SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 7 Shift2 part2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से GFBE, FEAD से संबंधित है। उसी प्रकार, AZVY, ZYUX से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, CBXA निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. BAVZ
B. BZVZ
C. BAWZ
D. BBVD

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

KRB MTD OVF QXH ?

A. SZK
B. SZJ
C. TZJ
D. RZJ

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें।

पेट्रोल, कार, इलेक्ट्रिक।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ गेंदें, खिलौने हैं।

सभी खिलौने, प्लास्टिक के हैं।

कोई भी प्लास्टिक, पानी नहीं है।

निष्कर्ष:

(I): कुछ गेंदें, प्लास्टिक की हैं।

(II): कोई भी खिलौना, पानी नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 4 व्यक्ति हैं, इस प्रकार कि आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है।

पंक्ति 1 में, G, L, O और F बैठे हैं और ये सभी दक्षिण के सम्मुख हैं।

पंक्ति 2 में, B, E, S और T बैठे हैं और ये सभी उत्तर के सम्मुख हैं।

इस प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के सम्मुख है।

S के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। L के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। T और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E के सम्मुख बैठा व्यक्ति L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। O, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दोनों पंक्तियों के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को दर्शाता है?

A. L और E
B. O और T
C. G और S
D. O और B

दी गई आकृति (X) किस विकल्प में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से DGHK, ADEH से संबंधित है। उसी प्रकार, MQTU, JNQR से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, HLQR निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. LHQR
B. EINO
C. FJOP
D. KOTU

यदि शब्द ROTCHES के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. तीन
B. शून्य
C. एक
D. दो

सात व्यक्ति, E, F, G, H, K, L और M, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F, L के ठीक बाईं ओर बैठा है। M के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। M और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। H, G के ठीक दाईं ओर बैठा है। K और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

18 55 89 120 148 ?

A. 168
B. 192
C. 173
D. 185

रिक्त स्थानों में सही विकल्प का चयन करें जिससे शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाए।

See also  SSC GD 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February 21 Shift1

_KHLJ_IMKM_NLNK_ MOL_

A. FLGOT
B. ILJOP
C. IKJQP
D. FKGQT

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले चित्र का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ नीचे दी गई हैं। 12 वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सी संख्या है?

A. 10
B. 9
C. 11
D. 7

एक कूट भाषा में ‘TRIP’ को ‘#@&$’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘PART’ को ‘&^@#’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इसी कूट भाषा में A का कूट क्या है?
A. $
B. @
C. ^
D. #

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. MOQ
B. BDG
C. QSV
D. EGJ

एक विशेष कूट भाषा में ‘NBSF’ को ’82’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘IMSR’ को ‘118’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘AYLC’ के लिए कूट क्या है?
A. 86
B. 94
C. 99
D. 82

नीचे दिखाए अनुसार एक कागज को मोड़ा और काटा जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

650 660 669 677 684 ?

A. 686
B. 688
C. 692
D. 690

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

48 × 3 − 16 + 6 ÷ 3 =?

A. 8
B. 11
C. 5
D. 14

एक विशेष कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,

‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’

यदि ‘E + F x G – H ÷ I’ है, तो G का E से क्या संबंध है?

A. माता का भाई
B. भाई की पुत्री 
C. माता की बहन
D. बहन की पुत्री 

पूर्वी भारत के किस नृत्य को 2010 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में मान्यता दी गई थी?
A. गरबा
B. छऊ
C. बिहु
D. लावणी

खाना बनाना सीखते समय, राजेश ने देखा कि जब उसने एक दर्जन मूंगफली को ग्राइंडर में कुटा, तो वह तेल से भर गया। जबकि जब उसने एक कटोरी जीरा पीसा, तो कोई तेल नहीं निकला। इस अंतर का क्या कारण हो सकता है?
A. जीरा खराब किस्म का था।
B. मूंगफली में मौजूद वसा तेल छोड़ती है।
C. मूंगफली में मौजूद प्रोटीन तेल छोड़ता है।
D. मूंगफली सूखी नहीं थी।

सूक्त को निम्नलिखित में से किस वैदिक ग्रंथ के स्त्रोतगान के रूप में जाना जाता था?
A. अथर्ववेद
B. ऋग्वेद
C. सामवेद
D. यजुर्वेद

भारत में खेले गए खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के तीसरे संस्करण का आयोजन कब हुआ था?
A. जनवरी 2023
B. जनवरी 2024
C. फ़रवरी 2023
D. फ़रवरी 2022

किस लाभ को 'पीएम – सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' में शामिल नहीं किया गया है?
A. सरकार के लिए बिजली की लागत में कमी
B. नवीकरणीय ऊर्जा का बढ़ा हुआ उपयोग
C. निजी क्षेत्र के लिए बिजली की लागत में कमी
D. घरों के लिए मुफ्त बिजली

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस पूर्वोत्तर राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक है?
A. मणिपुर
B. असम
C. मिजोरम
D. अरुणाचल प्रदेश

2014 एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कितने वर्षों के बाद स्वर्ण पदक जीता?
A. 16 वर्ष
B. 11 वर्ष
C. 20 वर्ष
D. 14 वर्ष

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part31

जॉर्ज साइमन ओम 1827 में एक सूत्र प्रकाशित करने के लिए प्रसिद्ध थे। यह किसका वर्णन करता है?
A. कुंडली में प्रेरित EMF का परिमाण चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर के समानुपाती होता है।
B. किसी जंक्शन में प्रवेश करने वाली सभी धाराओं का योग जंक्शन से निकलने वाली सभी धाराओं के योग के बराबर होना चाहिए।
C. धारा प्रवाह विभवांतर के समानुपाती और प्रतिरोध के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
D. किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला कुल विद्युत फ्लक्स संलग्न आवेश के समानुपाती होता है।

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सभी व्यावसायिक संस्थाएं, निगम और साझेदारियां शामिल हैं?
A. सरकारी क्षेत्रक
B. गृह क्षेत्रक
C. विदेशी क्षेत्रक
D. फर्म क्षेत्रक

भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सी अनुसूची सरकार की शक्तियों के पृथक्करण से संबंधित है?
A. पाँचवीं अनुसूची
B. सातवीं अनुसूची
C. आठवीं अनुसूची
D. छठी अनुसूची

पद्म श्री से सम्मानित मोहिनीअट्टम की कलाकार कलामंडलम क्षेमवती पावित्रन, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना

निलिखित में से किसे जून 2024 में केंद्रीय संस्कृति मंत्री नियुक्त किया गया?
A. जुआल ओराम
B. गिरिराज सिंह
C. किंजारापु राममोहन नायडू
D. गजेंद्र सिंह शेखावत

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि दर सबसे अधिक थी?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

वैश्वीकरण प्रक्रिया में बहुराष्ट्रीय निगम (MNCs) क्या भूमिका निभाते हैं?
A. वे विभिन्न देशों में उत्पादन और बाजारों को एकीकृत करते हैं।
B. वे व्यापार पर राष्ट्रीय नीतियों को नियंत्रित करते हैं।
C. वे केवल स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देते हैं।
D. वे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को हतोत्साहित करते हैं।

सिक्किल माला चंद्रशेखर निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं?
A. तबला
B. पखावज
C. बाँसुरी
D. रुद्रवीणा

1940 के ‘अगस्त प्रस्ताव’ को किस ब्रिटिश सरकार के अधिकारी ने दिया था?
A. नेविल चैंबरलेन
B. लॉर्ड लिनलिथगो
C. क्लेमेंट एटली
D. विनस्टन चर्चिल

किस प्रकार की जलवायु में पर्णपाती वन और वृक्ष-विच्छिन्न घास के मैदान पाए जाते हैं?
A. उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु
B. आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
C. उपोष्णकटिबंधीय स्टेपी जलवायु
D. गर्म समशीतोष्ण (मध्य-अक्षांशीय) जलवायु

निलिखित में से कौन-सा त्यौहार मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है?
A. मकर संक्रांति
B. उगादी
C. पोंगल
D. गुड़ी पड़वा

पहली और दूसरी पंचवर्षीय योजनाओं के मुख्य क्षेत्र थे:
A. कृषि और उद्योग क्षेत्र
B. उद्योग और सेवा क्षेत्र
C. कृषि और सेवा क्षेत्र
D. कृषि और विदेशी क्षेत्र

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अध्यक्ष (स्‍पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्‍टी स्‍पीकर) के पद से अवकाश, त्यागपत्र और हटाए जाने का उल्लेख है?
A. अनुच्छेद 70
B. अनुच्छेद 101
C. अनुच्छेद 84
D. अनुच्छेद 94

प्रमोद ने 154 कुर्सियाँ बेचीं और उसे 54 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ हुआ। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 59%
B. 64%
C. 49%
D. 54%

एक दुकानदार ने एक वस्तु ₹520 में खरीदी। 20% लाभ कमाने के लिए उसे वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर बेचना चाहिए?
A. 636
B. 624
C. 416
D. 612

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 943 और 1957 को विभाजित करने पर क्रमशः 7 और 1 शेषफल छोड़ती है?
A. 12
B. 28
C. 10
D. 13

पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) 40% बढ़ जाती है। इसकी खपत कितने प्रतिशत कम कर दी जानी चाहिए ताकि इस पर होने वाला खर्च केवल 19% बढ़े?
A. 85%
B. 15%
C. 84%
D. 18%

See also  SSC GD 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift3 part2

5% वार्षिक ब्याज दर पर 2 वर्ष की अवधि के लिए एक मूलधन (₹ में) पर साधारण ब्याज ₹524 है। मूलधन (₹ में) कितना है?
A. 5240
B. 5234
C. 5249
D. 5239

अजय HDFC में कुछ धन 4% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश करता है। यदि 2 वर्षों के बाद अजय को चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में ₹204 मिलते हैं, तो साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा, यह मानते हुए कि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित है?
A. 195
B. 215
C. 200
D. 210

किसी कक्षा के 40 विद्यार्थियों की औसत आयु 12 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल की जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 13 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) है:
A. 51
B. 50
C. 53
D. 56

यदि रवि की आय, राम की आय से 24% अधिक है, तो राम की आय, रवि की आय से कितने प्रतिशत कम है?
A. \(700/31\%\)
B. \(500/31\%\)
C. \(400/31\%\)
D. \(600/31\%\)

\( {x^{2.5}}{y^{1.5}} z^{3.5}\) और \( x^{0.25} {y^{0.25}}{z^{-0.25}}\) का तीसरा समानुपाती ______ है।
A. \( ^2/x^3z^2\)
B. \( ^3/x^3z^3\)
C. \( ^2/x^2z^3\)
D. \( ^2/x^2z^2\)

मान ज्ञात कीजिए: (-9) – (-60) ÷ (-15) + (-3) × 6
A. -33
B. -34
C. -31
D. -30

एक समचतुर्भुज के विकर्ण क्रमशः 4 m और 6 m हैं। इसका क्षेत्रफल (m2 में) ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 24
C. 18
D. 12

कृष के पास ₹1224 हैं। उन्होंने इसे अपने बेटों वीर और नितिन के बीच बांट दिया और उन्हें इसे 4% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने को कहा। यह देखा गया कि वीर और नितिन को क्रमशः 12 और 13 वर्षों के बाद समान राशि मिली। कृष ने नितिन को कितने रुपये दिए?
A. 600
B. 724
C. 450
D. 624

A और B क्रमशः 30 दिनों और 10 दिनों में एक कार्य कर सकते हैं। यदि वे A से शुरुआत करके बारी-बारी से दिनों में कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
A. \(141/3\) दिन
B. \(151/3\) दिन
C. \(121/3\) दिन
D. \(161/3\) दिन

एक विक्रेता अपनी दुकान में नोटबुक की खरीद पर ’25 खरीदें और 5 मुफ्त पाएँ’ की छूट योजना प्रदान करता है। वह दावा करता है कि एक नोटबुक की लागत उसे ₹10 है, लेकिन वास्तव में, इसकी लागत उसे ₹5 है। उसके लाभ प्रतिशत और योजना छूट के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 42%
B. 48%
C. 50%
D. 56%

यदि 18 और 98 का मध्यानुपाती 2A + 6 है, तो A का मान क्या है?
A. 16
B. 19
C. 17
D. 18

एक समूह में 35 छात्रों की औसत आयु 15 वर्ष है। जब शिक्षक की आयु शामिल की जाती है, तो समूह की औसत आयु में 1.25 वर्ष की वृद्धि होती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) क्या है?
A. 45
B. 60
C. 50
D. 55

ज्ञात कीजिए: 32 ÷ 8 × 4 – 3 × 3
A. 7
B. 10
C. 6
D. 9

340 मीटर और 360 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 80 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। पीछे से आ रही तेज चाल वाली ट्रेन द्वारा दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनट में) लगेगा?
A. 4.2
B. 7
C. 6
D. 3.7

चंडीगढ़ से अमृतसर की दूरी 50 किमी/घंटा की गति से 4.5 घंटे में तय की जाती है। यात्रा के समय में 30 मिनट की बचत करने के लिए गति (किमी/घंटा में) कितनी बढ़ाई जानी चाहिए?
A. 6.5
B. 6.25
C. 6
D. 6.75

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 1477 और 671 को विभाजित करने पर क्रमशः 0 और 6 शेषफल देती है?
A. 7
B. 16
C. 17
D. 20

Leave a Comment

error: