SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 1 Shift3

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1 riddle

2 river

3 rightful

4 ring

5 risk

A. 1, 3 ,4 ,5 ,2
B. 1, 2, 3, 4, 5
C. 1, 3, 2, 4, 5
D. 1, 2, 4, 5, 3

किसी कूट भाषा में, ‘EXAM’ को ‘625214’ और ‘TEST’ को ‘2162021’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘ASSESSMENT’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 22020620201465121
B. 22020620201461512
C. 22020602201461521
D. 22020620201461521

परिवार के छह सदस्य विराज, दीपू, नूर, प्रिंस, सुमन और तरण एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। विराज, नूर के निकटतम दाएँ बैठा है। प्रिंस, विराज और दीपू दोनों का निकटतम पड़ोसी है। सुमन, विराज के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। नूर, प्रिंस के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। दीपू और विराज का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. सुमन
B. प्रिंस
C. तरण
D. नूर

किसी कूट भाषा में, FATHER को ‘IFWMHW’ के रूप में लिखा जाता है, और SISTER को ‘VNVYHW’ के रूप में लिखा जाता है। समान कूट भाषा में ‘UNCLE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. XSHQI
B. XTGRH
C. XSFQH
D. XSGQH

छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। ब्रायना, मार्क के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। फेलिक्स, मार्क के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। ऐन, ब्रायना और फेलिक्स की निकटतम पड़ोसी है। जेम्स, ब्रायना के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। आफरीन, जेम्स के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। आफरीन और ऐन के बीच कौन बैठा है?
A. मार्क
B. जेम्स
C. ब्रायना
D. फेलिक्स

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इसमें किन दो संख्याओं (अंक नहीं) को परस्पर बदला जाना चाहिए?

56 ÷ 16 x 8 + 45 × 13 = 697

A. 8 और 13
B. 16 और 8
C. 16 और 45
D. 8 और 45

उस विकल्प आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

24 – 36 × 5 + 108 ÷ 18 = 18

A. ÷ और –
B. – और +
C. + और ×
D. + और ÷

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और छिद्रित किया जाता है। खुलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या प्रश्न चिह्न को प्रतिस्थापित करेगी और दी गई संख्या श्रेणी को पूरा करेगी?

125, 88, 63, 46, ?

A. 35
B. 33
C. 38
D. 37

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

GSLC, AMOF, UGRI, ?, IUXO

A. OULC
B. DPGE
C. DSTN
D. OAUL

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

?, LSEO, NRDN, PQCM, RPBL

A. PFJO
B. FPJI
C. TFPJ
D. JTFP

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 9 Shift4 part2

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

किसी कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’,

‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और

‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’।

यदि Q + R – P × N – S है, तो R, S से किस प्रकार संबंधित है?

A. पिता
B. दादा
C. चाचा/ताऊ
D. भाई

इस प्रश्न में, तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I और II के रूप में संख्यांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लेना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी मोबाइल, कंप्यूटर हैं।

कुछ कंप्यूटर, फर्नीचर हैं।

कुछ फर्नीचर, टेबल हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ टेबल, कंप्यूटर हैं।

II. कुछ मोबाइल, फर्नीचर हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

TIDE : RRAU :: REST : PVPF :: GAME : ?

A. EZJU
B. HBNF
C. ICOG
D. TZNN

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)

शिक्षा : शिक्षक :: उपचार : ?

A. अस्पताल
B. मजदूर
C. दवाई
D. चिकित्सक

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

5, 31, 161, 811, ?

A. 4500
B. 4825
C. 4444
D. 4061

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(25, 280, 45)

(18, 192, 30)

A. (12, 156, 24)
B. (14, 192, 24)
C. (12, 148, 25)
D. (13, 168, 54)

“देश की रक्षा करना और ऐसा करने के लिए बुलाए जाने पर राष्ट्रीय सेवा करना”_______के अंतर्गत आता है।
A. संविधान की प्रस्तावना
B. नीति-निदेशक सिद्धांत
C. मौलिक कर्तव्य
D. मौलिक अधिकार

हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के बीच युद्ध किस नदी के तट पर हुआ था?
A. नर्मदा
B. ​कृष्णा 
C. गोदावरी
D. गंगा

शॉट पुट में, धातु की गेंद वाले शॉट का वजन पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोग्राम है?
A. पुरुष-7.5 kg महिला-4.5 kg
B. पुरुष-7.3 kg महिला-4.5 kg
C. पुरुष-7 kg महिला-4 kg
D. पुरुष-7.26 kg महिला-4 kg

पौधों में स्वतंत्र रूप से संगठित संवाहक नलियों के रूप में कितने पथ निर्मित होते हैं?
A. दो
B. चार
C. पाँच
D. एक

UPSC सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?
A. 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो
B. 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु
C. 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु
D. 4 वर्ष या 62 वर्ष की आयु

मिशन इंद्रधनुष का अंतिम लक्ष्य ________ वर्ष तक के बच्चों के लिए सभी उपलब्ध टीकों के साथ पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
A. तीन
B. दो
C. आठ
D. पांच

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift1

10वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी?
A. 2002-2007
B. 2007-2012
C. 2005-2010
D. 2004-2009

निम्नलिखित में से किसने अक्टूबर 2022 में भारत के 2 दिवसीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन किया?
A. निर्मला सीतारमण
B. अमित शाह
C. नरेंद्र मोदी
D. राजनाथ सिंह

भारत में जनगणना के संबंध में NPR का पूर्ण रूप क्या है?
A. नेशनल पीपल रजिस्टर 
B. नेशनल पापुलेशन रिकॉर्ड 
C. नेशनल पापुलेशन रजिस्टर 
D. नेशनल पीपल रिकॉर्ड 

भारत में लगभग 60 प्रतिशत औषधालय कौन सा क्षेत्र चलाता है?
A. सहकारी क्षेत्र
B. निजी क्षेत्र
C. संयुक्त क्षेत्र
D. सार्वजनिक क्षेत्र

सागा दावा मुख्य रूप से सिक्किम में भारत के निम्नलिखित में से किस समुदाय द्वारा मनाया जाता है?
A. सिखों द्वारा
B. हिन्दुओं द्वारा
C. बौद्धों द्वारा
D. जैनों द्वारा

लघु वित्त एक ________ सेवा है।
A. वित्तीय
B. उत्पादन
C. सॉफ्टवेयर उत्पादन
D. कचरे का प्रबंधन

बिहू निम्नलिखित में से किस राज्य का लोकप्रिय नृत्य है?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. केरल 
D. असम

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) की स्थापना दिल्ली में ________ में की गई थी।
A. फ़िरोज़शाह कोटला
B. मुगल गार्डन
C. लाल किला
D. सफदरजंग मकबरा

8 अगस्त, 2022 से प्रभावी नेशनल बैंक फॉर फाइनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) के नए प्रबंध निदेशक कौन हैं?
A. सुमिता डावरा
B. राजकिरण राय
C. अरुण कुमार सिंह
D. पंकज जैन

भारत में हरित क्रांति ने निम्नलिखित में से किसका उत्पादन बढ़ाया?
A. अंडे
B. गेहूँ
C. कपास
D. कोयला

निम्नलिखित में से कौन सा तत्व अपने गुणों में क्षार धातुओं के साथ-साथ हैलोजन की तरह व्यवहार करता है?
A. नियोन
B. हीलियम
C. हाइड्रोजन
D. लिथियम

भारत में दूसरी बार एशियाई खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे?
A. 1941
B. 2015
C. 1982
D. 1978

भूकंप की तीव्रता मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
A. एनीमोमीटर
B. दाब संवेदक
C. गुरुत्वाकर्षण
D. रिक्टर पैमाना

2018 में मणिपुरी में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार किसने जीता?
A. राधा श्रीधर
B. पसुमूर्ति रामलिंगा शास्त्री
C. मदंबी सुब्रमण्यम नंबूदिरी
D. अखम लक्ष्मी देवी

दो संख्याओं का अनुपात 4 ∶ 5 है और उनका महत्तम समापवर्तक 6 है। संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
A. 120
B. 88
C. 168
D. 72

एक खिलौना 950 रुपये में खरीदा जाता है और 1140 रुपये में बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 16%
B. 21%
C. 20%
D. 19%

3 वर्ष पहले, 5% प्रति वर्ष की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर ₹x उधार लिया गया था, जहाँ ब्याज वार्षिक ​रूप से ​संयोजित था। यदि उधार ली गई राशि का वर्तमान मूल्य ₹18,522 है, तो x का मान कितना होगा?

A. ₹16,000
B. ₹15,500
C. ₹15,000
D. ₹16,500

14 सेमी व्यास वाले एक अर्द्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए):
A. 308 सेमी2
B. 462 सेमी2
C. 1232 सेमी2
D. 2156 सेमी2

रीता एक कार्य को 14 दिनों में कर सकती है और गीता उसी कार्य को 21 दिनों में कर सकती है। रीता और गीता को उसी कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 8.4
B. 6.4
C. 8.8
D. 6.8

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 1780 और 2452 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 4 शेषफल बचता है।

A. 48
B. 52
C. 16
D. 24

\(4+2 {3} { and } 6-3 {3}\) के बीच मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. \({6}\)
B. \({18}\)
C. \({12}\)
D. \({8}\)

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 12 Shift2 part2

यदि पेट्रोल का मूल्य 40% बढ़ जाता है, तो इसकी खपत में कितने प्रतिशत (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) की कमी की जानी चाहिए, ताकि पेट्रोल पर व्यय समान रहे?

A. 25.7%
B. 28.6%
C. 40.5%
D. 35.5%

एक घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 4200 सेमी2 है। यदि घनाभ की लम्बाई और चौड़ाई 15 सेमी और 16 सेमी है, तो घनाभ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
A. 3720 सेमी
B. 62 सेमी
C. 60 सेमी
D. 70 सेमी

सुमति बिंदु A से बिंदु B तक 475 मीटर/मिनट की गति से यात्रा करती है। जैसे ही सुमति बिंदु B पर पहुँचती है, रचना बिंदु B से सुमति की गति की 1.6 गुना गति से चलती है, और बिंदु C पर पहुँचती है। यदि बिंदु A से C तक, बिंदु B से होकर तय की गई कुल दूरी 45.6 किमी है और सुमति के बिंदु A से यात्रा प्रारम्भ करने तथा रचना के बिंदु C पर पहुँचने, के बीच लगा समय 75 मिनट है, तो A और B के बीच की दूरी कितनी होगी?

A. 19 किमी
B. 20 किमी
C. 18 किमी
D. 17 किमी

दो संख्याएँ P और Q इस प्रकार हैं कि P के 8% और Q के 4% का योग, P के 5% और Q के 7% के योग का दो-तिहाई है। P ∶ Q का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 7 ∶ 1
B. 2 ∶ 5
C. 1 ∶ 7
D. 4 ∶ 9

एक गोल्फ क्लब में, 90% सदस्य पुरुष हैं और शेष महिलाएँ हैं। पुरुषों की औसत लम्बाई 170 सेमी और महिलाओं की औसत लम्बाई 165 सेमी है। क्लब के सदस्यों की औसत लम्बाई ज्ञात कीजिये।

A. 168.5
B. 167.5
C. 170.5
D. 169.5

A एक कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकता है। B इस कार्य को 24 दिनों में कर सकता है। A अकेले कार्य करना प्रारम्भ करता है। कितने दिनों के बाद B को उसके साथ आना चाहिए, ताकि कार्य 15 दिनों में समाप्त हो जाए?
A. 11 दिन
B. 19 दिन
C. 13 दिन
D. 14 दिन

48 किमी/घंटा की गति से चलती हुई एक कार द्वारा 3 घंटे 15 मिनट में तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 156 किमी
B. 165 किमी
C. 145 किमी
D. 154 किमी

₹12,500 पर 10%, 15% और 4% की क्रमिक छूट किसके बराबर है?
A. ₹3,320
B. ₹4,150
C. ₹5,240
D. ₹4,520

25 प्रतिशत की छूट देने के बाद, एक वस्तु का विक्रय मूल्य 9510 रुपये हो जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य कितना है?

A. 11640 रुपये 
B. 10200 रुपये 
C. 12680 रुपये 
D. 10850 रुपये 

एक वस्तु को 15,000 रुपये में बेचने पर, सुबीर को 2,000 रुपये की हानि होती है। उसका हानि प्रतिशत कितना है?

A. \(11 13/17 \%\)
B. 11%
C. 10%
D. \(10 13/17 \%\)

25 विद्यार्थियों की एक कक्षा के भूगोल की परीक्षा में औसत अंक 64 हैं। यदि तीन विद्यार्थियों के अंक, वास्तविक अंकों क्रमशः 54, 64 और 67 के स्थान पर 44, 46, और 61 पढ़ लिए गए, तो सही औसत ज्ञात कीजिए।

A. 65.45
B. 65.36
C. 64.55
D. 64.54

यदि 12,000 रुपये की राशि को 2 वर्ष की अवधि के लिए 10% की वार्षिक दर पर वार्षिक और अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित किया जाए तो चक्रवृद्धि ब्याज में क्या अंतर होगा?

नोट: दशमलव को निकटतम संख्या में पूर्णांकित कीजिए।

A. 66 रुपये
B. 196 रुपये
C. 166 रुपये
D. 46 रुपये

टीना अपने वेतन का 30% भोजन पर खर्च करती है, शेष का 30% ईंधन पर खर्च करती है, और शेष 4,900 रुपये बचाती है। टीना का वेतन कितना है?

A. 6,000 रुपये
B. 12,000 रुपये
C. 8,000 रुपये
D. 10,000 रुपये

Leave a Comment

error: