SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 13 Shift4 part2

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MANTLE’ को ‘JZKGIV’ के रूप में लिखा जाता है और ‘TINKER’ को ‘QRKPBI’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘DERIVE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. AVORSV
B. AUORST
C. KBORSN
D. KCQTUM

छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। शर्ली, लीना के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। डायना, शर्ली के दायें से पाँचवें स्थान पर बैठी है। वायलेट, डायना के दायें से तीसरे स्थान पर बैठी है। अब्दुल, डायना के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। विक्रम, लीना के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। विक्रम और डायना के बीच कौन बैठा है?
A. वायलेट
B. शर्ली
C. अब्दुल
D. लीना

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं?

1. naughty

2. natural

3. national

4. nagging

5. napping

A. 5, 4, 3, 2, 1
B. 3, 4, 2, 1, 5
C. 4, 5, 1, 2, 3
D. 4, 5, 3, 2, 1

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

DKLX, EMOU, FORR, ?, HSXL

A. GQTP
B. GQUP
C. GQUO
D. GQTO

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

YCLE, DWQJ, IQVO, ?, SEFY

A. HLAW
B. NHKR
C. HDLA
D. NKAT

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

(शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द, अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए)

चित्रकार : ब्रश :: माली : ?

A. स्पिनर्स
B. रेक 
C. ट्रैक्टर
D. रेंच 

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।

SECURITY : 19ECURIT25 :: ENHANCED : 5NHANCE4 :: USAGE : ?

A. 2343AG
B. 5USAG3
C. 21SAG5
D. 1USAGE3

* चिह्नों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

30 * 2 * 20 * 13 * 67

A. ×, -, +, =
B. ×, +, -, =
C. ×, ÷, +, =
D. ÷, +, -, =

एक कूट भाषा में, ‘dark colors’ को ‘yu nu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘days are bright’ को ‘wu tu ku’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘nights are dark’ को ‘ku nu pu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘paint bright’ को ‘wu ru’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। शब्द ‘paint’ के लिए कूट क्या है?
A. ku
B. tu
C. wu
D. ru

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

54 × 6 – 36 ÷ 12 + 27 = 24

A. + और ÷ 
B. ÷ और
C. + और × 
D. – और +

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मुड़े हुए कागज को छिद्रित करने का तरीका नीचे दर्शाया गया है। उस आकृति का चयन कीजिए जो कागज के खुले रूप से सबसे अधिक मिलती जुलती है।

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift4

A.
B.
C.
D.

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। A बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और F के बीच केवल 3 व्यक्ति बैठे हैं और D, A का निकटतम पड़ोसी है। B, D का निकटतम पड़ोसी है और E, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C के निकटतम दायें कौन बैठा है?
A. G
B. F
C. D
D. B

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

589, 588, 583, ?, 433, -192

A. 558
B. 560
C. 565
D. 544

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ ‘A, B की बहन है’,

‘A – B’ का अर्थ ‘A, B का पिता है’,

‘A × B’ का अर्थ ‘A, B का भाई है’ और

‘A & B’ का अर्थ ‘A, B का पुत्र है’। 

यदि T + Q – R × H & G है, तो T, G से किस प्रकार संबंधित है?

A. पुत्री 
B. बहन 
C. माता की बहन 
D. पति की बहन 

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।

7 : 1000 :: 4 : ? :: 12 : 3375

A. 194
B. 282
C. 343
D. 144

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

0, 6, 24, 60, 120, ?

A. 210
B. 190
C. 220
D. 240

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाता है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

तीन कथन और उसके बाद I, II और III से क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी बिस्तर, टेबल हैं।

सभी खाटें, टेबल हैं।

सभी टेबल, नल हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी खाटें, नल हैं।

II. कुछ नल, बिस्तर हैं।

III. कुछ नल, खाट हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। 
B. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं। 
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं। 

‘संथाल’ नामक आदिवासी समूह ने _______ में विद्रोह किया।
A. 1876
B. 1855
C. 1896
D. 1860

निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र में वस्तुओं के निर्माण के लिए आरक्षित है?
A. उर्वरक
B. परमाणु ऊर्जा
C. कपास और कपड़ा
D. चिकित्सा

भारत के पास _______ किमी लंबाई के अंतर्देशीय नेविगेशन जलमार्ग हैं।
A. 11,000
B. 13,600
C. 14,500
D. 12,500

किस संवैधानिक संशोधन ने 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा की शुरुआत की?
A. 82वाँ
B. 85वाँ
C. 83वाँ
D. 86वाँ

तारामंडल ‘उरसा मेजर’ को _______ के नाम से भी जाना जाता है।
A. जंजीर से बंधी युवती
B. शिकारी
C. रानी
D. द ग्रेट बियर

_______ कार्यस्थल पर महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए POSH नीति की आवश्यकता को अनिवार्य करता है।
A. “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2019”
B. “महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2015”
C. “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013”
D. “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (संरक्षण, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2014”

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift3 part10

अप्रैल 2021 तक कितने राज्यों में विधान परिषद है?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 4

अगस्त 2022 में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में किसने शपथ ली?
A. प्रदीप कुमार
B. शरद कुमार
C. सुरेश पटेल
D. संजय कोठारी

भारत में, माइक्रोफाइनेंस गतिविधियों को ______ की शुरुआत में प्रमुखता मिली।
A. 1980 का दशक
B. 1990 का दशक
C. 1950 का दशक
D. 1970 का दशक

कोशिका की आत्मघाती थैलियों के नाम बताइये।
A. तारककेंद्रक
B. लाइसोसोम
C. पेरोक्सीसोम
D. ग्लाइऑक्सीसोम

भारत में पहली फॉर्मूला 1 रेस _______ में आयोजित की गई थी।
A. 2015
B. 2011
C. 2012
D. 2013

उत्तर प्रदेश अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ साझा करता है?
A. पाकिस्तान
B. भूटान
C. चीन
D. नेपाल

_______ को सामान्यतः विकास की रीढ़ माना जाता है।
A. शिक्षा उद्योग
B. डेयरी उद्योग
C. बैंकिंग
D. निर्माण उद्योग

चालीहा साहिब उत्सव के दौरान, सिंधी लोग भगवान झूलेलाल के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए _______ दिन का उपवास रखते हैं।
A. 20
B. 10
C. 40
D. 30

किस टीम ने सर्वाधिक रणजी ट्रॉफी खिताब जीते हैं?
A. उत्तर प्रदेश
B. मुंबई
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक

भारत के निम्नलिखित कांग्रेस नेताओं में से कौन मार्च 2022 में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए?
A. राहुल गांधी
B. सुप्रिया सुले
C. कुमारस्वामी कामराज
D. पलानीअप्पन चिदम्बरम

मुत्तरैयार ने कावेरी डेल्टा में सत्ता संभाली। वे _______ के पल्लव राजाओं के अधीन थे।
A. मकोताई
B. कांचीपुरम
C. तंजावुर
D. अरिकामेडु

उस अम्ल की पहचान कीजिए जो जिंक को जिंक सल्फेट में परिवर्तित करता है।
A. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
B. नाइट्रिक अम्ल
C. सल्फ्यूरिक अम्ल
D. एसीटिक अम्ल

गुणकांता दत्ता बोरब्यान को किस नृत्य शैली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. कथक
B. छाऊ
C. कथकली
D. सत्त्रिया 

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य गोवा में किया जाता है?
A. झूमर
B. चेराव
C. कर्म नाच
D. फुगड़ी

एक दुकानदार ने एक मेज का अंकित मूल्य 2500 रुपये रखा। यदि उसने इसे 20% छूट और 10% अतिरिक्त छूट पर बेचा, तो मेज का विक्रय मूल्य क्या है?
A. 2,000 रुपये
B. 1,900 रुपये
C. 1,800 रुपये
D. 2,100 रुपये

एक सेब, एक संतरा और एक आम का औसत मूल्य 36 रुपये है। एक सेब और एक संतरा का औसत मूल्य 28 रुपये है और एक संतरा और एक आम का औसत मूल्य 32 रुपये है। एक संतरा का मूल्य (रुपये में) है:
A. 24
B. 18
C. 16
D. 12

4 और 900 के बीच मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 60
B. 90
C. 30
D. 120

8 और 12 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 14
C. 18
D. 16

एक ट्रक और चार कारों का औसत भार 48 किग्रा है, जो ट्रक के भार को हटा देने पर 1 किग्रा कम हो जाता है। ट्रक का भार कितना है?
A. 50 किग्रा
B. 52 किग्रा
C. 51 किग्रा
D. 53 किग्रा

यश किसी कार्य को 49 दिनों में कर सकता है और नमन समान कार्य को 35 दिनों में कर सकता है। सौरव समान कार्य को 7 दिनों में कर सकता है। समान कार्य को पूरा करने के लिए अभीष्ट कुल दिन ज्ञात कीजिए यदि वे एकांतर दिनों में इस प्रकार कार्य करते हैं कि यश पहले दिन कार्य करता है, नमन दूसरे दिन कार्य करता है, सौरव तीसरे दिन कार्य करता है और फिर यश चौथे दिन कार्य करता है और इसी प्रकार आगे।
A. 118/7 दिन
B. 116/7 दिन
C. 117/7 दिन
D. 114/7 दिन

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift2 part2

एक जैकेट का अंकित मूल्य 3,500 रुपये है। एक दुकानदार इस पर 5% की छूट देता है और फिर से नए मूल्य पर 15% की छूट देता है, और फिर से नए मूल्य पर 20% की छूट देता है। इसके लिए एक व्यक्ति को कितना भुगतान करना होगा?
A. 2,260 रुपये
B. 2,261 रुपये
C. 2,265 रुपये
D. 2,263 रुपये

अरुण और आदित्य अलग-अलग एक कार्य को क्रमश: 8 दिन और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। 2 दिन अकेले कार्य करने के बाद, आदित्य कार्य छोड़ देता है, अरुण शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 6 दिन
B. 7\( {1} {3}\) दिन
C. 7 दिन
D. 6\( {2} {3}\) दिन

11,500 रुपये वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 5% प्रति वर्ष की दर से ऋण लिए गए। 2 वर्ष बाद भुगतान की जाने वाली राशि क्या होगी?
A. 12,678.75 रुपये
B. 12,677.85 रुपये
C. 12,687.75 रुपये
D. 12,678 रुपये

यदि किसी वस्तु के उपभोग के प्रतिशत में 25% वृद्धि होती है ताकि समग्र बजट में परिवर्तन न हो, तो वस्तु का मूल्य कितना कम होता है?
A. 35%
B. 25%
C. 20%
D. 30%

यदि त्रिज्या R1 इकाई वाले एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल त्रिज्या R2 वाले एक अन्य अर्धगोले के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के समान है, तो R2 है:
A. \( {2} { 3}\) R1
B. 2R1
C.  R1 के समान
D. \( 3\) R1

एक दुकानदार अपने पुराने शेष माल को क्रय मूल्य पर 25 प्रतिशत हानि वहन कर बेचता है, लेकिन 30 प्रतिशत कम वजन का उपयोग करता है। उसका प्रतिशत लाभ या हानि क्या है (दो दशमलव तक)?
A. 9.14 प्रतिशत का लाभ
B. 7.14 प्रतिशत की हानि
C. 7.14 प्रतिशत का लाभ
D. 9.14 प्रतिशत की हानि

यदि A की आय B की आय से 40 प्रतिशत अधिक है, तो B की आय A से कितने प्रतिशत कम है?
A. 21\( {3} {7}\) प्रतिशत
B. 25\( {3} {7}\) प्रतिशत
C. 18\( {4} {7}\) प्रतिशत
D. 28\( {4} {7}\) प्रतिशत

एक ट्रक का मूल्य 17 प्रतिशत कम हो गया है और अब इसका मूल्य 33,32,948 रुपये है। इसका वास्तविक मूल्य क्या था?
A. 39,85,472 रुपये
B. 38,52,612 रुपये
C. 40,15,600 रुपये
D. 36,47,814 रुपये

वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसमें जब 20 की वृद्धि की जाती है तो वह 18, 56 और 42 से पूर्णतः विभाज्य होती है?
A. 504
B. 484
C. 514
D. 524

286, 1001 और 2420 को विभाजित करने वाली महत्तम संख्या X है। X/2 का मान क्या है?
A. 6
B. 4.5
C. 5
D. 5.5

12 सेमी लंबाई, 8 सेमी चौड़ाई और 8 सेमी ऊंचाई वाले धातु के ठोस घनाभ को पिघलाकर 4 सेमी भुजा वाले कितने घन बनाए जा सकते हैं?
A. 11
B. 13
C. 14
D. 12

4 किमी की दौड़ में, A, B और C, प्रत्येक समान गति से दौड़ते हुए क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं। यदि A, B को 1 किमी से हराता है और B, C को 1 किमी से हराता है, तो समान दौड़ में A, C को कितने मीटर से हराएगा?
A. 1750 मीटर
B. 1700 मीटर
C. 1775 मीटर
D. 1725 मीटर

किमी/घंटा के संदर्भ में 35 मीटर/सेकेंड का मान क्या है?
A. 144 किमी/घंटा
B. 96 किमी/घंटा
C. 126 किमी/घंटा
D. 106 किमी/घंटा

तीन वर्ष पूर्व एक नगर की जनसंख्या 2,50,000 थी। यदि पिछले 3 वर्षों में इसमें 3%, 4% और 6% की वृद्धि हुई है, तो नगर की वर्तमान जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
A. 4,83,868
B. 2,83,868
C. 3,83,868
D. 1,83,868

Leave a Comment

error: