SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 11 Shift1

नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा और छेद किया जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में ‘XEKP’ को ‘6-25-19-14’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘UBHW’ को ‘9-28-22-7’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘QCJR’ का कूट क्या है?
A. 10-23-19-9
B. 12-25-19-11
C. 13-27-20-12
D. 14-28-22-10

सात व्यक्ति, E, F, G, H, K, L और M, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। E और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। F के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, M के ठीक बाईं ओर बैठा है। K, F का निकटतम पड़ोसी नहीं है। पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर कौन बैठा है?
A. K
B. G
C. M
D. E

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘÷’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा?

27 – 6 ÷ 4 + 24 × 3 = ?

A. 43
B. 46
C. 44
D. 45

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

901 888 902 887 903 886 904 ?

A. 886
B. 885
C. 905
D. 884

दी गई आकृति किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से NAVI, QCYK से संबंधित है। उसी प्रकार, ZIHQ, CKKS से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, IOQW निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. LOIU
B. LTYQ
C. LQYT
D. LQTY

एक विशेष कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है।’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P + Q ÷ R – S × T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?

A. माता 
B. पत्नी की माता 
C. बहन
D. पत्नी की बहन

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, स्वरों/व्यंजनों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. DBE
B. QNR
C. GDH
D. HEI

नीचे एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दी गई हैं। उस फलक पर कौन-सी संख्या है जो 12 वाले फलक के विपरीत है?

A. 8
B. 7
C. 11
D. 9

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

195 175 150 120 85 ?

A. 40
B. 45
C. 36
D. 30

शब्द HARMFUL के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में, बाईं ओर से तीसरे तथा दाईं ओर से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
A. 3
B. 7
C. 5
D. 4

एक विशेष कूट भाषा में, ‘we like trees’ को ‘bv mn fd’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘trees like water’ को ‘bv cx fd’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘we’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. bv
B. fd
C. mn
D. cx

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 11 Shift1 part2

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें।

पुरुष, पिता, महिलाएँ

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से EWHO, HZKR से संबंधित है। उसी प्रकार, OPQM, RSTP से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LTOG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. OWRJ
B. IWLJ
C. IQLD
D. OQRD

दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने वाले अक्षरों के संयोजन का चयन करें जो शृंखला को पूरा करेंगे।

E _ _ MXEGL _ _ _ GLM _ E _ _ MX

A. MGLXEXGL
B. GMLXEXGL
C. GLMXEXGL
D. GLMXEGXL

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

OAS, QCU, SEW, UGY, ?

A. VHZ
B. WHB
C. VJB
D. WIA

छह व्यक्ति, Q, R, S, T, U और Y, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में)। Y के बाईं ओर से गिने जाने पर Q और Y के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। Y, R के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। U, Y के ठीक दाईं ओर बैठा है। S, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। S के दाईं ओर से गिने जाने पर S और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. तीन
C. एक
D. चार

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कोई भी बादाम, खजूर नहीं है।

कोई भी खजूर, किशमिश नहीं है।

कोई भी खजूर, चेरी नहीं है।

निष्कर्ष:

(I): कोई भी बादाम, किशमिश नहीं है।

(II): कुछ चेरी, किशमिश हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन बहिष्कृत हितकारिणी सभा (वंचितों के कल्याण के लिए समाज) के संस्थापक थे?
A. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
C. रबीन्द्रनाथ टैगोर
D. आत्माराम पांडुरंग

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त का कार्यालय किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?
A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का राष्ट्रीय त्योहार नहीं है?
A. गांधी जयंती
B. स्वतंत्रता दिवस
C. गणतंत्र दिवस
D. राष्ट्रीय एकता दिवस

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने अगले _________ वर्षों के लिए इंडिया ओपन को सुपर 500 स्तर से सुपर 750 स्तर पर अपग्रेड किया है।
A. सात
B. पाँच
C. नौ
D. तीन

रुक्मिणी देवी अरुंडेल किस नृत्य शैली से सम्बंधित हैं?
A. कुचिपुड़ी
B. ओडिसी
C. भरतनाट्यम
D. कथकली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ऑरेंज कैप किसे प्रदान किया जाता है?
A. लीग के सबसे युवा खिलाड़ी
B. लीग के उभरते हुए खिलाड़ी
C. लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
D. लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (‘NBHM’) का उद्देश्य क्या था?
A. ‘काली क्रांति’ के लक्ष्य को प्राप्त करना
B. ‘मीठी क्रांति’ के लक्ष्य को प्राप्त करना
C. ‘लाल क्रांति’ के लक्ष्य को प्राप्त करना
D. ‘गुलाबी क्रांति’ के लक्ष्य को प्राप्त करना

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part20

RGNIYD (राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान) की प्रस्तावित स्थिति क्या थी?
A. अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन
B. डीम्ड राष्ट्रीय युवा विश्वविद्यालय
C. केंद्रीय विश्वविद्यालय
D. क्षेत्रीय युवा विकास केंद्र

5 अगस्त 2024 को, शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ किस व्यक्ति ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पूर्व बांग्लादेशी प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात की थी?
A. अजीत डोभाल
B. कटारगामा मेनन
C. मनोज गुप्ता
D. शिवशंकर मेनन

संसद में जम्मू और कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश करने वाला संबंधित केंद्रीय मंत्रालय कौन-सा है?
A. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
B. आयुष मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय

भारत में, राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान, विधान सभाओं का कार्यकाल एक बार में एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए कौन बढ़ा सकता है?
A. संसद
B. प्रधानमंत्री
C. राज्यपाल
D. मुख्यमंत्री

पैंजिया महाद्वीप के दक्षिणी आधे भाग का नाम क्या है जो लगभग 300 मिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में था?
A. रोडिनिया
B. पैनोटिया
C. नुना
D. गोंडवाना

मयिलाडुम्पराई, जिसे 2022 में भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे प्राचीन लौह युग स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया था, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में है?
A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. कर्नाटक

भारतीय संविधान के किस भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख है?
A. भाग III
B. भाग V
C. भाग II
D. भाग IV

भारत में हरित क्रांति के बाद कौन सी क्रांति आई, जिसका मुख्य उद्देश्य फलों और सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि करना था?
A. श्वेत क्रांति
B. नीली क्रांति
C. पीली क्रांति
D. स्वर्णिम क्रांति

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया वह रैपर हैं जिन्होंने ‘डीजे वाले बाबू’ गाने से शुरुआत की थी। उनका पेशेवर नाम क्या है?
A. यो यो हनी सिंह
B. ब्रोधा वी
C. रफ्तार
D. बादशाह

नमूना पंजीकरण प्रणाली 2020 के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर क्या है?
A. प्रति हजार जीवित जन्मों पर 31
B. प्रति हजार जीवित जन्मों पर 28
C. प्रति हजार जीवित जन्मों पर 19
D. प्रति हजार जीवित जन्मों पर 44

1911 में अर्नेस्ट रदरफोर्ड किस प्रयोग के लिए जाने जाते हैं?
A. स्वर्ण पन्नी प्रयोग
B. तेल बूंद प्रयोग
C. दोहरी-झिरी प्रयोग
D. प्लम पुडिंग प्रयोग

यदि एक मछली एक झींगा खाती है, तो ऊर्जा का स्थानांतरण किससे होता है?
A. उत्पादक से अपघटक
B. द्वितीयक उपभोक्ता से प्राथमिक उपभोक्ता
C. द्वितीयक उपभोक्ता से तृतीयक उपभोक्ता
D. प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता

किस भारतीय नर्तक ने पाँच दिवसीय नृत्य मैराथन पूरी करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2023 में पहचान हासिल की?

A. जयश्री गोगोई
B. समाइरा कोसर
C. श्रुष्टि सुधीर जाटप
D. संजुकता पाणिग्रही

पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) में 85% की वृद्धि होती है। इसकी खपत को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए ताकि उस पर व्यय केवल 11% ही बढ़े?
A. 40%
B. 46%
C. 60%
D. 53%

75, 45, 180 और 110 का LCM है:
A. 9900
B. 9946
C. 9856
D. 9817

जब 10% वार्षिक ब्याज की दर से तीन वर्षों के लिए चक्रवृद्धि और साधारण ब्याज के बीच अंतर ₹93 है, तो मूलधन ₹_________________________ है।
A. 3000
B. 2425
C. 3420
D. 4200

एक वस्तु को ₹4,824 में बेचकर, एक आदमी को 20% का लाभ होता है। यदि वह इसे ₹6,000 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) कितना होगा?
A. 40%
B. 53%
C. 49%
D. 32%

राम, रवि और रीना एक कार्य को क्रमशः 16, 20 और 24 दिनों में कर सकते हैं। वे एक साथ कार्य शुरू करते हैं, लेकिन रवि कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले कार्य छोड़ देता है। उन्होंने एक साथ कितने समय में कार्य पूरा किया है?
A. \(10 5/34\) दिन
B. \(12 5/48\) दिन
C. \(11 6/37\) दिन
D. \(8 4/37\) दिन

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 7 Shift1

7 सेमी त्रिज्या वाले एक गोलाकार बर्तन को पेंट करने की लागत ₹18,480 है। प्रति वर्ग सेमी पेंट करने की लागत क्या है? (π = 22/7 का प्रयोग करें)
A. ₹31
B. ₹33
C. ₹30
D. ₹32

दो संख्याओं का गुणनफल 1,48,176 है और उनका LCM 3,528 है। उनका HCF क्या है?
A. 32
B. 36
C. 42
D. 51

कंचन ने 153 कुर्सियाँ बेचीं और उसे 78 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ हुआ। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 114%
B. 99%
C. 104%
D. 109%

एक आदमी 56 किमी/घंटा की गति से हैदराबाद से चेन्नई जाता है और उसी मार्ग से 72 किमी/घंटा की गति से हैदराबाद वापस आता है। उसकी पूरी यात्रा की औसत गति (किमी/घंटा में) कितना है?
A. 60
B. 63
C. 61
D. 62

एक कक्षा के 22 छात्रों की औसत आयु 47 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल की जाती है, तो पूरे समूह की औसत आयु 48 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) है:
A. 70
B. 69
C. 71
D. 67

30, 13, 180 और 234 का LCM है:
A. 2379
B. 2340
C. 2409
D. 2291

गोपाल ₹ 5400 और अक्षय ₹ 10200 समान साधारण ब्याज दर से निवेश करते हैं। यदि 4 वर्षों के अंत में अक्षय को गोपाल से ₹ 720 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 5.75
B. 1.75
C. 3.75
D. 2.75

एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से किसी स्थान पर 60 किमी/घंटा की औसत गति से यात्रा करता है और 30 किमी/घंटा की औसत गति से वापस लौटता है। उसकी पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 50
C. 40
D. 45

दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में क्रमशः 110 किमी/घंटा और 140 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। एक रेलगाड़ी की लंबाई 140 मीटर है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में लगा समय 5 सेकंड है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (मीटर में), 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित, है:

A. 209.67
B. 207.22
C. 205.65
D. 208.21

एक आभूषण का मूल्य प्रति वर्ष 5% कम होता है। यदि आभूषण का वर्तमान मूल्य ₹12,500 है, तो 2 वर्ष बाद इसका मूल्य कितना होगा?
A. ₹11,315.50
B. ₹11,250
C. ₹11,281.25
D. ₹11,325

एक दुकानदार एक मेज पर क्रय मूल्य से 40% अधिक मूल्य अंकित करता है और 25% की छूट देता है। यदि उसे फिर भी ₹450 का लाभ होता है, तो मेज का क्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
A. 8,500
B. 9,000
C. 9,500
D. 8,000

43 : 91 के अनुपात के दोनों पदों में से कौन-सी संख्या घटाने पर अनुपात 3 : 7 हो जाएगा?
A. 4
B. 6
C. 7
D. 5

अशोक के पास ₹1612 हैं। उसने इसे अपने पुत्रों राज और वरुण में बाँट दिया और उन्हें 8% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहा। यह देखा गया कि राज और वरुण को क्रमशः 14 और 15 वर्षों के बाद समान राशि मिली। अशोक ने राज को कितने रुपये दिए?
A. 875
B. 837
C. 775
D. 687

दो संख्याओं का LCM और HCF क्रमशः 144 और 8 है। यदि उनमें से एक संख्या 16 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 70
B. 74
C. 72
D. 73

5√24, 3√10 और 3√15 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 4.5
B. 2.3
C. 3.4
D. 3.5

Leave a Comment

error: