SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 6 Shift3

एक कागज के टुकड़े को मोड़ा जाता है और नीचे दी गई प्रश्न आकृतियों में दिखाए अनुसार उसमें छेद किया जाता है। दी गई विकल्प आकृतियों में से, इंगित कीजिए कि इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

15 – 26 + 13 × 22 ÷ 5 = 35

A. 22 और 26
B. 15 और 13
C. 15 और 22
D. 35 और 5

दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

14 × 5 + 36 – 27 ÷ 3 = 85

A. 36 और 85
B. 27 और 36
C. 14 और 36
D. 5 और 3

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

MR, TO, QV, XS, ?

A. UZ
B. UY
C. UR
D. UQ

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन I: कोई भी पाउडर, लिपस्टिक नहीं है।

कथन II: सभी लिपस्टिक, क्रीम हैं।

कथन III: कोई भी क्रीम, लोशन नहीं है।

निष्कर्ष I: कोई भी लिपस्टिक, लोशन नहीं है।

निष्कर्ष II: कोई भी पाउडर, क्रीम नहीं है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

7, 17, 37, 77, 157, ?

A. 485
B. 284
C. 382
D. 317

आठ लड़के A, B, C, D, E, F, G और H एक पंक्ति में दक्षिण के सम्मुख बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। A और H पंक्ति के अंतिम छोर पर हैं। E और F, B के निकटवर्ती पड़ोसी हैं। C, B के बाएँ चौथा है। F, A के निकटवर्ती बाएँ है। D, C का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। B के निकटवर्ती बाएँ कौन बैठा है?
A. F
B. G
C. D
D. E

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।

BKO ∶ ENR ∶∶ TYC ∶ ?

A. SUV
B. LXJ
C. IND
D. WBF

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 23 Shift3

दी गई विकल्प आकृतियों में से, उस आकृति का चयन कीजिए जिसमें प्रश्न आकृति छिपी हुई है/अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

पाँच मित्र P, B, C, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। B, C के निकटवर्ती बाएँ बैठा है। G और H, C के निकटवर्ती पड़ोसी नहीं हैं। H, P के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। C के निकटवर्ती दाएँ कौन बैठा है?
A. B
B. G
C. P
D. H

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह, बाएँ से दाएँ क्रम में रखने पर, दी गई शृंखला को पूरा करेगा?

hiijhi_jhi_jhi_jhiijhiijh_ij

A. hiih
B. hjji
C. hiij
D. iiii

किसी कूट भाषा में, ‘ADVISE’ को ‘YBTGQC’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘BUILDS’ के लिए कूट क्या है?
A. ZSGJBQ
B. ZSGKBQ
C. ZSGJCR
D. ZSGJCQ

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है और दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

बांग्लादेश ∶ टका ∶∶ अर्जेंटीना ∶ पेसो ∶∶ जापान ∶ ?

A. येन
B. दीनार
C. रियाल
D. यूरो

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

54, 55, ?, 90, 154, 279

A. 63
B. 70
C. 60
D. 58

A, B का पति है। B, C की बहन है। C, D का भाई है। D, E का पिता है। E, F की पत्नी है। D, F से कैसे संबंधित है?
A. पत्नी का पिता
B. पिता
C. माता
D. भाई

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जैसे वे शब्दकोश में आते हैं।

1. Consign

2. Consider

3. Consist

4. Consonant

5. Consolation

A. 1, 2, 4, 5, 3
B. 2, 1, 3, 4, 5
C. 1, 2, 4, 3, 5
D. 2, 1, 3, 5, 4

किसी कूट भाषा में, ‘FORCE’ को ‘83052’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘GAMES’ को ‘42761’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘FORUM’ को ‘08957’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘C’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 8
C. 2
D. 5

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार हिंदुओं की कुल जनसंख्या क्या है?
A. 81.63 करोड़
B. 96.63 करोड़
C. 91.63 करोड़
D. 86.63 करोड़

कुम्मी नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
A. तमिलनाडु
B. छत्तीसगढ़
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश

भारतीय खिलाड़ी पौलोमी घटक किस खेल से जुड़ी हैं?
A. क्रिकेट
B. टेबल टेनिस
C. बैडमिंटन
D. स्क्वैश

संतुलित बजट के बारे में निम्नलिखित पढ़ें।

A. सरकार द्वारा एकत्रित राजस्व के बराबर धनराशि खर्च की जा सकती है। इसे संतुलित बजट के रूप में जाना जाता है।

B. यदि उसे अधिक व्यय करने की आवश्यकता है, तो बजट को संतुलित रखने के लिए उसे करों के माध्यम से धनराशि जुटानी होगी।

सही कथन/कथनों की पहचान कीजिए।

A. केवल B
B. केवल A
C. न तो A और न ही B
D. A और B दोनों

भारत कितने राष्ट्रीय त्योहार मनाता है?
A. तीन
B. पाँच
C. एक
D. दो

भारतीय खिलाड़ी गौरव घई किस खेल से जुड़े हैं?
A. क्रिकेट
B. हॉकी
C. गोल्फ
D. फुटबॉल

भूटान, भारत का पड़ोसी देश है। भारत का कौन-सा राज्य भूटान के साथ सीमा साझा करता है?
A. पश्चिम बंगाल
B. जम्मू और कश्मीर
C. पंजाब
D. हरियाणा

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 5 Shift3

1950-51 में 11.8 प्रतिशत से बढ़कर 1990-91 में औद्योगिक क्षेत्र द्वारा योगदान किए गए सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात _________ प्रतिशत हो गया।
A. 26.6
B. 24.6
C. 22.6
D. 20.6

प्रतिष्ठित जर्मन शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
A. अमित शाह
B. सौरभ शुक्ला
C. लालजी मुखर्जी
D. सलमान रुश्दी

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राज्यपाल को क्षमादान आदि प्रदान करने और कुछ मामलों में दंडों को निलंबित, माफ या कम करने की शक्ति का उल्लेख है?
A. अनुच्छेद 161
B. अनुच्छेद 163
C. अनुच्छेद 164
D. अनुच्छेद 162

2023 में, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने एक छोटे ग्रह का नाम भारतीय उल्का खगोलविद् __________ के नाम पर रखा।
A. सोमनाथ भारद्वाज
B. जे.सी. भट्टाचार्य
C. अश्विन शेखर
D. विनोद जोहरी

जाकिर हुसैन किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
A. बाँसुरी
B. तबला
C. हार्मोनियम
D. वीणा

किस देश की सरकार ने मल्लिका साराभाई को पामे डी’ओर से सम्मानित किया?
A. भारत
B. अमेरिका
C. जापान
D. फ्रांस

एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) अधिनियम, __________ में संशोधन करता है।
A. 2015
B. 2013
C. 2019
D. 2017

20वीं सदी के मध्य में भारत में “लाइसेंस राज” किस प्रणाली को संदर्भित करता था?
A. ट्रेड यूनियन
B. औद्योगिक लाइसेंसिंग
C. आयात प्रतिबंध
D. निर्यात प्रोत्साहन

निश्चित आकार और स्पष्ट सीमाएँ पदार्थ की किस अवस्था की विशेषताएँ हैं?
A. अर्द्ध ठोस
B. द्रव
C. ठोस
D. गैस

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल घोड़ नदी, जो भीमा की सहायक नदी है, पर स्थित है?
A. बनावली
B. कोट दीजी
C. इनामगाँव
D. चन्हुदड़ो

केंद्र में अंतरिम सरकार का गठन किस वर्ष हुआ था?
A. 1946
B. 1926
C. 1936
D. 1916

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 12 _____________ का प्रावधान करता है।
A. मौलिक अधिकारों की परिभाषा
B. ‘राज्य’ की परिभाषा
C. राज्य के नीति निदेशक तत्वों की परिभाषा
D. मौलिक कर्तव्यों की परिभाषा

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल विजेंद्र सिंह द्वारा खेला जाता है?
A. फुटबॉल
B. मुक्केबाजी
C. क्रिकेट
D. बैडमिंटन

एक कूलर का क्रय मूल्य 4500 रुपये है। यदि लाभ प्रतिशत 18 प्रतिशत है, तो कूलर का विक्रय मूल्य कितना है?
A. 5310 रुपये
B. 5270 रुपये
C. 5530 रुपये
D. 5420 रुपये

किसी राशि पर प्राप्त साधारण ब्याज राशि का 64/81 है। वर्षों की संख्या, वार्षिक ब्याज दर के बराबर है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
A. 9.28 प्रतिशत
B. 6.24 प्रतिशत
C. 8.88 प्रतिशत
D. 7.42 प्रतिशत

16 वस्तुओं का क्रय मूल्य, 18 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। लेनदेन में हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 14.2%
B. 12%
C. 11.11%
D. 13.5%

किसी धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों का साधारण ब्याज 1120 रुपये है। उसी धनराशि पर उसी अवधि और उसी ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक संयोजन) कितना होगा?
A. 1489.8 रुपये
B. 1331.2 रुपये
C. 1215.3 रुपये
D. 1164.8 रुपये

यदि 23, 27, 26, 22, C और D का औसत 28 है, तो C और D का औसत कितना है?
A. 33
B. 35
C. 31
D. 32

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 22 Shift4 part2

सरल कीजिए: 10 + 2 × (7 – 4) ÷ 2
A. 12
B. 13
C. 6
D. 10

दो संख्याएँ 6 ∶ 17 के अनुपात में हैं। यदि दोनों संख्याओं का योग 92 है, तो दोनों संख्याओं के बीच का अंतर कितना है?
A. 77
B. 66
C. 55
D. 44

M के किस मान के लिए, 7547M, 9 से विभाज्य है?
A. 4
B. 2
C. 7
D. 8

एक गेंदबाज पहले 14 मैचों में प्रति मैच औसतन 12 विकेट लेता है। वह सभी 28 मैचों में प्रति मैच औसतन 12 विकेट लेता है, तो अंतिम 14 मैचों में गेंदबाज द्वारा प्रति मैच लिए गए औसत विकेट कितने हैं?
A. 10.7
B. 12
C. 10.5
D. 11

करण की दक्षता, विनोद की दक्षता की 240 प्रतिशत है। यदि करण एक कार्य को 34 दिनों में पूरा कर सकता है, तो वे दोनों मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 24 दिन
B. 27 दिन
C. 25 दिन
D. 30 दिन

यदि कोई संख्या U, दूसरी संख्या V से 90 प्रतिशत कम है और V, 5400 से 13 प्रतिशत अधिक है, तो U का मान क्या है?
A. 6102
B. 61.2
C. 610.2
D. 602.2

\(132/69 23/44 – 196/28 14/49\) का मान कितना है?
A. -1
B. 0
C. -2
D. 1

किसी वस्तु का अंकित मूल्य 1020 रुपये है और विक्रय मूल्य 703.8 रुपये है। छूट प्रतिशत कितनी है?
A. 27 प्रतिशत
B. 31 प्रतिशत
C. 69 प्रतिशत
D. 23 प्रतिशत

4/5, 3/10 और 7/15 का महत्तम समापवर्तक (HCF) कितना है?
A. 10/3
B. 1/30
C. 30
D. 1/3

25 कुर्सियों का मूल्य, 20 मेजों के मूल्य से 80 प्रतिशत अधिक है। यदि 22 मेजों का मूल्य 10648 रुपये है, तो 50 कुर्सियों का मूल्य कितना है?
A. 34488 रुपये
B. 34848 रुपये
C. 34888 रुपये
D. 38848 रुपये

एक दुकानदार अपने सामान पर 25% अधिक मूल्य अंकित करने के बाद उसे 5% लाभ पर बेचता है। दुकानदार द्वारा दी जाने वाली छूट प्रतिशत कितनी है?
A. 15.4%
B. 17.5%
C. 18%
D. 16%

एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई 5 cm, 4 cm और 7 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 7√2 cm2
B. 4√6 cm2
C. 6√3 cm2
D. 5√6 cm2

दो ट्रेनें, जिनमें से एक 380 मीटर लंबी है और दूसरी 160 मीटर लंबी है, समान्तर पटरियों पर विपरीत दिशाओं में क्रमशः 70 किमी/घंटा और 38 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
A. 22 सेकंड
B. 18 सेकंड
C. 14 सेकंड
D. 26 सेकंड

प्रीति अकेले किसी कार्य को 30 दिनों में पूरा कर सकती है और पायल अकेले उसी कार्य को 90 दिनों में पूरा कर सकती है। पायल ने पहले 18 दिन कार्य किया है और फिर कार्य छोड़ देती है। प्रीति अकेले शेष कार्य कितने दिनों में पूरा करेगी?
A. 24 दिन
B. 27 दिन
C. 29 दिन
D. 25 दिन

एक मफिन रेसिपी में, आटे और चीनी का अनुपात 3 ∶ 2 है, तथा चीनी और मक्खन का अनुपात 4 ∶ 3 है। रेसिपी में आटे और मक्खन का अनुपात कितना है?
A. 1 ∶ 2
B. 1 ∶ 3
C. 2 ∶ 1
D. 3 ∶ 1

Leave a Comment

error: