SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – March 7 Shift2 part2

यदि 8 R 10 S 7 T 12 = 75 है और 18 R 6 S 8 T 30 = 86 है, तो

24 R 15 S 9 T 35 = ?

A. 330
B. 318
C. 334
D. 300

सात लड़कियाँ P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा में बैठी हैं (जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों)। P, Q और R दोनों की तत्काल पड़ोसी है। S, R या T का तत्काल पड़ोसी नहीं है। V, T और U दोनों का तत्काल पड़ोसी है। V, S के दाईं ओर से दूसरा है। R के तत्काल दाईं ओर कौन बैठा है?
A. V
B. Q
C. T
D. P

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.  

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘REFUGE’ को ‘CGSFCR’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘SAFARI’ के लिए कूट क्या है?
A. GRYFYS
B. GRYGYS
C. GRYYFS
D. GRZFYS

दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण MN आकृति के दाएँ रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह, बायें से दायें क्रम में रखने पर, दी गई शृंखला को पूरा करेगा?

Ilmmnnool _ mmnnooll _ mnnoollmm _ no _ llmmnnoo

A. Imno
B. mnol
C. onml
D. Ilmm

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

NR, UQ, TX, AW, ?

A. ZD
B. ZT
C. ZM
D. ZQ

एक कागज को नीचे दिखाए गए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.  

निम्नलिखित में से किन दो चिह्नों और दो संख्याओं (अंक नहीं) को आपस में बदलने पर व्यंजक सही हो जाएगा?

3 ÷ 1 + 5 × 2 – 6 = -1 

A. + और ×, 3 और 6
B. × और + , 6 और 5
C. × और ÷, 5 और 2
D. + और -, 3 और 6

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए। 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।

ZIB : DMF : : COM : ?

A. STU
B. WXK
C. GSQ
D. ZOV

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर युग्म का चयन कीजिए।

JIR : FEN : : ?

A. VIK : TTL
B. BCL : XYH
C. UME : ESU
D. FIH : THI

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PERSONT’ को ‘2495870’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘RAISED’ को ‘963541’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘STAREN’ के लिए कूट क्या है?
A. 609746
B. 506947
C. 546976
D. 506347

यदि A + B का अर्थ है A, B की पत्नी है, A × B का अर्थ है A, B का पिता है, A ÷ B का अर्थ है A, B की माता है, A $ B का अर्थ है A, B का भाई है और A – B का अर्थ है A, B की बहन है।

यदि Z – T ÷ S × Y + H $ B है, तो S, H से कैसे संबंधित है?

A. पत्नी की माता 
B. पत्नी की बहन
C. पत्नी का पिता
D. पत्नी का भाई

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 22 Shift1

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

9, 18, 33, 42, 57, ?

A. 65
B. 66
C. 71
D. 72

परिवार के छह सदस्य मिया, नूह, ओलिविया, ईथन, ग्रेस और हेनरी एक वृत्ताकार मेज पर एक-दूसरे के सम्मुख बैठे हैं। ग्रेस, ईथन के बायें से दूसरी है। नूह, हेनरी के ठीक बायें है, और मिया, नूह के बायें से दूसरी है। ओलिविया और नूह का तत्काल पड़ोसी कौन है?
A. ईथन
B. मिया
C. हेनरी
D. ग्रेस

निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं, जिनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. कुछ पीले, हरे हैं।

II. सभी सफेद, हरे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ हरे, पीले हैं।

II. कुछ हरे, सफेद हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है। 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

एक कागज को नीचे प्रश्न आकृतियों में दिखाए अनुसार मोड़ा और छेद किया जाता है। दी गई विकल्प आकृतियों में से, इंगित कीजिए कि इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

8, 13, 21, 34, 55, ?

A. 74
B. 68
C. 72
D. 89

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जैसे वे शब्दकोश में आते हैं।

1. Box

2. Boy

3. Bow

4. Bowl

5. Bower

A. 5, 4, 2, 3, 1
B. 3, 5, 4, 2, 1
C. 3, 5, 4, 1, 2
D. 5, 4, 2, 1, 3

भारतीय संविधान के अनुच्छेद ____ के तहत राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से संदर्भित किए जा सकने वाले मामलों में उच्चतम न्यायालय का विशेष सलाहकार अधिकार क्षेत्र है।
A. 144
B. 142
C. 143
D. 141

उत्तर प्रदेश राज्य से कौन सा लोक नृत्य संबंधित है?
A. कुचिपुड़ी
B. लावणी
C. घूमर
D. काजरी

अक्टूबर 2023 तक, भारत की सबसे अमीर महिला, सावित्री जिंदल, अब देश की ___ सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं।
A. पाँचवीं
B. चौथी
C. सातवीं
D. दसवीं

यह त्योहार सम्बलपुर (पश्चिमी ओडिशा) का है, जहाँ नई फसल की उपज की पूजा की जाती है और लोग अपनी परिवार के साथ फसल के पहले चावल को खाकर इसे मनाते हैं:
A. बैसाखी
B. विषु
C. नुआखाई
D. बोहाग बिहू

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के अनुसार, एक नागरिक के कितने मौलिक कर्तव्य हैं?
A. 11
B. 15
C. 10
D. 5

रंगराजन समिति ने गरीबी रेखा का आकलन करने के लिए अपनी रिपोर्ट किस वर्ष प्रस्तुत की थी?
A. 2014
B. 2016
C. 2012
D. 2010

____ ऐसे संगठित संस्थान हैं जो जमाकर्ताओं से जमा स्वीकार करते हैं और उधारकर्ताओं को ऋण प्रदान करते हैं।
A. बैंक
B. विद्यालय
C. अस्पताल
D. होटल

निम्नलिखित में से कौन सा खेल एंथोनी अमलराज द्वारा खेला जाता है?
A. बैडमिंटन
B. स्क्वैश
C. गोल्फ
D. टेबल टेनिस

महालवाड़ी बंदोबस्त की व्यवस्था ____ द्वारा बनाई गई थी।
A. थॉमस मुनरो
B. अलेक्जेंडर रीड
C. रिचर्ड वेलेस्ली
D. होल्‍ट मैकेंजी

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 22 Shift3 part2

हर्षवर्धन द्वारा कितने संस्कृत नाटक लिखे गए थे?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. पाँच

प्रधानमंत्री ने नवंबर 2023 में PM PVTG मिशन आरम्भ किया है। इस संदर्भ में, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कितने PVTG हैं?
A. 75
B. 85
C. 70
D. 80

____ कलाकार, पंडित शिव कुमार शर्मा ने हिंदुस्तानी संगीत में इस वाद्य यंत्र की भूमिका में क्रांति ला दी है।
A. सितार
B. सरोद
C. बाँसुरी
D. संतूर

जून 2023 में चीन में हुए एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
A. अतनू दास
B. अवनीत कौर
C. भावनी देवी
D. भजन कुमार

साक्षरता दर किसी दिए गए आयु वर्ग की जनसंख्या के उस प्रतिशत से परिभाषित की जाती है जो ___ सकता है।
A. केवल पढ़ सकता है
B. बोल सकता है
C. पढ़ और लिख सकता है
D. केवल लिख सकता है

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

A) कैल्शियम आवर्त सारणी के S-ब्लॉक में उपस्थित है।

B) धातुएँ सभी ज्ञात तत्वों के 78% से अधिक होती हैं और आवर्त सारणी के बाईं ओर दिखाई देती हैं।

C) d- ब्लॉक तत्वों को आंतरिक-संक्रमण इलेक्ट्रॉन भी कहा जाता है।

A. A, B, C सत्य हैं
B. A और B दोनों सत्य हैं
C. केवल B और C सत्य हैं
D. A और C दोनों सत्य हैं

राष्ट्रीय रक्षा, सड़कें, सरकारी प्रशासन किस प्रकार की वस्तुओं के उदाहरण हैं?
A. सार्वजनिक वस्तुएँ
B. पूरक वस्तुएँ
C. निजी वस्तुएँ
D. अतिरिक्त वस्तुएँ

भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) 18 फरवरी 2022 को भारत के मंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के ___ अर्थव्यवस्था मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था।
A. गृह कार्य
B. वित्त
C. विदेश कार्य
D. वाणिज्य और उद्योग

निम्नलिखित में से कौन सा लोक नृत्य गोवा से संबंधित है?
A. लावा
B. देखनी
C. कोल्काली
D. लामा

____ बैडमिंटन से जुड़ा हुआ है।
A. मैरी कॉम
B. मिताली राज
C. साक्षी मलिक
D. साइना नेहवाल

आप किस खेल में “स्मैश” शॉट खेलेंगे?
A. क्रिकेट
B. शतरंज
C. बैडमिंटन
D. गोल्फ़

किसी वस्तु का अंकित मूल्य 10500 रुपये है और उसका विक्रय मूल्य 8820 रुपये है। छूट प्रतिशत कितनी है?
A. 22 प्रतिशत
B. 25 प्रतिशत
C. 16 प्रतिशत
D. 12 प्रतिशत

एक दीवार को पूरा करने में विजय को रमेश से 40 प्रतिशत अधिक समय लगता है। यदि वे दोनों मिलकर दीवार को 25 दिनों में पूरा करते हैं, तो विजय को अकेले इसे पूरा करने में कितना समय लगेगा?
A. 45 दिन
B. 60 दिन
C. (300)/(7)
D. 40 दिन

यदि 5P = 4Q है, तो (P + Q) / P का मान क्या है?
A. 11/4
B. 9/4
C. 7/5
D. 4/9

रामिता अकेले किसी कार्य को 100 दिन में कर सकती है, सुमन अकेले उसी कार्य को 120 दिन में कर सकती है और नीतू अकेले उसी कार्य को 150 दिन में कर सकती है। यदि वे मिलकर वह कार्य करते हैं और उन्हें 6000 रुपये दिए जाते हैं, तो सुमन का हिस्सा कितना है?
A. 6000 रुपये
B. 2400 रुपये
C. 2000 रुपये
D. 2700 रुपये

एक व्यापारी अपनी वस्तु का मूल्य, क्रय मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। यदि वह 5 प्रतिशत छूट देता है, तो लाभ या हानि प्रतिशत क्या है?
A. 4 प्रतिशत की हानि
B. 4.5 प्रतिशत लाभ
C. 10 प्रतिशत हानि
D. 5 प्रतिशत लाभ

See also  SSC GD 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 24 Shift4

रुपेश ने एक परीक्षा में 20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। यदि वह 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करता है, तो उसे उत्तीर्ण अंकों से 5 अंक अधिक मिलते हैं। परीक्षा के लिए उत्तीर्णांक क्या होना चाहिए?
A. 60
B. 50
C. 30
D. 40

जब 3629 को 10 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल कितना प्राप्त होता है?
A. 2
B. 6
C. 0
D. 4

ज्ञात कीजिए: 5 + 3 × 2 – 4
A. 5
B. 7
C. -1
D. 3

एक साइकिल का मूल्य प्रत्येक वर्ष 10% की दर से घटता है। यदि 3 वर्षों के अंत में इसका मूल्य 10,935 रुपये है, तो इसका क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 15000 रुपये
B. 10000 रुपये
C. 20000 रुपये
D. 5000 रुपये

यदि एक मोबाइल 25 प्रतिशत की हानि पर बेचा जाता है, तो मोबाइल के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का क्रमशः अनुपात कितना है?
A. 3 ∶ 4
B. 4 ∶ 3
C. 7 ∶ 5
D. 5 ∶ 4

एक फ़ुटबॉल टीम के दो खिलाड़ियों W और X का औसत वजन 42 किग्रा है। W, X और उनके कोच Y का औसत वजन 55 किग्रा है। कोच का वजन कितना है?
A. 81 किग्रा
B. 88 किग्रा
C. 85 किग्रा
D. 87 किग्रा

नीले और लाल रंग की कुल 36 टोपियाँ हैं। नीले रंग की टोपियों का औसत मूल्य 54 रुपये है और लाल रंग की टोपियों का औसत मूल्य 36 रुपये है। यदि सभी टोपियों का औसत मूल्य 46 रुपये है, तो लाल रंग की टोपियों की संख्या कितनी है?
A. 16
B. 20
C. 12
D. 24

दो ट्रेन एक ही दिशा में 60 किमी/घंटा और 95 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। धीमी ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति को पार करने में तेज ट्रेन को 36 सेकंड का समय लगता है। तेज ट्रेन की लंबाई कितनी होगी?
A. 420 मीटर
B. 350 मीटर
C. 270 मीटर
D. 310 मीटर

यदि p ∶ q ∶ r = 2 ∶ 3 ∶ 5 है, तो (p/2) ∶ (q/6) ∶ (r/5) का मान क्या है?
A. 4 ∶ 2 ∶ 5
B. 1 ∶ 1 ∶ 1
C. 2 ∶ 1 ∶ 2
D. 3 ∶ 1 ∶ 3

यदि L1 = 243 और L2 = 729 है, तो L1, L2 से कितने प्रतिशत कम है?
A. 66.66 प्रतिशत
B. 99.99 प्रतिशत
C. 48.75 प्रतिशत
D. 33.33 प्रतिशत

किसी धनराशि पर 10 वर्षों में प्राप्त साधारण ब्याज उस धनराशि का 2/5 है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?
A. 4 प्रतिशत
B. 9 प्रतिशत
C. 5 प्रतिशत
D. 6 प्रतिशत

वह सबसे बड़ी दो अंकों वाली संख्या कौन-सी है जिसमें 5 जोड़ने पर वह 4 और 5 दोनों से विभाज्य हो जाती है?
A. 85
B. 94
C. 75
D. 88

444 ÷ 3 + 1400 ÷ 7 – 51 का मान क्या है?
A. 287
B. 277
C. 297
D. 267

यदि एक अर्धगोले का व्यास 84 सेमी है, तो अर्धगोले का आयतन कितना है?
A. 155232 सेमी3
B. 162462 सेमी3
C. 149336 सेमी3
D. 141274 सेमी3

किसी वस्तु को 3300 रुपये में बेचने पर प्राप्त लाभ, उसी वस्तु को 2970 रुपये में बेचने पर हुई हानि का 10 गुना है। 30 प्रतिशत लाभ अर्जित करने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य कितना होगा?
A. 3900 रुपये
B. 4200 रुपये
C. 4000 रुपये
D. 3500 रुपये

Leave a Comment

error: