कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?
1. drain
2. dried
3. dreamt
4. drown
5. drunk
A. 2, 3, 1, 4, 5
B. 1, 4, 3, 5, 2
C. 1, 2, 3, 4, 5
D. 1, 3, 2, 4, 5
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। A, D के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। D सबसे दाएँ बैठा है। A और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, F का निकटवर्ती पड़ोसी है। C और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, A का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। B और A के बीच कौन बैठा है?
A. E
B. G
C. C
D. F
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)
मुलायम : कठोर :: बनाना : ?
A. नष्ट करना
B. इमारत
C. बचाना
D. बनाए रखना
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगा?
KPQZ, MNSX, OLUV, ?, SHYR
A. QLWT
B. QJVU
C. RJVX
D. QJWT
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगा?
KMLN, PRQS, ?, ZBAC, EGFH
A. WUVX
B. UVWX
C. UWVX
D. UWXV
निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
135 ÷ 15 × 54 + 6 – 18 = 252
A. ÷ और +
B. ÷ और ×
C. + और ×
D. + और –
किसी कूट भाषा में, ‘berry mango’ को ‘xi xa’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘alpha berry tango’ को ‘cun xi our’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘mango alpha’ को ‘xa cun’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘berry tango’ को ‘xi our’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। ‘alpha’ के लिए कूट शब्द क्या है?
A. xa
B. xi
C. our
D. cun
छह छात्र बैंगनी, काला, ग्रे, इंडिगो, सियान और पीला एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। बैंगनी, काला के निकटवर्ती बाएँ बैठा है। सियान, काला के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। ग्रे, बैंगनी और सियान का निकटवर्ती पड़ोसी है। इंडिगो, काला के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। पीला, ग्रे के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। ग्रे और इंडिगो के बीच में कौन बैठा है?
A. काला
B. बैंगनी
C. पीला
D. सियान
किसी कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B की माँ है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’।
यदि A × G – T – N ÷ D + B है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. D, T का पुत्र है।
B. G, B के पिता की माँ है।
C. A, N की माँ का पिता है।
D. A, T का पिता है।
किसी कूट भाषा में, ‘ALMOND’ को LAOMDN के रूप में और ‘RAISIN’ को ARSINI के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। ‘CASHEW’ को उसी भाषा में कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. ACHSWE
B. ACSHWE
C. CASHWE
D. CAHSWE
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।
MEND : KHLG :: STIR : QWGU :: DESK : ?
A. BHQN
B. BHPM
C. AGPM
D. AGQN
तीन कथन और उसके बाद I, II और III क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी दस्ताने, बल्ले हैं।
सभी स्टंप, बल्ले हैं।
सभी बल्ले, गेंद हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी स्टंप, दस्ताने हैं।
II. कुछ गेंदें, दस्ताने हैं।
III. कुछ गेंदें, स्टंप हैं।
A. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और छठा पद पाँचवें पद से संबंधित है।
14 : 103 :: 16 : ? :: 18 : 167
A. 133
B. 139
C. 135
D. 140
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए दिए गए विकल्पों में से किन दो संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए?
180 ÷ 20 – 27 ÷ (6 × 4 – 19) + 175 = 1
A. 6 और 19
B. 175 और 27
C. 4 और 20
D. 6 और 20
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
229, 230, 232, ?, 244, ?, 292
A. 236, 260
B. 238, 268
C. 239, 270
D. 240, 280
एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं। ’27’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 25
B. 30
C. 29
D. 28
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
56, 59, 68, ?, 176
A. 138
B. 89
C. 95
D. 102
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
वह विकल्प ज्ञात कीजिए जो तीसरी आकृति से उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे दूसरी आकृति पहली आकृति से संबंधित है। (पहली आकृति सबसे बाईं आकृति है।)
A.
B.
C.
D.
संस्कृति मंत्रालय ने देश में पिंगली वेंकैया के योगदान का जश्न मनाने के लिए ________, 2022 को “तिरंगा उत्सव” का आयोजन किया।
A. 1 जुलाई
B. 9 मई
C. 2 अगस्त
D. 5 सितंबर
किस मौर्य शासक ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार का नेतृत्व किया?
A. सम्प्रति
B. देववर्मन
C. अशोक
D. बिंदुसार
सरकार की लाइसेंसिंग नीति का मुख्य उद्देश्य _______ को बढ़ावा देना था।
A. उत्तर-पूर्वी राज्यों में रोजगार
B. क्षेत्रीय समानता
C. छोटे राज्यों में स्कूलों और अस्पतालों का विकास
D. भारत के दक्षिणी भाग में वस्त्रों का विकास
गवरी, एक नृत्य-नाटिका प्रमुख रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रदर्शित की जाती है?
A. राजस्थान
B. ओडिशा
C. मणिपुर
D. केरल
_______ प्लास्टिक मनी का एक उदाहरण है।
A. कानूनी निविदा
B. नकदी
C. क्रेडिट कार्ड
D. सिक्के
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं को सबसे अच्छी तरह से कौन परिभाषित करता है?
I. एकल गुणसूत्र
II. झिल्ली-बद्ध कोशिकांग अनुपस्थित
A. न तो I और न ही II
B. केवल II
C. केवल I
D. I और II दोनों
नवंबर 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन भारत के केरल का राज्यपाल है?
A. मंगूभाई छगनभाई पटेल
B. गणेश लाल माथुर
C. भगत सिंह कोश्यारी
D. आरिफ मोहम्मद खान
निम्नलिखित में से कौन सी ट्रॉफी महिला बैडमिंटन से संबंधित है?
A. डेविस कप
B. उबेर कप
C. आगा खां कप
D. फ़ीफ़ा विश्व कप
ब्लू विट्रियल का रासायनिक नाम _______ है।
A. जिंक सल्फेट
B. सल्फ्यूरिक एसिड
C. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
D. कॉपर सल्फेट
निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की?
A. 2008
B. 2010
C. 2014
D. 2012
नवंबर 2022 में किस रेलवे स्टेशन को 4-स्टार रेटिंग के साथ ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया?
A. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
B. हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन
C. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
D. भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन
मार्च 1919 में _______ में एक खिलाफत समिति का गठन किया गया था।
A. बंबई
B. दिल्ली
C. अमृतसर
D. कलकत्ता
खातों में कोई न्यूनतम शेष _______ बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।
A. प्रधान सेवक जनधन योजना
B. प्रधानमंत्री जन धन योजना
C. प्रधानमंत्री जन जन योजना
D. जन कल्याण योजना
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित या उससे जुड़े मामलों से संबंधित है?
A. 69
B. 70
C. 71
D. 68
लोक और आदिवासी नृत्य में योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और तुलसी सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?
A. वेम्पति चिन्न सत्यम्
B. अर्जुन सिंह धुर्वे
C. महबूब सुब्हानी
D. जिया मोहिउद्दीन डागर
निम्नलिखित कर्तव्य ‘एक माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे या अपने वार्ड को शिक्षा के अवसर प्रदान करें’ को किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा मौलिक कर्तव्यों में जोड़ा गया था?
A. 85वाँ
B. 84वाँ
C. 86वाँ
D. 83वाँ
आयात से अधिक निर्यात के परिणामस्वरूप व्यापार _______ होता है।
A. अधिशेष
B. घाटा
C. शून्य बजट
D. देयता
सक्रिय ज्वालामुखियों और बार-बार आने वाले भूकंपों से युक्त प्रशांत महासागर के रास्ते को क्या नाम दिया गया है?
A. रिंग ऑफ फायर
B. केप हॉर्न
C. बरमूडा ट्रायंगल
D. ड्रेक पैसेज
2022 के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की प्रतिद्वंद्वी कौन थीं?
A. मल्लिकार्जुन खड़गे
B. प्रणब मुखर्जी
C. यशवंत सिन्हा
D. शशि थरूर
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य बांग्लादेश और म्यांमार दोनों के साथ सीमा साझा करता है?
A. असम
B. मणिपुर
C. मिजोरम
D. नागालैंड
एक नाव स्थिर जल में, 30 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर सकती है। यदि धारा का प्रवाह 2 किमी/घंटा है, तो धारा के प्रतिकूल 56 किमी की यात्रा करने में नाव को कितना समय लगेगा?
A. 28 घंटे
B. 3 घंटे
C. 2 घंटे
D. \(28/15\) घंटे
एक व्यापारी ने 20% की छूट देने के बाद 20% का लाभ कमाने के लिए अपने सामान का मूल्य अंकित किया। अंकित मूल्य लागत मूल्य से कितना प्रतिशत अधिक है?
A. 35%
B. 40%
C. 50%
D. 20%
दो अलग-अलग सड़क के चौराहों पर, यातायात लाइटें क्रमशः प्रत्येक 54 सेकंड और 76 सेकंड के बाद बदल जाती हैं। यदि वे 10:15:00 बजे एक साथ बदलती हैं, तो वह समय ज्ञात कीजिए जब वे एक साथ फिर से बदलेंगी।
A. 10:34:12 बजे
B. 10:59:12 बजे
C. 10:52:34 बजे
D. 10:49:12 बजे
एक कक्षा में 80 विद्यार्थी हैं। लड़कियों का औसत वजन 40 किलोग्राम है और लड़कों का औसत वजन 50 किलोग्राम है। यदि लड़कों की संख्या 50 है, तो कक्षा का औसत वजन क्या होगा?
A. 46.25 किलोग्राम
B. 45.5 किलोग्राम
C. 47.75 किलोग्राम
D. 48.25 किलोग्राम
P, Q और R अलग-अलग कार्य करते हुए किसी कार्य को क्रमशः 50, 100 और 300 दिनों में पूरा कर सकते हैं। और इसी तरह यदि वे एकान्तर दिनों में काम करते हैं, P पहले दिन काम करता है, Q दूसरे दिन काम करता है, R तीसरे दिन काम करता है और फिर P चौथे दिन काम करता है, तो काम कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 40 दिन
B. 50 दिन
C. 90 दिन
D. 60 दिन
R एक पेंटिंग कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। दो सहायकों की सहायता से, वह इसे 8 दिनों में पूरा कर सकता है। अकेले एक सहायक द्वारा कार्य कितने दिनों में पूरा कर लिया जाएगा?
A. 24
B. 48
C. 42
D. 36
यदि 2 वर्षों के लिए 8% प्रति वर्ष की दर से उधार ली गई एक निश्चित राशि पर साधारण ब्याज और वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर ₹512 है, तो उधार ली गई राशि (₹ में) ज्ञात करें।
A. ₹62,100
B. ₹2,100
C. ₹1,200
D. ₹80,000
एक गाँव की जनसंख्या 68000 है। यह पहले वर्ष में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ती है और अगले 2 वर्षों में 10 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से घटती है। 3 वर्ष बाद गाँव की जनसंख्या कितनी होगी?
A. 60832
B. 56840
C. 62823
D. 57834
जॉन और तन्वी की उम्र का अनुपात 8:15 है। 9 साल बाद, उनकी उम्र का अनुपात 11:18 होगा। उनकी उम्र के बीच का अंतर (वर्षों में) ज्ञात कीजिए?
A. 45 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 21 वर्ष
D. 24 वर्ष
36 और 45 से विभाज्य सबसे बड़ी 4-अंकीय संख्या को 10,000 से घटाया जाता है। परिणाम ज्ञात कीजिए।
A. 150
B. 100
C. 180
D. 120
121 और 169 के बीच माध्य आनुपातिक क्या है?
A. 143
B. 157
C. 153
D. 147
एक डीलर 50,000 रुपये में 50 कुर्सियाँ खरीदता है, लेकिन उनमें से 20 क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। वह प्रत्येक क्षतिग्रस्त कुर्सी को सामान्य कुर्सी की \(3/4\) पर बेचने का निर्णय लेता है। यह सामान्य कीमत क्या होनी चाहिए ताकि वह पूरे लेनदेन में 35% का लाभ अर्जित कर सके?
A. 6,750 रुपये
B. 5,000 रुपये
C. 1,125 रुपये
D. 1,500 रुपये
जब किसी संख्या के 40 प्रतिशत में से 40 घटाया जाता है तो हमें 40 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 200
B. 100
C. 300
D. 150
किसी संख्या के 110% और उसी संख्या के 94.5% के बीच का अंतर 34.1 है। मूल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 190
B. 110
C. 220
D. 134
10%, 30% और 25% की क्रमिक छूट _______ की एकल छूट के बराबर है (निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित कीजिए)।
A. 65%
B. 47%
C. 55%
D. 53%
45 बक्से दिए गए हैं, जिनका औसत वजन 52 ग्राम है। कुछ बक्से नीले हैं, जबकि अन्य हरे हैं। यदि 40 ग्राम औसत वजन वाले, 5 नीले बक्से और 43 ग्राम औसत वजन वाले, 8 हरे बक्से जोड़ दिए जाएं, तो अब औसत वजन (ग्राम में) ज्ञात कीजिए।
A. 49.72
B. 51.25
C. 52.5
D. 52.25
गेहूं का एक ढेर, 30 मीटर व्यास और 8 मीटर ऊंचाई वाले शंकु के आकार का है। ढेर को ढकने के लिए कितने कैनवास के कपड़े की आवश्यकता होगी (π = 3.14 लीजिए)? ज्ञात कीजिए।
A. 700.8 मीटर2
B. 800.7 मीटर2
C. 900.9 मीटर2
D. 900.8 मीटर2
एक दुकान में ,₹1,00,000 का बिल लगाया गया। 30% की छूट और 25% तथा 5% की दो क्रमिक छूटों के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,025
B. ₹1,520
C. ₹1,250
D. ₹1,205
2.8 सेमी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का आयतन कितना होगा? \( { (Use} .=22/7) \) (दशमलव के तीन स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)।
A. 41 सेमी3
B. 45.995 सेमी3
C. 28 सेमी3
D. 38.268 सेमी3
स्थिर जल में, एक नाव की गति 8 किमी/घंटा है और धारा की गति 2 किमी/घंटा है। एक आदमी नाव से, 90 किमी दूर एक स्थान तक जाता है और प्रारंभिक बिंदु पर वापस आ जाता है। दोनों तरफ की यात्रा के लिए उसके द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
A. 30 घंटे
B. 24 घंटे
C. 21 घंटे
D. 20 घंटे