आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में, प्रत्येक में 4 व्यक्ति के अनुसार, इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच की दूरी समान है।
पंक्ति I में – A, B, C और D बैठे हैं, और उन सभी का मुख दक्षिण की ओर है।
पंक्ति II में – V, X, Y और Z बैठे हैं, और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है।
B, A के बगल में बैठा एकमात्र व्यक्ति है, और A, Y के ठीक सामने बैठा है। V अपनी पंक्ति के अंतिम बाएं सिरे पर बैठा है, और C के ठीक सामने है। D, C के बाईं ओर ठीक बगल में, और X के ठीक सामने बैठा है।
Y के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
A. X
B. Z
C. V
D. A
कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को निरूपित करता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं?
1 universe
2 unicorn
3 understood
4 unhappy
5 uniform
A. 3, 4, 2, 5, 1
B. 3, 4, 5, 1, 2
C. 3, 2, 1, 5, 4
D. 3, 2, 1, 4, 5
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
तीन कथन दिए गए हैं, उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ नल, गोंद हैं।
कुछ गोंद, पेंट हैं।
सभी पेंट, कंप्यूटर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ नल, पेंट हैं।
II. सभी गोंद, पेंट हैं।
III. कुछ गोंद, कंप्यूटर हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
निम्नलिखित में से कौन सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
BSWG, CTXE, DUYC, ?, FWAY
A. AAZV
B. EVZA
C. VEAZ
D. ZVEA
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?
63, 60, 66, 57, ?
A. 69
B. 70
C. 55
D. 65
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
KBT : PEU :: UQA : ZTB :: FJR : ?
A. LNT
B. KMQ
C. JMU
D. KMS
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर परिवर्तित करना चाहिए?
112 – 14 ÷ 40 + 4 × 18 = 40
A. ÷ और –
B. + और ÷
C. + और ×
D. – और +
एक कूट भाषा में, ‘our son’s car’ को ‘fu da be’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘son’s birthday today’ को ‘la fu ja’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘today our match’ को ‘he da la’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। ‘car match’ शब्दों का कूट क्या है?
A. da he
B. fu be
C. la he
D. he be
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
1, 5, 17, 53, ?
A. 157
B. 145
C. 161
D. 178
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
* चिह्नों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।
45 * 15 * 13 * 52 * 26 * 37
A. =, −, +, ÷, +
B. +, ×, =, ÷, ×
C. ÷, ×, =, ÷, +
D. =, ×, +, –, –
A @ B का अर्थ है कि ‘A, B’ का पति है।
A & B का अर्थ है कि ‘A, B’ की माता है।
A # B का अर्थ है कि ‘A, B’ की पुत्री है।
A % B का अर्थ है कि ‘A, B’ का भाई/बहन है।
यदि R # P @ W % F & K है, तो R, K से किस प्रकार संबंधित है?
A. माता की बहन की पुत्री
B. भाई
C. साला
D. भतीजा
एक कागज को नीचे दर्शाए गए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(40, 175, 15)
(30, 133, 11)
A. (29, 110, 13)
B. (25, 91, 12)
C. (17, 45, 10)
D. (25, 108, 10)
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए, जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार द्वसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है (शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द को अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं किया जाना चाहिए)
शंकु : आकृति :: कार : ______
A. स्टेयरिंग
B. टायर
C. वाहन
D. सड़क
A, B, C, D, E और F नामक छह व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। E, B के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, B और A का निकटतम पड़ोसी है। D, F के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। C के निकटतम दाएँ कौन बैठा है?
A. D
B. E
C. B
D. A
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PEOPLE’ को ‘QEOQME’ के रूप में लिखा जाता है और ‘MONKEY’ को ‘NOOLEZ’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘SILVER’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. TJWMES
B. TIMWES
C. TWJMSE
D. TJWMSE
निम्नलिखित में से कौन सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
ZLJI, XJHG, VHFE, ?, RDBA
A. TFDC
B. TFEC
C. RFDC
D. TFDE
निम्नलिखित में से कौन हर्षवर्द्धन के दरबारी कवि और ‘हर्षचरित’ के लेखक थे?
A. राजशेखर
B. कालिदास
C. आर्यभट्ट
D. बाणभट्ट
माइक्रोफाइनांस ऋण के लिए किसी संपार्श्विक की आवश्यकता _____ है।
A. नहीं होती
B. होती
C. हमेशा होती
D. अधिकांशतः होती
उत्तर-पूर्वी पवनें कहां से उत्पन्न होती हैं?
A. दक्षिणी गोलार्ध के उष्ण कटिबंधीय उच्च दाब कटिबंध
B. उत्तरी गोलार्ध के उपोष्णकटिबंधीय उच्च दाब कटिबंध
C. उत्तरी गोलार्द्ध के उष्ण कटिबंधीय निम्न दाब कटिबंध
D. दक्षिणी गोलार्ध के उपोष्णकटिबंधीय उच्च दाब कटिबंध
इंडिया इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में वैश्विक शांति राजदूत के रूप में किसे मान्यता दी गई?
A. आदेश गिंदोदिया
B. अंकिता शर्मा
C. आंचल कुमार श्रीवास्तव
D. बबीता सिंह
मुकाबला समाप्त घोषित करने के लिए एक फ्रीस्टाइल पहलवान को अपने प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध कितने अंकों का लाभ होना चाहिए?
A. 10
B. 14
C. 12
D. 8
भारत में हरित क्रांति का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया?
A. नॉर्मन बोरलॉग
B. एम.एस. स्वामीनाथन
C. जवाहर लाल नेहरू
D. महात्मा गांधी
निम्नलिखित में से किसे भारत के फ्लाइंग सिख के रूप में जाना जाता है?
A. मोहिंदर सिंह
B. अजीत पाल सिंह
C. जोगिंदर सिंह
D. मिल्खा सिंह
कौशल भारत मिशन _______ के फ्लैगशिप के तहत शुरू किया गया था।
A. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
B. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
C. श्रम और रोजगार मंत्रालय
D. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
1950-51 में सकल घरेलू उत्पाद में औद्योगिक क्षेत्र का योगदान लगभग कितना प्रतिशत था?
A. 11.8
B. 15.2
C. 22.4
D. 6.2
असम में सत्त्रिया नृत्य ________ से प्रेरित है।
A. शक्ति आंदोलन
B. भक्ति आंदोलन
C. तंत्र
D. सूफी आंदोलन
नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान कितना होता है?
A. 18
B. 14
C. 16
D. 12
1866 में निम्नलिखित में से किसने लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की?
A. राजा राम मोहन राय
B. दादाभाई नौरोजी
C. सत्येन्द्र नाथ टैगोर
D. सैय्यद अहमद खान
रुक्मिणी देवी अरुंडेल ने किस नृत्य शैली में विभिन्न पुरस्कार जीते?
A. कथक
B. कथकली
C. भरतनाट्यम
D. लावणी
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत ‘राज्यों का संघ’ है?
A. अनुच्छेद 1
B. अनुच्छेद 2
C. अनुच्छेद 10
D. अनुच्छेद 11
प्रत्येक बारह वर्ष बाद मनाया जाने वाला ‘महामस्तकाभिषेक’ एक ______ उत्सव है।
A. सिख
B. बौद्ध
C. जैन
D. हिंदू
भिन्न का चयन कीजिए। (संकेत: कृषि प्रक्रियाएं)
A. जुताई
B. बुवाई
C. भक्षण
D. छिड़काव
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में किस राज्य में महिला साक्षरता दर सबसे कम है?
A. बिहार
B. राजस्थान
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश
भारत के किस केंद्रीय मंत्री ने नवंबर 2022 में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया?
A. नारायण राणे
B. निर्मला सीतारमण
C. सुब्रह्मण्यम जयशंकर
D. किरण रिजिजू
भारत के संविधान के अनुच्छेद 100(3) के तहत, संसद के किसी भी सदन की बैठक के गठन के लिए कोरम सदन के सदस्यों की कुल संख्या का ______ है।
A. 1/5
B. 1/3
C. 1/2
D. 1/10
निम्नलिखित में से कौन सा जीवाणु संक्रमण का लक्षण है?
A. पूर्णहृद्रोध
B. अस्थि-भंग
C. हृदय घात
D. बुखार
एक घन जिसकी भुजा 0.75 सेमी है, का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 3.735 सेमी2
B. 3.357 सेमी2
C. 3.375 सेमी2
D. 3.537 सेमी2
30,000 रुपये पर 9% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज 5,643 रुपये है। समयावधि (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
A. तीन
B. पाँच
C. दो
D. चार
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 10% और 12% की क्रमिक छूटों के बाद, इसे 9,504 रुपये में बेचा जाता है, तो अंकित मूल्य ________ है।
A. 12,000 रुपये
B. 15,000 रुपये
C. 13,000 रुपये
D. 14,000 रुपये
40% वार्षिक दर से उधार दी गई एक निश्चित धनराशि पर, अर्धवार्षिक देय 1 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और 1 वर्ष के लिए साधारण ब्याज के बीच का अंतर 200 रुपये है। वह धनराशि क्या होगी?
A. 4,500 रुपये
B. 4,000 रुपये
C. 5,500 रुपये
D. 5,000 रुपये
एक विक्रेता 300 रुपये में 20 सेब खरीदता है और उन्हें 300 रुपये में 15 की दर से बेचता है। 300 रुपये का लाभ अर्जित के लिए कितने सेब खरीदे और बेचे जाने चाहिए?
A. 65
B. 50
C. 55
D. 60
एक स्कूटर का मूल्य 20 प्रतिशत कम हो गया और अब इसका मूल्य 72000 रुपये है। इसका वास्तविक मूल्य कितना था?
A. 88000 रुपये
B. 94000 रुपये
C. 90000 रुपये
D. 100000 रुपये
एक क्रिकेट टीम के ग्यारह खिलाड़ियों का स्कोर इस प्रकार है। 12, 9, 52, 34, 30, 22, 0, 56, 16, 27 और 72.
टीम का औसत स्कोर ज्ञात कीजिए।
A. 35
B. 30
C. 27
D. 34
56 सेमी ऊँचाई और 28 सेमी आधार त्रिज्या वाले बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 216135 सेमी3
B. 154853 सेमी3
C. 123962 सेमी3
D. 137984 सेमी3
मोहन और सोहन समान स्थान से क्रमशः 8 किमी/घंटा और 9 किमी/घंटा की गति से चल रहे हैं। यदि मोहन और सोहन समान दिशा में जा रहे हैं, तो 4.5 घंटे के बाद मोहन और सोहन के बीच की दूरी क्या है?
A. 4.5 किमी
B. 5.5 किमी
C. 5.0 किमी
D. 4.0 किमी
7, 4 और 7 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 6
C. 4
D. 7
एक वॉशिंग मशीन का मूल्य 25,000 रुपये है। पहले क्रय मूल्य में 20% की वृद्धि की गई और बाद में इसे 20% कम कर दिया गया। वॉशिंग मशीन का वर्तमान क्रय मूल्य क्या है?
A. 24,000 रुपये
B. 25,500 रुपये
C. 25,000 रुपये
D. 24,500 रुपये
कपिल, मोहन और राजू एक कार्य को अलग-अलग 18, 36 और 54 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना शुरू किया लेकिन मोहन ने पूरा होने से 8 दिन पहले कार्य छोड़ दिया और राजू ने पूरा होने से 6 दिन पहले कार्य छोड़ दिया। वह (सन्निकट) समय ज्ञात कीजिये जिसमें कार्य पूरा होगा।
A. 19 दिन
B. 13 दिन
C. 15 दिन
D. 12 दिन
135 रुपये प्रति किग्रा वाला मिश्रण प्राप्त करने के लिए 120 रुपये प्रति किग्रा के चावल को 155 रुपये प्रति किग्रा के चावल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए?
A. 3 ∶ 4
B. 2 ∶ 3
C. 1 ∶ 3
D. 4 ∶ 3
अमोल ने अपने उत्पादों के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि की। उसे कितनी छूट देनी चाहिए ताकि उत्पादों को बिना लाभ-हानि पर बेचा जा सके?
A. 50/3 प्रतिशत
B. 22/5 प्रतिशत
C. 27/5 प्रतिशत
D. 35/3 प्रतिशत
दो संख्याओं का HCF 6 है और उनका LCM 253080 है। यदि एक संख्या 4218 है, तो दूसरी संख्या क्या है?
A. 488
B. 120
C. 245
D. 360
रमेश और नरेश समान बिंदु से 1920 मीटर लंबे वृत्ताकार ट्रैक पर एक साथ समान दिशा में 40 मीटर/सेकंड और 64 मीटर/सेकंड की गति से दौड़ना शुरू करते हैं। कितने समय बाद वे पहली बार ट्रैक पर कहीं मिलेंगे?
A. 60 सेकंड
B. 90 सेकंड
C. 80 सेकंड
D. 70 सेकंड
432, 648 और 576 का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः ________ और ________ हैं।
A. 72, 5184
B. 36, 5184
C. 36, 2592
D. 72, 2592
26,000 रुपये में एक कंप्यूटर बेचने पर एक व्यक्ति को 4% का लाभ होता है। यदि वह कंप्यूटर को 19,000 रुपये में बेचता है तो उसको हुई हानि क्या होगी?
A. 24%
B. 14%
C. 20%
D. 16%
समरीन और गरिमा ने मिलकर एक कार्य 8 दिनों में पूरा किया। यदि समरीन स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकती है, तो गरिमा अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगी?
A. 20
B. 35
C. 40
D. 45
निम्नलिखित में से कौन सी भिन्न सबसे बड़ी है?
\(3/5\), \(7/10\), \(11/15\), \(13/20\)
A. \(11/15\)
B. \(13/20\)
C. \(7/10\)
D. \(3/5\)