SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift1

* चिह्नों को क्रमिक रूप से बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

19 * 5 * 5 * 220 * 2 * 10

A. =, ÷, ×, +, −
B. ×, +, =, ÷, −
C. +, −, =, ×, ÷
D. –, +, ×, ÷, = 

इस प्रश्न में, तीन कथन और उनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कुछ किशमिश, अंगूर हैं।

सभी अंगूर, सेब हैं।

सभी किशमिश, फल हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ फल, सेब हैं।

II. कुछ सेब, किशमिश हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

एक निश्चित कूट भाषा में, BLUSH को ‘EPXWK’, और SPLASH को ‘VTOEVL’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘SPRITE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. VTUNWI
B. VTUNXI
C. VTUMXI
D. VTUMWI 

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

123, 88, 127, 94, 131, 100, ?, 106, 139

A. 138
B. 136
C. 105
D. 135

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘You Are Kind’ को ‘hat me ga’ के रूप में लिखा जाता है। ‘She Is Smart’ को ‘fe ta nou’ के रूप में लिखा जाता है। ‘She Is Kind’ को ‘fe ta ga’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘Kind’ शब्द को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. ta
B. ga
C. fe
D. hat

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को अर्थपूर्ण हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।)

बेकर : ब्रेड :: मोची : ________

A. बोतल
B. पुस्तक
C. कील
D. जूते

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार दिए गए समूहों में संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटकीय अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(261, 54, 25)

(270, 45, 15)

A. (298, 67, 45) 
B. (182, 87, 69)
C. (288, 82, 50)
D. (236, 80, 56) 

छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। अली, नईम के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। सैयद, अली के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। सारा, अली और सैयद की निकटतम पड़ोसी है। शेनाज, अली के दायें से दूसरे स्थान पर है। डेविड, सैयद के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। सारा और डेविड के बीच कौन बैठा है?
A. नईम
B. शेनाज
C. अली
D. सैयद

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 30 Shift2 part3

108 ÷ 27 × 54 – 40 + 34 = 48

A. – और +
B. ÷ और ×
C. × और 
D. ÷ और 

निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और छिद्रित किया जाता है। कागज को खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

RSXE, VNBI, ZIFM, ? , HYNU

A. DDJQ
B. FCZE
C. FBHL
D. DWUG

छह छात्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। D, E के ठीक दायीं ओर है और E, F के ठीक दायीं ओर है। A, D और C का निकटतम पड़ोसी है। निम्नलिखित में से कौन B के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है?
A. C
B. E
C. A
D. F

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

7, 36, 66, ?, 129, 162

A. 97
B. 100
C. 99
D. 98

‘A @ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’।

‘A & B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’।

‘A # B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’।

निम्नलिखित में से किस विकल्प का अर्थ है कि ‘R, P की बहन है’?

A. R @ S @ Q # P
B. P # Q @ R # S
C. R @ S & Q # P
D. P @ Q & R # S

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

CMHO, DPMV, ?, FVWJ, GYBQ

A. ERPZ
B. ESRB
C. ERSC
D. ESRC

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?

1. Breeze

2. Breech

3. Breather

4. Breed

5. Breathe

A. 5, 2, 3, 4, 1
B. 5, 3, 2, 1, 4
C. 3, 5, 2, 4, 1
D. 5, 3, 2, 4, 1

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

BEAM : YVZN :: WORD : DLIW :: PLAN : ?

A. QMBO
B. KOZM
C. TUIH
D. LPYN

2018 में कुचिपुड़ी में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार किसने जीता?
A. पसुमर्थी रामालिंगा शास्त्री
B. मंजम्मा जोगती
C. राधा श्रीधर
D. मदंबी सुब्रमण्यम नंबूदिरी

जून 2022 में त्रिपुरा के जुबराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से किस राजनीतिक नेता ने उपचुनाव जीता?
A. बंधु तिर्की
B. बिष्णु सेठी
C. रुतुजा लटके
D. मालिना देबनाथ

______ योजना का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए व्यापक पुनर्वास के उपाय प्रदान करना है।
A. आजीविका और शिक्षा के लिए हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों के लिए सहायता
B. आजीविका और उद्यम के लिए मध्यम व्यक्तियों के लिए योजना
C. आजीविका और उद्यम के लिए हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों के लिए सहायता
D. आजीविका और इकाई के लिए हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों के लिए सहायता

कृत्रिम उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से निम्न परिणाम होते हैं:
A. स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण
B. ध्वनि प्रदूषण
C. मृदा कार्बनिक पदार्थ में वृद्धि
D. मृदा निम्नीकरण

प्राचीन काल में _____ नदी के दक्षिण का क्षेत्र मगध के नाम से जाना जाता था।
A. गंगा
B. ताप्ती
C. यमुना
D. नर्मदा

फुटबॉल के खेल में, गोलपोस्ट के बीच की दूरी _________ होती है जबकि क्रॉसबार के निचले किनारे से जमीन तक की दूरी _________ होती है।
A. 7.52 मीटर; 4.24 मीटर
B. 7.32 मीटर; 2.44 मीटर
C. 2.44 मीटर; 7.32 मीटर
D. 8.12 मीटर; 2.24 मीटर

शीतकालीन वर्षा की कुल मात्रा को दिए गए स्थानीय नाम की पहचान कीजिए।  
A. ताहिती
B. काल बैसाखी
C. महावत
D. लू (लूह)

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March Shift3 part2

भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
A. 12
B. 15
C. 39
D. 24

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) पूर्णरूप से ___________ के स्वामित्व में है।
A. भारतीय रिजर्व बैंक 
B. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड 
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. भारत सरकार

निम्नलिखित चार में से तीन स्तनधारी के उदाहरण हैं, और इसलिए एक समूह बनाते हैं। वह कौन सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
A. प्लैटिपस
B. पेंगुइन
C. कंगेरू
D. फ्लाइंग फॉक्स

स्वतंत्रता के बाद 1952 में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक किसने जीता?
A. खाशाबा जाधव
B. मिल्खा सिंह
C. कपिल देव
D. कर्णम मल्लेश्वरी

________ में रहने वाली भील जनजाति ने उत्तर और दक्कन के बीच के पहाड़ी दर्रों को नियंत्रित किया।

I. पश्चिमी घाट

II. पूर्वी घाट

A. I और II दोनों
B. केवल I
C. न तो I और न ही II
D. केवल II

भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत के लिए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी?
A. अनुच्छेद 76
B. अनुच्छेद 123
C. अनुच्छेद 12
D. अनुच्छेद 115

भारत की आठवीं पंचवर्षीय योजना ___________ के कारण विलंबित हुई।
A. कृषि उत्पादन में कमी
B. वैश्विक गरीबी में वृद्धि
C. केंद्र में राजनीतिक अनिश्चितता
D. प्रौद्योगिकी में कमी

हैलोजन के सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है?
A. पाँच
B. सात
C. दो
D. एक

निम्नलिखित में से कौन-सा पेड़ शंकुधारी वनों में पाया जाता है?
A. सागौन
B. कीकर
C. सुंदरी
D. चीड़

गोची उत्सव मुख्य रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. असम
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान 

अगस्त 2022 में घोषित यूनाइटेड किंगडम में भारत का अगला उच्चायुक्त कौन है?
A. रुचि घनश्‍याम
B. विक्रम दोराईस्वामी
C. गायत्री इस्सर कुमार
D. यशवर्धन कुमार सिन्हा

सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग ______ मिनट लगते हैं।
A. 10
B. 7
C. 9
D. 8

निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रूप छत्तीसगढ़ से सम्बंधित नहीं है?
A. भगोरिया
B. पंथी
C. पंडवानी
D. सैला

रमा अपने साप्ताहिक वेतन का \(5/8\) भाग किराए पर खर्च करती है और शेष वेतन का \(1/3\) भाग भोजन पर खर्च करती है और अंत में 40 रुपये अतिरिक्त खर्चों के लिए उपलब्ध होते हैं। रमा का साप्ताहिक वेतन क्या है?
A. 160 रुपये
B. 40 रुपये
C. 150 रुपये
D. 170 रुपये

28 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 16 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है। लाभ या हानि प्रतिशत क्या है? (दशमलव के दो स्थानों तक सही)
A. 44.25% की हानि
B. 44.25% का लाभ
C. 42.86% का लाभ
D. 42.86% की हानि

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, 10% मतदाताओं ने मतदान नहीं किया और 150 मत अवैध घोषित कर दिए गए। विजेता को अपने प्रतिद्वंद्वी से 350 मत अधिक प्राप्त हुए हैं, इस प्रकार उसे मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं का 50% प्राप्त हुआ। कुल पंजीकृत मतों में से पराजित प्रत्याशी के मतों का प्रतिशत है- (दशमलव के बाद एक स्थान तक)
A. 32.5 %
B. 25.6 %
C. 30.2 %
D. 28.5 %

दो संख्याएँ 5 ∶ 9 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 405 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 45 और 81
B. 65 और 95
C. 45 और 71
D. 55 और 99

एक व्यक्ति किसी स्थान पर 20 किमी/घंटा की चाल से जाता है और 30 किमी/घंटा की चाल से वापस आता है। इस यात्रा में यदि 2 घंटे का समय लगता है तो उस स्थान की दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 20 किमी
B. 25 किमी
C. 24 किमी
D. 30 किमी

एक बैंक अर्धवार्षिक रूप से संयोजित 5% वार्षिक ब्याज की दर से चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान करता है। एक ग्राहक ने एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 1,600 रुपये जमा किए। वर्ष के अंत में जमा की गई राशि पर उसे मिलने वाला ब्याज है:
A. 91 रुपये
B. 121 रुपये
C. 132 रुपये
D. 88 रुपये

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 13 Shift4 part2

एक निश्चित वार्षिक ब्याज दर पर, ₹5,000 पर दो वर्षों के लिए वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹72 है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
A. 12%
B. 11%
C. 10%
D. 14%

एक विद्यालय के 45 छात्रों का औसत भार 55 किग्रा है। यदि शिक्षक का भार भी शामिल कर लिया जाए तो औसत भार में 300 ग्राम की वृद्धि हो जाती है। शिक्षक का भार ज्ञात कीजिए।
A. 69.8 किग्रा
B. 67.8 किग्रा
C. 70.8 किग्रा
D. 68.8 किग्रा

राज किसी कार्य को पूर्ण करने में सुजय से दोगुना और रौनक से तीन गुना समय लेता है। यदि सुजय अकेले उस कार्य को 6 दिनों में कर सकता है, तो तीनों मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूर्ण कर सकते हैं?
A. 2 दिन
B. 3 दिन
C. 4 दिन
D. 1 दिन

15 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की क्रमागत छूट देने पर, एक वस्तु का विक्रय मूल्य 9588 रुपये है, तो अंकित मूल्य है:
A. 10800 रुपये 
B. 11200 रुपये
C. 12000 रुपये
D. 10000 रुपये

A कार्य के 2/5 भाग को 12 दिनों में पूर्ण कर सकता है और B उसी कार्य का 7/8 भाग 21 दिनों में पूर्ण कर सकता है। ज्ञात कीजिए कि A और B मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूर्ण कर सकते हैं।
A. 11/3 दिन
B. 14/3 दिन
C. 40/3 दिन
D. 43/3 दिन

यदि किसी संख्या के 40 प्रतिशत का 15 प्रतिशत 30 है, तो वह संख्या कौन-सी है?
A. 600
B. 800
C. 400
D. 500

15 फीट, 12 फीट 9 इंच, 16 फीट 3 इंच और 23 फीट 6 इंच की सटीक माप करने के लिए पैमाने की सबसे बड़ी संभावित लंबाई कितनी है?
A. 4 इंच
B. 12 फीट 3 इंच
C. 23 फीट 6 इंच
D. 3 इंच

वीर 1,800 रुपये में 200 अमरूद खरीदता है। इनमें से कुछ अमरूद सड़ जाते हैं और फेंक दिए जाते हैं। वह शेष अमरूदों को 14 रुपये प्रति अमरूद बेचता है और 230 रुपये का लाभ कमाता है। फेंके गए अमरूदों का प्रतिशत है:
A. 27.5%
B. 30.8%
C. 14.5%
D. 28.5%

एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार का व्यास 56 सेमी है, और इसकी ऊँचाई 18 सेमी है। बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है: (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)
A. 3068 वर्ग सेमी
B. 3188 वर्ग सेमी
C. 3168 वर्ग सेमी
D. 2168 वर्ग सेमी

10%, 15% और 20% की क्रमागत छूट किस एकल छूट के बराबर है?
A. 0.388%
B. 388%
C. 3.88%
D. 38.80%

यदि a ∶ b = 5 ∶ 1 है, तो 3a + 4b ∶ 3a – 4b का मान क्या है? 
A. 19 ∶ 11
B. 13 ∶ 21
C. 14 ∶ 11
D. 11 ∶ 12

77.50 रुपये/किग्रा की मूल्य वाली दाल को 83.50 रुपये/किग्रा की मूल्य वाली दाल में किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए जिससे परिणामी मिश्रण का औसत मूल्य 80 रुपये/किग्रा हो?
A. 5 ∶ 7
B. 4 ∶ 3
C. 3 ∶ 4
D. 7 ∶ 5

3.5 मीटर व्यास वाले एक मकबरे के अर्धगोलाकार गुम्बद को रंगना है। यदि रंगने की लागत 20 पैसे प्रति सेमी2 है, तो गुंबद को अंदर से रंगने की लागत (रुपये में) क्या है? π = \(22/7\) लीजिए।
A. 38,500 रुपये
B. 35,000 रुपये
C. 28,500 रुपये
D. 25,000 रुपये

A, 4 किमी/घंटा की चाल से चलता है और उसके चलने के 5 घंटे बाद, B उसके पीछे 10 किमी/घंटा की चाल से साइकिल चलाता है। B प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूरी पर A से मिलता है?
A. 43.33 किमी
B. 63.33 किमी
C. 33.33 किमी
D. 36.33 किमी

Leave a Comment

error: