SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 20 Shift2

निम्नांकित आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.  
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से अक्षरों का कौन-सा समूह बाएं से दाएं क्रमवार रखने पर दी गई शृंखला को पूर्ण करेगा?

ghijkg_ijkg_ijk_hijkghij_

A. hhgk
B. kgih
C. ijkg
D. hghg

A, B का पिता है। B, C का भाई है। C, D का पति है। D, E की बहन है। E, F की माता है। F, G की पत्नी है।

परिवार में कितने पुरुष हैं?

A. 4
B. 3
C. 2
D. 1

पाँच सहकर्मी ज़ो, एरॉन, बेन, क्लो और डैनियल एक वृत्ताकार मेज पर केंद्र की ओर उन्मुख बैठे हैं। ज़ो, एरॉन के निकटतम बाएं बैठी है। क्लो, ज़ो के आसन्न बैठी है। डैनियल ,एरॉन के निकटतम दाएं बैठा है। ज़ो के निकटतम बाएं कौन बैठा है?
A. डैनियल
B. बेन
C. क्लो
D. एरॉन

आठ व्यक्ति रीना, कविता, रमन, उमेश, रोहित, विकास, मोनिका और प्रिया एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक भुजा पर दो व्यक्ति बैठे हैं। सभी व्यक्ति मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रीना, रोहित के निकटतम दाएं बैठी है और वे दोनों एक ही भुजा पर बैठे हैं। मोनिका उस व्यक्ति के सम्मुख है जो कविता के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। मोनिका, रीना के दाएं से चौथे स्थान पर बैठी है। विकास और उमेश के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं (केवल एक ओर से गणना करने पर) और उमेश, रोहित के आसन्न है। मोनिका और रमन के बीच केवल एक व्यक्ति (केवल एक ओर से गणना करने पर) बैठा है। रमन के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. रोहित 
B. रीना
C. मोनिका
D. प्रिया

यदि 40 A 10 B 8 C 15 = 65 और 15 A 30 B 9 C 20 = 70 है, तो

7 A 9 B 3 C 8 = ?

A. 31
B. 20
C. 35
D. 29

एक शृंखला दी गई है, जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो शृंखला को पूर्ण करेगा।

NRT, MQS, LPR, KOQ, ?

A. KLR
B. MNP
C. JNP
D. JKL

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TDG’ को ‘1680’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘BHI’ को ‘432’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘KCE’ का कूट क्या है?
A. 495
B. 465
C. 425
D. 520

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिसमें वे शब्दकोश में आते हैं।

1. Let

2. Lethargy

3. Letter

4. Lethal

5. Lest

A. 51243
B. 15234
C. 15324
D. 51423

दी गई विकल्प आकृतियों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जिसमें प्रश्न आकृति लुप्त/सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

चींटी : बांबी :: बत्तख : तालाब :: घोड़ा : ?

A. मांद
B. कुत्ता-घर
C. मधुछत्र
D. अस्तबल

दिए गए पासे को मोड़ने पर अक्षर ‘n’ के विपरीत कौन-सा अक्षर होगा?

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 6 Shift3 part2

A. j
B. r
C. h
D. p

नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन और उनके आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

I. कुछ H, R हैं।

II. कोई P, H नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कुछ P, H हैं।

II.कुछ R, P नहीं हैं।

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TOWARD’ को ‘962147’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘WANTED’ को ‘213957’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस कूट भाषा में ‘WARRANT’ के लिए कूट क्या है?
A. 2144139
B. 2133129
C. 2144129
D. 2145129

कौन-से दो चिह्नों और दो संख्याओं को परस्पर बदलने से समीकरण सही हो जाएगा?

8 ÷ 4 × 6 + 3 – 9 = 1

A. + और ×, 4 और 6
B. × और +, 4 और 9
C. × और ÷, 8 और 9
D. + और -, 6 और 9

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

2673, 891, 297, 99, ?, 11

A. 10
B. 23
C. 33
D. 43

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार चौथा अक्षर समूह, तीसरे अक्षर समूह से संबंधित है और दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर समूह से संबंधित है।

TEA : ZBDFSU :: SIN : MOHJRT :: RIO : ? 

A. NPHJQS
B. SQJHPN
C. SUDFZB
D. BDSHFK

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

0, 1, 5, 14, 30, ?

A. 55
B. 57
C. 66
D. 69

दी गई विकल्प आकृतियों में से उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न आकृति लुप्त/सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

प्रत्येक वर्ष अगस्त के दूसरे शनिवार को अलप्पुझा के पास आयोजित नेहरू ट्रॉफी प्रतियोगिता _________ श्रेणी की सबसे प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय है।
A. बैडमिंटन
B. बास्केटबाल
C. नौका दौड़
D. घुड़दौड़

संगीत नाटक अकादमी भारत की संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय अकादमी है। इसे 1952 में (तत्कालीन) __________, भारत सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा बनाया गया था, जिसके पहले अध्यक्ष डॉ पी.वी. राजमन्नार थे।
A. परिवहन मंत्रालय
B. कला मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. नृत्य मंत्रालय

ध्वनि की प्रबलता किस इकाई में मापी जाती है?
A. डेसिबल (dB)
B. वाट/वर्ग मीटर (w/m2 )
C. हर्ट्ज़ (Hz)
D. ध्वनि की तीव्रता

प्रसिद्ध पुस्तक अर्थशास्त्र हमें बताता है कि मौर्य काल के दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र कम्बलों के लिए तथा _________ सोने और कीमती पत्थरों के लिए महत्वपूर्ण था।
A. दक्षिण भारत
B. पश्चिम भारत
C. उत्तर भारत
D. पूर्वी भारत

भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में बोनालु त्यौहार मनाया जाता है?
A. पश्चिम बंगाल
B. तमिलनाडु
C. असम
D. तेलंगाना

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय रिजर्व बैंक का कार्य है?

I. मुद्रा जारी करना

II. अंतिम ऋणदाता

A. केवल II
B. I और II दोनों
C. केवल I
D. न तो I और न ही II

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 24 Shift2

__________ ने जून 2023 में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए DAY-NULM के साथ साझेदारी की है।
A. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)
B. यूनेस्को (UNESCO)
C. UNDP
D. WHO

भारत सरकार द्वारा आयोजित सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 2011 में वंचना को मापने के मानदंडों में से कौन सा एक नहीं है?
A. ऐसे परिवार जिनमें 15-59 वर्ष की कोई वयस्क महिला न हो
B. दिव्यांग सदस्यों वाले परिवार
C. ऐसे परिवार जिनमें केवल एक कमरा हो और कोई ठोस दीवार या छत न हो
D. ऐसे परिवार जिनमें कोई सक्षम सदस्य न हो

सुप्रीम कोर्ट के किस पूर्व न्यायाधीश को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A. संजय किशन कौल
B. एस अब्दुल नजीर
C. संजीव खन्ना
D. भूषण रामकृष्ण गवई

स्वतंत्रता के बाद, भारत ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के _________ प्रभाव में 1951 में अपनी पहली FYP शुरू की।
A. समाजवादी
B. पूंजीवादी
C. सत्तावादी पूंजीवाद
D. अराजकतावाद

भारत में, अनुच्छेद 333 के प्रावधानों के अधीन, प्रत्येक राज्य की विधानसभा में __________ सदस्यों से अधिक नहीं होंगे।
A. चार सौ
B. छः सौ
C. पांच सौ
D. तीन सौ

अमृतसर की संधि किस वर्ष हस्ताक्षरित हुई थी?
A. 1810
B. 1809
C. 1808
D. 1811

उत्तर प्रदेश की इंडो-फ़ारसी नृत्य शैली का नाम बताइए?
A. कथक
B. गरबा
C. छऊ
D. कथकली

पन्नालाल घोष किस संगीत वाद्ययंत्र के लिए प्रसिद्ध हैं?
A. शहनाई
B. तबला
C. घटम
D. बांसुरी

भारत में दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. एडमिरल आर हरि कुमार
B. जनरल मनोज पांडे
C. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
D. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द क्रिकेट से संबंधित नहीं है?

I. ईगल

II. बास्केट

A. न तो I और न ही II
B. केवल I
C. केवल II
D. I और II दोनों

भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस कौन सा खेल खेलते हैं?
A. बैडमिंटन
B. टेबल टेनिस
C. क्रिकेट
D. लॉन टेनिस

सरकार को सलाह देने के लिए नीति आयोग नामक एक _________ टैंक की स्थापना की गई थी।
A. नैतिक विचारक
B. सामाजिक विचारक
C. धार्मिक विचारक 
D. नीति विचारक

संविधान सभा ने ________ को भारत के संविधान को अपनाया।
A. 24 जनवरी 1950
B. 26 नवम्बर 1949
C. 26 जनवरी 1950
D. 15 अगस्त 1947

जनगणना-2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में महिला साक्षरता दर सबसे अधिक है?
A. पश्चिम बंगाल
B. त्रिपुरा
C. केरल
D. मिजोरम

किसी मूलधन पर 5 वर्ष के लिए प्राप्त साधारण ब्याज, मूलधन का 2/5 है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
A. 12 प्रतिशत
B. 10 प्रतिशत
C. 8 प्रतिशत
D. 9 प्रतिशत

3 नोटबुक और 6 पेन का मूल्य 3000 रुपये है। उतनी ही धनराशि से एक नोटबुक और 12 पेन खरीदे जा सकते हैं। राजू 15 पेन खरीदना चाहता है, उसे कितनी धनराशि देनी होगी?
A. 3000 रुपये
B. 3500 रुपये
C. 2000 रुपये
D. 2400 रुपये

पाँच संख्याओं का औसत 32 है। यदि एक संख्या हटा दी जाए, तो औसत 28 हो जाता है। हटाई गई संख्या क्या है?
A. 48
B. 52
C. 47
D. 49

यदि 72 बाइंडर 22 दिनों में 720 किताबें बाइंड कर सकते हैं, तो 12 दिनों में 660 किताबें बाइंड करने के लिए कितने बाइंडरों की आवश्यकता होगी?
A. 121
B. 120
C. 123
D. 124

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 29 Shift4 part2

8400 रुपये को P, Q और R के बीच क्रमशः \(2/3: 3: 1/3\) के अनुपात में बांटा गया है। R का हिस्सा क्या है?
A. 700 रुपये 
B. 1400 रुपये 
C. 900 रुपये 
D. 18000 रुपये 

किसी संख्या के 20 प्रतिशत का 25 प्रतिशत 250 के बराबर है। उस संख्या का 35 प्रतिशत क्या है?
A. 1750
B. 1650
C. 1560
D. 1570

उन विद्यार्थियों की अधिकतम संख्या ज्ञात कीजिए, जिनके बीच 1003 चॉकलेट और 2703 कैंडी इस प्रकार वितरित की जा सकें कि प्रत्येक विद्यार्थी को समान संख्या में चॉकलेट और कैंडी मिलें।
A. 17
B. 29
C. 19
D. 33

एक मेज का विक्रय मूल्य 6875 रुपये है। यदि लाभ प्रतिशत 25 प्रतिशत है, तो मेज का क्रय मूल्य कितना है?
A. 5500 रुपये
B. 5000 रुपये
C. 6400 रुपये
D. 5200 रुपये

किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 60 प्रतिशत अधिक है। यदि 20 प्रतिशत की छूट दी जाए, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 33 प्रतिशत
B. 34 प्रतिशत
C. 28 प्रतिशत
D. 30 प्रतिशत

एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है, जिसकी आधार त्रिज्या 70 cm तथा ऊँचाई 14 cm है?
A. 5930 cm2
B. 6420 cm2
C. 6350 cm2
D. 6160 cm2

9000 रुपये को 80 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज (अर्धवार्षिक रूप से संयोजित) पर उधार दिया जाता है। 12 महीने का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
A. 9000 रुपये
B. 8760 रुपये
C. 8700 रुपये
D. 8640 रुपये

(0.1)2 + (0.01)2 का मान क्या है?
A. 0.0101
B. 0.111
C. 0.005
D. 1.101

यदि 6 पेनों का क्रय मूल्य 5 पेनों के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 20% हानि
B. 20% लाभ
C. 10% लाभ
D. 10% हानि

एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 50% अधिक मूल्य अंकित करता है तथा 20% की छूट देता है। छूट देने के बाद व्यापारी को कितने प्रतिशत का लाभ होता है?
A. 12%
B. 10%
C. 20%
D. 18%

दो संख्याओं का गुणनफल 720 है और उनका महत्तम समापवर्तक 4 है। इन संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है?
A. 180
B. 240
C. 480
D. 120

एक गोले की त्रिज्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। इसके आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
A. 225.5 प्रतिशत
B. 237.5 प्रतिशत
C. 235.5 प्रतिशत
D. 150 प्रतिशत

यदि X का 45 प्रतिशत, Y के 15 प्रतिशत के बराबर है, तो X : Y का मान क्या है?
A. 3 : 1
B. 1 : 4
C. 3 : 2
D. 1 : 3

32 से पहले की सभी अभाज्य संख्याओं का औसत कितना होगा?
A. 14.54
B. 15.60
C. 13.26
D. 17.82

स्वप्निल 16 दिनों में एक सोफा बना सकता है। रेवती के साथ मिलकर काम करते हुए वह 128/17 दिनों में कार्य पूरा कर सकता है। यदि रेवती अकेले काम करती है, तो उसे कार्य पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 128/9 दिन
B. 128/16 दिन
C. 128/17 दिन
D. 6 दिन

384 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी एक बिजली के खंभे को 12 सेकंड में पार करती है तथा विपरीत दिशा में चल रही समान लम्बाई की दूसरी रेलगाड़ी को भी 12 सेकंड में पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी की गति कितनी है?

A. 39 मीटर/सेकंड 
B. 45 मीटर/सेकंड 
C. 25 मीटर/सेकंड 
D. 32 मीटर/सेकंड 

Leave a Comment

error: