कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके शृंखला को पूर्ण करेगा ?
JLNP, ? , LNPR, MOQS, NPRT
A. KNOR
B. KOMQ
C. KLNP
D. KMOQ
नीचे तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए भले ही वे सर्व ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तर्क संगत रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी सेब, केले हैं।
सभी अंगूर, केले हैं।
सभी केले, आलूबुखारे हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी सेब, आलूबुखारे हैं।
II. सभी अंगूर, आलूबुखारे हैं।
III. कुछ अंगूर, केले हैं।
A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
किस विकल्प में निम्नलिखित शब्दों का वह क्रम दिया गया है, जिस क्रम में वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं।
1. green
2. grate
3. greet
4. groom
5. great
A. 2,4,1,3,5
B. 2,1,3,5,4
C. 2,5,1,3,4
D. 2,3,1,5,4
दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए विकल्पों में दी गई किन दो संख्याओं (अंको को नही) को परस्पर बदलना होगा?
77 ÷ 7 − 2 × 3 + 3 = 4
A. 3 और 77
B. 3 और 7
C. 2 और 4
D. 2 और 7
कीर्ति, सुमन, शुभ, कनक, परी, चारु, श्लोक और शिवि एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। कीर्ति, शुभ के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। कीर्ति किसी एक कोने पर बैठी है। कनक, परी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। परी किसी भी कोने पर नहीं बैठी है। परी, कीर्ति के ठीक बगल में नहीं बैठी है। सुमन, चारु के ठीक बगल में बैठी है। सुमन किसी भी भुजा के ठीक मध्य में नहीं बैठी है। सुमन और श्लोक के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। शिवी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा/बैठी है?
A. सुमन
B. चारु
C. श्लोक
D. शुभ
उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में मानना है, और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)
रेलगाडी : पटरी :: कार : ?
A. बस
B. टायर
C. सडक
D. पेट्रोल
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TEA’ को ’23’ के रूप में लिखा जाता है और ‘SKY’ को ’52’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘JAM’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 27
B. 21
C. 24
D. 20
एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियां दर्शाई गई हैं। ‘6’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात करें।
A. 4
B. 2
C. 1
D. 5
यदि ‘+’ का अर्थ है ‘-‘, ‘-‘ का अर्थ है ‘×’, ‘×’ का अर्थ है ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ है ‘+’, तो निम्नलिखित मेंसे कौन सा समीकरण सही होगा?
A. 96 ÷ 3 + 56 × 16 – 5 = 45
B. 20 + 44 ÷ 11 × 3 – 9 = 30
C. 108 + 3 – 36 × 6 ÷ 15 = 105
D. 15 – 6 × 15 + 80 ÷ 2 = 25
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में मानना है और उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं करना है।)
मेंढक : टेडपोल :: कीट : ?
A. पक्षी
B. मच्छर
C. लार्वा
D. गाय
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SQUARE’ को ‘UQSERA’ के रूप में लिखा जाता है और ‘CIRCLE’ को ’RICELC’ के रूप में लिखा जाता है, उसी भाषा में ‘EQUATE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. UQEETE
B. UQEETA
C. AUQETA
D. QQEETA
उस विकल्प का चयन करें, जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
53 : 7 :: 77 : 10 :: 69 : ?
A. 12
B. 8
C. 11
D. 9
L, M, N, O, P, Q, और R एक पंक्ति में पूर्व की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। O, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। Q पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है और P उसके दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, M और N के बीच में बैठा है। पंक्ति के दाएं सिरे पर कौन बैठा है?
A. M
B. R
C. Q
D. L
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
400, 410, 425, 450, 490, ?
A. 545
B. 540
C. 550
D. 500
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जो दी गई आकृति में अंतनिंहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है।)
A.
B.
C.
D.
‘P & Q’ का अर्थ है ‘P, Q की बहन है’
‘P % Q’ का अर्थ है ‘P, Q का भाई है’
‘P $ Q’ का अर्थ है ‘P, Q की माता है’
‘P = Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पिता है’
A $ B = C & D
C, A से किस प्रकार संबंधित है?
A. पुत्री
B. बहन
C. माता
D. पोती
यदि श्रृंखला जारी रखनी है तो कौन-सी आकृति प्रश्न चिहन (?) के स्थान पर आएगी?
A.
B.
C.
D.
निम्न में से कौन सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
133, 156, ?, 202, 225, 248
A. 173
B. 166
C. 179
D. 186
दर्पण को दाई ओर रखे जाने पर, निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति दी गई प्रश्न आकृति का सटीक दर्पण प्रतिबिम्ब होगी?
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।
RAP, TEV, VIB, XMH, ?
A. ZQN
B. YQN
C. YQB
D. ZQB
प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम क्या है?
A. कैल्शियम हाइपोक्लोराइड
B. कैल्शियम कार्बोनेट
C. कैल्शियम ऑक्साइड
D. कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट
राष्ट्रीय आय की गणना में ______ वर्ष (वर्षों) की समयावधि को ध्यान में रखा जाता है।
A. दो
B. एक
C. पांच
D. दस
नवंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भव्य बिश्नोई, जो नवंबर 2022 में आदमपुर, हरियाणा से विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे, ______ राजनीतिक दल से संबंधित हैं।
A. भारतीय जनता पार्टी
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
C. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
D. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने 2020 ओलंपिक खेलों में _________ की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
A. 88.01 मी.
B. 89.58 मी.
C. 87.58 मी.
D. 87.85 मी.
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 को _______ को राज्यसभा में पेश किया गया था।
A. 4 फरवरी, 2021
B. 4 जनवरी, 2021
C. 4 अप्रैल, 2021
D. 14 मार्च, 2021
जून 2022 में, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नये अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. नितिन गुप्ता
B. प्रमोद मोदी
C. संगीता सिंह
D. जगन्नाथ विद्याधर महापात्रा
निम्नलिखित में से किसे 2012 में केरल राज्य कथकली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. शोभना नारायण
B. कलामंडलम वसु पिशारोडी
C. कलामंडलम कल्याणिकुट्टी अम्मा
D. अनुराधा पाण्डेय
अशोक ने अपने शिलालेख में उल्लेख किया है कि राजा बनने के ______ बाद उसने कलिंग पर विजय प्राप्त की।
A. सात वर्ष
B. दस वर्ष
C. नौ वर्ष
D. आठ वर्ष
निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत की अंतिम पंचवर्षीय योजना थी?
A. 12वीं
B. 11वीं
C. 13वीं
D. 10वीं
______ एक ऐसी फसल है जिसका उपयोग भोजन और चारे दोनों के रूप में किया जाता है। यह एक ख़रीफ़ फसल है जिसके लिए 21°C से 27°C के बीच तापमान की आवश्यकता होती है और यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ती है।
A. चावल
B. जूट
C. मक्का
D. गेहूँ
निम्नलिखित में से कौन सा वह पर्यावरणीय घटक नहीं है, जो वातावरण पोषकों के मुक्त होने की दर तय करते हैं?
A. जनसंख्या
B. मिट्टी
C. ताप
D. आर्द्रता
2021 की नीति NITI आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण भारत की जनसंख्या का कितना प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है?
A. 7.65%
B. 32.75%
C. 12.4%
D. 23.4%
1919 में, गांधीजी ने _________ के विरोध में सत्याग्रह का आह्वान किया था।
A. भारतीय परिषद अधिनियम
B. पिट्स इंडिया एक्ट
C. रॉलेट एक्ट
D. रेगुलेटिंग एक्ट
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
A. पुणे
B. कोच्चि
C. पटियाला
D. जयपुर
मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. आयरलैंड
C. यूनाइटेड किंगडम
D. रूस
रक्षाबंधन, भाई और बहन के बीच रिश्ते की भावात्मकता को व्यक्त करने वाला त्यौहार है, 2022 में यह ________ के महीने में मनाया गया।
A. जनवरी
B. अगस्त
C. मई
D. जून
____, खुदरा विक्रेताओं के लिए गोदाम में स्टॉक रखते हैं ताकि खुदरा विक्रेताओं को जब भी उनकी आवश्यकता हो, उन्हें सामान उपलब्ध कराया जा सके।
A. थोक विक्रेता
B. खरीदार
C. ग्राहक
D. विक्रेता
राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति _________ द्वारा की जाती है।
A. भारत के मुख्य न्यायाधीश
B. राज्यपाल
C. राज्य चुनाव आयुक्त
D. मुख्यमंत्री
गंगा नदी निम्नलिखित में से किस जल निकाय में जा मिलती है?
A. प्रशांत महासागर
B. अरब सागर
C. दक्षिण चीन सागर
D. बंगाल की खाडी
निम्नलिखित में से कौन-सी लोक नृत्य शैली हरियाणा राज्य से संबंधित नहीं है?
A. रउफ
B. फाग
C. गुग्गा
D. खोरिया
एक व्यक्ति ने 8 km की दूरी 4 km/h की चाल से, 12 km की दूरी 3 km/h की चाल से और 18 km की दूरी 2 km/h की चाल से तय की। कुल यात्रा में उसकी औसत चाल क्या है? (दशमलव के दो स्थानों तक)
A. 2.53 km/h
B. 3.53 km/h
C. 2.83 km/h
D. 2.03 km/h
एक कक्षा के सभी साठ छात्र गणित की परीक्षा में शामिल हुए। 25 छात्रों ने 96 औसत अंक प्राप्त किए। शेष छात्रों को 84 औसत अंक मिले। पूरी कक्षा के औसत अंक _______है।
A. 89
B. 90
C. 91
D. 92
124 m और 116 m लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 28 km/h और 44 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। मिलने के बाद उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
A. 16 सेकंड
B. 12 सेकंड
C. 10 सेकंड
D. 14 सेकंड
रवि के पास एक केक है, जो 6 cm त्रिज्या के गोले के आकार का है। फिर उसने इसे चॉकलेट में डुबोकर फ्रीजर में रख दिया। कुछ समय बाद उसने देखा कि चॉकलेट ने केक के ऊपर 2 cm मोटी परत बनाई। केक को चॉकलेट में डुबाने के बाद उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत परिवर्तन होता है?
A. 77.78%
B. 64.23%
C. 47.45%
D. 34.89%
लता ने Rs.2,160 में दो पंखे खरीदे। एक पंखे को 15% के लाभ पर और दूसरे को 9% की हानि पर बेचने पर, उसे पूरे लेन-देन में न तो लाभ होता है और न ही हानि। प्रत्येक पंखे का क्रय मूल्य ज्ञात करें।
A. Rs. 640, Rs. 1,520
B. Rs. 1,000, Rs. 1,160
C. Rs. 960, Rs. 1,200
D. Rs. 810, Rs. 1,350
कुछ वस्तुएं Rs. 4,500 में खरीदी जाती हैं। यदि एक तिहाई वस्तुएं 15% की हानि पर बेची गई हैं, तो शेष वस्तुओं को कितने प्रतिशत लाभ पर बेचा जाना चाहिए, ताकि पूरे लेनदेन पर 20% का लाभ प्राप्त हो?
A. 35%
B. 17.5%
C. 37.5%
D. 27.5%
एक व्यापारी किसी उत्पाद के अंकित मूल्य पर 20% छूट देता है। व्यापारी इस घटे मूल्य पर एक और 36.5% की छूट देता है। दोनों कटौतियाँ, एकल कटौती ______ के बराबर है।
A. 49.2%
B. 43.5%
C. 53.4%
D. 58.6%
निम्नलिखित व्यंजक का मान ज्ञात करें।
95 − [144 ÷ 12 of 12 − (−4) − {3 – 17 − 10}]
A. 78
B. 48
C. 66
D. 92
एक मोबाइल फोन 15,500 रुपये में खरीदा गया था। इसके मूल्य में 20% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास होता है। दो वर्ष बाद इसका मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 9920 रुपये
B. 6200 रुपये
C. 10200 रुपये
D. 12400 रुपये
10 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से ₹1 लाख का मूलधन 3 वर्ष में बढ़कर कितना (₹ में) हो जाएगा? (ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है)
A. 1,31,000 रुपये
B. 1,33,100 रुपये
C. 1,21,000 रुपये
D. 1,50,000 रुपये
एक 185 m लंबाई की और दूसरी 175 m लंबाई की, दो ट्रेन समांतर पटरियों पर विपरीत दिशाओं में दौड़ रही हैं, पहली और दूसरी की चाल क्रमश: 80 km/h और 64 km/h हैं। एक-दूसरे को पार करने में वे कितना समय लेंगी?
A. 7 सेकंड
B. 9 सेकंड
C. 9.5 सेकंड
D. 8 सेकंड
A और B मिलकर किसी कार्य को 24 दिन में कर सकते हैं। A, B से दो गुना कार्यकुशल है। B अकेले उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता है?
A. 78
B. 84
C. 72
D. 86
M और N मिलकर एक कार्य को 18 दिनों में, N और P 26 दिनों में, और M और P 14 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दिनों की अनुमानित संख्या ज्ञात करें, जहाँ सभी एक साथ काम करके कार्य को पूरा करते हैं।
A. 12 दिन
B. 13 दिन
C. 11 दिन
D. 15 दिन
17 से विभाज्य 3 अंकीय सबसे छोटी संख्या और 34 से विभाज्य 2 अंकीय सबसे बड़ी संख्या का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात करें।
A. 102
B. 204
C. 408
D. 816
यदि H अपनी आय में से \(1/3\) की बचत करता है और ₹15,600 प्रति माह खर्च करता है, तो उसकी प्रति माह बचत की गणना है में करें।
A. ₹7,800
B. ₹10,400
C. ₹11,700
D. ₹5,200
जय के पेटीएम वॉलेट में ₹500 हैं। उसने पहले अपने बैलेंस में 20% और फिर 25% की वृद्धि की। प्रारंभिक बैलेंस की तुलना में बैलेंस में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 52.5%
B. 50%
C. 55%
D. 47.5%
यदि पहली संख्या का 20% दूसरी संख्या के \(1/3\) के बराबर है, तो दूसरी संख्या का पहली संख्या से अनुपात होगा:
A. 5 : 3
B. 2 : 3
C. 3 : 2
D. 3 : 5
एक शंकु की त्रिज्या और तिर्यक ऊंचाई का अनुपात क्रमशः 5 : 7 है। यदि इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1,760 cm2 है, तो इसकी त्रिज्या ज्ञात करें। π = 22/7 लें
A. 24 cm
B. 20 cm
C. 28 cm
D. 21 cm
5, 10 और 17 का चतुर्थानुपाती क्या है?
A. 51
B. 15
C. 34
D. 43
एकल छूट, जो 20%, 22% और 25% की तीन क्रमिक छूटों के बराबर है,________है।
A. \(234/5 \%\)
B. \(267/5 \%\)
C. \(233/5 \%\)
D. \(266/5 \%\)