SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 10 Shift1

यदि संख्या 5163748 में प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनने वाली नई संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक का योग क्या होगा?
A. 14
B. 16
C. 11
D. 9

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
9 25 53 157 317 ?
A. 953
B. 951
C. 949
D. 947

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से RMDH, PKBF से संबंधित है। उसी प्रकार, SUGV, QSET से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MXKD निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. KZIF
B. KVIB
C. OVMB
D. OZMF

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
सभी कौवे, पत्थर हैं।
सभी पत्थर, पौधे हैं।
सभी पौधे, फूल हैं।

निष्कर्ष:
(I) सभी कौवे, फूल हैं।
(II) कुछ फूल, पत्थर हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।

एक विशेष कूट भाषा में, ‘STAIR’ को ‘#*&@$’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TEARS’ को ‘*&^@#’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘I’ का कूट क्या है?
A. @
B. #
C. ^
D. $

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. MTW
B. KOI
C. OSM
D. LPJ

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

E, F, G, H, K, L और N एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
G, K के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। N, H के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। केवल K, L और N के बीच में बैठा है। F, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
E के दाईं ओर से गिनने पर E और N के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. एक
B. तीन
C. चार
D. दो

एक विशेष कूट भाषा में, ‘SKIP’ को ‘5269’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SILK’ को ‘2576’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘L’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 2
B. 7
C. 5
D. 9

नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा और काटा जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘F + G × H ÷ I – J’ है, तो F का J से क्या संबंध है?
A. पत्नी का पिता
B. पुत्री 
C. माता का पति
D. माता की माता 

यदि शब्द GRISTLE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. शून्य
B. एक
C. तीन
D. दो

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 24 Shift4 part2

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाला वेन आरेख चुनें।
उभयचर, कौआ, मेंढक
A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति (X) किस विकल्प में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

आठ लोग दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 लोग इस प्रकार हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है।
पंक्ति 1 में, P, E, S और T बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं।
पंक्ति 2 में, M, O, L और D बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं।
इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है।
O उस व्यक्ति के सम्मुख है जो P के ठीक दायें बैठा है। O और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। L और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D उस व्यक्ति के सम्मुख है जो T के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, S के दायें कहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दोनों पंक्तियों के अंतिम छोर पर बैठे लोगों को दर्शाता है?
A. S और O
B. P और L
C. T और O
D. E और D

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
TEJ UDK VCL WBM ?
A. XAN
B. XAO
C. YAN
D. YAO

रिक्त स्थानों में सही विकल्प चुनिए जिससे शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाए।
_URVQ_SWRW_XSXU_ TYV_
A. PUTWZ
B. OVSYX
C. OUSWX
D. PVTYZ

नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा और छेद किया गया है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ACEG को 16 और BOQT को 54 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में UWIF को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 75
B. 57
C. 60
D. 59

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

77 86 104 140 212 ?

A. 358
B. 356
C. 357
D. 355

खिलाफत आंदोलन किस समुदाय से संबंधित था?
A. हिंदू
B. मुस्लिम
C. सिख
D. ईसाई

सितंबर 2024 तक भारत के कैबिनेट सचिव कौन हैं?
A. अजीत कुमार सेठ
B. राजीव गाबा
C. प्रदीप कुमार सिन्हा
D. टी.वी. सोमनाथन

हरित क्रांति के बाद कृषि पद्धतियों में क्या परिवर्तन देखा गया?
A. केवल गेहूँ की एकल फसल पर ध्यान केंद्रित करना
B. उर्वरकों के उपयोग में कमी
C. कम उपज वाली फसलों से उच्च उपज वाली फसलों में बदलाव
D. नकदी फसलों से निर्वाह खेती में बदलाव

सरकार की विस्तारवादी राजकोषीय नीति से आमतौर पर किस परिणाम की अपेक्षा की जाती है?
A. सरकारी बचत में वृद्धि
B. आर्थिक विकास में प्रोत्साहन
C. ब्याज दरों में वृद्धि
D. सार्वजनिक व्यय और निवेश में कमी

ताम्रपाषाण काल की मालवा बस्तियों की अत्यधिक सघनता कहाँ पाई गई थी?
A. महानदी बेसिन
B. मध्य नर्मदा बेसिन
C. गंगा बेसिन
D. सिंधु बेसिन

कबड्डी में लोना के लिए कितने अंक दिए जाते हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. पाँच

भौतिकी में ग्रीक अक्षर ν (nu) क्या दर्शाता है?
A. कणों का वेग
B. तरंग की आवृत्ति
C. किसी पदार्थ का घनत्व
D. घर्षण गुणांक

किसने यह वकालत की थी कि भारत तभी सच्चे रूप से स्वतंत्र होगा जब उसके सबसे गरीब लोग मानवीय पीड़ा से मुक्त हो जाएँगे?
A. इंदिरा गांधी
B. महात्मा गांधी
C. सुभाष चंद्र बोस
D. जवाहरलाल नेहरू

कर्नाटक राज्य में नवरात्रि के दौरान मनाया जाने वाला गोम्बे हब्बा किसका त्योहार है?
A. गुड़िया
B. पर्वत
C. नदियाँ
D. पतंग

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 25 Shift2 part2

2024 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित महाबीर सिंह गुड्डू किस भारतीय राज्य के लोक नर्तक हैं?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. हरियाणा

NFHS 5 के अनुसार, वर्ष 2019-21 के दौरान भारत की कितनी जनसंख्या पेयजल से वंचित थी?
A. 2.06%
B. 7.32%
C. 5.27%
D. 3.27%

हिंदी फिल्म संगीत में ब्राज़ीलियाई बोसा नोवा ताल किसने सबसे पहले प्रस्तुत किया?
A. ओ.पी. नय्यर
B. आर.डी. बर्मन
C. ए.आर. रहमान
D. अनु मलिक

अक्टूबर 2024 तक, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) कौन हैं?
A. निर्मला सीतारमण
B. शिवराज सिंह चौहान
C. गिरीश चंद्र मुर्मू
D. मनोहर लाल

भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार के रूप में, संवैधानिक उपचारों का अधिकार निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में वर्णित है?
A. अनुच्छेद 33
B. अनुच्छेद 31
C. अनुच्छेद 34
D. अनुच्छेद 32

प्लेट विवर्तनिक सीमाओं के कितने प्रकार होते हैं?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. पाँच

घास → इम्पाला → हाइना के वन पारिस्थितिकी तंत्र में, यदि सभी हाइना को हटा दिया जाता है, तो अंततः क्या होगा?
A. इम्पाला की आबादी स्थिर रहेगी।
B. इम्पाला हमेशा के लिए खुशी से रहेंगे।
C. घास के मैदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
D. अधिक आबादी के कारण इम्पाला भुखमरी से मर जाएंगे।

टेनिस में, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, युगल मैच के लिए कोर्ट की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए?
A. 37 फीट
B. 38 फीट
C. 35 फीट
D. 36 फीट

दक्षिण भारत के निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्य रूपों में से किसका शाब्दिक अनुमोदन ‘बलराम भारतम’ और ‘हस्तलक्षण दीपिका’ से प्राप्त होता है?
A. मोहिनीअट्टम
B. कथकली
C. कुचिपुड़ी
D. सत्रिया

राज्य विधानसभा में धन विधेयक किसकी पूर्व अनुमति के बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता?
A. मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. अध्यक्ष
D. उप मुख्यमंत्री

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन गलत है/हैं?
i. ‘SGSY’ योजना 2009 में लागू की गई थी।
ii. ‘SGSY’ योजना का प्राथमिक उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और प्राप्त करना था।
iii. ‘SGSY’ योजना ने आंध्र प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया।
A. केवल ii
B. केवल iii
C. केवल ii और iii
D. केवल i

सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या जो 33, 72, 11 और 18 से विभाज्य है:
A. 881
B. 839
C. 792
D. 696

गोविंद HDFC में 3% प्रति वर्ष ब्याज दर पर कुछ धनराशि निवेश करता है। यदि 2 वर्षों के बाद गोविंद को वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में ₹203 मिलते हैं, तो संबंधित साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 195
B. 200
C. 215
D. 210

P वृत्ताकार पथ का एक चक्कर 1 मिनट और 30 सेकंड में पूरा कर सकता है जबकि Q एक चक्कर 45 सेकंड में पूरा कर सकता है। यदि वे एक ही बिंदु से चलना शुरू करते हैं और विपरीत दिशाओं में चलते हैं, तो वे _____ सेकंड के बाद मिलते हैं।
A. 40
B. 30
C. 35
D. 25

छह व्यक्ति भोजन करने के लिए एक होटल में जाते हैं। उनमें से पाँच ने अपने भोजन पर ₹30 खर्च किए हैं। छठे व्यक्ति ने सभी छह व्यक्तियों के औसत व्यय से ₹50 अधिक खर्च किए हैं। सभी व्यक्तियों द्वारा खर्च की गई कुल राशि कितनी थी?
A. ₹264
B. ₹300
C. ₹240
D. ₹270

4000 और 5000 के बीच वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जिसे 12, 16 और 24 से विभाजित करने पर शेषफल 4 प्राप्त होता है?
A. 4969
B. 6499
C. 4699
D. 4996

समूह A में 81 सदस्य, समूह B में 29 सदस्य और समूह C में 70 सदस्य हैं। इन समूहों के सभी सदस्य एक रेस्तरां में जाते हैं। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर व्यय की गई औसत राशि क्रमशः ₹467, ₹117 और ₹378 है। प्रति सदस्य व्यय की गई कुल औसत राशि (₹ में) है:
A. 380
B. 377
C. 375
D. 376

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 9 Shift2

यदि 12 सेमी ऊँचाई वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 96 π सेमी2 है, तो इसकी त्रिज्या क्या है?
A. 8 सेमी
B. 6 सेमी
C. 3 सेमी
D. 4 सेमी

एक वस्तु को ₹1,500 में बेचकर एक व्यक्ति को ₹150 का लाभ होता है। 24% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर बेचना चाहिए?
A. 1,674
B. 1,560
C. 1,493
D. 1,870

मनोज शहर A से शहर B तक यात्रा करता है। यदि मनोज अपनी कार को अपनी सामान्य गति के \(3/5\) से चलाता है, तो वह शहर B में 10 मिनट देरी से पहुँचता है। यदि मनोज अपनी सामान्य गति से गाड़ी चलाता है, तो उसे शहर A से शहर B तक यात्रा करने में कितना समय (मिनटों में) लगता है?

A. 24
B. 11
C. 15
D. 17

5, 35 और x का चतुर्थानुपाती 84 है, x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 294
B. 14
C. 12
D. 588

A और B किसी कार्य को क्रमशः 25 दिन और 30 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे 6 दिन तक साथ मिलकर कार्य करते हैं, उसके बाद B के स्थान पर P आ जाता है और अगले 8 दिनों में कार्य पूरा हो जाता है। P अकेले उसी कार्य को पूरा करने में कितना समय लेगा?
A. \(33 1/3 { days}\)
B. \(25 3/4 { days}\)
C. \(15 1/2 { days}\)
D. \(30 2/5 { days}\)

राज के पास ₹1612 हैं। वह इसे अपने बेटों वरुण और आशीष में बाँट देता है और उन्हें इसे 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहता है। यह देखा गया कि वरुण और आशीष को क्रमशः 18 और 19 वर्ष बाद समान राशि मिलती है। राज ने वरुण को कितनी राशि (₹ में) दी थी?
A. 687
B. 775
C. 837
D. 875

मूल्यांकन करें: (-9) – (-60) ÷ (-12) + (-3) × 7
A. -37
B. -38
C. -35
D. -34

36, 45, 465 और 310 का LCM है:
A. 5560
B. 5580
C. 5497
D. 5658

पेट्रोल का मूल्य (प्रति लीटर) 50% बढ़ जाता है। इसकी खपत कितने प्रतिशत कम कर दी जानी चाहिए ताकि इस पर होने वाला खर्च केवल 23% बढ़े?
A. 81%
B. 18%
C. 21%
D. 82%

S के गणित और अंग्रेजी में अंक समानुपातिक हैं। पिछले वर्ष जब उसे गणित में 60 अंक मिले थे, तो उसने अंग्रेजी में 75 अंक प्राप्त किए थे। यदि इस वर्ष अंग्रेजी में उसके अंक 60 हैं, तो उसके गणित के अंक _____ हैं।
A. 60
B. 48
C. 40
D. 75

यदि x का 4% = 24 है, तो x का मान है:
A. 700
B. 1300
C. 600
D. 1200

एक दुकानदार एक त्यौहारी ऑफर देता है: कोई भी तीन शर्ट खरीदने पर दो मुफ़्त पाएँ। इस ऑफर के समतुल्य प्रतिशत छूट ज्ञात कीजिए।
A. 30%
B. 60%
C. 20%
D. 40%

विजय ₹5400 की राशि निवेश करता है और मोहन ₹9400 की राशि प्रति वर्ष साधारण ब्याज की समान दर पर निवेश करता है। यदि 4 वर्ष के अंत में मोहन को विजय से ₹360 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 4.25
B. 1.5
C. 3.25
D. 2.25

एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे वजन का उपयोग करता है जिसका वजन वास्तव में उस पर लिखे वजन से 24% कम है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(32 12/19\%\)
B. \(31 11/19\% \)
C. \(33 22/19\%\)
D. \(30 11/19\%\)

Leave a Comment

error: