अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
BFA CGA DHA EIA ?
A. JFA
B. FAJ
C. FGH
D. FJA
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
710 712 716 722 730 ?
A. 742
B. 744
C. 738
D. 740
एक विशेष कूट भाषा में, ‘CLAP’ को ‘6452’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘PALM’ को ‘5428’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘M’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 4
B. 6
C. 8
D. 5
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? ( नोट : विषम का चयन व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. LPJ
B. OIP
C. OSM
D. MQK
एक विशेष कूट भाषा में, ‘JIVE’ को ‘1597’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘FIVE’ को ‘5781’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘F’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 7
C. 5
D. 1
अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम के अनुसार, DEATH, GLITZ से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, GRAVE, JYIVW से संबंधित है। समानं तर्क के अनुसार, BENCH, दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
A. ELVCZ
B. FKVCA
C. ELVCA
D. FLVCZ
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगा।
_OSNR_QLPK_JNIM_ LGK_
A. TMOHF
B. VNQGE
C. TNOGF
D. VMQHE
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A < B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’,
‘A / B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’,
‘A : B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और
‘A ! B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’।
यदि ‘F ! L : A < S / H' है, तो F का H से क्या संबंध है?
A. भाई की पत्नी की बहन
B. भाई की पत्नी का पिता
C. भाई की पत्नी का पुत्र
D. भाई की पत्नी का भाई
दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
17 9 29 21 65 57 ?
A. 173
B. 169
C. 167
D. 175
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘x’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए? 7 + 45 − 15 x 5 ÷ 12 = ?
A. 16
B. 15
C. 14
D. 17
C, D, G, H, I, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
C के बायें से गिनने पर D और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, I के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। H, I के ठीक दायें बैठा है। H, D के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। L, K का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
G के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. C
B. H
C. D
D. L
एक कागज को मोड़कर काटा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है। जब इसे खोला जाएगा तो यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन कीजिए।
व्हेल, स्तनपायी, सरीसृप
A.
B.
C.
D.
एक कागज़ को मोड़कर नीचे दिखाए अनुसार काटा गया है। खोलने पर वह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति (X) किस विकल्प में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)?
A.
B.
C.
D.
सात व्यक्ति, L, M, N, O, W, X और Y, एक पंक्ति में उत्तर दिशा के सम्मुख बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। Y के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Y और W के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। X, Y के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। X और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, O के दाईं ओर किसी स्थान पर, लेकिन N के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। L के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. चार
शब्द GUILDER के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर समूह में बाईं ओर से चौथे अक्षर और दाईं ओर से पहले अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
A. 9
B. 10
C. 12
D. 11
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर YFOT एक निश्चित तरीके से CIRX से संबंधित है। इसी प्रकार, UBHW, YEKA से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, SAEX निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. WDHB
B. VCGA
C. VBIC
D. WCGC
दी गई कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ चार्जर बैटरी हैं।
कुछ चार्जर पॉवर हैं।
कुछ बैटरी ऊर्जा हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ चार्जर ऊर्जा हैं।
(II) कुछ बैटरी पावर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।
A.
B.
C.
D.
किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन में तेजी लाना, रोजगार और उत्पादकता में वृद्धि करना था, जिसमें ‘भोजन, कार्य और उत्पादकता’ पर ध्यान केंद्रित किया गया था?
A. तीसरी योजना
B. सातवीं योजना
C. चौथी योजना
D. छठी योजना
2023 के आँकड़ों के अनुसार, भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसका शिशु मृत्यु दर सबसे कम था?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. बांग्लादेश
D. पाकिस्तान
नवंबर 2024 में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके ________ योगदान को मान्यता देता है।
A. देश के आईटी क्षेत्र के विकास में
B. COVID-19 महामारी के दौरान
C. देश के कृषि क्षेत्र के विकास में
D. उनके पहले कार्यकाल के शासन के दौरान
जून 2024 में मोदी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए किसे नियुक्त किया गया था?
A. अजीत डोभाल
B. शिवशंकर मेनन
C. मनोज गुप्ता
D. कटारगामा मेनन
2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी की कौन सी जयंती मनाई गई थी?
A. 152
B. 154
C. 153
D. 151
एक मानक वर्षामापी एक मौसम संबंधी उपकरण है जिसमें किस आकार का एक संग्राहक होता है जो एक मापन नली से जुड़ा होता है जिसका उपयोग किसी निश्चित समय पर प्रति इकाई क्षेत्र में वर्षा मापने के लिए किया जाता है?
A. कीप के आकार का
B. J-आकार का
C. डिस्क के आकार का
D. प्रिज्म के आकार का
किस संशोधन अधिनियम ने देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया?
A. 102वाँ संशोधन अधिनियम
B. 100वाँ संशोधन अधिनियम
C. 101वाँ संशोधन अधिनियम
D. 103वाँ संशोधन अधिनियम
निम्नलिखित में से कौन सा स्तंभ-A का स्तंभ-B के साथ सही मिलान है?
|
स्तंभ-A (रोग का नाम) |
स्तंभ-B (प्रभावित अंग) |
||
|
i. |
क्षय रोग |
a. |
लार ग्रंथियाँ |
|
ii. |
हेपेटाइटिस |
b. |
प्रजनन तंत्र |
|
iii. |
गोनोरिया |
c. |
फेफड़े |
|
iv. |
मम्प्स |
d. |
यकृत |
A. i – c, ii – d, iii – b, iv – a
B. i – c, ii – a, iii – b, iv – d
C. i – d, ii – c, iii – b, iv – a
D. i – c, ii – d, iii – a, iv – b
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के 77वें दौर के सर्वेक्षण के अनुसार, भुगतान किए गए व्यय के दृष्टिकोण का उपयोग करके गणना की गई भारत में प्रति कृषि परिवार की औसत मासिक आय कितनी है?
A. ₹ 12,000
B. ₹ 8,000
C. ₹ 6,426
D. ₹ 10,218
देश के किसी भी उच्च न्यायालय द्वारा रिट जारी करने का अधिकार किस अनुच्छेद में दिया गया है?
A. अनुच्छेद 226
B. अनुच्छेद 246
C. अनुच्छेद 254
D. अनुच्छेद 233
BCCI के पहले अध्यक्ष कौन थे?
A. सिकंदर हयात खान
B. ए. एन. घोष
C. पी. एम. रुंगटा
D. आर. ई. ग्रांट गोवन
प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन किस संगीत घराने से संबंधित थे?
A. पंजाब घराना
B. दिल्ली घराना
C. बनारस घराना
D. इंदौर घराना
भारतीय जनगणना में किसी व्यक्ति को साक्षर मानने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
A. 10 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 5 वर्ष
D. 15 वर्ष
अशोक के शिलालेखों में मुख्य रूप से किस भाषा और लिपि का प्रयोग किया गया था?
A. संस्कृत और देवनागरी
B. पालि और खरोष्ठी
C. प्राकृत और ब्राह्मी
D. ग्रीक और लैटिन
भारत के किस राज्य से तैराक श्रीहरि नटराज संबंधित हैं?
A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. केरल
D. महाराष्ट्र
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने दलितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन का गठन किया था?
A. बहिष्कृत हितकारिणी सभा
B. डिप्रैस्ड क्लासेस मिशन
C. सोशल सर्विस लीग
D. हरिजन सेवक संघ
संगीत नाटक अकादमी की कार्यकारी मंडल की 2011 में हुई बैठक में नृत्य के क्षेत्र में कितने अकादमी पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया?
A. 6
B. 13
C. 11
D. 9
व्यापार के संदर्भ में ‘थोक विक्रेता’ कौन होता है?
A. एक व्यक्ति जो बड़ी मात्रा में खरीदता और बेचता है
B. एक व्यक्ति जो माल ढोता है
C. एक व्यक्ति जो माल का उत्पादन करता है
D. एक व्यक्ति जो कम मात्रा में खरीदता और बेचता है
‘लाडालडी’ किसका लोक नृत्य है, जिसमें दुल्हन और दूल्हे को कंधों पर उठाया जाता है और अन्य लोग जोड़े के चारों ओर नाचते हैं?
A. गारो
B. संथाल
C. चकमा
D. भील
रासायनिक सूत्र CH3C≡CH वाला कौन-सा एल्काइन रंगहीन द्रवीकृत गैस के रूप में दिखाई देता है जिसमें मीठी गंध होती है?
A. 1-प्रोपाइन
B. एथाइन
C. 1-हेक्साइन
D. 1-ब्यूटाइन
68 – 6 × [ 4 + 4 × {12 – 4 ( 6 – 5 ) × 3} ÷ 15] का मान ज्ञात कीजिए।
A. 44
B. 47
C. 50
D. 54
5 वर्षों की अवधि के लिए 9% प्रति वर्ष की दर से एक मूलधन (₹ में) पर साधारण ब्याज ₹ 531 है। मूलधन (₹ में) है:
A. 1179
B. 1186
C. 1180
D. 1171
एक शहर की जनसंख्या प्रतिवर्ष 8% बढ़ती है। यदि वर्तमान जनसंख्या 45,000 है, तो 2 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या क्या होगी?
A. 52,488
B. 52,316
C. 52,532
D. 52,200
400 आम 1240 रुपये प्रति सौ के भाव से खरीदे गए हैं और 940 रुपये के लाभ पर बेचे गए हैं। आमों का विक्रय मूल्य (रुपये में) प्रति दर्जन ज्ञात कीजिए।
A. 177
B. 192
C. 167
D. 187
एक लंब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई 10 सेमी और आधार की त्रिज्या 24 सेमी है। शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 640π
B. 620π
C. 580π
D. 624π
एक मेज का अंकित मूल्य ₹ 8,980 है। यदि दुकानदार 19% की छूट देता है, तो उसका विक्रय मूल्य (₹ में, निकटतम रुपये तक) क्या है?
A. ₹ 7,274
B. ₹ 7,427
C. ₹ 7,247
D. ₹ 7,472
जब 8, 16, 18, 20 और 25 किसी न्यूनतम संख्या x को विभाजित करते हैं, तो प्रत्येक स्थिति में शेषफल 3 है, लेकिन x, 7 से विभाज्य है। x का मान क्या है?
A. 7203
B. 7320
C. 7023
D. 7302
बाबन के दो पोते हैं राकेश और शिवम। 13 वर्षीय राकेश को बाबन की संपत्ति से कुछ धन मिलता है और 14 वर्षीय शिवम को शेष धन मिलता है। लेकिन राकेश और शिवम को धन केवल 22 वर्ष की आयु होने पर ही मिलेगा। तब तक धन बैंक में 10% की दर से वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर जमा है। जब दोनों 22 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें समान राशि प्राप्त होती है। यदि बाबन के पास कुल धन ₹23100 था, तो बाबन ने शुरू में शिवम को कितना धन दिया (₹ में)?
A. 12450
B. 11000
C. 12100
D. 10750
ज़ाकिर शहर A से शहर B की यात्रा करता है। यदि ज़ाकिर अपनी कार को अपनी सामान्य गति की \(2/3\) गति से चलाता है, तो वह शहर B, 45 मिनट देर से पहुँचता है। यदि वह अपनी सामान्य गति से गाड़ी चलाता है, तो वह समय (मिनटों में) ज्ञात कीजिए जो ज़ाकिर को शहर A से शहर B की यात्रा करने में लगता है।
A. 90
B. 83
C. 86
D. 85
मान ज्ञात कीजिए: 16 + 9 ÷ 3 – 2 × 3
A. 12
B. 13
C. 15
D. 16
₹ 8.30 प्रति किग्रा वाले चावल को ₹ 5.30 प्रति किग्रा वाले चावल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण का मूल्य ₹ 6.30 प्रति किग्रा हो जाए?
A. 2 ∶ 3
B. 1 ∶ 3
C. 2 ∶ 1
D. 1 ∶ 2
बाबन के दो पोते राकेश और शिवम हैं। 13 वर्षीय राकेश को बाबन की संपत्ति से कुछ धन मिलता है और 14 वर्षीय शिवम को शेष धन मिलता है। लेकिन राकेश और शिवम को धन केवल 22 वर्ष की आयु होने पर ही मिलेगा। तब तक धन बैंक में 5% की दर से वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर जमा है। जब दोनों 22 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें समान राशि प्राप्त होती है। यदि बाबन के पास कुल धन ₹24600 था, तो बाबन ने शुरू में शिवम को कितना धन (₹ में) दिया था?
A. 12600
B. 12950
C. 12000
D. 11750
एक स्कूटर सवार 42 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रहा है। 90 मिनट में वह कितनी दूरी (किमी में) तय करेगा?
A. 63
B. 55
C. 49
D. 60
माता और पुत्री की वर्तमान आयु का अनुपात 7 ∶ 2 है। 12 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 9 ∶ 4 हो जाएगा। माता की वर्तमान आयु क्या है?
A. 48 वर्ष
B. 52 वर्ष
C. 42 वर्ष
D. 38 वर्ष
20 और 25 का तृतीयानुपाती क्या है?
A. 32.25
B. 32.75
C. 31.75
D. 31.25
अमित, गोपाल और अक्षय का औसत वजन 45 किग्रा है। यदि अमित और गोपाल का औसत वजन 43 किग्रा हो तथा गोपाल और अक्षय का औसत वजन 47 किग्रा हो, तो गोपाल का वजन (किग्रा में) है:
A. 65
B. 45
C. 55
D. 60
तीन व्यक्ति एक साथ टहलने के लिए निकलते हैं। उनके कदम क्रमशः 90 सेमी, 95 सेमी और 75 सेमी मापते हैं। प्रत्येक को न्यूनतम कितनी दूरी (मीटर में) चलनी चाहिए ताकि वे पूर्ण कदमों में दूरी तय कर सकें?
A. 85.05
B. 87.06
C. 85.5
D. 87.6
P और Q क्रमशः 10 और 6 दिनों में एक कार्य को पूरा कर सकते हैं, जबकि R उसी कार्य को 15 दिनों में समाप्त कर सकता है। यदि P और Q पहले दिन कार्य करते हैं, R दूसरे दिन कार्य करता है और इसी क्रम में कार्य चलता रहता है जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता है। कार्य पहली बार पूरा होने में कितने दिन लगेंगे?
A. \(9 3/4\)
B. \(83/4\)
C. \(8 1/2\)
D. \(9 1/2\)
एक आदमी एक वस्तु ₹ 35,400 में बेचता है और इस प्रक्रिया में 18% का लाभ अर्जित करता है। यदि उसने इसे ₹ 33,000 में बेचा होता, तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत क्या होता?
A. 15% हानि
B. 10% लाभ
C. 10% हानि
D. 15% लाभ
सुधा का व्यय उसकी बचत से 175% अधिक है। यदि उसका व्यय 12% कम हो जाता है और बचत 40.5% बढ़ जाती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
A. 2%
B. 5%
C. 4%
D. 7%