SSC CHSL 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 3 Shift2 part2

‘D + E’ का अर्थ है ‘D, E का पिता है’

‘D – E’ का अर्थ है ‘D, E की बहन है’

‘D × E’ का अर्थ है ‘D, E की माता है’

‘D ÷ E’ का अर्थ है ‘D, E का भाई है’।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘K, L के भाई की पुत्री है’ को दर्शाता है?

A. L – F + K – P
B. L ÷ Z × X – K
C. K – L × X ÷ U
D. U + F + K ÷ P

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेंगे।

AB_Z DEF_ G_IX JKL_ M_OV

A. YGHVN
B. CYHVN
C. CYGWN
D. CYHWN

शब्द MENTOR के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने पर कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. एक
B. कोई भी नहीं
C. तीन
D. दो

नीचे दिखाए गए अनुसार एक कागज को मोड़ा और छिद्रित किया जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

यदि ‘H’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘-‘ है और ‘L’ का अर्थ ‘×’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

84 H 42 A 63 L 46 B 23 = ?

A. 4632
B. 2482
C. 2864
D. 2877

दी गई आकृति की सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा गया हो।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’,

‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’,

‘A & B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’।

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P @ Q # R & S @ T’ है, तो T, P से किस प्रकार संबंधित है?

A. बहन
B. साली 
C. पुत्रवधू 
D. पुत्री 

यदि ‘Z’ का अर्थ ‘÷’, ‘H’ का अर्थ ‘×’, ‘M’ का अर्थ ‘+’ और ‘T’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

52 M 36 Z 18 T 46 H 19 = ?

A. -754
B. -898
C. -820
D. -654

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार, 100, 20 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 250, 50 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार 550 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

 

A. 105
B. 115
C. 110
D. 100

दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 15
B. 16
C. 20
D. 18

इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कोई भी पेन स्केल नहीं है।

सभी स्केल इरेज़र हैं।

सभी पेन कैलकुलेटर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ इरेज़र कैलकुलेटर हैं।

II. कोई भी पेन इरेज़र नहीं है।

III. कोई भी स्केल कैलकुलेटर नहीं है।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष I, II और न ही III अनुसरण करता है।
D. सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं।

उस शब्द-जोड़ी का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए शब्दों की जोड़ी में व्यक्त किए गए संबंध के समान सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है।

(शब्दों को सार्थक हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्दों में वर्णों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)

सुख : आनंद

A. मूर्ख : गंभीर
B. वर्षा : आकाश
C. ध्वस्त : नष्ट
D. ज्ञान : पुस्तक

एक निश्चित कूट भाषा में, COMB को 2681 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और MOBE को 8163 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में E का कूट क्या है?
A. 6
B. 3
C. 8
D. 1

यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘ב और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

198 × 9 + 29 – 7 ÷ 10 = ?

A. 62
B. 61
C. 60
D. 63

See also  SSC CHSL प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 10 Shift1

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

(245, 49, 5)

(144, 9, 16)

A. (246, 9, 28)
B. (312, 24, 9)
C. (186, 21, 8)
D. (200, 8, 25)

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘COVER’ को ‘9 – 45 – 66 – 15 – 54’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BOAST’ को ‘6 – 45 – 3 – 57 – 60’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘APRON’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 4-47-53-42-40
B. 3-48-54-45-42
C. 2-46-52-40-41
D. 2-46-52-44-40

उस शब्द-युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए शब्दों के युग्म में व्यक्त किए गए संबंध के समान संबंध को सबसे अच्छी तरह से दर्शाता है।

(शब्दों को सार्थक हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्दों में वर्णों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)

गर्व : अभिमानी

A. विश्वास : संदेह
B. बुद्धिमान : अज्ञानी
C. प्रमाणिक : वास्तविक
D. अपमान : प्रशंसा

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

PHO SRP VBQ ? BVS

A. CFF
B. VX
C. YLR
D. UMO

एक पासे के छह अलग-अलग फलकों पर 2, 3, 5, 7, 8 और 9 संख्याएँ लिखी गई हैं। इस पासे की दो स्थितियाँ आकृति में दिखाई गई हैं। 5 वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन सी संख्या है?

A. 2
B. 8
C. 3
D. 9

विकल्पों में वह आकृति पहचानिए जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर लगाने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी?

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

7 28 84 336 1008 ?

A. 4128
B. 4032
C. 3902
D. 3036

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

91, 100, 109, 118, 127, ?

A. 138
B. 136
C. 135
D. 137

यदि 17 अगस्त 2003 को रविवार था, तो 12 सितंबर 2014 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
A. रविवार
B. सोमवार
C. शुक्रवार
D. बुधवार

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।

sin(30 + θ) – cos(60 – θ)

A. 2sin (30 + θ)
B. \(\3/2\)
C. 0
D. 1

A, B को एक बाइक 45% लाभ पर बेचता है। फिर B, C को 30% लाभ पर बेचता है। यदि C ₹43,355 का भुगतान करता है, तो A के लिए बाइक का क्रय मूल्य कितना है?

A. ₹23,000
B. ₹27,000
C. ₹21,000
D. ₹29,000

14 सेमी ऊँचाई वाले एक लम्ब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 88 सेमी2 है। बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. \(560/7\) सेमी2
B. \(460/7\) सेमी2
C. \(660/7\) सेमी2
D. \(360/7\) सेमी2

एक समकोण त्रिभुज ABC में इस प्रकार कि ∠BAC = 90° और AD, BC पर लंबवत है। यदि ΔABC का क्षेत्रफल 63 सेमी2 है, ΔACD का क्षेत्रफल 7 सेमी2 है, और AC = 5 सेमी है, तो BC की लंबाई कितनी होगी?
A. 18 सेमी
B. 10 सेमी
C. 12 सेमी
D. 15 सेमी

एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य के 66% पर बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। यदि वह वस्तु को उसके अंकित मूल्य के 80% पर बेचता है, तो लाभ प्रतिशत होगा:
A. 33\(2/3\)%
B. 20%
C. 33\(1/3\)%
D. 25%

निम्नलिखित तालिका शैक्षणिक वर्ष 2015 से 2020 के दौरान एक संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों को दर्शाती है।

शैक्षणिक वर्ष इंजीनियरिंग विज्ञान कला प्रबंधन
2015 1200 850 450 240
2016 1362 821 525 275
2017 1351 870 624 286
2018 1409 921 615 293
2019 1421 931 795 300
2020 1400 950 750 320

2015 से 2020 की अवधि के दौरान किस पाठ्यक्रम में सबसे अधिक वृद्धि दर (प्रतिशत में) थी?

A. कला
B. विज्ञान
C. प्रबंधन
D. इंजीनियरिंग

(17 + 15) ÷ 2 – 11 + 16 × 4 – 28 + 13 (-16 + 13) का मान ज्ञात कीजिए:
A. 3
B. 0
C. 2
D. 1

18 पुरुष \(1/5\) काम को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उसी काम के \(2/5\) भाग को 5 दिनों में पूरा करने के लिए कितने लोगों की आवश्यकता होगी?
A. 72
B. 54
C. 90
D. 36

A, B, C तीन बिंदु इस प्रकार हैं कि AB = 11 सेमी, BC = 13 सेमी और AC = 24 सेमी है। बिंदु A, B, C से गुजरने वाले वृत्तों की संख्या है:

See also  SSC CHSL 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 9 Shift3

A. 0
B. 1
C. 2
D. 3

दो वृत्त बाह्य रूप से बिंदु M पर एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं। PQ दोनों वृत्तों पर एक सीधी उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है, P और Q स्पर्श बिंदु हैं और ∠MPQ = 38° है। ∠MQP है:
A. 48°
B. 52°
C. 42°
D. 38°

दो रैखिक समीकरणों 2x + y = 6 और 2x – y = -2 द्वारा बनाए गए क्षेत्र का क्षेत्रफल क्या है, जो इन रेखाओं और x-अक्ष द्वारा परिबद्ध है?
A. 3 वर्ग इकाई
B. 8 वर्ग इकाई
C. 6 वर्ग इकाई
D. 5 वर्ग इकाई

निम्नलिखित वृत्त आरेख सुषमा और प्रीति के विभिन्न मदों में मासिक व्यय को दर्शाता है। सुषमा और प्रीति हर महीने समान व्यय करती हैं।

सुषमा और प्रीति द्वारा किए गए शिक्षा के व्यय के केंद्रीय कोणों का अनुपात कितना है?

A. 2 ∶ 3
B. 1 ∶ 1
C. 2 ∶ 1
D. 1 ∶ 2

यदि a ∶ b = 3 ∶ 7 और b ∶ c = 4 ∶ 9, तो a ∶ b ∶ c ज्ञात कीजिए।
A. 3 ∶ 28 ∶ 63
B. 3 ∶ 28 ∶ 9
C. 12 ∶ 28 ∶ 63
D. 12 ∶ 28 ∶ 9

जब 179 x 172 x 173 को 17 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल ज्ञात कीजिए।

A. 6
B. 2
C. 3
D. 9

एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 3600 वर्ग मीटर है। यदि मैदान 45 मीटर लंबा है, तो इसका परिमाप कितना है?
A. 255 मीटर
B. 265 मीटर
C. 260 मीटर
D. 250 मीटर

एक व्यक्ति 10 कुर्सियाँ खरीदना चाहता है। 10 कुर्सियों का कुल मूल्य ₹4,500 है। मोल-भाव करने के बाद, दुकानदार प्रत्येक कुर्सी का मूल्य 20% कम करने के लिए सहमत हो जाता है। फिर व्यक्ति 10% अतिरिक्त कुर्सियाँ खरीदता है। उसके द्वारा खरीदी गई कुर्सियों का मूल्य कितना होगा?
A. ₹4,100
B. ₹3,260
C. ₹3,960
D. ₹3,900

निम्नलिखित दंड आरेख का अध्ययन कीजिए, जो एक कंपनी की आय और व्यय को दर्शाता है।

वर्ष 2001 और 2002 के बीच लाभ का अंतर कितना है?

A. 15 लाख
B. 5 लाख
C. 2 लाख
D. 10 लाख

दिए गए दंड आरेख का अध्ययन कीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

दंड आरेख तीन कंपनियों A, B और C द्वारा 2012 से 2017 तक की छह वर्षों की अवधि में निर्मित रसोई उपकरणों के उत्पादन (लाख में) को दर्शाता है।

2012 से 2017 की अवधि के दौरान कंपनी B के औसत उत्पादन तथा 2012, 2014, 2015 में कंपनी A के उत्पादन तथा 2014, 2016 और 2017 में कंपनी C के उत्पादन के संयुक्त औसत के बीच का अंतर कितना है?

A. 25
B. 40
C. 30
D. 50

26 सेमी व्यास वाले एक वृत्त में 10 सेमी लंबाई की दो समान समांतर जीवाएँ हैं, तो दोनों जीवाओं के बीच की दूरी कितनी है?
A. 26 सेमी
B. 24 सेमी
C. 21 सेमी
D. 23 सेमी

एक वर्ष के बारह महीनों में T का वेतन इस प्रकार है: ₹12,000, ₹12,000, ₹12,000, ₹15,000, ₹15,000, ₹15,000, ₹21,000, ₹21,000, ₹21,000, ₹30,000, ₹30,000, ₹30,000. T का प्रति माह औसत वेतन ₹ में _______ है।
A. 18000
B. 19000
C. 18500
D. 19500

एक पुलिसकर्मी एक चोर का पीछा करता है जो उससे 500 मीटर आगे है। चोर की गति 18 किमी/घंटा है, और पुलिसकर्मी की गति 36 किमी/घंटा है। पुलिसकर्मी द्वारा चोर को पकड़ने में लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
A. 100 सेकंड
B. 250 सेकंड
C. 300 सेकंड
D. 150 सेकंड

रामना अपनी आय का 75% खर्च करता है। उसकी आय 25% बढ़ जाती है और वह अपने खर्च में 10% की वृद्धि करता है। उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
A. 40%
B. 60%
C. 70%
D. 50%

भिन्न \(3/5\) से \(2/5\) को घटाया जाता है। फिर परिणामी भिन्न में 20% की वृद्धि की जाती है। मूल भिन्न के मान में प्रतिशत कमी/वृद्धि कितना है?
A. वृद्धि, 60%
B. वृद्धि, 50%
C. कमी, 60%
D. कमी, 50%

एक व्यक्ति ने ₹5,000 की राशि साधारण ब्याज पर 5 वर्षों के लिए निवेश की, इस प्रकार पहले 2 वर्षों के लिए ब्याज दर 10% प्रति वर्ष है, अगले 3 वर्षों के लिए यह 12% प्रति वर्ष है। 5 वर्षों के अंत में उसे कितना ब्याज (₹ में) मिलेगा?
A. 2800
B. 3180
C. 3000
D. 2450

यदि एक घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल 108 मीटर2 है, तो घनाभ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जिसकी लंबाई 6 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है।
A. 5.5 मीटर
B. 4 मीटर
C. 4.5 मीटर
D. 5 मीटर

वर्ष 2011 तक भारत में कितनी जनगणनाएँ पूरी हो चुकी थीं?
A. 12
B. 15
C. 16
D. 7

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, पुदुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश में लिंगानुपात कितना दर्ज किया गया था?
A. 1000 पुरुषों पर 1095 महिलाएँ
B. 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाएँ
C. 1000 पुरुषों पर 890 महिलाएँ
D. 1000 पुरुषों पर 980 महिलाएँ

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन भारतीय संविधान की विशेषताओं के संबंध में गलत है/हैं?

See also  SSC CHSL 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 4 Shift3

1) यद्यपि भारत में संघीय व्यवस्था है, लेकिन संविधान में ‘संघ’ शब्द का उल्लेख नहीं है।

2) संविधान का अनुच्छेद 5 कहता है कि संसद कानून द्वारा एक नया राज्य बना सकती है।

3) संघ सूची में विषयों पर, प्रत्येक राज्य विधानमंडल राज्य के लिए कानून बना सकता है।

4) संसद और राज्य विधानमंडल दोनों समवर्ती सूची में विषयों पर कानून बना सकते हैं।

A. केवल 1
B. 1 और 3
C. 2 और 3
D. 1 और 4

खयाल और ध्रुपद-धमार शैलियों के मिश्रण की रचना किस घराने के अंतर्गत आती है?
A. इंदौर घराना
B. ग्वालियर घराना
C. आगरा घराना
D. पटियाला घराना

प्रसिद्ध पुस्तक ‘संग्रह चूड़ामणि’, जो कर्नाटक संगीत की वर्तमान प्रणाली से संबंधित है, किसके द्वारा लिखी गई थी:
A. हरिपाल
B. मतंग
C. दामोदर मिश्र
D. गोविंदाचार्य

निम्नलिखित में से किसने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘FASTER’ लॉन्च किया?
A. राष्ट्रपति
B. भारत के मुख्य न्यायाधीश
C. वित्त मंत्री
D. प्रधान मंत्री

बिहार की शोक के रूप में किस नदी को जाना जाता है?
A. माही
B. बेतवा
C. सोन
D. कोसी

MS Word दस्तावेज़ में टेबल कैसे जोड़ते हैं, यह किस टैब से किया जा सकता है?
A. डिज़ाइन टैब
B. व्यू टैब
C. होम टैब
D. इन्सर्ट टैब

निम्नलिखित में से कौन सा कथन हार्डी-शुल्ज़ नियम का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. यह धातुओं जैसे सोना, चांदी या प्लैटिनम के कोलाइडल विलयन प्राप्त करने के लिए लागू होता है।
B. आयनों को पारगम्य झिल्ली के माध्यम से प्रसार की घटना द्वारा विलयन से हटा दिया जाता है।
C. कोलाइडल विलयन की एक निश्चित मात्रा के स्कंदन के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा स्कंदन आयन की संयोजकता पर निर्भर करती है।
D. किसी द्रव मिश्रण में एक घटक का आंशिक दाब उस मिश्रण में उसके मोल अंश के समानुपाती होता है।

MS-Word में, आधार रेखा के ऊपर छपे हुए नंबर को ________ कहा जाता है।
A. सुपरस्क्रिप्ट
B. स्ट्राइकथ्रू
C. सबस्क्रिप्ट
D. ऊपर BL

अर्धसंरक्षी DNA प्रतिकृति से आपका क्या तात्पर्य है?
A. प्रोटीन के संश्लेषण के लिए आरएनए DNA पर निर्भर होता है
B. प्रतिकृति पूर्ण होने के बाद, प्रत्येक DNA अणु में एक पैतृक और एक नव संश्लेषित स्ट्रैंड होगा।
C. प्रतिकृति पूर्ण होने के बाद, प्रत्येक DNA अणु में दो पैतृक और दो नव संश्लेषित स्ट्रैंड होंगे।
D. प्रोटीन के संश्लेषण के लिए DNA आरएनए पर निर्भर होता है

भारतीय संविधान ________ को लागू हुआ था और इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
A. 26 जनवरी 1951
B. 26 जनवरी 1950
C. 26 जनवरी 1948
D. 26 फरवरी 1950

2021 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (DFS), राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के सहयोग से लॉन्च किए गए डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का नाम बताएं।
A. धनी
B. मोबीक्विक
C. योनो
D. ई-रूपी

गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम भारत के _______ नृत्य रूप के प्रसिद्ध नर्तक हैं।
A. भरतनाट्यम
B. ओडिसी
C. मणिपुरी
D. कुचिपुड़ी

स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम क्या था?
A. स्वामी दयानंद
B. स्वामी राम सिंह
C. रामकृष्ण परमहंस
D. आदि शंकराचार्य

अप्रैल 2023 में किरण नादर को किस देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. फ्रांस
B. मिस्र
C. पोलैंड
D. जर्मनी

 हरित क्रांति किसके परिचय के कारण हुई थी? 
A. उर्वरक
B. मत्स्य पालन
C. उच्च उपज वाली बीज किस्में
D. सिंचाई

मंगल ग्रह की सतह का रंग लाल क्यों होता है? यह किस रासायनिक यौगिक की अधिकता के कारण होता है?
A. टिन ऑक्साइड
B. आयरन ऑक्साइड
C. मैग्नीशियम ऑक्साइड
D. नाइट्रोजन ऑक्साइड

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की संख्या _______ थी।
A. 57
B. 56
C. 54
D. 55

संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह बताता है कि “संसद राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनती है जिन्हें राज्य सभा (राज्यों की परिषद) और लोक सभा (जनता का सदन) के रूप में जाना जाता है”?
A. 79
B. 70
C. 82
D. 73

अल्टीमेट खो-खो लीग की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
A. 2021
B. 2023
C. 2020
D. 2022

नई दिल्ली में गोल्डन रूट का पहला भूमिगत खंड (विश्वविद्यालय- कश्मीरी गेट) किस वर्ष खोला गया था?
A. 2004
B. 1997
C. 2000
D. 1998

फील्ड हॉकी में, पेनल्टी स्ट्रोक में, एक अटैकर गोलकीपर के साथ आमने-सामने के टकराव में _____ गज की दूरी से गोल पर निशाना साधता है।
A. 8
B. 10
C. 9
D. 7

कौन सा पाल शासक कुछ समय के लिए कन्नौज पर अधिकार कर गया था?
A. धर्मपाल
B. गोपाल
C. देवपाल
D. हरिपाल

वर्ष 2022 में भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. एस सोमनाथ
B. वी अनंत नागेश्वरन
C. आर रंगराजन
D. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन

Leave a Comment

error: