SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 4 Shift1 part3

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

EHO HJP KLQ ? QPS

A. NMR
B. NNR
C. MNR
D. MMR

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

208 190 163 127 82 ?

A. 54
B. 45
C. 28
D. 12

एक विशेष कूट भाषा में, ‘JAMB’ को ‘5139’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘BALM’ को ‘9521’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 5
C. 1
D. 9

एक कूट कोड भाषा में,

‘X @ C’ का अर्थ है ‘X, C की पुत्री है’,

‘X $ C’ का अर्थ है ‘X, C का पति है’,

‘X = C’ का अर्थ है ‘X, C की माता है’ और

‘X * C’ का अर्थ है ‘X, C का पिता है।’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘N @ E $ J @ S’ है, तो J, N से कैसे संबंधित है?

A. बहन की पुत्री
B. बहन
C. माता 
D. पुत्री का पुत्र 

एक काग केज मोड़ने के क्रम और मोड़े हुए कागज को जिस तरह से काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। इस कागज को खोलने पर कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने वाले अक्षरों के संयोजन का चयन करें जो शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करेंगे।

_HKM O_NP RN_S UQT_XTW_

A. LKQVY
B. JKRVX
C. JMRUX
D. LMQUY

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. FHJ
B. SUV
C. HJL
D. NPR

यदि शब्द GRACEFUL के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. कोई नहीं
C. एक
D. तीन

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी गैबियन, दीवारें हैं।

सभी कंक्रीट, दीवारें हैं।

सभी पुल, दीवारें हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ पुल, गैबियन हैं।

(II) कुछ कंक्रीट, पुल हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

किसी तर्क के आधार पर, ‘CLONE’ को ‘BLUKU’ के रूप में और ‘BOUND’ को ‘AOAKT’ के रूप में लिखा जाता है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, ‘NICHE’ को किस प्रकार लिखा जा सकता है?

A. NIIET
B. MIIEU
C. MIIET
D. NIIEU

SBCF का RADG से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी प्रकार, NVMO का MUNP से संबंध है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए GUAX का संबंध निम्नलिखित में से किससे  है?
A. FTBY
B. FTBZ
C. FRCY
D. FTCY

सात व्यक्ति L, M, N, O, P, Q और R उत्तर के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। M, P के ठीक बाईं ओर बैठा है। O, Q के ठीक बाईं ओर बैठा है। R, P के ठीक दाईं ओर और L के ठीक बाईं ओर बैठा है। N, L के ठीक दाईं ओर और O के ठीक बाईं ओर बैठा है। N के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. R
B. Q
C. P
D. M

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 17 Shift3

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें।

महिला, हृदयरोग विशेषज्ञ, इंजीनियर

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

4 6 10 18 34 ?

A. 65
B. 66
C. 68
D. 67

एक पासे के फलकों पर E, R, A, L, O और T अंकित हैं। दिए गए चित्रों में पासे की दो स्थितियाँ दिखाई गई हैं। E के विपरीत फलक कौन-सा अक्षर है?

A. L
B. R
C. O
D. A

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BSGN’ को ‘5-22-10-17’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TAUE’ को ’23-4-24-8′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘PJDQ’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 17-13-6-20
B. 15-11-5-19
C. 16-12-8-18
D. 19-13-7-20

आठ लोग दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 लोग हैं, इस प्रकार कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है।

पंक्ति 1 में, D, E, O और S बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं।

पंक्ति 2 में, F, A, R और M बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं।

इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है।

केवल D, E के बाईं ओर बैठा है। केवल R, A के बाईं ओर बैठा है। A और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D और O के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक-दूसरे के सम्मुख दोनों व्यक्तियों को दर्शाता है?

A. E और A
B. E और M
C. E और F
D. E और R

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘÷’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (‘?’) के स्थान पर क्या आएगा?

50 – 9 ÷ 1 + 63 × 7 = ?

A. 53
B. 50
C. 52
D. 51

सार्वजनिक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 के तहत परीक्षाओं के दौरान अनुचित प्रथाओं या अपराधों में शामिल व्यक्तियों के लिए निर्दिष्ट दंड राशि क्या है?
A. ग्यारह लाख रुपये तक
B. एक लाख रुपये तक
C. बीस लाख रुपये तक
D. दस लाख रुपये तक

वह एक कर्नाटक की दिग्गज गायिका थीं जिन्होंने यूरोप, उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र महासभा में गायन किया था। वह कौन थीं?
A. आशा भोसले
B. लता मंगेशकर
C. मदुरै शण्मुकवादिवु सुबुलक्ष्मी
D. बेगम अख्तर

NBPW, जिसे लौह युग की सबसे व्यापक मिट्टी के बर्तनों में से एक माना जाता है, का पूर्ण रूप क्या है?
A. नॉर्दर्न ब्रोंज पॉलिशड वेयर (Northern Bronze Polished Ware)
B. नॉर्दर्न ब्राउन पॉलिशड वेयर (Northern Brown Polished Ware)
C. नॉर्दर्न ब्लू पॉलिशड वेयर (Northern Blue Polished Ware)
D. नॉर्दर्न ब्लैक पॉलिशड वेयर (Northern Black Polished Ware)

अगस्त 2024 में, किसने सर्वोच्च न्यायालय को अलविदा कहा, तेलंगाना राज्य के उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाली नौवीं महिला थीं?
A. अदिति कपूर
B. उषा अय्यर
C. हिमा कोहली
D. कुट्टी रामेश्वरम

तृतीय पंचवर्षीय योजना (1961-1966) में किस प्रमुख आर्थिक चुनौती का समाधान किया गया था?
A. डिजिटल तकनीक के विकास पर ध्यान केंद्रित करना
B. सेवा क्षेत्र की शुरुआत
C. अर्थव्यवस्था का उदारीकरण
D. युद्धकालीन व्यय और संसाधन आवंटन

भारतीय संविधान के भाग III में निम्नलिखित में से किसके बारे में बताया गया है?
A. मौलिक कर्तव्य
B. नागरिकता
C. मौलिक अधिकार
D. राज्य के नीति निर्देशक तत्व

हरित क्रांति अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र से संबंधित है?
A. कृषि क्षेत्र
B. वित्तीय क्षेत्र
C. औद्योगिक क्षेत्र
D. सेवा क्षेत्र

संगीत अकादमी से प्रतिष्ठित नट्य कलानिधि पुरस्कार जीतने वाली लक्ष्मी विश्वनाथन किस नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध थीं?
A. ओडिसी
B. भरतनाट्यम
C. कथक
D. कुचिपुड़ी

See also  SSC GD 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 17 Shift4

माइकल फैराडे ने विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, जो विद्युत ट्रांसफार्मर और जनरेटर के पीछे का सिद्धांत है, की खोज कब की थी?
A. 1853
B. 1831
C. 1820
D. 1875

निम्नलिखित में से कौन-सा/से वाक्य सही है/हैं?

i. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय कृषि क्षेत्र की अनुमानित वृद्धि दर 5.5% थी।

ii. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, भारत का कृषि निर्यात लगभग US$ 50.2 बिलियन तक पहुँच गया।

iii. खरीफ विपणन सीजन 2021-22 के दौरान, भारत में 581.7 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद की गई।

A. केवल i और ii
B. केवल i
C. केवल ii
D. केवल ii और iii

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना ______ से लागू की जा रही है।
A. 2014
B. 2016
C. 2017
D. 2015

भारत सरकार अधिनियम, 1919 के आधार बनी सिफारिशों के पीछे मुख्य व्यक्ति कौन थे?
A. लॉर्ड लिनलिथगो और एडविन मोंटेग्यू
B. लॉर्ड कर्जन और एडविन मोंटेग्यू
C. लॉर्ड इरविन और एडविन मोंटेग्यू
D. लॉर्ड चेम्सफोर्ड और एडविन मोंटेग्यू

वार्षिक मामल्लपुरम नृत्य महोत्सव, जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी और कथकली के प्रदर्शन शामिल हैं, ________ में आयोजित किया जाता है।
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. आंध्र प्रदेश

पृथ्वी पर दो सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान कौन से हैं जहाँ एक वर्ष में 1,080 सेमी से अधिक वर्षा होती है?
A. महाबलेश्वर और नेरिमंगलम
B. गंगटोक और अंबोली
C. चेरापूंजी और मासिनराम
D. पासीघाट और अगम्बे

भारत की राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: 2023 की प्रगति समीक्षा के अनुसार, निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में बहुआयामी रूप से गरीबों का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. दिल्ली
B. पुदुचेरी
C. चंडीगढ़
D. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

2 अक्टूबर 2022 को महात्मा गांधी की __________ जयंती मनाई गई, जिसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।
A. 152वीं
B. 150वीं
C. 153वीं
D. 155वीं

निम्नलिखित में से कौन सा खेल 11वें एशियाई खेलों बीजिंग 1990 में एक अनुशासन के रूप में शामिल किया गया था?
A. स्क्वैश
B. कबड्डी
C. कुश्ती
D. वॉलीबॉल

भारत में पहले एशियाई खेल कहाँ आयोजित किए गए थे?
A. ग्वालियर
B. चेन्नई
C. नई दिल्ली
D. पटियाला

निम्नलिखित में से किस पौधे को विशेष सहारे से दीवारों पर चढ़ाया जा सकता है?
A. गुलाब का पौधा
B. नींबू का पौधा
C. कद्दू का पौधा
D. सूर्यमुखी का पौधा

भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संघ लोक सेवा आयोग से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 210 से 219
B. अनुच्छेद 300 से 320
C. अनुच्छेद 330 से 338
D. अनुच्छेद 315 से 323

16 और 48 का तृतीयानुपाती क्या है?
A. 135
B. 169
C. 121
D. 144

यदि समान ब्याज दर पर, 2 वर्षों में, साधारण ब्याज ₹42 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹51 है, तो मूलधन (₹ में) क्या है?
A. 42
B. 44
C. 49
D. 53

वह सबसे बड़ी चार अंकों की संख्या ज्ञात कीजिए जो 15, 25, 40 और 75 से पूर्णतः विभाज्य है।
A. 9600
B. 9960
C. 9975
D. 9999

गोपाल, अक्षय और अतुल का औसत वजन 46 किग्रा है। यदि गोपाल और अक्षय का औसत वजन 40 किग्रा है तथा अक्षय और अतुल का औसत वजन 45 किग्रा है, तो अक्षय का वजन (किग्रा में) है:
A. 47
B. 32
C. 52
D. 42

एक परीक्षा में, गणित के तीन प्रश्न पत्र, अंग्रेजी के दो प्रश्न पत्र और विज्ञान का एक प्रश्न पत्र था। सभी प्रश्न पत्र 100 अंकों के थे। S को गणित में 60%, अंग्रेजी में 70% और विज्ञान में 50% अंक मिले थे। सभी प्रश्न पत्रों में उसके कितने प्रतिशत अंक थे?
A. 60%
B. 61.67%
C. 60.67%
D. 61.33%

A एक कार्य को 32 दिनों में और B उसी कार्य को 48 दिनों में कर सकता है। वे 8 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं और फिर A चला जाता है। B शेष कार्य का 60% कितने समय (दिनों में) में पूरा करेगा?
A. \(19 3/4\)
B. \(16 4/5\)
C. \(17 3/7\)
D. \(18 2/5\)

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 7 Shift1 part2

28, 60, 120 और 135 का LCM है:
A. 7626
B. 7560
C. 7569
D. 7608

एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे वजन का उपयोग करता है जिसका वास्तविक वजन उस पर लिखे वजन से 46% कम है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(86 6/27 \%\)
B. \(84 5/27 \%\)
C. \(85 5/27 \%\)
D. \(87 10/27 \%\)

दो संख्याएँ 4 : 9 के अनुपात में हैं। यदि उनके बीच मध्यानुपाती 24 है, तो दोनों संख्याओं के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 25
C. 15
D. 30

दो शंकुओं की ऊँचाइयों का अनुपात 4 : 3 है और उनके आधारों की त्रिज्याओं का अनुपात 1 : 2 है। उनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 1 : 3
B. 2 : 9
C. 4 : 9
D. 2 : 5

मंदार के दो पोते केतन और तुषार हैं। 11 वर्षीय केतन को मंदार की संपत्ति से कुछ धन मिलता है और 12 वर्षीय तुषार को शेष धन मिलता है। लेकिन केतन और तुषार को धन केवल 22 वर्ष की आयु होने पर ही मिलेगा। तब तक धन बैंक में 8% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से जमा है। जब दोनों 22 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें समान राशि प्राप्त होती है। यदि मंदार के पास कुल ₹24700 थे, तो मंदार ने तुषार को शुरू में कितना धन दिया गया था?
A. 12825
B. 11625
C. 11875
D. 13175

एक आदमी कोलकाता से अहमदाबाद 9 किमी/घंटा की गति से जाता है और उसी मार्ग से 18 किमी/घंटा की गति से कोलकाता वापस आता है। उसकी पूरी यात्रा की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 17
B. 15
C. 8
D. 12

एक छात्र को एक किताब की खरीद पर निम्नलिखित चार प्रस्ताव मिल रहे थे:

I – 20% और 20% की दो क्रमिक छूटें

II – 25% और 15% की दो क्रमिक छूटें

III – 30% और 10% की दो क्रमिक छूटें

IV – 5% और 35% की दो क्रमिक छूटें

कौन-सी योजना छात्र को सबसे अधिक छूट प्रदान करती है?

A. III
B. II
C. I
D. IV

\([(48 8) \\{49/7+40/4 (7-3)\}]\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 286
B. 273
C. 284
D. 282

210 मीटर और 140 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 80 किमी/घंटा और 150 किमी/घंटा की गति से एक ही दिशा में चल रही हैं। पीछे से आ रही तेज गति वाली ट्रेन द्वारा दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
A. 2
B. 1
C. 0.3
D. 0.5

8% लाभ पर ₹1,566 में बेचीं गई एक वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. ₹1,420
B. ₹1,390
C. ₹1,400
D. ₹1,450

विपुल ₹5400 और विजय ₹9400 समान साधारण ब्याज दर से निवेश करते हैं। यदि 5 वर्षों के अंत में विजय को विपुल से ₹840 अधिक ब्याज मिलता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 4.2
B. 2.2
C. 3.2
D. 6.2

पेट्रोल के मूल्य (प्रति लीटर) में 85% की वृद्धि होती है। इसकी खपत को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए ताकि उस पर व्यय केवल 48% ही बढ़े?

A. 80%
B. 82%
C. 18%
D. 20%

एक संख्या को पहले 15% घटाया जाता है और फिर 20% बढ़ाया जाता है। इस प्रकार प्राप्त संख्या, मूल संख्या से 78 अधिक है। मूल संख्या क्या है?
A. 5200
B. 4500
C. 2600
D. 3900

दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 11 है और उनका योग 132 है। यदि दोनों संख्याएँ 42 से बड़ी हैं, तो दोनों संख्याओं के बीच का अंतर क्या है?
A. 18
B. 26
C. 11
D. 22

Leave a Comment

error: