छह छात्र जेसन, तुषार, आनंद, स्टेसी, स्टीवन और मैक्स एक वृताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। जेसन, तुषार के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। आनंद, जेसन के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। स्टीवन, आनंद और जेसन का निकटस्थ पड़ोसी है। मैक्स, जेसन के निकटस्थ दायें बैठा है। स्टेसी, तुषार के निकटस्थ बायें है। मैक्स और स्टीवन के बीच में कौन बैठा है?
A. स्टेसी
B. जेसन
C. तुषार
D. आनंद
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याएँ दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेंगी?
31, 33, 36, 41, 48, ?
A. 60, 74
B. 64, 78
C. 70, 82
D. 59, 72
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FLY’ को 43 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘HAT’ को 29 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘BEACH’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 19
B. 39
C. 22
D. 40
जब दर्पण को नीचे दिखाए गए अनुसार ‘PQ’ पर रखा जाए, तो दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक बीच में बैठे हैं। E, G के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। E किसी एक कोने पर बैठा है। B, F के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। F किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। F, E का निकटस्थ पड़ोसी नहीं है। H, A का निकटस्थ पड़ोसी है। H किसी भी भुजा के बीच में नहीं बैठा है। दोनों ओर से H और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। यदि सभी व्यक्तियों को A से शुरू करके दक्षिणावर्त दिशा में वर्णानुक्रम में बैठाया जाता है, तो B अपने पूर्व स्थान के संदर्भ में किसी भी दिशा में कितने स्थानों पर स्थानांतरित होता है?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4
‘निकट’, ‘पास’ से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार ‘दूरस्थ’, ‘________’ से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)
A. बगल में
B. दौड़ना
C. सुदूर
D. दिशा सूचक यंत्र (कम्पास)
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
10, 0, 20, 10, 30, 20, 40, 30, ?
A. 50
B. 20
C. 40
D. 70
एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दर्शाई गई हैं जिनमें 1 से 6 तक की संख्याएँ बिंदुओं के रूप में दर्शाई गई हैं। ‘1’ को दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 4
C. 3
D. 2
उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।
A.
B.
C.
D.
तीन कथन और उसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी चॉकलेट, बिस्कुट हैं।
सभी चिप्स, बिस्कुट हैं।
सभी बिस्कुट, आलू हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी चिप्स, आलू हैं।
II. सभी आलू, चॉकलेट हैं।
III. कुछ आलू, चिप्स हैं।
A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।
(शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)
अतिरिक्त : अपर्याप्त :: प्रकट होना : ?
A. पिघलना
B. व्यक्ति
C. लुप्त होना
D. डूबना
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठवीं संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।
27 ∶ 189 ∶∶ 32 ∶ ? ∶∶ 18 ∶ 126
A. 236
B. 220
C. 238
D. 224
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
FYBL, CVFP, ZSJT, ? , TMRB
A. NTPS
B. WPNX
C. WLXP
D. NKEC
कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है, जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?
1 Ranked
2 Ragging
3 Rack
4 Rainbow
5 Radar
A. 3,5,2,4,1
B. 3,5,2,1,4
C. 3,4,2,5,1
D. 3,4,2,1,5
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा और निम्नलिखित अक्षर-समूह शृंखला को पूरा करेगा?
GS, EU, AW, UY, MA, ?
A. BC
B. DC
C. CC
D. CB
यदि ‘A’ का अर्थ ‘घटाना’, ‘B’ का अर्थ ‘भाग’, ‘C’ का अर्थ ‘गुणा’, और ‘D’ का अर्थ ‘जोड़’ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?
8 A 80 B 16 C 90 D 21
A. -463
B. -421
C. 463
D. 421
एक कूट भाषा में, ‘She will come’ को ‘vu de ja’ के रूप में लिखा जाता है, ‘Come and eat’ को ‘te vu ma’ के रूप में लिखा जाता है, ‘all will eat’ को ‘ma nu ja’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘all’ शब्द का कूट क्या है?
A. te
B. nu
C. ma
D. ja
निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?
192 – 16 + 18 × 6 ÷ 24 = 96
A. – और +
B. – और ×
C. – और ÷
D. × और ÷
एक निश्चित कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’,
‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’,
‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और
‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’।
यदि N × L – T & G + V है, तो N, V से किस प्रकार संबंधित है?
A. दादा
B. पिता
C. भाई
D. ताऊ/चाचा
कोयला प्रेषण पर नज़र रखने के लिए SEVA ऐप निम्नलिखित में से किस मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था?
A. रामविलास पासवान
B. नितिन गड़करी
C. पीयूष गोयल
D. सुरेश प्रभु
निम्नलिखित में से कौन सा वेद सबसे पुराना है?
A. सामवेद
B. ऋग्वेद
C. अथर्ववेद
D. यजुर्वेद
__________ को पाँचवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पेश किया गया था।
A. न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम
B. दिवा विद्यालय
C. बेटी बचाओ
D. स्वच्छ भारत
MSME का पूर्ण रूप सूक्ष्म और ___________ उद्यम हैं।
A. मध्यम आकार
B. उत्पादन
C. आधुनिक आकार
D. मध्यावधि
निम्नलिखित में से कौन BCCI के पहले अध्यक्ष थे?
A. आरई ग्रांट गोवन
B. एंथोनी डी ‘मेलो
C. रोजर बिन्नी
D. जेसी मुखर्जी
नवंबर 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन भारत के आंध्र प्रदेश का राज्यपाल है?
A. अनुसुइया उइके
B. भगत सिंह कोश्यारी
C. विश्वभूषण हरिचंदन
D. हेमन्त सोरेन
भारत में अधिकतम मुद्रास्फीति वर्ष ___________ में 25.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जिसका मुख्य कारण पिछले वर्ष में खरीफ फसलों की विफलता और पिछले वर्ष कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी भी थी।
A. 1974-75
B. 2019-20
C. 2015-16
D. 1998-99
राउत नाचा, पंथी और सुवा निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रसिद्ध नृत्य शैलियाँ हैं?
A. झारखंड
B. राजस्थान
C. छत्तीसगढ
D. गुजरात
अटल पेंशन योजना (APY) के तहत ग्राहक की आयु _______ के बीच होनी चाहिए।
A. 18-40 वर्ष
B. 40-60 वर्ष
C. 15-30 वर्ष
D. 25-50 वर्ष
ज्वालामुखी से पृथ्वी की सतह पर निकलने वाला मैग्मा क्या कहलाता है?
A. राख
B. लावा
C. पायरोक्लास्टिक प्रवाह
D. फॉल्स
किस संवैधानिक संशोधन ने मौलिक कर्तव्यों की शुरुआत की?
A. 44वें
B. 41वें
C. 43वें
D. 42वें
______________ को 2015 में, एमएन सुब्रमण्यम एंडोमेंट पुरस्कार – द म्यूजिक अकादमी मद्रास से सम्मानित किया गया था।
A. अनुराधा पांडे
B. कृष्णा एला
C. महबूब सुब्हानी
D. अलार्मेल वल्ली
पर्युषण पर्व का उत्सव जैनियों के दिगंबर संप्रदाय द्वारा _____ दिनों के लिए आयोजित किया जाता है।
A. 16
B. 12
C. 14
D. 10
_______________ एक संकेतक है जिसका उपयोग विशेषज्ञों द्वारा किसी विशेष बीमारी के कारण समय से पहले मरने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।
A. सकल राष्ट्रीय उत्पाद
B. वस्तु एवं सेवा कर
C. सकल घरेलू बीमारियाँ
D. बीमारियों का वैश्विक बोझ
2022 तक भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं?
A. 22
B. 25
C. 23
D. 20
पूना समझौता के परिणामस्वरूप हरिजन सेवक संघ की स्थापना कब हुई?
A. 1938
B. 1932
C. 1936
D. 1940
एवोगैड्रो की संख्या 6.022× _________ है।
A. 1022
B. 1024
C. 1025
D. 1023
एशियाई खेल 2018 के समापन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक कौन थे?
A. संजीव राजपूत
B. दीपक कुमार
C. नीरज चोपड़ा
D. रानी रामपाल
2011 में निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में साक्षरता दर सबसे अधिक दर्ज की गई थी?
A. दमन और दीव
B. अण्डमान और निकोबार
C. पुदुचेरी
D. लक्षद्वीप
पत्ती कोशिका में आपको प्लास्टिड कहाँ मिलेंगे?
A. कोशिका भित्ति
B. कोशिका द्रव्य
C. केन्द्रक
D. कोशिका झिल्ली
जिया को एक बिल पर 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। उसे मिली कुल छूट कितनी है?
A. 39 प्रतिशत
B. 37 प्रतिशत
C. 40 प्रतिशत
D. 35 प्रतिशत
2 पेन और 3 नोटबुक का क्रय मूल्य ₹ 220 है तथा 2 पेन और 4 नोटबुक का क्रय मूल्य ₹ 250 है। पेन और नोटबुक के क्रय मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 5 : 13
B. 1 : 2
C. 13 : 6
D. 5 : 12
1845 को 3, 4, 5 और 6 से विभाज्य बनाने के लिए उसमें कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जानी चाहिए?
A. 12
B. 15
C. 3
D. 9
एक व्यक्ति धारा के अनुकूल 6 घंटे में 66 किमी और धारा के प्रतिकूल 8 घंटे में 72 किमी नाव चला सकता है। धारा की गति कितनी है?
A. 4 किमी/घंटा
B. 2 किमी/घंटा
C. 3 किमी/घंटा
D. 1 किमी/घंटा
सोनल, कृति और प्रीति मिलकर एक कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि कृति और प्रीति समान कार्य को अलग-अलग 30 और 18 दिनों में पूरा कर सकती हैं, तब सोनल अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती है?
A. 88/7 दिन
B. 14/5 दिन
C. 90/7 दिन
D. 66/5 दिन
किसी विशेष वर्ष में विपिन का औसत मासिक व्यय, पहले 4 महीनों के दौरान ₹ 6,250, अगले 4 महीनों के दौरान ₹ 6,500 और वर्ष के शेष महीनों के दौरान ₹ x था। यदि इस वर्ष में कुल बचत ₹ 15,000 थी और उसका मासिक वेतन ₹ 9,600 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. ₹ 12,750
B. ₹ 12,000
C. ₹ 12,300
D. ₹ 13.000
एक सामान्य अध्ययन पुस्तक का अंकित मूल्य 800 रुपये है। यदि इसे 15% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचा जाता है, तो इसका विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 544 रुपये
B. 534 रुपये
C. 528 रुपये
D. 520 रुपये
एक अर्धगोले का आयतन, 3 इकाई त्रिज्या वाले गोले के आयतन का 32 गुना है। अर्धगोले के व्यास का मान कितने इकाई है?
A. 6
B. 24
C. 18
D. 12
एक धनराशि का भुगतान 1,25,000 रुपये की दो वार्षिक किश्तों में किया जाता है। यदि ब्याज की दर 6% प्रति वर्ष है और ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो उधार ली गई धनराशि ज्ञात कीजिए।
A. 1,50,375 रुपये
B. 2,39,174 रुपये
C. 2,29,174 रुपये
D. 1,19,375 रुपये
एक कार्य को 10 पुरुष 8 दिनों में और 10 महिलाएँ 7 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि 10 महिलाएँ और 10 पुरुष एकांतर दिनों में कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा, जिसमें महिलाएँ पहले दिन से कार्य करना शुरू करती हैं?
A. \(73/7\)
B. 7.5
C. \(74/7\)
D. \(73/8\)
एक फल विक्रेता 150 रुपये, 90 रुपये और 75 रुपये प्रति किग्रा की दर से संतरे खरीदता है। तीन अलग-अलग मूल्यों पर खरीदे गए इन संतरों को क्रमशः 4 : 5 : 6 के अनुपात में मिलाया जाता है, और 40% के लाभ पर बेचा जाता है। संतरों का प्रति किग्रा विक्रय मूल्य (रुपये में) ज्ञात कीजिए।
A. 160
B. 150
C. 140
D. 210
यदि तेल के मूल्य 25 प्रतिशत बढ़ जाता है और अर्पित तेल पर व्यय को 10 प्रतिशत बढ़ा देता है, तो वह खरीदे गए तेल की मात्रा को कितने प्रतिशत कम कर देगा?
A. 22 प्रतिशत
B. 42 प्रतिशत
C. 12 प्रतिशत
D. 18 प्रतिशत
एक समलम्ब चतुर्भुज में, सम्मुख समानांतर भुजाओं की लंबाई क्रमशः 12 सेमी और 8 सेमी है, और उनके बीच की सबसे छोटी दूरी 16 सेमी है, समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 84.5 सेमी2
B. 144 सेमी2
C. 62.5 सेमी2
D. 160 सेमी2
एक चुनाव में संतोष को मंतोष से 24000 मत अधिक मिले हैं। यदि मंतोष और संतोष को कुल मतों का क्रमशः 30% और 40% भाग प्राप्त हुआ है, तब डाले गए मतों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 250000
B. 254000
C. 240000
D. 245000
एक दुकानदार ₹9 प्रति दर्जन की दर से 240 चॉकलेट खरीदता है। यदि वह उन सभी को ₹1 प्रति चॉकलेट की दर से बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 24%
B. 27%
C. \(331/3\)
D. \(661/6\)
एक सह-शिक्षा विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 3,000 है। यदि विद्यालय में लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या से अनुपात 4 : 1 है, तो विद्यालय में लड़कों और लड़कियों की संख्या का मध्यानुपात कितना है, यह दिया गया है कि विद्यालय में केवल लड़के और लडकियाँ विद्यार्थी हैं?
A. 1300
B. 1400
C. 1100
D. 1200
यदि एक प्राकृत संख्या को 5, 6 और 7 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल के रूप में 4 प्राप्त होता है, तो तीन अंकों की सबसे छोटी प्राकृत संख्या कौन-सी है?
A. 218
B. 214
C. 212
D. 216
एक हवाई जहाज 3 घंटे में 510 किमी/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी तय करता है। उसी दूरी को \(101/5\) घंटे में तय करने के लिए, उसे कितनी गति से उड़ना चाहिए?
A. 150 किमी/घंटा
B. 250 किमी/घंटा
C. 305 किमी/घंटा
D. 230 किमी/घंटा
8 संख्याओं का औसत 24 है। यदि इन संख्याओं में से एक को हटा दिया जाए, तो औसत 22 हो जाता है। निकाली गई संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 38
B. 36
C. 37
D. 35
2 वर्षों के लिए वार्षिक संयोजित 10% प्रति वर्ष की दर से ₹ 8,300 पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच कितना अंतर है?
A. ₹ 83
B. ₹ 1,743
C. ₹ 1,660
D. ₹ 38