दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
DCAB, ?, NMKL, SRPQ, XWUV
A. EFIH
B. EFHI
C. HIFG
D. IHFG
निम्नलिखित में से कौन-से चिह्नों को आपस में बदलने पर दिए गए समीकरण को सही बनाया जा सकता है?
192 ÷ 16 + 8 × 25 − 95 = 26
A. × और −
B. − और ÷
C. + और ×
D. ÷ और +
कौन-सा विकल्प दिए गए शब्दों के सही क्रम को दर्शाता है जैसा कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे?
1 demolish
2 demon
3 destroy
4 decor
5 detour
A. 4, 1, 2, 3, 5
B. 4, 2, 1, 5, 3
C. 4, 5, 1, 2, 3
D. 4, 1, 3, 2, 5
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं।
(नोट : संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(13, 390, 6)
(9,180,4)
A. (11, 385, 7)
B. (9, 220, 5)
C. (8, 224, 4)
D. (12, 432, 9)
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
A @ B का अर्थ है ‘A, B का जीवनसाथी है’।
A & B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
A # B का अर्थ है ‘A, B की माँ है’।
A % B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’।
यदि H @ V & K % Q # F है, तो H, F से किस प्रकार संबंधित है?
A. सास
B. नानी
C. दादा
D. ससुर
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
1, 5, 16, 41, 87, 161, ?
A. 206
B. 266
C. 226
D. 270
छह व्यक्ति M, N, O, P, Q और R एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। Q, M और R का निकटवर्ती पड़ोसी है। N, Q के बाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। O, R और N का निकटवर्ती पड़ोसी है। R, N के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। N के दाएँ से गिने जाने पर M और N के बीच में कौन बैठा है?
A. Q
B. R
C. O
D. P
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
132, 154, 176, ?, 220
A. 184
B. 192
C. 198
D. 189
किसी कूट भाषा में, यदि CAB को 75 के रूप में कूटबद्ध किया गया है और DIP को 52 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो उस भाषा में FLY को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 42
B. 38
C. 26
D. 44
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
ONCE : LLVS :: LIST : OQFD :: PACK : ?
A. IXVM
B. KZXP
C. KYVM
D. JYWO
नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
24 + 36 × 32 – 8 ÷ 20 = 148
A. – और +
B. + और ÷
C. + और ×
D. ÷ और –
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
RBWP, TWYR, VRAT, ?, ZHEX
A. XMCV
B. FVGW
C. FTXH
D. XCVM
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लेना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी किताबें, कठिन हैं।
कुछ कठिन, पत्थर हैं।
कुछ पत्थर, कारें हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ कठिन, किताबें हैं।
II. सभी कठिन, पत्थर हैं।
III. कुछ कारें पत्थर हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. निष्कर्ष I और III दोनों अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
यदि शृंखला जारी रखनी हो तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा अंक आना चाहिए?
A.
B.
C.
D.
छह छात्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। A, C के ठीक बाएँ बैठा है। E, D के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। D, C का निकटवर्ती पड़ोसी है। B, E और F दोनों का निकटवर्ती पड़ोसी है। C और E का निकटवर्ती पड़ोसी कौन है?
A. B
B. A
C. D
D. F
एक कूट भाषा में, ‘PAPER’ को ‘QCSIW’ और ‘BOARD’ को ‘CQDVI’ लिखा जाता है, उस भाषा में ‘PENCIL’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. RGQGNR
B. QGQGNR
C. QGPGNP
D. PGQGNP
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है (शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)।
गुलदस्ता : फूल :: चेन : __________
A. भारी
B. कड़ी
C. पौधा
D. पेड़
एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं। ‘1’ वाले फलक के विपरीत फलक पर संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 3
B. 5
C. 6
D. 2
किस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों को 5 करोड़ LPG (द्रवित पेट्रोलियम गैस) कनेक्शन प्रदान किए गए थे?
A. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
B. संसद आदर्श ग्राम योजना
C. कौशल भारत मिशन (स्किल इंडिया मिशन)
D. बेटी बचाओ बेटी पढाओ
तमिलनाडु में शीतकालीन वर्षा _____ के कारण होती है।
A. स्थानीय वायु
B. उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनों
C. दक्षिण-पश्चिमी व्यापारिक पवनों
D. शीतोष्ण चक्रवात
मोपिन किस भारतीय राज्य का सांस्कृतिक त्योहार है?
A. नागालैंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मिजोरम
भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति को दंड या सजा के मामले में माफ करने का अधिकार देता है?
A. अनुच्छेद 66
B. अनुच्छेद 72
C. अनुच्छेद 78
D. अनुच्छेद 65
केलुचरण महापात्रा ने किस नृत्य रूप में मान्यता प्राप्त की थी?
A. कुचिपुड़ी
B. सत्रीया
C. ओडिसी
D. छाऊ
_______ एक संपत्ति है जो ऋण के लिए प्रतिभूति के रूप में एक उधारकर्ता के पास एक ऋणदाता द्वारा गिरवी रखी जाती है।
A. बहुपार्श्वीक
B. द्विपार्श्वीक
C. एकपार्श्विक
D. संपार्श्विक
अक्टूबर 2022 में भारत के उप चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. सुनील अरोड़ा
B. अजय भादू
C. ओम प्रकाश रावत
D. राजीव कुमार
18वें एशियाई खेलों 2018 के समापन समारोह के लिए भारत का ध्वजवाहक कौन था?
A. पी. टी. उषा
B. रानी रामपाल
C. हिमा दास
D. नीरज चोपड़ा
‘तीव्र और अधिक समावेशी विकास की ओर’ शब्द किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया था?
A. 11वीं
B. 10वीं
C. 8वीं
D. 9वीं
हॉकी इंडिया लीग (HIL) निम्नलिखित में से किस वर्ष में शुरू हुई थी?
A. 2011
B. 2013
C. 2012
D. 2010
नाभिकीय विखंडन के बारे में सही कथन की पहचान कीजिए।
A. एक भारी परमाणु के नाभिक पर, जब निम्न ऊर्जा वाले न्यूट्रॉन से बमबारी की जाती है, तब इसे हल्के नाभिकों में विभक्त किया जा सकता है।
B. नाभिकीय विखंडन उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉनों और निम्न ऊर्जा वाले न्यूट्रॉनों के एक साथ आने को संदर्भित करता है।
C. एक निम्न ऊर्जा परमाणु के नाभिक पर जब उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रॉन से बमबारी की जाती है, तब इसे हल्के नाभिकों में विभक्त किया जा सकता है।
D. एक निम्न ऊर्जा परमाणु के नाभिक पर जब उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रॉन से बमबारी की जाती है, तब इसे भारी नाभिकों में विभक्त किया जा सकता है।
कुख्यात जलियांवाला बाग की घटना कब हुई थी?
A. 11 अप्रैल 1919
B. 13 अप्रैल 1920
C. 13 अप्रैल 1919
D. 13 अप्रैल 1918
उस मौर्य राजा की पहचान करें जिसने युद्ध जीतने के बाद विजय त्याग दी थी।
A. बिन्दुसार
B. दशरथ
C. चंद्रगुप्त मौर्य
D. अशोक
भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ______ नेटवर्क है, जो लगभग 62.16 लाख किलोमीटर (2020–21) है।
A. वायु
B. सड़क
C. रेल
D. समुद्र
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर) क्या है?
A. 442
B. 382
C. 198
D. 298
नवंबर 2022 तक, 2022 में चुनाव से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री कौन थे?
A. भूपेंद्र पटेल
B. विजय रूपाणी
C. धनजीभाई पटेल
D. इसुदान गढ़वी
भारत में किस पंचवर्षीय योजना के तहत, परिवार नियोजन कार्यक्रम का कार्यान्वयन योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक था?
A. तीसरी
B. पाँचवीं
C. दूसरी
D. चौथी
निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटीन का स्रोत नहीं है?
A. मछली
B. माँस
C. दूध
D. नींबू
कथकली नृत्य रूप की उत्पत्ति भारत के किस भाग में हुई थी?
A. उत्तर भारत
B. दक्षिण भारत
C. पूर्वी भारत
D. पश्चिम भारत
आंध्र प्रदेश का गठन किस तारीख को हुआ था?
A. 2 अक्टूबर 1956
B. 26 जनवरी 1953
C. 15 अगस्त 1953
D. 1 नवंबर 1956
A और B मिलकर किसी कार्य को 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B और C मिलकर इसे 24 दिनों में कर सकते हैं। A और C मिलकर इसे 33 दिनों में कर सकते हैं। A, B और C मिलकर इसे लगभग कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 14 दिन
B. 17 दिन
C. 15 दिन
D. 13 दिन
A और B मिलकर एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि B अकेले इसे 25 दिनों में पूरा कर सकता है। उसी कार्य को अकेले पूरा करने में A को कितने दिन लगेंगे?
A. 150
B. 60
C. 100
D. 80
प्रिया अपने सामान के अंकित मूल्य पर 5 प्रतिशत की छूट देती है और फिर भी 18 प्रतिशत का लाभ अर्जित करती है। किसी वस्तु का क्रय मूल्य कितना है, यदि उसका अंकित मूल्य 944 रुपये है?
A. 684 रुपये
B. 580 रुपये
C. 854 रुपये
D. 760 रुपये
3 घंटे 20 मिनट, 1 घंटा 50 मिनट और 6 घंटे 20 मिनट का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 3 घंटे 19 मिनट
B. 4 घंटे 29 मिनट
C. 4 घंटे 19 मिनट
D. 3 घंटे 29 मिनट
5000 मीटर की एक वृत्ताकार दौड़ में, एक ही बिंदु से प्रारंभ करते हुए, दो प्रतियोगियों A और B की चालें क्रमशः 36 किमी/घंटा और 54 किमी/घंटा है। जब वे विपरीत दिशा में दौड़ रहे हों और जब वे एक ही दिशा में दौड़ रहे हों, तो पहली बार मिलने में लगने वाले समयों (सेकंड में) के बीच का अंतर कितना है?
A. 600
B. 800
C. 200
D. 1000
500 पन्नों की एक रीम ₹280 में खरीदी जाती है और उससे 25 पन्नों के पैकेट बनाए जाते हैं। प्रत्येक पैकेट को ₹18 में बेचा जाता है। प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए। (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।
A. 24.6% हानि
B. 28.6%लाभ
C. 26.5% लाभ
D. 24.5% लाभ
एक अर्धगोले का व्यास 6 सेमी है। इसके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के परिमाण का अनुपात कितना है?
A. 2 ∶ 3
B. 1 ∶ 2
C. 3 ∶ 5
D. 1 ∶ 3
उस बड़ी से बड़ी संख्या के अंकों का योगफल ज्ञात कीजिए, जो 288 और 432 को पूर्णतः विभाजित कर सकती है।
A. 12
B. 4
C. 3
D. 9
तीन संख्याएँ 4 ∶ 5 ∶ 6 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 180 है। उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) कितना है?
A. 2
B. 4
C. 8
D. 3
यदि X और Y का अनुपात 3 ∶ 4 है, तो X और Y के बीच संबंध निर्धारित कीजिए।
A. X, Y का 75 प्रतिशत है और Y, X का 133.33 प्रतिशत है।
B. X, Y का 80 प्रतिशत है।
C. X, Y का 35 प्रतिशत है।
D. Y, X का 120 प्रतिशत है।
एक दुकानदार एक वस्तु पर 15%, 30% और 4% की तीन क्रमिक छूट प्रदान करता है। यदि वस्तु पर ₹1,950 अंकित है, तो उसका विक्रय मूल्य क्या है (₹ में, निकटतम दहाई तक सन्निकटित कीजिए)?
A. 1,110
B. 1,150
C. 1,130
D. 1,020
वर्ष 2001, 2002, 2003 और 2004 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का औसत बिक्री 1850 है, और वर्ष 2002, 2003, 2004 और 2005 के लिए औसत बिक्री 2125 है। यदि 2005 में बिक्री 1200 है, तो 2001 में बिक्री ज्ञात कीजिए?
A. 110
B. 100
C. 120
D. 130
एक गाँव की जनसंख्या पहले वर्ष में 12½% बढ़ जाती है और दूसरे वर्ष में 8% घट जाती है। यदि गाँव की वर्तमान जनसंख्या 3200 है, तो 2 वर्ष बाद गाँव की जनसंख्या कितनी होगी?
A. 3312
B. 3564
C. 3412
D. 3388
11.6 मीटर, 9.2 मीटर, 32.8 मीटर का चतुर्थ आनुपातिक निर्धारित कीजिए। (दशमलव के दो स्थानों तक विचार कीजिए)
A. 20.01 मीटर
B. 28.01 मीटर
C. 22.01 मीटर
D. 26.01 मीटर
A, B और C एक वृत्ताकार ट्रैक पर दौड़ते हैं। A, B और C द्वारा एक चक्कर पूरा करने में लिया गया समय क्रमशः 6 मिनट, 8 मिनट और 3 मिनट है। यदि वे शाम 5 बजे एक साथ शुरू करते हैं, तो वे फिर से प्रारंभिक बिंदु पर किस समय मिलेंगे?
A. शाम 5:12 बजे
B. शाम 5:18 बजे
C. शाम 5:08 बजे
D. शाम 5:24 बजे
यदि किसी शंकु के आधार की त्रिज्या और तिरछी ऊँचाई क्रमशः 17 सेमी और 25 सेमी है, तो शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. 2292 सेमी2
B. 2266 सेमी2
C. 2288 सेमी2
D. 2244 सेमी2
अफजल की मासिक आय 35,000 रुपये है। वह अपनी मासिक आय का 20% भोजन पर, 30% कपड़ों पर और 15% किराए पर खर्च करता है। अफजल की मासिक बचत कितनी है?
A. 16,660 रुपये
B. 14,200 रुपये
C. 12,250 रुपये
D. 15,220 रुपये
एक महिला को एक वस्तु को एक निश्चित मूल्य पर बेचने पर 30 प्रतिशत का लाभ प्राप्त होता है। यदि वह इसे दोगुनी मूल्य पर बेचती है, तो प्राप्त लाभ है:
A. 140 प्रतिशत
B. 160 प्रतिशत
C. 120 प्रतिशत
D. 130 प्रतिशत
11 संख्याओं का औसत 7.5 है। औसत 8.5 बनाने के लिए उनमें 12वीं संख्या क्या जोड़ी जानी चाहिए?
A. 19.5
B. 17.5
C. 11.5
D. 21.5
3,00,000 रुपये पर 20% वार्षिक ब्याज की दर से अर्धवार्षिक रूप से \(21/2\) वर्षों तक का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. 1,62,156 रुपये
B. 1,83,153 रुपये
C. 1,92,156 रुपये
D. 1,73,153 रुपये