SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 23 Shift3

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

2, 12, 36, ?, 150, 252

A. 30
B. 60
C. 50
D. 80

‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B’ का पिता है।

‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B’ की पत्नी है।

‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B’ का भाई है।

‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B’ की पुत्री है।

यदि ‘P – R × Q + S’ है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A. P, R की भाभी है।
B. P, Q की भाभी है।
C. Q, P की भाभी है।
D. P, S की भाभी है।

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

XFCJ, ADFH, ?, GZLD, JXOB

A. DBIF
B. BDFI
C. FBDI
D. XDFI

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(4, 8, 256)

(2, 9, 144) 

A. (6, 9, 432)
B. (4, 9, 258)
C. (8, 5, 340) 
D. (3, 7, 162)

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण अंग्रेजी के शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)।

कप : क्रॉकरी :: शार्पनर : ?

A. रबड़
B. स्टेशनरी
C. धूल
D. फर्नीचर

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है।

APTITUDE : BQUJUVEF :: ANALOGY : ?

A. ZNZMOGY
B. BOBMPHZ
C. YGOLANA
D. LOANAYG

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

STOP, VVSU, YXWZ, ?, EBEJ

A. AZAE
B. BZAE
C. BAAE
D. AABE

एक कागज को नीचे दर्शाए गए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

 

A.
B.
C.
D.

तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी तकियाँ, बिस्तर हैं।

कुछ बिस्तर, अलमारी हैं।

सभी अलमारी, लकड़ी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बिस्तर, तकियाँ हैं।

II. कुछ अलमारी, बिस्तर हैं।

III. सभी लकड़ी, अलमारी हैं।

A.  निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D.  निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 17 Shift2

24 × 16 + 8 – 36 ÷ 18 = 30

A. – और +
B. + और ÷ 
C. × और
D. ÷ और × 

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

1, 9, 41, 169, ?

A. 440
B. 681
C. 256
D. 148

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HUMAN’ को ‘HVMBN’ और ‘BEING’ को ‘BFIOG’ के रूप में लिखा गया है। उस भाषा में ‘NURSE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. NVRTE
B. NRVTE 
C. NURTE 
D. NVRET

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CRAVE’ को ‘HVFZJ’ और ‘ROUND’ को ‘WSZRI’ के रूप में लिखा गया है। ‘BIRDY’ को उसी कूट भाषा में किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. KRYSD
B. GMWHD
C. HTEBW
D. HRFBW

कीर्ति, सुमन, शुभ, कनक, परी, चारू, श्लोक और शिवी एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। कीर्ति, शुभ के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। कीर्ति एक कोने पर बैठी है। कनक, परी के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। परी किसी भी कोने पर नहीं बैठी है। परी, कीर्ति की निकटतम पड़ोसी नहीं है। सुमन, चारू की निकटतम पड़ोसी है। सुमन किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठी है। सुमन और श्लोक के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं।

कनक का निकटतम पड़ोसी कौन है?

A. चारू 
B. कीर्ति
C. शुभ 
D. सुमन

छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। प्रेम, नोलन और सूरज का निकटतम पड़ोसी है। मधु, प्रेम के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। सूरज, मधु के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। राज, मधु और नोलन का निकटतम पड़ोसी है। स्टीव, नोलन के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। प्रेम, स्टीव के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। राज और प्रेम का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. सूरज
B. स्टीव
C. नोलन
D. मधु

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?

785 – 125 + 12 ÷ 6 × 39 = 574

A. × और +
B. × और ÷ 
C. + और ÷ 
D. – और +

कौन – सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं।

1 vehicle

2 verify

3 vegan

4 venom 

5 vein

A. 3, 4, 2, 1, 5
B. 3, 1, 5, 4, 2
C. 4, 2, 1, 3, 5
D. 3, 5, 4, 1, 2

2022 तक विश्व जनसंख्या में भारत का स्थान क्या है?
A. पहला 
B. पाँचवाँ 
C. तीसरा 
D. दूसरा 

आधुनिक आवर्त सारणी में कितने तत्व हैं?
A. 124
B. 118
C. 102
D. 106

भारत के संशोधित संविधान के अनुच्छेद 279A के अनुसार, GST परिषद, जो केंद्र और राज्यों का एक संयुक्त मंच होगा, में निम्नलिखित सदस्य शामिल होंगे:

(i) केंद्रीय वित्त मंत्री

(ii) केंद्रीय राज्य मंत्री, राजस्व या वित्त के प्रभारी

(iii) वित्त या कराधान के प्रभारी मंत्री या प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा नामित कोई अन्य मंत्री

A. केवल (iii)
B. (i) और (ii) दोनों 
C. (i), (ii) और (iii)
D. केवल (i)

हरित क्रांति के दौरान, किसानों ने ______ बीजों का उपयोग करके फसलों की खेती की।
A. एकबीजपत्री बीज
B. अधिक उपज देने वाली किस्म
C. द्विबीजपत्री बीज
D. कम उपज देने वाली किस्म

भारत के किस केंद्रीय मंत्री ने नवंबर 2022 में दिल्ली के सी-डॉट परिसर में उद्यमिता सेल और नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया?
A. गिरिराज सिंह
B. भूपेन्द्र यादव
C. अश्विनी वैष्णव
D. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप, 2022 का मेजबान था?
A. मेघालय
B. असम
C. उत्तर प्रदेश
D. मणिपुर

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पहली महिला प्रमुख कौन बनीं?
A. सामंथा क्रिस्टोफोरेटी
B. गीता गोपीनाथ
C. मंजरी जरुहार
D. माधबी पुरी बुच

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 24 Shift2 part2

4 किलो कैलोरी ऊर्जा _______ द्वारा मुक्त की जाती है। 
A. 3 ग्राम प्रोटीन
B. 1 ग्राम प्रोटीन
C. 1 ग्राम चीनी
D. 4 ग्राम प्रोटीन

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है?
A. 19
B. 21
C. 21A
D. 20

निम्नलिखित में से कौन हिंद महासागर का विस्तार है?
A. अराल सागर
B. अरब सागर
C. पीला सागर
D. कैरेबियन सागर

एक प्रसिद्ध तमिल महाकाव्य, सिलप्पादिकारम की रचना लगभग ________ वर्ष पहले इलांगो नामक कवि ने की थी।
A. 3000
B. 2200
C. 1800
D. 2600

सिंधी समुदाय द्वारा मकर संक्रांति निम्नलिखित में से किस नाम से मनाई जाती है?
A. तिर्मूरी 
B. हरतालिका व्रत
C. लाल लोई
D. थदड़ी

कबड्डी के खेल में एक समय में मैदान पर रहने की प्रत्येक पक्ष के कितने खिलाड़ियों को अनुमति दी जाती है?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 10

भारत की पहली जूट मिल किस राज्य में स्थापित की गई थी?
A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. असम
D. बिहार

निम्नलिखित में से किसने कथक नृत्य शैली के विकास के लिए पुरस्कार और मान्यताएँ जीतीं?
A. अमला अक्किनेनी
B. उदय शंकर
C. शोवना नारायण
D. केलुचरण मोहपात्रा

एक वर्ष में उत्पादित _______ वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य, राष्ट्रीय आय को दर्शाता है।
A. मध्यस्थ
B. असम्पूर्ण
C. अंतिम/तैयार वस्तु 
D. वाणिज्यिक

स्वतंत्रता के बाद, भारतीय संसद ने सामाजिक और आर्थिक नीति के उद्देश्य के रूप में समाज के _________ प्रतिरूप को स्वीकार किया है।
A. पूंजीवादी
B. उदार
C. समाजवादी
D. कम्युनिस्ट

वीर लखन नायक, __________ के एक प्रसिद्ध आदिवासी नेता ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 1943 में अंग्रेजों द्वारा उन्हें फांसी दे दी गई।
A. संयुक्त प्रांत
B. उड़ीसा 
C. बिहार
D. बंगाल

चू फाट भारत के निम्नलिखित में से किस उत्तर-पूर्वी राज्य का लोक नृत्य है?
A. नगालैंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. असम

______ का उद्देश्य जल आपूर्ति, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन की गुणवत्ता, मात्रा और कवरेज, उपयोग किए गए जल के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण की सीमा एवं जल निकायों के संरक्षण के संबंध में शहर के सेवा स्तर के अनुपालन का आकलन करना है।
A. “पेय जल सर्वेक्षण”
B. “आयुष्मान भारत”
C. “नमामि गंगे”
D. “इंद्रधनुष योजना”

दो प्राकृत संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 7 और 84 है। यदि संख्याओं में से एक संख्या 7 है, तो दोनों संख्याओं के बीच का अंतर कितना है?
A. 7
B. 84
C. 77
D. 91

एक निर्माता अपना उत्पाद वितरक को 10% लाभ पर बेचता है और वितरक इसे ग्राहक को 5% लाभ पर बेचता है। यदि ग्राहक के लिए क्रय मूल्य 11,500 रुपये है, तो निर्माता द्वारा अर्जित लाभ (रुपये में) (भिन्न की उपेक्षा कीजिए) निर्धारित कीजिए।
A. 700 
B. 1205
C. 845
D. 995

एक व्यक्ति दुकान तक गाड़ी चलाकर 100 मीटर की यात्रा 200 सेकंड में तय करता है। फिर वह 400 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय करके दूसरी दुकान में गया। उसकी औसत गति (मीटर/सेकंड में) कितनी है?
A. 0.5
B. 0.2
C. 0.4
D. 0.3

\(5/8\)\(4/9\)\(1/4\),\(11/18\) भिन्नों का सही आरोही क्रम कौन-सा है?
A. \(4/9\)<\(1/4\)<\(11/18\)<\(5/8\)
B. \(1/4\)<\(4/9\)<\(5/8\)<\(11/18\)
C. \(1/4\)<\(11/18\)<\(4/9\)<\(5/8\)
D. \(1/4\)<\(4/9\)<\(11/18\)<\(5/8\)

मोहित और शिवम मिलकर एक कार्य को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं, शिवम और मुकेश मिलकर इसे 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं तथा मोहित और मुकेश मिलकर इसे 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। मोहित, शिवम और मुकेश मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 3\(9/37\)
B. 2\(9/37\)
C. 3\(19/37\)
D. 2\(19/37\)

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 6 Shift2 part2

A, B और C एक कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं और B उसी कार्य को 18 दिनों में कर सकता है। यदि B, C से 33.33% कम समय लेता है, तो C द्वारा कार्य को पूरा करने में लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
A. 24 दिन
B. 25 दिन
C. 27 दिन
D. 22 दिन

एक निर्माता किसी उत्पाद के अंकित मूल्य पर 25% की छूट प्रदान करता है। खुदरा विक्रेता घटी हुई कीमत पर 28% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। दी गई दो छूटों के समतुल्य एकल छूट कितनी है?

A. 34%
B. 46%
C. 38%
D. 41%

सोनिया को 25,000 रुपये के ऋण पर 12% प्रति वर्ष की दर से 1 वर्ष की अवधि के लिए त्रैमासिक रूप से संयोजित कितना चक्रवृद्धि ब्याज (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) देना होगा?
A. 3,127.52 रुपये
B. 3,000.00 रुपये
C. 2,137.72 रुपये
D. 3,137.72 रुपये

3 सेमी व्यास वाले कितने धातु के गोले को पिघलाकर 4 सेमी व्यास और 54 सेमी ऊँचाई का एक ठोस बेलन बनाया जाना चाहिए?
A. 52
B. 42
C. 36
D. 48

यदि x [-3 {-6 (-a)}] + 6[-3 {-3 (-a)}] = 6a है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. –\(10/3\)
B. \(10/3\)
C. 9
D. -9

यदि रामू का वेतन, भीमा के वेतन से 10% कम है, तो भीमा का वेतन, रामू के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 90%
B. 10.00%
C. 11.11%
D. 80%

28 प्रतिशत की छूट देने के बाद एक वस्तु का विक्रय मूल्य 13392 रुपये है। वस्तु का अंकित मूल्य कितना है?
A. 18600 रुपये
B. 15400 रुपये
C. 14800 रुपये
D. 16200 रुपये

टीना और शीना की आय 2 ∶ 3 के अनुपात में है और उनके व्यय 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि प्रत्येक 1,000 रुपये बचाता है, तो टीना की आय कितनी है?
A. 4000 रुपये
B. 5000 रुपये
C. 6000 रुपये
D. 8000 रुपये

यदि (x – y) का 85% = (x + y) का 35% है, तो y, x का कितना प्रतिशत है?
A. 20\(1/5\)%
B. 46\(2/3\)%
C. 41 \(2/3\) %
D. 38\(1/5\)%

राधा 4,00,000 रुपये का ऋण 14% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर लेती है, जो अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है। 2 वर्ष बाद वह कितना ब्याज चुकाती है?
A. 1,24,375.40 रुपये
B. 1,24,318.40 रुपये
C. 1,24,398.40 रुपये
D. 1,24,324.40 रुपये

समान लंबाई की दो ट्रेनों को एक खंभे को पार करने में क्रमश: 13 सेकंड और 26 सेकंड लगते हैं। यदि ये ट्रेनें समान दिशा में चल रही हों, तो एक-दूसरे को पार करने में उन्हें कितना समय लगेगा?
A. 40 सेकंड
B. 50 सेकंड
C. 39 सेकंड
D. 52 सेकंड

\(15√ 3\) सेमी त्रिज्या का एक लकड़ी का गोला है। गोले से काटे गए सबसे बड़े संभावित घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 540 सेमी2
B. 900 सेमी2
C. 600 सेमी2
D. 5,400 सेमी2

मनोज 12 रुपये में 15 पेंसिल खरीदता है और उन्हें 1.50 रुपये प्रति पेंसिल की दर से बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 64.67%
B. 46.67%
C. 87.50%
D. 85.70%

1200 मीटर की एक गोलाकार दौड़ में, A और B एक ही बिंदु से एक ही समय में क्रमश: 27 किमी/घंटा और 45 किमी/घंटा की गति से शुरू करते हैं। जब वे समान दिशा में दौड़ते हैं तो वे ट्रैक पर पहली बार कितने समय बाद मिलेंगे?
A. 220 सेकंड
B. 180 सेकंड
C. 200 सेकंड
D. 240 सेकंड

रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में दो प्रकार के अम्ल हैं। प्रकार A का मूल्य 80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि प्रकार B का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर है। एक वैज्ञानिक को A और B दोनों प्रकार को किस अनुपात में मिलाना चाहिए, ताकि मिश्रण का मूल्य 92 रुपये प्रति लीटर हो जाए?
A. 5 ∶ 6
B. 4 ∶ 7
C. 5 ∶ 4
D. 2 ∶ 3

Leave a Comment

error: