SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 1 Shift1

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाता है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से संबंधित है और पाँचवाँ पद, छठे पद से संबंधित है।

104 : 13 :: ? : 37 :: 168 : 21

A. 304
B. 248
C. 296
D. 280

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

2880, 480, 96, ?, 8, 4

A. 24
B. 76
C. 46
D. 56

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DANCE’ को ‘AECDN’ के रूप में लिखा जाता है, ‘MUSIC’ को ‘IUCMS’ के रूप में लिखा जाता है, उस भाषा में ‘SONG’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. GNSO
B. OSNG
C. OGNS
D. SNGO

नीचे तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ पेंट, ब्रश हैं। 

सभी ब्रश, चित्रफलक हैं। 

कुछ चित्रफलक, टेबल हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ ब्रश, टेबल हैं।

II. कुछ पेंट, चित्रफलक हैं। 

III. कुछ चित्रफलक, ब्रश हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं। 
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 

निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

72 – 6 + 2 × 216 ÷ 24 = 420 

A. × और ÷
B. – और ×
C. – और +
D. – और ÷

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

DKBN, ENWS, ?, GTMC, HWHH

A. QRFG
B. RQFX
C. GQFR
D. FQRX

दी गई आकृति शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा विकल्प, प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

790 + 5 ÷ 58 × 5 – 96 = 352

A. + और ÷
B. ÷ और
C. + और
D. ÷ और ×

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर-समूह, प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

AZME, CYOG, ?, GWSK, IVUM

A. FYRJ
B. FXRJ
C. EXQI
D. FXQJ

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

103, 110, 105, ?, 107, 114, 109

A. 110
B. 108
C. 111
D. 112

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

QUEST : VUGWS :: REACH : JECGT :: SOLVE : ?

A. GXNOV
B. GXNQU
C. VONXG
D. UQNXG

$, @, !, *, ∞, ÷ प्रतीकों के साथ एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं। ‘÷’ प्रतीक को दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर प्रतीक को ज्ञात कीजिए।

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part17

A. @
B. !
C. *
D. ∞

‘P % Q’ का अर्थ है ‘P, Q का भाई है’।

‘P + Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पुत्री है’।

‘P = Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पुत्र है’।

‘P # Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पत्नी है’।

यदि L + M % N = O # P है, तो P, L से किस प्रकार संबंधित है?

A. पिता का पिता 
B. पिता का भाई 
C. माता का भाई 
D. बहन का पति 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MARINE’ को ‘100’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘NORMAL’ को ‘126’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘REALM’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 98
B. 88
C. 78
D. 70

कौन-सा विकल्प अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है?

1. pointed

2. pollen

3. populate

4. popular

5. podium

A. 5, 3, 4, 2, 1
B. 5, 4, 2, 3, 1
C. 5, 1, 2, 4, 3
D. 5, 3, 1, 4, 2

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द, अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।)

मित्र : शत्रु :: मरना : ?

A. अंत 
B. जीवित 
C. जीवन 
D. रोना 

छह मित्र M, N, O, P, Q और R, दक्षिण के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। N, P और Q के ठीक बीच में है। O, R के निकटतम बाएँ है। M, P के निकटतम दाएँ है। यदि Q पंक्ति के सबसे बाएँ है, तो O के निकटतम बाएँ कौन बैठा है?
A. Q
B. M
C. N
D. P

आठ व्यक्ति, D, E, G, H, M, N, Y और Z उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। Y पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। Y और Z के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, Z के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। E और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, D के बाएँ किसी एक स्थान पर बैठा है, लेकिन पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। M, Z का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N, H के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। H के बाएँ कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन 
B. कोई नहीं 
C. दो 
D. एक 

क्षार लाल लिटमस का रंग ______ में बदल देता है।
A. नीले
B. बैंगनी
C. गुलाबी
D. पीले

1873 में उन्होंने सत्य-शोधक समाज की स्थापना की। यहाँ ‘वह’ किसे कहा गया है?
A. गोविंदराव फुले
B. गोपाल हरि देशमुख
C. सावित्रीबाई फुले
D. ज्योतिबा फुले

देवप्रयाग में भागीरथी ______ से जुड़ती है।
A. अलकनंदा
B. घाघरा
C. कोसी
D. यमुना

30 अप्रैल, 2022 को थल सेनाध्यक्ष का पदभार किसने संभाला?
A. मनोज मुकुंद नरवणे
B. विनीत जोशी
C. नितिन परांजपे
D. मनोज पांडे

भारत में अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन की देखभाल कौन करता है?
A. भारतीय इस्पात प्राधिकरण
B. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण
C. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
D. भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण

जुलाई 2022 में निम्नलिखित में से कौन राजनेता/राजनेत्री भारत के राष्ट्रपति बने?
A. जय राम ठाकुर
B. राम नाथ कोविन्द
C. द्रौपदी मुर्मू
D. स्मृति ईरानी

व्यक्तिगत प्रयोज्य आय वह धन है जो घरेलू उपभोग, ________ और आयकर के लेखांकन के बाद खर्च के लिए उपलब्ध है।
A. वस्तु एवं सेवा कर
B. बिक्री कर
C. ब्याज
D. बचत

भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद ‘कुछ मामलों में गिरफ्तारी और हिरासत के खिलाफ सुरक्षा’ प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 10
B. अनुच्छेद 47
C. अनुच्छेद 35
D. अनुच्छेद 22

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift1

औद्योगिक विकास का नुकसान _________ है।
A. सतत विकास
B. प्रदूषण
C. उच्च राजस्व संग्रह
D. आर्थिक विकास

नवंबर 2022 तक, भारत में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री कौन हैं?
A. अनुराग सिंह ठाकुर
B. किरेन रिजिजू
C. नारायण राणे
D. अश्विनी वैष्णव

यदि चार मजदूरों की जरूरत है और सात कार्य कर रहे हैं तो अतिरिक्त तीन मजदूर किस बेरोजगारी से जूझ रहे हैं?
A. चक्रीय बेरोजगारी
B. प्रतिरोधात्मक रोजगार
C. संरचनात्मक बेरोजगारी
D. प्रच्छन्न बेरोजगारी

निम्नलिखित में से कौन अप्रत्यक्ष कर का उदाहरण है?
A. उपहार कर
B. फर्मों के लिए निगम कर
C. संपत्ति कर
D. वस्तु एवं सेवा कर

चूना पत्थर, चाक और संगमरमर ______ के विभिन्न रूप हैं।
A. कैल्शियम ऑक्साइड
B. कैल्शियम कार्बोनेट
C. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
D. कैल्शियम फॉस्फेट

राजस्थान की विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला गणगौर का वार्षिक त्यौहार हिंदू महीने ________ में मनाया जाता है।
A. फाल्गुन
B. अश्विन
C. कार्तिक
D. चैत्र

2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में किस देश ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीता?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. ग्रेट ब्रिटेन
C. चीन
D. रूस

‘अर्थशास्त्र’ किसके द्वारा लिखा गया था?
A. कौटिल्य
B. विशाखदत्त
C. मेगस्थनीज
D. वासुदेव

अलार्मेल वल्ली निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली के प्रतिपादक हैं?
A. भरतनाट्यम
B. कथक
C. कथकली
D. ओडिसी

किस खेल में मैदान प्रायः अंडाकार होता है और बीच में एक आयताकार क्षेत्र होता है, जो 22 गज (20.12 मीटर) x 10 फीट (3.04 मीटर) चौड़ा होता है?
A. क्रिकेट
B. लॉन टेनिस
C. बास्केटबॉल
D. वॉलीबॉल

________, मंत्रिमंडल और राज्यपाल के बीच संचार की एकमात्र कड़ी है।
A. महाधिवक्ता
B. मुख्यमंत्री
C. मुख्य चुनाव आयुक्त
D. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

सी. वी. चन्द्रशेखर को ________ में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
A. कुचिपुड़ी
B. कथक
C. भरतनाट्यम
D. मणिपुरी

12, 25 और 18 से विभाज्य सबसे बड़ी 3-अंकीय संख्या और सबसे छोटी 4-अंकीय संख्या के बीच पूर्ण अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 900
B. 300
C. 600
D. 1200

एक दुकानदार एक वस्तु की खरीद पर निम्नलिखित तीन छूट योजनाओं की घोषणा करता है। इनमें से कौन सी योजना ग्राहक के लिए सबसे अच्छी योजना है?

A. 15% और 18% की दो क्रमिक छूटें

B. 6 वस्तुएँ खरीदें और 2 वस्तुएँ मुफ्त पाएँ

C. 30% की एकल छूट

A. A और C दोनों योजनाएँ समान छूट प्रदान करती हैं
B. योजना A
C. योजना B
D. योजना C

यदि 12 पुरुष या 9 महिलाएँ एक कार्य को 36 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 16 पुरुष और 18 महिलाएँ समान कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. \(131/5\)
B. \(124/5\)
C. \(143/5\)
D. \(104/5\)

वर्तमान जन्म दर 450 प्रति दस हजार है, जबकि तदनुरूप मृत्यु दर 120 प्रति दस हजार है। जनसंख्या वृद्धि के संदर्भ में कुल वृद्धि दर प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 2.3%
B. 2%
C. 3%
D. 3.3%

क्रमशः 50 और 80 औसत अंक वाली दो कक्षाओं A और B के छात्रों को मिलाने पर, प्राप्त औसत अंक 60 है। कक्षा A और B में छात्रों का संबंधित अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 3 ∶ 2
B. 2 ∶ 3
C. 2 ∶ 1
D. 1 ∶ 2

A एक घंटे में 5 कुर्सियों को पेंट कर सकता है और B एक घंटे में 3 कुर्सियों को पेंट कर सकता है। एक साथ कार्य करने पर उन्हें 40 कुर्सियों को पेंट करने में कितना समय लगेगा।
A. 12 घंटे
B. 10 घंटे
C. 8 घंटे
D. 5 घंटे

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 11 Shift1

दो व्यक्तियों A और B का वजन क्रमशः 5 ∶ 3 के अनुपात में है। यदि A के वजन में 5% की वृद्धि होती है और A और B का कुल वजन 15% बढ़कर 92 किग्रा हो जाता है, तो B के वजन में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक सही)
A. 31.67 प्रतिशत
B. 30.66 प्रतिशत
C. 32.66 प्रतिशत
D. 5 प्रतिशत

यदि 24 सेमी ऊँचाई वाले एक लंब वृत्तीय शंकु का आयतन 392π सेमी3 है, तो वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 163 π सेमी2
B. 191 π सेमी2
C. 175 π सेमी2
D. 185 π सेमी2

\(7/8\) का \(5/166+15-10\) का सरलीकृत मान क्या होगा?
A. \(425/64\)
B. \(850/64\)
C. \(425/128\)
D. \(525/64\)

\(/y\) और \(/z\) के वर्गों का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. \((/z)^{3/2}\)
B. \({/z}\)
C. \(/z\)
D. \((/z)^2\)

यदि आप एक जैकेट 2,500 रुपये में खरीदते हैं और दो समान जैकेट 4,500 रुपये में खरीदते हैं, तो छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (एक जैकेट का अंकित मूल्य 2500 रुपये है)
A. 12 प्रतिशत
B. 15 प्रतिशत
C. 10 प्रतिशत
D. 18 प्रतिशत

एक पुलिस अधिकारी एक चोर का पीछा करता है जो उससे 800 मीटर की दूरी पर है। यदि वे क्रमशः 8 किमी/घंटा और 7 किमी/घंटा की गति से दौड़ते हैं, तो चोर को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारी को कितनी दूर तक दौड़ना होगा?
A. 4000 मीटर
B. 4800 मीटर
C. 5600 मीटर
D. 6400 मीटर

एक कॉलेज में दो कोर्स हैं। एम.कॉम. में 500 में से 450 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जबकि एम.ए. में 2000 छात्रों में से 1500 छात्र उत्तीर्ण हुए। कॉलेज का संयुक्त उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
A. 78%
B. 79%
C. 75.5%
D. 76.75%

20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्ष में एक धनराशि 14,112 रुपये हो जाती है। कुल धनराशि ज्ञात कीजिए।

A. 8,099.60 रुपये
B. 7,167.70 रुपये
C. 9,166.87 रुपये
D. 8,166.67 रुपये

एक चोर 15 मीटर/सेकंड की गति से दौड़ना शुरू करता है, 12 सेकंड तक दौड़ने के बाद एक पुलिसकर्मी 20 मीटर/सेकेंड की गति से उसी दिशा में चोर को पकड़ने के लिए दौड़ने लगता है। चोर को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी कितने मीटर दौड़ेगा?

A. 740 मीटर
B. 754 मीटर
C. 720 मीटर
D. 744 मीटर

यदि किसी गोले की त्रिज्या 5% बढ़ा दी जाए तो गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
A. 18%
B. 25%
C. 10.25%
D. 15.25%

किसी मोबाइल के मूल्य में पहले क्रमिक रूप से 5%, 2% की कमी होती है और उसके बाद क्रमशः 10%, 20% की वृद्धि होती है। मोबाइल के मूल्य में अंतिम परिवर्तन क्या है?
A. \(17153/250\)%
B. \(21113/250\)%
C. \(22123/250\)%
D. \(22223/250\)%

1,00,000 रुपये मूल्य का एक घर A द्वारा B को 6% के लाभ पर बेचा जाता है। B, A को 3% हानि पर घर वापस बेच देता है। पूरे लेन-देन में A का लाभ/हानि कितना है?
A. 3,280 रुपये की हानि
B. 2,802 रुपये का लाभ
C. 2,280 रुपये की हानि
D. 3,180 रुपये का लाभ

सोनी ने एक मोबाइल फोन राजू को 10% के लाभ पर बेचा, राजू ने इसे आलोक को 5% की हानि पर बेचा और आलोक ने इसे सोहन को 20% के लाभ पर बेचा। यदि सोहन ने इसे ₹6,270 में खरीदा तो सोनी के लिए मोबाइल का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
A. ₹5,000
B. ₹5,500
C. ₹4,500
D. ₹4,650

3 CTs का मूल्य 3,300 रुपये है। 10 CTs का मूल्य (रुपये में) क्या होगा?
A. 11,000 रुपये
B. 12,000 रुपये
C. 10,000 रुपये
D. 33,000 रुपये

Leave a Comment

error: