SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 31 Shift2 part2

एक कूट भाषा में, ‘dark colors’ को ‘yu nu’  रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘days are bright’ को ‘wu tu ku’  रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘nights are dark’ को ‘ku nu pu’  रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘paint bright’ को ‘wu ru’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। ‘nights’ शब्द का कूट क्या होगा?
A. nu
B. pu
C. yu
D. ku

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

FVL: MXI :: PCJ : KES :: DKN: ?

A. PMH
B. PNH
C. OMG
D. ÔNG

यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘-‘ का अर्थ ‘+’ है, ‘×’ का अर्थ ‘-‘ है और ‘÷’ का अर्थ ‘×’ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा?

[{(49 × 12) – (6 ÷ 2)} + (4 – 3)] ÷ 5

A. 10
B. 35
C. 2
D. 1

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’,

‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’,

‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’।

यदि P × Q × R + D ÷ S – B है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A. R, B का भाई है।
B. Q, B का पिता है।
C. P, B की माता का पिता है।
D. R, P के पुत्र का पुत्र है।

जब दर्पण को दिखाए गए अनुसार MN पर रखा जाता है, तो दिए गए पैटर्न के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाव की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन सा अक्षर-समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

ETAX, FRDT, GPGP, ?, ILMH

A. HNJL
B. HMJI
C. HNKM
D. HMNI

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या, दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

9, 35, 91, 189, 341, ?

A. 1210
B. 497
C. 559
D. 713

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

BELF, WZTN, RUBV, ?, HKRL

A. MGDV
B. TJLS
C. TBDE
D. MPJD

उस विकल्प का चयन करें जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहला पद दूसरे पद से और पाँचवां पद, छठवें पद से संबंधित है।

6 ∶ 109 ∶∶ ? ∶ 257 ∶∶ 10  501

A. 8
B. 12
C. 11
D. 9

पाँच व्यक्ति E, F, G, H और I एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। H के बायीं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं और F के दायीं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, F के ठीक बायीं ओर बैठा है और G के बायीं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। पंक्ति के दायें छोर पर कौन बैठा है?
A. G
B. I
C. F
D. E

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

119, 117, 114, 109, ?, 91, ?, 61

A. 100, 74
B. 107, 68
C. 101, 80
D. 102, 78

निम्नलिखित आकृतियाँ कागज के एक टुकड़े को मोड़ने के क्रम को दर्शाती हैं। अंतिम आकृति दर्शाती है कि मुड़े हुए कागज को किस प्रकार काटा गया है। उस आकृति का चयन करें जो कागज के खुले रूप से सर्वाधिक मिलती जुलती हो।

A.
B.
C.
D.

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part30

तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, ज्ञात करें कि कौन सा निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी जैल, नावें हैं।

सभी पंप, नावें हैं।

सभी नावें, जहाज हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी पंप, जहाज हैं।

II. सभी जहाज, जैल हैं।

III. कुछ जहाज, पंप हैं।

A. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

17 + 112 ÷ 16 – 8 × 64 = 175 

A. ÷ और x
B. + और ÷
C. + और × 
D. + और 

कौन सा विकल्प दिए गए शब्दों के उस सही क्रम को दर्शाता है जिसमें कि वे अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देते हैं?

1. eagle

2. eager

3. eastern

4. earth

5. earring 

A. 2, 5, 1, 3, 4
B. 2, 5, 1, 4, 3
C. 2, 1, 5, 4, 3
D. 2, 1, 5, 3 ,4

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है। (शब्दों को सार्थक हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)

नई दिल्ली : भारत :: कीव : ?

A. रूस
B. मंगोलिया
C. मोलदोवा
D. यूक्रेन

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निमनकित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।

A.
B.
C.
D.

छह छात्र कबीर, मेसी, रोनाल्डो, शेरोन, राज और मूसा एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। मूसा, शेरोन के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। कबीर, मूसा के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। रोनाल्डो, कबीर के निकटतम बाएँ बैठा हैं। राज, मूसा के निकटतम बाएँ बैठा है। मेसी, शेरोन और मूसा का निकटतम पड़ोसी है। रोनाल्डो और मेसी के बीच में कौन बैठा है?
A. राज
B. मूसा
C. कबीर
D. शेरोन

एक कूट भाषा में, ‘MORBID’ को ’61’ के रूप में लिखा जाता है और ‘PARIAH’ को ’53’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘RAVISHED’ किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 85
B. 86
C. 88
D. 96

बैंक दर वह दर है जिस पर:
A. केन्द्रीय बैंक सरकार से ऋण लेता है। 
B. वाणिज्यिक बैंक केन्द्रीय बैंक को ऋण देते हैं। 
C. वाणिज्यिक बैंक सरकार को ऋण देते हैं। 
D. केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।

स्टंपिंग शब्द निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
A. क्रिकेट
B. बेसबॉल
C. टेनिस
D. बास्केटबाल

मार्च 2022 में निम्नलिखित में से किसे हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था?
A. जितेन्द्र सिंह
B. के. जी. केन्ये
C. ओमन चांडी
D. सिकंदर कुमार

जब रॉबर्ट हुक ने एक साधारण आवर्धक उपकरण के नीचे कॉर्क के टुकड़े देखे तो उन्होंने कौन-सा शब्द गढ़ा?
A. स्टाल
B. ईंट
C. जैल
D. कोशिका

अरुणाचल प्रदेश के पहले हरितक्षेत्र हवाई अड्डे का नाम क्या है?
A. कल्याणी हवाई अड्डा
B. राजकोट हवाई अड्डा
C. डोनी पोलो हवाई अड्डा
D. सिंधुदुर्ग हवाई अड्डा

जब सोडियम सल्फेट बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है तब कौन- सा उप-उत्पाद बनता है?
A. सोडियम क्लोराइड
B. बेरियम ऑक्साइड
C. बेरियम हाइड्रॉक्साइड
D. सोडियम ऑक्साइड

निम्नलिखित में से कौन सा लोक-नृत्य भारतीय राज्य महाराष्ट्र में मुख्य रूप से नहीं किया जाता है?
A. तमाशा
B. रउफ 
C. लावणी
D. कोली

बेरोजगारी के _________ के लिए औद्योगिक विकास एक पूर्व शर्त है।
A. तेजी
B. उन्मूलन
C. प्रोत्साहन
D. परिवर्धन

भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने से पहले, द्रौपदी मुर्मू निम्नलिखित में से किस राज्य की राज्यपाल थीं?
A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. झारखंड
D. बिहार

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 10 Shift2 part2

भारत के कुछ हिस्सों में शरद पूर्णिमा को देवी _______ से जोड़ा जाता है।
A. गौरी
B. पार्वती
C. सीता
D. लक्ष्मी

समुद्रगुप्त ने दक्षिणापथ के कितने शासकों को पराजित किया था?
A. 3
B. 10
C. 12
D. 8

फ्रांसीसी एसोसिएशन आर्काइव्स इंटरनेशनल डे ला डेन्से का पदक और डिप्लोमा प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन थे?
A. अमला अक्किनेनी
B. मृणालिनी साराभाई
C. जतिन गोस्वामी
D. अलार्मेल वल्ली

_____ और _______ ने परिषद की राजनीति में वापसी हेतु तर्क करने के लिए कांग्रेस के भीतर स्वराज पार्टी का गठन किया।
A. चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू
B. चितरंजन दास और जवाहरलाल नेहरू
C. लोकमान्य तिलक और मोतीलाल नेहरू
D. लोकमान्य तिलक और जवाहरलाल नेहरू

बैडमिंटन एकल में, खेल की शुरुआत में (0-0) और जब सर्वर का स्कोर सम होता है, तो सर्वर कोर्ट के किस तरफ से सर्व करता है?
A. कोई भी सर्विस कोर्ट
B. सर्व नहीं कर सकता
C. दायां सर्विस कोर्ट
D. बाईं सर्विस साइड

यद्यपि निजी क्षेत्रक में आने वाले उद्योगों का भी एक वर्ग था, लेकिन इस क्षेत्रक को लाइसेंस पद्धति के माध्यम से राज्य के नियंत्रण में रखा गया था। सरकार से लाइसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी नए उद्योग की अनुमति नहीं दी जाती थी।
उपरोक्त पंक्तियाँ निम्नलिखित में से किसके बारे में हैं?

A. IPR-1956
B. IPR-1952 
C. IPR-1951
D. IPR-1958

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य भारत का _____ सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य था।
A. पांचवां
B. चौथा
C. दूसरा
D. तीसरा

भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय अपने निर्णयों या आदेशों की समीक्षा कर सकता है?
A. अनुच्छेद 137
B. अनुच्छेद 134
C. अनुच्छेद 147
D. अनुच्छेद 120

मेक इन इंडिया योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष _______ में शुरू की गई थी।
A. 2019
B. 2014
C. 2018
D. 2016

भारतीय संविधान का भाग IVA किससे संबंधित है?
A. मौलिक अधिकार
B. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
C. पुलिस का नैतिक कर्तव्य
D. मौलिक कर्तव्य

मैग्मा के जमने और ठंडा होने से कौन-सी शैलें बनती हैं?
A. रासायनिक अवसादी शैलें
B. कायांतरित शैलें
C. अवसादी शैलें
D. आग्नेय शैलें

टीना एक बैंक खाते में 48000 रुपये जमा करती है। वह इसे 6 वर्षों के बाद निकालती है, अब इसकी कीमत 60000 रुपये है। प्रतिशत वृद्धि कितनी है?
A. 12 प्रतिशत
B. 25 प्रतिशत
C. 28 प्रतिशत
D. 22 प्रतिशत

यदि पेट्रोल का मूल्य 25 प्रतिशत बढ़ जाता है, तो व्यय को समान रखने के लिए एक व्यक्ति को उपभोग में कितनी कमी करनी चाहिए?
A. 20 प्रतिशत
B. 18 प्रतिशत
C. 23 प्रतिशत
D. 21 प्रतिशत

एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 10% की छूट पर कुछ फल खरीदता है। वस्तुएँ बेचने के लिए वह अंकित मूल्य बढ़ा देता है। यदि वह 15% की छूट देने के बाद 25% का लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो उसका अंकित मूल्य, मूल अंकित मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक होना चाहिए? (निकटतम पूर्ण संख्या तक लिखिए)
A. 32 प्रतिशत 
B. 25 प्रतिशत
C. 15 प्रतिशत 
D. 10 प्रतिशत

एक कॉलेज क्लब में विद्यार्थियों की एक निश्चित संख्या की औसत आयु 20 वर्ष है। बाद में, 27 नए विद्यार्थी, जिनकी औसत आयु 22 वर्ष है, क्लब में सम्मिलित हो जाते हैं। 12 विद्यार्थी, जिनकी औसत आयु 19 वर्ष है, क्लब छोड़ देते हैं। इस परिवर्तन के फलस्वरूप सभी विद्यार्थियों की औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है। क्लब में विद्यार्थियों की वर्तमान संख्या कितनी है?
A. 15
B. 25
C. 42
D. 33

12 मीटर लंबे, 8 मीटर चौड़े और 3 मीटर ऊँचे कमरे में रखे जा सकने वाले सबसे लंबे खंभे की लंबाई कितनी है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
A. 18.36 मीटर
B. 20.58 मीटर
C. 14.73 मीटर
D. 16.25 मीटर

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift2

20 महिलाएँ एक कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकती हैं और 16 पुरुष इसे 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक पुरुष और एक महिला की कार्य दक्षता का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 2
B. 5 ∶ 4
C. 4 ∶ 3
D. 6 ∶ 5

एक ओवरकोट 16% और 25% की क्रमिक छूट पर 1,260 रुपये में बेचा जाता है। ओवरकोट का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 1,900 रुपये
B. 1,800 रुपये
C. 2,100 रुपये
D. 2,000 रुपये

एक अर्धगोलाकार कटोरा मोटे स्टील से बना है, जिसकी मोटाई 0.50 सेमी है। यदि कटोरे का बाहरी व्यास 43 सेमी है, तो कटोरे की क्षमता है:
A. 19404 सेमी3
B. 87318 सेमी3
C. 58212 सेमी3
D. 29106 सेमी3

1 किग्रा चीनी का क्रय मूल्य 50 रुपये है। एक दुकानदार इसे 55 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचता है। दुकानदार अपना लाभ बढ़ाने के लिए 1 किग्रा की जगह 900 ग्राम ही तोलता है। दुकानदार द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ (अनुमानित) निर्धारित कीजिए।
A. 28%
B. 12%
C. 10%
D. 22%

एक लड़की अपने घर से 350 मीटर दूर स्थित एक पार्क में जाती है। उसे पार्क तक पहुँचने में 3 मिनट और लौटने में 4 मिनट लगते हैं। लड़की की औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. किमी/घंटा
B. 6.5 किमी/घंटा
C. किमी/घंटा
D. किमी/घंटा

P और Q मिलकर एक कार्य को 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Q अकेले इसे 84 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि Q की दक्षता दोगुनी हो जाती है, तो P और Q मिलकर कार्य को अनुमानित कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 40 दिन
B. 37 दिन
C. 17 दिन
D. 33 दिन

दो संख्याओं में 9 का अंतर है और उनका गुणनफल 2430 है। संख्याओं का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 9
C. 3
D. 6

6 ∶ 11 और 8 ∶ 9 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध सही है?
A. 6 ∶ 11 ≥ 8 ∶ 9
B. 6 ∶ 11 = 8 ∶ 9
C. 6 ∶ 11 > 8 ∶ 9
D. 8 ∶ 9 > 6 ∶ 11

यदि a + b  b + c  c + a = 2  5 है और a + b + c = 20 है, तब c का मान कितना है?
A. 10
B. 2
C. 12
D. 5

7 का सबसे छोटा गुणज कौन-सा है जिसे 6, 9, 15 और 18 से विभाजित करने पर शेषफल के रूप में 4 प्राप्त होता है?
A. 364
B. 357
C. 371
D. 350

एक व्यक्ति अपनी नाव को धारा के साथ 250 सेकंड में 525 मीटर तक चलाता है और 7.5 मिनट में वापस लौट आता है। स्थिर जल में नाव चलाने की गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. 5.88 किमी/घंटा
B. 6.66 किमी/घंटा
C. 5.42 किमी/घंटा
D. 4.88 किमी/घंटा

यदि एक निश्चित धनराशि पर 3 वर्ष के लिए 5% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 183 रुपये है, तो निवेश की गई धनराशि कितनी है?
A. 20,000 रुपये
B. 28,000 रुपये
C. 24,000 रुपये
D. 16,000 रुपये

A ने अपने पोते P और Q के नाम पर एक बैंक में कुल 25,500 रुपये जमा किए, जो वर्तमान में क्रमशः 13 वर्ष और 14 वर्ष के हैं। उसने अपने धन को इस प्रकार विभाजित किया कि 25 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर उन्हें बराबर राशि प्राप्त हो। यदि बैंक 4% वार्षिक चक्रवृद्धि दर पर ब्याज देता है, तो Q के नाम पर कितना जमा किया गया है?
A. 12,000 रुपये
B. 14,000 रुपये
C. 13,000 रुपये
D. 12,500 रुपये

एक नाव की गति, धारा के अनुकूल और धारा के प्रतिकूल क्रमशः 16 किमी/घंटा और 12 किमी/घंटा है। धारा की गति कितनी है?
A. 2 किमी/घंटा
B. 14 किमी/घंटा
C. 8 किमी/घंटा
D. 6 किमी/घंटा

एक व्यक्ति ₹100 में 15 पेन खरीदता है और वह ₹100 में 13 पेन बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 13 \(4/13\) प्रतिशत
B. 13 \(3/13\) प्रतिशत
C. 15 \(5/13\) प्रतिशत
D. 15\(3/13\) प्रतिशत

Leave a Comment

error: