SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part38

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिये जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

EIM, QUY, CGK, ?

A. DHL
B. LPT
C. SWA
D. OSW

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘nuk me xil’ का अर्थ है ‘lit this light’, ‘ki me to’ का अर्थ ‘the bright light’ है, और ‘nuk ki yun’ का अर्थ है ‘this is bright’। उसी भाषा में ‘lit’ का कूट क्या होगा?
A. nuk
B. yun
C. xil
D. me

दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

1, 8, 81, ?, 15625

A. 1015
B. 1225
C. 1227
D. 1024

वर्गों के उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसके बीच का संबंध दिए गए वेन आरेख द्वारा सर्वोत्तम रूप से दर्शाया गया है।

A. बुध, ग्रह, शुक्र
B. व्यवसायी, वैज्ञानिक, गायक
C. पालक, सब्जियाँ, आड़ू
D. महिला, तैराक, पुरुष

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने के तरीके को निम्नांकित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

CNK : JUR :: FJL : ? 

A. NPR
B. MQS
C. OSU
D. KOQ

यदि ‘A’ का अर्थ ‘जोड़’ है, ‘B’ का अर्थ ‘गुणा’ है, ‘C’ का अर्थ ‘घटाव’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘भाग’ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

483 D 23 A 93 C 16 B 4C (15 B 2)

A. 30
B. 78
C. 20
D. 55

दी गई शीट को मोड़कर एक घन बनाया जाता है। इस प्रकार बने घन में उस संख्या का चयन कीजिये जो संख्या ‘4’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर होगी।

A. 2
B. 3
C. 6
D. 5

दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

2, 10, 30, ?, 130

A. 68
B. 65
C. 70
D. 75

वर्तमान में सुमन की आयु अपने पुत्र की चार गुनी है। पाँच वर्ष पहले, उसकी आयु अपने पुत्र की आयु की सात गुनी थी। उसके बेटे की आयु क्या है?
A. 11 वर्ष
B. 10 वर्ष
C. 16 वर्ष
D. 12 वर्ष

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्धारित कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी पेन पेंसिल हैं।

कुछ मार्कर पेंसिल हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी पेन मार्कर हैं।

II. कुछ पेन मार्कर हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LUCKNOW’ को ‘CULKWON’ लिखा जाता है और ‘UDAIPUR’ को ‘ADUIRUP’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘GWALIOR’ कैसे लिखा जाएगा?
A. WGLAROI
B. AGWLRIO
C. AWGROIL
D. AWGLROI

दिए गए स्वरुप का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उस संख्या का चयन कीजिये जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

34 18 43
47 ? 28
71 33 61

A. 42
B. 25
C. 35
D. 19

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FALSE’ को ‘2141588’ के रूप में कूटित किया जाता है। उस भाषा में ‘CHOICE’ को कैसे कूटित किया जाएगा?
A. 24191812248
B. 6181921288
C. 24181924128
D. 6191812822

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठवीं संख्या, पांचवीं संख्या से संबंधित है।

11 : 77 :: 12 : ? :: 14 : 119

A. 90
B. 97
C. 83
D. 79

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part28

दिए गए संयोजन की सही दर्पण छवि का चयन कीजिये जब दर्पण को PQ पर रखा गया है जैसा कि दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उस क्रम में इंगित करता है जिसमें वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1. Nervous

2. Nobility

3. Nebulizer

4. Nominate

5. Nitrogen

A. 3, 4, 2, 5, 1
B. 3, 1, 5, 2, 4
C. 3, 5, 1, 2, 4
D. 3, 1, 2, 5, 4

निशा, जो दिलीप की बेटी है, देवेशी से कहती है, “तुम्हारी माँ रितु मेरे पिता की छोटी बहन है, जो कृष्ण की दूसरी संतान है”। कृष्ण देवेशी से किस प्रकार संबंधित है?
A. दादा
B. ससुर
C. पिता
D. नाना

M, N, L, O, Q और H एक पंक्ति में बैठे हैं। Q और H केंद्र में हैं। M और N सिरे पर हैं। L, N के बायें बैठा है। M के दायें कौन है?
A. N
B. O
C. L
D. Q

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उस अक्षर का चयन कीजिये जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

A. T
B. V
C. U
D. S

चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एकसमान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो भिन्न है।
A. NPLR
B. YAWD
C. SUQW
D. PRNT

निम्नलिखित आकृति श्रृंखला में उस आकृति को चुनिए जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी:

A.
B.
C.
D.

सात डॉक्टर, S, T, U, V, X, Y और Z, एक केस स्टडी के लिए एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Y, Z के दायें से तीसरे और S और X के बीच में बैठा है। Z, U के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। V, X के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। Y और V के बीच दो डॉक्टर बैठे हैं। दी गई जानकारी के आधार पर, नीचे दिये गये कथनों में से कौन सही है?
A. Z, T और X के बीच में बैठा है।
B. S, T के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है।
C. U, V के ठीक दायें बैठा है।
D. Y और Z के बीच चार डॉक्टर बैठे हैं।

मोतियाबिंद का संबंध ‘आंख’ से उसी प्रकार है जैसे मेनियर की बीमारी ‘________’ से संबंधित है।
A. नाक
B. मुँह
C. दांत
D. कान

निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दौरान मनाया जाता है?
A. गोवर्धन पूजा
B. धनतेरस
C. रक्षाबंधन
D. दिवाली

बंगाल में निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान तिरंगा झंडा डिजाइन किया गया था?
A. खिलाफत आंदोलन
B. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
C. स्वदेशी आंदोलन
D. भारत छोड़ो आंदोलन

निम्नलिखित में से कौन PETA इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर 2019 था?
A. विराट कोहली
B. सोनम कपूर
C. अनुष्का शर्मा
D. पीवी सिंधु

जब प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से किसी वस्तु का उत्पादन किया जाता है, तो वह किस श्रेणी में आती है?
A. खनन उद्योग
B. सेवा क्षेत्र
C. कृषि क्षेत्र
D. औद्योगिक क्षेत्र

भारत में, राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2020 मनाया गया?
A. 17 नवंबर
B. 28 नवंबर
C. 25 नवंबर
D. 1 नवंबर

बंगाली बाघ को वर्ष ______ में ‘भारत के राष्ट्रीय पशु’ के रूप में अपनाया गया था।
A. 1978
B. 1974
C. 1976
D. 1972

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया है?
A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. उड़ीसा
D. राजस्थान

निम्नलिखित में से कौन सा देश 2022 एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा?
A. इंडोनेशिया
B. चीन
C. जापान
D. दक्षिण कोरिया

________ के पास किसी भी लोकतांत्रिक देश में कानून बनाने का अंतिम अधिकार है।
A. प्रधान मंत्री
B. संसद
C. कानून मंत्री
D. राष्ट्रपति

निम्नलिखित में से कौन हॉकी का एक खिलाड़ी नहीं है?
A. अजीत सिंह
B. मनु भाकर
C. दीपिका ठाकुर
D. आकाशदीप सिंह

कुलिक पक्षी अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. पश्चिम बंगाल

निम्नलिखित में से किस देश ने 2021 में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की?
A. भारत
B. चीन
C. रूस
D. ब्राज़िल

मानव आँख एक कैमरे की तरह होती है। इसकी लेंस प्रणाली प्रकाश के प्रति संवेदनशील पर्दे पर एक प्रतिबिम्ब बनाती है जिसे ______ कहा जाता है।
A. कॉर्निया
B. आइरिस
C. रेटिना
D. प्युपिल (पुतली)

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part30

निम्नलिखित में से कौन भारत के आर्थिक क्षेत्र की प्राथमिक गतिविधि का एक उदाहरण है?
A. वानिकी
B. परिवहन
C. संचार
D. कपड़ा बुनाई

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक शशि थरूर द्वारा नहीं लिखी गई है?
A. द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्शन टू हिंदुइज्म (2019)
B. एन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया (2016)
C. मेकिंग इंडिया ऑसम (2015)
D. द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर (2018)

जुलाई 2021 तक, आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM-JAY) को ______ राज्य में लागू नहीं किया गया था।
A. पश्चिम बंगाल
B. कर्नाटक
C. पंजाब
D. गुजरात

निम्नलिखित में से अंतिम मुगल सम्राट कौन था?
A. शाहजहाँ
B. औरंगजेब
C. अकबर
D. बहादुर शाह II

होल्ट मैकेंजी और रॉबर्ट मेर्टिंस बर्ड द्वारा किसे पेश किया गया था?
A. महालवाडी प्रणाली
B. रैयतवाड़ी प्रणाली
C. व्यपगत का सिद्धांत
D. स्थायी बंदोबस्त

एनोफिलीज एक _________ है, जो मलेरिया के परजीवी को वहन करता है।
A. मादा मच्छर
B. घरेलू मक्खी
C. नर मच्छर
D. मकड़ी

_________ वह विज्ञान है, जो शरीर की संरचना का अध्ययन करता है।
A. एनाटॉमी
B. साइटोलॉजी
C. पैलिनोलॉजी
D. पैलियोबोटनी

संघवाद भारत के संविधान की प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जिसके तहत:
A. सरकार का प्रमुख राष्ट्र का भी प्रमुख होता है। 
B. राज्य संसद से अपना अधिकार प्राप्त करते हैं। 
C. भारत में सभी व्यक्ति केवल न्यायपालिका द्वारा बनाए गए कानूनों और नीतियों द्वारा शासित होते हैं। 
D. राज्य संघीय सरकार के प्रतिनिधि हैं। 

सरकार के कुल राजस्व और कुल व्यय के बीच के अंतर को _______ कहा जाता है।
A. राजकोषीय घाटा
B. बजटीय घाटा
C. अपस्फीति
D. प्राथमिक घाटा

चौदहवीं शताब्दी का लीलातिलकम किस मैक्रोनिक भाषा में लिखा गया ग्रंथ था?
A. रेख़्ता
B.  ब्राह्मी
C. मणिप्रवलम
D. मोजाखराफ

निर्वाह खेती के विपरीत वाणिज्यिक खेती की एक विशिष्ट विशेषता क्या नहीं है?
A. यह मुख्य रूप से निम्न विकसित देशों में प्रचलित है
B. अधिकांश काम मशीनों द्वारा किया जाता है
C. उपयोग की गई पूंजी की मात्रा बड़ी है
D. बाजार में बिक्री के लिए फसलें उगाई जाती हैं

मुंबई इंडियंस ने अपने 2020 संस्करण तक कितनी बार IPL का खिताब जीता है?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 5

23 संतरों को 193.20 रुपये में खरीदा गया है और 108 रुपये प्रति दर्जन की दर से बेचा गया है। दशमलव के एक स्थान तक सही लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

A. 5.9%
B. 8.4%
C. 7.1%
D. 4.5%

एक व्यक्ति 2,200 रुपये में एक मेज और एक कुर्सी खरीदता है। वह मेज को 15% के लाभ पर और कुर्सी को 5% की हानि पर बेचता है, जिससे उसे कुल मिलाकर 4% का लाभ होता है। मेज का मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 1,125 रुपये 
B. 1,050 रुपये 
C. 1,200 रुपये 
D. 990 रुपये 

तीन संख्याओं का योग 172 है। यदि पहली संख्या का दूसरी संख्या से अनुपात 3 : 5 है और दूसरी संख्या का तीसरी संख्या से अनुपात 7 : 6 है, तो पहली संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 42
B. 30
C. 40
D. 58

दो संख्याओं का योग 35 है। इन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 5 और 60 है। संख्याओं के व्युत्क्रमों का योग ज्ञात कीजिए।
A. \(3/25\)
B. \(4/15\)
C. \(7/60\)
D. \(5/60\)

20 – [7 – {4 – (8 – \(6 + 3\))}] का मान क्या है?
A. 20
B. 2
C. 16
D. 18

एक निश्चित मूलधन को 4\(3/4\) वर्षों में 12% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज पर निवेश करने पर प्राप्त मिश्रधन, समान मूलधन पर 11 वर्षों में समान दर पर प्राप्त साधारण ब्याज से 2,175 रुपये अधिक है। मूलधन (रुपये में) ज्ञात कीजिए। 

A. 8,400
B. 8,700
C. 8,000
D. 8, 500

P और Q एक कार्य को मिलकर 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे साथ मिलकर कार्य करना शुरू करते हैं परंतु 12 दिनों के बाद Q कार्य छोड़कर चला जाता है। उसके बाद, P शेष कार्य को 15 दिनों में पूरा करता है। P अकेला उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 28 दिन
B. 35 दिन
C. 19 दिन
D. 24 दिन

\(5/14\) ÷ \(7/19\) का \(53/7\) – \(( {3/4 – 4/7} ) \)​ का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 0
B. 5
C. 10
D. 1

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part25

एक बेलनाकार टैंक का व्यास 80 सेमी और ऊँचाई 5.6 मीटर है। 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से टैंक की वक्राकर सतह को पेंट करने की लागत (रुपये में) क्या होगी? (π = \(22/7\) लीजिए)

A. 281.60
B. 301.80
C. 321.20
D. 261.40

23 लड़कों की औसत लंबाई 1.2 मीटर है। जब 3 लड़के समूह छोड़ देते हैं, तो समूह के लड़कों की औसत लंबाई 0.15 मीटर बढ़ जाती है। छोड़ने वाले 3 लड़कों की औसत लंबाई क्या है?
A. 0.5 मीटर
B. 0.2 मीटर
C. 0.45 मीटर
D. 0.6 मीटर

90 का एक-तिहाई, 160 के तीन-आठवें भाग से कितने प्रतिशत कम है?
A. 45%
B. 50%
C. 60%
D. 25%

6.50 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से एक वृत्ताकार पार्क को समतल करने की लागत 36,036 रुपये है। इसके चारों ओर 18 रुपये प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने की लागत (रुपये में) क्या होगी? (π  = \(22/7\) लीजिए)

A. 3,960
B. 4,752
C. 4,644
D. 4,716

साधारण ब्याज की समान दर पर एक निश्चित राशि 4 वर्षों में 9,900 रुपये और 7 वर्षों में 11,700 रुपये हो जाती है। समान राशि पर 9\(2/3\)% की साधारण ब्याज की दर से 2\(1/4\) वर्ष बाद प्राप्त मिश्रधन क्या होगा?

A. 9,541.50
B. 9,165.75
C. 10,000.00
D. 9,131.25

1,800 रुपये के मूलधन पर 3 वर्ष 4 महीने में 360 रुपये का साधारण ब्याज प्राप्त होता है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिये।
A. 8%
B. 10%
C. 6%
D. 12%

दो संख्याओं a और b का अनुपात 5 : 8 है। यदि a में से 5 घटाया जाता है और b में 3 जोड़ा जाता है, तो अनुपात 8 : 15 हो जाता है। दोनों मूल संख्याओं का अंतर क्या होगा?
A. 24
B. 36
C. 30
D. 27

पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या कौन-सी है, जो 21, 35 और 56 से पूरी तरह विभाज्य है?
A. 10000
B. 10040
C. 10920
D. 10080

यदि दो संख्याएँ तीसरी संख्या से क्रमशः 20% और 30% कम हैं, तो दूसरी संख्या, पहली संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 87.5%
B. 90.5%
C. 85.5%
D. 101.5%

एक संस्था में सभी कर्मचारियों का औसत वेतन 9,000 रुपये है। 8 कर्मचारियों का औसत वेतन 14,000 रुपये है और शेष कर्मचारियों का औसत वेतन 5,000 रुपये है। संस्था में कर्मचारियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 18
B. 15
C. 20
D. 23

एक दुकानदार चावल के मूल्य पर 10% की छूट देता है। एक खरीददार 720 रुपये में 5 किलो अधिक चावल खरीद सकता है। चावल का प्रति किलो विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

A. 19 रुपये 
B. 12 रुपये 
C. 16 रुपये 
D. 18 रुपये 

एक दीवार घड़ी का अंकित मूल्य 1,200 रुपये है और इस दीवार घड़ी पर 10% छूट दी जाती है। कुल विक्रय मूल्य को 945 रुपये पर लाने के लिए कितनी अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए?
A. 10%
B. 12.5%
C. 9.25%
D. 15%

एक वस्तु को उसके क्रय मूल्य के \(5/8\) पर बेचा जाता है। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 35
B. 27.5
C. 37.5
D. 32

दो संख्याएँ 8 : 5 के अनुपात में हैं। यदि पहली संख्या में से 17 घटाया जाए और दूसरी संख्या में 25 जोड़ा जाए, तो अनुपात 1 : 3 हो जाता है। दोनों संख्याओं का योग क्या है?
A. 13
B. 39
C. 52
D. 65

एक साइकिल चालक 2 घंटे में 17 किमी की दूरी तय करता है। उसकी गति (किमी/घंटा में) है:
A. 8
B. 8.5
C. 7.5
D. 6.5

A, B और C एक कार्य को क्रमशः 7\(1/2\) दिन, 15 दिन और 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A और B एक साथ कार्य करना प्रारम्भ करते हैं लेकिन 3 दिन बाद ​A कार्य को छोड़कर चला जाता है। उसके बाद C, B के साथ कार्य करने लगता है और दोनों कार्य पूरा होने तक कार्य करते हैं। सम्पूर्ण कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 12 दिन 
B. 7 दिन 
C. 8 दिन 
D. 6 दिन 

एक एक्सप्रेस ट्रेन 120 किमी/घंटा की औसत गति से यात्रा करती है और यह प्रत्येक 80 किमी के बाद 4 मिनट के लिए रुकती है। ट्रेन को अपने आरंभिक बिंदु से 720 किमी की दूरी पर गंतव्य स्थान तक पहुँचने में कितना समय लगेगा?

A. 5 घंटे 45 मिनट 
B. 7 घंटे 15 मिनट 
C. 6 घंटे 32 मिनट 
D. 5 घंटे 24 मिनट 

Leave a Comment

error: