SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 2 Shift3

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BREAD को ‘BED19’ के रूप में लिखा जाता है, ‘IRONY’ को ‘IOY32’ के रूप में लिखा जाता है, उस भाषा में ‘SHARP’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. SAP26
B. 26SAP
C. SHA26
D. SAP62

कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1. micro

2. minute

3. miles

4. mimic

5. miniature 

A. 1, 5, 2, 4, 3
B. 1, 4, 5, 3, 2
C. 1, 3, 4, 5, 2
D. 1, 4, 3, 5, 2

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

89, 214, ?, 773, 1285, 2014

A. 422
B. 342
C. 430
D. 446

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

ZYXW, STUV, RQPO, ?, JIHG, CDEF 

A. NMLK
B. KLMN
C. JIHG
D. LKMN

A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पति है।

A & B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है।

A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’।

A % B का अर्थ है कि ‘A, B का सहोदर है’।

यदि H @ K % M # P & S है, तो S, K से किस प्रकार संबंधित है? 

A. भाई
B. बहन
C. पिता 
D. भाभी

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी पेड़, दीवारें हैं।

कोई दीवार, दरवाज़ा नहीं है।

कुछ दरवाजे, कमरे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कमरे, दीवारें हैं।

II. कोई पेड़, दरवाज़ा नहीं है।

III. सभी दीवारें, पेड़ हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिंदी शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)

डॉक्टर : अस्पताल :: इंजीनियर : ? 

A. अदालत
B. निर्माण
C. विद्यालय
D. साइट

सात व्यक्ति I, J, K, L, M, N और O उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। M के बाएँ केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। J, O के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। O, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। K, N के निकटतम दाएँ बैठा है। I, J के दाएँ से चौथे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के दाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. L
B. K
C. O
D. I

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

31 : 14 :: 23 : 10 :: 39 : ?

A. 22
B. 20
C. 18
D. 19

छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। केन, जो के निकटतम दाएँ बैठा है। जो, बेन के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। कैट, बेन के निकटतम दाएँ बैठी है। जेन, बेन और केन का निकटतम पड़ोसी है। केन और मेल का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. जेन
B. बेन
C. जो
D. कैट

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 9 Shift4 part2

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

RXUT, VVYX, ZTCB, ?, HPKJ  

A. DRGF
B. FDNT
C. DGFR
D. FQCU

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं (अंक नहीं) को परस्पर बदला जाना चाहिए?

(48 ÷ 3 + 6) ÷ 11 = 81 – 27 ÷ 3 × 5

A. 48 और 81
B. 5 और 6
C. 81 और 27
D. 11 और 5

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CHURCH’ को ‘FKXUFK’ और ‘MUMBAI’ को ‘PXPEDL’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TEMPLE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. WHPSHO
B. WHPOSH
C. WHSPOH
D. WHPSOH

एक ही पासे की दो भिन्न स्थितियाँ दिखाई गई हैं। ’21’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 20
B. 24
C. 19
D. 22

जब दर्पण को दाईं ओर रखा जाता है तो निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति दी गई प्रश्न आकृति का सटीक दर्पण प्रतिबिंब है?

प्रश्न आकृति:

A.
B.
C.
D.

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

60 ÷ 3 × 20 -15 + 12 = 6

A. × और –
B. और +
C. ÷ और ×
D. ÷ और

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण शब्दों के रूप में माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों / व्यंजनों/ स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)

सिंह : गुफा :: राजा : ________

A. जाला
B. महल
C. नौकर
D. खरगोश

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

11, 35, 69, 209, 417, ?

A. 1152
B. 1125
C. 1253
D. 1521

वह विकल्प ज्ञात कीजिए जो तीसरी आकृति से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी आकृति, पहली आकृति से संबंधित है।

(पहली आकृति सबसे बायीं आकृति है।)

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस पर नहीं दिया जाता है?
A. अर्जुन पुरस्कार
B. द्रोणाचार्य पुरस्कार
C. परमवीर चक्र
D. ध्यानचंद पुरस्कार

दशहरा, जो रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है, हिंदू ______ मास में मनाया जाता है।
A. अश्विन
B. कार्तिक
C. फाल्गुन
D. चैत्र

भारत में न्यूनतम वेतन अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?
A. 1950
B. 1948
C. 1951
D. 1949

निम्नलिखित में से कौन सा नर्तक कथकली से संबंधित है?
A. दर्शना झवेरी
B. शोवना नारायण
C. वेम्पति चिन्न सत्यम्
D. कुंचू कुरूप

आपराधिक प्रक्रिया ________ पुलिस अधिकारियों या जेल अधिकारियों को दोषियों या किसी अपराध के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों से कुछ पहचान योग्य जानकारी (जैसे उंगलियों के निशान, और जैविक नमूने) एकत्र करने की अनुमति देती है।
A. नमूना अधिनियम, 2022
B. दंड अधिनियम, 2022
C. मार्क्स अधिनियम, 2021
D. पहचान अधिनियम, 2022

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द किस वर्ष जोड़ा गया था?
A. 1976
B. 1970
C. 1972
D. 1974

ब्लॉसम शावर ________ में सामान्य है। 
A. केरल
B. पश्चिम बंगाल
C. असम
D. उत्तर प्रदेश

बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है?
A. कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट
B. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
C. कैल्शियम सल्फेट
D. सोडियम कार्बोनेट

________ औद्योगिक और कृषि उत्पादन, घरेलू और विदेशी व्यापार और वाणिज्य के मुख्य क्षेत्रों में सहायक सेवाएँ प्रदान करता है।
A. शिक्षा
B. संचार
C. व्यापार
D. आधारभूत संरचना

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 30 Shift3

जमींदारी संघ को लोकप्रिय रूप से किस नाम से जाना जाता था?
A. भूस्वामी समाज
B. किरायेदार समाज
C. किसान समाज
D. कृषक समाज

एक अभिक्रिया जिसमें अभिकारक मिलकर उत्पाद बनाते हैं और उत्पाद पुनः संयोजित होकर अभिकारक बनाते हैं, _____ अभिक्रिया कहलाती है।
A. अनुत्क्रमणीय
B. रेडॉक्स
C. उत्क्रमणीय
D. विस्थापन

भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्यों का कौन सा सदन भाग लेता है?
A. विधान सभा
B. न विधान सभा और विधान परिषद
C. विधान परिषद
D. विधान सभा और विधान परिषद दोनों

निम्नलिखित में से किस वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की?
A. 2014
B. 2018
C. 1998
D. 2002

निम्नलिखित में से कौन सी नृत्य शैली एडक्का संगीत वाद्ययंत्र से संबंधित है?
A. मणिपुरी
B. ओडिसी
C. कथक
D. मोहिनीअट्टम

निम्नलिखित में से कौन सा हरित क्रांति का घटक नहीं है?
A. एकाधिक फसल पद्धति
B. उर्वरकों एवं रसायनों का प्रयोग
C. न्यूनतम समर्थन मूल्य
D. उच्च उपज देने वाली किस्म के बीज

नवंबर 2022 में निम्नलिखित में से कौन भारत में मोकामा, बिहार से विधान सभा का सदस्य बना?
A. तेजस्वी यादव
B. नीलम देवी
C. मोहन कुमार गुप्ता
D. आनंदीबेन पटेल

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौतों में पक्षो के रूप में _______ होते हैं।
A. दो या दो से अधिक राज्य
B. दो अलग-अलग शहर
C. दो या दो से अधिक देश
D. दो या दो से अधिक प्रांत

2022-2023 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
A. मधुकर कामथ
B. प्रताप पवार
C. आशीष अग्रवाल
D. देवेन्द्र विजय दर्डा

बुद्ध शाक्य गण नामक एक छोटे गण से संबंधित थे, और एक _______ थे।
A. शूद्र
B. वैश्य 
C. ब्रह्म
D. क्षत्रिय

_______ में, भुगतान संतुलन में संकट के कारण भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत हुई।
A. 1997
B. 1991
C. 2001
D. 1981

एक दुकानदार प्रत्येक दर्जन पेन खरीदने पर एक पेन मुफ्त देता है। दुकानदार द्वारा दी गई % छूट ज्ञात करें। सभी पेनों का क्रय मूल्य समान है। (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित करें)।
A. 8.3 प्रतिशत
B. 12.5 प्रतिशत
C. 6.3 प्रतिशत
D. 7.6 प्रतिशत

दो ट्रेनें एक ही समय पर बैंगलोर और चेन्नई से शुरू होती हैं तथा 80 किमी/घंटा और 95 किमी/घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलतीं हैं तो पता चलता है कि एक ट्रेन दूसरी से 180 किमी ज्यादा चल चुकी है। बैंगलोर और चेन्नई के बीच की दूरी क्या है?
A. 345 किमी
B. 400 किमी
C. 1200 किमी
D. 2100 किमी

M, N और O क्रमशः 22, 24 और 16 दिनों में कार्य कर सकते हैं। यदि वे एक-एक दिन बारी-बारी से इस प्रकार कार्य करते हैं कि M पहले दिन, N दूसरे दिन, और O तीसरे दिन और फिर M चौथे दिन कार्य करता है और यही क्रम आगे भी चलता है, तो कार्य लगभग कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा?
A. 17 दिन
B. 20 दिन
C. 16 दिन
D. 19 दिन

अभि के पास 10 सेमी व्यास का एक ठोस गोला है। वह इसे दो बराबर हिस्सों में काटता है और इसे रंगने का फैसला करता है। प्रति वर्ग सेमी पेंटिंग की लागत 10 रुपये है। गोले और दो अर्धगोलों की रंगाई लागत के बीच अनुमानित अंतर क्या है? (π = 22/7 का प्रयोग करें, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)
A. 1,600.00 रुपये
B. 1,500.556 रुपये
C. 1,571.43 रुपये
D. 1,512.45 रुपये

यदि पेट्रोल का मूल्य 95 रुपये/लीटर से 110 रुपये/लीटर हो जाता है, तो रवि को पेट्रोल की खपत कितने प्रतिशत कम करनी चाहिए ताकि उसका खर्च वही रहे? (दशमलव के दो स्थान तक सही)
A. 15.29%
B. 16.34%
C. 14.63%
D. 13.64%

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 30 Shift1

यदि 3, x, 12 और 2x + 7 समानुपात में हैं, तो 6x है:
A. \(21/2\)
B. 42
C. 21
D. \(7/2\)

1560 और 2040 को पूर्णतः विभाजित करने वाली सबसे बड़ी संख्या X है। 121 – X का मान क्या है?
A. 1
B. 24
C. 49
D. 20

दो संख्याओं का योगफल 21 है और उनका महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 7 और 14 है। दोनों संख्याओं के व्युत्क्रमों का योगफल कितना है?
A. \(1/4\)
B. \(1/14\)
C. \(3/14\)
D. \(3/4\)

6, 9, 18 में चतुर्थ आनुपातिक क्या है?
A. 15
B. 9
C. 24
D. 27

एक व्यक्ति वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर पर 5 वर्ष के लिए 30,000 रुपये का निवेश करता है। 1 वर्ष के अंत में, यदि मिश्रधन 34,200 रुपये है, तो दूसरे वर्ष के अंत में मिश्रधन ज्ञात करें।
A. 38,988 रुपये
B. 39,876 रुपये
C. 45,432 रुपये
D. 44,365 रुपये

14 व्यक्ति प्रतिदिन 7 घंटे कार्य करके किसी कार्य का \(5/12\) भाग 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 21 व्यक्ति प्रतिदिन कितने घंटे कार्य करके शेष कार्य 15 दिनों में पूरा करेंगे?
A. 7 \(21/25\) घंटे
B. \(21/25\) घंटे
C. 11 \(3/25\) घंटे
D. 11 \(16/25\) घंटे

तीन साइकिलें 16,500 रुपये में खरीदी गईं और प्रत्येक साइकिल का परिवहन खर्च 200 रुपये है। 8% का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक साइकिल का विक्रय मूल्य (रुपये में) क्या होना चाहिए?
A. 5661
B. 5166
C. 6651
D. 6156

यदि कोई व्यक्ति पैदल से पहाड़ी की चोटी तक की यात्रा में 6 किमी/घंटा की गति से पहाड़ी पर चढ़ता है और 10 किमी/घंटा की गति से लौटता है, तो यात्रा के दौरान उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात करें।
A. 6.5
B. 4
C. 8
D. 7.5

विनोद एक वस्तु खरीदता है और उसे 5% हानि पर बेचता है। यदि उसने इसे 20% कम में खरीदा होता और 25 रुपये अधिक में बेचा होता, तो उसे 20% का लाभ होता। वास्तविक क्रय मूल्य क्या था?
A. 2,500 रुपये
B. 2,000 रुपये
C. 2,250 रुपये
D. 1,850 रुपये

एक शहर की वर्तमान जनसंख्या 10 लाख होने का अनुमान है और अगले 2 वर्षों के दौरान बढ़कर 12.10 लाख होने का अनुमान है। विकास की एकसमान वार्षिक दर क्या है?
A. 8%
B. 12%
C. 10%
D. 7%

भिन्न 3/4 का समतुल्य प्रतिशत क्या है?
A. 80%
B. 65%
C. 75%
D. 70%

625 मीटर की एक वृत्ताकार दौड़ में, X और Y एक ही बिंदु से, एक ही समय पर और क्रमशः 36 किमी/घंटा और 54 किमी/घंटा की गति से शुरू करते हैं। यदि वे विपरीत दिशाओं में दौड़ रहे हैं तो वे पहली बार ट्रैक पर कब मिलेंगे?
A. 15 सेकंड में
B. 20 सेकंड में
C. 25 सेकंड में
D. 10 सेकंड में

एक लंब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई 24 सेमी है और इसकी तिर्यक ऊँचाई 25 सेमी है। शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?(π  = \(22/7\) लीजिए) 
A. 528 सेमी2
B. 550 सेमी2
C. 648 सेमी2
D. 548 सेमी2

महेश द्वारा पाँच विषयों में प्राप्त औसत अंक 62 है और छठवें विषय में उसे 71 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी छह विषयों में महेश द्वारा प्राप्त अंकों का औसत क्या है?
A. 63.5
B. 65.5
C. 64.6
D. 62.4

एक ऊनी जैकेट का अंकित मूल्य 800 रुपये है। दुकानदार प्रत्येक वस्तु पर 10% की छूट देता है। ऑफ-सीजन के कारण, दुकानदार जैकेट पर 5% की अतिरिक्त छूट देता है। जैकेट का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिये।
A. 720 रुपये
B. 684 रुपये
C. 705 रुपये
D. 668 रुपये

Leave a Comment

error: