SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 8 Shift1

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

A.
B.
C.
D.

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ लैंप, घड़ियाँ हैं।

सभी घड़ियाँ, किताबें हैं।

कुछ किताबें, पत्थर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ लैंप, पत्थर हैं।

II. कुछ किताबें, लैंप हैं।

III. कुछ घड़ियाँ, पत्थर हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और वे शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

क्रिकेट : बल्ला :: बैडमिंटन : ?

A. गेंद
B. छड़ी
C. खिलाड़ी
D. रैकेट

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

600, 120, 30, 10, ?

A. 5
B. 1
C. 15
D. 12

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। E के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, F के निकटस्थ दाएँ बैठा है। C, G के बाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. F
B. A
C. B
D. C

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

165 – 15 ÷ 5 + 6 × 16 = 102

A. – और +
B. + और ×
C. + और ÷
D. ÷ और 

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

76 : 16 :: 56 : 12 :: 21 : ?

A. 18
B. 5
C. 7
D. 11

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति में सन्निहित विकल्प का चयन करें (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MAKE’ को ’32’ के रूप में लिखा जाता है और ‘QUAD’ को ’45’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘SELF’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 42
B. 46
C. 40
D. 44

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

GZT, ZSM, SLF, LEY, ?

A. EXR
B. GXP
C. GXR
D. EXP

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BRIGHT’ को ‘JSCVJI’ के रूप में लिखा जाता है और ‘BROKEN’ को ‘PSCPGM’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BUDGET’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. EVCTEG
B. TEGDUB
C. DUBTEG
D. EVCVGI

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और वे शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

तेज : धीमा :: ऊपर : ?

A. विशाल
B. नीचे
C. महान
D. आकाश

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift3 part11

कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिस प्रकार वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1. lastly

2. latex

3. large

4. laminate

5. ladle

A. 5, 4, 3, 1, 2
B. 5, 1, 3, 4, 2
C. 5, 4, 3, 2, 1
D. 5, 2, 3, 1, 4

निम्नलिखित में से कौन सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

RLMT, QNJX, PPGB, ORDF, ?

A. UTNB
B. ATUN
C. TNUA
D. NTAJ

जब दर्पण को दाईं ओर रखा जाता है तो निम्नलिखित में से कौन सी आकृति दी गई प्रश्न आकृति का सटीक दर्पण प्रतिबिम्ब है?

प्रश्न आकृति: 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इसमें किन दो संख्याओं (अंक नहीं) को परस्पर बदला जाना चाहिए?

540 + 225 ÷ 15 × 25 – 260 = 415

A. 15 और 25
B. 225 और 260
C. 15 और 260
D. 225 और 25

‘A + B’ का अर्थ है, ‘A, B का भाई है’।

‘A – B’ का अर्थ है, ‘A, B की माता है’।

‘A × B’ का अर्थ है, ‘A, B का पति है’।

‘A ÷ B’ का अर्थ है, ‘A, B की बहन है’।

‘A @ B’ का अर्थ है, ‘A, B का पुत्र है’।

यदि J @ K × L – M ÷ N है, तो J, N से किस प्रकार संबंधित है?

A. बहन का पुत्र 
B. भाई
C. बहन का पति
D. माता की बहन 

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

176, 326, 526, 776, ?, 1426, 1826

A. 976
B. 1276
C. 1076
D. 1176

सात व्यक्ति L, M, N, O, P, Q और R उत्तर दिशा की ओर सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। R और P पंक्ति के छोर पर बैठे हैं। N, P के निकटस्थ दाएँ बैठा है। M, R के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। O, M के निकटस्थ दाएँ बैठा है। L, N और M के बीच में बैठा है।

R के निकटस्थ बाएँ कौन बैठा है?

A. L
B. M
C. P
D. Q

निम्नलिखित में से कौन अक्टूबर 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,एक राजनीतिक दल का अध्यक्ष बना?
A. शशि थरूर
B. सोनिया गांधी
C. मल्लिकार्जुन खड़गे
D. सुनील जाखड़

फील्ड हॉकी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
A. 11
B. 12
C. 10
D. 8

कलामंडलम कल्यानिकुट्टी अम्मा को ________ में उनके काम के लिए प्रसिद्धि और मान्यता प्राप्त हुई।
A. कुचिपुड़ी
B. रचनात्मक नृत्य
C. मोहिनीअट्टम
D. सत्त्रिया

भारत जोड़ो यात्रा 2022 का नेतृत्व किसने किया था?
A. सोनिया गांधी
B. तरुण गाँधी
C. राहुल गाँधी
D. प्रियंका गाँधी

निम्नलिखित में से कौन गुप्त शासक समुद्र गुप्त की प्रशंसा में रचित प्रयाग प्रशस्ति या इलाहाबाद स्तंभ का रचयिता है?
A. हरिषेण
B. कालिदास
C. विशाखदत्त
D. भासा

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

a)  राष्ट्रीय राजमार्ग i) जिला परिषद
b)  राज्य राजमार्ग   ii)  राज्य लोक निर्माण विभाग
c)  सीमा सड़कें iii)  केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
d)  जिला सड़कें iv)  सीमा सड़क संगठन

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i),(d) – (ii) 
B. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i) 
C. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv) 
D. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i) 

व्यय विधि में, GDP ≡ अर्थव्यवस्था में फर्मों द्वारा प्राप्त सभी अंतिम _____ का कुल योग होता है।
A. राजस्व
B. आय
C. विक्रय
D. व्यय

हरित क्रांति के संबंध में निम्नलिखित में से क्या एक जोखिम है?
A. किसानों की आय में वृद्धि
B. छोटे और बड़े किसानों के बीच बढ़ती असमानता
C. खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि
D. खाद्यान्नों की उत्पादकता में वृद्धि

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 23 Shift4

भारत के सबसे दक्षिणी छोर का क्या नाम है?
A. इंदिरा कोल
B. इंदिरा पॉइंट
C. काराकोरम
D. प्वाइंट कैलिमेरे

आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2018, ने महिलाओं के बलात्कार के लिए न्यूनतम सजा को 7 वर्ष से बढ़ाकर _________ वर्ष कर दिया है।
A. 9
B. 11
C. 8
D. 10

भारतीय संविधान के तहत, भाग III द्वारा प्रदत्त किसी भी अधिकार को लागू करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ________ जारी कर सकता है।
A. रिट (प्रादेश)
B. सूचनाएँ 
C. डिक्री (आज्ञप्ति)
D. अध्यादेश

किसी राज्य में संवैधानिक आपातकाल लगाने की अनुशंसा करने की शक्ति किसके पास होती है?
A. भारत के उपराष्ट्रपति
B. भारत के प्रधान मंत्री
C. भारत के गृह मंत्री
D. उस राज्य के राज्यपाल

त्रिपुरा की खर्ची पूजा में कितने देवताओं की पूजा की जाती है?
A. 9
B. 8
C. 14
D. 13

स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र में हरे पादप अपनी पत्तियों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश के लगभग ______ ऊर्जा का ग्रहण करते हैं और इसे खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
A. 25%
B. 10%
C. 50%
D. 1%

चक्का (डिस्कस) फेंकते समय एथलीटों को कितने व्यास के वृत के अंदर रहना पड़ता है?
A. 2 मीटर
B. 2.5 मीटर
C. 3.5 मीटर
D. 3 मीटर

निम्नलिखित में से किस लेखक ने वंदे मातरम गीत को अपने उपन्यास में शामिल किया है?
A. मुरुगम पेरियार
B. लाल माखन सिंह
C. वीर सिंह सालगांवकर
D. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

निम्नलिखित व्यक्तित्वों में से कौन भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रतिपादक है?
A. जाकिर हुसैन
B. अमजद अली खान
C. रानी कर्णा
D. सुकन्या रामगोपाल

एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास नौकरी नहीं है और वह स्पष्ट रूप से बेरोजगार दिखाई देता है, उसके विपरीत यह अल्परोज़गारी छिपी हुई होती है। इसलिए, इसे ______ भी कहा जाता है।
A. चक्रीय बेरोजगारी
B. प्रतिरोधात्मक बेरोजगारी
C. खुला रोजगार
D. प्रच्छन्न रोजगार

एक कोश में भरे जा सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या _______ द्वारा दी जाती है जहाँ n कक्षा संख्या है।
A. 2n3
B. 3n2
C. 2n2
D. 3n3

भारत में श्वेत क्रांति को ______ के नाम से भी जाना जाता है।
A. ऑपरेशन डेयरी
B. ऑपरेशन डैम
C. ऑपरेशन फ्लड
D. ऑपरेशन मिल्क

यदि y, x के अनुक्रमानुपाती है, और y = 16 और x = 24 है, तब x = 45 होने पर y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 24
B. 40
C. 30
D. 45

यदि कोई धनराशि 3 वर्षों में \(64/27\) गुना हो जाती है, तो वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर कितनी है?
A. \(211/3\) प्रतिशत
B. \(161/3\) प्रतिशत
C. \(251/3\) प्रतिशत
D. \(331/3\) प्रतिशत

एक व्यक्ति क्रमशः 8% और 25% की दो क्रमिक छूट पर ₹500 अंकित मूल्य वाली एक टेबल खरीदता है। उसने परिवहन पर ₹32 खर्च किए और टेबल को ₹500 में बेच दिया। उसे कितनी धनराशि प्राप्त होती है?
A. ₹130
B. ₹120
C. ₹123
D. ₹124

एक घनाभ की भुजाओं का अनुपात 3 ∶ 4 ∶ 5 है और इसका आयतन 480 घन इकाई है। सबसे बड़ी और सबसे छोटी भुजा के बीच का अंतर ___________ इकाई है।
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6

10 किग्रा बेहतर गुणवत्ता वाले चावल को 5 किग्रा निम्न गुणवत्ता वाले चावल के साथ मिलाया जाता है। बेहतर गुणवत्ता और निम्न गुणवत्ता वाले चावल के मूल्य क्रमशः ₹85 और ₹46 हैं। मिश्रण का प्रति किग्रा औसत मूल्य ज्ञात कीजिए। 
A. ₹72
B. ₹73
C. ₹75
D. ₹74

अमीषा 2 किमी/घंटा की गति से 3 किमी चलती है, 4 किमी/घंटा की गति से 7 किमी दौड़ती है और अन्य 32 किमी की यात्रा बस द्वारा करती है। यदि बस की गति 28 किमी/घंटा है, तो संपूर्ण यात्रा के लिए अमीषा की औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. \(\392/41\) किमी/घंटा
B. \(\394/41\) किमी/घंटा
C. \(\391/41\) किमी/घंटा
D. \(\393/41\) किमी/घंटा

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 12 Shift3 part2

राखी ने सुजाता को 10% लाभ पर एक टीवी बेचा। उर्मिला ने वह टीवी राखी को 20% लाभ पर बेचा। यदि उर्मिला के लिए लागत मूल्य 50,000 रुपये था, तो सुजाता ने टीवी खरीदने के लिए कितना भुगतान किया?
A. 66,000 रुपये
B. 72,000 रुपये
C. 78,000 रुपये
D. 65,000 रुपये

P एक कार्य को 20 दिनों में कर सकता है और Q इसे 25 दिनों में कर सकता है। यदि वे इस पर 4 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं, तो कितना प्रतिशत कार्य शेष बचेगा?
A. 68%
B. 52%
C. 64%
D. 36%

एक निश्चित धनराशि 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में 7,200 रुपये हो जाती है, जो वार्षिक रूप से संयोजित है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए (निकटतम पूर्णांक रुपये में)।
A. 6,400 रुपये
B. 6,449 रुपये
C. 6,408 रुपये
D. 6,507 रुपये

एक सरकारी कर्मचारी अपनी आय का 76% खर्च करता है। यदि उसकी आय 14% बढ़ जाती है, और उसका व्यय 10% बढ़ जाता है, तो उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। (दशमलव के 2 स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
A. 24.33%
B. 27.66%
C. 26.67%
D. 28.33%

वह सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है जिससे 187, 233 और 279 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल बचता है?
A. 30
B. 36
C. 46
D. 56

257.5 मीटर और 272.5 मीटर लंबाई की दो ट्रेनें, विपरीत दिशाओं में यात्रा करते हुए, 15.9 सेकंड में एक-दूसरे को पार करती हैं। प्रति घंटे उनकी संयुक्त गति अनुमानित कितनी है?
A. 150 किमी/घंटा
B. 136 किमी/घंटा
C. 145 किमी/घंटा
D. 120 किमी/घंटा

VIP बैग पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। अनुपम ने एक बैग खरीदा है। नकद भुगतान करने पर उसे 8% की अतिरिक्त छूट भी दी जाती है। यदि उसने ₹2,208 का भुगतान किया है, तो बैग पर अंकित मूल्य कितना था?
A. ₹2,300
B. ₹2,500
C. ₹2,600
D. ₹3,000

एक विक्रेता क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य अंकित करता है। यदि वह 42% की छूट देता है, तो उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए। 
A. 33.5%
B. 27.5%
C. 30%
D. 8.5%

एक मोटरसाइकिल का मूल्य प्रति वर्ष 10% कम हो जाता है। 36 महीनों के बाद मोटरसाइकिल का मूल्य कितना होगा, यदि इसका वर्तमान मूल्य 1,00,000 रुपये है?
A. 70900
B. 71900
C. 72900
D. 73900

यदि धातु के तीन ठोस गोले जिनकी त्रिज्याएँ 1 सेमी, 6 सेमी और 8 सेमी हैं, को पिघलाकर एक अन्य ठोस गोला बनाया जाता है, इस प्रकार निर्मित नए गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
A. 364 π
B. 243 π
C. 324 π
D. 642 π

एक ट्रेन 80 किमी/घंटा की एक समान गति से चल रही है। ट्रेन 30 मिनट में कितनी दूरी तय करती है?
A. 40 किमी
B. 50 किमी
C. 70 किमी
D. 60 किमी

पूजा, नेहा और मनोज एक कार्य को क्रमशः 16, 22 और 20 दिनों में कर सकते हैं। यदि पूजा को प्रत्येक दूसरे दिन नेहा और मनोज दोनों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है तो कार्य किस दिन समाप्त होगा?
A. 10वें दिन
B. 8वें दिन
C. 9वें दिन
D. 7वें दिन

यदि 36 ÷ 2 + y × 3 – 22 = 8 है, तब y का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 8
B. 4
C. 2
D. 1

एक ट्रेन की लंबाई 150 मीटर है। 3 सेकंड में, यह ट्रेन के समान दिशा में 2 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को पार कर जाती है। ट्रेन की गति ज्ञात कीजिए। 
A. 176 किमी/घंटा
B. 191 किमी/घंटा
C. 168 किमी/घंटा
D. 182 किमी/घंटा

Leave a Comment

error: