SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 20 Shift1

दिए गए विकल्पों में से संख्याओं के उस समूह का चयन कीजिये जो दिए गए समूह के समान नहीं है।

(15, 112, 13) 

A. (12, 72, 6) 
B. (13, 96, 11) 
C. (17, 102, 9) 
D. (11, 76, 8)

एक परिसर में सात घर M, N, O, P, Q, R और S एक पंक्ति में हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। P किसी भी छोर पर नहीं है। R, P के निकटतम दायें है। S बायें से तीसरे स्थान पर है। O बायें छोर पर है। M दायें छोर से दूसरे स्थान पर है। O, N के बगल में नहीं है। P कहाँ स्थित है?
A. दायें छोर पर
B. बायें से तीसरे स्थान पर
C. S के बगल
D. बायें से दूसरे स्थान पर

जब दर्पण को आकृति के दायें ओर रखा जाता है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिये।

A.
B.
C.
D.

तीन कथन दिए गए हैं, उसके बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सही मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, यह निर्धारित कीजिये कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

1. सभी लडकियाँ, डांसर हैं।

2. कुछ डांसर, लड़के हैं।

3. कोई लड़का, खिलाड़ी नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कुछ डांसर, लडकियाँ हैं।

II. कुछ खिलाड़ी, लड़के हैं।

III. कुछ डांसर, खिलाड़ी हैं।

A. निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष II और निष्कर्ष III दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिये जिसे दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी होगी।

P_ _N_OM_ _ _MNP

A. OMPNPO 
B. MONPNP
C. OPMNPO
D. NPOMPO

एक कागज को पहले दो आकृतियों में दिखाए गए अनुसार बिंदीदार रेखाओं पर मोड़ा जाता है, और तीसरी आकृति में दिखाए गए अनुसार काटा जाता है। खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

छह छात्र A, B, C, D, E और F उत्तर की ओर मुँह करके खड़े हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। A एक छोर पर है और F उसके बगल में है। B, E के निकटतम दायें है। B दायें छोर से दूसरे स्थान पर है। C, F के बगल में नहीं है। बायें छोर पर कौन खड़ा है?
A. C
B. A
C. E
D. F

* चिह्नों को क्रमिक रूप से बदलने और दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए।

3 * 6 * 2 * 8 * 4 * 5 * 36

A. –, ×, +, ÷, ×, = 
B. ×, ÷, +, ×, –, =
C. ÷, ×, +, ×, –, = 
D. +, ×, –, ×, ÷, =

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘137’ का अर्थ ‘Mary went Jammu’ है, ‘274’ का अर्थ ‘I like Mary’ है, और ‘893’ का अर्थ ‘you went Goa’ है कौन सा विकल्प ‘Jammu’ के लिए कूट है?
A. 1
B. 2
C. 8
D. 9

उस संख्या का चयन कीजिये जो दी हुई संख्या श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

5, 9, 16, 29, ?, 103

A. 92
B. 86
C. 78
D. 54

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

7 ÷ 2 × 5 − 4 + 2 = 15 

A. + और − 
B. ÷ और + 
C. − और ÷
D. × और ÷ 

दिए गए विकल्पों में से चयन करके स्वरूप के अपूर्ण भाग को पूर्ण कीजिये।

A.
B.
C.
D.

ज्ञात कीजिये कि किस आकृति को हटाया जाए ताकि I से शुरू करके सभी एक स्वरूप में समाहित हो जाएँ।

A. II
B. III
C. IV
D. V

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिये जो दी गई आकृति में सन्निहित नहीं है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।

क्रिकेट : ग्यारह :: वॉलीबॉल : ?

A. आठ
B. छह
C. नौ
D. सात

निम्नलिखित को तार्किक और सार्थक क्रम में व्यवस्थित कीजिये।

I. पुलिस अधीक्षक

II. थाना प्रभारी

III. महानिरीक्षक

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 01 Sept 2023 Shift1

IV. पुलिस उपाधीक्षक

A. II, III, I, IV
B. II, IV, I, III
C. IV, III, II, I 
D. III, IV, II, I

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।

डेसिबल : ध्वनि :: एम्पीयर : ?

A. तापमान
B. आयतन
C. दाब
D. विद्युत धारा

यदि किसी कूट भाषा में ‘ROSE’ को ‘ILHV’ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘HAND’ को क्या लिखा जाएगा?
A. QXWC 
B. SZMW
C. XQCW 
D. SZWM

उस संख्या का चयन कीजिये जो दी गई संख्या श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

24, 60, 120, 210, 336, ? 

A. 390
B. 428
C. 490
D. 504

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सही मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय कीजिये कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

1. कुछ भारतीय डॉक्टर हैं।

2. सभी पुरुष भारतीय हैं।

3. सभी इंजीनियर पुरुष हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पुरुष डॉक्टर हैं।

II. सभी इंजीनियर भारतीय हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

STRAW : HGIZD :: NORTH : ?

A. CBISL
B. CBISD 
C. MLIGS 
D. MLGSI 

यदि किसी कूट भाषा में ‘SOLO’ को ‘TMOK’ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘ROSE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. SKTA 
B. SMVA 
C. SMTF 
D. SKTF 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘137’ का अर्थ ‘who are you’ है, ‘274’ का अर्थ ‘we are girls’ है, और ‘893’ का अर्थ ‘you have toys’ है। कौन सा विकल्प ‘girls’ के लिए कूट होगा?
A. 3
B. 4
C. 8
D. 7

निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख महिलाओं, माताओं और नर्तकों के बीच सर्वश्रेष्ठ संबंध को दर्शाता है?
A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिये जिसमें संख्या-युग्म का आपस में वही संबंध है जो दिए गए संख्या-युग्म का है।

115 : 163

A. 48 : 78 
B. 43 : 75
C. 163 : 99 
D. 75 : 110 

₹ 21,000 को A, B और C के बीच इस प्रकार से विभाजित किया गया है कि A और B के हिस्से 2 : 3 के अनुपात में हैं, तथा B और C के हिस्से 4 : 5 के अनुपात में हैं। B का हिस्सा क्या है?
A. ₹ 7,200
B. ₹ 12,000
C. ₹ 10,500
D. ₹ 7,000

85% साक्षरता दर वाले शहर की जनसंख्या 2500 है। यदि पुरुष जनसंख्या 55% है, और उनमें से 92% साक्षर हैं, तो शहर में महिलाओं की साक्षरता दर ज्ञात कीजिए।
A. \(72 {{{5} 9}} %\) %
B. \(76 {{{4} 9}}\)%
C. 75%
D. 82%

एक वर्ष में 8% प्रति वर्ष की दर से 15,000 रुपये की राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है?
A. 6,224 रुपये 
B. 1,200 रुपये 
C. 1,224 रुपये 
D. 16,224 रुपये 

एक त्योहारी सीजन में, ₹ 5,000 अंकित मूल्य के एक इलेक्ट्रिक उपकरण को एक निश्चित छूट देने के बाद ₹ 4,250 में बिक्री के लिए रखा जाता है। यदि छूट प्रतिशत में 5% की कमी की जाती है, तो ग्राहकों को इलेक्ट्रिक उपकरण किस मूल्य पर उपलब्ध होगा?
A. ₹ 5,000
B. ₹ 4,750
C. ₹ 4,000
D. ₹ 4,500

A और B प्रत्येक ₹ 70,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। 10 माह बाद A, ₹ 40,000 अतिरिक्त राशि का निवेश करता है। 2 और माह बाद B, ₹ 20,000 निकाल लेता है। 2 और माह बाद एक तीसरा व्यक्ति C व्यवसाय में शामिल होता है और ₹ 40,000 का निवेश करता है। यदि 2 वर्ष के अंत में, C को अपने लाभ के हिस्से के रूप में ₹ 7,500 मिलते हैं, तो लाभ में A का हिस्सा क्या है?
A. ₹ 27,000
B. ₹ 25,500
C. ₹ 20,625
D. ₹ 42,000

अमर अपनी कार को 70 किमी/घंटा की गति से 2 घंटे, 80 किमी/घंटा की गति से 3 घंटे और 40 किमी/घंटा की गति से 1 घंटे चलाता है और अपने गृहनगर पहुँच जाता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 64
B. 66
C. 70
D. 60

एक दुकानदार ₹ 1,450 प्रति कुर्सी की दर से 10 कुर्सियाँ खरीदता है और ₹ 600 ढुलाई में खर्च करता है। 10% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे प्रत्येक कुर्सी को कितने में बेचना चाहिए?
A. ₹ 1,645
B. ₹ 1,595
C. ₹ 2,225
D. ₹ 1,661

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 14 Shift2

दो संख्याएँ 4 : 5 के अनुपात में हैं। यदि पहली संख्या में से 2 घटाया जाता है और दूसरी संख्या में 2 जोड़ा जाता है, तो उनका अनुपात 2 : 3 हो जाता है। दोनों संख्याओं के बीच अंतर क्या है?
A. 1
B. 9
C. 5
D. 2

एक कार 50 किमी/घंटा की स्थिर गति से चलती हुई एक निश्चित दूरी को 3 घंटे में तय करती है। यदि गति केवल 40 किमी/घंटा होती तो समान दूरी को तय करने में कितना समय अधिक लगता?
A. 45 मिनट
B. 1 घंटा
C. 30 मिनट
D. 10 मिनट

निम्नलिखित आलेख तीन कंपनियों A, B और C द्वारा 1996-2000 के दौरान सूती कपड़े का उत्पादन (लाख मीटर में) दर्शाता है।

1996-98 के दौरान कंपनी A का उत्पादन, 1998-2000 के दौरान कंपनियों B और C के औसत उत्पादन का कितना प्रतिशत है (दशमलव के दो स्थानों तक सही लिखिए)?

 

A. 89.47%
B. 74.36%
C. 57.24%
D. 56.86%

एक दुकानदार 6 कार्डिगन 20% लाभ पर ₹ 3,000 में और 10 पतलून 16% लाभ पर ₹ 6,380 में बेचता है। कुल लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 18%
B. 11.38%
C. 17.25%
D. 8%

गुप्ता परिवार अपनी मासिक आय को विभिन्न मदों पर खर्च करता है जैसा कि निम्नलिखित वृत्त आलेख में दर्शाया गया है। भोजन आदि पर व्यय को दर्शाने वाले क्षेत्र के अनुरूप केंद्रीय कोण क्या है?

A. 80°
B. 18°
C. 72°
D. 60°

किसी विद्यालय में 6 वर्ष से अधिक के लड़कों और लड़कियों के नामांकन का रिकॉर्ड निम्नलिखित दंड आलेख में प्रस्तुत किया गया है।

किस वर्ष कुल नामांकन सबसे अधिक थे?

A. 1997
B. 1998
C. 1999
D. 2000

6 पुरुष एक कार्य को 64 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 24 महिलाएँ उसी कार्य को 32 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 16 पुरुषों और 24 महिलाओं ने मिलकर 12 दिनों तक कार्य करते हैं, जिसके बाद 8 पुरुषों और 8 महिलाओं को हटा दिया जाता है। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 3
B. 15
C. 18
D. 6

0.04 ÷ 0.002 + 0.5 × 0.002 ÷ 0.0004 का मान क्या है?
A. 22.5
B. 22
C. 20
D. 21.5

1 सेमी त्रिज्या वाले धातु के आठ गोलों को पिघलाकर एक गोला बनाया जाता है। परिणामी गोले की त्रिज्या क्या है?
A. 3 सेमी
B. 8 सेमी
C. 2 सेमी
D. 6 सेमी

तीन घन जिनमें से प्रत्येक का आयतन 1728 सेमी3 है, एक दूसरे के ऊपर रखे गए हैं। परिणामी आकृति का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. 2016 सेमी2
B. 2592 सेमी2
C. 2304 सेमी2
D. 2160 सेमी2

दो संख्याओं का अंतर 20 है। यदि उनका लघुत्तम समापवर्त्य 240 है और महत्तम समापवर्त्य 20 है, तो बड़ी संख्या क्या है?
A. 70
B. 80
C. 60
D. 120

एक निश्चित राशि साधारण ब्याज पर 10 वर्षों में दोगुनी हो जाती है। उसी ब्याज दर पर कितने वर्षों में यह स्वयं का 3 गुना हो जाएगी?

A. 15
B. 16
C. 12
D. 20

एक साथ कार्य करने वाले पाँच व्यक्ति एक कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं। ओम प्रकाश जो उसी कार्य को स्वतंत्र रूप से 24 दिनों में पूरा कर सकता है, 4 दिन बाद उनके साथ जुड़ जाता है। इस स्तिथि में कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
A. 5
B. 4
C. 7
D. 3

दी गई आकृति में, अछायांकित भाग का क्षेत्रफल, छायांकित भाग के क्षेत्रफल का 35% है। x का मान क्या है?

A. 5
B. 15
C. 10
D. 20

एक कक्षा में 24 लड़कियों का औसत मासिक जेब खर्च ₹ 275 है, जबकि कक्षा के 16 लड़कों के लिए यह ₹ 325 है। पूरी कक्षा का औसत मासिक जेब खर्च क्या है?
A. ₹ 310
B. ₹ 300
C. ₹ 295
D. ₹ 290

200 मीटर की पैदल दौड़ में, जाकिया 5 किमी/घंटा की औसत गति से चलती है। वह वीणा को 20 मीटर आगे निकलने देती है और फिर भी उसे 18 सेकंड से हरा देती है। वीणा की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 3.5
B. 4
C. 4.5
D. 4.2

यदि निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक 14 है, तो k का मान क्या होगा?

11, k, 8, 9, (k – 1), 11, 12, 12, 15, (k – 1), 14

A. 15
B. 12
C. 11
D. 13

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 19 Shift2

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।

\( {135 ÷ {1 3} \,of\, 5 – 2{2 3} ÷ 1 {1 3} + 6 (15^2 + 9÷3) -(10 – 5 × {2 5})}\)

A. \({217 226}\)
B. \({17 10}\)
C. \({73 26}\)
D. \({17 44}\)

बलबन को दिल्ली के इनमें से किस सुल्तान के शासनकाल में वास्तविक शक्ति प्राप्त थी?
A. रुकनुद्दीन फ़िरोज़
B. आराम शाह
C. नसीरुद्दीन महमूद शाह
D. अलाउद्दीन मसूद

निम्नलिखित में से कौन सा महाराष्ट्र का राज्य वृक्ष है?
A. जाम 
B. अशोक
C. आम 
D. बरगद

अप्रैल 2020 में, ______ के मुख्य परिचालन अधिकारी यू.बी प्रवीण राव को NASSCOM का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
A. इंफोसिस
B. विप्रो
C. HCL 
D. TCS 

निम्नलिखित नेताओं में से कौन काकोरी ट्रेन एक्शन मामले में आरोपी नहीं था?
A. रोशन सिंह
B. राजेंद्र नाथ लाहिड़ी
C. भगत सिंह
D. रामप्रसाद बिस्मिल

निम्नलिखित में से किस राज्य में रेणुका वेटलैंड नामक रामसर वेटलैंड साइट स्थित है?
A. मध्य प्रदेश
B. आंध्र प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. तेलंगाना

भारत में वायु गुणवत्ता सूचकांक मापन में कितने प्रदूषकों को शामिल किया जाता है?
A. 12
B. 8
C. 4
D. 6

निम्नलिखित में से किसे ‘एसै ऑन पाॅपुलेशन’ (1798) नामक अपनी रचना में जनसंख्या वृद्धि का सिद्धांत देने का श्रेय दिया जाता है?
A. एडम स्मिथ
B. थॉमस रॉबर्ट माल्थुस
C. काल मार्क्स
D. फ्रेडरिक एंगेल्स

निम्नलिखित में से किसे जुलाई 2020 में एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था?
A. अशोक लवासा
B. दीपक पारेख
C. किरण मजूमदार शॉ
D. आदि गोदरेज

डोलोमाइट का एक अयस्क है:
A. एल्युमीनियम
B. मैग्नीशियम
C. सोडियम
D. पोटैशियम

पृथ्वी की ठोस परत में धातुओं की प्रचुरता की दृष्टि से लोहा किस स्थान पर है?
A. पहले
B. तीसरे
C. चौथे
D. दूसरे

निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसे मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राज्य सेवा में नियुक्त किया गया था?
A. इब्न बतूता
B. मार्को पोलो
C. अल मसूदी
D. निकोलो कोंटी

निम्नलिखित में से किस राज्य में गोदावरी बेसिन का सबसे बड़ा जलग्रहण क्षेत्र है?
A. तेलंगाना
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. कर्नाटक 

नितिन मेनन, जिन्हें एक अंतरराष्ट्रीय खेल निकाय द्वारा 2020-21 के लिए अंपायरों/रेफरी के एलीट पैनल में शामिल किया गया था, किस खेल के साथ पेशेवर रूप से जुड़े हुए हैं:
A. फ़ुटबॉल
B. क्रिकेट
C. बास्केटबॉल
D. हॉकी

ब्रांड फाइनेंसेस ‘इंडिया 100-2020 रैंकिंग’ के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे प्रसिद्ध वैश्विक ब्रांड है?
A. टाटा
B. HCL 
C. रिलायंस
D. LIC 

भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा?
A. अनुच्छेद 52
B. अनुच्छेद 55 
C. अनुच्छेद 54 
D. अनुच्छेद 58 

विकल्पों में सूचीबद्ध धातुओं में से कौन-सी धातु सबसे कम अभिक्रियाशील है?
A. सोना
B. लोहा
C. ताँबा
D. मैग्नीशियम

1990 में, दिनेश गोस्वामी समिति का गठन इनमें से किस पर सिफारिशें करने के लिए किया गया था:
A. मौलिक कर्तव्य
B. चुनावी सुधार
C. पुलिस सुधार
D. केंद्र-राज्य संबंध

भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक व्यवस्था सुरक्षित करने का निर्देश देता है?
A. अनुच्छेद 45 
B. अनुच्छेद 38 
C. अनुच्छेद 44 
D. अनुच्छेद 42 

निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा यंदाबो की संधि (1826) द्वारा कब्जा कर लिया गया था?
A. उड़ीसा
B. असम 
C. लद्दाख 
D. कश्मीर

निम्नलिखित में से कौन अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी है?
A. मंजू रानी
B. जमुना बोरो
C. लैशराम सरिता देवी
D. अंजुम मौदगिल

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान का राज्य पक्षी है?
A. एशियाई कोयल
B. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
C. सारस क्रेन
D. भारतीय रोलर

जून 2020 में, निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने छह भारतीय राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासन में सुधार के लिए $500 मिलियन के स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स प्रोग्राम (STARS) को मंजूरी दी?
A. विश्व बैंक
B. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
C. एशियाई विकास कोष
D. यूनेस्को

आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, दिल्ली में संपत्ति के पंजीकरण में ______ दिन लगते हैं।
A. 96
B. 68
C. 49
D. 31

‘कैलावेराइट’ नामक खनिज एक टेलुराइड खनिज है जिसमें :
A. चांदी
B. जस्ता
C. ताँबा
D. सोना

निम्नलिखित में से कौन ‘पुष्टिमार्ग’ नामक भक्ति संप्रदाय के संस्थापक थे?
A. शंकराचार्य
B. वल्लभाचार्य
C. कबीर
D. रामानुज

Leave a Comment

error: