SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 6 Shift2 part3

यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, और ‘×’ का अर्थ ‘+’ है। निम्नलिखित में से कौन सा व्यंजक का मान होगा?

32 ÷ 64 + 8 – 5 × 36 

A. 32
B. 38
C. 30
D. 28

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Tango is dance’ को ‘de be le’ ‘dance is practice’ को ‘le be ke’ और ‘let’s dance’ को ‘re le’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘practice’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. le
B. ke
C. be
D. de 

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

छह व्यक्ति H, R, J, S, N और B उत्तर दिशा की ओर सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। B, J के पास नहीं बैठा है, जो सबसे दाएँ बैठा है। H, N और B का निकटस्थ पड़ोसी है। N, S और J के पास नहीं बैठा है। R, S और J का निकटस्थ पड़ोसी है। B के निकटस्थ दाएँ कौन बैठा है?
A. H
B. J
C. S
D. N

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

7, 21, 25, ?, 131, 917

A. 105
B. 115
C. 120
D. 125

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

3, ?, 27, 44, 63, 86, 115

A. 14
B. 17
C. 19
D. 11

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा गया हो।

A.
B.
C.
D.

यदि शृंखला को निरंतर बनाए रखना हो, तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी आकृति आनी चाहिए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा और निम्नलिखित अक्षर शृंखला को पूरा करेगा?

I, K, O, U, C, ?

A. K
B. M
C. N
D. L

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कोई गाजर, चुकंदर नहीं है।

कुछ गाजर, अदरक हैं।

कुछ अदरक, चुकंदर हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी चुकंदर, अदरक हैं।

II. कुछ अदरक, गाजर हैं।

III. कुछ चुकंदर, गाजर हैं।

A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहला पद, दूसरे पद से संबंधित है और पाँचवाँ पद, छठे पद से संबंधित है।

625 : 35 :: ? : 27 :: 361 : 29

A. 121
B. 100
C. 256
D. 289

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

18 + 72 ÷ 12 × 36 – 12 = 132

A. ÷ और – 
B. × और ÷
C. + और 
D. × और +

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

WGVQ, CWHY, ?, OCFO, USRW

A. IMTG
B. HWBT
C. TDGT
D. OSXG

एक निश्चित कूट भाषा में INVADE को ‘LRYEGI’ और CATER को ‘FEWIU’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में WIRING को कैसे लिखा जाएगा?
A. ZMVMQL
B. ZNUNQK
C. ZMVMQK
D. ZMUMQK

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 13 Shift3 part2

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और वे शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

सेना : भूमि :: नौसेना : ?

A. रेगिस्तान
B. वन
C. जल
D. पर्वत

सात व्यक्ति Z, H, B, W, S, R और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर सम्मुख बैठे हैं। S के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। H के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G और Z के बीच में केवल H बैठा है। W और G के बीच में केवल S बैठा है। B पंक्ति के सबसे दाईं ओर बैठा है। पंक्ति के सबसे बाईं ओर कौन बैठा है?
A. W
B. R
C. S
D. Z

‘A = B’ का अर्थ है, ‘A, B का पुत्र है’।

‘A * B’ का अर्थ है, ‘A, B की माता है’।

‘A % B’ का अर्थ है, ‘A, B का पति है’।

‘A $ B’ का अर्थ है, ‘A, B की बहन है’।

यदि ‘X $ D = M * N है’, तो M, X से किस प्रकार संबंधित है?

A. पुत्री
B. माता
C. बहन
D. दादी

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं जिनमें 1 से 6 तक की संख्याएँ हैं। ‘1’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 4
B. 3
C. 2
D. 6

कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1 Train

2 Truck

3 Transport

4 Travel

5 Trade

A. 5, 1, 3, 4, 2
B. 5, 3, 1, 4, 2
C. 5, 4, 3, 1, 2
D. 5, 1, 4, 2, 3

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और वे शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

मजदूर : कुदाल :: मूर्तिकार : ?

A. कुल्हाड़ी
B. छेनी
C. तलवार
D. कलम

निम्नलिखित में से कौन-सी द्वितीयक क्षेत्र की गतिविधि है?
A. खनन
B. वानिकी
C. विनिर्माण 
D. उत्खनन

चौराहों पर बैठने वाले खो-खो खिलाड़ियों को क्या कहते हैं?
A. धावक
B. सक्रिय चेज़र
C. चेज़र
D. अवरोधक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आयु वर्ग की कौन-सी दो श्रेणियां मानी जाती हैं?
A. अंडर 14 और अंडर 21
B. अंडर 17 और अंडर 21
C. अंडर 17 और अंडर 25
D. अंडर 17 और अंडर 14

केलुचरण महापात्र का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य शैली से था?
A. मणिपुरी
B. कथकली
C. सत्रिया
D. ओडिसी

______ तत्कालीन कृषि मंत्री हरित क्रांति के तहत भारत में नई कृषि तकनीक लाने में एक प्रमुख व्यक्ति थे।
A. एम. वी. राव
B. सी. सुब्रमण्यम
C. बेंजामिन पियरी पाल
D. एम. एस. स्वामीनाथन

किसी राज्य में मंत्रिपरिषद की नियुक्ति ___________ के परामर्श पर की जाती है।
A. अध्यक्ष
B. मुख्यमंत्री
C. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
D. राज्यपाल

जीएनपी का तात्पर्य ___________ है।
A. सकल राष्ट्रीय उत्पाद
B. घोर लापरवाही उत्पाद
C. सकल शुद्ध उत्पाद
D. सकल शून्य उत्पाद

निम्नलिखित में से कौन मोहिनीअट्टम से संबंधित है?
A. मंजीत बावा
B. रतन थियाम
C. कनक रेले
D. शांति दवे

बड़े बाँधों के निर्माण से वनस्पति किस प्रकार प्रभावित होती है?
A. पौधे नाइट्रोजन-स्थिरीकरण करने वाले बैक्टीरिया पैदा करने के लिए गांठें बनाते हैं।
B. वनस्पति एरोबिक परिस्थितियों में ऑक्सीजन उत्पन्न करती है।
C. कवक की वृद्धि बहुत होती है
D. जलमग्न वनस्पति अवायवीय परिस्थितियों में सड़ जाती है और बड़ी मात्रा में मीथेन को जन्म देती है, जो एक ग्रीनहाउस गैस भी है।

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift3 part10

भारत के निम्नलिखित केंद्रीय मंत्रियों में से किसने नवंबर, 2022 में कटरा, जम्मू और कश्मीर में ई-गवर्नेंस (NCeG) पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया?
A. अर्जुन मुंडा
B. पीयूष गोयल
C. प्रह्लाद जोशी
D. जीतेन्द्र सिंह

NITI_________ का संक्षिप्त रूप है।
A. नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफरिंग इंडिया
B. नेशनल इंस्टीटूशन फॉर टेलीकम्यूनिकेशन इंडिया 
C. नेशनल इन्वेंशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया 
D. नेशनल इंस्टीटूशन फॉर ट्रांसफॉमिंग इंडिया 

गयासुद्दीन बलबन ने निम्नलिखित में से किस काल में भारत में शासन किया?
A. 1206-1210
B. 1235-1265
C. 1266-1287
D. 1211-1240

सतलज नदी बेसिन में जल विद्युत उत्पादन एवं सिंचाई के लिए कौन-सी परियोजना बनाई गई है?
A. नागार्जुन परियोजना
B. हीराकुंड परियोजना
C. भाखड़ा नांगल परियोजना
D. सरदार सरोवर बांध

निम्नलिखित में से किसने सितंबर, 2022 में “भारत जोड़ो यात्रा” शुरू की?
A. राहुल गांधी
B. अमित शाह
C. अकबरुद्दीन ओवैसी
D. अरविंद केजरीवाल

असहयोग-खिलाफत आंदोलन जनवरी, ______ में शुरू हुआ।
A. 1925
B. 1928
C. 1921
D. 1911

जब सरकार कानूनी तौर पर खाद्य उत्पादकों को विशेष खाद्य पदार्थों या भोजन की श्रेणियों में अतिरिक्त पोषक तत्व जोड़ने के लिए बाध्य करती है तो इसे ___________ कहा जाता है।
A. खाद्य सुदृढ़ीकरण
B. खाद्य सुरक्षा
C. खाद्य पदार्थों में मिलावट
D. खाद्य डिब्बाबंदी

केरल में राजा महाबली की याद में निम्नलिखित में से कौन-सा त्यौहार मनाया जाता है?
A. ओणम
B. विशु
C. उगादी
D. पुथांडो

मौलिक अधिकार किस संविधान से लिया गया था?
A. यूनाइटेड किंगडम
B. दक्षिण अफ्रीका
C. जर्मनी
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

जून, 2022 में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला?
A. श्याम सरन 
B. करण सिंह
C. नरिंदर नाथ वोहरा
D. कमलादेवी चट्टोपाध्याय

डॉक्टर अपने से हजारों किलोमीटर दूर बैठे मरीजों को परामर्श देने के लिए किस तकनीक का उपयोग करते हैं?
A. टेली-मेडिसिन
B. टेली-सेलिंग
C. टेली-कॉमर्स
D. टेली-पोर्टिंग

1 लीटर, 750 मिलीलीटर और 650 मिलीलीटर की तीन दूध की बोतलें जिनमें दूध का प्रतिशत क्रमशः 45%, 50% और 60% है, एक ही बर्तन में एक साथ खाली कर दी जाती हैं। मिश्रण में दूध का प्रतिशत कितना है?
A. 50.625%
B. 52.625%
C. 56.225%
D. 55.625%

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, जिसका आधार और संगत ऊँचाई क्रमशः 3.2 मीटर और 75 सेमी है, क्या है?
A. 3 मीटर2
B. 2 मीटर2
C. 1.2 मीटर2
D. 2.5 मीटर2

एक डीलर अपने सामान पर उसके क्रय मूल्य से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है। अपने माल को बिना लाभ, बिना हानि के आधार पर बेचने के लिए, उसे कितने प्रतिशत की छूट देनी चाहिए (2 दशमलव स्थानों तक सही)?
A. 25.25%
B. 23.08%
C. 12.28%
D. 28.08%

25 डॉक्टर 5 घंटे में 75 रोगियों का निदान कर सकते हैं। यदि पाँच डॉक्टर नौकरी छोड़ दें तो 6 घंटे में कितने रोगियों का निदान किया जा सकेगा?
A. 74
B. 70
C. 72
D. 76

0.124 और 1.0204 के गुणनफल में दशमलव बिंदु के बाद कितने अंक होंगे?
A. 8
B. 6
C. 7
D. 5

एक व्यापारी अंकित मूल्य पर 20% की छूट देता है। वह नकद भुगतान पर कम किये गए मूल्य पर 10% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। एक ग्राहक को उस वस्तु के लिए नकद में क्या भुगतान करना होगा जिसका अंकित मूल्य ₹5000 है?
A. ₹3,600
B. ₹4,000
C. ₹4,800
D. ₹4,200

P एक कार्य को 15 दिनों में कर सकता है, जबकि Q इसे 10 दिनों में कर सकता है। यदि वे P से प्रारंभ करके एकांतर दिनों में कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में समाप्त होगा?
A. 12
B. 14
C. 11
D. 13

एक पुलिसकर्मी को 120 मीटर की दूरी पर एक चोर दिखाई देता है। वह 6 मीटर/सेकंड की गति से भाग रहे चोर का पीछा करना शुरू कर देता है। पुलिस वाला 8 मीटर/सेकंड की गति से उसका पीछा कर रहा है। पुलिस के पकड़ने से पहले चोर द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
A.  320 मीटर
B. 360 मीटर
C. 240 मीटर
D. 180 मीटर

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 2 Shift3

एक पुलिस अधिकारी एक चोर का पीछा करता है जो उससे 800 मीटर की दूरी पर है। यदि वे क्रमशः 8 किमी/घंटा और 7 किमी/घंटा की गति से दौड़ते हैं, तो पुलिस अधिकारी, चोर को पकड़ने के लिए कितनी दूरी (मीटर में) दौड़ता है?
A. 6400
B. 4000
C. 5600
D. 4800

यदि \( {(143 13 × k-3 3)}{( 6^{2}-7 5+k^{2}) } = 1 \), तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प k का मान हो सकता है?
A. 2
B. 4
C. 3
D. 1

एक गोले पर किन्हीं दो बिंदुओं के बीच की सबसे बड़ी दूरी 6 इकाई है। गोले का आयतन कितना है?
A. 18π घन इकाई
B. 64π घन इकाई
C. 36π घन इकाई
D. 24π घन इकाई

एक नाव में यात्रा करने वाले 10 श्रमिकों का औसत वजन 2.8 किग्रा बढ़ जाता है जब उनमें से एक, जिसका वजन 58 किग्रा है, एक नए श्रमिक द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। नए श्रमिक का वजन ज्ञात कीजिये।
A. 86 किग्रा
B. 84 किग्रा
C. 82 किग्रा
D. 68 किग्रा

एक वर्ष पहले, राम की आय 20000 रुपये प्रति माह और व्यय 16,000 रुपये प्रति माह था। अब यदि उसकी आय 10% बढ़ जाती है और व्यय में 15% की वृद्धि की जाती है। प्रति माह उसकी बचत में कुल परिवर्तन क्या होगा?
A. 500 रुपये की कमी
B. 500 रुपये की वृद्धि
C. 400 रुपये की कमी
D. 400 रुपये की वृद्धि

एक निवेश योजना में वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर दो वर्षों में ₹1,20,000, ₹1,50,528 हो जाते हैं। उसी योजना में, ₹P की राशि का निवेश किया जाता है और यह तीन वर्षों में ₹3,51,232 हो जाती है। P का मान क्या है?
A. 3,00,000
B. 2,25,000
C. 2,75,000
D. 2,50,000

रेनू ने दो घड़ियाँ, प्रत्येक को समान मूल्य पर खरीदा और उनमें से एक को 20% के लाभ पर और दूसरे को 24.2% के लाभ पर बेच दिया। यदि उनके विक्रय मूल्य के बीच का अंतर ₹189 है, तो प्रत्येक घड़ी का क्रय मूल्य क्या है?
A. ₹8,123
B. ₹6,120
C. ₹4,500
D. ₹7,640

2021 में, एक शहर में 30% लोगों को जून के महीने में, शेष बचे लोगों में 50% लोगों को जुलाई में और शेष बचे लोगों में 20% लोगों को अगस्त में टीका लगाया गया था। अभी भी 84000 टीकाकरण के लिए शेष हैं। शहर की कुल जन संख्या ज्ञात कीजिए। (शहर में हर कोई टीकाकरण के लिए पात्र है)
A. 3.10 लाख
B. 4 लाख
C. 3 लाख
D. 3.5 लाख

P और Q मिलकर किसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Q और R मिलकर इसे 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि P, R से दोगुना कुशल कर्मकार है, तो Q अकेले इसे कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 50
B. 10
C. 60
D. 25

6, 10 और 12 के चतुर्थानुपाती की गणना कीजिए।
A. 16
B. 28
C. 20
D. 24

एक कस्बे की वर्तमान जनसंख्या 95,000 है। पहले वर्ष में जनसंख्या 15% बढ़ जाती है, दूसरे वर्ष में 20% बढ़ जाती है और तीसरे वर्ष में 12% घट जाती है।

तीन वर्ष बाद शहर की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।

A. 1,15,368
B. 1,16,568
C. 1,16,368
D. 1,15,568

एक कपड़ा व्यापारी ने 42 शर्टें खरीदीं, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य ₹520 था। उसने उनमें से प्रत्येक को ₹548 में बेच दिया। प्रत्येक शर्ट पर उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 3.34%
B. 6.42%
C. 2.63%
D. 5.38%

Leave a Comment

error: