निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
18 ÷ 15 + 5 × 3 – 4 = ?
A. 13
B. 5
C. 1
D. 9
P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। P, R के ठीक दायें और Q के ठीक बायें बैठा है। S, U के ठीक दायें और T के ठीक बायें बैठा है। T, R के ठीक बायें बैठा है। Q और U का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. T
B. P
C. V
D. S
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से JGKH, LIMJ से संबंधित है। उसी प्रकार, VSWT, XUYV से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, WTXU निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. YUYW
B. YVZW
C. YVYW
D. YWYA
एक विशेष कूट भाषा में, ‘REST’ को ‘3149’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SEAT’ को ‘4398’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘R’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 4
B. 9
C. 1
D. 3
नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़कर छेद किया जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
सात व्यक्ति, G, H, I, J, K, L और M, एक पंक्ति में उत्तर दिशा के सम्मुख बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। H और G के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठते हैं। L, G के ठीक बाएँ बैठता है। L और I के बीच केवल एक व्यक्ति बैठता है। J, K के बाएँ किसी स्थान पर, लेकिन M के दाएँ किसी स्थान पर बैठता है। J के बाएँ कितने व्यक्ति बैठते हैं?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. चार
यदि शब्द MODULES के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. शून्य
दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने वाले अक्षरों के संयोजन का चयन करें, जो तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगा।
_ZVRU_TPSV_NQTP_ ORN_
A. WXRLJ
B. WVRKJ
C. YXQLI
D. YVQKI
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी दराज, रैक हैं।
कुछ रैक, कैबिनेट हैं।
सभी कैबिनेट, शेल्फ हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी शेल्फ, रैक हैं।
(II) कुछ शेल्फ, दराज हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
80 100 122 146 172 200 ?
A. 246
B. 230
C. 234
D. 250
नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़कर छेद किया जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
11 14 24 41 65 ?
A. 95
B. 97
C. 96
D. 98
P, R का भाई है। R, Q का पिता है। S, Q का पति है। T, S की पुत्री है। P, T से कैसे संबंधित है?
A. पिता का भाई
B. माता के पिता का पिता
C. माता के पिता का भाई
D. माता का भाई
दी गई आकृति (X) किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
DMW, GPZ, JSC, MVF, ?
A. MWJ
B. PYI
C. QAL
D. NZK
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. GID
B. DGB
C. HJE
D. PRM
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TZKI’ को ’55’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘QBYA’ को ’34’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘FWNP’ के लिए कूट क्या है?
A. 48
B. 52
C. 41
D. 55
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से LNPR, TVXZ से संबंधित है। उसी प्रकार, FHJL, NPRT से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ZBDF निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. HJLP
B. HJSD
C. HJTY
D. HJLN
विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें। कर्मचारी, पुरुष, इंजीनियर
A.
B.
C.
D.
निलिखित में से किसने एक्शन फिल्म RRR के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए वैश्विक पहचान प्राप्त की?
A. ए. आर. रहमान
B. के. जे. येसुदास
C. एस. पी. बालासुब्रमण्यम
D. एम. एम. केरावनी
उझावर थिरुनाल किस राज्य में मनाया जाने वाला किसानों का त्योहार है?
A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
जुलाई 2024 में राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रधान सलाहकार के रूप में प्रो.(डाॅ.) सौम्या स्वामीनाथन को किस केंद्रीय मंत्रालय ने नियुक्त किया?
A. केंद्रीय आवास कल्याण मंत्रालय
B. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
C. केंद्रीय गृह मंत्रालय
D. केंद्रीय बाल देखभाल मंत्रालय
तीरंदाजी में, एक तीर से भीतरी स्वर्ण वलय को लगने पर सबसे अधिक अंक क्या होता है?
A. 10
B. 8
C. 9
D. 5
अल्टीमेट खो-खो लीग सीजन 2 का फाइनल मैच कहाँ खेला गया था?
A. भुवनेश्वर
B. संबलपुर
C. राउरकेला
D. कटक
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत में धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा करता है?
A. अनुच्छेद 27
B. अनुच्छेद 28
C. अनुच्छेद 26
D. अनुच्छेद 25
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या का घनत्व क्या था?
A. 382 व्यक्ति/किमी²
B. 460 व्यक्ति/किमी²
C. 405 व्यक्ति/किमी²
D. 368 व्यक्ति/किमी²
पाँचवीं और छठी पंचवर्षीय योजनाओं के बीच शुरू की गई रोलिंग योजना के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
A. रोजगार सृजन और क्षेत्रीय संतुलन
B. आर्थिक संकट प्रबंधन और नीति समायोजन पर ध्यान केंद्रित करना
C. सामाजिक न्याय और आर्थिक स्थिरता के साथ विकास
D. कृषि विस्तार और औद्योगिक विकास
अशोक के शिलालेखों की कुल संख्या कितनी है?
A. 25
B. 36
C. 33
D. 34
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया था?
A. 2006
B. 2008
C. 2007
D. 2009
भारतीय संघीय ढाँचे में, किस सूची में वे विषय शामिल हैं जिन पर केंद्र और राज्य दोनों विधान बना सकते हैं?
A. समवर्ती सूची
B. संघ सूची
C. अवशिष्ट सूची
D. राज्य सूची
भारत में 2022 में शुरू किए गए ‘संयुक्त पार्सल उत्पाद’ (JPP) के विकास में कौन-सा/से संगठन शामिल हैं?
A. भारतीय एयरलाइंस और भारत पोस्ट
B. विदेश मंत्रालय
C. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
D. भारतीय रेलवे और भारत पोस्ट
जुलाई और अगस्त में लगभग हर तीसरे या पाँचवे दिन भारी बारिश वाले तूफानों से किस राज्य के गंगा डेल्टा और तटीय मैदान प्रभावित होते हैं?
A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
2013 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में मणिपुर के किस नृत्य और गायन रूप को अंकित किया गया था?
A. संकिर्तन
B. रास लीला
C. माइबी
D. झांझ
सुभाष चंद्र बोस ने किस देश में आजाद हिंद फौज (भारतीय राष्ट्रीय सेना) का पुनर्गठन किया था?
A. जापान
B. जर्मनी
C. सिंगापुर
D. बर्मा
भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 द्वारा नियामक कार्य करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौन-सा सांविधिक प्राधिकरण स्थापित किया गया है?
A. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो
B. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS)
C. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)
D. विमान दुर्घटना जांच समिति
निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली में अभिनय के चार पहलू ‘अंगिका’, ‘आहार्य’, ‘वाचिक’, ‘सात्विक’ और ‘नृत्त’, ‘नृत्य’ और ‘नाट्य’ का पूर्ण रूप से संयोजन किया गया है?
A. कथकली
B. मणिपुरी
C. भरतनाट्यम
D. कथक
लोहे के मिश्र धातु से बनी दो समान गोलाकार ठोस गेंदें एक-दूसरे को स्पर्श कर रही हैं। यदि गेंद के पदार्थ का घनत्व (3 / 2π) × 10⁵ (kg/m³) और त्रिज्या 1 m है, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल क्या होगा? G = 6.67 × 10⁻¹¹ Nm²/kg²
A. 6.67 N
B. 0.0667 N
C. 0.667 N
D. 66.7 N
कोशिका द्रव्य का तरल भाग, जिसमें कोई भी कोशिकांग नहीं होता है, और जो प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं में उपस्थित होता है, वह है ____________।
A. न्यूक्लियोप्लाज्म
B. हायलोप्लाज्म
C. प्रोटोप्लाज्म
D. लाइसोसोम
1966 और 1969 के बीच ‘योजना अवकाश’ का प्राथमिक कारण क्या था?
A. राजनीतिक अस्थिरता
B. आर्थिक उदारीकरण
C. स्फीति में कमी
D. तीसरी पंचवर्षीय योजना की विफलता
केशव ₹5400 की राशि निवेश करता है और तुषार ₹10200 की राशि समान वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश करता है। यदि 3 वर्ष के अंत में तुषार को केशव से ₹360 अधिक ब्याज मिलता है, तो वार्षिक ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 3.5
B. 2.5
C. 1.5
D. 4.5
\([ (19 3) \{ 8 2 (18 – 14)/4 \} ] \) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 228
B. 214
C. 245
D. 226
(12 + 6√2) और (8 − 4√2) का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 3√2
B. 4√3
C. 3√3
D. 4√2
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 12, 20 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A, B और C एक-एक दिन कार्य करके कार्य पूरा करेंगे। C पहले दिन कार्य करता है, B दूसरे दिन कार्य करता है और A तीसरे दिन कार्य करता है और इसी तरह आगे भी कार्य किया जाता है। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 12
B. 30
C. 15
D. 24
\([ (12 4) \{ 15/5 + 16/1 (9 – 8) \} ] \) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 69
B. 44
C. 61
D. 57
33 अमरूद के पेड़, 55 केले के पेड़ और 88 माल्टा के पेड़ों को पंक्तियों में इस तरह लगाया जाना चाहिए कि प्रत्येक पंक्ति में केवल एक ही प्रकार के पेड़ों की समान संख्या हो। पंक्तियों की न्यूनतम संख्या क्या है जिसमें पेड़ लगाए जा सकते हैं?
A. 16
B. 20
C. 18
D. 12
दो संख्याओं का LCM और HCF क्रमशः 154 और 7 है। यदि उनमें से एक संख्या 77 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 14
B. 13
C. 16
D. 15
एक कार 25 मिनट में 30 किमी और 250 मीटर की दूरी तय करती है। किमी प्रति घंटे में कार की गति _____ है।
A. 67.2
B. 62.7
C. 76.2
D. 72.6
एक कैलकुलेटर का क्रय मूल्य ₹315 है। यदि लाभ प्रतिशत 20% है, तो लाभ का मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 60
B. 71
C. 63
D. 68
यदि x का 2% = 240 है, तो x का मान है:
A. 12000
B. 24100
C. 12100
D. 24000
अनुपातों 2 : 3, 5 : 7, 3 : 4, 5 : 9 की तुलना कीजिए। कौन-सा सबसे छोटा है?
A. 5 : 7
B. 3 : 4
C. 2 : 3
D. 5 : 9
₹600 के एक बिल पर 25% की एकल छूट तथा 10% और 15% की दो क्रमागत छूटों के बीच का अंतर है:
A. ₹1.5
B. ₹10
C. ₹11
D. ₹9
6√3 सेमी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का आयतन ज्ञात कीजिए।
A. 432√3π सेमी3
B. 462√3π सेमी3
C. 442√3π सेमी3
D. 452√3π सेमी3
यदि समान ब्याज दर पर 2 वर्षों में साधारण ब्याज ₹44 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹46 है, तो मूलधन (₹ में) क्या है?
A. 246
B. 237
C. 235
D. 242
प्रखर अपने घर से स्कूल 24 किमी/घंटा की गति से जाता है और 36 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। पूरी यात्रा की औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. 31.6 किमी/घंटा
B. 27.9 किमी/घंटा
C. 26.3 किमी/घंटा
D. 28.8 किमी/घंटा
एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे बाट का उपयोग करता है जिसका वजन वास्तव में उस पर लिखे वजन से 39% कम है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(62 57/61 \% \)
B. \(65 114/61 \%\)
C. \(64 58/61 \%\)
D. \(63 57/61 \%\)
एक कक्षा के 57 छात्रों की औसत आयु 13 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 14 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) है:
A. 71
B. 69
C. 72
D. 70
एक धारा की गति 4 किमी/घंटा है। एक नाव 3 घंटे में 20 किमी धारा के अनुकूल और 14 किमी धारा के प्रतिकूल जा सकती है। स्थिर जल में नाव की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 12
B. 6
C. 9
D. 5
सचिन के दो पोते चेतन और विपुल हैं। 13 वर्षीय चेतन को सचिन की संपत्ति से कुछ धनराशि मिलती है और 14 वर्षीय विपुल को शेष धनराशि मिलती है। लेकिन चेतन और विपुल को धनराशि तभी मिलेगी जब वे 23 वर्ष के हो जाएंगे। तब तक धनराशि बैंक में रहेगी और सालाना 8% चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। जब दोनों 23 वर्ष के हो जाएंगे, तो उन्हें बराबर राशि मिलेगी। यदि सचिन के पास कुल 23400 रुपये थे तो सचिन ने विपुल को शुरुआत में कितनी धनराशि दी थी (₹ में)?
A. 12500
B. 11250
C. 11000
D. 12150
एक जिले की जनसंख्या 360000 है, जिसमें से 225000 पुरुष हैं। 35% जनसंख्या साक्षर है। यदि 17% पुरुष साक्षर हैं, तो कितने प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
A. 65%
B. 68%
C. 63%
D. 67%