SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part20

बारह मित्र दो समानांतर रेखाओं में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में 6 व्यक्ति बैठे हैं और दूसरी पंक्ति के व्यक्तियों के सम्मुख हैं। पंक्ति 1 में, A, B, C, D, E और F बैठे हैं और वे सभी उत्तर की ओर सम्मुख हैं। पंक्ति 2 में, O, P, Q, R, S और T बैठे हैं और वे सभी दक्षिण की ओर सम्मुख हैं। लेकिन आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो। C, B के दायें से तीसरे स्थान पर है। C या तो E या A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, S के बायें से तीसरा है। न तो P और न ही S किसी भी पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे हैं। F, O की ओर सम्मुख है, जो T के दायें से दूसरे स्थान पर है, और T, S का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Q और T के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, R की ओर सम्मुख नहीं है। निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा अंतिम छोर पर बैठा हो सकता है?
A. SB, PC
B. RB, TC
C. RE, TC
D. SA, PD

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने के तरीके को निम्नांकित आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

एक संख्या को उसके 4 गुने से घटाया जाता है और फिर प्राप्त संख्या को उसकी (परिणामी संख्या की) अगली संख्या में जोडा जाता है। यदि इसका उत्तर 91 प्राप्त होता है तो आरंभिक संख्या कितनी थी?
A. 17
B. 13
C. 14
D. 15

दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

15, 45, 75, 105, ?

A. 120
B. 135
C. 125
D. 130

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है। 

14, 33, 71, 147, 299, ?

A. 612
B. 493
C. 593
D. 603

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को आपस में बदलने की आवश्यकता है?

16 ÷ 32 × 128 + 9 – 17 = – 4

A.  × और –
B. ÷ और +
C. × और ÷
D. + और

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SINGER’ को ‘TKROUX’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘ROOKIE’ किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. SQSRYK
B. SQRSYK
C. SQRRYK
D. SQSSYK

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी।

G _ _ P K _ D F _ K G D _ _ K

A. DFGDFP
B. DPDFKF
C. DFGPFP
D. DFGDFK

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DESK’ को ‘@#+%’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RAIN’ को ‘$-×*’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘RISK’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जायेगा?
A. $×+%
B. +-÷%
C. #+%@
D. S#%×

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी एम. टेक छात्र इंजीनियर हैं।

सभी एलएलएम छात्र वकील हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी वकील एलएलएम छात्र हैं।

II. सभी इंजीनियर एम.टेक छात्र हैं। 

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियों को दिखाया गया है। उस संख्या का चयन कीजिए जो ‘4’ वाले के विपरीत फलक पर होगी।

A. 6
B. 2
C. 1
D. 3

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

81 33 56
3 6 4
54 11 ?

A. 9
B. 28
C. 27
D. 14

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

RKM : VFS :: PSQ : ?

A. SNW
B. TMW
C. TNW
D. SNX

निम्नलिखित आकृति शृंखला में कौन-सी आकृति प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

A.
B.
C.
D.

चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एक समान हैं और एक भिन्न है। उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो भिन्न है। 
A. DGJMP
B. TWZCF
C. PSVYB
D. NQTWA

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 18 Shift1

नीता, विनीता, सत्या, कामिनी, दिव्या और अल्पा एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। अल्पा, विनीता के निकटतम दाएं है। कामिनी, नीता और सत्या के बीच में है। दिव्या, नीता और विनीता के बीच में है। सत्या के बाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. दिव्या 
B. नीता 
C. विनीता 
D. अल्पा 

उस वेन आरेख का चयन कीजिए जो निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।

स्तनधारी, ज़ेबरा, पशु

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

77 : 11 :: 259 : ?

A. 31
B. 43
C. 29
D. 37

C, B का भाई है और D, E का दादा है। B, D की पुत्रवधु है और A, E का पिता है। C, E से किस प्रकार संबंधित है?
A. चाची 
B. मामी 
C. मामा 
D. चाचा

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

‘नेफ्रोलॉजिस्ट’, ‘वृक्क’ से उसी प्रकार संबंधित है जिस पत्रकार ‘कार्डियोलॉजिस्ट’, ‘______’ से संबंधित है।
A. अग्न्याशय
B. फेफड़े 
C. हृदय 
D. पित्ताशय

एक निश्चित कूट भाषा में, COACH को 90 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और POST को 210 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में NOISE को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 158
B. 127
C. 168
D. 186

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को इसके दाईं ओर रखा जाता है। 

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

BKR, DNV, FQZ, ?, JWH

A. HSC
B. THE
C. HUD
D. HTD

उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्दों की व्यवस्था को उसी क्रम में इंगित करता है जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1. Uneventful

2. Uneconomical

3. Unexplained

4. Unexpected

5. Unemployment

A. 2, 5, 3, 4, 1
B. 2, 5, 1, 3, 4
C. 2, 5, 1, 4, 3
D. 3, 5, 1, 4, 2

राजनीतिज्ञ-लेखक एम. वीरप्पा मोइली को उनकी ‘श्री बाहुबली अहिंसादिग्विजयम’ शीर्षक वाली कविता के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया, उन्होंने यह कविता ____ में लिखी।
A. तामिल
B. तेलुगू
C. कन्नड़
D. मलयालम

निम्नलिखित में से किसने स्वतंत्र अवध वंश की नींव रखी?
A. चिन किलिच खान
B. मार्तंड वर्मा
C. सआदत खान
D. हैदर अली

निम्नलिखित में से कौन-सी थार रेगिस्तान की सबसे लंबी नदी है?
A. झेलम
B. चंबल
C. सोन 
D. लूनी

निम्नलिखित में से कौन 31 अगस्त 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ लेने वाली महिला न्यायाधीशों में से नहीं थी?
A. न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी
B. न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्न
C. न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी
D. न्यायमूर्ति हिमा कोहली

कुतुब मीनार की पांचवी मंजिल का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
A. इल्तुतमिश
B. मुहम्मद-बिन-तुगलक
C. फिरोज शाह तुगलक
D. रजिया सुल्तान

संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत को पूर्ण राजनीतिक स्वतंत्रता और सर्वोच्च अधिकार वाले देश के रूप में वर्णित करता है?
A. संप्रभु
B. लोकतांत्रिक
C. समाजवादी
D. धर्म निरपेक्ष

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम ने भारत में वंशानुक्रम के नियम को कब त्याग दिया?
A. 1956
B. 1950
C. 1946
D. 1960

________ एक जोखिम प्रबंधन रणनीति है जो संबंधित परिसंपत्ति में विपरीत स्थिति लेकर निवेश में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए नियोजित है।
A. अनुमापकता
B. प्रतिरक्षा
C. परिशोधन
D. संपार्श्विक

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? 
A. आमाशय से भोजन छोटी आंत में जाता है। 
B. छोटी आंत में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पूर्ण पाचन होता है। 
C. लार में लार लाइपेज नामक एक एंजाइम होता है जो स्टार्च को साधारण शर्करा में विघटित कर देता है। 
D. ग्रासनलिका (ग्रासनली) के माध्यम से आमाशय में प्रवेश करता है। 

भारत के कुछ हिस्सों में किसान अपने _____ की पूजा करके पोला त्योहार मनाते हैं।
A. कृषि उपकरण
B. पूर्वज
C. खेतों 
D. बैलों

नवंबर 2020 में किस राज्य में सब्जियों और फूलों के लिए इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) खोला गया?
A. केरल
B. पंजाब
C. तेलंगाना
D. गुजरात

बांस उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए ‘________’ राष्ट्रीय बांस मिशन और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) की एक पहल है।
A. इंडियन गोल्ड कलेक्शन
B. इंडियन बम्बू कलेक्शन
C. ग्रीन वुड कलेक्शन
D. ग्रीन गोल्ड कलेक्शन

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 5 Shift1

पहली ओलंपिक कांग्रेस का आयोजन वर्ष 1894 में किया गया था:
A. स्टॉकहोम में
B. ओस्लो में
C. पेरिस में
D. लंदन में

भारतीय व्यापारियों और उद्योगपतियों द्वारा अपने व्यापारिक हितों को संगठित करने के लिए भारतीय औद्योगिक और वाणिज्यिक कांग्रेस का गठन किस वर्ष किया गया था?
A. 1934
B. 1909
C. 1920
D. 1945

विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन वन्यजीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. छत्तीसगढ
B. बिहार
C. उत्तर प्रदेश
D. गोवा

निम्न में से कौन-सा रोग हीमोग्लोबिन की कमी से होता है?
A. मलेरिया
B. रक्ताल्पता
C. रेबीज
D. हैजा

निम्नलिखित में से किसे नवंबर 2020 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था?
A. प्रेम कुमार
B. विजय कुमार सिन्हा
C. अवध बिहारी चौधरी
D. जीतन राम मांझी

दिसंबर 2020 में विराट कोहली ने निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार जीता?
A. ICC मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द डिकेड
B. ICC मेंस T20 क्रिकेटर ऑफ द डिकेड
C. ICC मेंस ODI क्रिकेटर ऑफ द डिकेड
D. ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड

मानव शरीर के निम्नलिखित में से किस भाग में रस संवेदी ग्राही (गस्टेटरी रिसेप्टर) होती हैं?
A. नेत्र
B. नाक
C. जीभ
D. त्वचा

यस बैंक के संस्थापक कौन हैं?
A. राजेश कपूर
B. राहुल कुमार
C. प्रशांत कुमार
D. राणा कपूर

सुतीर्थ मुखर्जी एक भारतीय _________ हैं।
A. गोल्फर
B. टेबल टेनिस खिलाड़ी
C. बैडमिंटन खिलाड़ी
D. तैराक

भारत के संविधान का अनुच्छेद 76 किससे संबंधित है?
A. चुनाव आयोग
B. उच्चतम न्यायालय
C. भारत के महान्यायवादी
D. प्रशासनिक न्यायाधिकरण

निम्नलिखित में से कौन मंगलुरु में एक मंदिर है, जो भगवान शिव के एक अवतार को समर्पित है?
A. मुक्तेश्वर मंदिर
B. अनंत वासुदेव मंदिर
C. कादरी मंजुनाथ मंदिर
D. गुंडिचा मंदिर

‘द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट: ए लाइफलॉन्ग लव अफेयर विद द मोस्ट सबटल एंड सोफिस्टिकेटेड गेम नोन टू ह्यूमनकाइंड’ _____ द्वारा लिखी गई एक किताब है।
A. विनोद राय
B. विक्रम लिमये
C. डायना एडुल्जिक
D. रामचंद्र गुहा

भारत में ‘वन नेशन, वन टैक्स, वन मार्केट’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कर पेश किया गया था?
A. वस्तु एवं सेवा कर
B. संघ उत्पाद शुल्क
C. सीमा शुल्क
D. सुरक्षा लेनदेन कर

10 सेमी त्रिज्या की 12 गोलाकार गेंदों को एक बाल्टी में गिराया जाता है जो ऊपर तक पानी से भरी हुई हैं। बाहर गिरते हुए पानी को 20 सेमी त्रिज्या के एक बेलनाकार जार में एकत्र किया जाता है। तो जार में पानी की ऊँचाई (सेमी में) क्या है? (\( = {{22}}{7}\) लीजिए)
A. 45
B. 32
C. 40
D. 18

एक निश्चित राशि पर 8% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 144 रुपये है। तो राशि (रुपये में) क्या है?
A. 20,500
B. 24,500
C. 40,000
D. 22,500

एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 10% और 5% की क्रमिक छूट लगाने के बाद, उसे 3,420 रुपये में बेचा जाता है। तो वस्तु का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 5,000 रुपये 
B. 4,400 रुपये 
C. 6,000 रुपये 
D. 4,000 रुपये 

दो संख्याओं m और n का योग 84 (m> n) है और उनका अंतर 6 है। दोनों संख्याओं का अनुपात क्या है?
A. 4 : 3
B. 17 : 15
C. 9 : 8
D. 15 : 13

सोनी और गीता एक साथ एक कार्य को 8 घंटे में पूरा कर सकती हैं और गीता अकेले कार्य को 12 घंटे में पूरा कर सकती है। तब सोनी अकेली उस कार्य को कितने घंटे में पूरा कर सकती है?
A. 48
B. 12
C. 24
D. 14

A किसी कार्य को 20 दिनों में कर सकता है। B, A से 25% अधिक दक्ष है और C, B से 20% अधिक दक्ष है। A और C मिलकर 5 दिनों तक कार्य करते हैं। तो B अकेले शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 9 दिन 
B. 8 दिन 
C. 6 दिन 
D. 5 दिन 

\(75 30 – 3/4of( {5/7 {9}{{14}}} ) – ( {31/3 – 12/3} ) \) का मान ज्ञात कीजिए:
A. 0
B. 10
C. 1
D. 5

एक व्यापारी किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 12.5% की छूट देकर 805 रुपये में बेचता है। यदि उसने छूट नहीं दी होती, तो उसे 15% का लाभ होता। तो वस्तु का क्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 780
B. 700
C. 800
D. 750

एक वस्तु का अंकित मूल्य 450 रुपये है। 10%, x%, और 20% की क्रमिक तीन छूट देने के बाद, इसे 267.30 रुपये में बेचा जाता है। तो x का मान क्या है?
A. 16.5
B. 17.5
C. 18
D. 19

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part4

P ने Q को एक लैम्प 20% के लाभ पर बेचा। बाद में, Q ने लैम्प को 30% के लाभ पर P को बेच दिया, जिससे उसे 108 रुपये का लाभ होता है। तब P लैम्प के लिए मूल रूप से कितना (रुपये में) भुगतान करता है?

A. 300
B. 330
C. 320
D. 280

एक संख्या में 25% की कमी की जाती है और फिर 25% की वृद्धि की जाती है। कुल प्रतिशत वृद्धि या कमी कितनी है?
A. 2.5% की कमी 
B. 6\(1/4\)% की कमी 
C. 3\(2/3\)% की वृद्धि
D. 4% की कमी 

A और B की आय का अनुपात 4 : 5 है और उनके व्यय का अनुपात 2 : 3 है। यदि A और B क्रमशः 7,200 रुपये और 6,000 रुपये की बचत करते हैं, तो A की आय (रुपये में) कितनी है?
A. 19,200
B. 20,000
C. 24,000
D. 18,000

एक वस्तु को 170 रुपये में बेचने पर एक व्यक्ति को 15% की हानि होती है। यदि वह इसे 206.40 रुपये में बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत का लाभ या हानि होगी?
A. हानि, 1.6%
B. हानि, 3.2%
C. लाभ, 3.2%
D. लाभ, 1.6%

सीमा, रीमा से 8 वर्ष छोटी है। यदि 4 वर्ष पूर्व, उनकी आयु 1 : 2 के अनुपात में थी, तो अब से 6 वर्ष बाद सीमा की आयु (वर्षों में) क्या होगी?
A. 24
B. 18
C. 20
D. 12

स्थिर जल में एक नाव की गति 10 किमी/घंटा है। नाव द्वारा अनुप्रवाह में 35 किमी जाने में लिया गया समय, प्रतिवाह में 14 किमी जाने में लगने वाले समय का 1.25 गुना है। 60 किमी अनुप्रवाह में जाने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
A. 3
B. 3.5
C. 4
D. 4.5

15 मीटर और 12 मीटर विमाओं वाले कमरे के फर्श को पक्का करने के लिए आवश्यक वर्गाकार टाइलों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?
A. 20
B. 16
C. 15
D. 60

\([ {6 + 3 \ of \ 7 – 5} ] 2 \ of \ 11\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 22
B. 11
C. 1
D. 121

रघु और रमन एक निश्चित समान दूरी को क्रमशः 10 किमी/घंटा और 8 किमी/घंटा की गति से तय करना प्रारंभ करते हैं। रमन के पहुँचने के 30 मिनट पहले रघु पहुँचता है। तो प्रारंभिक और समाप्ति बिंदु के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 25 किमी 
B. 28 किमी 
C. 24 किमी 
D. 20 किमी 

एक समूह में 24 व्यक्तियों का औसत वजन 72 किग्रा है। यदि 78 किग्रा औसत वजन वाले 3 व्यक्ति समूह छोड़ देते हैं और 75 किग्रा औसत वजन वाले 4 व्यक्ति समूह में शामिल हो जाते हैं, तो अब समूह में व्यक्तियों का औसत वजन (किग्रा में) क्या होगा?
A. 66.5
B. 71.76
C. 67.74
D. 67.8

मान लीजिए x, 1420 और 1780 के बीच की एक संख्या इस प्रकार है कि जब x को 10, 15, 24 और 32 से विभाजित किया जाता है, प्रत्येक स्थिति में शेषफल 7 रहता है। तो x के अंकों का योग क्या है?
A. 22
B. 13
C. 16
D. 19

एक निश्चित राशि साधारण ब्याज पर 2 वर्ष में 8,640 रुपये और 3 वर्षों में 9,720 रुपये हो जाती है। तो राशि (रुपये में) और ब्याज की दर, क्रमशः कितनी हैं?
A. 6,450 रुपये और 15%
B. 6,450 रुपये और 16\(2/3\)%
C. 6,480 रुपये और 16\(2/3\)%
D. 6,480 रुपये और 15%

तीन ठोस धातु के घन, जिनकी भुजाएँ क्रमशः 6 सेमी, 8 सेमी और 10 सेमी हैं, को पिघलाकर एक नया ठोस घन बनाया जाता है।

नए ठोस घन की भुजा (सेमी में) ज्ञात कीजिए।

A. 9
B. 12
C. 8
D. 12.5

एक निश्चित राशि पर 5% प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 152 रुपये है। तो राशि (रुपये में) क्या है?
A. 50,500
B. 60,000
C. 60,800
D. 10,500

एक समूह में 56 छात्रों का औसत वजन 55 किग्रा है। यदि 60 किग्रा औसत वजन वाले 12 छात्र समूह छोड़ देते हैं तथा 52.5 किग्रा औसत वजन वाले 6 छात्र समूह में शामिल हो जाते हैं, तो समूह के शेष छात्रों के औसत वजन में कितनी कमी होगी?
A. 2 किग्रा
B. 1.8 किग्रा
C. 1.5 किग्रा
D. 2.5 किग्रा

एक ट्रेन की गति 110 किमी/घंटा है। इसे 20% बढ़ा दिया जाता है और फिर एकसमान गति से चलाया जाता है। ट्रेन के चालक को ‘गति धीमी करें’ का संकेत दिखाई देता है, इसलिए वह उस समय ट्रेन की गति को 40% कम कर देता है। तो ट्रेन की अंतिम गति (किमी/घंटा में, एक दशमलव स्थान तक सही) क्या है?
A. 69.2
B. 75.5
C. 66.5
D. 79.2

Leave a Comment

error: