय संगीतकार उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को 2001 में भारत सरकार से कौन सा सम्मान मिला था?
A. भारत रत्न
B. पद्म श्री
C. पद्म विभूषण
D. पद्म भूषण
भारत के वाणिज्यिक बैंकों को अपने ग्राहकों को ऋण देने से पहले नकद, सोना और अन्य प्रतिभूतियों का न्यूनतम प्रतिशत बनाए रखना होता है। इसे ______ कहा जाता है।
A. पूंजी पर्याप्तता अनुपात
B. चालू खाता और बचत खाता अनुपात
C. सांविधिक तरलता अनुपात
D. आरक्षित नकदी निधि अनुपात
“नदी-सहायक नदी” का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
I. तापी – मांजरा
II. कृष्णा – घाटप्रभा
A. न तो I और न ही II
B. केवल II
C. केवल I
D. I और II दोनों
निम्न में से कौन-सा सामान्य जल को पीने योग्य जल में बदलने की तकनीक या कदम नहीं है?
A. निस्पंदन
B. ब्रोमीनीकरण
C. क्वथन
D. क्लोरीनीकरण
एक पूरी तरह से जुड़े हुए नेटवर्क में, 6 नोड्स को जोड़ने के लिए कितनी लाइनों की आवश्यकता होती है?
A. 12
B. 15
C. 30
D. 24
निम्नलिखित में से कौन सा भारत में शिवालिक पर्वत श्रृंखला के सभी दूनों में सबसे बड़ा है?
A. पतलीदून
B. जम्मू दून
C. देहरादून
D. कोटलीदून
सर्वाधिक शक्तिशाली चोल शासक माने जाने वाले राजाराज प्रथम, ______ई. में राजा बने।
A. 999 ई.
B. 979 ई.
C. 971 ई.
D. 985 ई.
मौर्य साम्राज्य की नींव ______ द्वारा रखी गई थी।
A. काल अशोक
B. चंद्रगुप्त मौर्य
C. बिंदुसार
D. अशोक
2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन के संबंध में “खिलाड़ी – पदक” की निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सही है?
I. बजरंग पुनिया – स्वर्ण
II. साक्षी मलिक – स्वर्ण
A. केवल II
B. केवल I
C. न तो I और न ही II
D. I और II दोनों
शीला अपने कंप्यूटर के हिस्से के रूप में ट्रांजिस्टर का उपयोग करना याद करती हैं।
किस पीढ़ी के कंप्यूटरों ने इसका इस्तेमाल किया?
A. तीसरी
B. पहली
C. चौथी
D. दूसरी
चित्रकला की मधुबनी शैली की उत्पत्ति ______ राज्य में हुई थी।
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. बिहार
D. राजस्थान
कौन-सा गायक मुगल सम्राट जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के दरबार में नवरत्नों (नौ रत्नों) में से एक था?
A. अल्ला रखा
B. उस्ताद अहमद लाहौरी
C. अमीर खुसरो
D. तानसेन
स्वच्छ टॉयकैथॉन प्रतियोगिता 2022 भारत में ______ मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।
A. वित्त
B. वाणिज्य और उद्योग
C. आवास और शहरी मामले
D. संस्कृति
ग्रीष्म अयनांत निम्नलिखित में से किस तिथि को पड़ता है?
A. 22 दिसंबर
B. 23 सितंबर
C. 21 मार्च
D. 21 जून
यदि sin θ – cos θ = 0, तब sin2 θ + tan2 θ का मान क्या है?
A. 1/2
B. 1
C. 4/5
D. 3/2
(a – b)3 – a3 + b3 का मान क्या है?
A. 3ab(a – b)
B. -3ab(a + b)
C. 3ab(a + b)
D. -3ab(a – b)
A, B, P और Q केंद्र O वाले एक वृत्त की परिधि पर बिंदु हैं। यदि कोण AQB, 60° है। तब निम्नलिखित में से कोण APB का मान क्या हो सकता है?
A. 160°
B. 30°
C. 90°
D. 60°
यदि 7A425B, 36 से विभाज्य है, तो A – B का मान क्या है?
A. 0
B. 5
C. 1
D. 2
4 वर्ष के लिए 6% वार्षिक ब्याज की दर से एक निश्चित राशि का साधारण ब्याज 4500 रुपये है। उसी राशि पर 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) ज्ञात कीजिए जब ब्याज की दर 4% वार्षिक है,
A. रु. 1,530
B. रु. 1,430
C. रु. 1,830
D. रु. 1,560
14 मित्रों की औसत आयु 14 वर्ष है। यदि 15वें मित्र की आयु जोड़ दी जाए, तो औसत समान रहता है। 15वें मित्र की आयु क्या है?
A. 15 वर्ष
B. 18 वर्ष
C. 14 वर्ष
D. 12 वर्ष
एक आयताकार फर्श की चौड़ाई उसकी लंबाई की 3/5 है। यदि फर्श का क्षेत्रफल 60 मीटर2 है, तो फर्श की लंबाई और चौड़ाई में कितना अंतर है?
A. 6 मीटर
B. 7.5 मीटर
C. 5 मीटर
D. 4 मीटर
संख्या 840 में 1 और स्वयं संख्या को छोड़कर गुणनखंडों की कुल संख्या कितनी है?
A. 29
B. 30
C. 28
D. 31
निम्नलिखित दंड आलेख एक कक्षा के 5 छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाता है।
उच्चतम और निम्नतम अंकों के बीच क्या अंतर है?
A. 25
B. 60
C. 35
D. 15
राम 8 घंटे में कुछ दूरी तय करता है और मोहन 4 घंटे में समान दूरी तय करता है। यदि मोहन की चाल राम से 10 किमी/घंटा अधिक है। तो निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
I. मोहन की चाल 20 किमी/घंटा है।
II. उनकी चाल का योगफल 30 किमी/घंटा है।
A. न तो I और न ही II
B. I और II दोनों
C. केवल II
D. केवल I
एक पतलून का अंकित मूल्य लागत मूल्य का चार गुना है। 64 प्रतिशत लाभ अर्जित करने के लिए छूट प्रतिशत क्या होना चाहिए?
A. 55 प्रतिशत
B. 62 प्रतिशत
C. 65 प्रतिशत
D. 59 प्रतिशत
जब किसी संख्या में क्रमश: 25 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की कमी की जाती है, तो यह 32,904 हो जाती है। वह संख्या क्या है?
A. 95,600
B. 92,800
C. 91,400
D. 80,500
A और B दोनों अपनी घड़ी को 5,400 रुपये प्रति घड़ी की दर से बेचते हैं। A ने 10 प्रतिशत का लाभ अर्जित किया जबकि B ने 25 प्रतिशत की हानि उठाई, A और B के लागत मूल्यों का अनुपात क्या है?
A. 19 ∶ 23
B. 15 ∶ 22
C. 15 ∶ 19
D. 18 ∶ 25
X, Y और Z ने एक व्यवसाय में क्रमशः 4,000 रुपये, 6,000 रुपये और 8,000 रुपये का निवेश किया। उन्होंने क्रमशः 3, 2 और 4 वर्षों के लिए धन का निवेश किया, यदि कुल लाभ 56,000 रुपये है, तो लाभ में Y का हिस्सा कितना है?
A. 18,000 रुपये
B. 12,000 रुपये
C. 15,000 रुपये
D. 9,000 रुपये
नीचे दिया गया रेखा आलेख 6 कंपनियों द्वारा रेफ्रिजरेटर के उत्पादन को दर्शाता है।
कंपनी E, F और G द्वारा एक साथ रेफ्रिजरेटर के उत्पादन और कंपनी H, I और J द्वारा एक साथ रेफ्रिजरेटर के उत्पादन के बीच कितना अंतर है?
A. 80
B. 160
C. 120
D. 190
निम्न तालिका स्टॉक की मात्रा और उनकी औसत लागत दर्शाती है।
कुल स्टॉक का मूल्य क्या है? (लाख रुपये में)
| स्टॉक की मात्रा | औसत लागत (रुपये) | |
| मोबाइल फोन | 25 | 15000 |
| कैमरा | 80 | 16000 |
| TV | 54 | 55000 |
| रेफ्रिजरेटर | 41 | 27000 |
| AC | 64 | 24000 |
A. 264
B. 137
C. 72.68
D. 726.8
यदि sec 3A = cosec (A – 72°), तब A का मान क्या है?
A. 34.5 डिग्री
B. 30 डिग्री
C. 40.5 डिग्री
D. 25 डिग्री
15 नल एक टंकी को 36 मिनट में भर सकते हैं। एक घंटे में टंकी को भरने के लिए कितने नलों की आवश्यकता होगी?
A. 12
B. 9
C. 8
D. 6
बीजगणितीय सर्वसमिकाओं का उपयोग करके व्यंजक (299)2 की गणना कीजिए।
A. 89301
B. 89402
C. 88401
D. 89401
यदि एक समकोण ΔPQR में tan Q = 5/12 है। तो cos Q का मान क्या है?
A. 12/5
B. 13/5
C. 12/13
D. 5/13
एक त्रिभुज MNO में, XA, XB और XC क्रमश: MN, ON और OM भुजाओं पर लंब समद्विभाजक हैं जो एक दूसरे को X पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠NMO = 55 डिग्री है, तब ∠NXO का मान क्या है?
A. 130 डिग्री
B. 110 डिग्री
C. 95 डिग्री
D. 125 डिग्री
\( (k-1/k)(k^2+1/k^2)(k^4+1/k^4)(k^8+1/k^8)(k^{16}+{1}{k^{16}})\) का मान क्या है?
A. \( k^{64}-{1}{k^{64}}\)
B. \( {k^{32}-{1}{k^{32}}}{k-1/k}\)
C. \( k^{32}-{1}{k^{32}}\)
D. \( {k^{32}-{1}{k^{32}}}{k+1/k}\)
एक वृत्त की परिधि 58π सेमी है। इस वृत्त में 42 सेमी लंबाई की एक जीवा XY है। इस जीवा XY की केंद्र से दूरी कितनी है?
A. 32 सेमी
B. 20 सेमी
C. 28 सेमी
D. 24 सेमी
एक जीवा की लंबाई 40 सेमी है। यदि इस जीवा द्वारा वृत्त की परिधि पर अंतरित कोण 90 डिग्री है। तो इस वृत्त की त्रिज्या कितनी होगी ?
A. 15 सेमी
B. 25 सेमी
C. 80 सेमी
D. 20 सेमी
नीचे दिया गया दंड आलेख 5 स्कूलों में पुरुष शिक्षकों और महिला शिक्षकों की संख्या दर्शाता है।
L1 = सभी 5 स्कूलों में पुरुष और महिला शिक्षकों की कुल संख्या के बीच का अंतर,
L2 = स्कूल H में पुरुष और महिला शिक्षकों की कुल संख्या।
(L1/L2) का मान क्या है?
A. 2.66
B. 1.33
C. 0.55
D. 4.66