SSC CPO प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 28 Shift3

एक निश्चित तर्क के अनुसार 12 का संबंध 16 से है। उसी तर्क के अनुसार 18 का संबंध 24 से है। समान तर्क का उपयोग करते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 28 से संबंधित है?
A. 21
B. 22
C. 23
D. 24

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FEED’ को ‘24’ लिखा जाता है और ‘ACCOUNT’ को ‘42’ लिखा जाता है।

उस भाषा में ‘PIZZA’ को कैसे लिखा जाएगा?

A. 38
B. 36
C. 40
D. 30

विकल्पों में दी गई आकृति को पहचानिए जिसे ‘?’ के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला पूरी हो जाएगी।

 

A.
B.
C.
D.

दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

1) कुछ स्नैक्स भोजन हैं।

2) सभी जूस स्नैक्स हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी जूस कभी भी भोजन नहीं हो सकते हैं।

II. सभी भोजन स्नैक्स हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर समूह आएगा?

YFJW, BJEC, ?, HRUO, KVPU

A. EHSI
B. TDFI
C. NWRF
D. ENZI

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

192, 185, 171, ?, 122, 87

A. 149
B. 147
C. 151
D. 150

एक पासे के फलकों को B, C, D, R, S और T अक्षरों से नामित किया गया है। एक ही पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। फलक R के विपरीत कौन सा फलक है?

A. D
B. B
C. T
D. S

अनिल बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और उत्तर की ओर 8 किमी चलता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है, 2 किमी चलाता है, फिर से दाईं ओर मुड़ता है और 11 किमी चलाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और 5 किमी चलाता है। वह अंतिम बार दाईं ओर मुड़ता है, 3 किमी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
A. पूर्व दिशा में 3 किमी
B. पूर्व दिशा में 2 किमी
C. पश्चिम दिशा में 2 किमी
D. उत्तर दिशा में 3 किमी

बिंदु A, बिंदु B से 35 मीटर पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु A से 48 मीटर उत्तर में है। बिंदु D, बिंदु C से 23 मीटर पूर्व में है। बिंदु D, बिंदु E के 14 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु F के 48 मीटर पूर्व में है। बिंदु A के संबंध में बिंदु F किस दिशा में है?

A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर
C. पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अक्षर-समूह आएगा?

AM, DK, GI, JG, ?

A. NE
B. ND
C. MD
D. ME

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘−’, ‘C’ का अर्थ ‘×’ और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

6 C 7 C 8 B 71 A 11 B 32 C 2 = ?

A. 198
B. 228
C. 212
D. 192

कागज को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को काटने के तरीके को निम्नलिखित आंकड़ों में दिखाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

6, 10, 15, 21, ?, 36, 45

A. 30
B. 31
C. 28
D. 26

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्दों को वर्णों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)

समन : बुलावा  :: फैलाना : ?

A. चारों ओर से घेरना
B. निकालना
C. बिखराव
D. गायब

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘−’, ‘C’ का अर्थ ‘×’ और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

74 A (17 C 2 B 24) D 2 A 16 C 3 B 8 = ?

A. 119
B. 134
C. 128
D. 109

उस वेन आरेख का चयन कीजिए जो निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंधों को सबसे अच्छे ढंग से दर्शाता है।

शिक्षक, गिटारवादक, वकील

A.
B.
C.
D.

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’, ‘B’ का अर्थ ‘×’, ‘C’ का अर्थ ‘+’ और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

8 B 9 C 49 A 7 D 25 = ?

A. 25
B. 54
C. 57
D. 62

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘god is great’ को ‘tg so rf’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘we love god’ को ‘ae rf xd’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘god’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. xd
B. rf
C. tg
D. ae

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

UNREAL : MCHVSA :: CREATE : FVDIWI :: AROUND : ?

A. FPXSWF
B. FQXSWG
C. EPXSXE
D. EPXSWG

एक पासे के फलकों पर M, Q, R, S, T और V अक्षर लिखे हुए हैं। एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ नीचे दिखाई गई हैं। उस अक्षर का चयन कीजिए जो V वाले फलक के विपरीत होगा।

A. Q
B. M
C. S
D. T

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: विषम अक्षर-समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. QNR
B. TQV
C. NKP
D. KHM

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियाँ दी गई हैं। 4 वाले फलक के विपरीत फलक की संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 5
B. 2
C. 1
D. 6

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन कीजिए।

45, 46, 50, 59, 75, ?

A. 95
B. 100
C. 105
D. 90

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

(128, 62, 190)

(114, 86, 200)

A. (98, 68, 146)
B. (102, 73, 165)
C. (95, 54, 149)
D. (106, 69, 195)

दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा पद आएगा?

RJO, SKP, TLQ,?

A. GRS
B. MRW
C. UMR
D. HKL

छह छात्र – A, B, C, D, E और F – एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं।

A, E और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है।

B, E के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है।

D, F के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।

C, B और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है।

निम्नलिखित में से कौन A और D दोनों का निकटतम पड़ोसी है?

A. E
B. B
C. C
D. F

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘APPLE’ को 250 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BERRY’ को 340 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। इसी भाषा में ‘LITCHI’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 330
B. 306
C. 305
D. 350

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A+ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’

‘A – B’ का अर्थ है ‘B, A की बहन है’

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘N × M − K ÷ L + P’ है तो L, K से किस प्रकार संबंधित है?

A. माता 
B. पिता
C. भाई
D. पुत्र

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना होगा?

6 + 3 × 8 − 12 ÷ 4 = 4

A. ÷ और −
B. + और ÷
C. − और +
D. ÷ और ×

दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करेगी।

A.  
B.
C.
D.

दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

See also  SSC CPO प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift1 part15

(16, 48 , 4)

(24, 72, 6)

A. (21, 61, 6)
B. (20, 60, 6)
C. (21, 60, 5)
D. (20, 60, 5)

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में उनके क्रम के अनुसार सही व्यवस्था दर्शाता है।

1- Perplex

2- Peroration

3- Perpetrate

4- Perpetuity

5- Perpetual

A. 2, 3, 5, 4, 1
B. 1, 2, 4, 3, 5
C. 3, 2, 4, 5, 1
D. 4, 2, 5, 3, 1

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

80, 101, 120, ?, 168

A. 143
B. 147
C. 145
D. 149

एक कूट भाषा में, ‘MARS’ को ‘KXPP’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘BODY’ को ‘ZLBV’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TEST’ कैसे लिखा जाएगा?
A. RBQQ
B. RQBQ
C. QQRB
D. QRQB

निम्नलिखित में से कौन-सा चिह्न बदलने पर दिया गया समीकरण सही हो जाएगा?

40 + 45 × 5 – 12 ÷ 4 = 1

A. ÷ और ×
B. − और ×
C. + और ×
D. − और +

दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ धाराएँ नदियाँ हैं।

कुछ नदियाँ महासागर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ धाराएँ महासागर हैं।

II. सभी नदियाँ महासागर हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

उस जोड़ी का चयन कीजिए जो एक दूसरे से उसी प्रकार संबंधित है जैसे निम्नलिखित है – 72 ∶ 27

A. 2745
B. 5633
C. 3214
D. 4824

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों के सही क्रम का प्रतिनिधित्व करता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।

1. Breathable

2. Brevetting

3. Breakfast

4. Breviaries

5. Breacher

6. Breakthrough

A. 5, 6, 3, 1, 4, 2
B. 6, 5, 3, 1, 4, 2
C. 6, 3, 5, 1, 2, 4
D. 5, 3, 6, 1, 2, 4

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,

‘A % B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।

यदि ‘M × N + P – S % T’ तो M का T से क्या संबंध है?

A. पत्नी के पिता का भाई
B. पिता के भाई का पुत्र
C. माता की माता का भाई
D. मामा 

एक कूट भाषा में, ‘GOOD’ को ‘HMPB’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘HALL’ को ‘IYMJ’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TOOL’ कैसे लिखा जाएगा?
A. JUMP
B. PUMJ
C. UPJM
D. UMPJ

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में तार्किक रूप से प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी कार्ड प्लास्टिक हैं।

कुछ प्लास्टिक लकड़ी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कार्ड लकड़ी हैं।

II. कोई कार्ड लकड़ी नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना होगा?

16 × 121 ÷ 11 + 4 − 10 = 50

A. + और ×
B. − और ÷
C. ÷ और +
D. + और −

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न के स्थान पर क्या आएगा?

8 B 9 C 49 A 7 D 25 = ?

A. 44
B. 52
C. 54
D. 56

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

(195, 65, 13)

(255, 85, 17)

A. (280, 95, 19)
B. (285, 95, 19)
C. (285, 90, 19)
D. (285, 95, 21)

एक कूट भाषा में, ‘HOPE’ को ‘‘FRRL’’ के रूप में कूटबद्ध  किया जाता है और ‘TAIL’ को ‘‘MKDX’’ के रूप में कूटबद्ध  किया जाता है। इसी भाषा में ‘STORY’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. ZRTXX
B. ZTRYY
C. ZRTYY
D. ZTRXX

एक पासे के फलकों पर θ, δ, ω, ε, η और % चिह्न अंकित हैं। पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। % के विपरीत फलक पर कौन सा चिह्न होगा?

A. η
B. θ
C. ω
D. ε

भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक छत्र है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रदर्शन कलाएं आती हैं, जिनके सिद्धांत और अभ्यास का पता संस्कृत ग्रंथ, नाट्य-शास्त्र से लगाया जा सकता है, जो ________ द्वारा रचित ग्रंथ है।
A. भास
B. पाणिनी
C. पतंजलि
D. भरत मुनि

निम्नलिखित में से किस वर्ष में एंटोनी लैवोजिए ने द्रव्यमान संरक्षण के नियम की खोज की और कहा कि रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान संरक्षित रहता है?
A. 1786
B. 1787
C. 1788
D. 1789

1674 में शैवाल स्पाइरोगाइरा का वर्णन किसने किया था और गतिशील जीवों को “एनिमलक्यूल्स” नाम दिया था, जिसका अर्थ है ‘छोटे जानवर’?
A. मौरिस विल्किंस
B. एंटोन वैन ल्यूवेनहॉक
C. रॉबर्ट रेमाक
D. बार्टेलेमी डुमॉर्टियर

1965 में स्थापित कृषि मूल्य आयोग का मुख्य उद्देश्य क्या था?
A. सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले विभिन्न कृषि उत्पादों के मूल्य निर्धारित करना
B. किसानों द्वारा भुगतान किए जाने वाले उर्वरक और बिजली के मूल्य निर्धारित करना
C. कृषि में उपयोग किए जाने वाले बीजों के मूल्य निर्धारित करना
D. खुले बाजार में बिक्री के लिए विभिन्न कृषि उत्पादों के मूल्य निर्धारित करना

दलखाई किस राज्य का लोकप्रिय नृत्य है?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. ओडिशा
D. पंजाब

कौन-सा त्योहार लोकप्रिय रूप से प्रकाश के त्योहार के रूप में जाना जाता है?
A. बिहू
B. नवरात्रि
C. दिवाली
D. होली

भारतीय संविधान में संशोधन करने की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?
A. अनुच्छेद 367
B. अनुच्छेद 368
C. अनुच्छेद 365
D. अनुच्छेद 366

1902 में निम्नलिखित में से किसने कहा था कि भारत को उसके लाभ के लिए नहीं, बल्कि उसके विजेताओं के लाभ के लिए शासित किया जाता है?
A. बाल गंगाधर तिलक
B. लाला लाजपत राय
C. एनी बेसेंट
D. सरोजिनी नायडू

35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में हुआ था?
A. गुजरात
B. केरल
C. असम
D. झारखंड

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक में सबसे कम जनसंख्या एकाग्रता है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. गोवा
D. सिक्किम

प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा मूल रूप से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से हैं?
A. जम्मू और कश्मीर
B. लक्षद्वीप
C. असम
D. हिमाचल प्रदेश

तत्वबोधिनी पत्रिका ने भारत के अतीत के अध्ययन को किस भाषा में बढ़ावा दिया?
A. संस्कृत
B. बंगाली
C. हिंदी
D. अंग्रेजी

शोभना नारायण को किस भारतीय नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है?
A. कथकली
B. कथक
C. कुचिपुड़ी
D. ओडिसी

एल्यूमीनियम सल्फेट Al2(SO4)3 के एक मोल में होते है:
A. ऑक्सीजन परमाणुओं के 4 मोल
B. ऑक्सीजन परमाणुओं के 3 मोल
C. ऑक्सीजन परमाणुओं के 12 मोल
D. ऑक्सीजन परमाणुओं के 6 मोल

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के विचारों के अनुसार, संविधान के निदेशक सिद्धांतों की मुख्य विशेषता क्या है?
A. मूल कानून
B. अनिवार्य विशेषता
C. नवीन विशेषता
D. मूल विशेषता

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय पुरुष कार्यबल भागीदारी दर क्या है?
A. 53.26%
B. 51.26%
C. 50.26%
D. 52.26%

कन्नौज का युद्ध शेरशाह सूरी और _______________ के नेतृत्व में मुगलों के बीच लड़ा गया था।
A. हुमायूँ
B. जहांगीर
C. औरंगज़ेब
D. अकबर

2022 तक, भारत में निम्नलिखित में से कौन सा सबसे लंबा राजमार्ग सुरंग है?
A. अटल सुरंग
B. पीर पंजाल सुरंग
C. करबुडे सुरंग
D. जवाहर सुरंग

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में, बृज भूषण काबरा को निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र के विशेषज्ञ माना जाता था?
A. वीणा
B. गिटार
C. संतूर
D. वायलिन

भारतीय राज्यों के औसत वार्षिक वर्षा के घटते क्रम में सही अनुक्रम वाले विकल्प की पहचान करें।
A. राजस्थान > असम > बिहार
B. हरियाणा > बिहार > राजस्थान
C. असम > बिहार > राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश > बिहार > पश्चिम बंगाल

निम्नलिखित में से कौन भारतीय ओलंपिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे?
A. दादाभाई नौरोजी
B. जमशेदजी टाटा
C. ए.जी. नोहरन
D. दोराबजी टाटा

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद बताता है कि एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है?
A. अनुच्छेद 153
B. अनुच्छेद 150
C. अनुच्छेद 151
D. अनुच्छेद 152

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत निम्नलिखित में से कौन मुफ्त कानूनी सहायता के लिए पात्र हैं?

See also  SSC CPO प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 9 Shift2

A. अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य।

B. मानव तस्करी का शिकार या संविधान के अनुच्छेद 23 में उल्लिखित भिखारी

C. एक औद्योगिक कामगार

D. अवांछित आवश्यकता की परिस्थितियों में एक व्यक्ति जैसे कि सामूहिक आपदा का शिकार

E. सर्वोच्च न्यायालय में कोई भी मामला दायर करने के लिए, यदि किसी व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता की आवश्यकता है, तो व्यक्ति की वार्षिक आय 10 लाख से कम होनी चाहिए।

A. केवल B, C और D
B. A, B, C, D और E
C. केवल A, B, C और D
D. केवल A, B और E

मृदा और अवसाद में दूषित पदार्थों की सांद्रता को मापने के लिए किस इकाई का उपयोग किया जाता है?
A. PPBB
B. TDS
C. DPMO
D. PPM

ए फ्लाइट ऑफ़ पिजन्स नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी है? 
A. रस्किन बॉन्ड
B. सलमान रुश्दी
C. खुशवंत सिंह
D. विक्रम सेठ

निम्नलिखित मौर्य राजाओं में से देवानांप्रिय प्रियदर्शी किसका दूसरा नाम है?
A. सम्प्रति
B. अशोक
C. शतधन्वन
D. बिन्दुसार

रक्त चूसने वाला जोंक किस संघ से संबंधित है?
A. एस्केल्मिन्थिस
B. निडेरिया
C. प्लेटिहेल्मिन्थिस
D. एनेलिडा

कौन से जीवाणु में कई परतों वाले पेप्टिडोग्लाइकन और टेकॉइक अम्ल के साथ एक मोटी कोशिका भित्ति होती है?
A. साल्मोनेला एन्टेरिका
B. स्टैफिलोकोकस ऑरियस
C. स्यूडोमोनास एरुगिनोसा
D. एस्चेरिचिया कोलाई

MUDRA की पूंजी में SIDBI का कितना प्रतिशत योगदान है?
A. 75
B. 100
C. 50
D. 90

राष्ट्रीय बीच सॉकर चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण 2023 में _________ में आयोजित किया गया था।
A. सूरत
B. दमन
C. दीव
D. गोवा

भारतीय जलवायु के संदर्भ में ‘लू’ हवाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. वे सर्दियों और बरसात के मौसम में चलती हैं।
B. वे गर्मियों के मौसम में चलती हैं।
C. वे सर्दियों के मौसम में चलती हैं।
D. वे बरसात के मौसम में चलती हैं।

निजीकरण का निम्नलिखित में से कौन सा लाभ नहीं था?
A. सरकार के लिए राजस्व का अतिरिक्त स्रोत
B. राजनीतिक उद्देश्यों का कम हस्तक्षेप
C. कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन
D. कम प्रतिस्पर्धा

मुंबई और गोवा के बीच पश्चिमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग का क्या नाम है?
A. कोंकण तट
B. कोरोमंडल तट
C. मालाबार तट
D. कन्नड़ मैदान

प्रायद्वीपीय नदियों के बारे में सही कथन चुनें।

a. नर्मदा मालवा पठार में उद्भव होती है।

b. गोदावरी पश्चिमी घाट की ढलानों से नासिक के निकट उद्भव होती है।

c. महानदी छत्तीसगढ़ के उच्च क्षेत्रों से उद्भव होती है।

d. कृष्णा महाबलेश्वर के निकट एक झरने से उद्भव होती है।

A. केवल b, c और d
B. केवल a, b और c
C. a, b, c और d
D. केवल a, c और d

भारत के निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वत चाय और कॉफी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
A. अरावली
B. विंध्याचल
C. हिमालय
D. नीलगिरी

ग्रामीणों के लिए पानी के संरक्षण के लिए पीने, सिंचाई, मत्स्य पालन और वनीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा ___________ परियोजना का आयोजन किया गया है।
A. नीरु-मीरु
B. हरियाली
C. चिपको आंदोलन
D. अरवरी पानी संसद

हरित क्रांति के सामाजिक प्रभावों में से कौन सा गलत बताया गया है?
A. मुख्य रूप से मध्यम और बड़े किसानों को लाभ हुआ
B. जमीनहीन और सीमांत किसानों की स्थिति और खराब हुई
C. केवल निर्वाह कृषि में शामिल किसानों को लाभ हुआ
D. सेवा जाति समूह का विस्थापन हुआ

निम्नलिखित में से कौन ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्र’ पुस्तक का लेखक है?
A. इंद्रप्रमित दास
B. विक्रम चंद्र
C. अमीष त्रिपाठी
D. रवि सुब्रमण्यन

निम्नलिखित में से कौन मोहिनीअट्टम नृत्य शैली का प्रसिद्ध व्यक्तित्व है?
A. सितारा देवी
B. दमयंती जोशी
C. पंडित बिरजू महाराज
D. सुनंदा नायर

भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका और भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली संगीतज्ञ, जिन्हें ‘गीतों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है, कौन हैं?
A. शुभा मुदगल
B. गिरिजा देवी
C. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
D. गंगूबाई हंगल

19वीं शताब्दी के भारतीय समाज सुधारकों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ब्रह्म समाज के संस्थापक थे।
B. अलीगढ़ आंदोलन की शुरुआत सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी।
C. महादेव गोविंद रानाडे पूना सार्वजनिक सभा से जुड़े थे।
D. दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी।

द्विफोकस लेंस का कौन-सा भाग निकट दृष्टिता का निदान करता है?
A. अवतल लेंस वाला निचला भाग
B. उत्तल लेंस वाला ऊपरी भाग
C. उत्तल लेंस वाला निचला भाग
D. अवतल लेंस वाला ऊपरी भाग

2-मेथिलप्रोपेन-2-ऑल को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
A. टर्ट-ब्यूटिल अल्कोहल
B. प्राइम-प्रोपिल अल्कोहल
C. एथिल अल्कोहल
D. मेथनॉल

राष्ट्रीय आय में मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल क्यों नहीं किया जाता है?
A. दोहरे लेखा से बचने के लिए।
B. मध्यवर्ती वस्तुएँ आय को कम करती हैं।
C. मध्यवर्ती वस्तुएँ विश्वसनीय नहीं होती हैं।
D. मध्यवर्ती वस्तुएँ आय को बढ़ाती हैं।

आंध्र क्षेत्र में, निम्नलिखित में से किसने महाभारत के कुछ भागों का तेलुगु में अनुवाद किया?
A. नान्नया 
B. तिक्कन्ना 
C. कंबन
D. पम्पा

निम्नलिखित में से कौन-सा लौंग के तेल का मुख्य सक्रिय घटक है?
A. यूजिनॉल
B. हल्दी
C. मैलिक अम्ल 
D. टार्टरिक अम्ल

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के विधान सभा और विधान परिषद के सदस्यों के वेतन और भत्ते का उल्लेख करता है?
A. अनुच्छेद 199
B. अनुच्छेद 198
C. अनुच्छेद 195
D. अनुच्छेद 194

भारतीय संविधान का 42वां संशोधन (1976) कहता है कि भारत एक ____________ राष्ट्र है।
A. अभिजाततंत्रीय 
B. कुलीनतंत्रीय
C. पूंजीवादी
D. पंथनिरपेक्ष

गणतंत्र दिवस 2023 पर, जिसका विषय ‘मनस्कंध’ था, निम्नलिखित में से किस राज्य के झांके को ‘सर्वश्रेष्ठ झांका’ का खिताब दिया गया था?
A. उत्तराखंड
B. बिहार
C. झारखंड
D. असम

किस वर्ष में खेल विभाग को युवा कार्यक्रम और खेल विभाग में बदल दिया गया था?
A. 1984
B. 1985
C. 1983
D. 1982

किसी निश्चित राशि पर 4 वर्षों के लिए 14% वार्षिक ब्याज दर से प्राप्त साधारण ब्याज, उसी राशि पर 8 वर्षों के लिए समान ब्याज दर से प्राप्त साधारण ब्याज से 6,160 रुपये कम है। राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹9,000
B. ₹12,000
C. ₹11,000
D. ₹10,000

निम्नलिखित को सरल कीजिए।

\( {2\{3+3(1/4 15/20+2)-18 1/3\}}{2(4+20 4)} \)

A. \(7/18\)
B. \(11/18\)
C. \(4/9\)
D. \(5/9\)

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।

(4.2 का 2.5 ÷ 3.5) − (3.6 ÷ 2.4 + 2.5 का 3 ÷ 7.5) + (6 − 3 का 2 + 4 का 3 ÷ 6)

A. 4.5
B. 3.5
C. 1.5
D. 2.5

यदि 56 ÷ 4 + p × 3 – 24 ÷ 12 + 4 = 21 ÷ 3 + 3 है, तो p का मान कितना है?
A. 2
B. 1
C. -1
D. -2

\(3 3 2-6 3+7/5 5 6 6+3+3\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 1
B. \(6/7\)
C. \(8/7\)
D. 2

तरुण, त्रिप्ति से काम करने में दोगुना दक्ष है। वे मिलकर 16 दिनों में काम पूरा कर सकते हैं। त्रिप्ति अकेले उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकती है?
A. 48
B. 24
C. 50
D. 25

एक दुकानदार ने एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹500 रखा। उसने इसे 10% और 20% की योजनागत छूट पर बेचा और 25% का लाभ प्राप्त किया। वस्तु का क्रय मूल्य कितना था?
A. ₹188
B. ₹482
C. ₹288
D. ₹384

यदि A, B और C त्रिभुज ΔABC के अंतः कोण हैं, तो \(\{ {{A}}{2}+{cosec} +C/2\}\)\(\{ {{A}}{2}-{cosec} +C/2\} \) का मान क्या है?
A. -1
B. 2
C. -2
D. 1

सरलीकृत कीजिए 

13.5 – [5 + 0.5 × (9 – 3 × 2)]

A. 5
B. 7
C. 6
D. 8

एक लंब वृत्तीय शंकु का आयतन 150π सेमी3 है और इसकी ऊँचाई 18 सेमी है। इसकी तिर्यक ऊँचाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए (2 दशमलव स्थानों तक सही)।
A. 28.68
B. 25.35
C. 15.25
D. 18.68

एक परीक्षा में छह छात्रों द्वारा पाँच अलग-अलग विषयों में प्राप्त अंकों का प्रतिशत और प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक (कोष्ठक में) निम्नलिखित तालिका में दिए गए हैं।

छात्र

हिंदी (150)

अंग्रेजी (100)

भूगोल(175)

गणित (120)

भौतिकी (75)

P

85

56

65

82

90

Q

76

84

52

84

76

R

89

98

67

60

56

S

82

64

56

70

80

T

58

68

78

68

71

U

64

75

94

64

60

S द्वारा सभी पाँच विषयों में प्राप्त अंकों का कुल योग कितना है? 

A. 324
B. 429
C. 356
D. 405

72 ÷ 8 − 210 ÷ 15 − 5 + 2 × 5 का मान ज्ञात कीजिए:
A. 3
B. 0
C. 1
D. 2

मान ज्ञात करें:

[9 + 3 – 2{(4 ÷ \(1/4\) ) – 4} + 81 ÷ 9 + 81 ÷ 9 + 3 – 9] + 9

A. 3
B. 9
C. 6
D. 0

निम्नलिखित तालिका आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

नीचे दी गई तालिका विभिन्न मतदान केंद्रों में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या और उनमें से मतदान करने वाले लोगों का प्रतिशत दर्शाती है।

केंद्र

पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या

मतदान करने वाले लोगों का प्रतिशत

केंद्र 1

26000

70%

केंद्र 2

28000

60%

केंद्र 3

25000

80%

केंद्र 4

30000

76%

ऊपर दी गई तालिका के अनुसार, किस केंद्र में सबसे अधिक मतदान हुआ है?

A. केंद्र 1
B. केंद्र 3
C. केंद्र 2
D. केंद्र 4

एक समलम्ब चतुर्भुज की समानांतर भुजाओं के बीच की दूरी 18 सेमी है। यदि समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 1188 सेमी2 है, तो समानांतर भुजाओं की लंबाई का योग कितना है?
A. 115 सेमी
B. 126 सेमी
C. 132 सेमी
D. 150 सेमी

सरलीकृत कीजिए:

\(\ ^3 A+ ^3 A/ A+ A\)

A. 1 – cos A cot A
B. 1 – sin A tan A
C. 1 – sin A cos A
D. 1 – tan A sec A

नीचे दी गई तालिका 5 वर्षों की अवधि में 5 अलग-अलग शहरों में एक कंपनी के कर्मचारियों को दर्शाती है।

वर्ष

शहर

हैदराबाद

पंजाब

पुणे

कोलकाता

दिल्ली

2016

520

325

152

425

545

2017

680

475

250

765

645

2018

874

850

179

857

820

2019

745

780

375

856

765

2020

954

822

425

880

923

See also  SSC CPO प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 10 Shift1

नोट: सभी आंकड़े काल्पनिक हैं।

2018 में पुणे के कर्मचारी उस वर्ष सभी शहरों के कुल कर्मचारियों का कितना प्रतिशत हैं?

 

A. 3%
B. 6%
C. 4%
D. 5%

सरलीकृत कीजिए।

22.0625 – [15 + 0.25 × (4.78 – 1.5 × 3.02)]

A. 7.1
B. 7.3
C. 7.2
D. 7.0

एक स्कूल में कक्षा X के चार सेक्शन A, B, C, D हैं। अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम नीचे दी गई तालिका में दिखाए गए हैं:

परिणाम

छात्रों की संख्या

सेक्शन A

सेक्शन B

सेक्शन C

सेक्शन D

दोनों परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र

25

22

18

20

अर्धवार्षिक में अनुत्तीर्ण लेकिन वार्षिक में उत्तीर्ण छात्र

20

25

24

12

अर्धवार्षिक में उत्तीर्ण लेकिन वार्षिक में अनुत्तीर्ण छात्र

12

15

8

10

दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र

15

20

22

18

स्कूल में कक्षा X में कितने छात्र हैं?

A. 286
B. 256
C. 206
D. 226

एक ट्रेन 40 मिनट में 72 किलोमीटर की दूरी तय करती है। समान गति से यात्रा करते हुए, ट्रेन 6 सेकंड में कितने मीटर की दूरी तय करेगी?
A. 210
B. 174
C. 192
D. 180

दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

तालिका पाँच अलग-अलग कारखानों (P, Q, R, S और T) में 1985 से 1989 तक स्कूटरों के वार्षिक उत्पादन (हजार में) को दर्शाती है।

विभिन्न कारखानों में स्कूटरों का वार्षिक उत्पादन (हजार में)।

कारखाना

1985

1986

1987

1988

1989

P

20

15

24

13

17

Q

16

23

41

20

15

R

14

21

30

16

12

S

25

17

15

12

22

T

40

32

39

41

35

कुल

115

108

149

102

101

किस वर्ष में सभी कारखानों के स्कूटरों का कुल उत्पादन 1985 से 1989 तक स्कूटरों के कुल उत्पादन का 20% था?

A. 1985
B. 1986
C. 1988
D. 1989

किसी भी त्रिभुज की दो भुजाओं का योग है:
A. तीसरी भुजा से कम
B. तीसरी भुजा से अधिक
C. तीसरी भुजा के बराबर
D. तीसरी भुजा से कम या उसके बराबर

एक बर्तन में 18 लीटर दूध और पानी का मिश्रण 5 : 1 के अनुपात में है। यदि बर्तन में 3 लीटर दूध मिलाया जाता है, तो बर्तन में कितना पानी (लीटर में) मिलाया जाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 9 : 2 हो जाए?
A. 2
B. 1.5
C. 1
D. 0.5

एक मेज का अंकित मूल्य ₹5,980 है। यदि दुकानदार 18% की छूट देता है, तो उसका विक्रय मूल्य (₹ में, निकटतम रुपये तक) कितना है?
A. 4,940
B. 4,490
C. 4,094
D. 4,904

आशीष बाइक से 45 किमी/घंटा की गति से 72 किमी, साइकिल से 4 किमी/घंटा की गति से 28 किमी और कार से 20 किमी/घंटा की गति से 160 किमी की दूरी तय करता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 15.66
B. 28.33
C. 25.25
D. 27.65

एक सब्जी विक्रेता ने 19 रुपये प्रति किलो की दर से 100 किलो आलू खरीदे और 100 रुपये माल ढुलाई पर खर्च किए। उसने 60 किलो आलू 50% लाभ पर बेचे और शेष स्टॉक का आधा हिस्सा 40% लाभ पर बेचा। उसने शेष बचे आलू का आधा हिस्सा 25% लाभ पर बेचा। उसे कुल 42% लाभ प्राप्त करने के लिए अंतिम शेष आलू को किस लाभ प्रतिशत पर बेचना चाहिए?
A. 0.1
B. 0.15
C. 0.12
D. 0.16

यदि किसी शहर में विद्यालय जाने वाले बच्चों की संख्या 64000 है और यह प्रतिवर्ष 10% की दर से बढ़ रही है, तो 3 वर्ष के अंत में शहर में विद्यालय जाने वाले बच्चों की संख्या कितनी होगी?
A. 85000
B. 85100
C. 85184
D. 80000

एक शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 308 सेमी2 है, और इसकी तिर्यक ऊँचाई 28 सेमी है। इसके आधार की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (\(=22/7\) का प्रयोग करें)
A. 3.5 सेमी
B. 2.8 सेमी
C. 3.0 सेमी
D. 2.5 सेमी

12 सेमी ऊँचाई और 7 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस धातु के बेलन को पिघलाकर 1 : 2 (आयतन) के अनुपात में दो शंकुओं में ढाला गया है, तथा ऊँचाई 12 सेमी रखी गई है। पिघलाने से पहले और बाद में सपाट सतह क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत का परिवर्तन होगा? [\(=22/7\)] का प्रयोग कीजिए। 

A. 45%
B. 20%
C. 50%
D. 35%

यदि sin(x + y) = 1 और \( (x-y)={{3}}{2}\) है, तो ‘y’ का मान ज्ञात कीजिए।
A. 90°
B. 30°
C. 20°
D. 60°

A 4 किमी/घंटा की गति से 8 घंटे और 8 किमी/घंटा की गति से 4 घंटे यात्रा करता है। यात्रा की औसत गति (किमी/घंटा में) है:
A. \(4 2/3\)
B. \(5 1/3\)
C. \(4 1/3\)
D. \(52/3\)

दो ट्रेनें समान दिशा में 60 किमी/घंटा और 42 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन, धीमी गति वाली ट्रेन में बैठे एक आदमी को 36 सेकंड में पार करती है। तेज गति वाली ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 185 मीटर
B. 195 मीटर
C. 180 मीटर
D. 175 मीटर

मान लीजिए कि a एक धनात्मक संख्या है और \(b=4/a\) है। a और b का मध्यानुपाती कितना है?
A. a
B. 3
C. 2
D. 4

15 सेमी व्यास वाला एक गियर 21 सेमी व्यास वाले एक गियर को घुमा रहा है। जब छोटा गियर 105 चक्कर लगाता है, तो बड़ा गियर कितने चक्कर लगाता है?
A. 100
B. 75
C. 85
D. 90

यदि बहुपद (2x3 + ax2 + 3x – 5) और (x3 + x2 – 2x + a) को (x-2) से विभाजित करने पर समान शेषफल प्राप्त होता है, तो शेषफल ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 2
C. 3
D. 5

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

\({13 \{6-6 (7-9) 8+9\}}{5+5 5 5 { of } 5}\)

A. \(1/18\)
B. 13
C. 39
D. \(1/2\)

\((2 ^3 – / -2 ^3 \)^2+1\) का मान, θ ≠ 45° है:
A. sec2 θ
B. cot2 θ
C. cosec2 θ
D. sin2 θ

यदि \( ​/b+/a=1, a 0, b 0\) है, तो \( ^3+b^3/3 a b\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 3
B. 2
C. -3
D. 0

यदि x = 11 है, तो (x5 – 12x4 + 12x3 – 12x2 + 12x – 1) का मान कितना होगा?
A. 14
B. 9
C. 8
D. 10

एक व्यापारी दालों को 32% लाभ पर बेचता है और वास्तविक माप से 20% कम वजन का उपयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 72%
B. 62%
C. 58%
D. 65%

नीचे दी गई तालिका में शहर B, C, D और K में कुल गतिविधियों के प्रतिशत में P, Q और R प्रकार की एक निश्चित संख्या के डेटा पर विचार कीजिए।

शहर →

B

C

D

K

गतिविधि ↓

P

45

30

25

35

Q

25

30

35

30

R

30

40

40

35

यदि B और C की कुल गतिविधियाँ क्रमशः 500 और 400 हैं, तो B और C की गतिविधि R में कितना अंतर है?

A. 15
B. 10
C. 30
D. 20

निम्नलिखित तालिका एक विश्वविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों में शामिल नये कर्मचारियों की संख्या तथा प्रत्येक वर्ष इन श्रेणियों से विश्वविद्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या दर्शाती है:

 

प्रोफेसर

सहायक प्रोफेसर

एसोसिएट प्रोफेसर

चपरासी

नए

छोड़े गए

नए

छोड़े गए

नए

छोड़े गए

नए

छोड़े गए

2018

80

100

90

60

2019

100

60

150

40

110

30

80

10

2020

150

40

160

30

140

40

70

20

2021

180

60

200

50

190

50

80

30

2022

200

80

220

60

220

60

90

40

 

वर्ष 2019 से 2022 के दौरान विश्वविद्यालय में शामिल प्रोफेसरों की कुल संख्या और विश्वविद्यालय में शामिल एसोसिएट प्रोफेसरों की कुल संख्या के बीच अंतर कितना है?

A. 30
B. 40
C. 50
D. 120

यदि S, T का 75% है, तो S और T के बीच अनुपात कितना है?
A. 2 ∶ 3
B. 43
C. 751
D. 34

20 फीट ऊँचाई और 30π फीट परिधि के वृत्ताकार आधार वाले एक शंक्वाकार तम्बू को खड़ा करने के लिए आवश्यक कैनवास कपड़े का क्षेत्रफल है:
A. 375π वर्ग फीट
B. 589π वर्ग फीट
C. 470π वर्ग फीट
D. 455π वर्ग फीट

P, R और S के बीच हुए चुनाव में, कुल डाले गए वोटों का \(1/10\) भाग अवैध है। R और S के पक्ष में डाले गए वोट, कुल डाले गए वोटों के आधे हैं, और उन्हें बराबर वोट मिलते हैं। मशीन में खराबी के कारण, S के आधे वोट और अवैध वोटों के आधे वोट अतिरिक्त रूप से R के पक्ष में गिने जाते हैं। खराबी के कारण R द्वारा प्राप्त वोटों का कुल प्रतिशत कितना है?

A. 42.5%
B. 38.5%
C. 41.55%
D. 37.55%

P एक काम को 30 दिनों में और Q 40 दिनों में पूरा कर सकता है। वे 4 दिनों तक साथ मिलकर काम करते हैं और फिर Q काम छोड़ देता है। शेष काम को पूरा करने में P को कितने दिन लगेंगे?

A. 28 दिन
B. 23 दिन
C. 30 दिन
D. 7 दिन

13 cm, 12 cm और 5 cm भुजाओं वाले त्रिभुज का परिमाप ज्ञात कीजिए।
A. 5 cm
B. 25 cm
C. 30 cm
D. 15 cm

प्रति लीटर संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत 65% बढ़ जाती है। मनीष को अपनी सीएनजी की खपत कितने प्रतिशत कम करनी चाहिए ताकि उसका खर्च न बढ़े? (दो दशमलव स्थानों तक सही)
A. 25.39%
B. 45.13%
C. 39.39%
D. 30.13%

निम्नलिखित अनुपातों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें।

3 ∶ 4, 3 ∶ 5, 2 ∶ 11, 7 ∶ 2

A. 3 ∶ 5 < 2 ∶ 11 < 3 ∶ 4 < 7 ∶ 2 B. 2 ∶ 11 < 3 ∶ 5 < 3 ∶ 4 < 7 ∶ 2 C. 7 ∶ 2 < 3 ∶ 4 < 3 ∶ 5 < 2 ∶ 11 D. 3 ∶ 4 < 3 ∶ 5 < 2 ∶ 11 < 7 ∶ 2 तीन वृत्त, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 5 सेमी है, एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं। उनके बीच का क्षेत्रफल (सेमी2 में) है:
A. \(25({3}+\/2) \)
B. \(25(2 {3}-\/2)\)
C. \(50({3}-\/2) \)
D. \(25({3}-\/2)\)

Leave a Comment

error: