SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 13 Shift2

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘x’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा? 57 ÷ 9 x 50 − 5 + 2 = ?
A. 68
B. 71
C. 70
D. 69

नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा गया है और उसमें छेद किया गया है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

शब्द FROCKED के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया गया है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से तीसरे अक्षर और दाईं ओर से दूसरे अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?

A. 9
B. 12
C. 8
D. 10

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से XUOF, BWQH से संबंधित है। उसी प्रकार, DWQI, HYSK से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VAPD निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. XCRG
B. YBQD
C. ZCRF
D. XDSE

एक विशेष कूट भाषा में ‘JRZQ’ को ’74’ के रूप में और ‘LOBT’ को ‘118’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘XGCF’ का कूट क्या है?
A. 128
B. 124
C. 132
D. 136

रिक्त स्थानों में उचित विकल्प भरकर शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करें।

_BDGI_GJLH_MOKM_RNP_

A. GDIOR
B. GEIPR
C. FDJOS
D. FEJPS

एक विशेष कूट भाषा में, ‘ALSO’ को ‘4381’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LOAN’ को ‘1436’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
दी गई भाषा में ‘N’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 6
B. 4
C. 8
D. 1

सात व्यक्ति L, M, N, O, P, Q और R उत्तर के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। M रेखा के एक छोर पर बैठा है। P, M के ठीक दाईं ओर बैठा है। N, P के ठीक दाईं ओर तथा L के ठीक बाईं ओर बैठा है। Q, O के ठीक दाईं ओर तथा R के ठीक बाईं ओर बैठा है। L, N के ठीक दाईं ओर बैठा है। M और N के बीच कौन बैठा है?
A. O
B. R
C. P
D. L

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘A ! B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ , ‘A < B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’ , ‘A : B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A / B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’। यदि ‘O / M : I ! T < S’ है, तो O का S से क्या संबंध है? A. पुत्र की पत्नी का पुत्र B. पुत्र की पत्नी की बहन C. पुत्र की पत्नी का पिता D. पुत्र की पत्नी की माता दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी पंप, मोटर हैं।
सभी पंप, मशीनें हैं।
सभी इंजन, मशीनें हैं।
निष्कर्ष:
(I): सभी इंजन, मोटर हैं।
(II): कुछ मशीनें, मोटर हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. OXG
B. AJS
C. VEM
D. KTC

आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 व्यक्ति इस तरह से हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है।
पंक्ति 1 में – G, I, F और T बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं।
पंक्ति 2 में – B, O, N और D बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है। B के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। N और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O के सम्मुख व्यक्ति, B के सम्मुख व्यक्ति के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। I, F के ठीक दाईं ओर बैठा है। G, I के ठीक दाईं ओर बैठा है और O के सम्मुख नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पंक्तियों के दोनों छोर पर बैठे दोनों व्यक्तियों को दर्शाता है?
A. G और D
B. T और N
C. T और O
D. I और B

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 11 Shift2

दी गई आकृति (X) किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

EFL IJP MNT QRX ?

A. VUB
B. UWB
C. VUP
D. UVB

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से SOMI, HDBX से संबंधित है। उसी प्रकार, NJHD, CYWS से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, YUSO निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. NJGD
B. NIGD
C. NJHD
D. NKGP

एक पासे के फलकों पर S, O, V, E, L और C अंकित हैं। दिए गए चित्रों में पासे की दो स्थितियाँ दिखाई गई हैं। V के विपरीत फलक कौन-सा है?

A. S
B. O
C. C
D. E

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
991 1000 1010 1021 1033 ?
A. 1046
B. 1043
C. 1045
D. 1044

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाला वेन आरेख चुनें। चील, पक्षी, घर
A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
712 711 713 710 714 709 715 ?
A. 717
B. 716
C. 707
D. 708

अंतिम शुंग शासक की मृत्यु के बाद कण्व वंश की स्थापना किसने की थी?
A. वासुदेव
B. पुष्यमित्र
C. मिनांडर
D. डेमेट्रियस

निम्नलिखित में से कौन सा अधिकारी एक वर्ष की अवधि के लिए, चक्रानुक्रम में संबंधित क्षेत्रीय परिषद का उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करता है?
A. राज्यपाल
B. राज्य के मुख्य सचिव
C. राज्य के DGP 
D. राज्य का मुख्यमंत्री

जब कोई वस्तु सीधी रेखा में नियत चाल से गतिमान होती है, तो उसका त्वरण:
A. निर्धारित नहीं किया जा सकता
B. धनात्मक होता है
C. ऋणात्मक होता है
D. शून्य होता है

महाराष्ट्र में सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने वाले प्रार्थना समाज के संस्थापक कौन थे?
A. गोपाल कृष्ण गोखले
B. आत्माराम पांडुरंग
C. केशव चंद्र सेन
D. दादाभाई नौरोजी

तितास साधु किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. बैडमिंटन
B. शतरंज
C. क्रिकेट
D. टेबल टेनिस

मार्च 2023 में, एशिया की सबसे लंबी साइकिल रेस, ‘रेस अक्रॉस इंडिया’, किस स्थान पर समाप्त हुई?
A. रामनाथपुरम
B. कोडाइकनाल
C. शिवगंगा
D. कन्याकुमारी

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift2 part21

किसी अर्थव्यवस्था में, पंचवर्षीय योजना के आधुनिकीकरण लक्ष्य ______से सम्बंधित होता है।
A. पुरानी ​प्रौद्योगिकी
B. पारंपरिक प्रौद्योगिकी
C. नई प्रौद्योगिकी
D. ग्रामीण प्रौद्योगिकी

भारत में वर्षा आधारित क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय जलसंभर विकास परियोजना (NWDPRA) की शुरुआत कब की गई थी?

A. 1990-91
B. 1970-71
C. 1980-81
D. 2000-01

वर्ल्डोमीटर द्वारा प्रकाशित 2024 के आँकड़ों के अनुसार, भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसमें शहरी आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. नेपाल
B. मालदीव
C. श्रीलंका
D. भूटान

निम्नलिखित में से किस वेद में नृत्य (नृति) और नर्तकी (नर्तु) का उल्लेख है?

A. ऋग्वेद
B. सामवेद
C. यजुर्वेद
D. अथर्ववेद

वर्ष 2018 में किस नृत्य शैली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इशिरा और मौलिक शाह को संयुक्त रूप से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था?

A. कथक
B. भरतनाट्यम
C. ओडिसी
D. कुचिपुड़ी

सितंबर 2024 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया था?
A. दलजीत सिंह चौधरी
B. अमृत मोहन प्रसाद
C. प्रेम नाथ कौल
D. सुजॉय लाल थाओसेन

2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने से पहले तमिलिसाई सुंदरराजन किस राज्य की राज्यपाल थीं?
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. तेलंगाना
D. त्रिपुरा

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे अधिक प्रतिशत गरीब लोग हैं?
A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. झारखंड
D. मेघालय

निम्नलिखित में से किस प्रकार की वस्तु का लाभ लेने से किसी व्यक्ति को दूर रखा जा सकता है?
A. निजी
B. सार्वजनिक
C. फ्री राइडर्स
D. मेरिट

यकृत में आयरन की अधिक मात्रा जमा होने से ___________ नामक स्थिति उत्पन्न होती है।

A. रक्ताल्पता
B. अस्थिमृदुता
C. क्वाशिओर्कर
D. हीमोसिडरोसिस

दक्षिणामूर्ति पिल्लई एक भारतीय संगीतज्ञ थे जो __________ बजाते थे।
A. बाँसुरी
B. तबला
C. सितार
D. मृदंगम

धरांग मेला दो दिवसीय उत्सव है जो __________ में मनाया जाता है और संत मेकरन दादा के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित करने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए मनाया जाता है।
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. राजस्थान

सागरों, झीलों और नदियों से जल वाष्प में परिवर्तित होकर वायुमंडल में ऊपर उठने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
A. वाष्पीकरण
B. वर्षण
C. संघनन
D. वाष्पोत्सर्जन

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद मानव तस्करी और जबरन श्रम पर रोक लगाता है?
A. अनुच्छेद 24
B. अनुच्छेद 15
C. अनुच्छेद 23
D. अनुच्छेद 25

यदि समान ब्याज दर पर, 2 वर्षों का साधारण ब्याज ₹42 है और चक्रवृद्धि ब्याज ₹63 है, तो मूलधन (₹ में) क्या है?
A. 16
B. 21
C. 25
D. 14

4, 12 और 20 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 60
B. 28
C. 30
D. 80

तुषार ने 150 कुर्सियाँ बेचीं और उसे 50 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ हुआ। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 45%
B. 60%
C. 55%
D. 50%

ऋषि के पास ₹1612 हैं। वह इसे अपने पुत्रों शान और पीयूष में विभाजित करता है और उन्हें 8% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहता है। यह देखा गया कि शान और पीयूष को क्रमशः 19 और 20 वर्षों के बाद समान राशि मिलती है। ऋषि ने शान को कितनी धनराशि दी थी?
A. 775
B. 837
C. 875
D. 687

चार व्यक्ति एक पार्क की परिधि के चारों ओर घूमते हैं। वे एक चक्कर क्रमशः 6 मिनट, 8 मिनट, 10 मिनट और 14 मिनट में पूरा करते हैं। चूँकि उन्होंने एक साथ शुरुआत की है, कितने घंटों बाद वे फिर से शुरुआती बिंदु पर मिलेंगे?
A. 14
B. 12
C. 15
D. 18

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 12 Shift3

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 1163 और 2214 को विभाजित करने पर क्रमशः 15 और 82 शेषफल छोड़ती है:
A. 173
B. 159
C. 164
D. 169

एक किराने वाले को ₹165 और ₹285 प्रति किग्रा मूल्य वाले दो प्रकार के चावल को किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि ₹195 प्रति किग्रा मूल्य का चावल का मिश्रण प्राप्त हो जाए?
A. 5 : 2
B. 7 : 4
C. 3 : 1
D. 9 : 5

एक धारा की गति 9 किमी/घंटा है। एक नाव 28 किमी धारा के अनुकूल और 20 किमी धारा के प्रतिकूल 8 घंटे में जा सकती है। स्थिर जल में नाव की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 6
B. 9
C. 12
D. 14

ईंधन का मूल्य तीन क्रमागत महीनों में 40%, 30% और 10% कम हो जाता है, लेकिन चौथे महीने में 40% बढ़ जाता है। वास्तविक मूल्य की तुलना में चौथे महीने में ईंधन के मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
A. 49.94% की वृद्धि
B. 43.81% की कमी
C. 45.65% की वृद्धि
D. 47.08% की कमी

80 पुरुष एक छोटा पैदल मार्ग 100 दिनों में बना सकते हैं। यदि कार्य 25 दिनों में पूरा करना है, तो कितने अतिरिक्त पुरुषों को नियोजित किया जाना चाहिए?
A. 210
B. 240
C. 250
D. 220

दो संख्याओं का LCM उनके HCF का 126 गुना है। यदि उनका HCF, 7 है और दो संख्याओं के बीच का अंतर, HCF का पाँच गुना है, तो दोनों संख्याओं का गुणनफल क्या है?
A. 7164
B. 1476
C. 6471
D. 6174

एक दुकानदार एक वस्तु को ₹500 में खरीदता है। 24% लाभ अर्जित करने के लिए उसे वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर बेचना चाहिए?
A. 380
B. 608
C. 632
D. 620

240 मीटर लंबी एक ट्रेन 88 किमी/घंटा की गति से चल रही है। यह एक व्यक्ति को, जो उसी दिशा में 16 किमी/घंटा की गति से दौड़ रहा है, कितने समय में पार करेगी?
A. 12 सेकंड
B. 23 सेकंड
C. 27 सेकंड
D. 9 सेकंड

A, B और C अलग-अलग एक कार्य को क्रमशः 5, 8 और 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे सभी एक साथ कार्य करते हैं और पूरे कार्य के लिए ₹22,774 अर्जित करते हैं, तो B और C के हिस्सों में अंतर ज्ञात कीजिए।
A. ₹2,010
B. ₹1,560
C. ₹1,840
D. ₹1,930

0.07 मीटर त्रिज्या वाले एक ठोस अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग करें)
A. 462 सेमी²
B. 452 सेमी²
C. 442 सेमी²
D. 472 सेमी²

20% छूट पर ₹1,820 में दो समान मूल्य वाली वस्तुएँ खरीदी गई हैं। प्रत्येक वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) क्या है?
A. ₹1,173.50
B. ₹1,731.50
C. ₹1,137.50
D. ₹1,371.50

एक आदमी का मासिक वेतन ₹42,000 से बढ़कर ₹57,000 हो जाता है। उसके मासिक वेतन में प्रतिशत वृद्धि (1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?
A. 57.5%
B. 37.5%
C. 55.7%
D. 35.7%

विजय ₹5400 और मोहन ₹9400 समान साधारण ब्याज दर से निवेश करते हैं। यदि 6 वर्षों के अंत में मोहन को विजय से ₹600 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 3.5
B. 4.5
C. 1.5
D. 2.5

अनवर, अमित और गोपाल का औसत वजन 46 किग्रा है। यदि अनवर और अमित का औसत वजन 39 किग्रा हो तथा अमित और गोपाल का औसत वजन 44 किग्रा हो, तो अमित का वजन (किग्रा में) है:
A. 28
B. 48
C. 43
D. 38

वह सबसे छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए जो 5, 10, 49 और 28 से विभाज्य है:
A. 1040
B. 900
C. 980
D. 1006

Leave a Comment

error: