SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 11 Shift1

छह व्यक्ति U, V, W, X, Y, और Z एक वृत्त में केंद्र विमुख बैठे हैं। U, Y के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। W, U के ठीक बायें बैठा है। W, V के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। Z, U के बगल में नहीं बैठा है। W और Y के बीच कौन बैठा है?
A. Z
B. X
C. U
D. V

कौन-सा विकल्प, दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं?

1 kind

2 kite

3 knit

4 king

5 kindle

A. 1, 5, 4, 2, 3
B. 1, 4, 2, 5, 3
C. 1, 5, 2, 4, 3
D. 1, 4, 5, 2, 3

दी गयी शृंखला को पूरा करने के लिए, कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

XCMQ, YDNR, ?, AFPT, BGQU 

A. ZEOR
B. ZEPS
C. ZEUS
D. ZEOS

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और II से क्रमांकित तीन निष्कर्ष हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी बैग, रबर हैं।

कुछ रबर, कुर्सियाँ हैं।

सभी कुर्सियाँ, मेज़ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ रबर, बैग हैं।

II. कुछ कुर्सियाँ, रबर हैं।

III. कुछ कुर्सियाँ, मेज़ हैं।

A. I और III दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
B. I और II दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. II और III दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

144 – 12 + 18 × 6 ÷ 24 = 96

A. – तथा ÷
B. – तथा ×
C. × तथा ÷
D. – तथा +

‘A + B’ का अर्थ है ‘B, A का भाई है’

‘A – B’ का अर्थ है ‘B, A की बहन है’

‘A % B’ का अर्थ है ‘B, A की बेटी है’

‘A & B’ का अर्थ है ‘B, A की पत्नी है’

यदि A & B % C + D – E है, तो E, A से किस प्रकार संबंधित है?

A. माता
B. पत्नी
C. पुत्री 
D. बहन 

सात मित्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। T, K और U का निकटतम पड़ोसी है। S, K के ठीक दाएँ बैठा है। W, U और M का निकटतम पड़ोसी है। K के बाएँ तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. W
B. M
C. U
D. T

नीचे दी गई श्रेणी में कौन-सी संख्या प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

6, 24, 60, 120, ?

A. 150
B. 180
C. 135
D. 210

एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियाँ दर्शाई गई हैं। ‘2’ दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।

 

A. 5
B. 1
C. 4
D. 3

नीचे दी गई शृंखला में आगे आने वाली आकृति का चयन कीजिए।​

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्दों को अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)

पतंग : कन्नी (क्लाॅ) :: घोड़ा : ?

A. मज़बूत 
B. तेज़
C. शक्ति
D. खुर

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 27 Shift4

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GHOST’ को ‘JCRNW’ और ‘FIRED’ को ‘IDUZG’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘RIFLE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. UDIGH
B. VEJFH
C. PDBGH
D. UIDBH

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है, और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

PAE : HCQ :: ESH : KUF :: FDN : ? 

A. QFG
B. KFG
C. KGP
D. PFH

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

QJKE, SHIG, UFGI, ?, YBCM 

A. WCFM
B. VEFL
C. VDEN
D. WDEK

दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को ‘PQ’ पर रखा जाए जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SLOWLY’ को ‘TMNXMZ’ के रूप में लिखा जाता है और ‘FRIEND’ को ‘GSHDOE’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BORING’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. CPSNOH
B. CNSHOH
C. CNSJOH
D. CNSHOF

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)। 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

62498, 61874, ?, 60644, 60038, 59438

A. 61256
B. 61656
C. 60544
D. 60446

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(11, 78, 15)

(12, 90, 18)

A. (12, 89, 17)
B. (11, 91, 19)
C. (13, 96, 19)
D. (10, 54, 17)

* चिह्नों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने, और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

10 * 18 * 19 * 2 * 1 * 217

A. ×, +, ×, +, =
B. ×, +, ×, −, =
C. ×, +, −, −, =
D. +, +, ×, −, = 

भारत सरकार ने “राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (NBHM)” नामक एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है जो _______ क्रांति से जुड़ी है।
A. सुगंधित
B. मिष्ठान्न
C. मधु
D. सुनहरा

______ क्षोभमंडल में उच्च ऊंचाई (12,000 मीटर से ऊपर) की पछुआ पवने हैं। उनकी गति गर्मियों में लगभग 110 किमी/घंटा से लेकर सर्दियों में लगभग 184 किमी/घंटा तक होती है।
A. जेट धाराएँ
B. चक्रवात
C. डेरेचो
D. प्रभंजन

स्वतंत्रता के बाद, भारत ने ______ में अपनी पहली पंचवर्षीय योजना शुरू की।
A. 1952
B. 1953
C. 1950
D. 1951

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय नर्तक/नर्तकी 2003 में सबसे कम उम्र में पद्म विभूषण प्राप्त करने वाला था?
A. उदय शंकर
B. सोनल मानसिंह
C. पंडित बिरजू महाराज
D. केलुचरण महापात्र

कैल्शियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र क्या है?
A. CaSO4
B. CaCO3
C. CaCO2
D. CaO

किस विटामिन को थायमिन के नाम से भी जाना जाता है?
A. विटामिन B2
B. विटामिन B3
C. विटामिन B1
D. विटामिन B12

अक्टूबर 2022 में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली?
A. बनवारीलाल पुरोहित
B. तथागत राय
C. सत्य पाल मलिक
D. बी. डी. मिश्रा

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift4 part2

गांधी-इरविन समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए गए थे?
A. 1931
B. 1935
C. 1929
D. 1933

एक बजट दस्तावेज, जो किसी विशेष वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की राजस्व प्राप्तियों और राजस्व व्यय से संबंधित होता है, ______ कहलाता है। 
A. राजस्व बजट
B. शून्य बजट
C. दीर्घकालिक बजट
D. पूंजीगत बजट

भारत के संविधान के अंतिम अनुच्छेद को _______ संख्या दी गई है। (मई 2022 तक)।
A. 380
B. 390
C. 395
D. 385

नवंबर 2022 तक, भारत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन हैं?
A. धर्मेंद्र प्रधान
B. मनसुख मंडाविया
C. अनुराग ठाकुर
D. किरेन रिजिजू

2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश का लिंगानुपात सबसे अधिक है?
A. लक्षद्वीप
B. पुडुचेरी
C. दमन और दीव
D. चंडीगढ़

_______ को भारत में गुजराती नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
A. बेस्तु वरस 
B. विशु
C. लोसर
D. लोसूंग

चीनी उद्योग के लिए प्राथमिक कच्चा माल _______ है।
A. रासायनिक मिठास
B. शकरकंद
C. सेब
D. गन्ना

16वीं शताब्दी में वैष्णव संत महापुरुष शंकरदेव द्वारा निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्य रूपों में से कौन-सा पेश किया गया था?
A. कुचिपुड़ी
B. सत्त्रिया
C. ओडिसी
D. मणिपुरी

मोहन बागान एथलेटिक क्लब किस शहर में स्थित है?
A. जयपुर
B. कोलकाता
C. लखनऊ
D. बुलंदशहर

फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी किसने की?
A. ब्राज़िल
B. कतर
C. स्पेन
D. जर्मनी

देश के राष्ट्रपति को कार्यालय से हटाने को _______ के रूप में जाना जाता है।
A. महाभियोग 
B. सेवाओं की समाप्ति
C. इस्तीफा
D. सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

निम्नलिखित में से किस यूनानी शासक ने मेगस्थनीज को चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था?
A. सेल्यूकस निकेटर
B. अमीनतास II
C. अमीनतास III
D. फिलिप  ll

विरासत का अधिकार (right of inheritance) किस ओर ले जाता है?
A. अनुपजाऊ भूमि
B. भूमि प्रदूषण
C. भूमि का विभाजन
D. भूमि की कमी

मनीष ने 46,875 रुपये में एक एयर कंडीशनर खरीदा, इसका मूल्यह्रास 8% वार्षिक है। 3 वर्ष के बाद एयर कंडीशनर का मूल्य क्या होगा?
A. 33,786 रुपये
B. 32,245 रुपये
C. 36,501 रुपये
D. 35,602 रुपये

एक आदमी पहले दिन 6 घंटे में 240 किमी, दूसरे दिन 8 घंटे में 360 किमी और तीसरे दिन 6 घंटे में 450 किमी की दूरी तय करता है। उसके द्वारा 3 दिनों में तय की गई प्रति घंटे की औसत दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 52.5 किमी
B. 50.5 किमी
C. 51 किमी
D. 48 किमी

प्याज के मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि होने पर एक महिला 200 रुपये में 5 किग्रा कम प्याज खरीदती है। प्रति किग्रा प्याज का बढ़ा हुआ मूल्य है:
A. 5 रुपये प्रति किग्रा
B. 8 रुपये प्रति किग्रा
C. 10 रुपये प्रति किग्रा
D. 15 रुपये प्रति किग्रा

एक व्यक्ति कार में 50 किमी/घंटा की औसत गति से 600 किमी और 100 किमी/घंटा की औसत गति से 100 किमी की यात्रा करता है और अंत में 25 किमी/घंटा की गति से 50 किमी की यात्रा करके अपने गंतव्य तक पहुँचता है। पूरी यात्रा के दौरान औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. 50 किमी/घंटा
B. 75 किमी/घंटा
C. 58.33 किमी/घंटा
D. 25 किमी/घंटा

एक क्लब में 90 महिला सदस्य और 60 पुरुष सदस्य हैं। यदि महिला सदस्यों की औसत आयु 35 वर्ष है, और पुरुष सदस्यों की औसत आयु 45 वर्ष है, तो पूरे क्लब की औसत आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए। 
A. 39
B. 36
C. 40
D. 47

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part15

दो संख्याओं के बीच का अंतर उनके योगफल का 15% है। छोटी संख्या और बड़ी संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए। 
A. \(13/17\)
B. \(17/13\)
C. \(17/23\)
D. \(23/17\)

एक शंकु की त्रिज्या 5 सेमी है और इसकी तिर्यक ऊँचाई 16 सेमी है। इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या होगा?
A. 330
B. 300
C. 310
D. 320

रूबी ने 1 रुपये में 20 बटन खरीदे। 25% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे 1 रुपये में कितने बटन बेचने होंगे?
A. 15
B. 17
C. 14
D. 16

एक समानुपात में पहले और चौथे पद का गुणनफल 70 है तथा दूसरे और तीसरे पद का गुणनफल 3.5x है। x का मान है:
A. 21
B. 35
C. 2
D. 20

A और B मिलकर एक कार्य को 50 घंटे में कर सकते हैं, B और C मिलकर उसी कार्य को 75 घंटे में कर सकते हैं और A तथा C मिलकर उसी कार्य को 25 घंटे में कर सकते हैं। वह समय ज्ञात कीजिए जिसमें A, B और C मिलकर कार्य को पूरा करेंगे।
A. 400/11 घंटे
B. 150/11 घंटे
C. 131/11 घंटे
D. 300/11 घंटे

4-अंकीय सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए, जो 36 और 48 से पूर्ण रूप से विभाज्य है।
A. 8928
B. 8892
C. 8298
D. 8982

यदि मशीन A और B क्रमशः 9 घंटे और 12 घंटे में 1100 इकाइयों का उत्पादन कर सकते हैं। इन स्थिर दरों पर एक साथ काम करने वाली मशीनें A और B कितने घंटों में 1100 इकाइयों का उत्पादन कर सकती हैं?
A. \(36/7\)
B. \(37/7\)
C. \(39/7\)
D. \(38/7\)

रॉबिन एक-चौथाई दूरी को 20 किमी/घंटा की गति से, अन्य एक-चौथाई भाग को 10 किमी/घंटा की गति से तथा शेष दूरी 80 किमी/घंटा की गति से तय करता है। पूरी दूरी (2 दशमलव स्थानों तक सही) के लिए रॉबिन की औसत गति ज्ञात कीजिए। 
A. 25 किमी/घंटा
B. 22.86 किमी/घंटा
C. 20 किमी/घंटा
D. 18.2 किमी/घंटा

एक वस्तु का अंकित मूल्य 100000 रुपये था, परन्तु दुकानदार 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की दोहरी छूट प्रदान करता है। अंत में उसने वस्तु को किस मूल्य पर बेचा?
A. 72000 रुपये
B. 80000 रुपये
C. 70000 रुपये
D. 82000 रुपये

यदि 2305 + 303, 9 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल कितना है?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 1

एक कुर्सी 800 रुपये में खरीदी जाती है और 1,100 रुपये में बेची जाती है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 40%
B. 30%
C. 37.5%
D. 32.3%

14 सेमी ऊँचाई के लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 110 सेमी2 है। बेलन के आधार का व्यास क्या है?  (π = \(22/7\) का उपयोग कीजिए)
A. 2.7 सेमी
B. 2.4 सेमी
C. 2.5 सेमी
D. 2.6 सेमी

एक वस्तु पर अंकित मूल्य 2000/- रुपये था परन्तु दुकानदार ने 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की। उसने अंततः वस्तु को कितने में बेचा?
A. 1400 रुपये
B. 1200 रुपये
C. 1500 रुपये
D. 1600 रुपये

कितने वर्षों में 800 रुपये की राशि, 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 926.10 रुपये हो जाएगी, जिसे अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित किया जाएगा?
A. 3
B. 2
C. 2.5
D. 1.5

यदि a + b = 25 और a – b = 7 है, तो a और b का माध्य अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 15
C. 6
D. 9

Leave a Comment

error: