एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
TM, JQ, NG, DK, ?
A. HB
B. HX
C. HA
D. HM
आठ लड़कियाँ A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठी हैं (जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों)। A, D के बायें से दूसरा है। D, E के बायें से तीसरा है। C, G के दाईं ओर से तीसरा है। G, E का तत्काल पड़ोसी नहीं है। H, B के दाईं ओर से तीसरा है। B, G के दाईं ओर से दूसरा है। F के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. A
B. E
C. D
D. C
छह मित्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की तरफ मुख करके बैठे हैं। A, B के ठीक दाईं ओर बैठा है। F, C और D के ठीक बीच में बैठा है। D, E के ठीक बाईं ओर बैठा है। E के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. C
B. D
C. B
D. A
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षरों का चयन कीजिए।
JX : IU : : AB : ?
A. ON
B. ZY
C. OI
D. MF
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं, जिनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ M, Z हैं।
II. कोई भी Z, R नहीं है।
निष्कर्ष:
I. सभी M, R हैं।
II. सभी R, Z हैं।
III. कुछ M, R नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण MN आकृति के दाएँ रखा जाता है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, यदि ADDITION को 84 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, SUBTRACTION को 153 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो DIVISION को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 96
B. 122
C. 147
D. 109
A, B की माता है। B, C की बहन है। C, D की पत्नी है। D, E का पुत्र है। E, F की पत्नी है। F, G का भाई है। E का C से क्या संबंध है?
A. पिता
B. पति के पिता
C. माता
D. पति की माता
अक्षरों के निम्नलिखित समूहों में से कौन-सा, बायें से दायें क्रम में रखने पर, दी गई शृंखला को पूरा करेगा?
s _ ttuuvvssttuuvvsst _ u _ vvssttuuvvssttuu _ v
A. ssuu
B. sutv
C. uvst
D. stuv
एक निश्चित कूट भाषा में, यदि NATURE को ‘ERUTAN’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और CIRCLE को ‘ELCRIC’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो DANGER को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. RENAGD
B. REGNDA
C. RENGAD
D. REGNAD
दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जैसे वे शब्दकोश में आते हैं।
1. Dire
2. Dirt
3. Dirk
4. Direct
5. Dirge
A. 1, 4, 5, 3, 2
B. 3, 2, 5, 1, 4
C. 1, 4, 5, 2, 3
D. 3, 2, 5, 4,1
एक पासे की दो स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। संख्या ‘1’ वाले फलक के विपरीत फलक पर क्या आएगा?
A. 6
B. 5
C. 3
D. 4
यदि 75 A 30 B 50 C 10 = 40 है और 60 A 20 B 80 C 16 = 35 है, तो 60 A 15 B 45 C 5 = ?
A. 36
B. 40
C. 37
D. 35
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
1000, 968, 935, 901, 866, ?
A. 835
B. 830
C. 840
D. 832
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी से लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
50, 53, 62, 89, ?, 413
A. 184
B. 175
C. 180
D. 170
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखी जा सकने वाली आकृति का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
दी गयी दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही नहीं होगा?
4 और 6
A. 6 + 4 × 8 – 7 = 45
B. 4 – 6 + 8 = 10
C. 6 ÷ 2 + 4 × 3 = 24
D. 6 + 4 × 2 – 5 = 11
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर युग्म का चयन कीजिए।
SUS : NPN : : ?
A. AAG : JWD
B. VZA : ZXV
C. ZQY : ULT
D. OPQ : ZAA
एक कागज को नीचे दिखाए गए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) का कार्यकाल निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. 7 वर्ष
B. 4 वर्ष
C. 5 वर्ष
D. 6 वर्ष
माइक्रोफाइनेंस की अवधारणा का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित को वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है:
A. सरकारी एजेंसियों
B. निम्न आय वाले व्यक्ति और छोटे व्यवसाय
C. विदेशी निवेशक
D. बड़े निगम
_____ एक महान सितार वादक और भारत के सबसे सम्मानित शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हैं।
A. पंडित रवि शंकर
B. उस्ताद जाकिर हुसैन
C. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
D. पंडित भीमसेन जोशी
27 जुलाई, 2023 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की PM-KISAN की ____ किस्त 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को जारी की।
A. 14वीं
B. 18वीं
C. 16वीं
D. 12वीं
भारत में आमतौर पर किस आयु वर्ग को कार्यशील आबादी माना जाता है?
A. 20-64 वर्ष
B. 15-59 वर्ष
C. 18-64 वर्ष
D. 16-65 वर्ष
जुलाई में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक रिक्तियों को अनुबंधित नियुक्तियों के माध्यम से दूर करने के उद्देश्य से ज्ञान सहायक योजना शुरू की?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. असम
कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ था?
A. 1906
B. 1936
C. 1916
D. 1926
निम्नलिखित में से किसने लोक नृत्य ‘राई’ को लोकप्रिय बनाया?
A. अच्छन महाराज
B. राम सहय पांडेय
C. महाराज बिन्दाडीन
D. कलकप्रसाद
महासू नृत्य भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. पश्चिम बंगाल
जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. रहुल द्रविड़
B. रमेश पवार
C. वी.वी.एस. लक्ष्मण
D. अजीत अगरकर
निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्तित्व 1950 की सर्वोदय योजना से जुड़ा है?
A. जी.डी. बिड़ला
B. जयप्रकाश नारायण
C. जवाहरलाल नेहरू
D. पी.सी. महालनोबिस
गुप्त साम्राज्य को अक्सर “भारत का स्वर्ण युग” कहा जाता है। इस अवधि के दौरान ज्ञान के किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई?
A. नारीवाद
B. विज्ञान, कला, साहित्य
C. लैंगिक समानता
D. मातृतंत्र
भारतीय खिलाड़ी पी. आर. श्रीजेश किस खेल से जुड़े हैं?
A. क्रिकेट
B. बैडमिंटन
C. हॉकी
D. फुटबॉल
निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार मुख्य रूप से असम से जुड़ा है?
A. ओणम
B. तीज
C. बिहू
D. छठ
नीचे दिए गए निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही हैं?
कथन 1: राज्य के नीति निदेशक तत्व (DPSP) कानून द्वारा लागू नहीं किए जा सकते हैं।
कथन 2: राज्य के नीति निदेशक तत्व (DPSP) न्यायसंगत नहीं हैं।
A. कथन 1 सही है और कथन 2 सही नहीं है।
B. कथन 1 सही नहीं है और कथन 2 सही है।
C. कथन 1 और कथन 2 दोनों सही नहीं हैं।
D. कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
मई 2023 में, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को ______ न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।
A. घरेलू कोर्ट
B. सुप्रीम कोर्ट
C. उपभोक्ता न्यायालय
D. उच्च न्यायालय
संतोष ट्रॉफी का नाम भारतीय फुटबॉल में एक महान व्यक्ति सर _____ के नाम पर रखा गया है।
A. मन्मथ नाथ रॉय चौधरी
B. संतोष नाथ राय चौधरी
C. मानेक नाथ रॉय चौधरी
D. देवेन्द्रु रॉय चौधरी
भारत में, APEDA का पूर्ण रूप क्या है?
A. कृषि और संसाधित खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण
B. कृषि और शुद्ध खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण
C. कृषि और संसाधित खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण
D. कृषि और संसाधित खाद्य उत्पाद आयात विकास प्राधिकरण
भारत सरकार का लक्ष्य ____ कार्यक्रम के माध्यम से 2022 तक शहरी निवासियों को किफायती आवास प्रदान करना है, जिसे पहली बार 25 जून 2015 को पेश किया गया था।
A. मेरी पॉलिसी मेरे हाथ
B. राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
C. जल जीवन योजना
D. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
किस खेल का संबंध “एलन बॉर्डर मेडल” से है?
A. पोलो
B. क्रिकेट
C. फुटबॉल
D. हॉकी
एक टेबल के मूल्य में पहले 30 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 80 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। टेबल के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि क्या है?
A. 24 प्रतिशत
B. 25 प्रतिशत
C. 50 प्रतिशत
D. 26 प्रतिशत
एक वस्तु का विक्रय मूल्य 1184 रुपये है और उस पर 26 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वस्तु का अंकित मूल्य कितना है?
A. 1800 रुपये
B. 1500 रुपये
C. 1200 रुपये
D. 1600 रुपये
30 अवलोकनों का औसत 58 है। पहले 14 अवलोकनों का औसत 59 है। अंतिम 17 अवलोकनों का औसत 55 है। 14वें अवलोकन का मान क्या है?
A. 21
B. 29
C. 25
D. 22
चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या क्या होगी जिसे 15, 20, 25 और 30 से पूर्णतः विभाजित किया जा सके?
A. 9900
B. 9300
C. 9700
D. 9930
अमन और रमन मिलकर एक कार्य 7.5 दिन में कर सकते हैं। रमन और गगन मिलकर उसी कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं। गगन और अमन मिलकर उसी कार्य को 20 दिन में कर सकते हैं। गगन अकेले उसी कार्य को कितने दिन में कर सकता है?
A. 120 दिन
B. 240 दिन
C. 190 दिन
D. 150 दिन
यदि a ∶ b = 12 ∶ 5, b ∶ c = 15 ∶ 16, तथा c : d= 4 ∶ 7 है, तो a ∶ c ज्ञात कीजिए।
A. 4 ∶ 7
B. 9 ∶ 4
C. 7 ∶ 3
D. 4 ∶ 9
(0.3)2 + (0.1)3 का मान क्या है?
A. 0.072
B. 0.087
C. 0.091
D. 0.082
समान ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) पर एक धनराशि 1 वर्ष में 2700 रुपये और 2 वर्ष में 3645 रुपये हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
A. 35 प्रतिशत
B. 48 प्रतिशत
C. 40 प्रतिशत
D. 45 प्रतिशत
A, B को 30 प्रतिशत लाभ पर एक साइकिल बेचता है और B, C को 10 प्रतिशत लाभ पर बेचता है। यदि C साइकिल के लिए 1287 रुपये का भुगतान करता है, तो A के लिए साइकिल का क्रय मूल्य क्या था?
A. 850 रुपये
B. 950 रुपये
C. 800 रुपये
D. 900 रुपये
यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 9 वर्ष 5 महीने में दोगुनी हो जाती है, तो वार्षिक ब्याज दर क्या होगी?
A. 10.62 प्रतिशत
B. 9.84 प्रतिशत
C. 9.88 प्रतिशत
D. 11.78 प्रतिशत
100 – 9 का (4 × 3 + 17 – 25) का मान क्या है?
A. 64
B. 76
C. 54
D. 36
तीन संख्याओं का अनुपात 3 ∶ 5 ∶ 7 है और उनके वर्गों का योग 1328 है। तीनों संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या का मान क्या है?
A. 12
B. 28
C. 20
D. 16
यदि दो घनों के आयतन का अनुपात 125 : 216 है, तो दोनों घनों की भुजाओं का अनुपात क्या है?
A. 9 ∶ 11
B. 4 ∶ 7
C. 7 ∶ 9
D. 5 ∶ 6
साक्षी एक कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकती है। तान्या, साक्षी से 25% अधिक दक्ष है। तान्या द्वारा समान कार्य पूरा करने में लिए गए दिनों की संख्या कितनी है?
A. 16 दिन
B. 18 दिन
C. 13 दिन
D. 11 दिन
एक व्यक्ति पहले 3 घंटे 4 किमी/घंटा की गति से चलता है और फिर अगले 2 घंटे 6 किमी/घंटा की गति से चलता है। तय की गई कुल दूरी कितनी है?
A. 20 किमी
B. 24 किमी
C. 18 किमी
D. 22 किमी
A, B से 20 प्रतिशत अधिक है। B, A से कितना प्रतिशत कम है (अनुमानित)?
A. 18.5 प्रतिशत
B. 15 प्रतिशत
C. 12.5 प्रतिशत
D. 16.6 प्रतिशत
एक कुर्सी का विक्रय मूल्य 5709 रुपये है। यदि हानि प्रतिशत 34 प्रतिशत है, तो कुर्सी का क्रय मूल्य कितना है?
A. 8500 रुपये
B. 8230 रुपये
C. 8650 रुपये
D. 9560 रुपये
27 लड़कों के एक समूह की औसत आयु 27 वर्ष है। 20 वर्ष की आयु वाला एक लड़का समूह छोड़ देता है। एक नया लड़का समूह में शामिल होता है और औसत आयु 1 वर्ष बढ़ जाती है। नए लड़के की आयु कितनी है?
A. 45 वर्ष
B. 42 वर्ष
C. 47 वर्ष
D. 46 वर्ष
24 + (23 × 32 ÷ 4) – 5 × 8 का मान क्या है?
A. 168
B. 132
C. 176
D. 114
रमन द्वारा एक पेन पर 25 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती है। यदि पेन का अंकित मूल्य 880 रुपये है, तो छूट का मूल्य कितना है?
A. 376 रुपये
B. 362 रुपये
C. 352 रुपये
D. 380 रुपये