SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 22 Shift1

निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं, जिनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन :

I. सभी भूमि, खाली हैं।

II. कोई भी भूमि, लड़की नहीं है।

निष्कर्ष :

I. सभी खाली, भूमि हैं।

II. सभी लड़कियाँ, खाली हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है। 
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 

आठ लड़के B1, B2, B3, B4, B5, B6, B7 और B8 एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। B6, B1 के दाईं ओर पाँचवाँ है। B4, B5 के दाईं ओर पाँचवाँ है। B5, B1 के निकटतम दाईं ओर है। B8, B4 के बाईं ओर तीसरा है। B2, B7 के दाईं ओर तीसरा है। B7, B1 का निकटतम पड़ोसी है। B2 के निकटतम दाईं ओर कौन बैठा है?
A. B8
B. B7
C. B5
D. B6

दी गई शृंखला में रिक्त स्थान (_____) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह आएगा?

ME18, OG22, QI26, SK30, UM34, ______

A. WO38
B. WO36
C. VO38
D. VO36

‘E × F’ का अर्थ है ‘E, F की पत्नी है’

‘E + F’ का अर्थ है ‘E, F का भाई है’

‘E ÷ F’ का अर्थ है ‘E, F की बहन है’

‘E – F’ का अर्थ है ‘E, F का पुत्र है’

व्यंजक ‘I + J ÷ K – L’ में J, L से किस प्रकार संबंधित है?

A. माता
B. बहन
C. पुत्री 
D. पत्नी

यदि 7 * 5 @ 10 # 20 = 370 और 4 * 3 @ 5 # 30 = 90, तो

2 * 3 @ 4 # 5 = ?

A. 19
B. 27
C. 29
D. 21

छह मित्र P, Q, R, S, T और U एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र से विमुख होकर बैठे हैं। U, R और S के ठीक बीच में बैठा है। S, T के ठीक बाएं बैठा है। P, Q के ठीक दाएं बैठा है। T के विपरीत कौन बैठा है?
A. S
B. U
C. R
D. Q

एक कागज को मोड़ा जाता है और उसे छिद्रित किया जाता है जैसा कि प्रश्न आकृतियों में दर्शाया गया है। दी गई विकल्प आकृतियों में से, इंगित करें कि खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन करें।

85, 84, 92, 83, 147, ?

A. 130
B. 120
C. 122
D. 131

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन करें।

MICS : LHBR :: JRVP : ?

A. IQUO
B. OCSN
C. RDHH
D. MLUK

दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिम्ब चुनें जब दर्पण PQ को आकृति के दाईं ओर रखा जाता है।

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 28 Shift3

A.
B.
C.
D.

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें जो शृंखला को पूरा करेगा।

RT, VT, VX, ZX, ?

A. ZR
B. RM
C. ZB
D. ZO

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए शब्दों को शब्दकोश के क्रम में व्यवस्थित करने के बाद, कौन सा शब्द ‘तीसरे’ स्थान पर आएगा?

1. Recant

2. Receive

3. Recent

4. Recess

5. Recall

A. Recess
B. Receive
C. Recant
D. Recent

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें अक्षर समूह से उसी तरह संबंधित है जैसे चौथा अक्षर समूह, तीसरे अक्षर समूह से संबंधित है, और दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर समूह से संबंधित है।

AWESOME : EWASEMO :: IMPRESS : PMIRSSE :: CONFUSE : ?

A. NOCFESU
B. NOFCESU
C. NOCFSEU
D. NOCFEUS

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

 प्रश्न आकृति में कौन सी उत्तर आकृति पैटर्न को पूरा करेगी?  (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘EATING’ को ‘ELGRYC’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘COFFEE’ के लिए कूट क्या है?
A. CCDDNB
B. CCDDMA
C. CCDDMB
D. CCEEMB

कौन से दो चिह्नों और दो संख्याओं (अंकों नहीं) को आपस में बदलने पर समीकरण सही हो जाएगा?

8 – 4 × 9 + 6 ÷ 3 = 29

A. + और ×, 4 और 6
B. – और ×, 6 और 9
C. × और ÷, 8 और 4
D. – और ×, 9 और 3

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि DESK को ‘BCQI1’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, CHAIR को ‘AFYGP2’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो ‘TABLE’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. RHAKO1
B. RHAKO2
C. RYZJC3
D. RYZJC2

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन करें।

8, 27, 46, 65, ?, 103

A. 80
B. 81
C. 88
D. 84

राष्ट्रीय ध्वज का अनादर भारतीय संविधान में वर्णित निम्नलिखित में से किस मौलिक कर्तव्य का उल्लंघन है?
A. अनुच्छेद 51A(a)
B. अनुच्छेद 51A(d)
C. अनुच्छेद 51A(b)
D. अनुच्छेद 51A(c)

अगस्त 2023 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. सावित्री जिंदल
B. रतन टाटा
C. अदार पूनावाला
D. आनंद महिंद्रा

“मातृ पृथ्वी के पुनर्स्थापन, जागरूकता, पोषण और सुधार के लिए प्रधानमंत्री कार्यक्रम” (PM – प्रणाम) योजना 2023 में शुरू की गई थी, इसका उद्देश्य _________.
A. भारत को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना
B. गरीबों को भोजन प्रदान करना
C. वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना
D. युवा लड़कियों को शिक्षा प्रदान करना

वर्तमान में सूख चुकी किस नदी के तट पर प्राचीन शहर हड़प्पा का निर्माण किया गया था?
A. गंडक
B. रावी
C. कोसी
D. यमुना

किसी विशेष समूह में रहने वाले सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों (समूह आवास में रहने वालों सहित) के लिए गणना की गई औसत आय को किस शब्द से दर्शाया जाता है?
A. प्रति व्यक्ति आय
B. प्रति सौ आय
C. GDP
D. PRCS

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 20 Shift1 part2

कथक नृत्य को किसके संयोजन के रूप में जाना जाता है?
A. केवल संगीत और कथा
B. केवल संगीत और नाटक
C. केवल संगीत और नृत्य
D. संगीत, नृत्य और कथा

पंडित रवि शंकर किस वाद्य यंत्र को बजाते थे?
A. सरोज
B. गिटार
C. सितार
D. तबला

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किया जाने वाला रिट नहीं है?
A. जस सोली
B. प्रतिषेध
C. बंदी प्रत्यक्षीकरण
D. अधिकार पृच्छा

राधा श्रीधर निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य से जुड़ी हैं?
A. सत्त्रिया
B. भरतनाट्यम
C. कथक
D. मणिपुरी

साइमन कमीशन भारत में _______ में आया था।
A. 1931
B. 1919
C. 1922
D. 1928

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का अनुपात गरीबी अनुपात या __________ कहलाता है।
A. आय असमानता सूचकांक
B. हेडकाउंट अनुपात
C. सामाजिक-आर्थिक गुणांक
D. जिनी गुणांक

निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय गुरुपर्व मनाता है?
A. हिंदू
B. ईसाई
C. सिख
D. पारसी

भारतीय खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा किस खेल से जुड़ी हैं?
A. लॉन टेनिस
B. क्रिकेट
C. बैडमिंटन
D. फुटबॉल

2023 में किस मुख्यमंत्री ने पुराने मराठा कुणबी को कुणबी प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा की थी?
A. पेमा खांडू
B. जगदीश मुखी
C. एकनाथ शिंदे
D. बिस्वभूषण हरिचंदन

2023 में FIFA U-17 विश्व कप की मेजबानी किस देश ने की थी?
A. स्पेन
B. पुर्तगाल
C. जापान
D. इंडोनेशिया

रुक्मिणी देवी को ________ के सबसे प्रतिष्ठित कलाकारों में से एक माना जाता है।
A. भरतनाट्यम
B. कथकली
C. मोहिनीअट्टम
D. भोरताल नृत्य

निम्नलिखित में से कौन एक कृषि वैज्ञानिक है जिसने भारत में हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है?
A. सी. सुब्रमण्यम
B. मोंकंबु संपासिवन स्वामीनाथन
C. विक्रम साराभाई
D. वर्गीज कुरियन

गैस का सीधे ठोस में परिवर्तित होना, बिना द्रव में बदले, क्या कहलाता है?
A. वाष्पीकरण
B. निक्षेपण
C. बाष्पीभवन
D. उर्ध्वपातन

एक फुटबॉल मैच दो टीमों द्वारा खेला जाता है, जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम __________ होते हैं।
A. ग्यारह खिलाड़ी
B. दस खिलाड़ी
C. पाँच खिलाड़ी
D. सात खिलाड़ी

2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में लिंगानुपात सबसे कम है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

एक निश्चित धनराशि पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों का साधारण ब्याज 960 रुपए है। समान अवधि के लिए समान ब्याज दर पर समान धनराशि पर चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक संयोजन) कितना है?
A. 985.4 रुपये
B. 988.8 रुपये
C. 1122.2 रुपये
D. 1025.1 रुपये

यदि एक समचतुर्भुज के विकर्ण 48 सेमी और 64 सेमी हैं, तो समचतुर्भुज का परिमाप क्या है?
A. 120 सेमी
B. 75 सेमी
C. 225 सेमी
D. 160 सेमी

1 किलो गेहूं का मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह वृद्धि 25 रुपये की है। प्रति किलो गेहूं की नया मूल्य क्या है?
A. 45 रुपये 
B. 60 रुपये 
C. 75 रुपये 
D. 55 रुपये 

यदि एक कार 50 किमी/घंटा की गति से 150 किमी की यात्रा करती है, तो उसे यात्रा पूरी करने में कितना समय लगेगा?
A. 3 घंटे
B. 3.5 घंटे
C. 4.5 घंटे
D. 4 घंटे

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 28 Shift3 part2

एक घड़ी 6000 रुपये में खरीदी गई और 5500 रुपये में बेची गई। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 8.08 प्रतिशत
B. 11.11 प्रतिशत
C. 8.33 प्रतिशत
D. 7.28 प्रतिशत

P, Q और R का औसत 40 है। यदि P और Q का औसत 35 है तथा Q और R का औसत 45 है, तो Q का मान क्या है?
A. 32
B. 40
C. 28
D. 48

एक कक्षा में 30 छात्रों की औसत आयु 20 वर्ष है। यदि प्रत्येक छात्र की आयु में 5 वर्ष की वृद्धि की जाए, तो औसत आयु में कितनी वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 8
B. 7
C. 5
D. 3

यदि M ∶ N ∶ P = 3 ∶ 7 ∶ 5 और P ∶ Q = 1 ∶ 2 है, तो M ∶ Q का मान क्या है?
A. 2 ∶ 1
B. 2 ∶ 3
C. 1 ∶ 3
D. 3 ∶ 10

W और X मिलकर एक काम 40 दिन में पूरा कर सकते हैं। X और Y मिलकर उसी काम को 60 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि W, X और Y सभी मिलकर काम करें, तो वही काम 30 दिन में पूरा हो जाता है। W और Y मिलकर उसी काम को पूरा करने में कितने दिन लेंगे?
A. 45 दिन
B. 40 दिन
C. 50 दिन
D. 36 दिन

यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 4500 रुपये है और विक्रय मूल्य 3900 रुपये है। छूट क्या है?
A. 500
B. 600
C. 700
D. 850

किसी वस्तु पर 50 प्रतिशत छूट देने के बाद भी 50 प्रतिशत का लाभ होता है। जब कोई छूट नहीं दी जाती है तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 300 प्रतिशत
B. 100 प्रतिशत
C. 150 प्रतिशत
D. 200 प्रतिशत

यदि दो संख्याओं के बीच का अंतर उनके योग का 30 प्रतिशत है, तो बड़ी संख्या और छोटी संख्या का अनुपात क्या है?
A. 14 ∶ 3
B. 125
C. 137
D. 157

\(0.4 1 \) को भिन्न में बदलें।
A. \(5/9\)
B. \(3/7\)
C. \(37/90\)
D. \(4/9\)

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 9 से विभाज्य नहीं है?
A. 3789
B. 7857
C. 1845
D. 3658

अमर, सचिन से 10 प्रतिशत अधिक कुशल है। यदि सचिन अकेले किसी काम को 44 दिनों में पूरा कर सकता है, तो अमर कितने दिनों में काम पूरा कर सकता है?
A. 40 दिन
B. 52 दिन
C. 47 दिन
D. 45 दिन

दो संख्याओं का गुणनफल 1408 है, और उनका लघुत्तम समापवर्तक (LCM) 352 है। महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 2
C. 3
D. 7

यदि X ∶ Y = 11 ∶ 5 है, तो (X – Y) ∶ (X + Y) का मान क्या है?
A. 6 ∶ 15
B. 3 ∶ 8
C. 5 ∶ 16
D. 8 ∶ 3

258, 301 और 387 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 29
B. 27
C. 22
D. 43

किसी निश्चित राशि पर 3 वर्षों के लिए प्राप्त साधारण ब्याज 1782 रुपये है। उसी ब्याज दर पर उसी राशि पर 10 वर्षों के लिए साधारण ब्याज क्या होगा?
A. 6940 रुपये 
B. 6800 रुपये 
C. 5940 रुपये 
D. 6840 रुपये 

अनुराग ने एक रेफ्रिजरेटर 30% की हानि पर ₹28000 में बेचा। यदि वह 25% का लाभ कमाना चाहता था, तो उसे रेफ्रिजरेटर किस कीमत पर बेचना चाहिए था?
A. ₹52,700
B. ₹52,000
C. ₹50,000
D. ₹51,500

Leave a Comment

error: